Home Blog Page 690

➡️ *ग्राम अंडी, थाना मालखरौदा में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई*

0

➡️ *पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह*

➡️ *सरपंच पति विजय भारद्वाज ने नंदकुमार लहरे उर्फ नंदू के साथ मिलकर रची घटना की साजिश*

➡️ *डेढ़ लाख रुपए में विजय भारद्वाज ने नंद कुमार लहरे को दिया हत्या की सुपारी*

➡️ *मामले में दो आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित पेट्रोल का डिब्बा जप्त*

*मालखरौदा* दिनांक 29 फरवरी की दरम्यानी रात्रि ग्राम अंडी निवासी भरत लाल भारद्वाज उम्र 67 वर्ष का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जोगी डबरी के पास स्थित उसे घर में हत्या कर जला दिया गया था, शव अधजले हालत में मिलने पर मृतक के परिजन द्वारा थाना मालखरौदा को सूचना दिया गया थाना प्रभारी मालखरौदा के द्वारा तत्काल मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 302,201 भा.द.वि. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।मामले का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह द्वारा थाना प्रभारी मालखरौदा को मामले में यथाशीघ्र निकाल करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था । थाना प्रभारी मालखरौदा निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी और उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश कंवर के द्वारा अपने टीम के साथ हर पहलुओं में बारीकी से विवेचना किया जा रहा था, मामला आपसी रंजिश का लग रहा था इसके संबंध में अलग-अलग सूत्रों से और तकनीकी सहायता से जानकारी एकत्र किया गया । इसी दौरान यह पुख्ता जानकारी मिला कि, ग्राम अंडी के सरपंच पति विजय भारद्वाज के साथ मृतक का काफी लंबे समय से विवाद चलते आ रहा था और विजय ने उसे मरवाने का भी धमकी देकर रखा था, पुलिस द्वारा विजय भारद्वाज को

अभिरक्षा में लेकर तकनीकी साक्ष्य और परिस्थितियों के अनुसार पूछताछ करने पर विजय कुमार भारद्वाज के द्वारा अपने दो अन्य साथी नंदकुमार लहरें उर्फ नंदू निवासी बरतुंगा और हिमांशु खूंटे निवासी जमगहन के साथ मिलकर मृतक भारत लाल भारद्वाज का हत्या करने का षड्यंत्र रचा था । आरोपी द्वारा अपने मेमोरेंडम कथन ने बताया कि मृतक के साथ उसका काफी समय से विवाद चल रहा था मृतक के द्वारा गांव के तालाब में तथा कुछ जमीन पर कब्जा कर लिया गया था जिसे उसके द्वारा हटाने के लिए कहा गया था इसी बात को लेकर उनके बीच काफी वाद विवाद 1 वर्ष पहले हुआ था, जिसमें मृतक के द्वारा उसे मां बहन की गली गुफ्तार कर मारने के लिए भी दौड़ाया था इसी बात को रंजिश रखते हुए विजय भारद्वाज ने भरत लाल भारद्वाज से बदला लेने के लिए ठाना था, बदला लेने के लिए विजय भारद्वाज ने नंदकुमार लहरे से संपर्क किया और डेढ़ लाख रुपए में उसकी हत्या करने की सुपारी दी थी । नंदकुमार लहरे को विजय कुमार भारद्वाज और हिमांशु खूंटे ने दिनांक 28.02.24 को जमगहन लेकर आए थे, विजय भारद्वाज द्वारा नंद कुमार लहरे और हिमांशु को बताया गया था कि, मृतक अपने जोगी डबरी के पास घर में रात में अकेले रहता है और उन्हें जगह की रेकी कराया था । 29 फरवरी को रात्रि 11 से 12 बजे के बीच नंदू लहरे और हिमांशु खूंटे द्वारा मृतक के घर जाकर मृतक भारत लाल भारद्वाज को रूम के अंदर से सोए हालत में हत्या कर अपने साथ में लेकर गए पेट्रोल डालकर जलाकर वहां से सरपंच के घर जाकर फिरौती की रकम लेकर हिमांशु खूंटे के द्वारा नंदू लहरे को गिधौरी छोड़ा गया था ।

*ज्ञात हो कि, नंदू लहरे क्षेत्र के कुख्यात अपराधी है इसके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर मामले दर्ज हुए हैं अभी भी कुछ मामले में वह फरार चल रहा है ।*

पुलिस द्वारा मामले में दोनों आरोपी विजय कुमार भारद्वाज निवासी अंडि तथा हिमांशु खूंटे निवासी जमगहन को दिनांक – 06.03.23 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है, जहां से आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है । फरार आरोपी नंदू @ नंद कुमार लहरे की पतासाजी किया जा रहा है ।

