Home Blog Page 699

*सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दो दिवसीय पाली महोत्सव का होगा आयोजन।*

0

कार्यक्रम में प्रस्तुति देने हेतु जिले के कलाकारों से किए गए आवेदन आमंत्रित।

कोरबा – जिले के प्रतिष्ठित/ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक कलाकार जो देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन के अंतर्गत अपनी प्रस्तुति दे सकते हों, ऐसे कलाकारों से आगामी पाली महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।
गौरतलब है कि जिले में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 07 से 08 मार्च तक किया जाएगा। जिसमें स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ देश की विभिन्न संस्कृतियों से परिचय कराने तथा पर्यटन की संभावनाओं के विकास तथा प्रचार-प्रसार हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सहायक आयुक्त ने बताया कि उक्त कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु 01 मार्च 2024 शाम 04 बजे तक आदिवासी विकास विभाग कार्यालय में आवेदन जमा किया जा सकता है।

*पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत प्रवेश हेतु अंतिम अवसर।*

0

आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने अभ्यर्थियों से की गई अपील।

कोरबा – पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना वर्ष 2024-25 अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु मंगाए गए आवेदनों में कार्यालय को अधिकांश विद्यार्थियों के (एसडीएम/तहसीलदार द्वारा जारी) वर्तमान आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र व कक्षा चौंथी की अंकसूची प्राप्त नहीं हुई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा अंतिम अवसर प्रदान करते हुए अभ्यर्थियों एवं पालकों को संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से संपर्क कर सभी आवश्यक दस्तावेज 05 मार्च 2024 तक कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

*कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं।*

0

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जन चौपाल में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रकरण अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में लोगों ने अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, राशन कार्ड, मुआवजा, वन अधिकार, आर्थिक सहायता, रोजगार हेतु ऋण दिलाने के संबंध में आवेदन दिया।
जनचौपाल में कुल 97 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार कार्यवाही समय सीमा सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनचौपाल में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि आवेदक को दोबारा जनचौपाल में ना आना पड़े।

*अवैध शराब पर कोरबा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी।*

0

 पेट्रोलिंग के दौरान 03 लोगों के विरुद्ध 36(च) के तहत कार्यवाही।

 शराब पीकर वाहन चलाने वाले 35 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में दिनांक 25/02/2024 को थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है।

कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर कार्यवाही करते हुए 04 प्रकरणों में कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 45 पाव प्लेन देशी मंदिरा शराब को किया गया जप्त कुल 04 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही। कोरबा पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाके एवं आम जगह पर शराब का सेवन करते हुए मिले 03 लोगों के विरुद्ध 36(च) के तहत कार्यवाही किया गया

*कोरबा पुलिस द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बनाने, रखना एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध किया गया कार्यवाही:-*

◼️थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत लालमाटी से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।
◼️थाना दीपका क्षेत्र अंतर्गत बजरंग चौकड़ी दीपका से 45 पाव प्लेन देशी मंदिरा शराब को किया गया जप्त।
◼️ चौकी रजगामार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओमपुर से 02 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।
◼️थाना हरदीबाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भांठापारा से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। ब्रिथ एनालाइजर के माध्यम से पूरे कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही किया गया, लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, पिकअप ट्रक एवं ट्रेलर को चेक किया गया और उन्हें शराब पीकर वाहन न चलाएं और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया।

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 35 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया, 90 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

 

*खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते 10 वाहन जप्त*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर,/ कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से शिकायत व सूचना प्राप्त होने पर दो दिनों में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के कुल 9 मामलों पर कार्रवाई करते हुए 10 वाहन जप्त किये गये हैं।
खनिकर्म विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मंगला, कोनी, निरतू, सेंदरी और कछार से लगे रेत उत्खनन स्थलों का निरीक्षण किया। ग्राम कछार में विभिन्न ट्रैक्टर चालकों द्वारा दिनांक 24 फरवरी को रात में खनिज रेत अन्यत्र मार्ग से निकालकर ग्राम कछार के विभिन्न स्थलों पर डम्प की गई है, इसकी सूचना दूरभाष से प्राप्त होने पर शिकायत का संज्ञान लेते हुए खनिज अमला बिलासपुर एवं पुलिस थाना कोनी की संयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान ग्राम कछार के विभिन्न स्थलों पर खनिज रेत मात्रा लगभग 350 घ.मी. डम्प होना पाया गया। कछार के निवासियों के द्वारा उक्त रेत किनके द्वारा डंप किया गया है, के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई तथा कोई भी व्यक्ति उक्त डंप रेत को अपना कहने को तैयार नहीं हुआ। चूंकि रेत लावारिस हालत में डम्प पाया गया,इसी कारण उपरोक्त रेत को वाहन हाईवा एवं जेसीबी के माध्यम से रेत उठवाकर ग्राम सेंदरी स्थित अरपा नदी में ग्रामीणों की उपस्थिति में वापस नदी में डाल दिया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम कछार में अवैध रेत परिवहन हेतु निजी भूमि पर बनाये गये मार्ग को भी पुन क्षतिग्रस्त कराते हुए बाधित किया गया।
ग्राम कोनी में स्थित रिवर व्यू कालोनी वासियों के द्वारा भी अवैध रेत निकासी करने की जानकारी दिये जाने पर खनि अमला द्वारा रेत के परिवहन मार्ग को भी कालोनी वासियों के समक्ष नष्ट कर क्षतिग्रस्त कराया गया। विगत दो दिनों में ग्राम धोबघाट एवं बेलगहना क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन के 6 मामलो पर कार्रवाई करते हुए 6 ट्रैक्टर जप्त कर थाना बेलगहना में सुरक्षार्थ रखा गया है।कार्यपालन अभियंता खारंग जलाशय द्वारा ग्राम पिरईया में एनीकट खोलकर रेत उत्खनन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 2 ट्रेक्टरों को जप्त कर खनिज जांच नाका लावर में सुरक्षार्थ रखा गया है।ग्राम सिलपहरी पोड़ी में अवैध मिट्टी मुरूम उत्खनन कर परिवहन करते हुए 1 नग जेसीबी एवं 1 नग हाईवा जप्त कर खनिज जांच नाका लावर में सुरक्षार्थ रखा गया। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा।
==0==

*न्योता भोज में कल शामिल होंगे कलेक्टर*

0

*श्रम आयुक्त जन्म दिन पर दे रही बच्चों को भोज*

*योजना में सहभागी बनने कलेक्टर की अपील*

*रामलला दर्शन योजना के लिए जिला पंचायत सीईओ नोडल अधिकारी नियुक्त*

*टीएल की बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा*

आशीष कश्यप बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण कल 27 फरवरी को चिंगराजपारा स्कूल में आयोजित न्योता भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। सहायक आयुक्त श्रम विभाग श्रीमती ज्योति मिश्रा ने अपनी जन्म दिन के उपलक्ष्य में चिंगराजपारा सरकारी स्कूल में बच्चों को न्योता भोज दे रही हैं। बच्चों को नियमित मध्यान्ह भोजन के साथ पौष्टिक खीर पुड़ी व फल परोसे जाएंगे। कलेक्टर ने आज टीएल की बैठक में योजना की जानकारी देकर जन प्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों से भी इस योजना में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
कलेक्टर ने टीएल बैठक में राज्य सरकार की मोदी की गारंटी वाली रामलला दर्शन योजना की तैयारी की समीक्षा की। योजना के समन्वय के लिए जिला पंचायत सीईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर ने डीएमएफ की शासी परिषद में स्वीकृत कामों की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश के लिए फाइल प्रस्तुत करने को कहा है। स्वीकृत कामों में वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को नए स्वीकृत कार्यों के शिलान्यास और पूर्ण हो चुके कामों के लोकार्पण के लिए सूची 27 फरवरी तक जिला पंचायत में जमा करने को कहा है। कलेक्टर ने विभागवार लंबित मामलों में प्रगति की जानकारी लेकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट योजना के तहत जिले में मत्स्य पालन गतिविधि का चयन किया गया है। कलेक्टर ने इसकी कार्ययोजना बनाकर तेजी से काम करने को कहा है। बैठक में निगम कमिश्नर व जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, डीएफओ श्री संजय यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

