Home Blog Page 696

*मादक पदार्थ का अवैध कारोबार, करने वालों पर पुलिस की कार्यवाही।*

0

कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर 4 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक मोटरसाइकिल को किया जप्त।

आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के मार्गदर्शनव तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में जिले में मादक पदार्थ गांजा का कारोबार करने वालों पर लगाम कसने एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक विनोद खांडे हमराह स्टॉफ को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला था। बुधवारी बाजार कोरबा के पास का मादक पदार्थ गांजा रखकर मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर में ग्राहक तलाश कर रहा है।मुखबिर से प्राप्त सूचना की तस्वीर मौके पर जाकर किया गया जो आरोपी तारा शुभम पिता चरण दास साकिन पतेरापाली थाना नगरदा जिला शक्ति द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा 3 किलो के साथ मोटरसाइकिल को किया गया जप्त। जिसे वैधानिक कार्यवाही उपरांत वजह सबूत में मुताबिक जपती पत्र के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 20 भी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है।

इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में थाना सिविल लाइन रामपुर के द्वारा मुखबिर से सूचना मिली कि राखड डेम के पास नीलगिरी बस्ती रामपुर कोरबा निवासी संतोष दास महंत नामक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री करने पथर्रीपारा पैदल जा रहा है। इस सूचना के आधार पर उनि सुमनलाल पोया हमराह स्टॉफ के साथ अंधरी दाई मंदिर के पास सी.सी. रोड पथर्रीपारा कोरबा में नीलगिरी बस्ती की ओर से अकेला पैदल आते एक व्यक्ति दिखा, जिसे रोका गया जो पथर्रीपारा की ओर भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकडे जो अपने पास हाथ मे एक सफेद रंग का प्लास्टिक का थैला रखा हुआ था। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम संतोष दास महंत पिता स्व. चरण दास महंत उम्र 35 वर्ष साकिन राखड डेम के पास नीलगिरी बस्ती रामपुर कोरबा का होना बताया। गवाहों के समक्ष आरोपी संतोष दास महंत के अधिपत्य में पाये गये एक सफेद रंग के प्लास्टिक के थैला की तलाशी लिये जाने पर उक्त थैला के अन्दर दो अलग अलग पैकेट कुल दो पैकेट भूरे रंग की पैकिंग टैप से पैक किया हुआ मिला, जिसके अन्दर मादक पदार्थ वनस्पति गांजा जैसा भरा हुआ पाया गया। जो गवाहों की मौजूदगी में कार्यवाही किया गया। आरोपी से 1 किलो 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाईन रामपुर में अप.क्र. 127/2024 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई है।
प्रकरण के दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।

*कर्जा लेनदेन में प्रताड़ित करने वालों पर पुलिस के द्वारा किया जाएगा कार्यवाही।*

0

 पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर कर्जा एक्ट के तहत किया कार्यवाही।

कोरबा – मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आनंद कुमार श्रीवास ने थाना कोतवाली में एक लिखित शिकायत पेश किया गया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) से प्राप्त दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का की मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी कोतवाली के द्वारा शिकायत के जांच में प्रार्थी गुप्ता गली में शारदा सेलून के नाम से दुकान का संचालन करता है उसके दुकान का नवीनीकरण हेतु दीपक बजाज नामक व्यक्ति से 10% मासिक ब्याज की दर से 70000 रुपए उधार लिया था जिसके एवज में दीपक बजाज के द्वारा 267400 रुपए ले चुका है तथा और रुपए की मांग कर रहा है नहीं देने पर गाली गलौज कर मकान को अपने नाम में कर लूंगा कहता है। प्रार्थी के आवेदन पर धारा 384,294 भादवी एवं कर्ज एक्ट की धारा 4 का होना पाए जाने से प्रकरण पंजीबद किया गया। थाना कोतवाली के द्वारा इसमें आगे की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा के द्वारा नागरिकों से यह अपील किया जाता है कि किसी भी प्रकार के अवैध कर्जा लेनदेन में यदि कोई परेशान करें तो इसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाना को करें।

