Home Blog Page 703

भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के रणवीरपुर, कुण्डा और कुकदुर में 50 बिस्तरों वाले *सुविधायुक्त अस्पताल निर्माण की मांग की*

0

0.स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से हर व्यक्ति को मिले बेहतर सुविधा यही हमारी प्राथमिकता है:- भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में व्याप्त समस्याओं भवनों के निर्माण मरम्मत एवं आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार निरन्तर कार्य कर रही है बजट में भी स्वास्थ्य सेवाओं को प्रमुखता से ध्यान में रखते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण हेतु 7552 करोड़ का प्रावधान किया है जो पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए प्रावधान से लगभग 2000 करोड़ रुपये अधिक है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना से लेकर शहिद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना सहित अस्पतालों के उन्नयन उपकरणों के अपग्रेडेशन से लेकर मूलभूत व आवश्यक सुविधाओं का विस्तार भी कर रही है, जिससे आमजनों को लाभ मिलेगा भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के विषय मे भी सदन के समक्ष अपनी बात रखते हुए रणवीरपुर, कुण्डा और वनांचनल क्षेत्र कुकदुर में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल की मांग की है उन्होंने पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्रों के निरक्षण की मांग करते हुए वहां चिकित्सकों स्वास्थ्यकर्मियों तथा दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही इसके साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में सोलर पैनल, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, सोनोग्राफी मशीन, एक्स रे मशीन, ईसीजी मशीन जैसे आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता की कमी को देखते हुए जल्द से जल्द इसकी स्थापना करने की भी मांग की है और कुण्डा एवं कुकदुर में एक्स-रे मशीन टेक्नीशियन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए पंडरिया नगर में महिला और बच्चों के अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ एवं बाल रोग विशेषज्ञ की भी स्थाई नियुक्ति करने के विषय में भी मांग की है भावना बोहरा ने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण व अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में निरीक्षण के दौरान कुछ अव्यवस्थाएं देखने को मिली हैं जिसके प्रति मैं सदन का ध्यान आकर्षण करना चाहती हूं कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता एवं चिकित्सकों का आभाव है जिसके निराकरण के लिए क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का सर्वे कराकर वहां निहित समस्यों को दूर करने से मरीजों और उनके परिजनों को लाभ मिलेगा इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र पंडरिया अंतर्गत पांडातराई एवं जंगलपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र तथा ग्राम महली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करने की मांग भी की इसके अलावा क्षेत्रवासियों की सुविधा हेतु उन्होंने पंडरिया विधानसभा अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र कामठी, नेऊर, बदना, छीरपानी, कोदवा गोडान, कंझेटा, पांडातराई, दुल्लापुर, बागामुड़ा, पौनी, रुसे एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुल्लापुर के जर्जर भवन की मरम्मत व बाजार चारभाठा के उपस्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन करने की भी मांग की है उन्होंने सदन में कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों व मरीजों के लिए निर्मित शौचालय की टंकी के मरम्मत, उपस्वास्थ्य केंद्रों का समतलीकरण व क्रंकीटीकारण, उप स्वास्थ्य केंद्रों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण जैसे मूलभूत व आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करने तथा प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छ पेयजल, गरम पानी की सुविधाओं की कमी स्टाफ क्वाटर की कमी व जर्जर होने की वजह से स्वास्थ्य कर्मियों को हो रही परेशानी के संबंध में भी जानकारी देते हुए उसे दुरुस्त करने की भी बात कही वहीं पंडरिया विधानसभा के कुछ प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र जैसे पंडरिया, कामठी, मुनमुना,नेऊर, उप स्वास्थ्य केंद्र छीरपानी, बघमुड़ा, रमतला के भवन मरम्मत एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भवन निर्माण की अत्यंत आवश्यकता को देखते हुए उसे पूर्ण करने तथा बिजली की समस्या को देखते हुए विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्रों में सोलर पैनल की स्थापना सुनिश्चित करने की भी मांग है जिससे वहां बिजली संबंधित होने वाली समस्या का निराकरण हो सके विधानसभा में चर्चा के दौरान भावना बोहरा ने बहुत ही गंभीर विषय पर सदन का ध्यान आकर्षण करते हुए कहा कि हमारे राज्य में हर वर्ष अंग प्रत्यारोपण की आवश्यकता कई मरीजों को होती है इसके लिए विभागीय गतिविधियां आशा के अनुरूप नहीं चल रही है विभिन्न अंगों के प्रत्यारोपण हेतु वेटिंग लिस्ट बढ़ती ही जा रही है वर्तमान में किडनी में लगभग 106 वेटिंग लिस्ट और लिवर में लगभग 15 वेटिंग लिस्ट है राज्य में स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइज (SOTO) संस्था जो प्रत्यारोपण से संबंधित गतिविधियां करती है वह अंगदान हेतु लोगों को जागरूक करने में कहीं न कहीं सार्थक प्रयास नही कर पा रही है अंगदान हेतु लोगों में जागरूकता लाना भी अत्यंत आवश्यक है जिसकी वजह से प्रत्यारोपण की प्रक्रिया सरल हों सके एवं जरूरतमंद लोगों को प्रत्यारोपण के लिए इंतजार न करना पड़े इसलिए संस्थान द्वारा प्रचार प्रसार और जागरूकता के लिए अब तक क्या पहल की गई है और आमजनों पर उसका क्या प्रभाव पड़ा है साथ ही प्रचार-प्रसार हेतु दी जा रही राशि का भी सदुपयोग हो रहा है या नहीं, इसपर भी जरूर संज्ञान लिया जाए।

