Home Blog Page 692

*नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बीमा कंपनी के अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की जिला न्यायाधीश ने ली बैठक।*

0

कोरबा – जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा श्री सत्येंद्र कुमार साहू के द्वारा 09 मार्च 2024 को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक मोटर दुर्घटना दावा/क्लेम संबंधी राजीनामा योग्य प्रकरण नेशनल लोक अदालत में समझौते के माध्यम से निराकरण किये जाने हेतु जिले के समस्त बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक एवं अधिवक्ताओं की बैठक ली गई। बैठक में जिला न्यायाधीश के द्वारा बीमा कंपनियों के पदाधिकारियों एवं क्लेमेंट अधिवक्ताओं से शीघ्र प्रस्ताव देने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में श्री जॉन टोप्पो नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, श्री प्रताप केरकेट्टा, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, श्री आर.एन. राठौर, श्री श्रीराम श्रीवास, श्री सुनील यादव, श्री श्रेष गुप्ता, श्री महेंद्र अग्रवाल, श्रीमती कृष्णा सूर्यवंशी, श्री अशोक सोनी, श्री राज कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित हुए।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा अवगत कराया गया कि जो भी पक्षकार राजीनामा के माध्यम से अपने लंबित प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से निराकरण कराना चाहते है वे पक्षकार अपने प्रकरण को संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि न्यायालय में प्रस्तुत होने वाले मामले जिनमें कोर्ट फीस चस्पा है उन प्रकरणों में लोक अदालत के माध्यम से निराकरण होता है उक्त प्रकरणों में कोर्ट फीस वापसी का प्रावधान है, साथ ही लोक अदालत में निराकरण होने वाले प्रकरणों में किसी भी न्यायालय में अपील स्वीकार्य नहीं होती। नेशनल लोक अदालत में बैंक, विद्युत, दूरसंचार, नगर पालिक निगम कोरबा के प्रीलिटिगेशन के प्रकरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा में हेल्प डेस्क का निर्माण किया गया है।

*कलेक्टर ने पसान में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों का लिया जायजा।*

0

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के 09 मार्च को प्रस्तावित आगमन की तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री सरोज महिलांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के पसान में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हेतु चिन्हाकिंत स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तार से जानकारी दी और कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, पंडाल, बैठक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, बेरिकेडिंग, विद्युत, शौचालय जैसी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने हैलीपेड में फायर ब्रिगेड सहित सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय का जिले के पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पसान में 09 मार्च 2024 का आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देंगे।

*संगीता और स्नेहलता के लिए बचत व बच्चों के शिक्षा का आधार बनेगा महतारी वंदन योजना।*

0

महतारी वंदन योजना से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर,अपनी जरूरतों के लिए अब नहीं रहेंगी दूसरों के भरोसे।

कोरबा – महिला सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना मील का पत्थर साबित होने जा रही है। इस योजना का लाभ मिलने से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत व आत्मनिर्भर बनेंगी। वह खुद की और अपने परिवार की छोटी-मोटी जरुरतों के लिए अब दूसरों के भरोसे नहीं रहेंगी। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र प्रत्येक महिलाओं को उनके खाते में हर माह एक-एक हजार रुपए और साल भर में 12 हजार रूपए डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से मिलेंगे। पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम अमझर निवासी संगीता यादव (31 वर्ष) का नाम भी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की सूची में दर्ज है। इस योजना को लेकर उत्साहित संगीता यादव ने कहा कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण में सहयोग करती है, उसके पति राजेंद्र यादव मिस्त्री का काम करते हैं। महतारी वंदन योजना से हर महीने एक-एक हजार रुपए मिलने से उनको बड़ी राहत मिलेगी। अभी उसकी आमदनी इतनी नहीं है कि वह कुछ पैसे की बचत कर सके लेकिन महतारी वंदन से मिलने वाली राशि को वह अब बचत के रूप में बैंक में जमा करेगी ताकि भविष्य में उसके परिवार के लिए काम आ सके। संगीता यादव ने महतारी वंदन योजना के लिए सरकार के प्रति आभार जताया। इसी तरह पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ही ग्राम तेलियामार पसान में रहने वाली श्रीमती स्नेहलता तिग्गा (38 वर्ष) ने कहा कि उसके पति रोहित तिग्गा मजदूरी करते हैं, बच्चे पढ़ाई कर रहें हैं इसलिए घर चलाने के लिए पति-पत्नी दोनों मजदूरी करते हैं। स्नेह लता ने कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि को वह अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करेगी। उसने कहा कि महतारी वंदन योजना काफी अच्छी योजना है, इससे उसे और उसके जैसे अन्य दूसरी महिलाओं को भी आर्थिक मदद मिल सकेगी। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना है, जो प्रदेश की महिलाओं के लिए उनके आर्थिक स्वावलंबन का आधार बनेगा, यही कारण है कि इस योजना के लागू होने से महिलाएं उत्साहित और हर्षित हैं।

