Home Blog Page 702

*सक्ती में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद बिना अनुमति ब्लास्टिंग*

0

मनोज साहू ब्यूरो सक्ती। भू-माफियाओं के हौसले कितने बुलंद हैं यह ग्राम अकलसरा में हो रहे ब्लास्टिंग को देखकर आराम से समझा जा सकता है । सक्ती जिला के भोथिया तहसील अंतर्गत ग्राम अकलसरा में वन विभाग की जमीन से लगे स्थान पर ब्लास्टिंग कर अवैध उत्खनन किया जा रहा है और इस खनन की कोई भी वैध अनुमति नहीं ली गई है। बताया जा रहा है कि सक्ती जिला अंतर्गत तहसील भोथिया के ग्राम पंचायत अकलसरा में बिना अनुमति अवैध ब्लास्टिंग की गई है और यह ब्लास्टिंग वन विभाग से लगी जमीन पर की गई । बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर ब्लास्टिंग की गई है वहां वन विभाग द्वारा नर्सरी संचालित किया जा रहा है और उसके दोनो ओर हजारों एकड़ खेत फैले हुए हैं और सबसे मुख्य बात यह कि उसके एक तरफ बिजली का 4500 केवी हाइटेंशन तार गुजरा है और बिजली टावर लगा हुआ है जो भारी ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त हो रहा है । बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र का कुप्रसिद्ध भू माफिया तथा खनन माफिया दीपक राय ने भोले-भाले ग्रामीणों से इस बंजर परती भूमि को सस्ते में खरीदा है और अवैध तरीके से डोलोमाइट का खनन कर चांदी काट रहा है । बताया यह भी जा रहा है कि दीपक राय के पास न तो क्रशर खदान की अनुमति है और न ही ब्लास्टिंग की अनुमति है लेकिन फिर भी गांधी जी के तीन बंदरों के प्रतीक अधिकारीगणो के लालच को जानते हुए सभी अवैधानिक रूप से काम संचालित किया जा रहा है क्योंकि इस जिले के अधिकारियों की बांछे अवैध काम करने वाले लोगों कों देखकर खिल जाती है । बताया जा रहा है कि यह ब्लास्टिंग क्षेत्र के तीन ओर से खेत लगा हुआ है और ब्लास्टिंग से पत्थर के बारीक कण खेत में जाकर खेत की फसलों को नुक्सान पहुंचायेगे और खेतों को बंजर बनायेंगे ।

चोरी का डोलोमाइट वन विभाग की जमीन पर किया डंप

बताया यह भी जा रहा है कि बाराद्वार रेलवे में इस लाइन से डोलोमाइट आती है जिसे कभी चोरी करवाकर या गिरे हुए डोलोमाइट को बाराद्वार के खम्हरिया वन विभाग की जमीन पर भंडारण किया जा रहा है और रेलवे को लाखों का नुक़सान पहुंचाया जा रहा है ।

जिम्मेदार का क्या कहना है

इस मामले में खनिज अधिकारी सक्ती के के बंजारे ने कहा कि इस विषय में आप लोगों से जानकारी मिली है और मैं जल्द ही वहां खनिज टीम भेजकर जांच करवाता हूं और शिकायत सही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। वहीं इस मामले में जिला कलेक्टर सक्ती की अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर बी एल लकड़ा से पूछे जाने पर गैरजिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा कि इस विषय में मुझे कुछ पता नहीं आप लोग खनिज अधिकारी से मिले । मैं तो इस गांव का नाम ही नहीं जानता हूं।

*आज नरेंद्र मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ के हर वर्ग और प्रदेश का विकास सुनिश्चित हो रहा:- भावना बोहरा*

