Home Blog Page 704

*कोरबा पुलिस के द्वारा शहर के चौक चौराहों पर पैदल पेट्रोलिंग किया गया*

0

कोरबा पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान 15 लोगों के विरुद्ध भी 36(च) के तहत कार्यवाही किया गया।

कोरबा पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट की कार्यवाही किया गया।

कोरबा – श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर शहर के मुख्य चौक चौराहों पर पैदल पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में दिनांक 20/02/2024 को थाने चौकी अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है।

कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पैदल पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग में शहर के मुख्य चौक चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। पेट्रोलिंग के दौरान 17 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट की कार्यवाही किया गया। साथ ही साथ पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान आम जगह पर शराब का सेवन करने वालों 15 लोगों के विरुद्ध भी 36(च) के तहत कार्यवाही किया गया।

*थाना हरदीबाजार द्वारा डीजल चोरों के विरूद्ध की गई कार्यवाही।*

0

डीजल चोर के कब्ज से 700 लीटर डीजल एवं महिंद्रा पिकअप टैंकर जप्त।

 कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध कबाड, डीजल चोरी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के संबंध में दिये गये निर्देशो के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी हरदीबाजार द्वारा दिनांक 20.02.2024 को पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम जोरहाट डबरी के पास एक पिकअप में अवैध तरीके से डीजल भरा हुआ है पुलिस टीम को सूचना प्राप्त होते ही जोरहाट आवरी के पास में रोड में जाकर उक्त वाहन महिंद्रा पिकअप टैंकर को घेराबंदी कर पकड़ा गया पिकअप के अंदर रामबली सिंह ठाकुर एवं राजेंद्र वर्मा मिले जिनसे पूछताछ किया गया उनके कब्जे से 700 लीटर डीजल बरामद किया गया आरोपीयों के खिलाफ अपराध धारा पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गये लगभग 700 लीटर डीजल जप्त किया गया है।

नाम आरोपी
01. रामबली सिंह ठाकुर पिता रामलखन सिंह उम्र 30 साल साकिन बघेरा पारा तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर
02. राजेंद्र वर्मा पिता राम प्रसाद वर्मा उम्र 34 साल साकिन अशोक नगर सरकंडा जिला बिलासपुर छ०ग०

*होटल, लॉज, फेरी करने वाले, किराएदार और संदिग्ध व्यक्तियों की गई जांच।*

0

 किराएदारों का सत्यापन के लिए कोरबा पुलिस चला रही अभियान।

थाने में पार्षदों और ठेकेदारों का मीटिंग लिया गया।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन मैं जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत होटल, लॉज, फेरी करने वाले, किराएदार और संदिग्ध व्यक्तियों का जांच अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम के द्वारा होटल लॉज मैं रुकने वाले व्यक्तियों की सूची बनाकर थाने में विद्वत तरीके से दिया जाए और अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल लॉज में रुक हो उसकी जानकारी भी तुरंत नजदीकी थाने में दिया जाए।

पुलिस टीम के द्वारा शहर के चौक चौराहा में एवं कॉलोनी के अंदर घूम कर फेरी करने वाले व्यक्तियों को चेक किया गया और उनसे जानकारी लिया गया कि उन्होंने थाने में जाकर मुसाफिरी दर्ज कराया है कि नहीं एवं उनका पहचान पत्र के आधार पर उनके नजदीकी थाना में संपर्क कर उनके बारे में जानकारी भी लिया गया।

मकानों में रहने वाले मकान मालिकों/ किराएदारों का सत्यापन किया गया और किराएदारों की सूची तैयार की गई। सत्यापन कार्य में लगे पुलिस के द्वारा किराएदारों के आईडी लेकर चेक किये और उनके काम काज की जानकारी लिया गया तथा उन्हें अवैधानिक गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दिये। पुलिस की टीम के द्वारा बताया गया कि मकान मालिक की व्यक्तिगत जवाबदारी है कि वह थाने में किराएदार की सूचना दें। उन्होंने मकान मालिकों को हिदायत दिए कि वे मकान किराये पर देने से पूर्व अनिवार्य रूप से किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन कराये अगर कोई मकान मालिक नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही हो सकती है। कोरबा पुलिस की अपील है कि सभी अपने किराएदार और नौकरों का संबंधित थाने में जाकर अनिवार्य रूप से वेरिफिकेशन अवश्य करावें।