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना के समय प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल विजय भारद्वाज से हीरो स्पलेंडर क्रमांक – CG 11 AW 9413 एवम हिमांशु खूंटे से एक्टिवा CG 13 X 8720 को तथा पेट्रोल ले जाने में प्रयुक्त प्लास्टिक डिब्बे को जप्त किया गया है ।

*अवैध शराब बरामद, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

0

*अवैध शराब बरामद, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

रायपुर:-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना पंडरी द्वारा अवैध नशा के विरुद्ध अभियान की निजात के अंतर्गत अवैध शराब का परिवहन करते पाए जाने पर आरोपी रेशम लाल धीवर पिता थनवार धीवर उम्र 52 वर्ष निवासी एकता चौक थाना पंडरी से 8.6 लीटर देशी मशाला जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। कार्यवाही में उप निरीक्षक के के पटेल, आरक्षक मनीष, मुकेश, सत्या का योगदान रहा

*पाली महोत्सव का शुभारंभ आज,उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ*

0

पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे, बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा देंगी प्रस्तुति।

कोरबा – जिला प्रशासन द्वारा पाली महोत्सव 2024 के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। महाशिवरात्रि पर्व एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च को होने पर जिला प्रशासन द्वारा पाली महोत्सव का आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने की थीम पर रखा गया है। महोत्सव में महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु महिला गायकों को आमंत्रित की गई है। पाली महोत्सव में इस बार गुरूवार 7 मार्च को महोत्सव का शुभारंभ शाम 6 बजे से पाली महोत्सव मैदान ग्राम पंचायत केराझरिया में किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं कोरबा जिला के प्रभारी मंत्री के मुख्य आतिथ्य तथा वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, जनपद अध्यक्ष पाली श्रीमती दुलेश्वरी सिदार, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष श्री उमेश चंद्रा और सरपंच केराझरिया श्री सत्यनारायण पैंकरा के विशिष्ट आतिथ्य में किया जाएगा।
07 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम में शाम 06ः30 बजे से पद्मश्री हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे, पद्मलोचन शर्मा, रामानंद त्रिपाठी, अभिषेक पाण्डेय, कवित्री सोमप्रभा तिवारी व वीर रस कवि देवेन्द्र परिहार हास्य प्रस्तुति देंगे। रात्रि 08 बजे से बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा सुरों की छठा बिखेरेंगी। इसके साथ ही लोक कलाकार अश्विका साव, गायक थिरमन दास महंत, दुर्गेश साहू व गायक अतीश अपनी प्रस्तुति देंगे। अगले दिन 08 मार्च 2024 को शाम 06 बजे से छत्तीसगढ़ी गायक श्री अनुराग शर्मा, छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। शाम 07ः30 बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर अपने मशहूर गीतों की प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही तबला वादक मोरध्वज वैष्णव, कत्थक नृत्यांगना सुश्री इशिता कश्यप, लोक गायक नंदलाल रजक तथा गायक अनिल नागवंशी अपनी प्रस्तुति देंगे।

समापन समारोह 8 मार्च को –
पाली महोत्सव 2024 का समापन समारोह 08 मार्च को शाम 6 बजे मुख्य अतिथि उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में किया जाएगा। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, जनपद अध्यक्ष पाली श्रीमती दुलेश्वरी सिदार, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष श्री उमेश चंद्रा और सरपंच केराझरिया श्री सत्यनारायण पैंकरा के विशिष्ट आतिथ्य में किया जाएगा।

*अयोध्या में रामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की निकाली गई पर्ची 146 यात्रियों का किया गया चयन।*

0

 

कोरबा – छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना श्री रामलला दर्शन योजना अन्तर्गत आज कोरबा जिले से अयोध्या जाने वाले तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संबित मिश्रा की मौजूदगी में आवेदन करनेवाले तीर्थ यात्रियों का चयन जनप्रतिनिधियों और आवेदकों के माध्यम से पर्ची निकालकर किया गया। जिले में कुल 327 लोगों ने आवेदन किए थे, जिसमें से 146 का चयन किया गया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रामलला दर्शन योजना अंतर्गत पात्र तीर्थ यात्रियों की पर्ची लॉटरी पद्धति से निकाली गई। ग्रामीण क्षेत्रों से कुल 272 लोगों ने और शहरी क्षेत्र से 55 लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से 110 और शहरी क्षेत्र से 36 का चयन रामलला दर्शन योजना के लिए किया गया है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने तीर्थ यात्रियों के चयन के दौरान पारदर्शिता अपनाते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्री सिनीवाली गोयल ने बताया कि रामलला दर्शन योजना के लिए चयनित तीर्थ यात्रियों को आगामी दो दिवस 08 मार्च तक चिकित्सा प्रमाण पत्र जमा करना होगा। चयनित तीर्थ यात्रियों द्वारा पूर्व में जहां आवेदन किया गया था वहां चिकित्सा प्रमाण पत्र जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से 27 और शहरी क्षेत्र से 10 का नाम प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयनित तीर्थ यात्री द्वारा अयोध्या नहीं जाने पर प्रतीक्षा सूची में शामिल लोगों का चयन किया जाएगा।