0

0.भावना बोहरा ने विधानसभा में बजट पर की विस्तृत चर्चा कहा प्रदेश के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक बजट।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज चर्चा के दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बजट 2024-25 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उसमें किये गए प्रावधानों एवं मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ के हर वर्ग और प्रदेश का विकास सुनिश्चित हो रहा है बजट में हर वर्ग का विशेष ध्यान रखते हुए प्रदेश के आर्थिक सशक्तिकरण अधोसंरचना निर्माण, कल्याणकारी योजनाओं और जन आकांक्षाओं की पूर्ति का पूर्ण समावेश किया गया है जो विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को पूरा करने में सार्थक सिद्ध होगा भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह पहला बजट कोई साधारण बजट नहीं है छत्तीसगढ़ को अगले 23 साल का लक्ष्य निर्धारित करने वाला यह बजट प्रदेश की एक नई रूपरेखा बनायेगा इस नए विजन डॉक्यूमेंट बजट के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए मैं प्रदेश के विकास को गति देने वाले इस बजट पर उनका आभार प्रकट करती हूं उन्होंने आगे कहा कि अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047 जिसका लक्ष्य सिर्फ एक वर्ष का वित्तीय बजट नहीं बल्कि अगले 2 दशक की आधारशिला रखना है हमारे इस बजट में 2028 तक हमारी जीएसडीपी को दोगुना करके 10 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है बजट में अगले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से दोगुना सशक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है और यह कदम तभी संभव है जब हम अपनी वास्तविक क्षमता को पहचान कर अपने कद को बढ़ाएंगे मैं इस आर्थिक सशक्तिकरण के ठोस कदम के लिए इस सरकार का आभार प्रकट करती हूँ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की सरकार ने इस बजट में 10 आधारभूत रणनीतिक स्तंभ रखा है जिसमें हमारे आर्थिक विकास के केंद्र बिंदु GYAN अर्थात गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी समाहित हैं इसके साथ ही तकनीक आधारित रिफॉर्म सुशासन से तीव्र आर्थिक विकास पूंजीगत व्यय,प्राकृतिक संसाधनों का उचित इस्तेमाल सरकार की सारी क्षमताओं के अत्तिरिक्त निजी निवेश,सरगुजा बस्तर का विकास छत्तीसगढ़ी संस्कृति का विकास समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदु हैं जिन्हें हम एक समय सीमा निर्धारित करके भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 2047 तक भाजपा सरकार ने पूरा करने का लक्ष्य रखा है आज भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ के नए भविष्य के लिए एक बेहतर मार्ग चुनकर लाई हैं जिसमें 2 कदम साथ चलने से हम छत्तीसगढ़ को एक बेहतर भविष्य प्रदान कर सकते हैं और मझे उम्मीद है कि विपक्ष भी इस मार्ग में हमारे साथ चलेगा इस बजट में सबसे विशेष बात यह है कि विष्णुदेव साय की सरकार ने कोई नया कर नहीं लाया है जिससे आम आदमी पर कर का बोझ नहीं बढ़ेगा लेकिन इसके बाद भी हमारे छत्तीसगढ़ के राजस्व में 22% वृद्धि का अनुमान है जोकि वाकई वित्तीय प्रबंधन का बेहतर क्रियान्वयन है हमेशा से छत्तीसगढ़ इतने ही संसाधन और यही व्यवस्था रही लेकिन पिछले 5 साल जो इस प्रदेश की जनता को कष्ट झेलना पड़ा वो सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि यहाँ नीयत नीयत का अंतर है जिस व्यवस्था से कल तक जनता त्रस्त थी आज उन्हीं संसाधनों और उसी व्यवस्था से माननीय विष्णुदेव साय की सरकार आर्थिक सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रही है हमारा छत्तीसगढ़ कोई गरीब प्रदेश नहीं है हमारे पास हर तरह के खनिज हैं प्राकृतिक संसाधन हैं युवाओं का जोश है ज्ञान का भंडार है और एक सुनहरे कल के लिए छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है भावना बोहरा ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे संकल्प पत्र से छत्तीसगढ़ की जनता को मोदी की गारंटी दी थी आज यह कहते हुए मैं खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस करती हूं कि हमारी सरकार बनने के 2 महीने के भीतर ही उस गारंटी के महत्वपूर्ण अंश पूरे किए जा चुके हैं 5 साल तक छत्तीसगढ़ की जिस जनता को पक्की छत से दूर रखा गया आंदोलन करने पर उन पर लाठियां चलाई गई ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास मोदी की गारंटी थी और हमारे मुख्यमंत्री ने पहले ही कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख घरों के निर्माण के लिए 8 हजार 369 करोड़ रुपए का प्रावधान किया यह भाजपा सरकार की संवेदनशीलता प्रमाण है कि मोदी की गारंटी का मतलब ही होता है हर गारंटी पूरी होने की गारंटी माताओं-बहनों से यह वादा किया था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिमाह ₹1000 की राशि प्रदान की जाएगी उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए 3000 करोड़ के बजट, किसानों को 2 वर्ष का बकाया धान बोनस एवं 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, कृषक उन्नत योजना के तहत 10,000 करोड़, तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये में प्रति मानक बोरा, शिक्षा हेतु पूर्व की सरकार द्वारा 19 हजार 489 करोड़ के बजट को बढ़ाकर 21 हजार 489 करोड़,महतारी दुलार योजना के नाम पर कांग्रेस सरकार ने कोई काम नही किया जबकि भाजपा सरकार ने 9 करोड़ के बजट का प्रावधान किया ऐसे ही पीएम ग्रामीण सड़क योजना के लिए 789 करोड़,राष्ट्रीय आजीविका मिशन के लिए पूर्व में 494 करोड़ के प्रावधान को बढ़ाकर 561 करोड़ लोक निर्माण हेतु बजट 770 करोड़ से बढ़ाकर 912 करोड़, राज्य मार्गों के निर्माण हेतु 180 करोड़ से बढ़ाकर 190 करोड़, वर्ष 2023-2024 के बजट में जहाँ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 1 हजार 377 नवीन निर्माण कार्य प्रस्तावित हुए वहीं वर्ष 2024-2025 के इस बजट में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 01 हजार 690 नवीन निर्माण कार्य प्रस्तावित हुए हैं जो इस बजट के माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को दर्शा रही है यह बजट एक ऐसा बजट है जो छत्तीसगढ़ के भविष्य को विकसित प्रदेश बनाकर प्रगति के शिखर पर पहुँचाने की शक्ति रखता है मुझे विश्वास है कि इस बजट के माध्यम से हमारा छत्तीसगढ़ 2047 तक विकसित राज्यों की तुलना में नई उपलब्धियां अर्जित करेगा।

