Home Blog Page 697

*रतनपुर मेला में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले बदमाश को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार*

0

जप्ती – एक धारदार चाकू।
गिरफ्तार आरोपी- ईश्वर दास मानिकपुरी पिता सुरेन्द्र दास मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष, साकिन महामायापारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर:-दिनाँक 27/02/2024 को रतनपुर में चल रहे मेला में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिला कि एक व्यक्ति मेला में आने जाने व मेला घुमने वालों को धारदार चाकू दिखाकर व लहराकर डरा धमका रहा था। कि उक्त सुचना पर थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर के दिशा निर्देशन में रतनपुर पुलिस टीम द्वारा मेला ग्राउण्ड रतनपुर में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लहराते लोगों को डराते हुये मिला। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर धारदार चाकू के साथ पकड़कर धारदार चाकू को जप्त कर, उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम ईश्वर दास मानिकपुरी निवासी महामायापारा रतनपुर का होना बताया। उक्त व्यक्ति को धारदार चाकू के साथ थाना लाकर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव आर. आशीष राठौर, राकेश आनन्द, अर्जून जाँगड़े की विशेष भूमिका रही।

*दुष्कर्म के आरोपी को श्यांग पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

 


कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराने लिखित आवेदन प्रस्तुत की जिसकी सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी (भा0पु0से0) को देकर उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा (रापुसे), अति पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती नेहा वर्मा (रापुसे) एवं अनुभागीय अधिकारी श्री बेनेडिक्ट मिंज से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी श्यांग के द्वारा रिपोर्ट दर्ज किया गया कि रात के समय खाना खाकर सोने जा रही थी कि मैं रात्रि 11:00 से 11:30 बजे के बीच लघुशंका के लिए अपने घर के आंगन तरफ गई थी कि तभी रामभरोस नमक लड़का पूर्व सुनियोजित ढंग से घात लगाकर छुआ था जो पीड़िता को देखकर हाथ बा पकड़ लिया और और मुंह को दबा दिया साथ ही बोला कि चिल्लाओगे तो जान से मार दूंगा कहकर वह पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था विवेचना आरोपी की पता साजी दौरान आरोपी के मिलने पर पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*मादक पदार्थ का अवैध कारोबार करने वाला युवक गिरफ्तार।*

0

आरोपी से मादक पदार्थ गांजा जप्त।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अनिषेक वर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में जिले में मादक पदार्थ गांजा का कारोबार करने वालों पर लगाम कसने एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देष प्राप्त हुआ था। दिनाक 27.02.2024 को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला था बुधवारी बाजार कोरबा के पास मादक पदार्थ गांजा में रखकर अवैध रुप से बिकी कर रहा है। उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालान में चौकी प्रभारी सीएसइबी उप निरी. विनोद खाण्डे हमराह स०उ०नि० महिपाल सिंह आरक्षक देवनारायण कुर्रे के मुखबीर से प्राप्त सूचना की तस्दीक मौके पर जाकर किया गया जो आरोपी मान सिंह सारथी पिता भगबली सारथी उम्र 52 वर्ष साकिन बुधवारी बाजार कोरबा जिला कोरबा (छ०ग०) द्वारा अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 500 ग्राम कीमती 15000 रुपये रखकर बिकी करना पाया गया जिसे वैधानिक कार्यवाही उपरांत वजह सबूत में मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 20 बी एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।

*बिना अनुमति बज रहा डीजे सिस्टम जप्त।*

0

डीजे संचालक पर थाना कटघोरा में कोलाहल अधिनियम की कार्यवाही

कोरबा – थाना कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत पुलिस की टीम द्वारा ग्राम जुराली के पास रात्रि बिना अनुमति डीजे सिस्टम बजा रहे डीजे संचालक पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।ध्वनि प्रदूषण को लेकर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी से प्राप्त दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक, वर्मा एवं नेहा वर्मा, की पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारी को ध्वनि प्रदूषण के रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही किया गया है।