*लेमरू पुलिस के द्वारा ग्राम देवपहरी में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों की बैठक।*

0

सरहर्दी जिलों मैं कृषकों के साथ हो रहे उठाई गिरी को देखते हुए सजग कोरबा के तहत ग्राम देवपहरी में रखा गया था बैठक।

पुलिस के द्वारा हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में पैंपलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधि एवं किसानों का बैठक लिया जाए सजग कोरबा के तहत उन्हें जागरूक किया जाए।

थाना/चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में रहने वाले ग्रामीण कृषक मितानिन एवं जनप्रतिनिधियों का बैठक बुलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी लेमरू जितेंद्र यादव एवं उनके स्टाफ के द्वारा ग्राम देवपहरी में जन प्रतिनिधि और ग्रामीणों का बैठक लिया गया बैठक में उपस्थित लोगो को वर्तमान में सरहदी ज़िलों में हुई उठाईगीरी की घटनाओं के संबंध में लोगो को बताया गया और किस गलती के कारण वहां घटना घटित हुआ उसके बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया एवं लोगों को इस संबंध में समझाइश दिया गया कि कभी भी बैंक जाएँ तो हमेशा अकेले न जाकर दो तीन लोगो को साथ लेकर जाए, किसी अनजान लोगो से बात न करे और सीधे घर जाएँ ,कहीं पानठेला या चायठेला में न रुके इस बैठक में ग्राम पंचायत देवपहरी के सरपंच, वहां के पंच, मितानिन एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर इस बैठक में हिस्सा लिए। सजग कोरबा के तहत पैंपलेट सभी को वितरण किया गया और पैंपलेट के माध्यम से सजग कोरबा का प्रचार करने के लिए निवेदन किया गया।

*पुलिस के द्वारा हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में सजग कोरबा के तहत पैंपलेट को चश्मा किया गया:-*
▪️बैंक के ग्राहक को बैंक में पैसा निकालकर बीच में कहीं भी ना रुके सीधे घर पहुंचे।
▪️लापरवाही पूर्वक पैसे को गाड़ी में ना छोड़े।
▪️बैंक या आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
▪️बैंक में आए लोगों को वित्तीय फ्रॉड की जानकारी देना शामिल है।
▪️ बैंक या एटीएम में पैसे निकलते समय अनजान व्यक्तियों की बातों में ना आए।

पुलिस के द्वारा लिए गए बैठक में महिलाओं को समझाइश दिया गया कि महुवा का सीजन आने वाला है जब भी महुवा बीनने जाएँ तो अकेले महिलाएँ जंगल न जाए और न ही बच्चे बच्चियों को महुवा बीनने जंगल तरफ़ भेजे। महुवा बीनने हमेशा तीन चार लोग एक साथ जाए।

इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगो को साइबर अपराध होने पर नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में तुरंत फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कारवाना है ATM संबंधी ठगी के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया, सेक्स्टॉर्शन,एवं महिला संबंधी अपराध की जानकारी दिया गया।

लेमरू क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की बात बताते हुए लोगो को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने को कहाँ गया
वहाँ उपस्थित लोगो को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जन जागरूकता संबंधित पैंपलेट का वितरण किया गया। लोगो को डायल 112 एवं हाईवे में आपातकालीन dial 1033 के बारे में जानकारी दिया गया।

*अवैध कारोबार में संलिप्त आदतन आरोपियों पर कसा गया शिकंजा।*

0

पुलिस को विगत कुछ समय से अवैध शराब, गांजा, एम्पुल एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिस पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया।

पिछले दो दिन में 03 पुरुष एवं 01 महिला आरोपियों से कुल 24 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 2 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार।

 

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी अवैध शराब, गांजा, एम्पुल एवं अन्य गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है।

