Home Blog Page 700

*श्रमिकों को मिलेगी उपचार की बेहतर सुविधाएं: श्री लखनलाल देवांगन।*

0

उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री ईएसआईसी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली किया उद्घाटन।

कोरबा – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्चुअली ईएसआईसी अस्पताल कोरबा का लोकार्पण किया। डिंगापुर में नवनिर्मित इस अस्पताल के उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन भी शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जिले में कर्मचारी राज्य बीमा निगम का अस्पताल बन जाना बड़ी सौभाग्य की बात है। आज देश के प्रधानमंत्री ने कोरबा सहित अन्य स्थानों में अस्पताल का लोकार्पण किया है। कोरबा एक औद्योगिक जिला है और यहाँ बड़ी संख्या में श्रमिक रहते हैं, इस लिहाज से इस तरह के सर्वसुविधायुक्त अस्पताल यहाँ की जरूरत थी। श्रमिक परिवार बीमारियों के उपचार के लिए महंगे अस्पताल में पैसा खर्च नहीं कर पाते,ऐसे में ईएसआईसी का अस्पताल श्रमिकों के लिए वरदान साबित होगा। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी देश को लगातार उन्नति की राह पर ले जा रहे हैं। दुनिया में हमारे देश की पहचान बढ़ी है। आर्थिक रूप से शक्तिशाली बनने के साथ अधोसंरचना के क्षेत्र में भी देश आगे बढ़ रहा है।
शहर के डिंगापुर क्षेत्र में नवनिर्मित अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि यह भी सौभाग्य की बात है कि मैं इस अस्पताल के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल रहा और आज श्रम मंत्री के रूप में उद्घाटन कार्यक्रम में आया हूँ। उन्होंने अस्पताल में उपचार की बेहतर सुविधाएं होने की बात कहते हुए यहाँ के चिकित्सकों से अपील की कि वे जो सेवा भाव मरीज के प्रति रखते हैं और जो अपेक्षाएं मरीज चिकित्सक से रखते हैं वे यहाँ बनाएं रखे। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी और बताया कि श्रम कार्ड के माध्यम से रोजगार, उपचार, उनके बच्चों को छात्रवृत्ति, गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। श्रमिकों के बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिए भी अनुदान दिया जाता है ताकि श्रमिक परिवार के बच्चे भी अच्छा नागरिक बन सके। मंत्री श्री देवांगन ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से योजनाओं का लाभ मिलने की बात कहते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश को विकसित भारत बनाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करते हुए विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बन रहे हैं और छत्तीसगढ़ को विकास की राह में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने बिलासपुर जिले में भी ईएसआईसी का अस्पताल बनने की बात कही। उन्होंने बताया कि अभी भूमि का चयन किया जा रहा है। आने वाले समय में बिलासपुर में भी अस्पताल का निर्माण होगा। कार्यक्रम में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजेश लाल चंदानी ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। यहाँ बताया गया कि अस्पताल 100 बेड की सुविधाओं वाला है। यहाँ नेत्र,दन्त,आर्थो सहित अन्य विभागों के माध्यम से उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा लैब, ईसीजी,ब्लड की सुविधाएं हैं। इमरजेंसी के अलावा 24 घण्टे आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और यहाँ उपचार नहीं होने पर अन्य अस्पताल में आकस्मिक सुविधा के लिए अनुबंध किया गया है।

*शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

0

 

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनाँक 21/02/2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराने लिखित आवेदन प्रस्तुत की जिसकी सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी (भा0पु0से0) को देकर उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा (रापुसे), अति पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती नेहा वर्मा (रापुसे) एवं श्रीमान अनु अधिकारी पुलिस पंकज ठाकुर (रापुसे) कटघोरा के मार्गदर्शन में रिपोर्ट दर्ज किया गया कि इसका तथा आरोपी का प्रेम संबंध वर्ष 2015 से 2023 तक रहा दिनांक 5 जनवरी 2015 को छेरछेरा त्यौहार की रात आरोपी पीड़िता के घर मिलने गया था जो रात्रि 11:00 बजे शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाया पीड़िता बिलासपुर पढ़ने चली गई जहां सन 2021 में आरोपी योगेंद्र सिंदराम वहां भी मिलने जाता था दिनांक 6/10/2022 को मड़वारानी भी लेकर गया था शादी की बात करने पर योगेंद्र शादी से मना कर दिया जो इसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था विवेचना आरोपी की पता साजी दौरान आरोपी के मिलने पर पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*पेट्रोलिंग के दौरान 03 लोगों के विरुद्ध 36(च) के तहत कार्यवाही किया गया।*