—————————————-

*महिला को एस.ई.सी.एल में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*

0

नौकरी लगवाने के नाम से ठगे थे 10 लख रुपए।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी रजगामार में प्रार्थी नीना केंवट पति अनित केंवट उम्र 38 वर्ष श्यामनगर रजगामार चौकी रजगामार जिला कोरबा रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम परसाही निवासी भाष्कर सिंह कंवर प्रार्थी को बिलासपुर एस०ई०सी०एल० मुख्यालय में स्टोर क्लर्क ग्रेड 3 का नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रूपय लेकर प्रार्थी को एक ज्वाईनिंग लेटर और अपना एक चेक दिया था। मामले को गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी राजगामार के नेतृत्व में राधिका मारा पुलिस के द्वारा आरोपी भाष्कर सिंह कंवर पिता अर्जुन सिंह कंवर उम्र 40 वर्ष निवासी परसाही सड़क पारा थाना अकलतरा जिला जॉजगीर चॉपा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी भाष्कर सिंह कंवर अपने मेमोरंण्डम कथन में बताया कि वह रजगामार निवासी नीना केंवट को वर्ष 2022 से जानता पहचानता है और उसे बिलासपुर एस०ई०सी०एल० मुख्यालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रूपय लेकर प्रार्थी को एक ज्वाईनिंग लेटर और अपना एक चेक दिया था आरोपी ने अपने मेमोरंण्डम कथम में यह भी बताया की नीना केंवट से लिया गया 10 लाख रूपये से अपना पक्के का घर बनवाया है। प्रकरण सदर में आरोपी भाष्कर सिंह कंवर ने जूर्म स्वीकार करने से धारा-420, 467, 468, 471 भादवि को विधीवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 *अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 08 प्रकरणों में कुल 107 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 17 पाव देसी प्लेन मंदिरा शराब किया जप्त।*

0

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में दिनांक 18/02/2024 को भी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब एवं नशीली पदार्थ के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चैकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है।

कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 08 प्रकरणों में कुल 107 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 17 पाव देसी प्लेन मंदिरा शराब किया जप्त।