*सोना चांदी के दुकानदार को बातों- बातों में उलझाकर छलपूर्वक सोना चांदी का जेवर को लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी को उड़िसा राज्य से किया गिरफ्तार*

0

*आरोपी द्वारा ग्राहक बनकर लाकेट लेने के बहाने सोना चांदी के दुकानदार को किया गया ठगी*

*आरोपी को सीसीटीवी फूटेज के आधार पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता*

*आरोपी द्वारा घटना घटित कर हो गया था उड़िसा तरफ फरार जिसकी लगातार पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही थी*

*आरोपी के कब्जे से नगदी 17,000 / रूपया किया बरामद*

*आरोपी नवी हुसैन पिता आगा हुसैन उम्र 33 साल निवासी खरियार रोड थाना जोंग जिला नवापारा (उड़िसा)*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 420 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पवन कुमार देवांगन उम्र 42 साल निवासी देवांगन मोहल्ला बलौदा थाना बलौदा द्वारा दिनांक 08.02.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि हमेशा की तरह दुकान बंद करके दुकान में रखे सोना, चांदी का आभूषण को बैग में भरकर घर ले जाते थे दिनांक 07.02.2023 रात्रि में दुकान को बंद कर आवेदक के पिता जी द्वारा सोना, चांदी का आभुषण को बैग में भरकर घर ले आया था। दिनांक 08.02.2023 को सुबह बैग को खोलकर देखा तो सोना चांदी का आभुषण जुमला किमती 4,50,000/रू नही था। दुकान में लगे सीसीटीवी पूटेज को चेक किया तो दिनांक 07.02.2023 को एक अज्ञात व्यक्ति टोपी पहनकर, चेहरा में मॉस लगाकर चांदी का ताबिज दिखाओ कहकर बोलाऔर 130 / रूपया में ताबिज खरीदा इसी बीच आरोपी द्वारा लाकेट दिखाओं कहकर बातों बातों में उलझाकर दुकार के दराज में रखे प्लास्टिक के डिब्बे से सोने के आभूषण को छल पूर्वक निकालकर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 70/2023 धारा 420 भादवि, कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान थाना बलौदा पुलिस द्वारा दुकान में लगे सीसीटीवी का बारिकी से अवलोकन किया अज्ञात आरोपी का पतासाजी की जा रही थी कि मुखबीर सूचना पर आरोपी उड़िसा क्षेत्र का होना पता चलने पर आरोपी को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर धोखाधड़ी करना स्वीकार कियें जाने तथा आरोपी के कब्जे से बिक्री राशि 17000/रू नगदी बरामद किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 28.02.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, प्रकरण की विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, सउनि कौशल सिदार, प्रआर गजाधर पाटनवार, आरक्षक युवराज सिंह, शहबाज अहमद, देवराज लसार का सराहनिय योगदान रहा।

*चाम्पा पाढ़ी घाट हसदेव नदी किनारे मंदिर से भगवान की मूर्ति को चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही*

0

* आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता*

* आरोपीया संतोषी सोनी उम्र 42 वर्ष निवासी नीम चौक चाम्पा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 380 भादवि. के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी श्रीधर सोनी उम्र47 वर्ष नीम चौक सोनारपारा चाम्पा द्वारा दिनांक 28.02.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया की चाम्पा पाढ़ी घाट हसदेव नदी किनारे मंदिर से भगवान श्री राम दरबार की मूर्ति जिसमे भगवान श्रीराम जी, माता जानकी जी, लक्ष्मण जी, हनुमानजी की मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अप. क्रमांक 106/24 धारा 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना दौरान घटना स्थल निरीक्षण पश्चात आसपास के सीसीटीवी देखने पर एक महिला संदिग्ध हालात में आते जाते दिखी जिसका पहचान पश्चात संदेही महिला का पूछताछ पश्चात मेमोरेण्डम कथन में मंदिर की मूर्ति चोरी करना स्वीकार की जिसके अपने घर से निकाल कर पेश करने पर चोरी गई भगवान की मूर्ति को गवाहो के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपी को विधवत गिरफ्तार कर दिनांक 29.02.24 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना निरी. नरेश पटेल थाना प्रभारी चाम्पा, सउनि मुकेश पाण्डेय, प्र.आर.प्रकाश राठौर, म. प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आर. माखन साहू, गौरीशंकर राय, नितिन द्विवेदी, महिला आर. शकुन्तला साइबर सेल से ASI रामप्रसाद बघेल, आर. रोहित कहरा, महिला आर. दिव्या सिंह तथा सउनि प्रतिभा राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

