Home Blog Page 706

*भू माफिया ने दी जान से मारने की धमकी लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने दो व्यक्तियों के खिलाफ की एसपी से शिकायत ,,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

बिलासपुर = बिलासपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने व अपराध पर लगाम लगाने के लिए बिलासपुर जिले के एसएसपी रजनेश सिंह के द्वारा लगातार क्षेत्रांतर्गत सम्बन्धित थाने को दिशा निर्देश जारी किया जा रहा है, लेकीन एक बडी घटना सामने आई है जिसमें महावीर नगर निवासी लक्षमण सिंह ठाकुर को दो व्यक्तियों ने जान से मारने की धमकी दी है बताते चले कि शिकायत पत्र के अनुसार दीपक सिंह व संजय सिंह दो व्यक्तियों व उनके दस सहयोगियों ने लक्षमण सिंह की जमीन पर कब्जा कर बाउंड्री वॉल बनाने की कोशिश की लेकीन अपने इस प्रयास से सफल नहीं होने पर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने का प्रयास करने लगे आवेदक ने इसकी शिकायत सम्बन्धित थाने में सूचना दी लेकिन न तो सकरी थाने के द्वारा सम्बन्धी व्यक्तियों के खिलाफ़ कोई कार्यवाही की न ही सिरगिट्टी थाने के द्वारा कोई कार्यवाही की गई तत्पश्चात आवेदक ने पुलीस अधीक्षक बिलासपुर से इस पूरे मामले की शिकायत की गई।

*मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा द्वारा किया गया न्यायालय भवन एवं कर्मचारी आवासों का वर्चुवल शिलान्यास*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-माननीय मुख्य न्यायाधीपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के द्वारा अपने अति व्यस्ततम समय में से आज दिनांक 18 फरवरी 2024 को सुबह 11:00 बजे वर्चुवल रूप से जुड़कर विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जांजगीर चांपा जिला के चांपा में बस स्टेण्ड चांपा के पास नवीन न्यायालय भवन का शिलान्यास किया गया। उक्त कार्यक्रम में ही व्यवहार न्यायालय भवन चांपा के अतिरिक्त व्यवहार न्यायालय अकलतरा, नवागढ़, सक्ती, मालखरौदा, डभरा, जैजैपुर एवं नवीन कर्मचारी आवासीय परिसर जांजगीर का शिलान्यास किया गया। इसी दौरान जिले के पाेर्ट-फोलियो जज श्री पार्थ प्रतीम साहू ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहकर भूमि पूजन किया एवं भवनों की आधारशीला रखी।
माननीय मुख्य न्यायाधीपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि न्यायालय को बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के सहयोग से काम किया जा रहा है और इसके लिए पहल भी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हमे राज्य के न्यायालयों में काम करने का बेहतर माहौल प्रदान करना है। यह परियोजना न्यायिक अधिकारी/कर्मचारियों के लिए न्यायालय भवन एवं आवास प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है ताकि न्यायालय भवन एवं आवास प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पडे। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं इंजीनियरों को इस परियोजना को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा पर पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए न्यायालयीन अधिकारियों एवं जिलाधीश को भी इस परियोजना की सतत निगरानी रखने के लिए कहा।
आगे उनके द्वारा व्यक्त किया गया कि किसी भी जिले में न्यायिक कर्मचारियों के लिए सर्वसुविधायुक्त रहवासी काॅलोनी उत्साहवर्धक एवं नयी उर्जा का संचार करने वाली होती है जिससे उनके कार्यकुशलता में आैर दक्षता होती है, जिले में नयी काॅलोनी एेसी बने जो राज्य के लिए एक मिसाल साबित हो।
भूमि पूजन एवं आधारशीला के कार्यक्रम के माननीय विशिष्टि अतिथि न्यायमूर्ति श्री पार्थ प्रतीम साहू छत्तीसगढ उच्च न्यायालय एवं पोर्ट-फोलियो जज जांजगीर चांपा ने इस अवसर पर उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों एवं न्यायालय कर्मचारी सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए न्यायालय भवनों एवं आवास गृह निर्माण के लिए शुभकामनाएं भी दी गई। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार सोनी द्वारा मुख्य न्यायाधिपति एवं पोर्टफोलियाे न्यायाधीश का स्वागत करते हुए जांजगीर चांपा जिला को नवीन न्यायालय भवनों एवं सर्व सुविधायुक्त रहवासी कॉलाेनी की सौगात देने के लिए स्वागत किया गया।
माननीय विशिष्टि अतिथि न्यायमूर्ति श्री पार्थ प्रतीम साहू के द्वारा पूरे विधि विधान से कार्यक्रम पश्चात भूमि पूजन करते हुए आधारशीला रखी। प्रस्तावित नवीन व्यवहार न्यायालय भवन एवं न्यायिक कर्मचारीगण के लिए रहवासी कॉलाेनी के भूमि पूजन एवं आधारशीला के कार्यक्रम में श्री राजेन्द्र वर्मा प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सहित परिवार न्यायालय एवं जिला न्यायालय के अन्य न्यायाधीशगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्रीमति पल्लवी तिवारी, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश जांजगीर के द्वारा किया गया।
इस दौरान कलेक्टर सक्ती श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, पूर्व विधायक श्री मोतीलाल देवांगन, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल कुमार रावटे, अपर कलेक्टर श्री गुड्डू लाल जगत, जिला अधिवक्ता संघ जिला अध्यक्ष श्री अजय केशरवानी, श्री कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री विजय पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विदित हो कि जिला मुख्यालय से दूरस्थ स्थल चांपा में खाली स्थान पर विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भूमि पूजन करवाया जाना चुनौतीपूर्ण रहा परंतु जिले के पोर्टफोलियो न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री पार्थ प्रतीम साहू के निर्देशन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार सोनी द्वारा जिले के कलेक्टर, भारत संचार निगम लिमिटेड एवं लोक निर्माण विभाग से सतत समन्वय कर वर्चुअल मोड में नवीन कार्यालय भवन एवं आवासीय परिसर का भूमि पूजन एवं शिलालेख अनावरण के कार्य को सफलतापूर्वक करवाया गया।

