Home Blog Page 694

*कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।*

0

 

कोरबा – प्रार्थी मोहम्मद अफरोज खान पिता सरफुद्दीन उमर 18 वर्ष निवासी कुचैना थाना कुसमुंडा जिला कोरबा की रिपोर्ट पर अपराध पंजीकृत कर चोरी गए मोटरसाइकिल एवं अज्ञात आरोपी के पतासाजी की जा रही थी आज दिनांक 02/03/2024 को दौरान टाउन भ्रमण के मूकबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लैटिना वाहन मोटरसाइकिल बिना नंबर का बिक्री करने के लिए सीतामढ़ी के आसपास घूम रहा है की सूचना तस्दीक हेतु मौके पर जाकर बताए गए हुलिया अनुसार व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो पूछताछ करने पर अपना नाम उमेश्वर उर्फ उदित साहू पिता पुनाराम साहू उम्र 19 वर्ष निवासी गोकुलगंज सीतामढ़ी कोरबा का रहने वाला बताया जिसे बारीकी से पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल को कंधारी ट्रांसपोर्ट ऑफिस राताखार जोड़ा पुल के सामने से चोरी करना कबूल किया कि आरोपी एवं वाहन को कब्जा पुलिस लाकर आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को जप्त कर आरोपी को कोरबा न्यायालय में पेश किया गया है।

नाम आरोपी:-
उमेश्वर उर्फ उदित साहू पिता पुनाराम साहू उम्र 19 वर्ष निवासी गोकुलगंज सीतामढ़ी कोरबा।

 

*दीपका थाना क्षेत्रातंर्गत मोटर सायकल चोरी करने वाले शातिर चोर चढे पुलिस के हत्थे।*

0

आरोपी के कब्जे से चोरी किया गए मोटर सायकल को किया गया बरामद।

कोरबा – प्रार्थी निहाल कुमार साकिन गांधीनगर दीपका का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.01.2024 को बुधवारी बाजार दीपका के बंद पुलिस सहायता केन्द्र के सामने अपनी मोटर सायकल होण्डा साईन को खडी कर सब्जी लेने चला गया बाजार करने के बाद वापस आकर देखा तो मेरी मोटर सायकल वहां पर नहीं था मेरा मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक CG 12 AJ 7791 रंग ग्रे को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है सूचना पर थाना दीपका मे अपराध क्रमांक 19/2024 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले की जानकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिदार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री रविन्द्र कुमार मीना को प्रकरण के हालात से अवगत कराकर एवं दिशा निर्देश मार्गदर्शन प्राप्त कर विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर आरोपी शेख असलम को घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर मेमोरण्डम कथनानुसार होण्डा साईन क्रमांक CG 12 AJ 7791 रंग ग्रे को जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

जप्ती -होण्डा साईन क्रमांक CG 12 AJ 7791 रंग ग्रे कीमती 12000/- रूपये

आरोपी –
शेख असलम पिता शेख मुख्तार उम्र 26 साल साकिन संजय नगर रेल्वे स्टेशन रोड कोरबा

*एसईसीएल कुसमुण्डा से लोहे का प्लेट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

0

कुसमुण्डा पुलिस द्वारा लगातार डीजल, कबाड़ व अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही जारी।