▪️थाना बांगो क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोडी़उपरोड़ा भदरापारा से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।
▪️थाना बांगो क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डबरीपारा पोडी़उपरोड़ा से 04 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।
▪️थाना कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत बरभांठा कसनिया में 12 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।
▪️थाना कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत होंडा एजेंसी के सामने बिलासपुर रोड कटघोरा में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 17 पाव देसी प्लेन मदिरा शराब को किया गया जप्त।
▪️चौकी मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत दादरखुर्द जनकपुरी मोहल्ला में 08 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।
▪️थाना दीपका क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास में 35 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।
▪️थाना दर्री क्षेत्र अंतर्गत बिजरा घाट झाबू के पास से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।
▪️थाना दर्री क्षेत्र अंतर्गत आयोध्यापुरी बुढादेव के पास से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।

 

*स्कूल के शौचलय में घूस कर बैठ था 7 फिट लंबा साप,शौचालय के अंदर गए बच्चों ने देखा साप तो मची चीख पुकार, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू।*

0

कोरबा – जिले को सांपो के लिए जाना जाता हैं, मौसम के बदलते ही फिर से अब साप दिखने लगे हैं ऐसा ही साप निकलने की घटना जिले के जे पी कॉलोनी के मिडिल स्कूल में देखने को मिला।

दोपहर के समय स्कूल के शौचलय में एक किनारे विशाल साप देख कर शौचालय गए कुछ बच्चें भाग खड़े हुए जिसके बाद बच्चों ने साप दिखने की जानकारी स्कूल के शिक्षको को दिया जिसके फौरन बाद बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना देरी किए इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया जिस पर सारथी ने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं और बच्चों के शौचालय प्रवेश कर रोक लगाने को कहा ।

फिर थोड़ी देर बाद स्कूल में पहोंच कर शौचालय में बैठे 7 फिट लंबे धमना साप को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और बच्चों को सांप के विषय में बताया गया की यह धमना साप हैं जो की जहरीला नहीं और साप हमारे पर्यावरण संतुलन के लिए बहुत ज़रूरी हैं, साप दिखने पर उसको मारे नहीं बल्की उनको बचाएं उसके बाद जितेंद्र सारथी ने सुरक्षित बोरे में रखा तब जाकर सभी ने राहत भरी सास लिया फिर जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया की स्कूल के बच्चों में बहुत जागरूकता देखने को मिला जब साप दिखा तो बच्चो के स्कूल शिक्षको को कहा स्कूल के बोर्ड ने सर्प मित्र का नंबर हैं उस नंबर से लगा लीजिए यह बात दर्शाता हैं की बच्चों में पहले से काफ़ी जीव जन्तु के लिए प्रेम बढ़ा हैं।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा
हेल्प लाईन नंबर
8817534455,7999622151

*भाजपा सरकार के नेतृत्व में आज महिलाओं को सम्मान मिल रहा है और महतारी वंदन का वरदान भी मिल रहा है:- भावना बोहरा*

