Home Blog Page 707

*अंतर्राजयीय मवेशी तस्करों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता*

0

*बिल्हा पुलिस को तेलंगाना के मवेशी तस्कर को पकड़ा*
*एक आईचर मिनी ट्रक वाहन सहित 13 नग मवेशी के जप्त*
*भटगांव से मवेशियों को तेलंगाना के बुचड़खाना ले जाने की तैयारी कर रहें तस्करो को पकड़ा*
’’

*अपराध क्रमांक:- 46/2024*
*धारा:- छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 और पशु कू्ररता अधिनियम की धारा 11(घ)*

*नाम आरोपी:-*
*1.सूरा रमेश पिता सूरा एलैया उम्र 30 साल ग्राम जे डी नगर बरडेरा कालोनी स्टेशन बसंतनगर जिला पेददापल्ली तेलंगाना*
*2. चिन्ता निलेश पिता चिंतानार सिंगली उम्र 30 साल साल गजवेल थाना गौरा अरम जिला सिद्धीपेट तेलंगाना*
*3. सी. एच. व्यंकटेश पिता वीरईया उम्र 32 साल सा. गजवेल थाना गौरा अरम जिला सिद्धीपेट तेलंगाना*

*4. एस. डी. अज्जू पिता छोटे मिया उम्र 29 साल साकिन राममंदिर एरिया बसंतनगर थाना बसंतनगर जिला पेददापन्नी, तेलंगाना*
*जप्ती -*
*एक आईचर वाहन क्रमांक टी एस 07 यु एन 0466 , 13 नग मवेशी, जुमला कीमती – 12,41,000 रू*


आशीष कश्यप बिलासपुर*मामले का विवरण इस प्रकार है थाना बिल्हा क्षेत्र के भटगांव गौठान के पास एक आईचर वाहन क्रमांक T S 07 UN 4166 में मवेशियों को आरोपियों द्धारा ले जाया जा है सूचना पर बिल्हा पुलिस घटना की सूचना वरिष्ट अधिकारी श्री मान् पुलिस अधीक्षक महोदय को देने पर उनके द्वारा वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति अर्चना झा (ग्रामीण) एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार पटेल के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी बिल्हा के द्वारा भटगांव गौठान के पास एक EICHER MINI ट्रक क्रमांक T S 07 UN 4166 में 13 नग मवेशियों (गाय, बछडा, बछिया) को जप्त कर उपरोक्त आरोपी गण के विरुद्ध थाना बिल्हा में अप क्रमांक 46/2024 , छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुये आरोपीगण को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना बिल्हा पुलिस का विशेष योगदान रहा।*

*अवैध रेत के खिलाफ कोरबा पुलिस की कार्यवाही*

0

कोरबा पुलिस के द्वारा माइनिंग विभाग के साथ मिलकर अवैध रेत के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही किया गया।

 कोरबा जिला के विभिन्न थाना/ चौकी क्षेत्र में अवैध रेत का परिवहन करने वाले के विरुद्ध किया गया कार्यवाही।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन प्राप्त होने पर थाना प्रभारी दर्री द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के द्वारा रेत माफियाओं पर कार्यवाही करते हुए प्रगति नगर तीन नंबर गेट के पास अवैध तरीके से रेत रखकर परिवहन करते ट्रैक्टर को पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

चौकी प्रभारी राजगामार एवं उनके कर्मचारियों के द्वारा अवैध रेत पर कार्यवाही करते हुए ग्राम बुंदेली में अवैध तरीके से रेत रखकर परिवहन करते ट्रैक्टर को पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए माईनिंग विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द किया गया।

इसी क्रम में थाना प्रभारी कुसमुण्डा व चौकी प्रभारी सर्वमंगला द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों एवं माईनिंग विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ रेत माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई है अवैध रुप से रेत रखने की सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ के सूचना तस्दीक पर पट्टा लाईन सर्वमंगला एवं सर्वमंगलानगर के कादिर खान के बाड़ी के पास रवाना हुए जो 02 अलग अलग जगहों पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में लगभग 185 ट्रेक्टर रेत मिला जिसका कीमत लगभग 5,55,000 रुपये को समक्ष गवाहन के पंचनामा तैयार कर मौके पर ही माईनिंग विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द किया गया।

