Home Blog Page 695

*फिरौती के इरादे से किया गया था अपहरण,अंधे कत्ल की गुत्थी को कोरबा पुलिस ने सुलझाया।*

0

पहचान उजागर हो जाने के कारण हत्या को दिया अंजाम,हत्या के तीनों आरोपी मृतक के ही गाँव के निकले।

आरोपियों को उत्तर प्रदेश गोरखपुर नेपाल बार्डर एवं रायपुर से किया गया गिरफ्तार।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अजय प्रकाश साहू पिता दादूलाल साहू, उम्र 31 वर्ष निवासी नवाडीह सेंदरीपाली थाना करतला, जिला कोरबा (छ.ग.) के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 14.02.2024 के रात्रि 22:30 बजे से दिनांक 15.02.2024 के सुबह 09:00 बजे के मध्य मेरे भाई अमित कुमार साहू को किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ग्राम औरई से लबेद वनमार्ग पर सिर को पत्थर से कुचलकर एवं बोलेरो वाहन से कुचलकर हत्या कर दिया गया है कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्वार्थ तिवारी द्वारा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक बनेडिक्ट मिंज के पर्यवेक्षण मे एक टीम गठित किया गया जिसमे थाना करतला, थाना उरगा, सायबर सेल कोरबा को दिशानिर्देश प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशानिर्देश के परिपालन में टीम के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, टीम के साथ फोरेंसिक अधिकारी, डॉग स्कॉड को भी शामिल किया गया। टीम के द्वारा घटना स्थल कि बारीकी से जाँच की गई, जाँच के दौरान पाया गया की बोलेरों मे भी खून के निशान पाये गए। घटना स्थल पर ही बोलेरो के साथ मृतक के बॉडी के पास मोबाईल फोन, घड़ी, खून से सना पत्थर एवं हुडी कैप मिला जिसे पुलिस के द्वारा कब्जा पुलिस लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा 05 टीम बनाकर कार्यों का विभाजन किया गया।

पुलिस की टीम के द्वारा थाना करतला क्षेत्रातंर्गत कैम्प करके सभी पहलुओं को बारीकी से जाँच पड़ताल करने में जुट गई, टीम को पूछताछ के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक को फोन करके बोलेरो कोरबा हॉस्पिटल मरीज को ब्लड देने जाने के लिए किया गया था। पुलिस के जाँच पड़ताल में यह पता चला कि जिस नंबर से फोन आया था वह मोबाईल केरवा के व्यक्ति का था, जिससे पूछताछ पर पता चला कि काले रंग के स्कुटी मे दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा शाम को बात करने के बहाने मेरे मोबाईल फोन को लूट लिया गया था। जाँच के दौरान पुलिस को मृतक के परिवार द्वारा बताया गया कि मेरा छोटा बेटा अजय प्रकाश साहू ग्राम नवाडीह मे ही ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालन करता है एवं मेरा बड़ा बेटा अमित साहू द्वारा गाडी बुकिंग एवं खेती किसानी का कार्य अपने पिताजी दादूलाल साहू के साथ करता है।

पुलिस को यह भी शंका हुआ कि मृतक के मृत्यु का कारण जमीन विवाद, परिवरिक कलाह, आपसी लेनदेन का विवाद हो सकता है। इन सभी पहलुओं पर लगातार गाँव वालों एवं अन्य आसपास के गाँव के व्यक्तियों से विवाद संबंधित बातों को लेकर किसी व्यक्ति से कोई दुश्मनी तो नही है, लेकिन पुलिस को जाँच के दौरान मृतक एवं उनके परिवार के बारे मे कोई बात ऐसा पता नही चला सघन पूछताछ जारी रखा गया था। टीम के द्वारा केराकछार, नवाडीह, सेंदरीपाली, केरवाद्वारी, फत्तेहगंज, गनियारी, औराई, लबेद, रीवापार, तुमान, चिकनीपाली आदि गाँव के लोगो से पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान टीम को सूचना मिली कि घटना दिनांक के बाद से गाँव नवाडीह के तीन व्यक्ति गॉव मे नही थें। जिस पर उक्त व्यक्तियों की पतासाजी किया गया जिस पर संदेही पवन कुमार कंवर से पूछताछ किया गया पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पवन कुमार कंवर के निशानदेही पर रायपुर से हेमलाल दिव्य एवं राजेश कुमार लहरे को उत्तर प्रदेश, गोरखपुर नेपाल बार्डर के पास से पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान कार्यवाही कराया गया जिसमे मोबाईल लूट के आरोपियों को प्रार्थी द्वारा पहचाना गया।

आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किये उनके द्वारा बताया गया कि लूटपाट एवं फिरौती के नियत से मृतक को धोखे से बुलाकर अपहरण किये थे। हम लोग जानते थे कि उन दोनो भाईयों के पास पैसा रहता है। इसलिए हम लोगो ने योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। मृतक अमित द्वारा आरोपियों को पहचान लेने और पकड़े जाने के डर से बोलेरो वाहन से कुचलकर एवं सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दिये थे। आरोपियों के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त हसिया, गमछा, लूटा गया मोबाईल, स्कूटी को बरामद किया गया है। आरोपियों का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से अपराध क्रमांक 16/2024 धारा 302 भादवि कायम कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

*छात्र-छात्राओं के परीक्षाओं को देखते हुए पुलिस के द्वारा बिना अनुमति के बज रहे डीजे पर की गई कार्यवाही*

0

कोरबा पुलिस के द्वारा 04 डीजे संचालकों के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही।

 बिना अनुमति बज रहा डीजे सिस्टम जप्त, डीजे संचालक पर कोलाहल अधिनियम की कार्यवाही।

कोरबा – ध्वनि प्रदूषण को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी से प्राप्त दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा, की पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारी को छात्र एवं छात्राओं के परीक्षाओं को देखते हुए ध्वनि प्रदूषण के रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही किया गया है।

छात्र-छात्राओं के परीक्षाओं को देखते हुए और निर्धारित समय से ज्यादा समय तक डीजे का संचालन करना ध्वनि विस्तार यंत्र के द्वारा साउड सिस्टम अत्यधिक तेज आवाज में बजाने के संबंध में पुलिस को विभिन्न जगहों से डीजे के संबंध में लगातार आम जनों से पुलिस को शिकायत प्राप्त हो रहा था।

इस क्रम में थाना प्रभारियों द्वारा सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

▪️थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि दीनदयाल मार्केट के पास सार्वजनिक स्थल में ध्वनि विस्तार यंत्र का धारक लक्ष्मण सहिस पिता रमेश सहित उम्र 28 साल साकिन सीतामणी कोरबा द्वारा साउड सिस्टम अत्यधिक तेज आवाज में बजा रहा था जो निर्धारित मानक से काफी तेज व कर्कस व कर्णपीड़ा दायक था अनावेदक का यह कृत्य धारा 4,5,15 कोलाहल अधिनिमय का उलघंन पाये जाने से अनावेदक के डीजे साउंड को जप्ती कर डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
▪️थाना कटघोरा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जुराली के पास सार्वजनिक स्थल में कार्यक्रम में ध्वनि विस्तार यंत्र का भुवनेश्वर पटेल द्वारा साउड सिस्टम अत्यधिक तेज आवाज में बजा रहा था जो निर्धारित मानक से काफी तेज व कर्कस व कर्णपीड़ा दायक था उपरोक्त अनावेदक को साउड सिस्टम बजाने के संबंध में अनुमति पेश करने हेतु लिखित में नोटिस दिया गया जो कोई अनुमति पेश नहीं किया। अनावेदक का यह कृत्य धारा कोलाहल अधिनिमय का उलघंन पाये जाने से अनावेदक के डीजे सिस्टम को जप्ती कर डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
▪️दीपका पुलिस के द्वारा विद्यार्थीयों के परीक्षा होने एवं अनावश्यक ध्वनि विस्तार करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आम जनो के शिकायत पर डी जे संचाक संदीप यादव साकिन बेलटिकरी बसाहट दीपका के द्वारा अपने घर के सामने DJ प्रचार प्रसार हेतु हमेशा तेज ध्वनी से DJ बजाकर ध्वनी प्रसार कर आम जनो को मानसिक पीडा पहुंचाने पर DJ संचालक के विरूद्ध कोलाहल अधिनियम वैधानिक कार्यवाही किया जाता है।
▪️ कुसमुंडा पुलिस के द्वारा अनावश्यक ध्वनि विस्तार करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आम जनो के शिकायत पर डी जे संचाक सुनील कुमार निवासी मनगांव कुसमुंडा के द्वारा तेज ध्वनी से DJ बजाकर ध्वनी प्रसार कर आम जनो को मानसिक पीडा पहुंचाने पर DJ संचालक के विरूद्ध कोलाहल अधिनियम वैधानिक कार्यवाही किया जाता है।