इस क्रम में थाना प्रभारियों द्वारा सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कटघोरा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जुराली के पास सार्वजनिक स्थल में कार्यक्रम में ध्वनि विस्तार यंत्र का भुवनेश्वर पटेल द्वारा साउड सिस्टम अत्यधिक तेज आवाज में बजा रहा था जो निर्धारित मानक से काफी तेज व कर्कस व कर्णपीड़ा दायक था साथ ही उक्त ध्वनी के अत्यधिक तेज होने के कारण बुजुर्ग एवं अस्वस्थ्य लोगो तथा पढ़ने वाले छात्र छात्राओ के लिये अत्यधिक हानिकारक है जिससे आसपास के रहवासी तथा आने जाने वाले लोगो को मानसिक पीड़ा होने से मौके पर उपरोक्त अनावेदक को साउड सिस्टम बजाने के संबंध में अनुमति पेश करने हेतु लिखित में नोटिस दिया गया जो कोई अनुमति पेश नहीं किया। अनावेदक का यह कृत्य धारा कोलाहल अधिनिमय का उलघंन पाये जाने से अनावेदक के 04 नग साउंड बॉक्स, 01 नग एमप्लीफायर और 01 नग डीजे बजाने वाला मिक्सर मशीन को जप्ती कर वजह सबूत में कब्जा पुलिस लिया गया। डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

*पुलिस टीम के द्वारा बैंक एवं एटीएम में पैंपलेट लगाकर कर ग्राहकों को बैंक में होने वाले अपराध के बारे में जागरूक किया गया।*

0

बैंकों की सुरक्षा परखने कोरबा पुलिस ने चलाया सरप्राइज चेकिंग अभियान।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में बैंकों में सरप्राइज सुरक्षा आडिट का अभियान चलाया है। थाना/चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जिसमें बैंक में लगे सुरक्षा अलार्म सिस्टम, सीसीटीवी, सुरक्षागार्ड की जांच, बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, बैंक के ग्राहक को बैंक में पैसा निकालकर बीच में कहीं भी ना रुके सीधे घर पहुंचे, लापरवाही पूर्वक पैसे को गाड़ी में ना छोड़े, बैंक या आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, बैंक में आए लोगों को वित्तीय फ्रॉड की जानकारी देना शामिल है।

पुलिस के टीम के द्वारा बैंकों में हो रहे डकैती उठाईगीरी एवं फ्रॉड को देखते हुए पुलिस के द्वारा बैंकों के दीवाल पर पैंपलेट के माध्यम से बैंकों में होने वाले उठाईगीरी, लुट,चोरी एवं डकैती से सावधान रहने के लिए बैंक एवं एटीएम में पैंपलेट लगाया गया। पुलिस टीम के द्वारा बैंकों में आने वाले ग्राहकों को सजग रहकर पैसे निकालने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस के द्वारा शाखा प्रबंधकों व स्टाफ के साथ सुरक्षा पर चर्चा कर बैंक के अंदर, बाहर और सड़क तक फोकस करने सीसीटीव्ही कैमरा लगवाने और सीसीटीव्ही फुटेज सहेज कर रखने कहा गया। पुलिस टीम ने बैंकों के सायरन और बैंकों में आगजनी से बचाव के उपकरणों का भी जायजा लिया गया।

*एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।*

0

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अनिषेक वर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में असामाजिक तत्वों एवं अवैध कारोबार करने वालों पर लगाम कसने एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देष प्राप्त हुआ था। उसी तारतम्य में आज दिनांक 28/02/2024 को एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में मानिकपुर पुलिस को सफलता मिली है.

गायत्री नगर निवासी प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि घटना दिनांक को आरोपी देवा मंडल द्वारा प्रार्थिया के घर में घुसकर गली गलौच तथा मारपीट करते हुए जान से मरने की धमकी दिया गया था, घटना कारित करने के बाद आरोपी कलकत्ता भाग गया था जिसे आज दिनांक 28/02/2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है.

*विगत 1 वर्ष में संपत्ति संबंधी मामलों में जेल से रिहा हुए आरोपियों को किया गया चेक।*

0

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर चलाया गया विशेष अभियान।

चौकी मानिकपुर में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों का किया गया गुज़र जांच और दी गयी चेतावनी।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) से प्राप्त दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी के निर्देश पर थाना चौकी में चलाया गया विशेष अभियान

चौकी मानिकपुर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले गुंडा एवं निगरानी बदमाश तथा विगत 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट, डकैती आदि) में संलिप्त आरोपियों की चेकिंग हेतु अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही समंस, गिरफ्तारी वारंट एवं स्थायी वारंट की चेकिंग हेतु भी अभियान चलाया जा रहा है।