*दूसरे दिन भी कोरबा पुलिस की अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी।*

0

01 आरोपी से 3200 नग नशीली टेबलेट किया गया जप्त।

कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 07 प्रकरणों में कुल 68 लीटर शराब किया जप्त, कुल 07 लोगों को भेजा गया जेल।

अवैध कबाड़ के विरूद्ध 01 प्रकरण में 7.5 क्विंटल कबाड़ किया गया जप्त,कोरबा पुलिस ने अवैध गांजा के सौदागरों से 11 किलोग्राम गांजा रखकर बिक्री करने वाले को दबोचा।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में दिनांक 15/02/2024 को भी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब, नशीली पदार्थ, कबाड़ एवं डीजल के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा यवम् नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना, चैकी एवं सायबर सेल टीम के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है।


कोरबा पुलिस के द्वारा आरोपी हितेश चैहान के कब्जे से 3200 नशीली टेबलेट जप्त किया गया एवं नशीले पदार्थ सप्लाई करने वाले के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है जिसके ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
कोरबा पुलिस के द्वारा 02 आरोपियों के कब्जे से 11 किलो गांजा जप्त किया गया जिसमें एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की जाकर जेल भेजा गया। साथ ही गांजा पुड़िया बेचने वालों 05 आरेापियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।
कोरबा पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग स्थान पर कार्यवाही करते हुए कुल 68 लीटर शराब जप्त किया जाकर कुल 07 प्रकरणों में आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया है तथा 07 व्यक्ति को जेल भेजा गया है।
कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर अवैध कबाड़ वाले स्थान पर दबिश देकर 01 प्रकरण में कुल 7.5 क्विंटल कबाड़ को जप्त किया गया।
पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

कबाड़ व्यवसायी आरोपी का नाम –
01. किरण साहू – कुसमुण्डा

नशीले पदार्थ गांजा/टेबलेट व्यवसायी आरोपी का नाम –
01. राममति उर्फ गुड्डी बाई – दीपका
02. अमर प्रजापति – कुसमुण्डा
03. हितेश कुमार चैहान – दीपका

*राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज।*

0

शनिवार को एसडीएम कोरबा कार्यालय प्रांगण में 11 बजे से होगा आयोजन।

कोरबा – छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन एसडीएम/तहसील कोरबा कार्यालय प्रांगण में शनिवार 17 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
आम जनता की सुविधा के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने उपरोक्त शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार को अपने मैदानी अमलों एवं कर्मचारियों सहित उपस्थित रहने के निर्देश जारी करते हुए आमनागरिको से अपील की है कि वे राजस्व सम्बंधित शिकायतों के निराकरण के लिए शिविर का लाभ अवश्य उठाए।

*प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना अंतर्गत जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन।*

0

 