लोहे का 24 नग प्लेट जुमला कीमती लगभग 80,000 रुपये को किया गया जप्त।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अवैध कबाड़ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमुण्डा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई इस कड़ी में दिनांक 01.03.2024 को प्रार्थी राम कुमार यादव थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह प्रधान सुरक्षा प्रहरी के पद पर एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में पदस्थ है कि दिनांक 01.03.2024 को प्रातः 04 से 05 बजे लगभग पेट्रोलिंग ड्यूटी में वैशालीनगर पुराना पेट्रोल पम्प के पास सड़क किनारे संदिग्ध स्थिती में खड़ें वाहन के तरफ जाने लगा तब वाहन चालक लोग इसे देखकर अपने अपने वाहन को लेकर भाग गये छोटा हाथी में एसईसीएल खदान का 25-30 नग लोहे का प्लेट किमती लगभग 80,000 रुपये को लेकर भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये माल मुलजिम पतासाजी हेतु तत्काल हमराह स्टाफ ईलाका हाजा रवाना हुए दरम्यान पतासाजी के मुखबीर से सूचना मिला कि शिव मंदिर विकासनगर एक होटल के पास 02 व्यक्ति आपस में लोहे के प्लेट के संबंध में बातचीत कर रहे थे कि विधीवत् मुखबीर पंचनामा तैयार कर उक्त दोनो संदेहियों को में अभिरक्षा में लेकर मेमोरण्डम कथन लेख कर विधिवत् माल मुल्जिम बरामद किया गया है। प्रकरण के आरोपीगण 1. प्रहलाद साहू उर्फ नाथू पिता सुरेश साहू उम्र 25 वर्ष सा. रामसागरपारा दर्री रोड कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा 2. विशेषर दास पनिका पिता भगवान दास पनिका उम्र 34 वर्ष सा. बरपाली मोहल्ला गेवराबस्ती थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर, उ.नि. डी.आर. ठाकुर, आर. 604 त्रिलोचन सागर, आरक्षक 608 विष्णु पाटले व आरक्षक 486 धीरज पटेल की मुख्य भूमिका रही।

आरोपी:-
01. प्रहलाद साहू उर्फ नाथू पिता सुरेश साहू उम्र 25 वर्ष सा. रामसागरपारा दर्री रोड कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा
02. विशेषर दास पनिका पिता भगवान दास पनिका उम्र 34 वर्ष सा. बरपाली मोहल्ला गेवराबस्ती थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.)

*पुलिस के द्वारा हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में पैंपलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।*

0

पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर सजक कोरबा के तहत पैंपलेट के द्वारा जागरूक किया जा रहा है।

पाली पुलिस के द्वारा बैठक में पैंपलेट देकर बैंक में होने वाले अपराध के बारे में जागरूक किया गया।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधि एवं किसानों का बैठक लिया जाए सजग कोरबा के तहत उन्हें जागरूक किया जाए।

थाना/चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में रहने वाले ग्रामीण कृषक मितानिन एवं जनप्रतिनिधियों का बैठक बुलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी पाली एवं उनके स्टाफ के द्वारा ग्राम पोड़ी के पंचायत भवन में जन प्रतिनिधि और ग्रामीणों का बैठक लिया गया बैठक में उपस्थित लोगो को वर्तमान में सरहदी ज़िलों में हुई उठाईगीरी की घटनाओं के संबंध में लोगो को बताया गया और किस गलती के कारण वहां घटना घटित हुआ उसके बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया एवं लोगों को इस संबंध में समझाइश दिया गया कि कभी भी बैंक जाएँ तो हमेशा अकेले न जाकर दो तीन लोगो को साथ लेकर जाए, किसी अनजान लोगो से बात न करे और सीधे घर जाएँ ,कहीं पानठेला या चायठेला में न रुके इस बैठक में ग्राम पंचायत पोड़ी के सरपंच, वहां के पांच, मितानिन एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर इस बैठक में हिस्सा लिए। सजग कोरबा के तहत पैंपलेट सभी को वितरण किया गया और पैंपलेट के माध्यम से सजग कोरबा का प्रचार करने के लिए निवेदन किया गया।

पुलिस के द्वारा हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में सजग कोरबा के तहत पैंपलेट को चश्मा किया गया:-
▪️बैंक के ग्राहक को बैंक में पैसा निकालकर बीच में कहीं भी ना रुके सीधे घर पहुंचे।
▪️लापरवाही पूर्वक पैसे को गाड़ी में ना छोड़े।
▪️बैंक या आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
▪️बैंक में आए लोगों को वित्तीय फ्रॉड की जानकारी देना शामिल है।
▪️ बैंक या एटीएम में पैसे निकलते समय अनजान व्यक्तियों की बातों में ना आए।