*रायपुर पुलिस बिग ब्रेकिंग :–रायपुर पुलिस द्वारा लगभग 1.25 करोड़ रूपये कीमत के गुम /चोरी हुए कुल 601 नग मोबाईल फोन को ढूंढ कर मोबाईल फोन स्वामियों को किया गया वापस*

0

* आवेदकों के गुम/चोरी हुए कुल 601 नग मोबाईल फोन को किया बरामद।*

* बरामद किये गये मोबाईल फोन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया वितरित।*

* गुम/चोरी मोबाईल फोन को देष के विभिन्न राज्यों से किया गया बरामद।*

* चोरी के बरामद मोबाईल फोन पर आरोपियों के विरूद्ध की जा रहीं है वैधानिक कार्यवाही।*

* बरामद किये गये कुल 601 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन की कीमत है लगभग 01 करोड़ 25 लाख रूपये।*

रायपुर – गुम मोबाईल फोन की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थानों की संयुक्त टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा गुम हुए कुल 601 नग मोबाईल फोन को प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अलग – अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया। कुल 601 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 01 करोड़ 25 लाख रूपये बरामद कर आज दिनांक 29.02.2024 को मोबाईल फोन को उनके स्वामियों को वितरित किया गया।

गुम/चोरी हुए मोबाईल फोन को बरामद करने के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा तकनीकी विष्लेशण कर वर्तमान में चला रहे मोबाईल धारक से गुम होने या चोरी की मोबाईल उसके द्वारा चलाये जाने की जानकारी देकर उसे सायबर सेल रायपुर में जमा करने कहने पर मोबाईल धारक द्वारा मोबाईल फोन को बंद भी कर दिया जाता था। जिस पर टीम के अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोबाईल धारक को तस्दीक कराकर उनसे मोबाईल फोन बरामद कर थाने में जमा कराया जाता था। उसके पश्चात् अन्य राज्यों एवं विभिन्न जिलों से मोबाईल फोन को कुरियर के माध्यम से मंगाया गया है। इस दौरान कुछ मोबाईल धारको को चोरी या गुम मोबाईल चलाये के बारे में बताये जाने पर स्वयं से भी कुरियर कराया गया है। चोरी के मोबाईल जिन मामलों में बरामद हुए है उन पर वैधानिक कार्यवाही की जा रहीं है।

रायपुर पुलिस द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मोबाईल फोन बरामद किया गया। जिसमें से उड़ीसा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड तथा बिहार से मोबाईल फोन बरामद किया गया।

पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अनुमानित 01 करोड़ 25 लाख रूपये कीमती मोबाईल फोन बरामद कर रायपुर पुलिस द्वारा उनके धारकों को वितरित किया गया है, जिससे गुम मोबाईल फोन प्राप्त होने पर मोबाईल फोन स्वामियों द्वारा रायपुर पुलिस की भूरी – भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद दिया गया।

रायपुर पुलिस समस्त जनता से अपील करती है, कि मोबाईल फोन गुम/चोरी होने की स्थिति में तत्काल www.ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजे एवं अपने नजदीकी थाना/सायबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाईल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके। अपने मोबाईल फोन को हमेषा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। जागरूक रहकर किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता है।