*चारामा पुलिस की कार्यवाही ; 25 किलो 57 ग्राम गांजा सप्लाईकर्ता 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार ; उड़ीसा से लाकर करते थे दूसरे राज्यों में सप्लाई:*

0

कांकेर::-थाना चारामा पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर आई. के एलिसेला (भा.पु.से.) के विशेष निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर, मोहसिन खान एसडीओपी कांकेर के पर्यवेक्षण में उप पुलिस अधीक्षक (प्रशि.) कुलदीप बंजारे थाना प्रभारी चारामा के दिशा निर्देशानुसार ग्राम पिपरौद औद्योगिक क्षेत्र पहुंचकर घेराबंदी कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जिसमे- आरोपी भौजी लाल यादव पिता जितन राम यादव उम्र 29 वर्ष निवासी तितरावण्ड थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव छ०ग०के कब्जे से 04 पैकेटो में कुल 13.74 किग्रा0 कीमती 137400/- एवं नगदी रकम 19480रु और भोला मरकाम पिता लच्छीन मरकाम उम्र 24 वर्ष निवासी तितरावण्ड थाना विश्रागपुरी जिला कोण्डागांव छ०म० के कब्जे से 03 पैकेटो में 11.83 किग्रा० कीमती 118300/-नगदी रकम 15520 रु. कुल मादक पदार्थ गांजा का वजन 25 किलो 57 ग्राम कीमती 255700/-रुपये एवं नगदी रकम 35000/-रु के साथ गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की।

*प्रदेश स्तरीय माता परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन*

0

*प्रदेश स्तरीय देवांगन समाज में 70 युवक-युवती ने दिया परिचय*

*देवांगन समाज के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियो को दिलाया शपथ*

*समाज की पहचान को आगे बढ़ाने के लिए देना होगा जोर – नरेन्द्र देवांगन*

*जिले से कार्यकारणीय सदस्य अमर एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी बने कोमल*