कोरबा – सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के अंतर्गत नए एवं मौजूदा एकल उद्यमी, महिला स्व-सहायता समूह, कृषक उत्पादक संगठन, सहकारी समितियों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने एवं ऋण तक पहुंच में वृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन रायपुर के सहयोग से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कार्यशाला में जिला अग्रणी प्रबंधक, मार्गदर्शी शाखा एवं विभिन्न बैंकों से मैनेजर सहित इच्छुक लाभार्थी, कृषक उत्पादक संगठन एवं महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सीएसआईडीसी श्री पुनीत इंगोले द्वारा योजना का प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया गया कि खाद्य प्रोसेसिंग संबंधी नमकीन, बेकरी, आचार, पापड़, बड़ी, आटा चक्की, राईस मिल, पोहा मिल, दाल मिल, महुआ प्रोसेसिंग, इमली प्रोसेसिंग, चटनी, कुकिज, चिरौंजी प्रोसेसिंग, आम-आंवला जेम जेली इत्यादि व्यवसाय की शुरूआत करने एवं स्थापित उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए पीएमएफएमई योजना संचालित की जा रही है। जिसके अंतर्गत ऋण की सुविधा बैंकों के माध्यम से प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने न्यूनतम 18 वर्ष से अधिक का कोई भी व्यक्ति जिसके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड, राशन कार्ड एवं बैंक पासबुक दस्तावेज के आधार पर ऑनलाईन वेबसाईट http://pmfme.mofpi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि असंगठित खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों को नए अथवा मौजूदा उद्यम के विस्तार के लिए परियोजना लागत के 35 प्रतिशत पर क्रेडिट लिंक्ड अनुदान अधिकतम 10 लाख तक की सुविधा प्रदान की जाएगी। कॉमन इंफास्ट्रक्चर के तहत् 03 करोड़ रूपए की अधिकतम सीमा के साथ पात्र परियोजना लागत के 35 प्रतिशत पर क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी लाभ प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों को कार्यशील पूंजी के रूप में खाद्य प्रसंस्करण में लगे लोगों को सीड केपिटल 40 हजार प्रति सदस्य प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत् लाभार्थियों के कौशल उन्नयन एवं विकास के लिए आधारभूत प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिले में चयनित डिस्ट्रिक्ट रिर्साेस पर्सन द्वारा आवेदन प्रकिया में सहायता, डीपीआर तैयार करने, बैंक से ऋण प्राप्त करने, उद्यम रजिस्ट्रेशन एवं एफएसएसएआई सर्टिफिकेट इत्यादि में हैंड होल्डिंग सहायता भी प्रदान की जाएगी। योजना अंतर्गत बताया गया कि पात्र परियोजना लागत में संयंत्र एवं मशीनरी, तकनीकी सिविल वर्क की लागत शामिल है जबकि कार्यशील पूंजी के तहत् कोई सब्सिडी नहीं है। इसमें भूमि किराए पर या लीज वर्क शेड की लागत शामिल नहीं होगी। आवेदक की परियोजना लागत का कम से कम 10 प्रतिशत अंशदान स्वयं करना होगा शेष आवश्यक धनराशि बैंक से ऋण के रूप में उपलब्ध होगी। योजना के तहत् असंसाधित बाजार/अनाज/मसाले, खुला दूध/दही, फल और सब्जियों का व्यापार एवं बिक्री, मधुमक्खी पालन/शहद की खुली बिक्री, तेल की खुली बिक्री, कुक्कुट, सुअर, बकरी पालन या जानवरों की कोई अन्य पालन गतिविधि, ताजा मछली/मांस/चिकन आदि का व्यापार एवं बिक्री, विनिर्मत उत्पादों की रिपेकिंग, केंटीन, किराना, होटल, रेस्तरां, टिफिन सेवाएं या कोई अन्य खाद्य सेवाएं अपात्रता की श्रेणी में रखी गई है।
कार्यशाला में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को योजना का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं उपस्थित बैंकर्स से प्रकरणों में स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही किए जाने हेतु आग्रह किया गया। श्री नरोत्तम ठाकुर, जिला अग्रणी बैंक, प्रबंधक द्वारा बैंक की प्रकिया से अवगत कराया गया। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों के योजना से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

*भू-राजस्व विभाग की ऑनलाइन प्रक्रिया को सुदृढ करने एवं किसान हित के लिए भावना बोहरा ने विधानसभा में किया ध्यानाकर्षणम*