पुलिस के द्वारा लिए गए बैठक में महिलाओं को समझाइश दिया गया कि महुवा का सीजन आने वाला है जब भी महुवा बीनने जाएँ तो अकेले महिलाएँ जंगल न जाए और न ही बच्चे बच्चियों को महुवा बीनने जंगल तरफ़ भेजे। महुवा बीनने हमेशा तीन चार लोग एक साथ जाए।

इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगो को साइबर अपराध होने पर नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में तुरंत फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कारवाना है ATM संबंधी ठगी के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया, सेक्स्टॉर्शन,एवं महिला संबंधी अपराध की जानकारी दिया गया।

पाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बहुत जायदा होने की बात बताते हुए लोगो को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने को कहाँ गया
वहाँ उपस्थित लोगो को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जन जागरूकता संबंधित पैंपलेट का वितरण किया गया। लोगो को डायल 112 एवं हाईवे में आपातकालीन dial 1033 के बारे में जानकारी दिया गया।

*कुंडा में विधायक भावना बोहरा ने “जन-भावना मुलाकात” में क्षेत्रवासियों की समस्या के तत्काल निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश*

0

0.समस्याओं के निराकरण के साथ ही जनता के सुझाव भी हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं तभी होगा क्षेत्र का विकास:-भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा के विकास और जनता की समस्याओं के लिए निरंतर कार्य करते हुए विधायक भावना बोहरा ने आज ग्राम कुंडा में जन-भावना मुलाकात कार्यक्रम के तहत जनता से रूबरू हुईं विधानसभा सदन हो या विधानसभा क्षेत्र भावना बोहरा द्वारा जनहित के लिए लगातार प्रयास किये जा रहें हैं जिससे क्षेत्र की जनता को भी लाभ मिल रहा है इसी कड़ी में भावना बोहरा ने कुंडा मंडल में “जन-भावना मुलाकात” के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और वहां उपस्थित समस्त शासकीय विभागों के अधिकारियों को उनके तत्काल निराकरण के लिए निर्देश दिए भावना बोहरा ने कहा कि आज कुंडा क्षेत्र में जनता की समस्याओं से अवगत होने व उसके निराकरण के लिए हमने जन भावना मुलाकात कार्यक्रम के जरिए एक प्रयास किया है कि क्षेत्रवासियों को उनके गाँव के समीप ही सुविधा मिल सके आज यहां बहुत से क्षेत्रवासी अपनी समस्या क्षेत्र में व्यापत विभिन्न आवश्यकताओं को लेकर पहुंचे हैं इसमें कुछ ऐसी समस्याएं जिनका यथास्थल पर तत्काल निराकरण किया गया है और बाकि मांगों सुझावों व समस्याओं के लिए यहां उपस्थित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के लिए निर्देश भी दिए हैं एक जनप्रतिनिधि का यह दायित्व होता है कि वह अपने क्षेत्र वहां की जनता के विश्वास पर खरा उतरे उनसे मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण करें, क्षेत्र का विकास करे इसलिए हमने यह प्रयास किया है और प्रतिमाह ऐसे प्रयास हम करते रहेंगे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने व उसके निवारण के लिए हम कार्य करते रहेंगे जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता से मुलकात में बहुत सी मूलभूत व आवश्यक सुविधाओं के आभाव होने की सूचना थी पूर्व की कांग्रेस सरकार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं होपाता था और क्षेत्र का विकास भी पूरी तरह ठप्प था लेकिन अब छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन का सूर्योदय हुआ इससे जनता में भी एक नया विश्वास आया है और उनके इस विश्वास को पूरा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े हर विषय को लेकर हम संवेदनशील हैं और उसका समाधान करना ही हमारा उद्देश है ऐसे कार्यक्रम जनता से जुड़ने का भी एक बहुत ही अच्छा माध्यम भी है जहाँ वे बिना किसी झिझक के