थाने में पुलिस टीम के द्वारा पार्षदों एवं ठेकेदारों की मीटिंग लिया गया जिसमें पार्षदों को बताया गया कि आपके क्षेत्र में मकान मालिक के घर पर किराएदार रखना पर उसका सत्यापन आवश्यक रूप से करवा ले एवं संदिग्ध लोग दिखे तो उसके बारे में पुलिस टीम को सूचित किया जाए, मीटिंग में ठेकेदारों को बताया गया कि आप अपने अंदर मजदूरों को कम पर रखने से पहले उनकी जांच पड़ताल कर ले अगर कोई संदिग्ध लग तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

*कोरबा पुलिस की कार्यवाही,दीवार में छुपा रखा था नशीला समान देखिए वीडियो में।*

0

 01 आरोपी से 760 नग नशीली टेबलेट एवं 06 नग सिरप किया गया जप्त।

कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 05 प्रकरणों में कुल 77.5 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 41 पाव देसी प्लेन मंदिरा शराब किया जप्त, कुल 05 लोगों को भेजा गया जेल।

 शराब पीकर वाहन चलाने वाले 07 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट की कार्यवाही किया गया है।

साइबर टिप लाइन के आरोपी को कोरबा पुलिस ने पकड़ा इसके खिलाफ कुल 12 शिकायत प्राप्त हुआ था।

कोरबा – पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज विलासपुर श्री संजीव शुक्ला के द्वारा किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है।

उरगा पुलिस के द्वारा आरोपी कन्हैया उर्फ गोलू से 760 नग नशीली टेबलेट एवं 06नग सिरप कर नार्कोटिक्स अधि. के तहत किया गया कार्यवाही।

कोरबा पुलिस ने अवैध गांजा के सौदागर से 07 किलोग्राम गांजा रखकर बिक्री करने वाले 03 व्यक्तिओं को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 05 प्रकरणों में कुल 77.5 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 41 पाव देसी प्लेन मंदिरा शराब किया जप्त, कुल 05 लोगों को भेजा गया जेल। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 07 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट की कार्यवाही किया गया है

कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर अवैध तरीके से कबाड़ रखकर खरीदी विक्री करने वाले व्यक्तियों को पड़कर उनसे 65 किलो तांबा एवं 4 किलो पीतल को किया गया जप्त ।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस के द्वारा साइबर टिप लाइन (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) अब तरीके से सोशल मीडिया में गलत पोस्ट कमेंट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ किया गया कार्यवाही। सौरभ साव के विरुद्ध साइबर टिप लाइन में कुल 12 शिकायत प्राप्त हुआ था। जिसमे आरोपी सौरभ साव को विधिवत्त कार्यवाही किया गया।

 

*अग्निवीर भर्ती की तैयारी हेतु जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क कोचिंग की जा रही व्यवस्था।*

0

इच्छुक आवेदक 28 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन।

 

कोरबा – भारतीय थल सेना मे अग्निवीर भर्ती हेतु जिला प्रशासन द्वारा इच्छुक आवेदकों को लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क आवासीय कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। प्राचार्य लाईवलीहुड कॉलेज ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 01 मार्च 2024 से लाईवलीहुड कॉलेज में अग्निवीर भर्ती हेतु तैयारी कराई जाएगी। साथ ही संस्थान में आवेदकों को फिजिकल ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। जिसमें 5 किलोमीटर दौड़, लम्बी कूद, पुल अप आदि का भी प्रशिक्षण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में कुल 200 छात्रों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसके अंतर्गत कुल 100 छात्रों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण एवं 100 छात्रों को गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज से 15 किलोमीटर से अधिक दूरी में निवासरत आवेदकों को निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
निःशुल्क कोचिंग प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदकों से 28 फरवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदक निर्धारित तिथि तक लाईवलीहुड कॉलेज में उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा के दूरभाष क्रमांक-07759-796297 एवं मोबाइल नंबर 9589583878 पर संपर्क किया जा सकता है ।

*पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।*

0

03 मार्च 2024 को जिले में चलाया जाएगा सघन पल्स पोलियो अभियान।

कोरबा – भारत शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में आगामी 03 मार्च 2024 को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने हेतु सीएमएचओ डॉ. केशरी की अध्यक्षता में सीएमएचओ कार्यालय सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला (प्रशिक्षण) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ जी एस जात्रा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ कुमार पुष्पेश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ  अशरफ अंसारी, समस्त ब्लाक के खण्ड चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल ऑफिसर्स,  खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, बीपीएम तथा मितानिन को-ऑर्डिनेटर उपस्थित थे।
कार्यशाला में पल्स पोलियो अभियान 03 मार्च 2024 के संबंध में डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. विनय कौशिक द्वारा पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु माईक्रोप्लानिंग, प्रशिक्षण कोल्डचौन, आब्जेक्टिव, आईईसी, माईकिंग, बूथ प्लानिंग, टीम गठन, ट्रांजिट टीम, मोबाईल टीम, हाउस टू हाउस विजिट, हाउस मार्किग, फिंगर मार्किग, एएफपी सर्वलेंस, सुपरविजन तथा रिर्पाेटिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया। सीएमएचओ डॉ केशरी ने कोरबा जिले में पल्स पोलियो अभियान के संबंध में बताया कि भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया जा चुका है, पोलियो वायरस पुनः प्रवेश ना कर सके तथा भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए 0 से 05 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना आवश्यक है। इस हेतु भारत सरकार द्वारा सघन पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 03 मार्च 2024 को आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी लेते हुए कोल्ड चेन उपकरणों की उपलब्धता, बूथ पर कार्य करने वाले कर्मचारियों तथा सुपरवाइजरों की समय पर प्रशिक्षण देने तथा व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये है।

*जिले में कला जत्था व एलईडी वाहन के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं का किया जा रहा व्यापक प्रचार प्रसार।*

0

योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आमजनों को किया जा रहा प्रोत्साहित।

कोरबा- प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लोक हितैषी कल्याणकारी योजनाओं का कला जत्था एवं एलईडी वाहन के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कला जत्था व प्रचार वाहन द्वारा संयुक्त रूप से जिले के सभी विकासखंडों के दूरस्थ ग्राम पंचायतों, पहाड़ी क्षेत्रों, वनांचलों और हाट-बाजारों में पहुंचकर लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कराकर उन्हें शासकीय योजनाओं से जुड़ने एवं अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कला जत्था की टीम में लोक कलाकारों द्वारा स्थानीय बोली में आकर्षक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर आमजनों को योजनाओं की जानकारी दे रहे है, इसी प्रकार एलईडी प्रचार रथ में लघु चलचित्रों के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। लोक कलाकारों एवं एलईडी वाहन की टीम द्वारा संयुक्त रूप से जिले के कोरबा विकासखण्ड के ग्राम पतरापाली, नकटीखार, गोढ़ी, करूमौहा, रजगामार सहित अन्य गांवों में कार्यक्रम कर ग्रामीणों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत कराया गया है। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं से जुड़ने एवं लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
जिसमें किसानों से किए वादा अनुरूप विपणन वर्ष 2023-24 में 21 क्विंटल प्रति एकड़ एवं 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई है, 13 लाख किसानों को मिला 2 वर्ष का बकाया धान बोनस के रूप में 3716 करोड़ रुपये का भुगतान, महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1000 रुपए सहायता राशि वितरण, प्रधानमंत्री आवास के तहत 18 लाख जरूरत मंद परिवारो के आवास निर्माण की स्वीकृति, तेंदूपत्ता संग्रहण में लगे श्रमिकों की पारिश्रमिक 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपए, रामलला दर्शन योजना के तहत राज्य के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन जैसे अन्य योजनाओं की जानकारी शामिल है। प्रचार टीम द्वारा आगामी दिनों में दूरस्थ ग्रामों में घूमकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।

*विकसित भारत 2047 का लक्ष्य प्राप्त होगा बेहतर उच्च शिक्षा से : श्री बृजमोहन अग्रवाल*

0

*PM-USHA के तहत छत्तीसगढ़ को मिली सौगात*

*बस्तर विश्वविद्यालय को 100 करोड़, रविवि रायपुर और अ.बि.वि.वि. बिलासपुर को 20-20 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत*