पुलिस को विगत कुछ समय से अवैध शराब, गांजा, एम्पुल एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी इसी कड़ी में थाना सिविल लाईन रामपुर एवं थाना कोतवाली के द्वारा अवैध कारोबार में संलिप्त आदतन आरोपियों पर कसा गया शिकंजा पुलिस के द्वारा एक टीम बनाकर दिनांक 03.03.204 एवं दिनांक 04.03.2024 को जिले में अवैध रुप से कच्ची महुआ शराब एवं गांजा रखकर बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

▪️इसी कड़ी में थाना सिविल लाईन रामपुर के स्टॉफ के द्वारा दिनांक 03.03.2024 को आरोपी विशाल पावले पिता संजय पावले उम्र 23 वर्ष साकिन शंकर नगर खरमोरा थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा (छ.ग.) के द्वारा पीजी कॉलेज के सामने चिकन सेंटर में 09 लीटर अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया।

▪️शंकर नगर निवासी मुरारी सिंह पिता भगवान सिंह उम्र 47 साल सा. इंडस्ट्रियल एरिया के द्वारा अवैध रुप से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब डबरीपारा में बिक्री करते पकड़े जाने पर आबकारी एक्ट के तहत थाना सिविल लाईन रामपुर में कार्यवाही किया गया।

▪️दिनांक 04.03.2024 को आरोपी संजय पावले पिता सम्पत पावले उम्र 43 वर्ष साकिन शंकर नगर खरमोरा के द्वारा अपने कब्जे में 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट में थाना सिविल लाईन रामपुर में कार्यवाही की गई है

▪️इसी क्रम में थाना कोतवाली को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मोतिसागरपार में रहने वाली ताराबाई अपने घर में अवैध गांजा रख कर बेच रही है इस सूचना पर पुलिस के द्वारा बताए हुए जगह पर जाकर उक्त महिला के घर से 2 किलो 100 ग्राम गांजा को किया गया जप्त। आरोपी महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया।

नाम आरोपी:-
01. विशाल पावले पिता संजय पावले उम्र 23 वर्ष साकिन शंकर नगर खरमोरा थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा (छ.ग.)
02. मुरारी सिंह पिता भगवान सिंह उम्र 47 साल सा. इंडस्ट्रियल एरिया शंकर नगर, थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा
03. संजय पावले पिता सम्पत पावले उम्र 43 वर्ष साकिन शंकर नगर खरमोरा थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा (छ.ग.)
4. ताराबाई सारथी पति कृपाराम सारथी निवासी मोतिसागरपारा कोरबा थाना कोतवाली

*डीजल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस किया गिरफ्तार।*

0

आरोपी के कब्जे से चोरी किया गए डीजल को किया गया बरामद।


कोरबा – प्रार्थी शेख अयातुल्ला खुमैनी पिता इनायतुल्ला उम्र 24 वर्ष एनटीपीसी कालोनी के पीछे सिद्धी वाटिका दर्री में रहता हू विशाल लोजिस्टीक ट्रांसपोर्ट कम्पनी में सुपरवाईजर का काम करता हूं कि दिनांक 03/03/2024 को कंपनी के हाईवा ट्रक क्रमांक CG04NV1497 से करीबन 20 लीटर डीजल चोरी होने की सूचना दिया थाना दर्री को दिया जिस पर सूचना पर थाना दर्री मे अपराध क्रमांक 77/2024 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।मामले की जानकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिदार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री रविन्द्र कुमार मीना को प्रकरण के हालात से अवगत कराकर एवं दिशा निर्देश मार्गदर्शन प्राप्त कर विवेचना दौरान कंपनी के हाईवा वाहन क्रमांक CG04NV1497 में दिनांक 03/03/2024 को कंपनी के केम्प कार्यालय गोपालपुर से 50 लीटर डीजल डालकर ड्राइवर मंजेश सिंह को केम्प से सीपेट स्याहीमुड़ी दर्री जाने रवाना किया था। विवेचना के दौरान ड्राइवर मंजेश सिंह से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार किया। चोरी किए डीजल को सिटी बस के ड्राइवर राजेश राजपूत को बेचना बताया राजेश को तलब कर उसके निशानदेही पर डीजल को जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध विधिवत करवाई किया गया।

