Home Blog Page 705

 *पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ.संजीव शुक्ला द्वारा किया गया जिला मुंगेली का वार्षिक निरीक्षण।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत*

0

*◼️ रक्षित केन्द्र में ली परेड की सलामी ,किया परेड एवं किट परेड का निरीक्षण। परेड के दौरान उत्कृष्ठ परेड करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नकद इनाम से किया पुरूस्कृत।*
*◼️ अधिकारी/कर्मचारियों की समस्या के निराकरण हेतु किये दरबार का आयोजन। दरबार में पुलिस कैंटिन, ओपन जिम एवं स्थानांतरण के संबंध में की गई गुजारिश। गुजारिश के संबंध में कार्यवाही हेतु दिये आश्वासन।*
*◼️ दरबार में थाना/चौकी में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को थानों में आने वाले पीड़ितों की समस्याओं के उचित निराकरण एवं अच्छे व्यवहार प्रदर्शित करने हेतु किया प्रोत्साहित।*
*◼️ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखाओं का किया निरीक्षण।*
*◼️सेवा पुस्तिका में आवश्यक प्रविष्टियों को पूर्ण करने तथा कार्यालय में प्राप्त थाना चौकी में पदस्थ कर्मचारियों के आवेदनों पर त्वरित निराकरण करने ,अनावश्यक लंबित नहीं रखने हेतु दिये निर्देश।*
*◼️ निरीक्षण के दौरान राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की ली गई जिलास्तरीय समीक्षा बैठक।*
*◼️ राजपत्रित अधिकारयों को स्वयं डाइजेस्ट लेखन, विवेचना का पर्यवेक्षण एवं कानून व्यवस्था तथा व्हीआईपी सुरक्षा पर ध्यान देने हेतु किया निर्देशित।*
*◼️ बैठक में थाना/चौकी प्रभारियों को सामाजिक बुराईयों जैसे जुआ-सट्टा, शराब, एवं अवैध रूप से संचालित गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं त्वरित कार्यवाही हेतु दिया निर्देश।*
*◼️ बैठक में सड़क दुर्घटना के आकड़ो का विश्लेषण, सड़क दुर्घटना रोकथाम हेतु प्रयास, एवं सडक दुर्घटना में कमी लाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को किया निर्देशित।*
*◼️ सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवम आवश्यक कार्यवाही हेतु किये निर्देशित*
*◼️आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं अपराधियों में पुलिस का भय हो इस प्रकार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।*


आशीष कश्यप बिलासपुर:-पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ .संजीव शुक्ला द्वारा दिनांक 20.02.2024 को जिला मुंगेली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें सर्वप्रथम श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात् परेड का निरीक्षण किये।
परेड निरीक्षण में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण एवं टोलीवार परेड कराया गया, जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया गया। इसके तत्पश्चात् श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा किट परीक्षण किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों से उन्हें प्राप्त किट सामग्रियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की,पश्चात् रक्षित केन्द्र के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें वाहन शाखा एवं रक्षित केन्द्र के सभी वाहनों तथा दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये। इसके पश्चात् स्टोर शाखा का निरीक्षण किये, जिसमें सभी सामग्रियों के रख-रखाव, सही समय पर वितरण हेतु निर्देश दिये, साथ ही आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने तथा साफ सफाई के निर्देश दिये गये।

 

निरीक्षण के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा स्थानांतरण, जिले में सेंट्रल कैंटिन स्थापित करने तथा पुलिस लाईन कॉलोनी में गार्डन बनाने की गुजारिश की। दरबार में पुलिस महानिरीक्षक महोदय जिला पुलिस मुंगेली के अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू हुए एवं उनकी समस्याओं के निराकरण करने हेतु कार्यवाही का आश्वासन दिये साथ ही दरबार में थाना/चौकी में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को थाना में आने वाले पीड़ितों की समस्याओं का उचित निराकरण एवं अच्छा व्यवहार करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इसके पश्चात् श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर उनके शाखाओं के कार्यों की जानकारी ली। जिसमें सेवा पुस्तिक में आवश्यक प्रविष्टियों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति, लंबित पेंशन प्रकरणों, विभागीय भविष्य निधि, जिले में चल रहे निर्माण कार्यों, बजट की स्थिति, न्यायालय संबंधी प्रकरणों, निलंबित अधिकारी/कर्मचारियों तथा उनके अपील, अवकाश निराकरण आदि के संबंध में जानकारी ली तथा थाना/चौकी में पदस्थ कर्मचारियों से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा अनावश्‍यक लंबित नहीं रखने के निर्देश दिये गये।
इसके पश्चात् श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की जिला स्तरीय बैठक ली गई। बैठक में राजपत्रित अधिकारयों को स्वयं डाइजेस्ट लेखन, विवेचना का पर्यवेक्षण एवं कानून व्यवस्था तथा व्हीआईपी सुरक्षा पर ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही थाना/चौकी प्रभारियों को सामाजिक बुराईयों जैसे जुआ-सट्टा, शराब, एवं अवैध रूप से संचालित गतिविधियों जैसे अवैध रेत, अवैध कोयला, अवैध हॉटल, बार पर अंकुश लगाने एवं त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। बैठक में सड़क दुर्घटना के आकड़ो का विश्लेषण, सड़क दुर्घटना रोकथाम हेतु प्रयास, एवं सडक दुर्घटना में कमी लाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग करने हेतु तथा इस हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किए। आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं अपराधियों में पुलिस का भय हो इस प्रकार कार्य करने हेतु समस्त थाना ,चौकी प्रभारी एवम पुलिस बल को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक श्री एस. आर. धृतलहरे, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माधुरी धिरही, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुंभकार एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