—————————————-

*पहुंच विहीन दुर्गम क्षेत्रों में बाल अधिकार संरक्षण के लिए मिसाल है सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रकांत यादव के कार्य*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- वर्तमान में युवा अपने निजी जीवन को एक अच्छी नौकरी भौतिक आभा से परिपूर्ण अत्यधिक धन की लालसा लेकर काम करते हैँ रोजगार और व्यवसाय करते हुए आपको कई जगह मिल सकते हैं लेकिन अपने जन्मभूमि से दूर कर्मभूमि पर बहुत कम लोग मिलेंगे वह भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को रुचिपूर्ण कार्यक्षेत्र चुनकर, विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय को ही अपना परिवार मानकर 12 वीं पास करने के बाद अपना जीवन समर्पित कर कार्य करने लगे पिछड़े गाँव के गरीब गौ सेवक चरवाहा यादव परिवार में जन्में चद्रकांत का जीवन बहुत ही संकट से गुजरा वह समुदाय में कार्य करते हुए उच्च शिक्षा समाजशास्त्र में पूर्ण किये महज 36 साल के युवा चंद्रकांत यादव बाल संरक्षण के कार्यों के लिए किसी परिचय के मोहताज नहीं है चंद्रकांत छत्तीसगढ़ सरकार के प्रतिष्ठित संस्थान ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा रायपुर के प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर भी रहे हैं उन्होंनें जिले में पंचायती राज अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), सामाजिक अंकेक्षण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण देने का भी कार्य किया है किशोर न्याय बालकों का देखरेख संरक्षण अधिनियम 2016 के प्रावधानों का भी प्रशिक्षण देने का कार्य करते हैँ फिलहाल विकासखंड बोड़ला के तरेगांव जंगल में ग्रामोदय संस्थान का नेतृत्व करते हुए विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के आजीविका एवं बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पोषण के लिए कार्य कर रहे हैं जन सहयोग एवं समुदाय के मदद से वनांचल क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है चंद्रकांत यादव कबीरधाम जिले में सन 2016 से 2022 तक 6 वर्षो तक चाइल्ड लाइन परियोजना में कार्य करते हुए एक हजार से ज्यादा बच्चों के बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य किये हैं कोविड -19 महामारी के दौर में भी रात दिन बच्चों के सुरक्षा के लिए मुस्तैदी से अपने कर्तव्य का निर्वहन किया बाल विवाह रोकथाम, बाल श्रम रोकथाम एवं बाल यौन शोषण जैसे गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए भी कठिन प्रयास करते हुए बच्चों को इंसाफ दिलाने का संवेदनशील एवं साहसिक कार्य भी किया गया चंद्रकांत यादव को विधिक सहायता के क्षेत्र में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2015 एवं 2017 में दो बार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट पैरा विधिक स्वयंसेवक के रूप में चयन किया गया था वर्ष 2015 के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे वहीं 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के करकमलों से बच्चों के कुपोषण को दूर करने के उल्लेखनीय योगदान के लिए भी राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है बाल अधिकार संरक्षण के क्षेत्र में इनके कार्य एवं निरंतर प्रयास अभी भी जारी है छत्तीसगढ़ के नवगठित सरकार से कबीरधाम जिले वासियों एवं विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय को यह उम्मीद एवं विश्वास है कि बाल अधिकार संरक्षण के लिए जमीनी स्तर पर अभूतपूर्व कार्य करने वाले कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी एवं जवाबदेही दिया जाना चाहिए जिससे अनुभव का लाभ एवं बच्चों के अधिकारों का संरक्षण के दिशा में उत्कृष्ट कार्य किया जा सके।