*नगर पालिका पंडरिया में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा*

0

नगर पालिका पंडरिया में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका पंडरिया में कई प्रकार के निर्माण कार्य हो रहे और कुछ हो चुके है महत्त्वपूर्ण विषय अगर हम नगर के विकास की बात करे या आम नागरिक जो नगर पालिका से विकसित पंडरिया की आशा करते है तो सिर्फ और सिर्फ यहां आम जन को दिखाई को सिर्फ भयानक भ्रष्टाचार दिखाई पड़ता है नगर के बहुत से ऐसे निर्माण कार्य हो रहे है और कुछ किए जा चुके है अगर हम किसी भी निर्माण में ध्यान लगाए तो आपको सिर्फ कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार दिखाई पड़ेगा।

*जांच कर उचित कार्यवाही की मांग _ भाजपा*

पंडरिया नगर के समस्त निर्माण कार्य को गंभीरता से जांच करने की मांग जोरो पर है भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष पार्षद सहित कार्यकर्ताओ ने विधायक कार्यालय सहित नगरी प्रशासन मंत्री व अनुविभागीय अधिकारी को भी ज्ञापन सौप कर गुणवत्ता सहित संपूर्ण विषयो की उचित जांच कर कार्यवाही की मांग की गई है।

*कार्यवाही न होने पर नगर हित को देखते हुए प्रदर्शन की भी चेतावनी*

भारतीय जनता पार्टी द्वार ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द उचित कार्यवाही के लिए आग्रह किया है इन सभी के जांच से बहुत से भ्रटाचार स्पष्ट रूप सामने आएंगे और उन पर कार्यवाही हो जल्द ही जांच न होने पर नगर के हित में आंदोलन व प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई है जिसमे मुख्य रूप सेमंडल अध्यक्ष गजपाल साहू नवल किशोर पांडे सांसद प्रतिनिधि उपधायक्ष नदी किशोर हलवाई,खेमसिह ठाकुर वरिष्ठ नेता,अनुराग सिंह ठाकुर पार्षद,पद्मराज टंडन महामंत्री, ज़िला मंत्री भाजयुमो सुमीत तिवारी, मडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू,हरी साहू,अनिल ठाकुर, मनमोहन साहू, शिवसहाय देवागन, अपेन्द्र चौबे, अभिषेक शर्मा,संदीप साहू व ग्रामीण के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————————————-

*जन-भावना मुलाकात” में विधायक भावना बोहरा ने सुनीं जनता की समस्या, तत्काल निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश*

0

0.जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है, उसे पूरा करने के लिए हर प्रयास करती रहूंगी:-भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं का विषय हो या जनता के अधिकार की बात पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने अपनी निरंतरता दिखाते हुए जनहित व क्षेत्र से जुड़े लगभग 73 प्रश्न विधानसभा में किये इसके साथ ही जनता की सेवा एवं सुविधा के लिए तत्पर भावना बोहरा लगातार पंडरिया विधानसभा में जनहित से जुड़े विषयों और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने व निराकरण करने का कार्य भी कर रहीं हैं इसी कड़ी में भावना बोहरा ने इंदौरी मंडल में “जन-भावना मुलाकात” के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना इस दौरान शिविर में समस्त शासकीय विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे जिन्हें विधायक भावना बोहरा ने समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा की जनता ने मुझपर विश्वास जताते हुए अपना सहयोग देकर एक