*चोरी/नकबजनी के मामले में दर्री पुलिस को मिली बड़ी सफलता।*

0

 तीन आरोपी किये गये गिरफ्तार,6 लाख रू. किमती सोने चांदी का आभूषण आरोपियों से जप्त।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  प्रार्थी प्रदीप लाठिया पिता रूपचंद लाठिया उम्र 33 साल सा. डी/243 एचटीपीएस कालोनी थाना दर्री द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी लोग दिनांक 11.02.2024 को सपरिवार काम से रायपुर गये थे दिनांक 15.02 2024 को फोन के माध्यम से प्रार्थी को सूचना मिला कि इसके घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है कि प्रार्थी द्वारा वापस घर आकर देखा कि घर के अंदर के दरवाजे को उखाड़ दिया गया है घर के अलमारी में रखे सोने चांदी का आभूषण 05 जोड़ी चांदी पायल, 10 चांदी का सिक्का, 02 नग सोने की अंगूठी, 06 नग सोने की फुल्ली, 06 जोड़ी सोने का टॉप्स, 06 नग सोने का गेंहू दाना, 01 नग सोने का सिक्का, अन्य आभूषण, घरेलू समान एवं कुछ नकद को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गये है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 35/2024 धारा 457,380,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिध्दार्थ तिवारी (भा.पु.से.) एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री / कोरबा श्री भूषण एक्का (रा.पु.से) के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर माल मुल्जिम का पतासाजी हेतु पुलिस का जाल बिछाया गया, कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि 01. सुनील तिर्की पिता सुखराम उम्र 35 साल साकिन अयोध्यापुरी उरावं मोहल्ला दर्री थाना दर्री जिला कोरबा (छ.ग.) 02. आशीष दास पिता श्याम दास उम्र 21 साल सा. जैलगांव बुढादेव चौक अयोध्यापुरी थाना दर्री जिला कोरबा (छ0ग0) 03. विनय मुण्डा पिता हेरमन मुण्डा उम्र 18 साल साकिन अयोध्यापुरी गोंड़ मोहल्ला थाना दर्री जिला कोरबा (छ०ग०) के द्वारा अपने पास विभिन्न प्रकार के सोने-चांदी का आभूषण रखा है बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है कि सूचना पर मौके पर जाकर उपरोक्त व्यक्तियों को हिरासत में लेकर गंभीरता से पुछताछ करने पर दिनांक घटना को घटना स्थल प्रार्थी प्रदीप लाठिया के मकान में रात्रि में घर घुसकर सोने चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान चोरी करना स्वीकार किये है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 06 लाख रूपये कीमती के सवा किलो चांदी के आभूषण, 02 तोला सोने के आभूषण, 01 वेल्डिंग मशीन, 01 DSLR कैमरा, 01 वेट मशीन, 01 म्यूजिक सिस्टम, 01 हेयर ड्रायर, 01 आयरन प्रेस, 01 बीपी / बुखार चेक मशीन, 01 प्लायर, 02 हाथ घड़ी, 03 जोड़ी जूते-चप्पल एवं साबून सोडा को जप्त किया गया। जिसे आज दिनांक 18.02.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक रूपक शर्मा, सउनि भेवनदास चेलसे, एवं आरक्षक ओमप्रकाश निराला, गजेंद्र राजवाडे, देवाशीष देवांगन, सुरेश मरावी एवं सैनिक रामलाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