अपनी समस्याओं को बता सकते हैं वो एक उम्मीद के साथ आते हैं और उनकी इन उम्मीदों को पूरा करने के लिए ही हमने यह प्रयास किया है ताकि एक जनप्रतिनिधि व जनता के बीच बेहतर सामंजस्य हो किस प्रकार क्षेत्र का विकास सुनिश्चित होगा इसके लिए उनके सुझाव हमें मिले इन्हीं सुझावों व आपसी सामंजस्य से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा भावना बोहरा ने आगे कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझपर विश्वास कर जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाने के लिए मैं कटिबद्ध हूँ क्षेत्रवासियों समस्याओं के निराकरण के लिए भटकना न पड़े इसके लिए प्रतिमाह इस कार्यक्रम के माध्यम से हम जनता के बीच जाएंगे उनके गाँव में जाकर “जन-भावना मुलाकात” के माध्यम से उनकी मूलभूत सुविधाओं प्रमुख मांग व समस्या से अवगत होंगे तथा तत्काल उसका समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे इसी प्रकार हमने कुछ क्षेत्रों में जनसेवा ही भावना केंद्र की स्थापना भी की है जहाँ केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लेकर क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विषयों,अव्यवस्थाओं एवं समस्याओं के समाधान किये जाते हैं और बाकि कुछ जगहों में भी इस केंद्र की स्थापना हम जल्द ही करने वाले हैं जिससे क्षेत्र की जनता को अपनी तकलीफों के लिए जिला मुख्यालय अथवा ब्लॉक कार्यालय आने-जाने की असुविधा न उठानी पड़ें और उनके गाँव के समीप ही इन सभी परेशानियों का समाधान हो सके। आज कुंडा में हमें “जन-भावना मुलाकात” के दौरान क्षेत्रवासियों से प्राप्त जो भी सुझाव हैं उसपर अमल करेंगे और क्षेत्र तथा जनहित से जुड़े जो विषय, समस्या व मांग संज्ञान में आए हैं उसमें कुछ का निराकरण किया गया है और बाकि के लिए वहां उपस्थित विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है जिनका समाधान भी जल्द हो जाएगा।हमें विश्वास है की इस प्रयास से क्षेत्रवासियों व आमजनों को लाभ मिलेगा विदित हो कि चुनाव से पहले,विधायक भावना बोहरा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र “भावना दीदी की गारंटी” में विधानसभा के 7 प्रमुख स्थानों में जनसेवा ही भावना केंद्र की स्थापना करने की घोषणा की थी अपने घोषणा को मूर्त रूप देते हुए वनांचल क्षेत्र कुकदुर सहित पंडरिया एवं पांडातराई में इसकी स्थापना की जा चुकी है और बाकि शेष 4 स्थानों में भी इस केंद्र की स्थापना जल्द ही की जाने वाली है इस केंद्र में क्षेत्र की समस्या हो या निजी,शासकीय योजनाओं से सम्बंधित जानकारी हो या उसका लाभ लेना इस वन स्टॉप सेंटर में सभी सुविधाएँ क्षेत्रोवासियों को उनके गाँव के समीप ही मिल रही हैं और उन्हें दूर दराज जाने की समस्या से मुक्ति भी मिली है जिससे उनके समय व पैसों की भी बचत हो रही है इसी के साथ जन भावना मुलाकात के माध्यम से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना,निराकरण करना यह प्रयास भी क्षेत्र एवं जनहित से जुड़े विषयों के लिए अपने आप में बेहतर प्रयास होगा जो पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा किया जा रहा है जिसकी सराहना क्षेत्रवासी भी कर रहें हैं।

—————————————-

*ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य का 8 दिवसीय छत्तीसगढ़ में दिव्य आगमन*

0

0.राजिम, रायपुर, सिमगा और सलधा, भिलाई सहित कई स्थानों में शंकराचार्य जी धार्मिक आयोजनों में होंगे शामिल।

0.छत्तीसगढ़ सरकार के अथिति रूप में शंकराचार्य जी का 3 मार्च को रायपुर आगमन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर:- अपने प्रिय छत्तीसगढ़ में ‘परमाराध्य’ परमधर्माधिस उत्तराम्नाय ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामि अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती ‘1008’ महाराज का दिव्य आगमन हो रहा हैं।