*ब्लैकमेलिंग कर युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*◾ थाना लोरमी द्वारा आरोपी महिला सोनिया लकड़ा को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।*
*◾ आरोपी महिला द्वारा बार-बार पैसे की मांग तथा ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या।*
*◾ थाना लोरमी में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 70/2024 धारा 306 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना लोरमी में प्रार्थी सुभाष जायसवाल ने सूचना दी कि उसका भाई शैलून्द्र जायसवाल उर्फ शीलु पुराना बंधन बैंक लोरमी के पीछे राजेश ढीमर के खेत में गले में बेल्ट का फंदा लगाकर खेत में लगे खम्भे पर बंधा हुआ है तथा उसकी मृत्यु हो गई है कि सूचना पर थाना लोरमी में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान लोरमी पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने पर मृतक द्वारा संचालित कियोस्क सेंटर से सुसाईड नोट प्राप्त हुआ तथा तथा साईबर सेल के सहयोग से मृतक का कॉल डिटेल प्राप्त किया गया जिसका परिच्चन कराया गया तथा तकनीकी टीम द्वारा भी जांच कराई गई ।प्राप्त तथ्यों,सच्च्छ्यो के आधार पर महिला सोनिया लकड़ा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 70/24 धारा 306 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सघन पूछताछ किया गया जिसमें आरोपी सोनिया लकड़ा ने मृतक से लगातार फोन में बात होना, पैसे की मांग करना तथा ब्लैकमेलिंग करना स्वीकार किया है, जिस पर आरोपी महिला सोनिया लकड़ा को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, उपनिरीक्षक शोभा यादव, सउनि निर्मल घोष, आरक्षक अरूण साहू, गुगल किशोर उपाध्याय, जितेन्द्र ठाकुर एवं महिला आरक्षक नंदनी रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*.भावना बोहरा ने राजनांदगांव सहकारी बैंक में दैनिक वेतन भोगियों की नियुक्ति में अनियमितता की जांच कर संलिप्त अधिकारियों पर की कार्यवाही की मांग।*

0

.भावना बोहरा ने विधानसभा में कहा प्रदेश में नशीले पदार्थों और दवाइयों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना अत्यंत आवश्यक।