11 मार्च को बिलासपुर से रवाना होंगे तीर्थ यात्री –
कोरबा जिले से चयनित रामलला दर्शन योजना अंतर्गत चयनित सभी 146 यात्री 11 मार्च को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 01 बजे रवाना होंगे। 40 यात्रियों के पीछे 01 कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। 65 वर्ष से अधिक आयु वाले तीर्थ यात्री अपने साथ एक सहायक रख सकेंगे।

*मारपीट एवं चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

 

कोरबा – प्रार्थी लव कुमार जायसवाल निवासी कोडगार थाना पसान जिला कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था की स्वयं का आजाद चौक पर किराना दुकान वह निवास दोनों एक ही मकान में है जहां पर मैं अकेला रहकर किराना दुकान का संचालन करता हूं। दिनांक 04 .03.2024 को मेरे दुकान में रमेश गोड़ आकर मारपीट और गल्ले में रखे 2500 रुपये को लेकर वहां से भाग गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना पसान में अपराध क्रमांक 32/2024 धारा 454,380,323 भा.द.वि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं मामले से वरिष्ठ अधिकारिओं को अवगत कराया गया ।

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नेहा वर्मा के मार्गदर्शन व sdop कटघोरा पंकज ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पसान उप निरी नवल साव को ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने हेतु सख्त दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी पसान उप निरीक्षक नवल साव एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी राजेश गोड पिता तेजूराम गोड निवासी दुल्लापुर बनखेता पारा चौकी कोरबी थाना पसान जिसे बारीकी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*पुलिस ने ट्रांसपोर्टर, टैक्सी संचालकों एवं ड्राइवरों के साथ की बैठक।बुकिंग के माध्यम से हुई घटनाओं को देखते हुए बुलाई गई बैठक।*

0

 सजक कोरबा के तहत पैंपलेट के द्वारा जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस के द्वारा बैठक में पैंपलेट देकर किराए के वाहनों से होने वाले अपराध के बारे में जागरूक किया गया।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधि एवं किसानों का बैठक लिया जाए सजग कोरबा के तहत उन्हें जागरूक किया जाए।

थाना/चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन को बुकिंग देने वाले टैक्सी संचालकों का बैठक बुलाया गया। ट्रांसपोर्टर एवं टैक्सी संचालकों एवं ड्राइवरों का बैठक लिया गया बैठक में उपस्थित लोगो को वर्तमान में थाना करतला अंतर्गत वाहन बुकिंग करवा कर उसकी हत्या कर दिया गया था इस घटना एवं अन्य घटनाओं को देखते हुए ज़िलों में हुई घटना के संबंध में लोगो को बताया गया और किन गलती के कारण वहां घटना घटित हुआ उसके बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया एवं लोगों को इस संबंध में समझाइश दिया गया।ट्रांसपोर्टर और टैक्सी संचालक बढ़-चढ़कर इस बैठक में हिस्सा लिए। सजग कोरबा के तहत पैंपलेट सभी को वितरण किया गया और पैंपलेट के माध्यम से सजग कोरबा का प्रचार करने के लिए निवेदन किया गया।

पुलिस के द्वारा हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में सजग कोरबा के तहत पैंपलेट के माध्यम से वाहन किराए से देने वाले ध्यान दें :-
▪️ रात को कभी भी अकेले वाहन बुकिंग पर न जाए अपने किसी विश्वासपात्र को साथ ले जाएं।
▪️ बुकिंग पर जाने से पहले व्हाट्सअप लाइव लोकेशन और बुकिंग कराने वाले का फोटो अपने परिजनों को अवश्य साझा करें।
▪️ वाहन चलाते समय क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं।
▪️ शराब पीकर वाहन बिल्कुल ना चलाएं।