*मीडिया प्रभारी अशोक साहू द्वारा दी गई जानकारी*

वही शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया कि पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज 8 दिवसीय प्रवास के लिए छत्तीसगढ़ आगमन होगा तय समयानुसार शंकराचार्य महाराज छत्तीसगढ़ के अतिथि रूप में राजधानी रायपुर 3 मार्च रविवार को पहुंच जाएंगे बता दे कि शंकराचार्य महाराज का आगमन छत्तीसगढ़ सरकार के विशेष विमान से दोपहर में होना है शंकराचार्य के आगमन पर रायपुर विमानतल में सैकड़ो सनातनियों द्वारा दिव्य दर्शन कर पूज्यगुरुदेव जी का स्वागत अभिनन्दन होगा ब्रह्मचारी डॉ इंदुभवानंद के अगुवाई में शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला के लिए प्रस्थान करेंगे जहां अल्प समय विश्राम कर ‘संत सम्मेलन उद्घाटन’ समारोह के लिए राजिम प्रस्थान करेंगे संत सम्मेलन के मंच से सनातनियों को दर्शन व आशिवर्चन देंगे ततपश्चात पुनः शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला प्रस्थान कर रात्रिविश्राम करेंगे।

*3 दिनों तक भक्तों को श्री शंकराचार्य आश्रम में मिलता रहेगा दर्शन लाभ*

छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान 3 से 5 मार्च तक शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला में विराजमान रहेंगे इस दौरान आश्रम में विशेष पूजन दीक्षा विशिष्ठ लोगों से चर्चा व आमजनों को दर्शन लाभ मिलता रहेगा वही आश्रम प्रभारी ब्रह्मचारी डॉ इंदुभवानंद ने बताया कि बड़े ही सौभाग्यशाली है हम, हमारे पूज्यगुरुदेव ज्योतिष्पीठाधीश्वर के 3 दिवसीय प्रवास शंकराचार्य मठ पर हो रहा हैं, जिसकी खबर मिलते ही भव्य तैयारी हो रही हैं आश्रम को फूलों से सुसज्जित किया गया है और शंकराचार्य जी के दर्शन लाभ लेने आने वाले सनातनियों के लिए प्रसाद भंडारे की भरपूर व्यवस्था की गई है।

*रायपुर शहर में भी आयोजन की तैयारी*

वही मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया शंकराचार्य जी के रायपुर प्रवास के दौरान शहर के अलग अलग स्थानों के सनातनियों ने पूर्व में भेट कर भविष्य में शहर आगमन होने पर निवास कर पदार्पण व धर्मसभा के लिए समय मांगा था वही अब पूज्यगुरुदेव के प्रवास के दौरान यह कार्यक्रम भी बनाया जा सकता है जिसे लेकर सनातनी उत्साहित हैं।

*सिमगा में होगी धर्मसभा*

पूज्यगुरुदेव का 6 मार्च को शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला रायपुर से सिमगा आगमन होगा जहां बहोरन लाल ताम्रकार के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकालकर शंकराचार्य को सिमगा बसस्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के पास धर्मसभा स्थल लाया जाएगा जहां मंच के माध्यम से दर्शन एवं आशीर्वचन लाभ मिलेगा वही ताम्रकार निवास में शंकराचार्य महाराज रात्रिविश्राम करेंगे।

*शंकराचार्य करेंगे सपाद लक्षेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजन*

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शंकराचार्य महाराज जी 7 मार्च को दोप. 12 बजे सिमगा से कवर्धा के लिए प्रस्थान करेंगे इस दौरान बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के निवास में पदुकापुजन पश्चात कोइलारी जिला कबीरधाम के लिए प्रस्थान करेंगे वही ग्राम कोइलारी में श्रीमद्भागवत कथा मंच से दर्शन आशिवर्चन देंगे तत्पश्चात ग्राम सलधा सपाद लक्षेश्वर धाम में शंकराचार्य आश्रम के प्रस्थान व रात्रि विश्राम करेंगे।

*शंकराचार्य के सानिध्य में हजारों श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक*