0

0.ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने व भू-अभिलेख शाखा के विषय मे भावना बोहरा ने सदन में की चर्चा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भू-अभिलेख शाखा में ऑनलाइन कार्यों से आम जनता को हो रही परेशानियों के प्रति सदन का ध्यानाकर्षण किया उन्होंने ऑनलाइन प्रक्रिया में हो रही त्रुटियों के बारे में सदन में चर्चा कर उसके समाधान हेतु भी अपनी बात रखी इसके साथ ही उन्होंने शून्यकाल में किसानों के हित के लिए ओला वृष्टि की वजह से किसानों के फसलों को हुए नुकसान के संदर्भ में भी प्रमुखता से अपनी बात रखी भावना बोहरा ने कहा कि आज हमारा देश डिजिटल इंडिया की ओर अग्रसर है डिजिटल क्रांति से आज कई बड़े बदलाव हमें देखने को मिल रहे हैं ऐसे में कुछ त्रुटियां भी होती हैं जिनका निराकरण करना आज कई हद तक आसान भी हो चुका है आज इसी ओर कदम बढ़ाते हुए शासकीय प्रक्रियाएं भी ऑनलाइन हो रही हैं भू-अभिलेख शाखा का भी डिजिटलीकरण इसी उद्देश्य के साथ किया गया है ताकि जनता को सुविधा मिल सके परंतु कुछ त्रुटियां व प्रक्रियाएं हैं जिनकी वजह से आमजनों को दिक्कतें हो रही हैं उन्होंने कहा कि भू-अभिलेख शाखा के मोबाइल एप भुइयां में क्लाउड स्टोरेज कम होने की वजह से अधिकांश समय या तो सर्वर डाउन रहता है या फिर डाटा अपडेट करने में समय लगता इसके निराकरण के लिए क्लाउड स्टोरेज बढ़ाने से इसका समाधान हो सकता है इसके साथ ही बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें भुइयां एप के बारे में या तो अधिक जानकारी नही है अथवा उसके संचालन की प्रक्रिया मालूम नही है उसके लिए शासन एवं प्रशासन द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाने से जनता को सुविधा व जानकारी दोनों होगी एवं चॉइस सेंटर और पटवारियों के पास आने-जाने की असुविधा से बच सकेंगे उन्होंने पटवारियों को समय समय पर प्रशिक्षण एवं मात्रात्मक त्रुटियों के सुधार हेतु तहसीलदार को अधिकार देने के विषय में भी सदन का ध्यानाकर्षण किया साथ ही भुइयां एप शुरू होने के पूर्व के रिकॉर्ड जो अभी तक ऑनलाइन दर्ज नही हुए हैं उन्हें भी ऑनलाइन करने की बात सदन में रखी भावना बोहरा ने किसानों से जुड़े विषय को लेकर शून्यकाल में कबीरधाम जिले में ओला वृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान के संबंध में भी प्रमुखता से बात रखते हुए कहा कि कबीरधाम जिले में विभिन्न प्रकार की फसलें उगाई जाती है जिसमें मुख्य रूप से धान, गन्ना, चना, गेंहू, पपीता, केला, टमाटर, प्याज जैसी फैसले प्रमुख हैं विगत दिनों बारिश के साथ ओलावृष्टि की वजह से जिले के खरीदी केन्द्रों मे रखे हुए धान भीग रहे हैं उनके संधारण के लिए उचित कार्यवाही अत्यंत आवश्यक है ओलवृष्टि की वजह से पपीता, केले,टमाटर,प्याज, चना एवं गेहूं के फसलों को बहुत नुकसान हुआ है यह सब फसल वृहद रूप में उगाया जाता है जिले में सहसपुर लोहारा ब्लॉक में पपीता, केला की भारी मात्रा में उत्पादन किया जाता है सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम बाजार चारभाठा, सलीहा, उड़िया खुर्द, हथलेवा गैंदपुर और सिंघनगढ़ समेत अन्य गांव में भी केले और पपीते से लदे पेड़ गिर गए हैं भारी मात्रा में टमाटर और प्याज की फसलों को भी नुकसान हुआ है इसके लिए प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा मिलने से उन्हें आर्थिक व मानसिक संबल मिलेगा जिले में 95500 हेक्टेयर में चना और 17000 हेक्टेयर में गेहूं की फसल की गई है जिस क्षेत्र में ओलवृष्टि हुई है वहां चने की फसल अधिक है करीब 80 हेक्टेयर में पपीता, 50 हेक्टेयर में टमाटर, 50 हेक्टेयर में केले को फसल को नुकसान हुआ है इस नुकसान की वजह से किसानों को भी आर्थिक नुकसान हुआ है अतः इस विषय को प्रमुखता से संज्ञान में लेते हुए इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर नुकसान हुए फसल का सर्वे किया जाए और प्रभावित किसानों को उसका उचित मुआवजा देने का भी आग्रह किया।

—————————————-

पर्यटन एवं शिक्षा के क्षेत्र में पंडरिया विधानसभा में हैं अपार संभावनाएं :-भावना बोहरा