महिला से बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*महिला से बलात्कार करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

🔶 *आरोपी द्वारा महिला से शादी करने से इंकार कर मारपीट एवं जाति सूचक गाली गलौच करता था*

🔶 *आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।*

*आरोपी – राजेंद्र दुबे पिता स्व. रामगोपाल उम्र 52 साल साकिन बाजारपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर – आवेदिका माननीय न्यायालय कोटा जिला बिलासपुर में परिवाद प्रस्तुत की थी। माननीय न्यायालय के ज्ञापन दिनांक 12.02.2020 को थाना प्रभारी कोटा के नाम से परिवादी के शिकायत पर प्रस्तुत आवेदन में वर्णित तथ्यों के अवलोकन एवं जांच पहचात‌् अनावेदक राजेंद्र दुबे पिता राम गोपाल दुबे उम्र 52 साल साकिन वार्ड क्रमांक 7 बाजारपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर के विरुद्ध अपराध सदर पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रार्थीया एवं प्रार्थीया के रिश्तेदार के अपने बयान में बतायी कि आरोपी राजेंद्र दुबे आवेदिका के घर में आना-जाना करता था तब से आरोपी राजेंद्र दुबे का प्रार्थिया के साथ 22 साल पूर्व से जान पहचान हुआ है जिससे एक दूसरे को जानते- पहचानते हैं आरोपी राजेंद्र दुबे पीडिता की मां को बोला था कि मैं पीडिता को पसंद करता हूं पीड़िता से आरोपी राजेंद्र दुबे प्रेम मोहब्बत करने से इंकार की तो आरोपी राजेंद्र दुबे प्रार्थिया को मां-बहन की गाली गलौज मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोपी पीड़िता को करीब 16 साल पूर्व से मैं तुमसे शादी करूंगा, प्यार करता हूं कहकर शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था किंतु पीड़िता द्वारा शादी करने बोलने पर आरोपी द्वारा मां-बहन कि गंदी-गंदी गाली देना एवं जान से खत्म कर दूंगा कहकर धमकी देता था पीड़िता को चमरीन एवं हमेशा जाति सूचक गाली देकर गाली गलौज करता था। आरोपी द्वारा लगातार शारीरिक संबंध पीड़िता के साथ बनाने से अवधि 16 साल में करीबन तीन बार गर्भवती हुई तो पीड़िता को नशीली पदार्थ की गोली दे देता था, जिससे पीड़िता की 03-04 महीने में गर्भपात हो जाता था। पीड़िता को 6 साल पूर्व नशीली पदार्थ दवाई दिया गया था। जिससे पीड़िता की अंतिम गर्भपात हुआ। उसके बाद भी प्रार्थिया को गाली गलौज करता था करीब 5 साल से पीड़िता और आरोपी राजेंद्र दुबे से कोई संपर्क नहीं है पीड़िता द्वारा न्यायालय में प्रकरण लगाने के बाद भी आरोपी राजेंद्र दुबे द्वारा पीड़िता को जातिगत गाली गलौज और परेशान करता था। विधिक राय जिला अभियोजन अधिकारी बिलासपुर से राय लिया जाकर आरोपी राजेंद्र दुबे के विरुद्ध प्रथम दृष्टिया अपराध धारा का घटना घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान कथन प्रार्थीया, पीड़िता मुतज्जर मुलाहिजा, घटना-स्थल निरीक्षण,नजरी नक्शा तैयार कर प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी राजेंद्र दुबे पिता स्वर्गीय रामगोपाल दुबे उम्र 52 साल साकिन बाजारपारा कोटा हाल मुकाम फिरंगीपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर को दिनांक 19.02.2024 के 17:30 बजे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दिया जाकर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*शक के दायरे में ससुराल पक्ष,नवविवाहित ने की खुदकुशी*

