Home Blog Page 693

*सांसद श्रीमती महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक*

0

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने प्रभावी उपाय अपनाने के दिए निर्देश।

कोरबा – सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटना रोकने, ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी उपाय अपनाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, जिला पंचायत सदस्य श्री गणराज सिंह कंवर, श्री गोदावरी प्रमोद राठौर, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, जिला परिवहन अधिकारी श्री शशिकांत कुर्रे सहित पीडब्ल्यूडी, यातायात विभाग एवं अन्य जनप्रतिनिधि व संयंत्रों के अधिकारी उपस्थित थे।
सांसद श्रीमती महंत ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सार्वजनिक उपक्रम एसईसीएल, बाल्को, पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, एनएचएआई, एनएचपीडब्ल्यूडी, परिवहन, यातायात विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी कदम उठाएं जाएं। उन्होंने अधूरे मार्गों को शीघ्र पूरा करने, आवश्यकतानुसार सड़कों पर संकेतक लगाने, मरम्मत योग्य सड़कों का शीघ्रता से मरम्मत करने, धूल उड़ने वाले मार्गों पर नियमित पानी का छिड़काव करने तथा सड़क पर जाम लगने से रोकने के लिए भारी वाहन चलने वाले मार्ग के आसपास पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक ब्रेकर तथा संकेतक लगाने की बात कही।
बैठक में सांसद श्रीमती महंत को कलेक्टर श्री वसंत ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, सड़क सुरक्षा से संबंधित किए गए प्रयास व सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में किए गए कार्याे की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करते हुए सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए। एसपी श्री तिवारी ने बताया कि जिले में चिन्हांकित दुर्घटनाजन्य ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में लोगों को होडिंग बैनर-पोस्टर के माध्यम से सचेत करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि यातायात एवं परिवहन विभाग द्वारा जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के लाइसेंस लगातार निरस्त भी किया जा रहा है।

*शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जल जीवन मिशन के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करें : सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत*

0

दिशा समिति की बैठक संपन्न।

कोरबा – जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्रीमती महंत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जल जीवन मिशन के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करें। जिले में युवा एवं ऊर्जावान अधिकारियों की टीम मौजूद है, जिला प्रशासन द्वारा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए।
सांसद श्रीमती महंत ने दूरस्थ इलाकों में पोस्टमार्टम (शव परीक्षण) केंद्र, मर्च्युरी, एंबुलेंस का संचालन करने, स्वास्थ्य, विद्युत और शिक्षा जैसी सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्र के स्कूलों में आवश्यकतानुसार शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्कूलों में बच्चों को गर्म एवं गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन नियमित रूप से देने के निर्देश दिए। हर घर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने दिए गए निर्देशों का पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
सांसद श्रीमती महंत ने पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की। सांसद श्रीमती महंत ने कोरबा जिले में मनरेगा के कार्यों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना, जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी तथा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सक तथा मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सांसद श्रीमती महंत ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, रूरबन मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, एकीकृत बाल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भू-अभिलेख आधुनिकीकरण, दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्कूल शिक्षा विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग, सांख्यिकी विभाग, नगर पालिक निगम अंतर्गत संचालित आवास एवं पेयजल तथा स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, जिला पंचायत सदस्य श्री गणराज सिंह कंवर, श्री गोदावरी प्रमोद राठौर, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारीगण और जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

*श्रमिकों के लिए शुरू हुई 05 रूपए में भरपेट भोजन की व्यवस्था।*

0

श्रम मंत्री श्री देवांगन ने बाल्को में किया शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना का शुभारंभ।