0

0. पंडरिया विधानसभा में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने भावना बोहरा ने विधानसभा में की प्रमुख मांगे।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज विधानसभा सत्र के दौरान शिक्षा एवं पर्यटन विभाग की चर्चा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी चर्चा करते हुए क्षेत्र में शिक्षा के सुदृढ़ीकरण एवं क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास हेतु प्रमुख मांगे रखी चर्चा के दौरान भावना बोहरा ने विगत पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार के शासन में क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्थाओं तथा पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मूलभूत सुविधाओं की मांग को प्रमुखता से रखा भावना बोहरा ने सदन में चर्चा के दौरान कहा की पंडरिया विधानसभा में शिक्षा तथा पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं लेकिन विगत पांच वर्षों में शिक्षा संबंधी सुविधाओं तथा क्षेत्र में स्थित प्रमुख पर्यटन व धार्मिक स्थलों में विकास नहीं होने की वजह से छात्र-छात्राओं को समस्याएं हो रही हैं वहीं पर्यटन स्थलों के उचित रखरखाव की वजह से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधि भी नहीं हो रही है जिसके चलते वे अपना अस्तित्व खो रहें हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के शासन में स्कूलों में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार नहीं होने के कारण बच्चों व उनके पलकों को असुविधा हो रही है वहीं क्षेत्र के ऐतिहासिक धार्मिक व पर्यटन स्थल हैं जिनका उचित रख-रखाव व विकास कार्य नहीं होने की वजह से अपना वजूद खो रहें हैं जिनका जीर्णोद्धार अति आवश्यक है हमारे पंडरिया विधानसभा से भी कई उत्कृष्ट व मेधावी छात्र-छात्राएं हैं जो आज देश-विदेश एवं प्रदेश में क्षेत का मान-सम्मान बढ़ा रहें हैं इस दौरान भावना बोहरा ने स्कूलों के जीर्णोद्धार व सुविधाओं के विस्तार एवं शिक्षकों की उपलबध्ता सहित विभिन्न मांगों को सदन के समक्ष रखा उन्होंने सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत मोहगांव और पांडातराई में शासकीय कन्या विद्यालय की स्थापना,वीरेन्द्रनगर, कुंडा एवं कोड़ापुरी में उच्च शिक्षा हेतु महाविद्यालय की स्थापना जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है वहां छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा हेतु अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था,पंडरिया विधानसभा अंतर्गत सभी स्कूलों का सर्वे कराकर जिन स्कूलों में आवश्यक कार्य जैसे, मरम्मत,अतिरिक्त भवन, खेल मैदान, बाउंड्रीवाल जैसे मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही उन्होंने कहा कि कई विद्यालय ऐसे हैं जहाँ असामजिक तत्वों द्वारा विद्यालय परिसर के अंदर शराब पीने जैसी शिकायतें देखने व सुनने को मिली है इसलिए वहां सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्रीवाल का निर्माण अत्यंत आवश्यक है उन्होंने बताया की विगत दिनों में विभिन्न शासकीय स्कूलों तथा महाविद्यालय में भ्रमण के दौरान पर्याप्त सुविधाओं तथा प्रयोगशालाओं में उपकरणों की भी कमी देखने को मिली है शिक्षकों की कमी होने की वजह से छात्र-छात्राओं को उचित शिक्षा नहीं मिल रही है इसलिए अतिथि शिक्षक अथवा शिक्षकों की भर्ती होने से विद्यार्थियों को भी लाभ होगा। ऐसे ही कुछ विद्यालयों में भवन मरम्मत, स्वच्छता,शौचालय,खेल मैदान व सामग्री,रंग-रोगन और लाइब्रेरी निर्माण की भी अत्यंत आवश्यकता है भावना बोहरा ने क्षेत्र में पर्यटन स्थलों के जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण के विषय में कहा कि हमारे पंडरिया विधानसभा में भी कई ऐतिहासिक धार्मिक स्थल,पर्यटन क्षेत्र,प्राकृतिक झरने भी हैं जहाँ सैलानी आते हैं लेकिन पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा समय पर उनका रख-रखाव ठीक से नहीं करने व विकास कार्य नहीं होने की वजह से वह स्थल भी आज अपना अस्तित्व खो रहें हैं इसके साथ ही विधानसभा में भी कई धार्मिक स्थल व मंदिर हैं जो पूरे प्रदेश में प्रसिद्द हैं ऐसे में जन आस्था को देखते हुए उन स्थानों का भी जीर्णोद्धार करने के महती आवश्यकता है उन्होंने वनांचल क्षेत्र कुई कुकदुर व भैंसादार को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने व कुँवर अछरिया देव स्थल का विकास कर वहां लगने वाले मेले को पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा महोत्सव का दर्जा देने के लिए भी प्रमुखता से अपनी बात रखी उन्होंने कहा की इस देव स्थल के पुरातन महत्व से पूरा छत्तीसगढ़ अवगत है यहां लगने वाला मेला भी सुप्रसिद्ध है प्रदेश के कोने-कोने से यहां पर्यटक दर्शन करने के लिए आते हैं वर्तमान में यहां अनियमितताओं के चलते सैलानियों में कमी आई है पर्याप्त सुविधाएँ नहीं होने की वजह से भी यहां स्थित पुरातन कलाकृतियाँ भी नष्ट हो रहीं हैं ऐसे में इनका विकास बहुत ही आवश्यक हो चुका है इन क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों व प्राकृतिक सौन्दर्य को सहेजने से वनांचल क्षेत्र में रहने वालों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे वहीं क्षेत्र का विकास भी सुनिश्चित होगा।