0

0. भावना बोहरा ने पंडरिया में मिलेट कैफे खोलने की मांग की, कहा महिला सशक्त होगी तो समाज भी प्रगति करेगा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज महिला एवं बाल विकास विभाग पर चर्चा के दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने अपनी बात सदन के समक्ष रखा उन्होंने वर्तमान में महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र व छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे सार्थक प्रयासों, योजनाओं एवं उनके सशक्तिकरण हेतु संचालित योजनाओं पर विस्तार से अपनी बात रखी और कहा कि छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा सरकार कितनी संवेदनशील है इस बात का अनुमान वर्ष 2024-25 के बजट में महिला एवं बाल विकास विभाग हेतु किये गए 5,683 करोड़ रुपये के बजट से लगाया जा सकता है पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा 2675 करोड़ का बजट आवंटन किया गया था जिसके मुकाबले इस वर्ष हमारी सरकार ने लगभग दोगुना बजट प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य व सुपोषण के लिए किया गया है यही है छत्तीसगढ़ में सुशासन का सूर्योदय भावना बोहरा ने कहा कि यह मेरे लिए गौरव का क्षण है कि अपने पंडरिया क्षेत्र की महिलाओं की बात मुझे प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा में रखने का अवसर मिला है उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा की बहुत सी माताएं बहनें हैं जो आज अपने परिवार की मुखिया होने का दायित्व निभा रहीं हैं हमारी स्वसहायता समूह की बहनें भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृह कार्य कर रहीं हैं ऐसे में उन्हें प्रोत्साहित करना और उनके लिए रोजगार के नए अवसर दिलाने हेतु पंडरिया में गढ़ कलेवा की तर्ज पर मिलेट कैफे खोलने की मांग करती हूं जिसका संचालन स्व-सहायता समूह की महिलाएं करेंगी उन्होंने आगे कहा कि इस मिलेट कैफे का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के लोक व्यंजनों को मोटे अनाज में उपलब्ध करवाना होगा जैसे की रागी दोसा,ज्वार रोटी आदि इसमें महिला स्व-सहायता समूह की भागीदारी से सीधे तौर पर क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक लाभ मिलेगा साथ ही मोटे अनाज उगाने वाले किसानों को भी फायदा होगा इस कैफे के माध्यम से न सिर्फ हमारे किसान और महिलाएं लाभान्वित होंगे बल्कि हमारे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन जो आज खोने की कगार पर हैं उनके प्रति नई पीढ़ी और सचेत होगी उसे आगे बढ़ाने में अपनी सहभागिता निभाएगी उन्होंने निराश्रित महिलाओं हेतु बने नारी निकेतन एवं अनाथ व गरीब बच्चों के संरक्षण के लिए बाल संरक्षण केंद्र में हो रही लापरवाही अव्यवस्था व अनियमितता को दुरुस्त करने की बात कही और मानसिक रूप से शोषित एवं पीड़ित महिलाओं के लिए पुनर्वास केंद्रों की स्थापना करने की मांग की इसके साथ ही भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में महिलाओं के लिए समर्पित व्यापारिक परिसर खोलने की भी मांग की हैं जहां पूर्ण रूप से व्यापारी महिलाएं अपने उत्पादों व विभिन्न चिजों को बेचकर आत्मनिर्भर बन सकें इसके साथ ही उन्होंने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए सिलाई की जाने वाली स्कूल ड्रेस के कार्य को भी महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को देने की मांग की है जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक लाभ होगा और नरेंद्र मोदी की लखपति दीदी योजना के क्रियान्वयन में भी मदद मिलेगी भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल महिलाओं को सशक्त ही नही बनाया बल्कि उनका जीवन भी सुगम बनाया है बिजली से पानी और स्वच्छता से समृद्धि तक हर जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी को वह सम्मान दिलाने का काम किया है जिनकी वह सच्ची अधिकारी थी और आज जब छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार बनी है तब महिलाओं को सम्मान भी मिल रहा है और उनके सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन का वरदान भी मिल रहा है हम छत्तीसगढ़ को अपनी महतारी कहते हैं और पिछले 5 सालों में छत्तीसगढ़ महतारी के नाम पर केवल उनकी उम्मीदों और विश्वास का उपहास करने वालों ने छत्तीसगढ़ की महतारी छत्तीसगढ़ की बहनों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया था लेकिन अब वह काला दौर बीत चुका है अब प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होने की राह पर चल पड़ी हैं और मुझे विश्वास है कि अब यह सशक्तिकरण का रथ किसी कच्ची सड़क के गड्ढे में फंसने वाला नहीं है यह महतारी वंदन योजना तो पहला कदम है जिसने महिलाओं को प्रगति के वह पंख दिए हैं।