मुंगेली // देवांगन समाज रायपुर द्वारा सत्यम विहार काॅलोनी, रायपुरा में माता परमेश्वरी महोत्सव, युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रदेश देवांगन कल्याण के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व समाज के होनहार उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कोरबा निवासी प्रदेश देवांगन समाज के संरक्षण नरेन्द्र देवंागन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और सभी नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। इस अवसर पर प्रदेश देवांगन समाज के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन, रायपुर देवांगन समाज के अध्यक्ष ईश्वर देवांगन, प्रदेश महिला अध्यक्ष किरण देवांगन, प्रदेश युवा टीम के अध्यक्ष मनोहर देवांगन, समाज के बाॅयलाॅज तैयार करने वाले धमतरी निवासी मोहित देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके पूर्व सभी पदाधिकारियों ने माता परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर समाज के सुख, शांति और खुशहाॅली का कामना किया। इस दौरान सभी अतिथियों का देवांगन समाज के चिन्हारी सफेद धागा पहनाकर व बैच लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश स्तरीय देवांगन समाज में 70 युवक-युवती ने परिचय दिया। जिसमें रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, कोरबा सहित अन्य जिले के युवक-युवती आए और अपना परिचय मंच के माध्यम से दिया। जिसमें मौके पर ही 05 लोगों की रिश्ता वही पर ही तय हुआ।
मुख्य अतिथि नरेन्द्र देवंागन ने प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन व उनके पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को आज से नई दिशा देने व सामाजिक गतिविधि को आगे बढ़ाने के लिए आजादी के बाद यह बड़ा खुशनुमा अवसर रहा है और बड़ा प्रेरणादायक अवसर रहा है जो धमतरी में चुनाव हुआ। उन्होने कहा कि आजादी के बाद पहली बार जैसे हम लोकतंत्र में विधायक चुनते हैं सांसद चुनते हैं अपने जनप्रतिनिधि चुनते हैं देश के नेता चुनते हैं प्रदेश के नेता चुनते हैं इस तरह हमारे समाज को दिशा देने के लिए हमने धमतरी में पिछले चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष और पूरे टीम का गठन किया।
नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि कोरबा का विधायक लखनलाल देवांगन को बनाया है और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री के रूप में स्थान दिया है। इससे हमारे समाज का प्रतिनिधित्व सरकार के कड़ी बनकर बैठा है उनका सहयोग समाज के लिए हमेशा रहने की बात कहीं। देवांगन समाज में देवांगन समाज से मंत्री बन रहे हैं विधायक बन रहे हैं अब सिलसिला जारी हो गया है हमारे समाज से प्रशासनिक क्षेत्र में भी लोग जाएंगे आपके बीच से लोग जनप्रतिनिधि के रूप में चुनकर जाएंगे कोई कलेक्टर, एसपी बनेगा कोई राजस्व के क्षेत्र में जाएगा, हमारे समाज की पहचान अलग बनी है। समाज की गरिमा है जो सफेद धागा अपने सब को पहनाया है चाहे वह अतिथि हो चाहे कार्यकारिणी बंधु हो इस सफेद धागे के मान मर्यादा को हमको रखना है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहे चाहे कांग्रेस पार्टी की सरकार रहे आज हम सामाजिक मंच में बोल रहे हैं सामाजिक मंच में खड़े हैं जिन भी पार्टी से जुड़े हुए लोग हो उनका बस एक उद्देश्य होना चाहिए कि हमारा समाज कैसे आगे बढ़े, हमारे समाज के लोग कैसे आगे बढ़े ऐसा संकल्प हमको लेना चाहिए। उन्होने समाज की पहचान को आगे बढ़ाना है समाज को नई दिशा देना है समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर खड़ा करें ऐसा प्रयास उनको करना चाहिए। इसी तरह
प्रदेश देवांगन समाज के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने कहा ने संबोधित करते हुए कहा कि पहले दो संभाग से हुआ करता था आज हमारे पास चार-चार संभाग से पूरे यहां पर पदाधिकारी है। इस दौरान उन्होने समाज से अपील करते हुए कहा कि समाज की संजोय के रखने के लिए और अतिथि के स्वागत के लिए अब फूल माला के जगह हमारे समाज के सफेद धागा पहनाकर उनका स्वागत करने का आग्रह किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष देवांगन ने मंच से ही प्रदेश देवांगन समाज सेे मनोनीत सदस्यों का भी घोषणा किया।
देवांगन समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अधिकारी भी है कर्मचारी भी है विभिन्न सभी क्षेत्रों में कई कलेक्टर, आईएएस अफसर भी है। उन्हें संयोजन करने के लिए अधिकारी-कर्मचारी का प्रकोष्ठ का गठन भी किया है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज देवांगन को जिम्मेदारी सौपी है। समाज को चलाने के लिए अपने क्षेत्र में जिस प्रकार से संगठन का स्वरूप तैयार किया गया है वैसा स्वरूप तैयार करते हुए समाज को आगे बढ़ाना है।