पुलिस के द्वारा लिए गए बैठक में ट्रांसपोर्टर टैक्सी संचालक एवं ड्राइवर को बुकिंग के दौरान सावधानी बरतने के लिए समझाइश दिया गया उनको बैठक में बताया गया की रात को कभी भी अकेले वाहन बुकिंग पर न जाए, रात्रि में अगर बुकिंग में जाते हैं तो किसी विश्वासपात्र व्यक्ति को साथ लेकर जाएं, बुकिंग पर जाने से पहले पूरी तरीके से जांच पड़ताल कर ले एवं व्हाट्सअप लाइव लोकेशन और बुकिंग कराने वाले का फोटो के साथ-साथ उसका मोबाइल नंबर अपने परिजनों को अवश्य साझा करें। वाहन चलाते समय क्षमता से अधिक लोगों को ना बैठाएं एवं वाहन चलाते समय शराब का सेवन करके वाहन ना चलाएं।अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति लगे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस दें।

*विशेष अभियान चलाकर दो दिनों में कुल 173 स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट तामील किया गया*

0

कई साल से फरार वारंटियों को भी विशेष अभियान के तहत पकड़ा गया।

कोरबा पुलिस के द्वारा लगातार 2 दिनों मे 5 एवं 6 मार्च को चलाया गया विशेष अभियान।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बेसिक पुलिसिंग के तहत जिले में शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान के निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना के द्वारा कार्यवाही किया गया है।

पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा लगातार 2 दिनों से सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत फरार वारंटियों की सूची तैयार कर थाना स्तर पर टीमें बनाई गई है जिसके द्वारा सक्रिय मुखबीरों से सूचनाओं लेकर एवं दीगर जिले के फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया। विशेष कर कई सालों से फरार वारंटियों की भी पता तलाश कर दबिश दिया गया (गंभीर अपराध चोरी, लुट 420 आदि) में संलिप्त वारंटियों की गिरफ्तारी की गई।

थाना कूसमुंडा के द्वारा 19 साल से फ़रार 376 के आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया।

थाना पसान के द्वारा 10 साल पुराने 2 स्थाई वारंटी को पकड़ कर जेल दाखिल किया। उसी तरह चौकी मोरगा के द्वारा 7 साल और 5 साल से फ़रार स्थाई वारंटी को तामील किया।

उरगा पुलिस के द्वारा 8 साल से फ़रार आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल दाखिल किया गया।

इस अभियान में जिले के सभी थाना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वारंटी की गिरफ्तारी इनके द्वारा किया गया। जिसमें थाना कोतवाली, सिविल लाइन ,बाल्को ,उरगा, दर्री, कूसमुंडा, बाँकी मोंगरा, हर्दीबाज़ार, दीपका, करतला, श्यांग, लेमरु, कटघोरा, पाली, बांगो, पसान सभी थाना के द्वारा जिले के साथ-साथ दीगर जिले में भी दबिश देकर फरार वारंटी की पता तलाश किया गया। कोरबा पुलिस के द्वारा दबिश देकर कुल 173 वारंटी की तमिल किया गया है वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है जहां कई स्थाई वारंटी का जेल वारंट प्राप्त होने पर वारंटी को जेल दाखिल किया गया है फरार वारंटियों के खिलाफ कोरबा पुलिस के द्वारा विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

** घर में आग लगाने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।*

0

** पुरानी रंजिश पर से अपने सगे भाई के घर में लगाया आग।

*नाम आरोपी -*
रामप्रसाद यादव पिता स्व. सुन्दर लाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नं. 63 अरविंद नगर बंधवापारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)


आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया लता यादव पति लक्ष्मी प्रसाद यादव उम्र 37 वर्ष निवासी अरविंद नगर बंधवापारा की लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने परिवार के साथ रहती है, बगल में ही इसका देवर राम प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ रहता है जो शराबी प्रवृत्ति का है नशा करके हमेश झगड़ा विवाद करते रहता है कि दिनांक 03.03.2024 के रात्रि 08.00 बजे वह घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ तिफरा मायके गयी थी दिनाक 04.04.2024 के करीब 04.00 बजे पता चला कि रात्रि 11.00 बजे इसका देवर रामप्रसाद अपनी पत्नि रमा बाई को झगड़ा करके भगा दिया और घर में आग लगा दिया जिससे आग फैलकर इनके कमरे पर भी लग गया जिससे घर के सामान जल कर नुकसान हो गया है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध कमांक 291/24 पारा 436 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (मा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किये, जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकड़ा श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा प्रशिउ पु.अ. रोशन आहुजा के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर आरोपी रामप्रसाद यादव को पकड़ कर पूछताछ किया गया जो अपराम घटित करना कबूल करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।