कोरबा – श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज कोरबा जिले के बाल्को में शहीद वीर नारायणसिंह श्रम अन्न योजना अंतर्गत निर्माण, संगठित एवं असंगठित वर्ग के श्रमिकों के लिए 05 रूपए में भरपेट भोजन की व्यवस्था हेतु दाल-भात केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं भी श्रमिकों को भोजन परोसने के साथ भोजन भी किए और श्रमिकों से अपील की कि वे इस दाल-भात केंद्र में भोजन अवश्य करें। श्रम मंत्री ने इस पहल को गरीब श्रमिकों के लिए लाभदायक बताते हुए श्रम विभाग अंतर्गत श्रमिकों और उनके परिवार के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के विकास में श्रमिकों का बहुत बड़ा योगदान है। श्रमिकों ने सड़क, पुल-पुलिया, महल सहित अन्य बड़े-बड़े कार्य किए हैं। उद्योग मंत्री होने के नाते उनकी भी कोशिश है कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा उद्योग स्थापित हों और छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार मिले।
दाल-भात केंद्र का शुभारंभ करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि इस योजना को प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तत्काल सहमति दी और आज उनके प्रयास से गरीब मजदूरों को किफायती दर में भरपेट भोजन उपलब्ध होगा। श्रम मंत्री ने बताया कि उन्होंने भी गरीबी को बहुत ही करीब से देखा है। इसलिए वे श्रमिकों की आवश्यकताओं को भलीभांति जान और समझ सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 21 स्थानों पर दाल-भात केंद्र प्रारंभ है। अन्य 22 स्थानों पर भी इसका संचालन किया जाएगा। कोरबा जिले में तीन स्थानों पर दाल-भात केंद्र का संचालन होगा। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि बहुत से श्रमिक भाई कार्य की वजह से हड़बड़ी में घर से खाना खाकर नहीं आ पाते। ऐसे में दाल-भात केंद्र के माध्यम से कम कीमत पर भोजन उनके लिए लाभदायक साबित होगा। मंत्री श्री देवांगन ने श्रमिकों को बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गरीबों और श्रमिकों के कल्याण के लिए सोचते हैं। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों के लिए योजनाएं बनाई हैं। प्रदेश में महतारी वंदन योजना के माध्यम से सभी महिलाओं को साल के 12 हजार रूपए देने, किसानों को 3100 रूपए समर्थन मूल्य तथा तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रूपए मानक बोरा सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त चांवल भी दिया गया ताकि गरीब भूखे पेट न सोए। इसी तरह प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लागू की गई है। इनमें पंजीयन कराने वाले गरीब परिवारों को लोन देकर जीवन स्तर आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। श्रम मंत्री ने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी श्रमिकों को दी और उनका लाभ उठाने की अपील भी की। कार्यक्रम में बाल्को के सीईओ श्री राजेश कुमार ने दाल-भात केंद्र का शुभारंभ किए जाने पर छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह सरकार श्रमिकों के योगदान और उनके कल्याण के विषय में सोचती है। देश को विकास की राह में आगे बढ़ाने में श्रमिकों का बड़ा योगदान है। बाल्को में लगभग 14 हजार श्रमिक हैं, जो अपने परिश्रम की बदौलत एल्यूमिनियिम के उत्पादन में सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब मिलजुल कर इस योजना को अच्छे से चलाएंगे और सभी श्रमिकों को भोजन उपलब्ध कराएंगे। कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान पार्षद श्री लुकेश्वर चौहान, श्री नरेंद्र देवांगन, नर्मदा लहरे, ईश्वर साहू, नरेंद्र पाटनवार, प्रफुल्ल तिवारी, आकाश श्रीवास्तव सहित सहायक श्रम आयुक्त श्री राजेश आदिले, बाल्को के अवतार सिंह, प्रज्ञा पाण्डेय तथा श्रमिक संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।

श्रमिकों के साथ भोजन कर श्रम मंत्री ने श्रमिकों से की अपील –
श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने बाल्को में दाल-भात केंद्र का शुभारंभ करने के साथ भोजन की गुणवत्ता को परखने तथा श्रमिकों का उत्साह वर्धन करने उनके साथ भोजन किया। उन्होंने भोजन भी परोसे। श्रम मंत्री ने एक साथ भोजन कर रहे श्रमिकों से अपील की कि वे बेझिझक इस केंद्र में आएं और निःसंकोच भरपेट खाना खाएं। उन्होंने श्रमिकों से भूखापेट रहकर काम नहीं करने तथा अन्य मजदूर साथियों को भी इस योजना का लाभ लेने सहयोग करने की अपील की।

*सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही।*

0

कोरबा पुलिस के द्वारा 07 दिवस के दौरान 146 लोगों के विरुद्ध 36(च) के तहत कार्यवाही किया गया।

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 6 किलो 600 ग्राम गांजा को किया गया जप्त।