—————————————-

*आतंकी गतिविधियों के विरोध में भाजयुमो ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- बीते जनवरी महिने की 21 तारीख को जिला मुख्यालय कवर्धा से महज दो किलो मीटर दूर ग्राम लालपुर कला में एक सोची समझी साजिश और मानसिकता के चलते निर्दोष चरवाहा की धारदार हभियार से गला रेतकर की गई हत्या हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों का आतंकवादी कनेक्शन और अब ठीक एक महिने बाद 22 फरवरी को जिला मुख्यालय कवर्धा के निवासी एवं राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय को पाकिस्तान के एक अज्ञात मोबाईल नम्बर से उठा लेने की धमकी निश्वित रूप से चिंतनीय है कवर्धा में एक के बाद एक सामने आ रही ऐसी ही घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए शुक्रवार को जिला भाजयुमो द्वारा अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया और साधाराम हत्याकाण्ड से लेकर सांसद संतोष पाण्डेय को पाकिस्तान के अज्ञात नम्बर से मोबाईल पर धमकी दिए जाने के मामले की सूक्ष्म जांच कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है इस संबंध में जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू जिला भाजपा उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी तथा जिला भाजयुमो के अध्यक्ष मनीराम साहू ने एक स्वर में कहा कि बीते कुछ वर्षो में जिस ढंग से राजनैतिक संरक्षण देकर कबीरधाम जिले में एक विशेष विचारधारा के लोगों को मजबूत किया गया है और उन्हें बाहरी ताकतों से जोड़कर जिले में अशांति, सांप्रदायिकता, भय, आतंक फैलाने का प्रयास किया जा रहा है उसके घातक परिणाम अब सामने आने लगे हैं ऐसे में पुलिस प्रशासन को एक अभियान चलाकर जिले में निवासरत सभी बाहरी लोगों की पहचान करनी चाहिए और इस बात का भी पता लगाना चाहिए है कि आखिर इन आतंकी विचारधारा के स्थानीय तथा बाहरी लोगों को किसका समर्थन प्राप्त है इन्हें कहां से और किसके द्वारा फंडिंग की जा रही है तथा उन्हें किस मंशा से संरक्षण दिया गया है भाजपा पदाधिकारियों ने आशंका जाहिर करते हुए कहा है कि जिस ढंग से साधराम हत्याकाण्ड के आरापियों के कनेक्शन आतंकवादियों से सामने आए है उसे देखते हुए संभावना है कि कवर्धा जिले में भी आतंकवादियों के स्लीपर सेल सक्रिय हो सकते है जिसकी जांच की जानी चाहिए उन्होने कहा कि ऐसे सभी लोगों की पहचान कर उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी किए जाने की मांग को लेकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीराम साहू के नेमृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू जिला उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनीराम साहू, शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पिपरिया मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, भाजयुमो महामंत्री योगेश चंद्रवंशी, रामविलास चंद्रवंशी, तुकेश चंद्रवंशी, मनोज बंजारे, मनहरण कौशिक, अजय ठाकुर, अनिल साहू, नरेश साहू, देवा चौबे, योगेश महाजन, मुकेश सेन, योगेश ठाकरे, कमलेश द्विवेदी, भूपेन्द्र सिंह, दिनेश विश्वकर्मा, संजय मिश्रा, दीना, रमाकांत, नीलकमल, दीपक सिन्हा,राकेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

—————————————-

 *थाना कोनी पुलिस द्वारा वर्षों से लंबित गुम इंसान महिला को किया दस्तयाब कई को वीडियो कॉल से कराया संपर्क*