—————————————-

*कोरबा पुलिस की अवैध कारोबर पर ताबड़तोड़ कार्यवाही,06 आरोपियों से 840 नग नशीले इंजेक्शन किया गया जप्त।*

0

 नशे के कारोबार में लिप्त नेटवर्क को किया गया धवस्त।

 कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 24 प्रकरणों में कुल 609 लीटर शराब जिसमें 588 लीटर महुआ शराब, 107 पाव देशी शराब एवं 10 पाव अंग्रेजी शराब किया जप्त, कुल 20 लोगों को भेजा गया जेल।

अवैध कबाड़ के विरूद्ध 08 प्रकरणों में 32 टन कबाड़ किया गया जप्त,कबाड़ की 07 दुकाने की गयी सील,एक पीकअप में चोरी के 1500 लीटर डीजल को किया गया जप्त।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर  विशेष अभियान चलाकर एक ही दिन में सभी अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गयी। जिसमें किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब, नशीली पदार्थ, कबाड़ एवं डीजल के विरुद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना, चौकी एवं सायबर सेल टीम के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है।

कोरबा पुलिस के द्वारा 840 नग नशीले इंजेक्शन को 06 आरोपियों जप्त किया गया एवं आरोपियों के बताए अनुसार अन्य जगहों पर पुलिस की दबिश जारी है। आरोपियों को नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है जिसके लिए टीम रवाना की जा रही है।पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग स्थान पर कार्यवाही करते हुए कुल 609 लीटर शराब जिसमें 588 लीटर महुआ शराब, 107 पाव देशी शराब एवं 10 पाव अंग्रेजी शराब जप्त किया जाकर कुल 24 प्रकरणों में आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया है।

कोरबा पुलिस के द्वारा आरोपी अभय सिंह के कब्जे से 6.5 किलो गांजा जप्त किया गया जिसमें एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही 05 आरोपियों को गांजा पुड़िया बेचने वालों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर अवैध कबाड़ वाले स्थान पर दबिश देकर 08 प्रकरण में कुल 32 टन कबाड़ को जप्त किया गया साथ ही 07 कबाड़ की दुकानों को सील किया गया।पुलिस के द्वारा अवैध तरीके से चोरी का डीजल निकालने वाले के खिलाफ कुसमुण्डा पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी किशन सारथी से 1500 लीटर डीजल एवं एक पीकअप जप्त किया गया।

पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातारा आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

कबाड़ व्यवसायी आरोपीगणों का नाम – 01. कासीम खान कोतवाली

02. धनराज अन्ना कुसमुण्डा

03. शहबाज खान कटघोरा

04. सोहेल मीर्जा – दर्श

05. राजेश साहू – बालको

06. नशीम खान – बरमपुर, सर्वमंगला

07. रामकुमार केशरिया – दीपका

08. अविनाश कुमार – दीपका

09. तनवीर खान – मानिकपुर

नशीली इंजेक्शन व्यवसायी आरोपीगणों का नाम –

01. पंकज शर्मा – बैगिनडभार

02. त्रिपुरारी साहू – एरिगेशन कालोनी

03. राकेश साहू – एरिगेशन कालोनी

04. अरमान रब्बानी एरिगेशन कालोनी

05. आरिफ अंसारी – रामपुर

06. अभय सिंह राताखार

*मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के संबंध में सचिव द्वारा ली गई बैठक।*