कोरबा  – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत आम जगह पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपित्रत अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है।

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ब्रिध एनालाइजर के माध्यम से पूरे कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही किया गया, लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह वशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत दो पिहया वाहन, चार पिहया वाहन, पिकअप ट्रक एवं ट्रेलर को चेक किया गया और उन्हें शराब पीकर वाहन न चलाऐ और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया।

07 दिवस के भीतर पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर कार्यवाही करते हुए पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए 35 प्रकरणों में कुल 861 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 135 पाव प्लेन देशी मंदिरा शराब को किया गया जप्त कुल 35 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही। कोरबा पुलिस के द्वारा 07 दिवस के भीतर पेट्रोलिंग के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाके एवं आम जगह पर शराब का सेवन करते हुए मिले 146 लोगों के विरुद्ध 36(च) के तहत कार्यवाही किया गया

पुलिस के द्वारा जिले में जहां-जहां अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 6 किलो 600 ग्राम गांजा को किया गया जप्त।

कोरबा पुलिस के द्वारा 396 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

 

*ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर 18 प्रकरण दर्ज किए गए।*

0

ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों से लगभग 30000 रुपए वसूले गए।

कार्यवाही हुए लोगों का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोिलंग किया गया। इसी कड़ी में  थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवर स्पीड गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध सिख्त से कार्यवाही करने का नर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपित्रत अधिकारी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही किया गया है।

कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करते हुए 18 प्रकरणों में लगभग कुल 30000 रुपए वसूले के साथ-साथ उनका लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी किया जा रहा है।

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पैट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक बौराहा एवं भीडभाइ वाले इलाकों में जाकर पैट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं ओवर स्पीड वहां चलने वाले पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया। लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह वशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वहां ना चलाएं ना ही शराब पीकर वाहन न चलाऐ और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी किया जा रहा है।

 

सांसद संतोष पांडेय का कवर्धा आगमन कल, भव्य स्वागत की तैयारी

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- भाजपा द्वारा राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद संतोष पांडेय को पुनः सांसद प्रत्याशी घोषित किया गया है इसको लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह व जश्न का माहौल है प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात् कल 4 मार्च सोमवार को दोपहर 2 बजे सांसद संतोष पांडेय का प्रथम कवर्धा आगमन होगा इसके मद्देनज़र भाजपा द्वारा जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है सर्वप्रथम नगर के ठाकुरदेव चौक में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा सांसद पांडेय का स्वागत किया जाएगा इसके बाद रैली के माध्यम से जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे यहां पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व मुलाक़ात करेंगे।

—————————————-

लगातार बढ़ रही मंहगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

0

0.मंहगाई सरकारी नियंत्रण से बाहर, लोगों का हो रहा जीना दूभर:-चोवा राम

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर लगातार बढ़ रही मंहगाई के विरोध में बीते शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय कवर्धा में रैली निकाली और केन्द्र तथा राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की रैली का शुभारंभ शहर कांग्रेस कार्यालय सिग्नल चौक कवर्धा से किया गया रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी हांथों में झंडा, बैनर पोस्टर लेकर शहर की सड़कों में उतरे और केन्द्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल सहित रोजमर्रा की उपयोगी आवश्यक सामग्रियों की कीमतों में की जा रही मूल्य वृद्धि को लेकर जमकर नारेबाजी की इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से शहर के बाजार से खरीदी भी की और पेट्रोल पंप पहुंचकर पेट्रोल की खरीदी कर दामों को लेकर नारेबाजी की इस अवसर पर कृषि उपज मण्डी कवर्धा के पूर्व उपाध्यक्ष चोवा साहू ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के राज में पेट्रोल,डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल सहित रोजमर्रा की उपयोगी आवश्यक सामग्रियों की कीमतें पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है ऐसे में आम लोगों का जीना दूभर हो गया है पेट्रोल के दाम बीते कई वर्षो से सौ के पार चल रहे हैं रसोई गैस सिलैण्डर एक हजार के पार पहुंच चुका है डीजल के दाम बढ़ने से इसका सीधा असर खेती किसानी से लेकर रोजमर्रा की उपयोगी आवश्यक सामग्रियों की कीमतों पर पड़ रहा है लेकिन दुर्भाग्य का विषय है कि केन्द्र की मोदी सरकार इस पर जरा भी ध्यान नहीं दे रही है चोवा साहू ने कहा कि इसी मंहगाई के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर जिला मुख्यालय कवर्धा में विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें मुख्य रूप से होरी राम साहू, नीलकंठ साहू चोवा राम साहू,मोहित महेश्वरी, विजय पांडे,पीतांबर वर्मा, प्रकाश अग्रवाल, रामचरण पटेल, ईश्वर शरण वैष्णव, गोपाल चंद्रवंशी, मणिकांत त्रिपाठी,गंगोत्री योगी सीमा अनंत, नारायणी, लेखा राजपूत,वाल्मीकि वर्मा,सितेश चंद्रवंशी, लोकेश वर्मा, शरद बंगाली, कृष्णा साहू, जालेश्वर यादव, सूरज वर्मा तूकेश्वर साहू आनंद साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित थे।