0

कोरबा पुलिस के द्वारा 70 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 43 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में दिनांक 24/02/2024 को थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है।

 

कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर कार्यवाही करते हुए 03 प्रकरणों में कुल 46 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 18 पाव प्लेन देशी मंदिरा शराब को किया गया जप्त कुल 03 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही। कोरबा पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाके एवं आम जगह पर शराब का सेवन करते हुए मिले 03 लोगों के विरुद्ध 36(च) के तहत कार्यवाही किया गया।

कोरबा पुलिस द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बनाने, रखना एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध किया गया कार्यवाही:-

◼️थाना कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत मुगलही तालाब इमली पेड़ के नीचे बिजवाड़ मोहल्ला छुरी से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।
◼️थाना दीपका क्षेत्र अंतर्गत ज्योति नगर से 18 पाव प्लेन देशी मंदिरा शराब को किया गया जप्त।
◼️थाना बालको क्षेत्र अंतर्गत ओरिया मोहल्ला बैलगाड़ी नाला के पास से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। ब्रिथ एनालाइजर के माध्यम से पूरे कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही किया गया, लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, पिकअप ट्रक एवं ट्रेलर को चेक किया गया और उन्हें शराब पीकर वाहन न चलाएं और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया।

 

*मुंगेली के चातरखार में होगा शिवमहापुराण एवं संतसमागम*

0

*उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा*

मुंगेली// मुंगेली के चातरखार में शिव महापुराण एवं संत समागम का आयोजन 27 फरवरी से किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायज लिया। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब मुंगेली में इतने विशाल एवं भव्य संत समागम का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के लिए निर्देश दिए।
गौरतलब है की 27 फरवरी से 06 मार्च तक चातरखार में शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश प्रसिद्ध संत शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा कथवाचन करेंगे। संतसमागम में साध्वी ऋतम्भरा एवं पुष्पांजलि जी, बाबा कल्याणदास जी महाराज,चित्रकूटधाम के राजीवलोचन दास जी महाराज, सहित देश के विख्यात संत हिस्सा लेंगे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पांडे, श्री शिव प्रताप सिंह जी श्री बिरजू आर्य जी श्री हरि कपूर जी श्री राजेंद्र चंद्रवंशी जी मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री राहुलदेव ने भी कानून एवं व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों के मद्देनज कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश संबंधित अधिकारयों को दिए।
कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है।

*अवैध रेत परिवहन, 6 ट्रैक्टर जब्त, हसौद तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई,*

0

ग्रामीणों के सहारे रेत का अवैध उत्खनन करा रहा था डोटमा सरपंच,

उत्खनन और उगाही के कारनामों को छुपाने सरपंच और पंचों ने तहसीलदार से की थी झूठी शिकायत,

सरपंच की सहमति से अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर चालकों से रुपए वसूल रहे थे ग्रामीण,

तहसीलदार की जांच मे हुआ बड़ा खुलासा।

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर ,सक्ती। हसौद क्षेत्र मे चल रहे रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के काले कारोबार पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए हसौद तहसीलदार भीष्म कुमार पटेल ने ग्राम पंचायत डोटमा मे 6 ट्रैक्टर जब्त किया है। जब्त ट्रैक्टरों को हसौद थाना में सुपुर्द कर अग्रिम कार्रवाई करने खनिज विभाग के लिए प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है। जब्त किए गए सभी ट्रैक्टर बिलाईगढ़ सारंगढ़ क्षेत्र के हैं जो डोटमा महानदी से रेत भरकर अपने क्षेत्र में परिवहन करते थे। उल्लेखनीय है कि हसौद तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोटमा एवं करही में अवैध रेत उत्खनन जोरों पर है, ग्रामीण रोजाना भारी मात्रा में अवैध रेत उत्खनन कर माफियाओं को बेच रहे हैं जिसे रेत माफिया ट्रैक्टरों के जरिए हसौद ही नहीं बल्कि सरसींवा, बिलाईगढ़ सारंगढ़ क्षेत्र ले जाकर भारी कीमतों में बेच रहे हैं जिससे शासन को रोजाना लाखों रुपए के राजस्व की हानि हो रही है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों के द्वारा किए जा रहे अवैध उत्खनन के चलते सरपंच एवं पंचायत की कार्यशैली सवालों के कटघरे में है। हैरानी की बात है कि सरपंच की सहमति से गांव में चल रहे अवैध उत्खनन के कारनामों को छुपाने सरपंच व पंचों द्वारा कई अनोखी योजनाएं बनाई जा रही है जिससे शासन प्रशासन को गुमराह किया जा सके। कुछ ऐसा ही ग्राम पंचायत डोटमा से निकाल कर सामने आया हैं जहां सरपंच समेत कुछ पंचो ने गांव में अवैध उत्खनन एवं उगाही होने की शिकायत तहसीलदार से की थी। मामले को गंभीरता से लेकर तहसीलदार ने 24 फरवरी शनिवार को डोटमा पहुंचकर शिकायत की जांच की। जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन करते 6 ट्रैक्टर जब्त किए गए साथ ही सरपंच की सहमति से डोटमा के ग्रामीणों द्वारा अवैध रेत उत्खनन करना पाया गया। अवैध उत्खनन में शामिल लोगों ने तहसीलदार को बताया कि डोटमा सरपंच के कहने पर उनके द्वारा उत्खनन किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान तहसीलदार को पता चला कि उत्खनन मे शामिल लोग प्रति ट्रैक्टर चालकों से 500 रुपए वसूल रहे थे जिसमें 300 रुपए वे स्वयं लोडिंग के लिए रख रहे थे और 200 रुपए सरपंच को देने की बात कह रहे थे। उत्खनन में शामिल लोगों का बयान व पंचनामा कर राजस्व विभाग आगे की कार्रवाई में जुट गया है।

*ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हुए चालक*

जैसे ही तहसीलदार की टीम मौके पर पहुंची वैसे ही चालक रेत से भरे ट्रैक्टर लेकर वहां से भागने की कोशिश करने लगे लेकिन वे सफल नहीं हो सके वहीं दूसरी और तहसीलदार की गाड़ी को देखा दो ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए। तहसीलदार ने तत्काल चालक व्यवस्था कर दोनों ट्रैक्टरों को हसौद पहुंचाकर थाना में सुपुर्द कराया।तहसीलदार ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई करने खनिज विभाग के लिए प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है, सभी जब्त ट्रैक्टरों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत करवाई किया जाएगा।

*पालियो में हो रहा था उत्खनन का काम, नाबालिग भी शामिल :-*

डोटमा सरपंच की सहमति से गांव में अवैध रेत उत्खनन का कार्य पालियों में संचालित हो रहा था एक पाली में 10 लोग रहते थे और एक दिन में चार पाली कुल 40 लोग अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर में रेत भरने करने का कार्य करते थे। प्रत्येक पाली में लगभग 8 से 10 नाबालिग लड़के शामिल थे जो हाथ में बेलचा लेकर ट्रैक्टर में रेत भरने का काम करते थे।

वर्जन:-

शिकायत पर जांच किया गया नामजद शिकायत निराधार पाया गया डोटमा के ग्रामीण ही रेत उत्खनन कर ट्रैक्टर मे लोड कर रहे थे 6 ट्रैक्टर जब्त किया गया है आगे भी करवाई किया जाएगा।

भीष्म कुमार पटेल
(तहसीलदार हसौद)

*आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाजार चारभाठा में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत,विकसित छत्तीसगढ़ वर्चुअल कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और लाभार्थियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भावना बोहरा ने महतारी वंदन योजना की पात्र महिलाओं से भेंट किया और केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत योजना एवं राशन कार्ड वितरण कर बधाई दी भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के विकास के लिए ₹34,427 करोड़ की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हेतु उनका आभार व्यक्त किया इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प एवं सबका साथ,सबका विकास के उद्देश्य को पूरा करते हुए आज हमारा छत्तीसगढ़ विकास के नए पथ पर अग्रसर हो रहा है केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आज हर व्यक्तिम वर्ग एवं क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो रहा है और यही विकास एवं जन आकाँक्षाओं की पूर्ति ही विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाएगी।

—————————————-

*Making every home a solar home and every farmer an energy provider is the goal : Prime Minister Shri Modi.*

0

*Prime Minister Shri Modi dedicated 100-megawatt AC/155-megawatt DC solar power project, worth Rs. 907 crore, to Chhattisgarh*

 

*Prime Minister inaugurated a 50-megawatt railway solar power plant, constructed at a cost of Rs. 280 crore, in Charoda-Bhilai*

Raipur//Prime Minister Shri Narendra Modi addressed the ‘Viksit Bharat, Viksit Chhattisgarh’ program held at the Indoor Stadium in Raipur on Saturday through video conferencing. Shri Modi highlighted the government’s efforts to make Chhattisgarh a hub of solar energy and dedicated the 100 megawatts AC/155 megawatts DC solar energy project built at a cost of rupees 907 crore in 451 acres of barren land in Rajnandgaon district. The project has the capacity to supply electricity to the surrounding areas even during the night. Additionally, he inaugurated a 50-megawatt railway solar power plant in Charoda -Bhilai at a cost of rupees 280 crore.