चेकिंग के दौरान चौकी मानिकपुर क्षेत्र में निवासरत गुंडा एवं निगरानी बदमाश, पिछले 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों को उनके निवास स्थान पर जाकर भौतिक रूप से चेक किया गया तथा कुछ को थाने बुला कर चेक किया गया। इसमें आरोपियों के वर्तमान में प्रयुक्त मोबाइल नम्बर, उनके आजीविका के साधन, उनके निवास आदि में हुए परिवर्तन सहित अन्य जानकारियां एकत्र की गयी। गुंडा तथा निगरानी बदमाशों के आजीविका के वर्तमान साधनों के बारे में जानकारी ली गयी तथा इन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हेतु कड़ी चेतावनी दी गयी। अपने निवास स्थान पर अनुपस्थित पाए गए व्यक्तियों की पतासाजी की जाकर उनकी भी गुज़र जांच की जा रही है। कइ तो अब अपराधिक जगत को छोड़ कामकाज में लग गए हैं जिसमें कोई गाड़ी चला रहा है कोई सब्जी बेच रहा है कोई मजदूरी कर रहा है उन लोग अपराधिक जीवन को छोड़कर सामाजिक जीवन जी रहे हैं। पुलिस के द्वारा सभी को मूल धारा में जुड़े रहने के लिए समझाइए दिया गया।

*पुलिस ने होटल, लॉज, फेरी करने वाले, किराएदार और संदिग्ध व्यक्तियों कि की जांच।*

0

फेरी करने वाले, किराएदारों के कागजातों के आधार पर उनके बारे में जानकारी लिया गया।

विगत एक सप्ताह में 1137 लोगों का ss रोल एवं 20 BC रोल जारी किया गया है और 478 मुसाफिरी दर्ज किया है।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत होटल, लॉज, फेरी करने वाले, किराएदार और संदिग्ध व्यक्तियों का जांच अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम के द्वारा होटल लॉज में रुकने वाले व्यक्तियों की सूची बनाकर थाने में विद्वत तरीके से दिया जाए और अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल लॉज में रुका हो उसकी जानकारी भी तुरंत नजदीकी थाने में दिया जाए।

पुलिस टीम के द्वारा संदिग्धों और मुसाफिरों की जांच को लेकर क्षेत्र में घूम-घूम कर सामानों की फेरी करने वाले, सडक किनारे जडी बूटी, कपड़े, खिलौने बेचने वाले तथा गैस चूल्हा आदि रिपेयर करने वालों को पुलिस थाना में तलब कर उनके वास्तविक पते, वर्तमान गतिविधियों तथा मुसाफिरी दर्ज कराने की जानकारी लिया गया। कुछ फेरीवालों ने थाने में मुसाफिरी दर्ज नहीं कराये थे उन्हें फटकार लगा कर उनका मुसाफिरी दर्ज किया गया। कोरबा पुलिस के द्वारा मुसाफिर चेक करते हुए 478 लोगों को दिया गया चेक, संदिग्ध अजनबी (SS roll) के तहत 1137 लोगों को किया गया चेक, कदाचारी (BC roll) के तहत 20 लोगों को किया गया चेक। 1137 ss रोल में से 49 उत्तर प्रदेश, 68 बिहार झारखंड, 84 महाराष्ट्र, 40 राजस्थान, 25 हरियाणा, 48 उड़ीसा जैसे राज्यो को एवं 823 अन्य दीगर ज़िलों को जारी किया गया है एवं उनके राज्य के नजदीकी थाने में संपर्क करके उनके बारे में जानकारी लिया गया।

थाना प्रभारियों द्वारा फेरीवालों को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर सामान्य जीवन व्यतीत करने की समझाइश दी गई है और गलत काम धंधों में पाए जाने से कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देकर छोड़ा गया है।

मकानों में रहने वाले मकान मालिकों/ किराएदारों का सत्यापन किया गया और किराएदारों की सूची तैयार की गई। सत्यापन कार्य में लगे पुलिस के द्वारा किराएदारों के आईडी लेकर चेक किये और उनके काम काज की जानकारी लिया गया तथा उन्हें अवैधानिक गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दिये। पुलिस की टीम के द्वारा मकान मालिक की व्यक्तिगत जवाबदारी है कि वह थाने में किराएदार की सूचना दें। उन्होंने मकान मालिकों को हिदायत दिए कि वे मकान किराये पर देने से पूर्व अनिवार्य रूप से किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन कराये अगर कोई मकान मालिक नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही हो सकती है। कोरबा पुलिस की अपील है कि सभी अपने किराएदार और नौकरों का संबंधित थाने में जाकर अनिवार्य रूप से वेरिफिकेशन अवश्य करावें।