रायपुर, / प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने PM USHA के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी है। योजना के तहत राज्य के बस्तर विश्वविद्यालय को 100 करोड रुपए, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर को 20 करोड़ और अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर को 20 करोड़ के साथ दो कॉलेजों को पांच-पांच करोड़ रुपए दिए हैं। उन्होंने कहा कि, विकसित भारत 2047 का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उच्च शिक्षा को विश्व स्तर का बनाना अति आवश्यक है। इसीलिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लाया गया है।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्यों को उच्च शिक्षा हेतु संचालित महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूर्व संचालित रूसा योजना के स्थान पर प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) योजना प्रारंभ की गई है। माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से (PM-USHA) योजना के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं का डिजिटल लॉन्च किया गया। इस योजना के अंतर्गत राजकीय विश्वविद्यालयों एवं शासकीय तथा अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों में समानता, पहुंच एवं उत्कृष्टता के लक्ष्य को पाने के लिए राज्य सरकारों को सहायता दी जाती है। (PM-USHA) योजना के कुल 05 घटक है। राज्य द्वारा उक्त सभी घटकों में भारत सरकार को 08 विश्वविद्यालयों एवं 69 महाविद्यालयों हेतु कुल 895 करोड का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रथम चरण में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों हेतु लागू 02 घटकों में राज्य के जिन विश्वविद्यालयों को अनुदान स्वीकृत किया गया है

उनमें शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर में Multi-Disciplinary Education and Research Universities (MERU) component में 100 करोड़ रुपए शामिल है।
वहीं Grants to Strengthen Universities (GSU) component में अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर और पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर को 20-20 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

बस्तर विश्वविद्यालय के लिए स्वीकृत उपरोक्त 100 करोड़ की राशि से नवीन संकाय, प्रयोगशाला कक्ष, स्मार्ट क्लास रूम इत्यादि नवीन निर्माण कार्य, पूर्व से उपलब्ध प्रयोगशाला, लाईब्रेरी, क्लास रूम, विद्यार्थियों के लिए अन्य सुविधाओं का सुसज्जिकरण किया जायेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के काम-काज का कंप्यूटराईजेशन अध्ययन-अध्यापन में सूचना प्रौद्योगिकी के नवीन तकनीकों का उपयोग उच्च स्तरीय हाईटेक लाईब्रेरी तथा उच्च स्तरीय शोध को प्रोमोट करने वाले संसाधनों का विकास किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि बस्तर क्षेत्र में उच्च शिक्षा की उपलब्धता हेतु वर्ष 2024-25 के राज्य बजट से 20 नवीन शिक्षण विभाग में 33 नवीन स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का भी प्रावधान किया गया है। ये सभी पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के मापदण्डों के अनुरूप प्रारंभ किये जायेंगे। इसके लिए बजट में 365 पदों का अतिरिक्त सेटअप का भी प्रावधान किया गया है। बस्तर विश्वविद्यालय के वार्षिक अनुदान की राशि 04 करोड़ से बढ़ाकर इस वर्ष के बजट में 10 करोड प्रस्तावित किया गया है।

(PM-USHA) योजना अंतर्गत स्वीकृत राशि से रायपुर एवं बिलासपुर विश्वविद्यालयो में विभिन्न नये निर्माण कार्य एवं पूराने कार्यों का नवीनीकरण किया जायेगा। उपकरण मद की राशि से प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब तथा लाईब्रेरी को अपग्रेड करने का काम किया जायेगा। साल 2024-25 के राज्य बजट में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में वाणिज्य अध्ययन शाला एवं फोरेंसिक साइंस के नवीन विषय प्रारंभ करने की भी स्वीकृति दी गई है। राज्य शासन ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के वार्षिक अनुदान बजट की राशि 39 करोड़ से बढ़ाकर 54 करोड कर दिया गया है। इसी प्रकार बिलासपुर विश्वविद्यालय के लिए वार्षिक अनुदान की राशि 02 करोड़ 27 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दी गई है।

*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कवासी लखमा के स्वास्थ्य की ली जानकारी*

0

रायपुर,- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज शाम रायपुर के एमएमआई अस्पताल पहुंचकर वहां उपचार के लिए भर्ती विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कवासी लखमा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उनसे मिलने तत्काल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से विधायक श्री कवासी लखमा के इलाज की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने श्री लखमा को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दी जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं*

0

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्त वार्ता) श्री अमित कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, श्री बसवराजु एस, श्री राहुल भगत, रायपुर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह उपस्थित रहे l