0.भावना बोहरा ने राजनांदगांव सहकारी बैंक में दैनिक वेतन भोगियों की नियुक्ति में अनियमितता की जांच कर संलिप्त अधिकारियों पर की कार्यवाही की मांग।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने गन्ना किसानों के हित में सदन का अध्यानाकर्षण किया इस दौरान उन्होंने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान,कारखाने में कार्यरत कर्मचारियों के दो माह के बकाया वेतन को तत्काल देने एवं कारखाने की उत्पादक क्षमता को बढ़ाने के संबंध में भी सदन में अपनी बात रखी इसके साथ ही उन्होंने अवैध नशीली दवाइयों एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर भी अंकुश लगाने के विषय में सदन में चर्चा की भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित का कुछ दिनों पूर्व मैनें निरीक्षण किया था इस दौरान किसानों की कुछ समस्याएं एवं कारखाने से संबंधित प्रमुख मांगे हैं जो मैं सदन के समक्ष रखना चाहती हूं जिससे कारखाने की उत्पादक क्षमता को बढ़ाया जा सके और किसानों से अधिक गन्ने की खरीदी से उन्हें अतिरिक्त लाभ मिल सके उन्होंने कहा कि वर्तमान में उक्त कारखाने की क्षमता 2500 मीट्रिक टन क्रशिंग प्रतिदिन है जिससे पर्याप्त उत्पादन नही हो पा रहा है और किसानों को भी समस्या हो रही है इसके निराकरण के लिए पंडरिया कारखाने में जमीन की पर्याप्त उपलब्धता है इसका सदुपयोग करते हुए कारखाने की रोजाना उत्पादन क्षमता को 5 हजार मीट्रिक टन क्रशिंग प्रतिदिन बढ़ाया जाए ताकि क्षेत्र के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों को इसका लाभ मिलेगा इसके साथ ही उत्पादन बढ़ाने से प्रतिदिन लगभग 15000 किसानों की अतिरिक्त गन्ना (लगभग 20000 एकड़ फसल) खरीदी की जा सकेगी और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी साथ ही कारखाने को भी आर्थिक लाभ होगा भावना बोहरा ने आगे कहा कि निरिक्षण के दौरान किसानों से मुलकात हुई जिसमें कारखाने में सबसे बड़ी समस्या किसानों के भुगतान को लेकर आ रही है आज तक की स्थिति में किसानों से कुल 2 लाख 44 हजार मीट्रिक टन गन्ने की खरीदी की गई है जिसके एवज में किसानों को केवल नवम्बर 2023 तक का ही भुगतान किया गया है वह भी उन्हें दो किश्तों में प्रदान किया गया और फ़रवरी माह तक किसानों का लगभग 59 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान अभी तक लंबित हैं जिसका भुगतान जल्द कराया जाए ताकि किसानों को उनकी फसल की उचित राशि मिल सके और वे गन्ना का उत्पादन सुचारू रूप से कर सकें इसके साथ ही कारखाने में कार्यरत कर्मचारियों को भी दो माह का वेतन का भुगतान नहीं किया गया है जो लगभग 4 करोड़ रुपए होता है देखा जाए तो कारखाने द्वारा वर्तमान स्थिति में किसानों और कर्मचारियों का मिलाकर 63 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान बाकी है जिसे जल्द किया जाए उन्होंने कारखाने में स्टॉक अलाटमेंट एवं न्याय योजना के तहत बकाया राशि का विषय भी सदन के समक्ष रखते हुए कहा कि वर्तमान में शक्कर कारखाने में राज्य सरकार द्वारा अलॉटमेंट नही आने से लगभग 45 करोड़ रुपये के शक्कर का स्टॉक कारखाने में रुका हुआ है इसके साथ ही पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 का न्याय योजना में समायोजन राशि 28 करोड़ रुपये भी बाकी है उन्होंने 45 करोड़ के स्टॉक का अलॉटमेंट जल्द करने और न्याय योजना के बकाया राशि का भी भुगतान को जल्द से जल्द करने की बात कही ताकि कारखाने की व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित हो सके और किसान बिना किसी अवरोध के अपनी फसलों को कारखाने में बेच सकें उन्होंने कारखाने की वर्किंग कैपिटल को बढ़ाने और किसानों की रिकवरी राशि के भुगतान हेतु पूर्व सरकार द्वारा कोई नीति एवं रुपरेखा नहीं होने के कारण कारखाने व किसानों के बीच आ रही आपसी सामंजस्य की समस्या के निराकरण के लिए सुझाव देते हुए कह कि राज्य सरकार द्वारा यदि स्पष्ट रूपरेखा तय कर कारखाने को सहयोग नही किया जाएगा तब तक किसानों के भुगतान और वर्किंग कैपिटल की कमी की समस्या बनी रहेगी इसलिए कारखाने द्वारा खरीदी गई कुल गन्ना मूल्य का 50 प्रतिशत राशि सरकार द्वारा 1 वर्ष के लिए कारखाने को दिया जाए जिसे सरकार शक्कर बिक्री होने के बाद उसे वापस ले सकती है पिछले सीजन में लगभग 100 करोड़ की गन्ना खरीदी हुई है लेकिन उसी समय शक्कर की बिक्री अत्यंत कम हो गई है इसलिए सरकार द्वारा कम से कम 50 करोड़ रुपये कारखाने को वर्किंग कैपिटल के रूप में देने से कारखाने व किसानों दोनों को लाभ मिलेगा भावना बोहरा ने प्रदेश में नशे के अवैध व्यापार तथा नशीली दवाइयों के व्यापर पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक अति संवेदनशील विषय है आज प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार संचालित होने की वजह से अपराध भी हो रहें जिस पर अंकुश लगाने में कहीं न कही पुलिस प्रशासन भी कमजोर दिखाई दे रही है चरस, गांजा, ब्राउन शुगर, अवैध शराब बिक्री और नशीली दवा का अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है नशे के अवैध कारोबार और तस्करी की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है महिलाओं पर अत्याचार बढ़ने का कहीं न कहीं यह एक प्रमुख कारण है कि नशीले पदार्थ आसानी से उपलब्ध हो रहें हैं गांजा, ब्राउन शुगर, चरस एवं नशीली दवाइयों के कारोबार ने कई लोगों का जीवन खराब किया है मेडिकल दुकानों में नशीली दवाइयों को बिना डॉक्टर की सहमति के बेचा रहा है वहीं गांजा, ब्राउन शुगर, चरस व कोचियों द्वारा अवैध शराब की बिक्री भी हो रही है जिसके रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाना अति आवश्यक हो चुका है ऐसे नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्य प्रदेशों से गांजा की तस्करी बढ़ रही है ओडिशा क्षेत्र से इसका मुख्य सप्लाई चेन है जहाँ से बॉर्डर पार करके प्रदेश में इसकी सप्लाई हो रही है जिसका प्रमुख कारण कहीं न कहीं सीमाओं में सुरक्षा व जांच की कमी इसकी वजह है जिसे दुरुस्त करना भी जरुरी है ताकि यह तस्करी को रोका जा सके राजनांदगांव के जिला सहकारी बैंक में कांग्रेस सरकार के समय की गई दैनिक वेतन भोगियों की नियुक्ति के संबंध में भी भावना बोहरा ने सदन अपनी बात रखते हुए कहा की वित्तीय वर्ष 2020-21 से 31 दिसम्बर, 2023 तक की जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक राजनांदगांव में दैनिक वेतनभोगी दर पर अनेक कर्मचारियों की विभिन्न पदों पर अनियमित नियुक्तियां की गई हैं जिसके लिये पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, रायपुर से अनुमति प्राप्त नहीं की गई है विभागीय प्रावधान के अनुसार पंजीयक,सहकारी संस्थाएं, रायपुर की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार की नियुक्ति सहकारी समितियों, सहकारी बैंकों अथवा केन्द्रीय या शीर्ष समितियों में नहीं की जा सकती हैं पंजीयक से अनुमति प्राप्त किए बिना की गई नियुक्तियां पूर्णतः अवैधानिक हैं उक्त अवधि में रखे गये दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के मासिक पारिश्रमिक व मानदेय पर बैंक एवं समितियों की बड़ी राशि का अपव्यय हुआ है इन नियुक्तियों से पात्र युवा वंचित हुए हैं क्योंकि पारदर्शी तरीके से खुला विज्ञापन निकालकर योग्य एवं पात्र व्यक्ति का चयन नहीं हुआ बल्कि सांठ-गांठ तथा लेन-देन कर नियुक्तियां करने की जानकारी प्राप्त हुई है उक्त अवधि में दैनिक वेतन पर रखे गए कर्मचारियों के पारिश्रमिक व मानदेय पर अब तक किये गये व्यय की वसूली तथा दोषी पदाधिकारी / अधिकारी से वसूली एवं इस विषय की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए भावना बोहरा ने इसमें संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करने तथा जिन दैनिक वेतन भोगियों की नियुक्ति की गई हैं उनकी पात्रता की जांच एवं जो अपात्र हैं और नियम विरुद्ध भर्ती की गई है उस विषय में भी जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग सदन में की है।