थाने में पुलिस टीम के द्वारा पार्षदों एवं ठेकेदारों की मीटिंग लिया गया जिसमें पार्षदों को बताया गया कि आपके क्षेत्र में मकान मालिक के घर पर किराएदार रखना पर उसका सत्यापन आवश्यक रूप से करवा ले एवं संदिग्ध लोग दिखे तो उसके बारे में पुलिस टीम को सूचित किया जाए, मीटिंग में ठेकेदारों को बताया गया कि आप अपने अंदर मजदूरों को कम पर रखने से पहले उनकी जांच पड़ताल कर ले अगर कोई संदिग्ध लग तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

*जिले में खनिज रेती/ गिट्टी के अवैध खनन, परिवहन पर अंकुश लाने के लिए, खनिज रेती / गिट्टी के परिवहन करने वालो के विरुद्ध जिला पुलिस एवं खनिज विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही किया गया*

0

*संयुक्त कार्यवाही के दौरान खनिज रेती/गिट्टी के अवैध परिवहन करते पायें जाने पर जिले में अलग- अलग क्षेत्र से 28 हाईवा/ट्रेक्टर वाहनों को जप्त कर्यावाही किया गया*

*वाहन मालिकों/वाहन चालकों के विरूद्ध के छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 (5) तथा खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन, 1957 की धारा 21 (5) के तहत खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक जांजगीर एवं खनिज अधिकारी श्री हेमंत चेरपा के दिशा निर्देशन में जिले में रेती/गिट्टी की अवैध खनन, बिक्री / परिवहन पर अंकुस लगाने के लिए आज दिनांक 27.02.24 को जिला पुलिस एवं खनिज विभाग जांजगीर द्वारा संयुक्त कार्यवाही किया गया। जिसमें जिले के अलग अलग जगहों से 28 हाईवा/ट्रेक्टर को खनिज रेती/गिट्टी का अवैध परिवहन करते पायें जाने पर जप्त किया गया है। प्रकरण में खनिज अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में श्री प्रदीप कुमार सोरी SDOP जांजगीर, निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी थाना प्रभारी अकलतरा, निरी. मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बम्हनीडीह उपनिरी विनोद जाटवर, सउनि सरोज पाटले, प्रधान आर. मिलन राठौर, रमेश त्रिपाठी एवं खनिज विभाग का श्री उत्तम खुंटे खनिज निरीक्षक एवं उड़नदस्ता टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*जांजगीर मुख्यालय में चार पहिया वाहन (कार) में स्टण्ट बॉजी करने वालो नाबालिक वाहन चालको के विरूद्व श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा के दिशा निर्देशन में यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत् की गई कार्यवाही*

0

*स्टण्ट बॉजी करने वाले चारो नाबालिक वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए धारा 192 (क) (1), 184, 4/181, 5/180 MV ACT के तहत नाबालिक के पालकों से 36,000/रुपया का समन शुल्क लिया गया*

*जिला पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एवम यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है*

* जिला पुलिस यातायात द्वारा नाबालिक वाहन चालको के पालको को यातायात नियमों का पालन करने एवम नाबालिक बालको को वाहन नही चलाने देने हेतु समझाइस दी गई*।

* यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा स्टेंट बाजी करने वाले वाहन चालकों पर सतत निगरानी रखी गई है*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-जिला पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 27.02.2024 को जांजगीर मुख्यालय में कुछ ब्यक्तियों द्वारा चार पहिया वाहन में तेज गति वाहन चलाकर स्टण्ट बाजी कर रहें है कि सूचना पर तत्काल यातायात पुलिस द्वार मौका स्थल पर गया जहां पर चार पहिया वाहन कार में 04 नबालिकों वाहन चालकों के द्वारा स्टेण्ट बाजी करते पाया गया जिसके विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही किया

उपरोक्त कार्रवाई में यदुमणी सिदार SDOP चांपा, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी यातायात प्रभारी एवं उप निरीक्षक ललन पटेल यातायात का सराहनीय योगदान रहा।