जनप्रतिनिधि का दायित्व मुझे दिया है और इस दायित्व को पूरा करने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूँ जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता से मुलकात में बहुत सी मूलभूत समस्याएं सुनने को मिलती रहती थी परन्तु पिछली सरकार में उनका निराकरण ठीक से नहीं हो पा रहा था पूर्व की कांग्रेस सरकार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण जनता की समस्याएं केवल कागजों तक ही सिमित रहती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा जनता की समस्याएं सुनीं भी जाएँगी और उनका तत्काल निराकरण भी किया जाएगा यह हमारी जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए मैं हमेशा प्रयास करती रहूंगी क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए भटकना न पड़े इसके लिए हमने यह तय किया है प्रतिमाह हम जनता के बीच जाएंगे उनके गाँव-गाँव में जाकर “जन-भावना मुलाकात” के माध्यम से वहां की मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन करने के साथ ही जनता की प्रमुख मांग व समस्या से अवगत होंगे तथा जितनी जल्दी हो सके उसका निराकरण करने के लिए प्रयास करेंगे इसके लिए हमने कुछ क्षेत्रों में जनसेवा ही भावना केंद्र की स्थापना भी की है और बाकि कुछ जगहों में भी इस केंद्र की स्थापना हम जल्द ही करने वाले हैं जिससे क्षेत्र की जनता को अपनी तकलीफों के लिए जिला मुख्यालय अथवा ब्लॉक कार्यालय आने-जाने की असुविधा न उठानी पड़ें और उनके गाँव के समीप ही इन सभी परेशानियों का समाधान हो सके यह एक अत्यंत ही सुगम माध्यम भी होगा हमारे लिए जनता से जुड़ने का उनके बीच समय बिताने का और उनसे सीधे संवाद करने का हमें विश्वास है कि हमारे इस प्रयास से एक जनप्रतिनिधि और जनता के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा और यही सामंजस्य क्षेत्र की प्रगति एवं विकास का प्रमुख आधार बनेगा भावना बोहरा ने आगे कहा कि “जन-भावना मुलाकात” के दौरान हमें जितने भी जनता से जुड़े सुझाव,मांग, समस्याएं तथा मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु जानकरी मिली है उसे हम पूरा करने के लिए पूर्ण प्रयास किया जाएगा बहुत सी ऐसी समस्याएं भी सामने आई हैं जिनका हमने यथास्थल पर भी तत्काल निराकरण किया है और कुछ ऐसी समस्याएं जो प्रशासन एवं विभाग द्वारा किये जाने हैं उसके लिए अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए गए हैं हमें विश्वास है कि ऐसे प्रयासों से जनता को सुविधा एवं लाभ दोनों मिलेंगे साथ ही अपने क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों,मुद्दों एवं समस्याओं को दूर करने में उनके बीच जागरूकता भी आएगी और उनकी सहभागिता भी सुनिश्चित होगी प्रति माह हम विभिन्न क्षेत्रों में जनता से सीधे मुलाकात करेंगे उसके पूर्व क्षेत्रवासियों को इसकी सूचना भी पहुंचाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों के समस्याओं व दुविधाओं का समाधान हो सके इस शिविर के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन,जनता को उसका लाभ दिलाने एवं जानकारी साझा करने का भी हमारा उद्देश्य है ताकि अधिक से अधिक लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके उसमें आ रही समस्या का निराकरण भी किया जा सके विदित हो कि चुनाव से पहले विधायक भावना बोहरा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र “भावना दीदी की गारंटी” में विधानसभा के 7 प्रमुख स्थानों में जनसेवा ही भावना केंद्र की स्थापना करने की घोषणा की थी अपने घोषणा को मूर्त रूप देते हुए उन्होंने वनांचल क्षेत्र कुकदुर सहित पंडरिया एवं पांडातराई में इसकी स्थापना की जा चुकी है और बाकि शेष 4 स्थानों में भी इस केंद्र की स्थापना जल्द ही की जाने वाली है इस केंद्र में क्षेत्र की समस्या हो या निजी,शासकीय योजनाओं से सम्बंधित जानकारी हो या उसका लाभ लेना इस वन स्टॉप सेंटर में सभी सुविधाएँ क्षेत्रोवासियों को उनके गाँव के समीप ही मिल रही हैं और उन्हें दूर दराज जाने की समस्या से मुक्ति भी मिली है जिससे उनके समय व पैसों की भी बचत हो रही है इसी के साथ जन भावना मुलाकात के माध्यम से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना,निराकरण करना यह प्रयास भी क्षेत्र एवं जनहित से जुड़े विषयों के लिए अपने आप में बेहतर प्रयास होगा जो पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा किया जा रहा है जिसकी सराहना क्षेत्रवासी भी कर रहें हैं।