आरोपी –
01.मनजीत सिंह पिता नितेश सिंह उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम रजौली थाना बनियापुर जिला छपरा बिहार हाल मुकाम यादव पर लाटरी कोरबा।
02. राजेश राजपूत पिता शिवप्रसाद उम्र 38 वर्ष निवासी नागोईखार थाना दर्री जिला कोरबा

*ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का होगा ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित।*

0

कोरबा पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाना, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट, धारा 304 ए भादवि के तहत कुल 106 लोगों पर लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की गई।

 

3 माह तक रहेगा निलंबित दुबारा नियमों का उल्लंघन करने पर होगा लाइसेंस निरस्त।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोिलंग किया गया। इसी कड़ी में दिनांक 04/03/2024 को थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपित्रत अधिकारी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही किया गया है।

लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही करते हुए कुल 106 लोगों पर किया गया :-
▪️शराब पीकर वाहन चलाना- 68
▪️ओवर स्पीड वाहन चलाना- 07
▪️बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना- 28
▪️धारा 304 भादवि के तहत- 03

कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करते हुए 22 प्रकरणों में लगभग कुल 35000 रुपए वसूले।
कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पैट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीडभाड वाले इलाकों में जाकर पैट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं ओवर स्पीड वहां चलने वाले पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया। लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वहां ना चलाएं ना ही शराब पीकर वाहन न चलाऐ और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की गई।आगे भी पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

*शासकीय कार्य में लापरवाही का मामला, पटवारी को किया गया निलंबित*

0

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने पटवारी श्री मोहन लाल कैवर्त्य को अपने पदीय क्षेत्र में शासकीय कार्यों के निर्वहन के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार बरपाली के प्रतिवेदन के आधार पर बरपाली तहसील के पटवारी हल्का नंबर 09 ग्राम पुरैना के पटवारी श्री मोहन लाल कैवर्त्य को पदेन दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण जारी कारण बताओ सूचना पत्र के संबंध में संतोषप्रद जवाब प्राप्त नहीं हुआ। इस हेतु कलेक्टर श्री बसंत ने पटवारी के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन काल में पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय पसान नियत किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

*सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दो दिवसीय पाली महोत्सव का होगा आयोजन*

0

उपमुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल।

कोरबा – जिले में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 07 से 08 मार्च तक किया जाएगा। जिसमें स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ देश की विभिन्न संस्कृतियों से परिचय कराने तथा पर्यटन की संभावनाओं के विकास तथा प्रचार-प्रसार हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग ने बताया कि उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में पाली महोत्सव के पहले दिन का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए महिला कलाकारों की प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा व मोनाली ठाकुर, छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा व अन्य राज्य/स्थानीय महिला कलाकारों, बच्चों द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएगी।

*निजी फर्म/संस्था द्वारा लगाए जाएंगे स्टॉल, न्यूनतम शर्तों का करना होगा पालन -*
पाली महोत्सव 2024 अंतर्गत आयोजन स्थल में निजी फर्म/संस्था अपना स्टॉल लगाने हेतु फर्म द्वारा 30 हजार रूपए निर्धारित शुल्क राशि पाली महोत्सव कोरबा के नाम से नगद राशि या बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से 05 फरवरी शाम 04 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा में जमा कर सकते हैं। स्टॉल स्थापित करने हेतु संस्था/प्रोपराईटर पंजीकृत होना आवश्यक है। स्टॉल के सामानों के परिवहन हेतु संस्था/फर्म को किसी प्रकार का देय नहीं होगा न ही किसी प्रकार की ट्रांसपोर्ट की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही फर्म/संस्था द्वारा कार्यक्रम से दो दिवस पूर्व सेटअप पूर्ण करना, थीम की संक्षिप्त जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना, आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना, नशीली पदार्थों के विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबंध तथा निर्धारित तिथि के पूर्व आवेदन जमा करने जैसी शर्तों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

*कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं।*

0

 

कोरबा  – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जन चौपाल में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रकरण अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में लोगों ने अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, बटांकन, मजदूरी भुगतान, राशन कार्ड, मुआवजा, वन अधिकार, आर्थिक सहायता, रोजगार हेतु ऋण दिलाने के संबंध में आवेदन दिया।
जनचौपाल में कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार कार्यवाही समय सीमा सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनचौपाल में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि आवेदक को दोबारा जनचौपाल में ना आना पड़े।