सपाद लक्षेश्वर धाम (सवा लाख शिवलिंग मंदिर) के प्रभारी ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद ने बताया कि महाशिवरात्रि महापर्व पर जगद्गुरु शंकराचार्य का सपाद लक्षेश्वर धाम आगमन हो रहा हैं जिसकी सूचना मिलते ही सम्पूर्ण सलधावासी सहित बेमेतरा जिलावासीयो में भारी उत्साह हैं जगद्गुरु महाराज के आगमन पर हर जगह स्वागत ग्राम सलधा में शोभायात्रा सहित पारंपरिक वाद्ययंत्र के साथ स्वागत अभिनंदन की तैयारी की जा रही है शंकराचार्य महाराज का आगमन 7 मार्च की रात सलधा में होगा रात्रि विश्राम के पश्चात 8 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन सवा लाख शिवलिंग मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों सनातनियो को शंकराचार्य जी महाराज के सानिध्य में जलाभिषेक करने का लाभ मिलेगा जिसकी सम्पूर्ण तैयारी की जा चुकी हैं।

*भिलाई वासियों को मिलेगा दर्शन व आशिवर्चन लाभ*

महाशिवरात्रि की विशेष पूजा उपरांत 09 मार्च को दोप. 12 बजे ग्राम सलधा से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे इस दौरान धमधा में नटराज पटेल दीपक सोनी निवास पर पदुकापुजन होगा इसके पश्चात भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लिए प्रस्थान करेंगे जहाँ धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा के साथ हनुमान वाटिका में धर्मसभा के माध्यम से दर्शन व आशिवर्चन के पश्चात रात्रिविश्राम होगा शंकराचार्य महाराज अपने 8 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के बाद 10 मार्च की सुबह भिलाई से दुर्ग रेल्वे स्टेशन पहुंचेंगे व भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

—————————————-

*विधायक भावना दीदी के अथक प्रयास से मिली किसानों को सौगात*

0

0.गन्ना किसानों के बकाया राशि की किश्त जारी होने पर क्षेत्रवासियों को बधाई।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया शक्कर कारखाने में गन्ना बेचने वाले किसानों के बकाया राशि के भुगतान के लिए विधायक भावना दीदी ने विधानसभा में प्रमुखता से विषय को उठाया और ध्यानाकर्षण करते हुए किसानों को बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की थी इसी कड़ी में आज 15 करोड़ 17 लाख रुपए की राशि किसानों के भुगतान हेतु जारी की गई है जिससे उन्हें 17 दिसंबर 2023 तक पूर्ण भुगतान प्राप्त हुआ है सोमवार तक लगभग 15 करोड़ रुपए की राशि और जारी की जाएगी जिससे शेष भुगतान भी किसानों को जल्द मिलेगा किसानों को हो रही समस्या के प्रति संवेदनशील विधायक भावना दीदी के इस सार्थक प्रयास से किसानों को बड़ी राहत मिली है. बकाया भुगतान से उन्हें आर्थिक समस्या हो रही थी भावना दीदी के प्रयास और भुगतान की राशि मिलने से उनके चेहरों में मुस्कान आई है एक जनप्रतिनिधि ऐसा ही होना चाहिए जो दूसरों की पीड़ा को खुद की पीड़ा समझे।

—————————————

*पुलिस द्वारा बलात्कार के आरोपी को किया गिरफतार*

0

*आरोपी द्वारा पीड़िता से शादी का प्रस्ताव रखकर बनाता रहा शारीरिक संबंध*

*पीड़िता द्वारा शादी करने बोलने पर आरोपी द्वारा मारपीट कर दिया गया जान से मारने की धमकी*