—————————————-

*01 अप्रैल से कोषालय में वेंडर पेमेंट सिस्टम होगा पूर्णतः बंद।*

0

ई-बिल सॉफ्टवेयर के माध्यम से सीधे वेंडर के खाते में होगा राशि भुगतान।

अप्रैल 2024 से ई-बिल में तैयार किए गए बिल ही किया जाएगा स्वीकार।

कोरबा – संचालक कोष लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ़ शासन रायपुर द्वारा 16 फरवरी को जारी निर्देशानुसार आगामी 1 अप्रैल 2024 से वेंडर पेमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर को पूर्णता बंद किया जा रहा है। इसके बदले ई-बिल सॉफ्टवेयर में सीधे वेंडर के खाते में राशि भुगतान करने की सुविधा दी जा रही है। कोषालय में 1 अप्रैल 2024 से ई-बिल में तैयार किए गए बिल को ही स्वीकार किया जाएगा। जिसमें वेंडर के खाते में सीधा पेमेंट किए जाने हेतु सुविधा प्रदान की गई है। समस्त आहरण अधिकारियों को इसकी पूर्व सूचना प्रसारित की जा रही है, जिससे 01 अप्रैल से ई-बिल सॉफ्टवेयर में बिल तैयार किया जाए। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी पी आर महादेव द्वारा बताया गया की ई-बिल सॉफ्टवेयर में तैयार किए गए बिल जिसका सीधा वेंडर के खाते में भुगतान किया जाएगा ऐसे बिल ही कोषालय में स्वीकार किए जाएंगे।

*आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने हेतु जिले में महाअभियान किया जा रहा आयोजन।*

0

 

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शत्-प्रतिशत लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाने हेतु महाभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शतप्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाना है। इस हेतु जिले के समस्त विकासखण्डों में ग्राम स्तर पर महाभियान का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत विकासखण्ड कोरबा में 22 फरवरी को, कटघोरा में 23 फरवरी, करतला में 26 फरवरी, पोंड़ी उपरोड़ा में 28 फरवरी तथा विकासखण्ड पाली में 29 फरवरी को महाअभियान आयोजित कर लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। महाअभियान में सभी विकासखण्डों के ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के आरएचओ, एएनएम, सीएचओ, शिक्षा विभाग तथा पंचायत विभाग के एनआरएलएम कैडर के सहयोग से छूटे हुए लोगों का निःशुल्क आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जाएगा। क्षेत्र के आयुष्मान कार्ड से वंचित लाभार्थियों को मितानिन द्वारा मोबिलाईज किया जाएगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत तथा सीएमएचओ डॉ. केसरी ने सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा मितानिनों को अभियान के सफल आयोजन हेतु निर्देश दिए हैं। महाभियान के आयोजन के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजनों को आयुष्मान भारत कार्ड के लाभ के बारे में जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही आयुष्मान भारत कार्ड से वंचित लोगों का प्राथमिकता से आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने को कहा है। उन्होने जनप्रतिनिधियों तथा जिले के नागरिकों से इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु अपने क्षेत्र के छुटे हुए हितग्राहियों का निःशुल्क आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने की अपील की है।

*महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिले में 02 लाख 91 हजार महिलाओं ने आवेदन किया जमा।*

0

प्राप्त आवेदनों का तेजी से हो रहा सत्यापन।

कोरबा – मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सराहनीय पहल करते हुए महतारी वंदन योजना लागू किया गया है। योजना के तहत् पात्र महिलाओं को लाभ दिलाने हेतु जिले में नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों व आंगनबाड़ी केंद्रों में महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन लिए गए हैं। आरंभ से ही इस योजना को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित रहीं हैं। जिले में 20 फरवरी शाम 06 बजे तक कुल 02 लाख 91 हजार आवेदन जमा किए गए हैं, जिनका तेजी सत्यापन किया जा रहा है। महिलाएं इस योजना से मिलने वाली राशि से अपने सुरक्षित भविष्य के प्रति पूरी तरह से निश्चिंत हैं। प्रदेश की सरकार महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने हेतु इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। महिलाओं का भी कहना है कि यह बहुत खुशी की बात है कि महिलाओं के हित में सरकार इतनी अच्छी योजना संचालित कर रही है। जिसका उपयोग महिलाएं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति सहित विभिन्न कार्यों के लिए कर सकेंगीं। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक माह 01-01 हजार रूपए उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए जाएंगे। इस तरह सालाना महिलाओं को बारह हजार रूपए सरकार की ओर से प्रदान किया जाएगा। महिलाओं ने इस योजना को लागू करने के निर्णय पर खुशी जताते हुए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

*मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिवस के अवसर पर आज जिले में न्योता भोज का किया गया शुरुआत।*