 

The Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai graced the event as Chief Guet and Culture Minister Shri Brijmohan Agrawal presided the event.

Prime Minister Shri Narendra Modi briefed about the ‘PM-Surya Ghar Muft Bijli Yojana’. Shri Modi stated that the government is striving to make every household a solar-powered home and to zero electricity bills for consumers, aiming to include one crore households across the country. He mentioned that the government will assist in installing solar panels on rooftops and will directly transfer funds to bank accounts. This initiative will provide free electricity up to 300 units, and the surplus electricity generated will be bought back by the government, and families can save thousands of rupees annually. This initiative will also provide employment opportunities for the youth. The Prime Minister also emphasized supporting farmers by aiding in setting up small-scale solar plants on barren land, transforming them from food providers to energy providers. Agriculture Minister Shri Ramvichar Netam, Chief Secretary Shri Amitabh Jain, senior officials, and large number of people were present in the program.

*भव्य गंगा आरती के साथ राजिम कुंभ कल्प 2024 का हुआ शुभारंभ*

0

*संगम नगरी राजिम कुंभ कल्प में दिखा अयोध्या धाम का आकर्षक वैभव*

*रामोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है राजिम कुंभ कल्प*

*’तीर्थनगरी राजिम के पवित्र कुंभ में देशभर के साधू-संतों ने लिया हिस्सा*

*महामंडलेश्वर कृष्णानंद और श्री असंग साहेब सहित संत महात्माओं ने प्रदेशवासियों को दिया आशीर्वाद*

*प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल ने दी कर्णप्रिय भजन की प्रस्तुति नृत्य नाटिका ‘गीतक दर्शन’ ने किया भावविभोर*

रायपुर, / जीवन दायिनी महानदी, पैरी नदी और सोंढूर नदी के त्रिवेणी संगम छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम में राजिम कुंभ कल्प-2024 का गंगा आरती के साथ भव्य शुभारम्भ हुआ। संगम नगरी राजिम कुंभ कल्प में अयोध्या धाम का आकर्षक वैभव दिखा। यह राजिम कुंभ कल्प रामोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
इस मौके पर मंत्रीगण श्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्री रामविचार नेताम, श्री टंक राम वर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री अजय चंद्राकर, विधायक श्री रोहित यादव विशेष रूप से मौजूद थे।

संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि राजिम कुंभ कल्प में संत महात्मा अमृतवाणी, शिव वर्षा करते हैं मैं उनका अभिनंदन और स्वागत करता हूं। पूरे देश में नदियों, पानी को बचाने जुटी साध्वी प्रज्ञा भारती का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि नदियों के त्रिवेणी संगम की तरह ही राजिम में तीन जिलों का भी संगम है।

छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की जन्मभूमि है, प्रभु श्रीराम का वन गमन मार्ग है यह पूरे देश और विश्व को पता लगे इसी उद्देश्य से राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माघी पुन्नी मेला हमारे देश के हजारों लाखों साल का इतिहास है परंतु इतिहास को समृद्ध बनाना हमारी जिमेदारी हैं। इसीलिए हमारी सरकार ने संत महात्माओं के सुझाव पर इसके साथ में कल्प शब्द जोड़ा और राजिम कुंभ कल्प के रूप में आयोजन किया जा रहा है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि आगामी 15 दिनों तक संत समागम, सहित विभिन्न आयोजन चलता रहेगा। महाशिव रात्रि के शुभ अवसर पर कुंभ मेला का समापन होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से प्रदेश का सम्मान बढे, देश भक्ति की भावना बड़े क्योंकि देश है तो धर्म है और धर्म है तो देश है। बिना धर्म के देश भी नहीं है और बिना देश के धर्म भी नहीं है। इसके देश को भी हमको बचाना है देश को भी समृद्धिशाली बनाना है।
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि हम सबके लिए गौरव का पल है कि आज राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ सभी सम्माननीय साधु-संत-महात्माओं की उपस्थिति और महामंडलेश्वर अग्नि पीठाधीश्वर कृष्णानंद महाराज जी की उपस्थिति में शुभारम्भ हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार धार्मिक आध्यात्मिक और सबकी आस्था का सम्मान करने वाली है। कुम्भ मेला के माध्यम से प्रदेश और देश का मान बढे़ ऐसी कामना करता हूं।