*नाम आरोपी – भूपेन्द्र पटेल पिता श्री रामगुलाम पटेल उम्र 27 वर्ष पता – ग्राम सारिसताल पोस्ट अखरार थाना लोरमी जिला मुंगेली वर्तमान पता इमलीपारा गली नम्बर एक थाना सिविल लाईन बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का विवरण इस प्रकार है की दिनाँक 20/02/2024 को पीड़िता द्वारा थाना सिविल लाइन उपस्थित होकर लिखित में आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी भूपेन्द्र पटेल से जान पहचान होने के कारण 20 फरवरी 2021 को उसके किराये के मकान इमलीपारा जय माता दी गली नं 1जहा टिफिन देने गयी थी तो रूम मे आरोपी भूपेन्द्र अकेले था जो पीड़िता से शादी करने की बात बोलते हुये जबरदस्ती पीड़िता के साथ शारिरिक सम्बन्ध बनाया जिसके बाद शादी करने का विश्वास दिलाकर लगातार सम्बन्ध बनाया है एवं शादी करने की बात करने पर बात करना बन्द कर दिया है। जिसके बाद मारपीट कर जन से मारने की धमकी दिया है की रिपोर्ट से तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजनेश सिंह सर को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने के निर्देश के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन श्री उमेश प्रताप गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर उक्त आरोपी का पता तलाश किया गया आरोपी भागने के फिराक में लुक छिप रहा था जिसको घेराबंदी कर पकड़ा गया है घटना के बारे में पूछताछ करने घटना घटित करना काबुल किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*जिले में 03 दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन।*

0

कोरबा – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा 06 से 08 मार्च तक 03 दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम बाल्को एवं एस.ई.सी.एल. खेल परिसर मुड़ापार में किया जा रहा है। प्रतियोगिता अंतर्गत 06 मार्च को कबड्डी एवं 100 मीटर दौड़, 07 मार्च को खो-खो एवं लम्बी कूद, 08 मार्च को हॉकी एवं रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम बाल्को में तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एस.ई.सी.एल. खेल परिसर मुड़ापार में किया जाएगा। प्रतियोगिता में 09 वर्ष से अधिक के बालिका/महिला खिलाडियों को सम्मिलित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में कोई भी महिला वर्ग की खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क है। संबंधित खेलों के बालिका/महिला प्रतिभागी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन हेतु गोपाल दास महंत व्यायाम शिक्षक मोबाईल नंबर 9630848367 एवं व्हॉलीबॉल खेल हेतु सुशील गर्ग मोबाईल नंबर 9827464122 पर संपर्क कर सकते हैं। विजेता प्रतिभागी को विभाग द्वारा पुरस्कार प्रदाय किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने जिले की समस्त महिला खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने की अपील की है। अधिक जानकारी हेतु प्रतिभागी मोबाईल नंबर 7067747300 एवं 9074668699 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

*कोटपा अधिनियम के तहत मानिकपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में की गई कार्यवाही।*

0

 

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी के निर्देशानुसार डॉ. कुमार पुष्पेश नोडल अधिकारी एनटीसीपी के नेतृत्व में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. मानसी जायसवाल, जिला सलाहकार (एनटीसीपी) श्री सुनील कुमार सांडे ड्रग इंपेक्टर श्री प्रेमचंद साहू, थाना प्रभारी मानिकपुर की संयुक्त टीम के द्वारा मानिकपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सीएमएचओ ने बताया कि मानिकपुर थाना क्षेत्र के 11 जगह कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है। जिसके अंतर्गत 08 चालानी कार्यवाही में 1000 रूपये वसूल किया गया। साथ ही 03 स्थानों पर समझाइश दी गई।


इस दौरान आमजनों को कोटपा एक्ट-2003 के धारा 04 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध, धारा 5 के तहत सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादन के विज्ञापन पर प्रतिबंध, धारा 6 के तहत नाबालिकों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सिगरेट या अन्य तम्बाकू उत्पादों की बिक्रि पर प्रतिबंध, बिना विशिष्ट स्वास्थ्य चेतावनियों के सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि धारा 4 एवं 6 के तहत 200 रूपये तक जुर्माना किया जा सकता है। साथ ही तम्बाकू उत्पाद बेचने पर प्रतिबंधित करने वाले पोस्टर दुकानों में चस्पा किया गया तथा तम्बाकू उत्पाद नहीं बेचने हेतु निर्देशित किया गया।