—————————————-

*➡️बिलासपुर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में बिलासपुर ज़िले के 100 से अधिक बैंक मैनेजरो की ली गयी बैठक*

0

— ➡️मुख्यतः एसबीआई बैंक, पीएनबी, आईसीआईआई बैंक,छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक , सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया और अन्य बैंको के मैनेजर बैठक में थे शामिल ।

—➡️एटीएम फ्रॉड ,ऑनलाइन ठगी,उठायी गिरी , बैंकिंग फ्रॉड ,से संबंधित मुद्दों को ले कर की गयी चर्चा ।

— ➡️बैंक गार्ड ,लॉक सिस्टम ,अलार्म सिस्टम ,सीसीटीवी कैमरा ,सुरक्षा उपकरण , फ़ायर अलार्म संबंधित सुरक्षा आडिट पॉइंट पर भी किया गया चर्चा ।

आशीष कश्यप बिलासपुर➡️पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) श्रीमती अर्चना झा ,नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री उमेश कुमार गुप्ता, नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) श्री कृष्ण कुमार पटेल, की उपस्थिति में आज दिनांक को पुलिस लाइन के बैठक हाल में विभिन्न बैंको के मैनेजरों बैठक ली गई ।

मीटिंग में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने बैंक मैनेजरों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंकिंग फ़्रॉड ,एटीएम फ्रॉड ,ऑनलाइन ठगी, उठायी गिरी ,बैंक और पुलिस के समन्वय से दूर किया जा सकता है , दोनों ही संस्था का प्रमुख काम आम नागरिको की सेवा और सुरक्षा करना है विगत कुछ वर्षों में ऑनलाइन फ़्रॉड ,एटीएम फ्रॉड ,की घटना के तरीको में बदलाव आया है, जिससे बैंक और पुलिस को अपडेट रहने के साथ साथ आम लोगो और ग्राहकों को जागरूक करने की आवश्यकता है , इसी कड़ी में बैंक की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है , बैंक मैनेजर एवम् बैंक कर्मचारियों से अपेक्षा है कि वे बैंक में आने वाले सभी ग्राहकों /नागरिकों को ऑनलाइन फ़्रॉड ,एटीएम फ्रॉड ,उठायी गिरी ,लूट या छीना झपटी से बचने हेतु , पैसा निकालने से लेकर घर ले जाने तक सावधानी बरतने के लिए बताये , तथा बैनर ,पोस्टर के माध्यम से जागरूक करे ।
बैंक में बैंक गार्ड अनिवार्य रूप से हो , रजिस्टर रखे , प्रत्येक आने जाने वालों को रजिस्टर में इंद्राज करे ,बैंक के अन्दर और बाहर रोड को कवर किए हुए सीसीटीवी कैमरा लगे हो और बीच बीच उनका मेंटेनेन्स कराये , जिससे कोई भी घटना होने पर सीसीटीवी फुटेज मिल सके ,अलार्म सिस्टम, फ़ायर अलार्म , लॉक सिस्टम भी सभी बैंको में अनिवार्य रूप से हो ।
गोल्ड लोन देने वाले बैंक गोल्ड लोन देने से पहले उसका आईडी कार्ड ,आधार कार्ड और गोल्ड के बिल ज़रूर ले ।
पुलिस भी समय समय में चलित थाना /जन चौपाल के माध्यम से जागरूक करती आ रही है ,पुलिस स्टाफ़ द्वारा लगातार बैंक चेकिंग और नाकेबंदी की करवानी की जा रही ।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बैंक में सुरक्षा संबंधित किसी भी प्रकार की कमी हो तो दूर करने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे बड़ी घटना से बचा जा सके ।