*कलेक्टर और एसपी ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने सड़क पर उतर कर चौक-चौराहों का किया अवलोकन।*

0

सीएसईबी-चौक,सुनालिया मार्ग,सर्वमंगला-कुसमुंडा-इमलीछापर,बालको-रिस्दी मार्ग का किया निरीक्षण।

सुचारू यातायात व्यवस्था और दुर्घटनाओं पर रोकथाम जरूरी:कलेक्टर।

कोरबा –  शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करते हुए जिले के कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने देर शाम आज दूसरी बार सड़क पर उतर कर सीएसईबी चौक, सुनालिया मार्ग, संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग, सर्वमंगला चौक, बरमपुर रोड़ सहित कुसमुंडा-इमली छापर मार्ग का अवलोकन किया। उन्होंने शहरों में यातायात को सुगम बनाने और ट्रैफिक में अवरोधक बन रहे कारणों को मौके पर जाकर जानने के साथ ही लोक निर्माण विभाग,सेतु विभाग,नगर पालिक निगम, पुलिस,परिवहन विभाग सहित एसईसीएल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिद्दार्थ तिवारी, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, एसडीएम कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


कलेक्टर श्री वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने शहर के मुख्य मार्ग सहित भारी वाहन चलने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम सीएसईबी चौक में यातायात को व्यवस्थित बनाने, वाय शेप ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर आवश्यक चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए। शहर के मुख्य मार्ग नहर पुल सुनालिया मार्ग में लगने वाले जाम और संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग स्थल पर अंडर पास निर्माण पर चर्चा करते हुए इससे होने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर भी उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी ने सर्वमंगला तिराहा, सर्वमंगला-बरमपुर मार्ग, कुसमुंडा-इमलीछापर मार्ग का निरीक्षण कर भारी वाहनों से होने वाले ट्रैफिक जाम और इसमें सुचारू यातायात के विकल्पों पर लम्बी चर्चा की। उन्होंने रेलवे क्रॉसिंग बन्द रहने, कोयला वाले ट्रक के आवागमन तथा आमनागरिको के लिए सुरक्षित आवागमन पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि इमलीछापर मार्ग में भारी वाहन चलने से आमनागरिको को परेशानी न हो और जो भी निर्माण कार्य जारी है उसे समय पर पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने एसईसीएल के अधिकारियों को भी सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए विकल्प तैयार कर आने वाले दिनों में होने वाली बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर स्टेडियम चौक, रिस्दी चौक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बालको मार्ग से रिसदी चौक में भारी वाहनों के दबाव को कम करने और सड़क पर पार्किंग न हो इसके लिए देबू पावर प्लांट की रिक्त भूमि पर पार्किंग की व्यवस्था हेतु पहल करने के निर्देश एसडीएम को दिए। कलेक्टर ने कहा कि भारी वाहनों के कारण यातायात का दबाव और इसके कारण जाम न लगे, इसका ध्यान रखा जाएं। भारी वाहनों के कारण आमजनों को परेशानी न हो और दुर्घटना की स्थिति न बने इसका भी विशेष ध्यान रखते हुए ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए।  उन्होंने खदान से कोयला लेकर निकलने वाले भारी वाहनों का संचालन निर्धारित रूट से ही करने के निर्देश दिए। वहीं भारी वाहनों के शहर के भीतर प्रवेश मार्गो एवं निकासी प्वाइंट का अवलोकन कर यातायात व्यवस्था बेहतर व सुगम बनाने  के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मुख्य मार्गों पर वाहनों को बेतरतीब ढंग से पार्किंग नहीं होना चाहिए ताकि अनावश्यक रूप से यातायात बाधित न हो। शहर की यातायात व्यवस्था के संबंध जल्द ही एक बैठक भी आयोजित की जाएगी,जिसमें जिला प्रशासन के साथ सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों सहित अन्य शामिल होंगे। गौरतलब है कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कलेक्टर द्वारा अपने जॉइनिंग के साथ ही 6 जनवरी को सड़क पर निरीक्षण किया गया था। आज पुनः देर शाम से रात्रि तक उन्होंने सड़क पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और सड़क चौड़ीकरण, वाय शेप ब्रिज,अंडर पास,स्ट्रीट लाइट,पार्किंग आदि पर चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए हैं।

*राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु एसडीएम कोरबा कार्यालय प्रांगण जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित।*

0

शिविर में 62 आवेदन प्राप्त।

कोरबा – छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन एसडीएम/तहसील कोरबा कार्यालय प्रांगण में शनिवार 17 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे से किया गया। शिविर में कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें कोरबा अनुभाग के 47, कटघोरा 04, पाली 03 और पोंड़ीउपरोड़ा अनुभाग के 08 आवेदन पत्र शामिल हैं। शिविर स्थल पर ही कोरबा अनुभाग के दो आवेदनों का निराकरण किया गया। तथा लंबित 60 आवेदनों का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश कलेक्टर अजीत वसंत ने दिए ।

*शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर को दिया गया LED TV*

0

मुंगेली:-शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर को दिया गया LED TV. शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर के प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर के लगन और शाला परिसर से प्रभावित होकर।शाला में LED TV की आवश्यकता की प्रकाशित खबर से साथी हाथ बढ़ावा सेवा संस्थान के सदस्यों के द्वारा शाला भ्रमण किया गया शाला परिसर से प्रभावित होकर LED TV की आवश्यकता को दूर करते हुए और पढ़ाई को और प्रभाव शाली बनाने के लिए।साथी हाथ बढ़ावा के सदस्यों के द्वारा LED TV प्रदान किया गया।इस अवसर पर श्री जतिन सलूजा, वैभव पांडेय, प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर, सहायक शिक्षक रूपेश राजपूत और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

*डामर के ऊपर चुना डालकर ठेकेदार आम लोगों को लगा रहे चुना डोंगरिया खूर्द से बिपतपुर मार्ग का मामला*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नई सरकार बनने के बाद आम जनता बड़ी उम्मीद के साथ सरकार के ऊपर नजरें टिकाये बैठे हुए हैं और शायद लोगो को बुनियादी सुविधाओ का पुरा नहीं होना सरकार बदलने के पिछे प्रमूख कारणों में से एक है आपको बता दे कि कांग्रेस के कार्यकाल में ग्रामीणों की प्रमुख मांग बुनियादी सुविधाएं रही वही आंदोलन सहित घेराव व किसान मोर्चा सहित समाज प्रमुखों के साथ बड़े स्तर पर आंदोलन भी की गए वही पुर्व की कांग्रेस सरकार पांच वर्ष बिताने के बाद नई सरकार का छत्तीसगढ़ में गठन हुआ जहां राजनीतिक रूप से हाई प्रोफाइल मानें जाना वाला कवर्धा जिला मर अब कांग्रेस के विधायकों की जगह बीजेपी के विधायक हैं वही समय अनुसार बहुत कुछ बदला गया परंतु कुछ नही बदला तो वह सड़क की हालात वही आपको बता दे कि जनपद पंचायत पंडरिया सभापति अश्वनी यदु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके सड़क मरम्मत की मांग की है वही अश्वनी यदु ने बताया कि दामापुर- कुंडा क्षेत्र की जनता सड़क को लेकर काफी परेशान व चिंतित है व 19 फरवरी को किसानों के साथ कलेक्टर को ग्रामीणों के साथ पहुँचकर ज्ञापन सौंपेंगे वही अश्वनी यदु ने बताया कि कवर्धा बेमेतरा मुंगेली जानें के लिये कुंडा- दामापुर के ग्रामीण बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं वही ग्रामीणों के द्वारा सड़क मरम्मत को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द मरम्मत कराए जाने मांग की है।