0

रायगढ़। थाना तमनार के गोढ़ी गांव में एक नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं लड़की के मायके वालों को भी सूचना दी गई है. जिसके बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए अपराध दर्ज कराया गया है. घटना सोमवार की बताई जा रही है. जिसमें पंचनामा कार्रवाई और अन्य प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.तमनार थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम गोढ़ी में नवविवाहिता महिला की मृत्यु की सूचना पर तमनार पुलिस घटना स्थल पहुंची. जहां नवविवाहिता प्रियंका गुप्ता, पति अभिषेक गुप्ता का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला. फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना का मुआयना किया गया है और कार्यपालिक दंडाधिकारी द्वारा पंचनामा किया गया. तमनार पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

*गुनापुर स्कूल का स्कूल लीडरशिप राष्ट्रीय सेमीनार के लिए चयन*

0

मुंगेली:-जिला स्तरीय स्कूल लीडरशिप सेमिनार मे मुंगेली जिला के लोरमी विकासखंड से शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर का चयन हुआ है। जिसका राष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार निमोरा रायपुर मे आयोजित है इसके लिए शाला के प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर को विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा बधाई देकर प्रतियोगिता मे सम्मिलित होने के लिए दिनांक 19/02/2024 को ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान SIRD नीमोरा के लिए कार्यमुक्त किया गया।

*थाना कुसमुण्डा द्वारा डीजल चोरों के विरूद्ध की गई कार्यवाही।*

0

डीजल चोर के कब्ज से 95 लीटर डीजल जप्त।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध कबाड, डीजल चोरी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के संबंध में दिये गये निर्देशो के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमुण्डा द्वारा दिनांक 15.02.2024 को आरोपी किशन सारथी पिता लक्ष्मी नारायण सारथी उम्र 21 साल साकिन बरपाली मोहल्ला कुसमुण्डा के कब्जे से कुसमुण्डा खदान में चोरी गये लगभग 1500 लीटर डीजल में से 1450 लीटर डीजल जप्त किया गया था प्रकरण के शेष आरोपी फरार थे जो आज दिनांक 19.02.2024 को थाना कुसमुण्डा के पुलिस स्टाप के द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी उमाकांत काले एवं देवानंद खुटे को पकड कर पूछताछ किया गया जो कुसमुण्डा खदान में अपने साथी किशन सारथी के साथ उक्त दिनांक को डीजल चोरी करना बताये है थाना कुसमुण्डा में आरोपीयों के खिलाफ अपराध कमांक 60/2024 धारा 379, 34 भादवि पंजीबद्ध है। आरोपियों के कब्जे से उक्त दिनांक को चोरी गये लगभग 95 लीटर डीजल जप्त किया गया है। शेष आरोपीयों का पता तलाश जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर, स.उ.नि. रफीक खान, आरक्षक 608 विष्णु पाटले, आरक्षक 604 त्रिलोचन सागर की भूमिका रही।

नाम आरोपी:-
01. उमाकांत काले पिता कुंज राम काले उम्र 34 साल साकिन गेवरा बस्ती कोटवार मोहल्ला
02. देवानंद खुटे पिता अंजोर राय खुटे उम्र 19 साल साकिन खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर छ०ग०

*सड़क बना जानलेवा जल्द मरम्मत को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन*

0

0. सरकार बदलने से उम्मीद बढ़ी जल्द मरम्मत करा कर दुर्घटना को रोकना जरूरी -धीरज सिंह

