छापेमारी कर 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक होंडा स्कूटी को किया जप्त।
आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त।
कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शनव तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में जिले में मादक पदार्थ गांजा का कारोबार करने वालों पर लगाम कसने एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुआ।
वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनव कांत सिंह हमराह स्टॉफ को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला था। लालघाट क्रिकेट मैदान के पास का मादक पदार्थ गांजा रखकर स्कूटी होंडा में ग्राहक तलाश कर रहे है। मुखबिर से प्राप्त सूचना की तस्वीर मौके पर जाकर किया गया जो आरोपी बुधराम चौहान पिता परसराम चौहान साकिन चेकपोस्ट भद्रपाड़ा बालको, बिलाल मिश्रा पिता स्वर्गीय ननकी प्रसाद मिश्रा सकीं चेकपोस्ट भद्रपाड़ा बालको के द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 300 ग्राम के साथ होंडा स्कूटी को किया गया जप्त। जिसे वैधानिक कार्यवाही उपरांत वजह सबूत में मुताबिक जपती पत्र के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना बालको में अप.क्र. 134/2024 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई है। प्रकरण के दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।
नाम आरोपी:-
01. बुधराम चौहान पिता परसराम चौहान साकिन चेकपोस्ट भद्रपाड़ा बालको कोरबा
02. बिलाल मिश्रा पिता स्वर्गीय ननकी प्रसाद मिश्रा सकीं चेक पोस्ट भद्रपाड़ा बालको कोरबा
















आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।


सरहर्दी जिलों में कृषकों के साथ हो रहे उठाई गिरी को देखते हुए सजग कोरबा के तहत बैंक प्रबंधकों का रखा गया था बैठक।
वर्तमान में सरहदी ज़िलों में हुई उठाईगीरी की घटनाओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा समीक्षा किया गया जिसमें सामने आई खामियों को दुरुस्त करने बैंक प्रबंधन को निर्देशित कर उन्होंने थाना, चौकी प्रभारियों से उनके क्षेत्र के अंतर्गत संचालित बैंकों का सुरक्षा ऑडिट कराया गया। पुलिस अधिकारियों के बैंकों की जांच, सुरक्षा ऑडिट में कई खामियां पाई गई जिस पर पुलिस अधीक्षक निर्देश पर पुलिस अनुविभागवार सभी प्राइवेट और कमर्शियल बैंक प्रबंधन की मीटिंग ली जा रही है।