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया सम्मानित*

प्रदेश स्तरीय देवंागन समाज में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें पुलिस कर्मी डाली देवांगन ने विगत दिनों राष्ट्रीय स्तर के हैदराबाद में हुई 300 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत कर देवांगन समाज और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। इसी तरह जिला धमतरी से विजेंद्र देवांगन जिन्होने 78 बाद ब्लड डोनेट व 54 बार प्लेटलेट दान किए है और उन्होने समाज के लिए 02 एकड़ 10 डेसिमल का जमीन अथक प्रयास कर देवांगन समाज को दिलाया है। भटगांव निवासी मूर्तिकार प्रदीप देवांगन जिन्होने मूर्ति में जान फूंक कर उनकी कलाकृति को दिखाया है। देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रख्यात हैं अपनी मूर्ति कला के लिए ऐसी शख्सियत को प्रसिद्ध मूर्तिकार है। कवर्धा निवासी लोकनाथ देवांगन जिन्हें राज्यपाल, प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति से भी अवार्ड उनके हाथों से मिल चुका है शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने अनुकरणीय कार्य किया है। इसी तरह कोरबा निवासी कुमारी इशा देवांगन जिन्होने राष्ट्रीय स्तर की कथक नृत्य प्रतियोगिता में इन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और इन्हें भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कवर्धा निवासी श्री पवन देवांगन इन्होंने कंप्यूटर के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है कंप्यूटर के क्षेत्र में कम्युनिकेशन के क्षेत्र में इन्होंने बेहतरीन कार्य किया है। नवागढ़ के लेफ्ट टेक्नीशियन राजकुमार देवांगन जिन्होने 40 बार ब्लड डोनेट कर रक्तदान जीवन दान दिया। ऐसे कार्य को किया है इसकी प्रशंसा करते हुए देवांगन समाज द्वारा सम्मानित किया। प्रदेश देवांगन समाज के सहसचिव, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट व मंच संचालक हरीश देवांगन जिन्होने खेल के क्षेत्र में आलख जगाकर देवांगन समाज एवं पूरे छत्तीसगढ़ को गौरान्वित किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष बेदलाल देवांगन, महासचिव परस देवांगन, उपाध्यक्ष पोषणलाल देवांगन, मनोज देवांगन, महेन्द्र देवांगन, चंपालाल देवांगन, सहसचिव हरीश देवांगन, रेणू देवांगन, भारत देवांगन, हरीश देवांगन, कार्यकारिणी होरीलाल देवांगन, देवेन्द्र देवांगन, अमरनाथ देवांगन, राजेन्द्र देवांगन, शरद देवांगन, मोहिनी देवांगन, राकेश देवांगन, आनंद देवांगन और प्रदेश देवांगन समाज के मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन सहित बड़ी संख्या में देवांगन समाज के लोग मौजूद रहे।

*बगदाई मेला उत्सव के दूसरे दिन स्कूली बच्चों द्वारा दी सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेघावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित*

0

मुंगेली// जिले के ग्राम नुनियाकछार में तीन दिवसीय बगदाई मेला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे मेला के दूसरे दिन स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत शैक्षिक समन्वयक नेमीचंद भास्कर एवं कार्यक्रम संयोजक विश्वराज सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के पश्चात संकुल स्तर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। जिसमे संकुल केंद्र स्वामी आत्मानंद तथा संकुल केंद्र नवागांव चीनू दोनों संकुलों के बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर मनमोहन प्रस्तुति दिया।
समिति के संयोजक विश्वराज सिंह ठाकुर ने बताया कि बगदाई मेला उत्सव का यह 12 वॉ वर्ष है जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु बगदाई माता के दर्शन कर अपनी मनोकामना पूरी करने आते हैं एवं आसपास के विद्यालय के छात्र छात्राओं को उत्साहवर्धन के लिए बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया जाता है एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं को समिति की तरफ से पुरस्कार एवं इनाम राशि भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में विभा मसीह, जया गुप्ता और सुधारानी शर्मा प्रमुख जज के रूप में रहा। जिसमे प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान नुनियाकछार, द्वितीय स्थान पीपरपारा और तृतीय स्थान नुनियाकछार रहा। इसी तरह मिडिल स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय- पालचुवा तथा तृतीय स्थान रामगढ़ स्कूल ने प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को स्टार आफ टूमारो वेलफेयर सोसायटी एवं सोनकर कॉलेज मुंगेली के तरफ से पुरस्कार एवं शील्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर SDOP श्री एस आर घृतलहरे, जनपद पंचायत सीईओ सहित बड़ी सँख्या में विद्यार्थीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम नुनियाकछार के शिक्षक देवांगन व आभार प्रदर्शन विश्वराजसिंह ने किया।

*उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से 47 नवीन सड़क निर्माण कार्य के लिए 135 करोड़ 72 लाख 84 हजार रूपए स्वीकृत*