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में आज पदाधिकारी एवम् आम जन कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां कलेक्टर जन्मेजय महोबे को अपना ज्ञापन सौंपा अपने ज्ञापन में विशेष तौर से प्राणखैरा से निंगापुर होकर बसनी मार्ग, पटुवा से सेनहाभाठा मार्ग, कुंडा महली मार्ग सैहामालगी से मरका मार्ग दामापुर से बहबलिया मार्ग कुंडा महली मार्ग ऐसे अनेकों मार्ग जो जानलेवा साबित हो रहा है नई सरकार आने के बाद आम जन बड़ी उम्मीद के साथ सरकार के ऊपर नजरें टिकाये बैठे हैं आम जन को काफी उम्मीद वर्तमान सरकार से है पिछली कांग्रेस के कार्यकाल में बुनियादी सुविधाएं प्रमुख मांग रही कई आंदोलन कई अनशन कई घेराव आम जन के द्वारा किया गया राजनीतिक दल के लोग किसान मोर्चा एवम् कई मुद्दों पर समाज प्रमुखों द्वारा भी समय समय पर सरकार का ध्यान आकर्षण किया गया लेकिन पिछली सरकार जनहित के गम्भीर विषय को भांप नहीं पाई आज वर्तमान में जिले के दोनों विधानसभा में बीजेपी के विधायक हैं और लोगों की उम्मीद दोनों विधायकों से काफी ज्यादा है ज्ञापन के दौरान धीरज सिंह ने कहा की कवर्धा-मुंगेली -बेमेतरा जानें के लिये कुंडा दामापुरवासी बड़ी परेशानियों का सामना करते हैं जिन मार्गों पर आधा घंटा लगना चाहिए वहा एक घंटे से ऊपर लग जा रहा है सामान्य रूप से आने जानें पर परेशानी तो होता ही है मगर इमरजेंसी जैसे हालात में कई बार जान चली जाती है जहर खाये सांप काटे व अन्य इमरजेंसी केस में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है जीतना जल्दी पहुंचा जाये उतना ही उम्मीद बचने की होते हैं मगर हालात ये रहता है की 25-30 किलोमीटर की दूरी एक घंटा लग जाता है जल्द मरम्मत करना अति आवश्यक है वहीं पंडरिया जनपद पंचायत के सभापति एवम् सयुक्त किसान मोर्चा के कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी यदु ने कहा की निंगापुर प्राण खैरा मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गईं है पटुवा से दामापुर बाज़ार की बीच में डामर ही गायब है बिच में जब बारिश हुई उस में लगभग 200 से ज्यादा दुर्घटना हुवा सड़क में फिसल फिसल कर सैकड़ों लोग गिरे थोड़ी भी बारिश उक्त मार्ग बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है अति आवश्यक है की उक्त मार्ग का तत्काल मरम्मत हो वहीं डोंगरिया खूर्द से बिपतपुर मार्ग में सिर्फ डामर डाला जा रहा है एवम् उसके ऊपर में चूना डाला जा रहा है ताकि ऐसा प्रतीत हो जैसे पुर्व में मरम्मत कार्य हुवा है वही अश्वनी यदु ने कहा की पंडरीया जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बहबलिया मोतीमपुर, नेऊर पेंड्री खूर्द भरेवापारा रूसे भटरूसे सोमनापुर नया धोबघट्टी जैसे अन्य और पंचायत में पद पिछले कई वर्षों से खाली है जिसके कारण आम जन को काफी परेशानी हो रही है वही ज्ञापन के दौरान धीरज सिंह केवल चंद्रवंशी अश्वनी यदु आशीष सिंह आरिफ कुरैशी रंजित वर्मा चेतन चन्द्राकार मुकेश चन्द्राकार गणेश पात्रे एवम् अन्य ग्रामवाशी शामिल हुए।

—————————————-

 *अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी,02 आरोपियों से 276 नग नशीली टेबलेट किया गया जप्त।*

0

कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 05 प्रकरणों में कुल 57 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 41 पाव देसी प्लेन मंदिरा शराब किया जप्त, कुल 05 लोगों को भेजा गया जेल।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट की कार्यवाही किया गया है,कोरबा पुलिस ने अवैध गांजा के सौदागर से 03 किलोग्राम गांजा रखकर बिक्री करने वाले को दबोचा।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में दिनांक 18/02/2024 को भी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब एवं नशीली पदार्थ के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चैकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है।

उरगा पुलिस के द्वारा आरोपी चंद्रदेश महंत एवं श्रीमती रजवाना बेगम के कब्जे से 276 नशीली टेबलेट जप्त कर नार्कोटिक्स अधि. के तहत किया गया कार्यवाही।

कोतवाली पुलिस के द्वारा राताखार अटल आवास के पास 01 आरोपी जानकी मिश्रा के कब्जे से 03 किलो गांजा जप्त किया गया जिसमें एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 05 प्रकरणों में कुल 57 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 41 पाव देसी प्लेन मंदिरा शराब किया जप्त, कुल 05 लोगों को भेजा गया जेल है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट की कार्यवाही किया गया है।