0

⏺️ *परिजनो को किया सुपुर्द बाद चेहरे में लौट आई आई मुस्कान*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा०पु० से०) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र जायसवाल एवम नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति पूजा कुमार (भा०पु० से०) के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस टीम के द्वारा वर्ष 2018 से गुम इंसान कु. पुष्पा यादव पिता मोहनी यादव उम्र 23 वर्ष निवासी बांबे आवास देवगनर कोनी वर्ष 2020 के गुम इंसान कु. रेणु सिंह ठाकुर पति भाइल सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी गतौरी वर्ष 2021 के गुम इंसान कु. काजल कौशिक पिता बुधराम कौशिक उम्र 21 वर्ष निवासी देवगनर कोनी वर्ष 2023 से गुम इंसान श्रीमति वर्षा यादव पति रमेश यादव उम्र 27 वर्ष निवासी छोटी कोनी दैहानपारा वर्ष 2023 के गुम इन्सान श्रीमति सपना निर्मलकर पति धनंजय निर्मलकर उम्र 24 वर्ष निवासी बिरकोना वर्ष 2023 में गुम इन्सान कृष्ण कुमार सूर्यवंशी पिता स्व बहोरन लाल उम्र 38 वर्ष निवासी रमतला वर्ष 2024 के गुम इंसान श्रीमति पूजा यादव पति प्रफुल यादव उम्र 20 वर्ष निवासी कोरमी थाना सिरगिट्टी को आज दिनांक 23.02.2024 को वरिष्ठ अधिकारियों आदेशानुसार विशेष अभियान चलाकर लंबित 07 गुम इंसान को दस्तयाब कर कथन लेकर उनके परिजनो को सुपुर्द किया गया गुम इंसान को खोजकर तथा उनका सम्पर्क नम्बर पाकर वीडियो कॉल से परिजनों को मिलाकर बरामद किया गया परिजन अपने बीच पाकर खुश हुए तथा कोनी पुलिस को साधुवाद दिया है।

⏩⏩उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि भरतलाल राठौर, सउनि संतोष पात्रे, प्र.आर. अरविदं सिंह, प्र. आर. रामअवतार राठौर, आरक्षक रामायण राजपूत, आरक्षक महादेव कुजूर, आरक्षक प्रकाश तिवारी, पंचराम रजक का सराहनीय योगदान रहा।

*पैसों की अवैध वसूली और मारपीट करने वाला आदतन बदमाश  पुलिस के गिरफ्त में।*

0

🚨 *जिला बदर से माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर आया था शहर।*

🚨 *माननीय उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर अपराध कारित कर हो रहा था फरार, हिर्री पुलिस के सहयोग से सरकण्डा पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

🚨 *जिला बिलासपुर के अलग-अलग थानों में आरोपी के विरूद्ध पूर्व में करीब 12 अपराध दर्ज है।*

*आरोपी का नाम*
ऋषभ पणिकर पिता संजय पणिकर उम्र 28 वन निवासी दयालबंद शिव मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली, जिला-बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनेश घोरे पिता स्व. सूर्यविहारी घोरे निवासी दयालबंद थाना सिटी कोतवाली का दिनांक 22.02.2024 को थाना सरकण्डा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह प्रॉपर्टी डिलिंग का कार्य करता है, जमीन खरीदी बिकी के संबंध में प्रॉपर्टी डिलर राघवेन्द्र गुप्ता से बातचीत करने उसके कार्यालय आर.आर. रिसॉर्ट मोपका अपने भाई के साथ आया था, दोपहर करीब 01.00 बजे ऋषम पनीकर, वासु पनीकर, रोहन, दीपक वैष्णव लोग ऑफिस में आये और राघवेन्द्र गुप्ता को बिकी किया हुआ जमीन का पैसा मांगने लगे, पैसे देने से मना करने पर गंदी गंदी गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं कोई ठोस वस्तु से मारपीट कर चोंट पहुंचा कर भाग गये हैं, जिससे शरीर में चोंटे आयी है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, मामले की गंभरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को दिया

गया जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये, जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में जिले के थानों को तत्काल सूचित कर घेराबंदी किया गया, जिस पर थाना प्रभारी हिरीं द्वारा घेराबंदी कर आरोपी ऋषम पानीकर को थार वाहन में रायपुर की ओर फरार होते पकड़कर थाना प्रभारी सरकंडा प्रशि.उ.पु.अ. रोशन आहुजा को सूचित करने पर थाना से टीम भेजा गया जिनके द्वारा आरोपी ऋषभ पानीकर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, पाया कि आरोपी के विरूद्ध जिला बिलासपुर के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में 6, तोरवा में 2, सकरी में 1 एवं सरकण्डा में इस अपराध के अलावा 3 अपराध इस प्रकार कुल 12 अपराध दर्ज होने पर जिला बदर की कार्यवाही की गई जिसमें आरोपी माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर 06 दिवस के छूट पर दिनांक 19.02.2024 से 24.02.2024 तक के लिए अपने सकुनत आया था जो छूट पर जिले में आकर माननीय उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुये पुनः अपराध घटित किया है जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*दहेज लोभी पति सहेत परिजनों को किया गया गिरफ़्तार*

0

नाम प्रार्थीया- गीता मनहर पति गिरोदधाम मनहर उम्र उम्र 26 साल निवासी मायका ग्राम मुढीपार थाना बिल्हा ज़िला बिलासपुर

नाम आरोपी –
1 गिरौधाम मनहर उम्र 26 वर्ष – किसान

2 सास पुत्रा बाई मनहर उम्र 52 साल -गृहणी

3 डेढसास उषा कोसले उम्र 30 साल – गृहणी
साकीनान केंवाछी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग.