0

कोरबा – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली एवं छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा दिनांक 09 मार्च 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मागदर्शन एवं निर्देशानुसार मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण के संबंध में श्रीमती शीतल निकुंज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा ली गई बैठक।

उक्त बैठक उपस्थित अधिवक्ताओं को जल्द से जल्द क्लेम के प्रस्ताव संबंधित बीमा कंपनियों को जमा करने हेतु निर्देशित करते हुये क्लेम प्रकरण के राजीनामा में होने वाले असुविधा के संबंध में जानकारी ली गई। क्लेम प्रकरणों में विलम्ब के कारण पीड़ित पक्षकार को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है इसके लिये सभी अधिवक्ताओं से अपील की गई की क्लेम प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में आपसी समझौते से निराकरण कराये जाने का प्रयास करें।
उक्त बैठक में दि ओरियण्टल इंश्योरेन्स कंपनी कोरबा के उपशाखा प्रबंधक श्रीमती शारदा नामदेव, श्रीराम जनरल इंश्योरेन्स कंपनी, इ्फ्को-टोकिया इंश्योरेन्स कंपनी, मेग्मा जनरल इंश्योरेन्स कंपनी के अधिवक्ता श्री सी.बी. राठौर, सुमन तिवारी, रवि कुमार शुक्ला, लवलेश शुक्ला, दिनेश कुमार साहू, श्री धनेश कुमार सिंह, श्रीमती मेघा बैस, इत्यादि अधिवक्ता उपस्थित हुये।

*16 फरवरी से 22 मार्च तक मनाया जाएगा शिशु संरक्षण माह।*

0

06 माह से 05 वर्ष के बच्चों को पिलाया जाएगा विटामिन ए व आईएफए सीरप।

प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों में सत्रों का होगा आयोजन।

कोरबा – भारत शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा नेतृत्व में जिले में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष 16 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक (शिशु सरक्षण माह) विटामिन ए अनुपूरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान जिले के समस्त शहरी व ग्रामीण आँगनबाडी केन्द्रों, टीकाकरण केन्द्रों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में 9 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए तथा 6 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को आई.एफ.ए. सीरप पिलाया जाएगा। साथ ही हितग्राहियो को आईएफए सीरप वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन आरएचओ, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा मितानिन के सहयोग से प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित होने वाले निर्धारित टीकाकरण सत्रों में किया जाएगा, साथ ही टीकाकरण से छूटे हुए तथा नियमित टीकाकरण के लक्षित बच्चों का टीके लगाए जाएंगे।
शिशु संरक्षण माह के दौरान ऑगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती माताओं को ’महतारी के दूध सबले अच्छा’ की जानकारी देते हुए बच्चों को माँ का ही दूध पिलाए जाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने हेतु वजन किया जाएगा तथा अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर उनके पोषण स्तर में सुधार लाने हेतु उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्रों में भेजकर उपचार किया जाएगा। जिले में शिशु संरक्षण माह वर्ष में दो बार छः माह के अन्तराल में आयोजित किया जाता है। जिसमें प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को समस्त शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के ऑगनबाड़ी केंद्रों/टीकाकरण केन्द्रों में निर्धारित सत्रों में 9 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए तथा 6 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को आईएफए सीरप पिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों को विटामिन ए की दवा की नियमित खुराक प्रत्येक 6 माह में एक बार 5 वर्ष तक पिलाने से बच्चों में रतोंधी, श्वांस संक्रमण, बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है। साथ ही आईएफए (आयरन फोलिक एसिड) सीरप खून की कमी को दूर करने के लिए बच्चों को दिया जाता है। कलेक्टर एवं सीएमएचओ ने जिले के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपील किया है कि वे अपने तथा अपने क्षेत्र के 06 माह से 05 वर्ष तक के बच्चो (बालक/बालिकाओं) को निर्धारित सत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर आयु अनुसार विटामिन ए तथा आई. एफ.ए. की दवा पिलाएं तथा छूटे हुए तथा नियमित टीकाकरण वाले बच्चों का अनिवार्य रूप से टीका लगवाएं।