—————————————-

*बीएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का विदाई समारोह*

0

लोरमी,,,,राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में 29 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को बीएससी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र एवं छात्राओ के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आरंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा आकांक्षा एवं कामनी के द्वारा सरस्वती वंदना तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राजकीय गीत का गायन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र अवधेश,प्रवीण,एवं रिचा,ने किया। इसके बाद विद्यार्थियों संतोषी ,प्रियंका,सुजाता, अंजली, प्रशांत,ममता, इंद्राणी,हेमंत,पूर्वी,आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापको ने बीएससी के छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक मार्ग दर्शन प्रदान किए! इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एन के ध्रुवे, प्रो.एस के जांगड़े , प्रो.एच एस राज, श्री पी पी लाठिया, डॉ.आर एस साहू, प्रो.निधि सिंह, डॉ अर्चना भास्कर,प्रो.विवेक साहू,प्रो.हेमा आर टंडन,प्रो नितेश सर प्रो.महेंद्र पात्रे,प्रो.देवेंद्र जायसवाल, कार्यालय प्रमुख श्री आर के श्रीवास्तव, श्री पी के जायसवाल,श्री एन आर जायसवाल,श्री गंगाराम जायसवाल, डॉ.गंगा गुप्ता,प्रो.अमित निषाद, प्रो.मनीष कश्यप, प्रो गुरुदेव,श्रीमती सुषमा उपाध्याय,श्री भागबली जायसवाल,अनुराग,मुकेश,नरेंद्र एवं विद्यार्थी दिलीप,गायत्री,हेमंत,सिवन, थलेस्वर,ऋग्वेद,छत्रपाल,कुमकुम,मंजूषा,मुरली समस्त छात्र/छात्राए महाविद्यालय में उपस्थित थे।