**महमंद स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश*

0

**घटना में शामिल आरोपी तोरवा पुलिस की गिरफ्त में

** आरोपी के कब्जे से चोरी गए मसरूका दान पेटी, हनुमान जी का मुकुट, डीवीआर ,वाई-फाई रूटर किया गया जप्त

** आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश

नाम आरोपी…
अनीश मसीह पिता स्वर्गीय अशोक मसीह उम्र 38 साल निवासी नहर पारा काली मंदिर के पास देवरी खुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नरेंद्र निषाद निवासी महमंद थाना तोरवा जिला बिलासपुर के द्वारा दिनांक 03.03.24 को अज्ञात आरोपी द्वारा सुकवा तालाब महमंद के पास बने श्री पंचमुखी हनुमंत धाम मंदिर से मंदिर के अंदर रखे दान पेटी , हनुमान जी का चांदी का मुकुट डीवीआर एम्प्लीफायर चोरी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 82 / 2024 धारा 457,380, भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया । इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भापुसे), अति0 पुलिस अधीक्षक शहर,श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार(भापुसे) को दी

गई थी जिस पर तत्काल अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए थे जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा अंजना केरकेट्टा के नेतृत्व में टीम तैयार कर लगातार पता तलाश की जा रही थी, पता तलाश दौरान तोरवा पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर आरोपी संदेही अनीश मसीह पिता स्वर्गीय अशोक मसीह उम्र 38 साल निवासी नहर पारा काली मंदिर के पास देवरी खुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ को पकडकर पूछताछ किया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया जिनके कब्जे से दान पेटी, दान की रकम 1003रु, हनुमान जी का कि चाँदी की मुकुट, डीवीआर ,वाई-फाई रूटर, घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त किया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है

*तारबाहर पुलिस को मिली चोरी के मामले में बड़ी सफलता।*

0

चोरी गए किराने दुकान का समान 30000 रू की शत प्रतिशत बरामदगी । आरोपी-

01. – महेश वर्मा पिता कोमल वर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जवे हरदी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छ.ग. एवं एक विधि से संघर्षरत बालक |

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी निखिल त्रिवेदी उर्फ दिनेश त्रिवेदी पिता चंद्र प्रकाश त्रिवेदी उम्र 38 वर्ष निवासी अज्ञेय नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर द्वारा दिनांक 04.03.24 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.03.24 के रात्रि 10.30 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था सुबह दिनांक 04.03.24 के 08.30 बजे दुकान खोला तो देखा की दुकान के पीछे रेल्वे कालोनी तरफ से किसी अज्ञात चोर द्वारा दिवाल का ईंट निकाल कर घुस कर दुकान में रखे सामान एवं फ्रिज में रखे सामान कोलड्रींक, फुटी, लिची, चाकलेट, पान मसाला, रजनीगंधा, सिगरेट, जनरल सामान साबुन, किण्डर जॉय, ब्रश, कोलगेट एवं अन्य सामान जुमला कीमती 30000रू हजार को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट धारा 457,380 भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। जिले में इस तरह की अन्य घटनायें होने की सूचना पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री उमेश गुप्ता (भा.पु. से ) के द्वारा तत्काल तस्दीक एवं अग्रिम कार्यवाही हेतू दिशा निर्देश देने पर थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में टीम गठीत कर *घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज* एवं चोरी के पूर्व के आरोपियों एवं संदेहियों से पुछताछ किया गया जिसमें आदतन आरोपी – महेश वर्मा पिता कोमल वर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे हरदी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छ. ग. एवं एक विधि से संघर्षरत बालक से बारीकी से पुछताछ करने पर आरोपीगणों द्वारा जुर्म स्वीकार किये है एवं चोरी के मशरूका को चाकलेट, पान मसाला, रजनीगंधा, सिगरेट, जनरल सामान साबुन, किण्डर जॉय, ब्रश, कोलगेट एवं नगदी 1290 रू को आरोपी के कब्जे से चोरी गये माल मशरूका को बरामद कर जप्त कर विधिवत अभिरक्षा में लिया गया ।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल अग्रवाल, सउनि मोतीलाल, आर. संदीप, मुरली, प्रफुल लाल एवं विरेन्द्र आर्मो का योगदान रहा।

*समाज के लिए सबक़*

सभी अपने घरों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर CCTV कैमरे लगाना सुनिश्चित करें जिससे ऐसे आपराधिक कृत्यों को रोकने में पुलिस की मदद हो सके।
–