0

01.कबीरधाम जिले में 56 बसाहट (पीजीटीवी) के लिए बनेगी 186.20 किलोमीटर लंबाई की नवीन सड़क।

02.उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर कबीरधाम जिले में पीएम जनमन योजना का हो रहा तेजी से क्रियान्वयन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले में पीएम जनमन योजना के तहत 47 नवीन सड़क निर्माण कार्य के लिए 135 करोड़ 72 लाख 84 हजार रूपए स्वीकृति मिली है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कबीरधाम जिले में इस योजना में 56 बसाहट (पीजीटीवी) बसाहटों के बारहमासी सड़क से जोड़ने के लिए 186.20 किलोमीटर लंबाई से नवीन सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है 47 नवीन सड़क निर्माण कार्य के लिए 135 करोड़ 72 लाख 84 हजार रूपए स्वीकृति मिलने पर कबीरधाम जिले के क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रति आभार प्रकट किया है उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत सरकार द्वारा देश के 16 राज्यों केन्द्र शासित प्रदेशों के विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों वाले बसाहटों के 100 या अधिक की आबादी वाली प्रत्येक बसाहट के लिए सड़क कनेक्टिविटी के माध्यम से सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य के कबीरधाम जिला अंतर्गत प्रथम चरण में 47 सड़कों से 56 बसाहटों (पीजीटीवी) के बारहमासी सड़क से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है कबीरधाम जिले के इन सड़कों को मिली स्वीकृति छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण पिर.कि.इकाई कवर्धा के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि पीएम जनमन योजना के तहत 47 नवीन सड़क निर्माण कार्य के लिए 135 करोड़ 72 लाख 84 हजार रूपए स्वीकृति मिली है इन सड़कों में कवर्धा विधानसभा अंतर्गत ग्राम मेन रोड बांटीपथरा से छिंदपुर, इन्द्रीपानी से लालमाटी, दलदली मेन रोड दुर्जनपुर से घाटमुंडा, केसमर्दा से बोदई, बांकी,दलदली मेन रोड केसमर्दा से रब्दा, बांटी पथरा से पड़ियाधरान,बोदई से खुर्रीपानी, मेन रोड से कुरकी, दलदली मेन रोड से गभौड़ा,मेन रोड बैजलपुर से बिगरहा, बांटीपथरा से बीचपारा, भुरसीपकरी से चितावर, कबराटोला से डीलवापारा, कोयलारी से मोदियापथरा, मेन रोड से बरटोला, मेन रोड से बाघमड़ा, हड़ही, भरतपुर से लीलादादर, मुड़घुसरी ए से सरई, चिमरा मेनरोड से बरभांवर मिडिल स्कूल तक, मेन रोड आमापानी से खिचराही, मेन रोड से धारपथरा, मेन रोड पगवाही से बेलापानी, आमापानी से माचापानी, सिंघनपुरी से बैगाडेरा, बरपानी से झुरगीदादर, सिंघारी छुईखदान से कुरूलुपानी मेनरोड रेंगाखार रोड से परसाही बैगापारा, मेन रोड से दुर्जनपुर, बैगापारा मेन रोड शंभुपीपर से बरहापानी,दलदली रोड कोटनापानी से जामपानी, मेनरोड पंडरीपानी से सौरू गांव शामिल है उन्होंनें बताया कि इसी तरह पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम माठपुर से नागाडबरा, मुनमुना से कमराखोल, बकेला से मुरकी,चतरी से ईमलीटोला, माहीडबरा से कौवानार, लेलियापानी लेदरा से अजवाईनबाह, सेंदूरखार से सेजाडीह,अमनिया बांगर रोड राहीडांड से चाऊरडोंगरी, मेनरोड कामठी से बैगापारा, कांदावनी से बंसाटोला,मेनरोड से डफरापानी, रूखमीदादर से सांईटोला, तेलियापानी लेदरा से तिनगढ्ढा, अमनिया से अमलीटोला, बंदौरा से परेवाछापर जामुनपानी और ग्राम अमनिया से बरटोला शामिल है।

—————————————-