आशीष कश्यप बिलासपुर :-प्रार्थीया गीता मनहर पति गिरोदधाम मनहर उम्र उम्र 26 साल निवासी मायका ग्राम मुढीपार थाना बिल्हा जिला बिलासपुर आवेदन अपने पति, सास, डेढसास के द्वारा दहेज मे 05 लाख रूपये और कार मायके से लाने की बात को लेकर शारीरिक आर्थिक मानसिक रूप से प्रताडना के संबंध मे आवेदन पेश की जो अवलोकन पर धारा 498ए, 506,34 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया पति, सास, एवं डेढसास के द्वारा दहेज के नाम से प्रताडित करने के सम्बंध में प्रार्थिया की शादी 26 अप्रैल 2018 मे गिरोदधाम मनहर पिता धनाराम मनहर निवासी केंवाछी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुआ था। इसके माता पिता सामर्थ के अनुसार कूलर, स्कूटी, पंखा, फ्रीज, आलमारी सोफा, वाशिंग मशीन, मिक्शी, ड्रेसिंग टेबल, घरेलू बर्तन, बडा पेटा व सोने चांदी के जेवरात दिये थे मेरे दांपत्य जीवन मे दो बच्चे है एक बच्ची साढे चार साल व दूसरी बेटी तीन साल की है। दूसरी बच्ची के जन्म के लगभग एक महीने के बाद से ही इसके पति गिरौदधाम, सासं पुत्रा कुमारी , डेढसास उषा कोषले के द्वारा दूसरी बच्ची भी लडकी हो जाने के कारण मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे। जबकि दोनो बच्चियां सीजर से हुये है इसके ससुराल वाले लडकी होने से संतुष्ट नही थे

ससुराल वाले को लडका चाहिये था इस कारण इसे और प्रताडित करने लगे। प्रार्थिया के माता पिता के द्वारा दहेज मे दिये सामानो को खराब है व कम सामान लाई है कहकर प्रताडित करने लगे इसके पति एवं सास के द्वारा अपने मायके से कार व पांच लाख रूपये लाकर दे तभी तेरे को रखेगे कहकर मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे। इसके पति दूसरी औरत को रखा है अपनी पहली पत्नी को पसंद नही करता है तुम अपने घर जाऔ मैं तुमको नही रखूंगा कहकर अश्लील गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट करने लगा इसी बीच घर से रोज बाहर रहने लगा इसके द्वारा पूछे जाने पर गाली गलौच मारपीट करने लगा और तलाक चाहिये कहकर प्रताडित करने लगा दूसरी औरत रखा है निरी.भारती मरकाम के द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह और अति. पुलिस अधीक्षक महोदय गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में अपराध कायम कर आरोपितों को दिनांक 22-02-24 को गिरफ्तार किया गया।

*प्रशिक्षण केंद्र के पूर्व डायरेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला हुआ दर्ज।।*

0

पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर Newsind24x7:-22 वर्षीय हिंदू युवती का अक्टूबर 23 में विज्ञापन के माध्यम से कटंगा स्थित ग्रामीण स्वरोजगार योजना और प्रशिक्षण केंद्र में हुआ था चयन उसका अधिकारी 60 वर्षीय ऋषि तिवारी उस पर बुरी नियत रखता था एक दिन उसे ऑफिस में काम के बहाने अकेले बुलाकर जबरदस्ती उसका बलात्कार कर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में डालने की धमकी देकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया उससे त्रस्त होकर उस युवती ने 6 माह में ही जॉब वहां से छोड़ दिया अब रिटायर्ड होने के बाद सैनिक सोशायटी निवासी ऋषि तिवारी लगातार उसका पीछा कर उसे वह वीडियो सोशल मीडिया में डालने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा

था उससे तंग आकर उस युवती ने धर्म सैनिको के साथ गोरखपुर सीएसपी और थाना प्रभारी को ऋषि तिवारी के खिलाफ शिकायत कर ऋषि तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की पुलिस ने युवती की शिकायत पर ऋषि तिवारी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कियाहै।