—————————————-

*कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।*

0

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज पाली के केराझरिया में आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, व्हीआईपी बैठक, बेरिकेडिंग, विभागीय स्टॉल सहित अन्य व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम के आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए मंच में आवश्यक व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में पेयजल, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था और प्रवेश पास के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान डीएफओ कटघोरा श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, श्री दिनेश कुमार नाग सहित एसडीएम, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

*श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन 4 मार्च को करेंगे दाल भात केंद्र का शुभारंभ।*

0

कोरबा – उद्योग,वाणिज्य और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सोमवार 4 मार्च को बालकोनगर में दाल भात केंद्र का दोपहर 1 बजे शुभारंभ करेंगे।
शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना अंतर्गत भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल एवं असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल और श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों के लिए 5 रुपये में गरम एवं पौष्टिक भोजन प्रदान की जाएगी। बालको के एलुमिना गेट के सामने श्रम मंत्री श्री देवांगन के मुख्य अतिथि एवं विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल की अध्यक्षता में 4 मार्च को दोपहर 1 बजे दाल भात केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा।

*समाज के लिए प्रेरणा बन आदर्श जीवन-यापन करें नवदंपत्ति: उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव।*

0

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने नवदंपत्तियों को दी शुभकामनाएं।

कार्यक्रम में 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

कोरबा – मां सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आज छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव सपत्नीक शामिल हुए। उन्होंने नवदम्पतियों के परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने वर-वधुओं के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि आप सभी समाज के लिए प्रेरणा बनें एवं आदर्श जीवन यापन करें। आयोजन में 31 जोड़े पूरे रीति रिवाज से पवित्र बंधन में आबद्ध हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वाणिज्य,उद्योग एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल व अन्य जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के प्रबंधक व व्यवस्थापक सहित समिति के अन्य सदस्य एवं विभिन्न समाज के नागरिक बड़ी संख्या में वर-वधुओं को आशीर्वाद देने उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में 31 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न हो रहा है। सभी जोड़ो को माँ सर्वमंगला के आशीर्वाद के साथ ही अपने माता पिता, परिवारजन सहित कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न समाज के लोगों, वरिष्ठजनों का शुभ आशीष मिल रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि सामूहिक विवाह में वर-वधुओं को उनके परिजनों के अलावा और भी अधिक लोगों व समाज का आशीर्वाद मिलता है। इस हेतु उन्होंने मन्दिर समिति को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं व बधाई दी। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश नित नए सफलता की ऊंचाईयों को छू रहा है। अब अनेक मामलों में भारत पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य में विकास कार्यों में तेजी आई है। प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रही है। जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि सामूहिक विवाह के इस आयोजन में 31 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ हैं। यह हम सभी के लिए हर्ष की बात है, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव सपत्नीक वर वधुओं को आशीर्वाद देने आए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आयोजन बहुत ही सराहनीय व पुनीत है। श्री देवांगन ने सभी वर-वधुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों द्वारा नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया एवं उपहार सामग्रियां भेंट की गई। उपमुख्यमंत्री ने सपत्नीक मां सर्वमंगला देवी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर माँ सर्वमंगला से आशीर्वाद लिया एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना की।