*अवैध रेत उत्खनन एवं ईंट निर्माण पर राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्यवाही।*

0

 

कोरबा – एसडीएम पाली एवं राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पाली तहसील के ग्राम नानपुलाली में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की गई। जिसमें रेत के अवैध उत्खनन में लगे 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। इसी प्रकार तहसीलदार व नायब तहसीलदार पाली द्वारा पोड़ी पंचायत में अवैध रूप से कच्चे ईंट निर्माण के विरूद्ध कार्यवाही की गई। जिसके अंतर्गत पोड़ी में 2 ईट भट्ठे में 50-50 हजार्र इंट तथा ग्राम पंचायत बुड़बुड़ में 40 हजार ईंट जब्त किया गया। उपरोक्त सभी मामलों में अनावेदकों के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।

*सीएमएचओ ने कटघोरा के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं निजी क्लीनिकों का किया औचक निरीक्षण।*

0

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने कटघोरा विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं नर्सिंग होम एक्ट के तहत कटघोरा के प्राइवेट नर्सिंग होम, प्राइवेट क्लीनिक, प्राइवेट पैथोलॉजी, सोनोग्राफी सेंटर, कलेक्शन सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी केंद्रों में आवश्यक दस्तावेजों की जांच करते हुए संस्थानों को नर्सिंग होम एक्ट के तहत संचालित करने एवं कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूद्रपाल सिह कवर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अशरफ अंसारी तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।


कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने अधिकारी-कर्मचारियों का उपस्थिती रजिस्टर का अवलोकन कर अनुपस्थित 3 चिकित्सक और 1 कर्मचारी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र के पंजीयन कक्ष, शिशु रोग, अस्थि रोग, प्रसूती विभाग, लेबर कक्ष एन.सी.डी.क्लीनिक, पैथोलॉजी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, ई.पी.डी. दवा भंडार कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष, ब्लड स्टोरेज कक्ष, मितानिन हेल्प डेस्क सहित पूरे परिसर का अवलोकन कर स्वच्छता का विशेष ख्याल रखने एवं कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने अस्पताल के सभी अनुभागों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए अनुभाग वार नोडल अधिकारी नियुक्त करने, सभी दस्तावेजों का व्यवस्थित संधारण करने तथा सभी विशेषज्ञ चिकित्सक/चिकित्सा अधिकारी तथा कर्मचारी को कार्यदिवस में समय पर केंद्र में उपस्थित रहकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने दंत रोग विभाग के निरीक्षण के दौरान क्रियाशील नहीं होने पर व्यवस्था के तहत दीपका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के दंत रोग चिकित्सक की सेवाएं सुनिश्चित करने की बात कही। इस दौरान सीएमएचओ ने संस्था में पदस्थ स्त्री रोग चिकित्सकों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्त्री रोग विशेषज्ञ सप्ताह में 2 दिन दोनों पालियों में ओ.पी.डी. में सेवाये अनिवार्य रूप से देंगे। इस हेतु उन्हें रोस्टर बनाकर ड्यूटी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रसूता अनावश्यक रूप से संस्था से रेफर ना हो साथ ही किसी मेडिकल ऑफिसर द्वारा रिफरल मान्य नहीं होगा। इस हेतु रेफलर योग्य प्रकरण में 2 स्त्री रोग विशेषज्ञों का अभिमत आवश्यक रूप से उल्लेखित करने के निर्देश दिए।

*नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के द्वारा  गुंडा एवं निगरानी बदमाशों का किया गया गुज़र जांच और दी गयी सुधर जाने की चेतावनी*

0

 पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर चलाया जा रहा है विशेष अभियान।

विगत 1 वर्ष में गुंडा, निगरानी बदमाशों एवं संपत्ति संबंधी मामलों में जेल से रिहा हुए आरोपियों को*आपराधिक गतिविधियों मे पुनः लिप्त होने पर कठोर कारवाही की चेतावनी दी।

दर्री डिवीजन के थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत लगभग 70 से 80 निगरानी एवं गुंडा बदमाशों को तलब किया गया।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) से प्राप्त दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नेहा वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री रविंद्र मीणा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी के निर्देश पर थाना/चौकी में चलाया गया विशेष अभियान

दर्री सब डिवीजन के थाना/चौकी जिसमें थाना दर्री, थाना बांकीमोंगरा, थाना कुसमुंडा, थाना दीपका एवं चौकी सर्वमंगला क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले गुंडा एवं निगरानी बदमाश तथा विगत 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट, डकैती आदि) में संलिप्त आरोपियों की चेकिंग हेतु अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही समंस, गिरफ्तारी वारंट एवं स्थायी वारंट की चेकिंग हेतु भी अभियान चलाया जा रहा है।

नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री रविन्द्र मीणा (भा. पु.से.)द्वारा दर्री डिवीजन के समस्त थाना चौकी क्षेत्र के लगभग 70-80 निगरानी एवं गुंडा बदमाशों के साथ-साथ संपत्ति संबंधी अपराध में रिहा हुए को तलब किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक दर्री द्वारा कानून के दायरे में रहकर सुख शांति से जीवन यापन करने तथा किसी प्रकार के कोई अवैध गतिविधियों में शामिल नही होने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए समझाइस दिया गया। इस दौरान दर्री डिवीजन के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। चेकिंग के दौरान दर्री डिवीजन के थाना/चौकी क्षेत्र में निवासरत गुंडा एवं निगरानी बदमाश, पिछले 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों को उनके निवास स्थान पर जाकर भौतिक रूप से चेक किया गया तथा कुछ को थाने बुला कर चेक किया गया। इसमें आरोपियों के वर्तमान में प्रयुक्त मोबाइल नम्बर, उनके आजीविका के साधन, उनके निवास आदि में हुए परिवर्तन सहित अन्य जानकारियां एकत्र की गयी। गुंडा तथा निगरानी बदमाशों के आजीविका के वर्तमान साधनों के बारे में जानकारी ली गयी तथा इन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हेतु कड़ी चेतावनी दी गयी। अपने निवास स्थान पर अनुपस्थित पाए गए व्यक्तियों की पतासाजी की जाकर उनकी भी गुज़र जांच की जा रही है। कइ तो अब अपराधिक जगत को छोड़ कामकाज में लग गए हैं जिसमें कोई गाड़ी चला रहा है कोई सब्जी बेच रहा है कोई मजदूरी कर रहा है उन लोग अपराधिक जीवन को छोड़कर सामाजिक जीवन जी रहे हैं। पुलिस के द्वारा सभी को मूल धारा में जुड़े रहने के लिए समझाइए दिया गया।