पूर्व मंत्री व विधायक श्री अजय चंद्राकर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला को प्रतिस्थापित करने में सफल हुए हैं। श्री चंद्रकार ने कहा कि पिछली सरकार ने प्रबुद्धजनों से सुझाव लिए बिना की कुछ स्थानों पर राम वन गमन मार्ग बना दिया। हमारी सरकार लोगों की आस्था और विश्वास को टूटने नहीं देगी। कार्यक्रम को सांसद श्री चुन्नीलाल साहू और विधायक श्री रोहित साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल ने कर्णप्रिय भजन की प्रस्तुति दी और नृत्य नाटिका ‘गीतक दर्शन’ ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में विधायक श्री इन्द्र कुमार साहू, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., संभागायुक्त श्री संजय अलंग, प्रबंध संचालक पर्यटन मंडल श्री जितेंद्र शुक्ला, संचालक संस्कृति श्री विवेक आचार्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

*शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल*

0

*खोरपा में सामाजिक भवन के लिए जमीन और 10 लाख रुपए देने की घोषणा की*

रायपुर/ शाकम्भरी देवी को देवी दुर्गा का अवतार माना जाता है। उन्हें वनस्पतियों की देवी के रूप में पूजा जाता है। शाकम्भरी महोत्सव वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। यह एक समय है जब लोग देवी शाकम्भरी से आशीर्वाद मांगते हैं। यह बात धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को अभनपुर के खारपा में आयोजित शाकम्भरी महोत्सव को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार पटेल समाज द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वनस्पति फल और जड़ी बूटियों की देवी शाकम्भरी हमें शक्ति और स्वस्थ जीवन देती है। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि, अयोध्या में राम लला आ गए हैं। अब राम राज्य आने से कोई नहीं रोक सकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों सभी का ख्याल रखते हैं। उन्होंने गरीबों को आवास योजना के तहत मकान, नल से जल, मुफ्त गैस कनेक्शन, महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपए प्रति माह, किसानों के लिए 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और युवाओं के लिए स्किल इंडिया के माध्यम से रोजगार के नए अवसर प्रदान किए है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि आज से पुनः एक बार राजिम में कुंभ कल्प का आयोजन शुरू हो गया। जिसमें देशभर से साधु संत, महामंडलेश्वर शामिल हो रहे है। उन्होंने लोगों को राजिम कुंभ कल्प में आने का निमंत्रण दिया और संतों का आशीर्वाद लेने की बात कही। श्री अग्रवाल ने समाज के भवन के लिए जमीन और 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर निःशुल्क सब्ज़ी वितरण भी किया गया। साथ ही समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

पौराणिक मान्यता- पौराणिक मान्यता के अनुसार आज ही के दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, आज ही मां शाकम्भरी जयंती है। मां दुर्गा ने पृथ्वी पर अकाल और गंभीर खाद्य संकट से निजात दिलाने के लिए शाकम्भरी का अवतार लिया था। इसलिए इन्हें सब्जियों और फलों की देवी के रूप में भी पूजा जाता है।

*चेकिंग के दौरान 259 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही।*

0

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है।

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर 02 दिन में 156 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर वाहन चेकिंग किया गया। कोरबा में हो रहे एक्सीडेंट को देखते हुए विशेष अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में दिनांक 22/02/2024 एवं दिनांक 23/02/2024 2 दिन के अंदर थाने चौकी क्षेत्र अंतर्गत शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चौकी के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही किया गया है।

कोरबा पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात नियमों के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही किया गया। पुलिस के द्वारा ब्रिथ एनालाइजर के माध्यम से चेक करके शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पूरे कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही किया गया। कोरबा पुलिस के द्वारा 2 दिन चेकिंग के दौरान 259 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। ब्रिथ एनालाइजर के माध्यम से चेक करके शराब पीकर वाहन चलाने वाले 156 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। लगातार हो रहे एक्सीडेंट को देखते हुए उसमें कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, पिकअप, बस, ट्रक एवं ट्रेलर को चेक किया गया।

कोरबा पुलिस के द्वारा 2 दिन के भीतर कार्यवाही करते हुए दोपहिया वाहन के विरुद्ध 64 मामले, चारपहिया वाहन जिसमें कार, पिकअप के विरुद्ध 49 मामले एवं हाईवा, ट्रक, ट्रेलर के विरुद्ध 43 मामलों में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यातायात के नियम के तहत कार्यवाही किया गया, वाहन को जप्त कर न्यायालय में पेश किया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले जितने भी वहां को पुलिस ने जप्त किया है उन सभी गाड़ियों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही करने के लिए आरटीओ को भेजा जा रहा है आने वाले समय में इनका लाइसेंस को निरस्त किया जाएगा।

कोरबा पुलिस टीम के द्वारा आगे भी विशेष अभियान के तहत् एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जाएगी

साथ ही आम जनता से अपील की जाती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएँ और न ही अपने परिचित को नशे की हालत में वाहन चलाने दें।