*शासकीय महाविद्यालय लोरमी में वाणिज्य विभाग द्वारा सशक्त भारत – समृद्ध भारत…@2047 में ग्रामीण उद्यमिता विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित*

0

मुंगेली:-आज दिनांक ,21.02.2024 को शासकीय महाविद्यालय लोरमी में वाणिज्य विभाग द्वारा सशक्त भारत – समृद्ध भारत…@2047 में ग्रामीण उद्यमिता विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया…. कार्यशाला की शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना से किया गया। तत्पश्चात राजकीय गीत एवं राष्ट्रगान हुआ। कार्यशाला के आयोजन सचिव एवं वाणिज्य

विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आर एस साहू ने अतिथियों का परिचय देते हुए कार्यशाला के विषय वस्तु व उद्देश्य पर अपना विचार रखते हुए कहा कि यह कार्यशाला विकसित भारत…@2047 के थीम पर आधारित है,जिसका केंद्र बिंदु ग्रामीण उद्यमिता है। ग्रामीणों को उद्यमी बनाकर सशक्त व समृद्ध गांव से विकसित भारत @2047 के परिकल्पना को साकार करना हैं।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ अनुपम तिवारी विभागाध्यक्ष – ग्रामीण प्रौद्योगिकी डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय कोटा बिलासपुर ने कहा कि सशक्त भारत -समृद्ध भारत..@ 2047 की परिकल्पना साकार तभी होगा जब भारत के गांव सशक्त व किसान समृद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रौद्योगिकी के विभिन्न आयाम ग्रामीण विकास से संबंधित है जहां कम से कम लागत पर कच्ची सामग्री से हम दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले अनेक उत्पादों को अपने घर पर ही बना सकते है । उदहारण स्वरूप उन्होंने बताया की आप साबुन, फिनाइल, हैंडवॉश, फैशवाश जैसे अनेकों उत्पाद कम से कम लागत पर अपने ही घर में बना सकते हैं जिसका सभी संसाधन गांवों में उपलब्ध है । कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता डॉ प्रमोद नामदेव – पशु चिकित्सा अधिकारी लोरमी, ने उद्वोधन में कहा कि भारत जैसे अनेकों देश जो 1960 – 70 के दशक में एक सामान्य विकासशील देश थे जो आज विकसित देशों की श्रेणी में सम्मिलित हो चुका है किन्तु भारत आज भी विकासशील अर्थव्यवस्था वाली देश है, इसका सबसे बड़ा कारण जनसंख्या विस्फोट एवं तकनीक की कमी को बताया । आज भारत भी नवीन तकनीकों का प्रयोग करके ग्रामीण अधोसंरचना में वृद्धि कर रही है, जो ग्रामीण संसाधनों एवं उत्पादों को दीर्घकाल तक सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक है। विशिष्ट वक्ता श्री बाल गोविंद साव शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक लोरमी ने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण विकास से संबंधित अनेकों मुद्रा योजना , ऋण योजना ग्रामीण स्वरोजगार को स्थापित करने हेतु बैंक प्रोत्साहित करती है, ग्रामीण विकास में बैंक सदैव तत्पर है और शासन प्रशासन की विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वयन हेतु अनेकों ऋण योजना प्रदान करती है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ एन के धुर्वे ने कहा की भारत गांवों का देश है, गांवों में ही भारत की आत्मा निवास करती हैं। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए गांवों में किसानों को समृद्ध बनाना होगा एक सशक्त गांव व समृद्ध गांव से ही विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य को पूर्ण कर पायेंगे। कार्यशाला के संयोजक प्रोफेसर एन एस परस्ते विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र ने उद्बोधन में कहा कि गांवो की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए ग्रामीण रोजगार के अवसरों में वृद्धि करना होगा, जो कृषि आधारित लघु व कुटीर उद्योगों को ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ावा देने से उत्पन्न होगा, साथ ही फसल चक्र को भी अपनाकर उपज में वृद्धि लाने का सार्थक प्रयास किया जाए जिससे किसानों की आमदनी में वृद्धि संभव हो। कार्यशाला को प्रो एच एस राज विभागाध्यक्ष हिंदी ने संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हम सभी ग्रामीण किसानों , मजदूरों से जुड़ते हैं और उनके परिश्रम का उचित प्रतिफल उन्हें कैसे मिले इस विषय पर चिंतन करते हैं परिणाम स्वरूप अनेकों विद्वानों द्वारा प्रस्तुत शोध पत्र के विश्लेषण से निष्कर्ष पर पहुंचते है। कार्यशाला को प्रो महेन्द्र पात्रे ने संबोधित करते हुए कहा कि आप साहसिक हो कार्य करें आज नहीं तो कल सफल जरूर होंगे और जब आप सभी अपने परिवार के आर्थिक आमदनी का हिस्सा बनेंगे तो आपका घर परिवार समृद्ध होगा जो एक परिवार सक्षम बनाएगा। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ग्रामीण उद्यमिता के योगदान को भी व्यक्त करने का सार्थक प्रयास किया गया.. जिसमें बी कॉम अंतिम वर्ष की छात्रा पूजा एवं रूद्राणी को फिनायल प्रोडक्ट निर्माण पोस्टर प्रस्तुतीकरण पर प्रथम स्थान, भारती ढीमर को प्रोडक्ट लेबलिंग प्रस्तुतीकरण पर द्वितीय स्थान,मनीष,राहुल,अमित को MCL CNG प्रोडक्ट प्रस्तुतीकरण पर तृतीय स्थान रहा, बी कॉम द्वितीय वर्ष के छात्र सुधांशु, प्रवीण, विजय, को एक सफल किसान की प्रसिद्धि नो फार्मर नो फूड पोस्टर प्रस्तुतीकरण पर प्रथम स्थान, होलीराम, प्रियंका, संध्या
ग्रामीण विकास में पशुपालन पोस्टर प्रस्तुतीकरण पर द्वतीय स्थान, ज्योति अनंत – टरसल प्रस्तुती करण पर तृतीय स्थान।
बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा
-पायल केसरवानी – जीरो वेस्ट नो प्लास्टिक बायोग्राफिकल पोस्टर प्रस्तुतीकरण पर प्रथम
-मनीषा ,दीपिका मालती – ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर पोस्टर प्रस्तुतीकरण पर द्वितीय, -चांदनी साहू- ग्लोबल वार्मिंग पोस्टर प्रस्तुतीकरण पर तृतीय स्थान प्रदान किया गया । सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया और सहभागिता सुनिश्चित करने वाले सभी छात्र छात्राओं को प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया इसके साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा आमन्त्रित सभी अतिथियों का भी शॉल,श्रीफल,एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रो. नंदनी गर्ग, प्रो. गुरूदेव कुमार, एवं डॉ गंगा गुप्ता ने किया। आभार प्रर्दशन कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ आर एस साहू के द्वारा किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. एसके जांगड़े ग्रंथपाल श्री पी पी लाठिया, प्रो. निधी सिंह, प्रो. नितेश गढ़वाल प्रो. हेमा आर टंडन ,प्रो. डॉ. अर्चना भास्कर, प्रो. मनीष कश्यप, प्रो. अमित निषाद, प्रो. देवेंद्र जायसवाल वरिष्ठ लेखापाल श्री आरके श्रीवास्तव, एन आर जायसवाल , गंगाराम जायसवाल, पुर्णेश जायसवाल,पी.बी.शर्मा,भागबली जायसवाल सोनू, अनुराग, मुकेश ,सुबुद्धि, नरेंद्र , सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

*सम्मान समारोह कार्यक्रम का भाजपा कार्यालय में किया गया आयोजन*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशन में भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे समाज क्षेत्र की ऐसी बहनों और बेटियों,जिन्होंने किसी भी खेल में नेशनल अवार्ड जीता हो उनका सम्मान किया गया तथा महिला मोर्चा द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा ने बताया कि इस कार्यक्रम में नेशनल विनर रही चेतना देवलिया ,छोटी मेहरा, अक्षरा नीलेश पवार,रंजीता धुर्वे, जानकी श्याम,शैली पाली तथा भगवातिन धुर्वे का सम्मान किया गया वही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित देवकुमारी चंद्रवंशी रुपेश जैन उमंग पांडेय , मधु तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष रति ठाकुर विजय लक्ष्मी तिवारी सुषमा चंद्रवंशी शकुन जायसवाल नीतू शर्मा ,महिला मोर्चा महामंत्री डॉ भारती गुप्ता ,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय लता बेस, चेतना सिंह चंद्रलेखा वैष्णव ,पूर्णिमा शर्मा ,माया मेरावी,मण्डल अध्यक्ष संतोषी जायसवाल,अंजू शर्मा, दशरी ठाकुर ,संगीता साहू मण्डल महामंत्री, ममता तिवारी , अनीता धुर्वे , वैध कुमारी चौबे एवं बहुत सारी संख्या मै महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

—————————————-