0

जिले के सभी आश्रम छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों में न्योता भोज का किया गया आयोजन।

बच्चों ने खीर पूड़ी मिठाई सहित स्वादिष्ट पकवानों का लिया लुत्फ।

बालक छात्रावास कोथारी में बच्चों ने केक काटकर उत्साह से मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन।

कोरबा – प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर आज जिले में न्योता भोज का शुरुआत किया गया। इसी के तहत आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित सभी आश्रम छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में न्योता भोज का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री के जन्मदिन मनाने जिले के जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी-कर्मचारी छात्रावास आश्रम में बच्चों के बीच पहुंचकर न्योता भोज में उनके साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया। सभी संस्थानो में बच्चों के लिए चावल, दाल, हरी सब्जी आचार, पापड़, सलाद के साथ ही खीर, पूड़ी, हलवा, मिठाई जैसे अनेक स्वादिष्ट पकवान तैयार किया गया, जिसका लुत्फ सभी बच्चों ने उठाया। विकासखण्ड करतला के कोथारी के बालक छात्रावास में बच्चों द्वारा केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया गया। सभी बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। छात्रावास में बच्चों के लिए विशेष भोजन के रूप में खीर पूड़ी बनाया गया। छात्रावास के अधीक्षक ने भी बच्चों के साथ भोजन कर लजीज व्यंजनो का लुत्फ लिया। इसी प्रकार कन्या आश्रम मदवानी, बालक आश्रम बरपाली, आश्रम कोरकोमा, आश्रम श्यांग सहित अन्य आश्रम छात्रावासों में भी न्योता भोज का आयोजन किया गया।


गौरतलब है कि न्योता भोज सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह एक ऐसा अवसर है जहां बच्चों के साथ अपनी खुशियां मनाई जा सकती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों के साथ खुशियां बांटने के इच्छुक व्यक्तियों हेतु सराहनीय योजना लाई है। न्योता भोज के रूप में बच्चों के साथ शामिल होकर इस दिन को विशेष रूप दे सकते है। विभिन्न त्यौहारों, अवसरों वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते है। इससे समुदाय में अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि और सभी समुदाय वर्ग के बच्चों के बीच समानता की भावना का विकास होगा।

*अवैध शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।*

0

आरोपीयो के कब्जे से कुल 24.300 लीटर अंग्रेजी गोवा, देशी शराब बरामद।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरदीबाजार निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय के नेतृत्व में हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 20.02.2024 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम सरईसिंगार चौंक में स्थित गुड्डा ढाबा संचालक वासुदेव जायसवाल द्वारा अपने ढाबा में भारी मात्रा में शराब रखकर विक्रय कर रहा है। सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाह के साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी वासुदेव जायसवाल उर्फ बबलू पिता स्व. नर्मदा प्रसाद जायसवाल अपने काउंटर के नीचे रखा अंग्रेजी गोवा शराब 01. एक सफेद रंग की बोरी में भरा गोवा विस्की अंग्रेजी शराब 40 पाव (40X180 ML) 7.200 लीटर कीमती 4800 रू, 02. एक सफेद रंग की बोरी में भरा देषी शराब 50 पाव (50X180 ML) 9.000 लीटर कीमती 4000 रू. एवं ढाबा के कर्मचारी आरोपी दीपक कुमार प्रजापति के कमरा में रखा तखत के नीचे एक सफेद रंग की बोरी में भरा देशी शराब 45 पाव (45X180 ML) 81.000 लीटर कुल जुमला 24.300 लीटर शराब जुमला कीमती 12400 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया, जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 61/2024 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपीगण को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम पता आरोपीगण :-
01. वासुदेव जायसवाल उर्फ बबलू पिता स्व. नर्मदा प्रसाद जायसवाल उम्र 48 वर्ष साकिन हरदीबाजार पोस्ट ऑफिस के पास थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा (छ.ग.)
02. दीपक कुमार प्रजापति पिता स्व0 छतराम प्रजापति उम्र 48 वर्ष साकिन सरईसिंगार कुम्हारपारा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा