Home Blog Page 698

*भाजपा ने तेज की लोकसभा चुनाव की तैयारी, जिले की दोनों विधानसभाओं में हुई रणनीतिक बैठक*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- लोकसभा चुनावों की अपनी तैयारियों को जमीन पर उतारते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बैठकों का क्रम प्रारंभ कर दिया है इस कड़ी में आज राजनांदगांव-कवर्धा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी नारायण चंदेल संयोजक मधुसूदन यादव जिला संगठन प्रभारी दिनेश गांधी सह संयोजक नीलू शर्मा सह प्रभारी अंजू राजपूत जिले के प्रवास पर कवर्धा पहुंचे और जिले की दोनों विधानसभाओं की चुनाव प्रबंधन समितियों की बैठकें लीं जिला भाजपा कार्यालय में कवर्धा विधानसभा स्तरीय बैठक हुई जबकि पंडरिया विधानसभा की बैठक ग्राम मोहतरा में संपन्न हुई बैठक की शुरुवात करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक साहू ने अपने स्वागत भाषण में जिले के कार्यकर्ताओं को दोनों विधानसभाओं में ऐतिहासिक जीत के शिल्पी बताते हुए बधाई दी जिला संगठन प्रभारी दिनेश गांधी ने अबकी बार चार सौ पार के संकल्प को याद दिलाते हुए कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में दोनों विधानसभाओं में बढ़त दिलाने का आव्हान भी किया उन्होंने कहा कि कवर्धा के कार्यकर्ताओं की ताकत को पिछले चुनाव में प्रदेश भर के लोगों ने महसूस किया है अब उसी ताकत के साथ मोदी जी के चुनाव में भी काम करना है लोकसभा के चुनाव संयोजक मधुसूदन यादव ने विधानसभा स्तरीय प्रबंधन समिति की घोषणा करते हुए तीस विभागों के प्रभारियों के नामों की घोषणा की उन्होंने जल्द ही विधानसभा चुनाव कार्यालय खोलने की बात भी कही लोकसभा चुनाव प्रभारी नारायण चंदेल ने विस्तार से अपनी बात रखते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी अभी घोषित नहीं हुए हैं लेकिन पार्टी की चुनावी तैयारी शुरू हो गई है.सभी क्षेत्रों में लोकसभा स्तरीय चुनाव कार्यालयों ने काम करना भी प्रारंभ कर दिया है उन्होंने मोदीजी के उस आग्रह को भी कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि इस चुनाव में हमें हर बूथ में तीन सौ सत्तर वोट बढ़ाने हैं. उन्होंने सभी सातों मोर्चों को भी मोर्चे पे डट जाने को कहा लोकसभा चुनाव तक सक्रिय रहने का मंत्र भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिया इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए जसविंदर बग्गा ने आभार प्रकट किया इस अवसर पर पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, रामकुमार भट्ट,अनिल सिंह, राजेंद्र चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, नितेश अग्रवाल, अजीत चंद्रवंशी, सीताराम साहू, सुरेश दुबे सहित मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चे के जिला अध्यक्ष ,महामंत्री, मंडल अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————————————-

*जिले की चौपट कानून व्यवस्था के बीच शहर में अपराधियों का तो जंगल में नक्सलियों का राज:- चोवा साहू*

0

0.प्रदेश के गृह मंत्री के गृह नगर में कानून व्यवस्था का हाल बेहाल।

0.महिने भर में आधा दर्जन हत्याएं तो नक्सली बारदात ने खोली कानून व्यवस्था की पोल।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कबीरधाम जिले के शहरी क्षेत्रों से लेकर वनांचल और ग्रामीण अंचलों में एक के बाद एक सामने आ रहे हत्या के मामलों को देखकर एक बार फिर जिले की कानून व्यवस्था के साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं कवर्धा कृषि उपज मण्डी के पूर्व उपाध्यक्ष चोवा साहू ने जिले में बढ़ते आपराधों पर चिंता जाहिर करने हुए कहा कि जिले में कानून का नहीं बल्कि जंगल राज कायम हो गया है उन्होने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ताशीन हुई है अपराधियों तथा आसामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और वे एक के बाद एक हत्या जैसे संगीन अपराधों को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं हद तो ये है कि प्रदेश के गृहमंत्री के ही गृह नगर में बीते दो महिनो के भीतर जहां 21 जनवरी को जिला मुख्यालय कवर्धा से महज दो किलो मीटर दूर ग्राम लालापुर कला निवासी चरवाहा साधराम यादव की गला रेतकर हत्या कर दी जाती है वहीं फरवरी महिने मेें क्षेत्रीय सांसद को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाईल पर उठा लेने की धमकी दी जाती है इससे पूर्व वनांचन के कुकदुर थाना क्षेत्र के ग्राम नागाडबरा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर उन्हे जला दिया जाता है और पुलिस इस मामले को अग्री दुर्घटना मानकर हांथ पर हांथ धरे बैठी रहती है। जब जिला कांग्रेस द्वारा मामले की जांच को लेकर दबाव बनाया जाता है तब कहीं जाकर पुलिस हत्या का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी करती है चोवा साहू ने कहा कि हत्या के इन मामलों को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि जिला मुख्यालय कवर्धा में ही ठीक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने निवासरत मां-बेटी की दोहरी हत्या का मामला सामने आ जाता है चोवा साहू ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस कवर्धा शहर तथा जिले के थाना क्षेत्रों में चाकचौबंद कानून व्यवस्था और रात्रि गस्त की बात तो करती है लेकिन पुलिस प्रशासन के इस ढोल में इतना बड़ा पोल है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति कवर्धा में आकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महज कुछ कदमों के फासले में दो महिलाओं की हत्याकर तथा मकान में ताला लगाकर चंपत हो जाता है और पुलिस को भनक तक नहीं लगती चोवा साहू ने कहा कि अगर जिले में नक्सली बारदातों की बात की जाए तो वह भी भाजपा शासनकाल में लगातार बढ़ रही है कवर्धा में ही बीते दो महिनो में दो बार नक्सलियों की मौजूदगी देखी गई है उन्होने कहा कि इन तमाम घटनाओं को देखकर समझा जा सकता है कि जिले में कानून व्यवस्था का क्या हाल है।

—————————————-

*विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा महिलाओं का मत्स्य पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ*

0

0.तरेगांव जंगल के वनधन विकास केंद्र में शुरू हुआ मछली पालन प्रशिक्षण।

0.नाबार्ड के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए आयोजित हो रहा मछली पालन प्रशिक्षण।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- तरेगांव जंगल विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा महिलाओं के आजीविका संवर्धन के लिए मछली पालन विषय पर 11 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया 27 फरवरी से 8 मार्च 2024 तक विकासखंड बोड़ला अंतर्गत ग्राम तरेगांव जंगल के वनधन विकास केंद्र में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सहयोग से गांधी ग्राम विकास समिति कबीरधाम के द्वारा मछली पालन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है प्रशिक्षण में पहुंचे सभी अतिथियों का विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के विशेष पारम्परिक दुर्लभ बीरन माला से स्वागत किया गया प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे मनोज कुमार नायक डीडीएम राजनांदगांव – कबीरधाम ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा महिलाओं के आजीविका संवर्धन एवं विकास को आगे बढ़ाने के लिए नाबार्ड के द्वारा मछली पालन प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है इस प्रशिक्षण में नियमित 11दिवस बैगा महिलाओं को मछली पालन के तकनीक एवं उससे आय अर्जित करने के लिए विशेष रूप से व्यवसायिक मछली पालन हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा उन्होंने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए बैगा महिलाओं को उत्साहित एवं प्रेरित किया शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर जे एस चौहान एसडीओ वन विभाग ए आर नायडू रेंजर, पुष्पेंद्र तिवारी शाखा प्रबंधक ग्रामीण बैंक, कुलदीप पटेल वन विभाग, काशीराम वर्मा प्रशिक्षक संस्थापक ग्रामोदय केंद्र एवं चंद्रकांत यादव अध्यक्ष गाँधी ग्राम विकास समिति की उपस्थिति रही प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा महिला समूह के सदस्य ग्राम इन्द्रीपानी,लालमाटी, घटमुढ़ा, पिपरहा, जूनपानी, भरतपुर, छूही, छिंदपुर एवं तरेगांव जंगल सहित 30 बैगा महिलाएं उपस्थित रही पुष्पेंद्र तिवारी शाखा प्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक बैजलपुर ने कहा कि बैगा महिलाएं बैंक से लेनदेन करने में किसी भी तरह का संकोच न करें अपने निर्धारित एवं नियमित बचत समय पर करें और बैंक की समस्त योजनाओं का लाभ प्राप्त करें उन्होंने बीमा योजना एवं ऋण सहायता योजना के संबंध में बैगा महिलाओं को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किया। जेएस चौहान एसडीओ वन विभाग के द्वारा वनधन विकास केंद्र के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह हेतु संचालित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किया गया उन्होंने वनोपज संकलन एवं मिलेट्स कोदो,कुटकी एवं रागी की खरीदी और बिक्री के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किया उन्होंने उपस्थित बैगा महिलाओं को वनोपज एवं मिलेट्स की बिक्री वनधन विकास केंद्र में करने एवं अधिक लाभ अर्जन हेतु प्रेरित,उत्साहित किया पहली बार विशेष रूप से विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा महिलाओं के लिए आजीविका संवर्धन हेतु मछली पालन प्रशिक्षण का आयोजन वनांचल क्षेत्र में किया जा रहा है इससे क्षेत्र के बैगा महिलाओं में अत्यधिक उत्साह, रुचि देखने को मिला सभी बैगा महिलाओं के द्वारा उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भागीदारी किया जा रहा है प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए संस्था के पदाधिकारी,सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं जिसमें चंद्रकांत यादव, चित्रारेखा राडेकर,मोहन सिंह कोकोड़े, कोमल सिंह धारवैया, गणेश धुर्वे, पार्वती अर्मो एवं मानस पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

—————————————-

*विधानसभा में भावना बोहरा ने उठाया एनएच 130 ए निर्माण में गड़बड़ी का मुद्दा,निर्माण कार्य की जांच व ठेकेदार और संलिप्त अधिकारियों पर की कार्यवाही की मांग।*

0

0.रेडी-टू-ईट का कार्य महिला स्वयसहयता समूहों को पुनः मिलने से वे आर्थिक व मानसिक रूप से होंगी सशक्त:- भावना बोहरा।

0.आंगनबाड़ी सहायिकाओं को प्रशिक्षण एवं बच्चों को पर्याप्त पोषण के साथ डिजिटल शिक्षा भी देना आवश्यक है-भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने अपनी निरंतरता दिखाते हुए क्षेत्र एवं प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्न किये इस दौरान भावना बोहरा ने शून्यकाल के दौरान पंडरिया विधानसभा अंतर्गत हो रहे पोड़ी वाह्य पंडरिया से पांडातराई तक नेशनल हाइवे निर्माण कार्य में हो रही अनियमितता एवं गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य को सदन के समक्ष रखा और निर्माण कार्य की जांच कर इसमें लापरवाही करने वाले ठेकेदार एवं संलिप्त अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की भावना बोहरा ने कांग्रेस शासन में स्वयसहयता समूहों की महिलाओं से रेडी-टू-ईट का कार्य वापस लेने के विषय में भी मांग की है कि जल्द से जल्द उन महिलाओं को यह कार्य पुनः दिया जाए जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें इसके अलावा उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत महिलाओं को और सशक्त,बच्चों को पर्याप्त पोषण एवं डिजिटल शिक्षा तथा मानव तस्करी के विषय में भी सदन का ध्यानआकर्षण किया भावना बोहरा ने विधानसभा में कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन नेशनल हाइवे 130ए जो की पंडरिया होते हुए मुंगेली-तखतपुर-बिलासपुर तक टू-लेन सड़क के निर्माण हेतु केंद्र सरकार द्वारा 351.19 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है यह सड़क पंडरिया विधानसभा के क्षेत्र पोड़ी वाह्य पंडरिया से पांडातराई होकर गुजरती है जिसके निर्माण कार्य की गति बहुत ही धीमी है और विगत 1 वर्ष से अधिक समय से इसका निर्माण कार्य चल रहा है जो अभी तक पूर्ण नही हुआ है निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी बहुत ही निम्न स्तर की है जिससे क्षेत्रवासियों को भी असुविधा हो रही है एवं आये दिन वहां कोई न कोई दुर्घटनाएं घटित हो रहीं हैं इस संबंध में जनता से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर मैनें पूर्व में भी कलेक्टर से लेकर एनएच के अधिकारियों को पत्र लिखकर इसकी शिकायत भी की है लेकिन संबंधित ठेकेदार पर न कोई कार्यवाही की गई और ना ही निर्माण कार्य की जांच की गई बल्कि समयावधि पूर्ण होने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है लेकिन ठेकेदार को समय-समय पर पैसों का भुगतान किया जा रहा है निर्माण कार्य में ख़राब निर्माण सामग्री उपयोग करने एवं कार्य धीमी गति से चलने के बाद भी ठेकेदार को समय पर भुगतान मिलने से कहीं न कहीं इसमें कुछ अधिकारियों की संलिप्तता भी संदेह के घेरे में हैं उन्होंने आगे कहा कि निर्माण में उपयोग किये जा रहे निर्माण सामग्रियों की गुणवता स्तरहीन है इसकी वजह से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांडातराई एवं पंडरिया सहित आस-पास के विधानसभा की आम जनता को अपने दैनिक व रोजमर्रा के कार्यों तथा नौकरी पेशा लोगों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पोंडी से पांडातराई एवं पंडरिया आने वाले लोगों को पोंडी से आगे सारंगपुर चोरबट्टा एवं मोहगांव, कुंडा होकर आवागमन करना पड़ रहा है जिससे उन्हें 20 से 30 किलोमीटर अतिरिक्त सफ़र करना पड़ रहा है इससे उनके समय व पैसे दोनों व्यय हो रहें हैं हल्की बारिश में ही सड़क में बेस कार्य के लिए डाली गई मिट्टी पूरी तरह बह गई थी जिसकी वजह से पोंडी से मुंगेली तक सड़क पर कीचड़ का जमाव हो गया था मार्ग पर आवाजाही बंद थी सड़क पर कीचड़ होने की वजह से विधानसभा की जनता को रोजाना अपने दैनिक निजी व आवश्यक कार्यों के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर इस मार्ग में सफ़र करना पड़ रहा है वहीं रोजाना सड़क हादसे की खबरे भी सामने आ रही हैं सूचना भी मिली है की जहाँ निर्माण कार्य हो रहा है वहां पर किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी, सांकेतिक बोर्ड अथवा सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध भी नहीं किये गए हैं जो पूर्ण रूप से निर्माण कार्य कर रहे ठेकदार की लापरवाही को उजागर करती है उन्होंने सदन के समक्ष इन तथ्यों के आधार पर इस विषय को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए उक्त ठेकेदार पर कार्रवाई एवं जनहित के लिए निर्माण कार्य की जांच व इसमें संदेही व जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की है इसके साथ ही भावना बोहरा ने कहा कि पूर्व में भाजपा सरकार ने स्वयसहयता समूह की माताओं-बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु सार्थक प्रयास करते हुए उन्हें रेडी-टू-ईट के कार्य की जिम्मेदारी सौंपी थी लेकिन पूर्व की कांग्रेस सरकार ने उनसे यह अधिकार छिनकर अपने करीबियों को लाभ दिलाने के लिए निजी ठेकेदारों को इस कार्य को सौंप दिया इससे प्रदेश की लाखों स्वसहयता समूह की महिलाएं प्रभावित हुईं और उन्हें आर्थिक नुकसान भी हुआ है उन्होंने सदन से कहा की महिला स्वसहयता समूह की उन माताओं-बहनों को उनका अधिकार मिलना चाहिए इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि रेडी-टू-ईट का कार्य पुनः स्वसहायता समूहों को देने के लिए हमारी सरकार जल्द ही इस विषय में सकारात्मक प्रयास करें और निर्णय लें जिससे उन लाखों माताओं-बहनों को फिर से रोजगार मिलेगा और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सके भावना बोहरा ने आंगनबाड़ी में कार्यरत महिलाओं को सशक्त बनाने एवं आधुनिकता के साथ उन्हें आगे बढ़ाने के विषय में भी प्रश्न करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को सशक्त बनाने एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए आधुनिकता के साथ कदम बढ़ाने के लिए समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण देने की बात कही उन्होंने केन्द्रों में पर्याप्त सुविधाओं,अच्छे भवन, बच्चों की बैठक व्यवस्था से लेकर मूलभूत सुविधाओं की कमी के बारे में भी सदन को अवगत कराया और इन केंद्रों में बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए डिजिटल शिक्षा को भी एक महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए बच्चों को मनोरंजन के साथ उनके बौद्धिक विकास पर भी जोर देने की बात कही जिसके लिए उन्होंने केंद्रों में टीवी के माध्यम से शिक्षा, डिजिटल वर्णमाला प्रोग्राम, वॉइस लर्निंग जैसी बौद्धिक विकास करने वाले गतिविधियों का भी संचालन किये जाने की मांग की बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए भावना बोहरा ने आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने वाले भोजन में पर्याप्त प्रोटीन की मात्रा सुनिश्चित करने और आंगनबाड़ी केंद्रों के समयावधि, किस केंद्र में कितने बच्चे रोजाना आ रहें हैं कितनी उपस्थिति हैं कौन कौन बच्चे नियमित रूप से आ रहें हैं इसके लिए व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ करने की मांग प्रमुखता से की है हाल ही में बच्चों की गुमशुदगी के विषय में भी भावना बोहरा ने चिंता व्यक्त करते हुए उनकी सुरक्षा एवं मानव तस्करी व अपहरण जैसे संवेदनशील मामले के लिए भी अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि प्रदेश में विगत 5 से 6 माह में बहुत सी मानव तस्करी की घटनाएँ एवं बच्चों के अपहरण जैसे विषय संज्ञान में आ रहें हैं इस संबंध में पुलिस प्रशासन द्वारा किया प्रयास किये जा रहें हैं तथा बच्चों एवं नाबालिक लड़कियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन को क्या निर्देश दिए गए हैं इस संबंध में भी उन्होंने चर्चा की भावना बोहरा ने कहा कि अब तक कितने बच्चों/नाबालिक लड़कियों की गुमशुदगी के मामले सामने आए हैं उनमें पुलिस प्रशासन व विभाग द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही व कितने बच्चो की सुरक्षित घर वापसी हुई है एवं उन्होंने महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि परिजनों के साथ-साथ बच्चों को भी इस विषय में जागरूक करने की आवश्यकता है इसके लिए विद्यालयों में सप्ताह में कम से कम एक दिन इसके लिए विशेष सत्र चलाया जाए जहाँ बच्चों को भी ऐसे संदिग्ध लोगों से बचने के लिए जागरूक किया जा सके।

—————————————-

*पीएम-किसान उत्सव दिवस 28 फरवरी को*

0

किसान सम्मान निधि की 16 वीं किस्त जारी करेंगे प्रधानमंत्री।

पीएम के संबोधन का शाम 4 बजे होगा लाइव प्रसारण।

कोरबा– प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 28 फरवरी को शाम 4 बजे यवतमाल, महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त की राशि जारी की जायेगी। जिसका लाइव प्रसारण शाम 4 बजे से वेबकास्ट के माध्यम से जगह जगह किया जाएगा। उक्त दिवस को पीएम-किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कोरबा जिले में सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुख्यालय में तथा जिला स्तरीय उत्सव कृषि विज्ञान केन्द्र लखनपुर कटघोरा में मनाया जाएगा। जिसमें जिले के अधिकाधिक लाभार्थी कृषकों कृषक मित्रों, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होगी।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक फ्लैगशीप योजना है जो फरवरी 2019 से क्रियान्वित है। इस योजनांर्गत भारत सरकार द्वारा पात्र कृषि भूमि धारक पंजीकृत कृषकों को प्रति वर्ष 3 किस्तों में कुल छह हजार की सम्मान राशि उनके आधार लिंक एवं डीबीटी सक्षम,सक्रिय बैंक खातें में अंतरित की जाती है। जिन कृषकों का इकेवायसी, आधार सीडिंग एवं लैंड सीडिंग कार्य पूर्ण है, के बैंक खातें में किस्त की राशि तुरंत अंतरित होता है। सभी किसानों से अपील की गई है कि अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुख्यालय में को उपस्थित होकर पीएम-किसान, उत्सव दिवस के वेबकास्ट प्रसारण में सहभागी बने।

*जिले के दिव्यांग बच्चों को आवश्यकतानुसार मिलेगी विशेष शिक्षा।*

0

निःशुल्क आवासीय बाधारहित विशेष विद्यालय सह छात्रावास का किया जाएगा संचालन।

संबंधित विद्यार्थियों के पालक/अभिभावकों से मंगाए गए आवेदन।

कोरबा – जिले में दिव्यांग (मानसिक मंदता श्रवण/वाणी बाधित,    दृष्टि बाधित, प्रमस्तिष्क पक्षाघात, बहु दिव्यांग) बच्चों को आवश्यकतानुसार विशेष शिक्षा प्रदान की जाएगी। कोरबा के डिंगापुर में 50 सीटर बाधारहित आवासीय छात्रावास का संचालन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विद्यार्थियों के पालकों तथा अभिभावकों से 05 मार्च तक आवेदन मंगाए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की शासकीय संस्थाओं में अध्ययनरत कक्षा 01 से 08 तक विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों हेतु प्रयास विद्यालय परिसर में सत्र 2024-25 में 50 सीटर बाधारहित आवासीय छात्रावास संचालित किया जाना प्रस्तावित है। यह विद्यालय जिले का प्रथम निःशुल्क आवासीय बाधारहित विशेष विद्यालय सह छात्रावास होगी। जिसमें अध्ययनरत् बच्चों के लिए सम्पूर्ण आवासीय व्यवस्था के साथ-साथ शिक्षण-प्रशिक्षण, परामर्श, थेरेपी, खेलकूद, भ्रमण एवं अन्य गतिविधियों का लाभ प्रदान करते हुये समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
उक्त छात्रावास परिसर से 20 किलोमीटर की दूरी अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में अध्ययनरत् विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए विद्यालय डे-केयर (गैर आवासीय) की सुविधा होगी एवं 20 किलोमीटर की दूरी वाले शासकीय विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत् विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चो हेतु निःशुल्क छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। डे-केयर एवं छात्रावास सह अध्ययन/थेेरेपी/कौशल विकास की सुविधा प्राप्त करने हेतु संबंधित विद्यार्थियों के पालक/अभिभावक दिनांक 05.03.2024 तक कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक निर्धारित प्रारूप में जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा कोरबा रामपुर आईटीआई के पीछे लाईवलीहुड कॉलेज परिसर, क्रेडा कार्यालय के प्रथम तल पर अथवा पालकों की सुविधा के दृष्टिगत निवासरत् विकासखण्ड के कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोरबा करतला/कटघोरा/पाली/पोड़ी-उपरोड़ा में साधारण डाक/रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट अथवा स्वयं उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं । निर्धारित तिथि पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र/प्रारूप जिले की वेब साईटwww.korba.gov.in  से भी प्राप्त की जा सकती है।

*जिले में 956 प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य हुए प्रारम्भ।*

0

सीईओ ने ग्रामीण आवासों को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण कराने के दिये निर्देश।

मानसून के पहले कराये सभी आवासों को पूर्ण।

कोरबा – जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 956 ग्रामीण हितग्राहियों के आवास निर्माण के कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं. सीईओ जिला पंचायत ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासों का निर्माण कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता है. मानसून आने के पूर्व सभी आवासों के निर्माण कार्य पूर्ण कर लिये जाये.

कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा के द्वारा जिले के शेष एवं अधूरे ग्रामीण आवासों के निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए अधिकारियों तथा मैदानी अमले की सतत समीक्षा की जा रही है. इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करके आवास निर्माण कार्यों की मॉनीटरिंग भी की जा रही है. उनके द्वारा कार्याे में पारदर्शिता तथा सुनियोजित तरीके से शत प्रतिशत आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी बनाये गये हैं. सीईओ जिला पंचायत के द्वारा आवास निर्माण पूर्ण कराने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों के सकारात्मक परिणाम फील्ड में प्रारंभ हुए 956 आवास निर्माण के रूप में परिलक्षित हो रहे हैं. जनपद पंचायत करतला में 258, कोरबा में 251, पोडी उपरोडा में 210, पाली में 188 एवं जनपद पंचायत कटघोरा में 49 इस तरह कुल 956 आवासों के निर्माण कार्य शुरू हो गये हैं जिन्हें शीघ्र ही पूर्ण कराया जायेगा जिसका लाभ ग्रामीणों को स्वंय के नये पक्के घर के रूप में मिलेगा।

*अवैध रूप से ईंट निर्माण पर राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही।*

0

कोरबा – एसडीएम पाली एवं राजस्व अमला के साथ खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सरायपाली में अवैध रूप से कच्चे ईंट निर्माण के विरूद्ध कार्यवाही की गई। मौके पर काफी मात्रा में ईंट पाया गया है, जिसको लेकर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। मौके पर बृजलाल पिता मुकुंद से लगभग 20 हजार ईंट, बुधवार पिता गोरेलाल से 10 हजार ईंट और जानकुंवर पति पवन सिंह के ईंट भट्ठे से 25 हजार ईंट जब्त करने की कार्यवाही की गई है। उपरोक्त लोगों द्वारा पूछताछ में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य के लिए ईंट बनाने संबंधित जानकारी दी गई, लेकिन उक्त व्यक्तियों में किसी भी व्यक्ति का नाम प्रधानमंत्री आवास की सूची में नहीं पाया गया है। कार्यवाही के दौरान जानकुंवर के घर से लगभग 01 ट्रैक्टर अवैध रूप से भंडारित कोयला भी जब्त किया गया है। उपरोक्त सभी मामलों में अनावेदकों के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।
हाल ही में एसईसीएल के दीपका अंतर्गत हरदीबाजार में कोयला चोरी के दौरान खदान में दबकर तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए भविष्य में फिर इस तरह की घटना न हो इस उद्देश्य से कोयला चोरी करने वाले लोगों को समझाइश देने के साथ ही आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है।

*अवैध रेत उत्खनन और ईंट भट्ठों पर करें कार्यवाही – कलेक्टर।*

0

समय सीमा की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा।

कोरबा  – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि जिले में कोई भी ईंट भट्ठा अवैध रूप से संचालित न हो। उन्होंने स्वीकृत रेतघाटों के अतिरिक्त होने वाले अवैध रेत उत्खनन पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने टीएल के संबंधित पत्र, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों पर चर्चा की। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में होने वाले राखड़ परिवहन पर नजर रखने और नियम विरुद्ध राखड़ परिवहन करने पर संबंधित वाहन पर कार्यवाही के निर्देश एसडीएम, पर्यावरण अधिकारी,परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागों में डीएमएफ अन्तर्गत मांगी गई जानकारी प्रस्तुत करने, निरस्त किये गए कार्यों और अप्रारम्भ कार्यों की राशि जमा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोई भी स्कूल भवन विहीन न हो और जो भी जर्जर स्कूल हैं उसकी मरम्मत अवश्य कराई जाए। उन्होंने ऐसे स्कूल भवन जो 15 साल से अधिक पुराने हैं और जर्जर हो चुके हैं ऐसे स्कूलों के लिए नए भवन हेतु डीएमएफ के माध्यम से स्वीकृति प्रदान की जा सकती है। जिले में आवश्यकता वाले ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण, पहुँचमार्ग के लिए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के पात्र बेरोजगारों को आवश्यकतानुसार शिक्षक तथा चतुर्थ श्रेणी में रोजगार देने के निर्देश भी दिए। बैठक में स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र, कॉलेज में इंडोर स्टेडियम, बालवाड़ी संचालन अविद्युतीकृत गांवों में विद्युतीकरण, मेडिकल कॉलेज में सी.टी. स्कैन तथा एमआरआई की सुविधा, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना, न्योता भोजन के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को डीएमएफ अंतर्गत जारी राशि के विरूद्ध स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित करने विभागों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने भू-अर्जन के प्रकरणों में रिकॉर्ड दुरूस्तीकरण के निर्देश एसडीएम सहित संबंधित विभागों को दिए। कलेक्टर ने लैंको तथा बाल्को द्वारा आईटी कॉलेज के शिक्षकों का वेतन भुगतान हेतु किए गए एमओयू का पालन कराने के संबंध में अपर कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला निगरानी समिति अंतर्गत बैठक की बिंदुओं से अवगत कराते हुए एसडीएम को निर्देशित किया कि सीमांकन रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कोर्ट में स्वास्थ्य विभाग को तंबाकू मुक्त का बोर्ड लगाने, एसडीएम को कटघोरा कोर्ट के सामने अतिक्रमण हटाने सहित अन्य निर्देश भी दिए।
इस दौरान कटघोरा डीएफओ श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

*सांत्वना फाउंडेशन सोसाइटी संस्थान के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।*

0

ग्राम बुंदेली के स्वास्थ्य केंद्र में प्रातः 9:00 से शाम 5:00 बजे तक शिवर का लोगो को लाभ मिला।

कोरबा – इस शिविर में स्थानीय एवं आसपास के ग्रामीणों के बीमारी जैसे थायराइड, बी.पी, मधुमेह, स्त्री रोग एवं शिशु रोग संबंधित जांच एवं परामर्श निम्नांकित डॉक्टरों के अनुभव एवं सहयोग से संपन्न हुआ

1. डॉ. प्रीतेश मासीह, एम.डी मेडिसिन
2. डॉ. शीला वर्मा, DNB, OBS, स्त्री रोग विशेषज्ञ
3. डॉ. धर्मवीर सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ
उक्त शिविर में ग्रामीणों के उत्साह एवं विश्वास देखने लायक रही, मरीजों को मिली पर्चो में डॉक्टर के लिखे दवाइयों को निशुल्क घर तक पहुंचाने का प्रयास, व्यवस्था सराहनीय रही साथ ही डॉक्टरों के परामर्श अनुसार, मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाना एवं उचित इलाज उपलब्ध करने की व्यवस्था सांत्वना समिति का विश्वसनीय पहल रही।


आसपास के 11 गांव के निवासी इस शिविर में उपस्थित होकर नाम दर्ज कर अपनी बीमारी एवं परेशानी की जांच एवं निराकरण परामर्श प्राप्त किया, इनमें 25 वर्ष के महतरु ने कहा- “हम ग्रामीण एवं गरीब जनता के प्रति यह समिति का पहल सहरानिया है क्योंकि गांव में कोई भी सही इलाज नहीं होता”, मोहन कोसले (शिशु, 1 वर्ष 3 माह) की माता यहां पहुंच कर अत्यंत प्रसन्न होकर दवाइयां प्राप्त की।
समिति के अध्यक्ष सुनील भैया के साथ सभी सदस्य एवं डॉक्टरों की टीम की इस शिविर के प्रति समर्पण एवं कार्य उत्साह वर्धक रहा।