** खमहरडीह रायपुर से चोरी वाहन रैंगलर रूबिकान को तोरवा पेट्रोलिंग और गस्त पार्टी ने विधि से संघर्षरत बालक के साथ पकड़ा*

0

तोरवा पुलिस की सजगता से वाहन को पकड़ा गया

** वाहन और विधि से संघर्षरत बालक को खमहरडीह रायपुर को सुपुर्द किया गया

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण है इस प्रकार है कि दिनांक 27.02.2024 को अनुपम नगर से प्रार्थी अभिषेक अग्रवाल निवासी अनुपम नगर हाल मुकाम मुंगेली नाका के रैंगलर रुबिकान जीप क्रमांक सीजी 10 ए क्यू 0011 को रात्रि लगभग 9.45 बजे चोरी कर ले जाने की सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक को मिलने पर तत्काल थाना क्षेत्र अंतर्गत नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों को चेकिंग करने का निर्देश दिए जाने पर तोरवा पुलिस के पेट्रोलिग एव रात्रि गस्त अधिकारी द्वारा तत्परता से वाहन चेकिंग के दौरान पावर हाउस चौक के पास से ब्लैक कलर की रैंगलर रूबिकान cg 19 aq 0011 को विधि से संघर्ष बालक के साथ पकड़ा गया जिसे खम्हारडीह थाना रायपुर को सूचित किया गया जिसके आने पर उक्त वाहन एवं विधि से संघर्ष बालक को सुपुर्द किया गया है
संपूर्ण कार्यवाही में थाना तोरवा के लक्ष्मी कश्यप, अशोक चंद्राकर, मनोज कुलमित्र ,राजू सिन्हा ,प्रमोद चौहान रमेश अंचल की अहम भूमिका रही

*सायबर सेल बिलासपुर द्वारा NCCRP पोर्टल की मदद से ठगी का सम्पूर्ण रकम वापस कराया गया*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक – 563/2023 धारा – 420 भादवि के प्रकरण में प्रार्थी विनोद सिंह राजपूत नेहरू नगर बिलासपुर से साथ अज्ञात ठगों द्वारा 173060 रुपए धोखाधडी कर ठग लिया गया था , प्रार्थी के द्वारा सूचना देने पर ACCU Bilaspur द्वारा आवेदक के शिकायत को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल में दर्ज कर आरोपियों के बैंक अकाउंट को फ्रिज कराया गया था, एवम ठगी का रकम प्रार्थी को वापस करने हेतु प्रार्थी के माध्यम से माननीय न्यायालय में आवेदन किया गया था ,माननीय न्यायालय के आदेश पर आज दिनांक को धोखाधड़ी का सम्पूर्ण राशि 173060 रुपए प्रार्थी के खाते में बैंक द्वारा लौटा दिया गया है।

*अपील :–*

अनजान नंबर से आने वाले फोन कॉल एवं मैसेज पर भरोसा न करें । ऐसे फोन कॉल एवं मैसेज पर भरोसा करने के पूर्व उसकी तस्दीक अवश्य कर लें , शॉर्टकट में पैसा कमाने के फेर में न आएं ।

*ठगी का शिकार होने पर क्या करें :–*

ठगी का शिकार होने पर निम्नलिखित 4 तरीकों से शिकायत दर्ज कराया जा सकता है :–
➡️ ठगी का शिकार होने पर तत्काल1930 पर कॉल कर ठगी होने की सूचना दर्ज कराएं ।

या

➡️ गूगल पर नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल वेबसाइट सर्च कर स्वयं ऑनलाइन सूचना दर्ज करें ।

या

➡️ नजदीकी थाना में जाकर ठगी होने की सूचना दें ।

या

➡️साइबर सेल कार्यालय में जाकर ठगी होने की सूचना दें ।