—————————————-

*दर्री में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का समापन*

0

दर्री भूपदेवपुर में शारदा पूजन समारोह के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे सैकड़ो नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गयी।
नन्हे मुन्ने बालिकाओ द्वारा सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
ज्ञान कॉन्वेंट स्कूल के भावना श्रीवास को प्रथम पुरस्कार सूरज एवम ग्रुप को द्वितीय पुरस्कार तथा प्राची दुबे को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया ।ज्ञान कॉन्वेंट स्कूल की अध्यापिका कमला डनसेना एवम नीतू डनसेना की विशेष सहभागिता रही।
दर्री भूपदेवपुर की बालिकाएं जया डनसेना राजलक्ष्मी राठिया(मानसी) सीमा डनसेना प्राची डनसेना (नैना) मेघा डनसेना ईशु डनसेना दिशा डनसेना खुशी यादव (रिंकी )द्वारा सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम को और विशेष आकर्षण दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक एवम ग्राम के वरिष्ठ मुरलीधर डनसेना जगन्नाथ मंदिर के पुजारी डमरूधर दुबे ग्राम पटेल अशोक डनसेना एवं अधिवक्ता रामविलास के द्वारा किया गया वही मंच संचालन रमेश दुबे के द्वारा किया गया।

*थाना पाली द्वारा अवैध डीजल के विरुद्ध की गई कार्यवाही।*

0

70 लीटर डीजल किमती 6720 रुपये को किया गया जप्त।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध कबाड़ डीलज शराब, के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा, श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी पाली द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ डीजल कार्यवाही की गई उस कड़ी में मुखबीर से अवैध रुप से डीजल रखने की सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ के सूचना तस्दीक पर रवाना हुआ जो थाना पाली के बाईपास सराईपाली राघवेन्द्र ढाबा पर 70 लीटर डीजल मिलने पर आरोपी राघवेन्द्र डिक्सेना पिता बहोरिक डिक्सेना उम्र 39 साल साकिन पाली, थाना पाली जिला कोरबा कब्जे से 70 लीटर डीजल किमती 6720 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है धारा 41 (1-4) जा. फौ. / 379 भादवि के तहत आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक चमन लाल सिन्हा, स.उ.नि. पुरूषोत्तम सिंह उईके, प्रधान आरक्षक 38 शिव कुमार डहरिया, आरक्षक 654 शैलेन्द्र तंवर, आरक्षक 460 आशिष साहू, की भूमिका रही।

*अंतर्राजयीय मवेशी तस्करों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता*

0

*बिल्हा पुलिस को तेलंगाना के मवेशी तस्कर को पकड़ा*
*एक आईचर मिनी ट्रक वाहन सहित 13 नग मवेशी के जप्त*
*भटगांव से मवेशियों को तेलंगाना के बुचड़खाना ले जाने की तैयारी कर रहें तस्करो को पकड़ा*
’’

*अपराध क्रमांक:- 46/2024*
*धारा:- छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 और पशु कू्ररता अधिनियम की धारा 11(घ)*

*नाम आरोपी:-*
*1.सूरा रमेश पिता सूरा एलैया उम्र 30 साल ग्राम जे डी नगर बरडेरा कालोनी स्टेशन बसंतनगर जिला पेददापल्ली तेलंगाना*
*2. चिन्ता निलेश पिता चिंतानार सिंगली उम्र 30 साल साल गजवेल थाना गौरा अरम जिला सिद्धीपेट तेलंगाना*
*3. सी. एच. व्यंकटेश पिता वीरईया उम्र 32 साल सा. गजवेल थाना गौरा अरम जिला सिद्धीपेट तेलंगाना*

*4. एस. डी. अज्जू पिता छोटे मिया उम्र 29 साल साकिन राममंदिर एरिया बसंतनगर थाना बसंतनगर जिला पेददापन्नी, तेलंगाना*
*जप्ती -*
*एक आईचर वाहन क्रमांक टी एस 07 यु एन 0466 , 13 नग मवेशी, जुमला कीमती – 12,41,000 रू*


आशीष कश्यप बिलासपुर*मामले का विवरण इस प्रकार है थाना बिल्हा क्षेत्र के भटगांव गौठान के पास एक आईचर वाहन क्रमांक T S 07 UN 4166 में मवेशियों को आरोपियों द्धारा ले जाया जा है सूचना पर बिल्हा पुलिस घटना की सूचना वरिष्ट अधिकारी श्री मान् पुलिस अधीक्षक महोदय को देने पर उनके द्वारा वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति अर्चना झा (ग्रामीण) एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार पटेल के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी बिल्हा के द्वारा भटगांव गौठान के पास एक EICHER MINI ट्रक क्रमांक T S 07 UN 4166 में 13 नग मवेशियों (गाय, बछडा, बछिया) को जप्त कर उपरोक्त आरोपी गण के विरुद्ध थाना बिल्हा में अप क्रमांक 46/2024 , छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुये आरोपीगण को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना बिल्हा पुलिस का विशेष योगदान रहा।*