*चोरी के आरोपी को उरगा पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

आरोपी से लगभग 1340000 रुपए के सोने चांदी को किया गया बरामद।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, प्रार्थी धनाराम पिता गौतरिहा सिदर उम्र 61 वर्ष सा. सरगबुंदिया थाना उरगा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.02.24 को रात 11.00 बजे मेरी पत्नी रूपा लडका वैभव व बचपन से रखे लड़की रमशिला हम सभी परिवार वाले रात में खाना खाकर सो गये थे कि रात करीब 1.30 बजे मेरी पत्नी रूपा फ्रेश होने के लिये उठी तो देखी सामने टीवी रूम का दरवाजा टूटा हुआ था तो प्रार्थी को अवाज देकर उठाई तो उठकर देखा हमारे कमरे में रखा आलमारी खुला हुआ था समान बिखरा पड़ा था तथा आलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र 2 नग, सोने का हार दो नग, सोने का झूमका चार जोडी, सोने का चैन तीन नग, सोने का अंगूठी चार नग, सोने की बाली तीन जोड़ी, सोने का टॉप्स दो जोड़ी, फुल्ली दो नग, सोने की चूड़ी दो नग, चांदी का पायल दो जोड़ी, नगदी 20000 रूपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मैं लिया गया एवं मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा की मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी उरगा को चोरी के संबंध में दिशा निर्देश प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में थाना उरगा पुलिस के विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी के पता तलाश के लिये मुखबिर तैनात किया गया। मुखबिरों के द्वारा बताया गया कि एक आदमी सोने के सामान को बेचने के फिराक में इधर उधर घुम रहा है कि सूचना पर दल बल के साथ पता तलाश किया व संदेही नवल का पता तलाश के लिये सायबर सेल से सहायत लिया जिसका पता चला कि नवल अपने ससुराल में है तब वहां जाकर नवल का पता तलाश किया जहां नवल के मिलने पर तलब कर थाना लाया और पूछताछ किया जो पहले अपराध करना इंकार किया जिससे पुलिस के द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया और चोरी किये गये समान को ससूराल घर के बाड़ी के पीछे केला पेड़ के नीचे छिपाकर रखना बताया और 20000 रूपया में 5000 रूपया जेब में अपने पास रखना शेष रकम को शराब पीकर खर्च करना बताया। आरोपी नवल किशोर चौहान पिता घुरूवा राम उम्र 30 वर्ष सा. सरगबुदिया थाना उरगा जिला कोरबा। आरोपी से लगभग 1340000 रुपए का सोना एवं चांदी को बरामद किया गया है। आरोपी का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक युवराज तिवारी सउनि. अनिल खंडे, बलिराम निराला, प्रधान आरक्षक विजय कुर्रे, गीता तिग्ग, आरक्षक कौशल, राम पतले, प्रेम साहू की सराहनीय भूमिका रही।

*कोरबा पुलिस के द्वारा 07 दिवस के दौरान 164 लोगों के विरुद्ध 36(च) के तहत कार्यवाही किया गया।*

0

 पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर 07 दिवस के भीतर सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही ।

पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए 07 प्रकरणों में कुल 99 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 30 पाव प्लेन देशी मंदिरा शराब को किया गया जप्त कुल 07 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत आम जगह पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपित्रत अिधकारी थाना/चौकी के द्वारा अवैध गितिविधयों पर कार्यवाही किया गया है।

कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर कार्यवाही करते हुए 07 प्रकरणों में कुल 99 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 30 पाव प्लेन देशी मंदिरा शराब को किया गया जप्त कुल 07 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही। कोरबा पुलिस के द्वारा 07 दिवस के भीतर पेट्रोलिंग के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाके एवं आम जगह पर शराब का सेवन करते हुए मिले 164 लोगों के विरुद्ध 36(च) के तहत कार्यवाही किया गया

कोरबा पुलिस द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बनाने, रखना एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध किया गया कार्यवाही:-

थाना दीपका क्षेत्र अंतर्गत तिवरता के तीन जगहों से 49 लीटर, कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।
चौकी मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत दादरखुर्द बजरंग मोहल्ला से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।
थाना कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर दशहरा मैदान के पास से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।
थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीतामणी चौक से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।
चौकी सर्वमंगला क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला चौक रेलवे फाटक से 30 पाव देशी प्लेन शराब को किया गया जप्त।