▪️चौकी सर्वमंगला क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला चौक उद्यान के पास से 41 पाव देसी प्लेन मंदिरा शराब को किया गया जप्त।
▪️थाना हरदीबाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर पखनापारा में 40 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।
▪️थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत सुमेधा में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।
▪️चौकी राजगामार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छापर भाटा बुंदेली में 04 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।
▪️थाना लेमरू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़गांव में 03 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।

 

*भाजयुमो का बैठक संपन्न*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भाजयुमो कबीरधाम ने जिला बैठक मे यह निर्णय लिया गया की भाजयुमो जिले के युवाओं को भाजपा से जोडने के लिए युवा चौपाल / यूथ कनेक्टिविटी कार्यक्रम करने जा रहा है पूरे जिले भर में 24 फरवरी, 2024 से 5 मार्च 2024 तक प्रत्येक नगरी निकाय के वार्ड मे एवं जिला के 468 ग्राम पंचायतों स्थानों पर युवा चौपाल के कार्यक्रम आयोजित करेगा जिसमें यशस्वी प्रधानमंत्री के सभी योजनाओं को प्रत्येक गांव में जन चौपाल के माध्यम से बताया जाएगा व मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय के कार्यों को गांव गांव तक पहुंचाया जाएगा जिससे 18 से 35 वर्ष के 15 हजार युवाओं को जोड़ा जायेगा युवा चौपाल के कुशल क्रियान्वयन के लिए भाजयुमो जिला भर में 50 से अधिक विस्तारकों की नियुक्ति करेगा प्रत्येक आयोजन में अधिक से अधिक युवाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करनी है इसके साथ ही 2024 के चुनाव हेतु भाजपा के संकल्प पत्र के लिए युवाओं से सुझाव लेने है बैठक को प्रदेश मंत्री ठा. पियुश सिंह ने संबोधित किया और कहा की युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर ग्राम मे युवा संवाद कर के केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं हर घर तक पहुंचे साथ ही युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारीयों द्वारा स्वर्गीय मूलचंद साहू के आकस्मिक निधन होने पर श्रद्धांजलि व्यक्त किया गया इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री ठा. पियुश सिंह,जिला अध्यक्ष मनीराम साहू ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य खिलेश्वर साहू उमंग पांडे, जिला महामंत्री योगेश चंद्रवंशी अशोक चंद्रवंशी , हुमलाल पटेल, मनोज बंजारे, जिला उपाध्यक्ष तुकेश चंद्रवंशी राजू मरावी, अजय ठाकुर,मनोज वैष्णव सौरभ सिंह जिला मंत्री नितिश चन्द्रवंशी समस्त जिला पदाधिकारी के साथ-साथ मंडल के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित थे।

—————————————-

*कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं।*

0

 

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जनचौपाल में आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। जन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनचौपाल में लोगों ने सीमांकन, राशन कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, मुआवजा, आर्थिक सहायता, बेजा कब्जा हटाने, रोजगार हेतु ऋण दिलाने, राखड़ की समस्या, सौर सुजला के संबंध में आवेदन दिया।


जनचौपाल में कुल 89 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनचौपाल में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि आवेदक को दोबारा जनचौपाल में ना आना पड़े। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

*भू माफिया ने दी जान से मारने की धमकी लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने दो व्यक्तियों के खिलाफ की एसपी से शिकायत ,,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

बिलासपुर = बिलासपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने व अपराध पर लगाम लगाने के लिए बिलासपुर जिले के एसएसपी रजनेश सिंह के द्वारा लगातार क्षेत्रांतर्गत सम्बन्धित थाने को दिशा निर्देश जारी किया जा रहा है, लेकीन एक बडी घटना सामने आई है जिसमें महावीर नगर निवासी लक्षमण सिंह ठाकुर को दो व्यक्तियों ने जान से मारने की धमकी दी है बताते चले कि शिकायत पत्र के अनुसार दीपक सिंह व संजय सिंह दो व्यक्तियों व उनके दस सहयोगियों ने लक्षमण सिंह की जमीन पर कब्जा कर बाउंड्री वॉल बनाने की कोशिश की लेकीन अपने इस प्रयास से सफल नहीं होने पर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने का प्रयास करने लगे आवेदक ने इसकी शिकायत सम्बन्धित थाने में सूचना दी लेकिन न तो सकरी थाने के द्वारा सम्बन्धी व्यक्तियों के खिलाफ़ कोई कार्यवाही की न ही सिरगिट्टी थाने के द्वारा कोई कार्यवाही की गई तत्पश्चात आवेदक ने पुलीस अधीक्षक बिलासपुर से इस पूरे मामले की शिकायत की गई।