Home Blog Page 688

*सट्टा खेलाने वाले पर दर्री पुलिस की कार्यवाही।*

0

 

कोरबा – जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के अवैध शराब, गांजा,एवं जुआ , सट्टा पर कार्यवाही के निर्देश के परिपालन में जरिये मुखबिर सूचना मिला कि प्रेमनगर पुराना तहसील कार्यालय के पास ऋषभ देवांगन नामक ब्यक्ति सोशल मीडिया वाट्सप के माध्यम से अंको वाली सट्टा पट्टी लिखकर लोगों से रुपये पैसे लेकर सट्टा खेला रहा है कि सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा अभिषेक वर्मा (रापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा (रा पु से) नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री रविन्द्र मीणा (भापुसे) के मार्गदर्शन में घटना स्थल प्रेमनगर पुराना तहसील कार्यालय दर्री पहुंचकर घेराबंदी किये जो मुखबीर द्वारा बताए गये व्यक्ति सट्टा खेलाते मिला जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम ऋषभ देवांगन पिता श्री नागेंद्र देवांगन निवासी अगारखार का होना बताया एवं अंको वाली सट्टा सोशल मीडिया वाट्सप के माध्यम से खेलाना स्वीकार किया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 02 नग मोबाइल जिसमें सट्टा पट्टी लिखा गया है एवं 250 रुपये नगदी को जप्त किया जाकर कब्जा पुलिस लिया गया। जो आरोपी का कृत्य जुआ/सट्टा एक्ट के अंतर्गत दंडनीय अपराध का होना पाये जाने से विधिवत कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक रूपक शर्मा प्रधान आरक्षक सत्यनारायण यादव एवं आरक्षक गजेंद्र राजवाड़े, ओमप्रकाश निराला, की अहम भूमिका रही।

*10 वीं की गणित विषय की परीक्षा संपन्न*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा, / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज आयोजित कक्षा 10 वीं के गणित विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हुई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित हाई स्कूल परीक्षा 2023-24 हेतु कक्षा 10वीं की गणित की परीक्षा में पंजीकृत कुल 16614

परीक्षार्थियों में से 16058 विद्यार्थी शामिल हुए। जबकि 556 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षा में नकल का कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड अकलतरा में 2638, बलौदा विकासखण्ड में 2010, बम्हनीडीह विकासखण्ड में 3001, नवागढ़ विकासखण्ड में 5069, पामगढ़ विकासखण्ड में 3440 परीक्षार्थी उपस्थित थे।

*शिक्षक विकसित भारत की कल्पना के सूत्रधार: डॉ.वीरेन्द्र साहू*

0

0.जनपद उपाध्यक्ष वीरेन्द्र साहू ने ली प्रधानपाठकों की बैठक, स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने की चर्चा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र के विकसित भारत के सपने को साकार करने में शिक्षकों और हमारी भावी पीढ़ी बच्चों की भूमिका कैसे सुनिश्चित हो इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर शनिवार को जनपद पंचायत कवर्धा के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र साहू ने स्थानीय स्वामी आत्मानंद विद्यालय के सभा कक्ष में जनपद क्षेत्र के कवर्धा के शासकीय प्राथमिक व मिडिल स्कूलों के प्रधानपाठक तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बेठक ली और कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया बैठक में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के 98 तथा प्राथमिक शाला के 198 प्राचार्य सहित विकासखण्ड शिक्षा अधिकाररी संजय जायसवाल एबीओ अजय चंद्रवंशी,अनिल केशरवानी,मोदिता गुप्ता बी.आर. सी जलेश चंद्रवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे इस अवसर पर उपस्थित शिक्षको से संवाद कर समस्या व सुझाव को सुनकर संबोधित करते हुए जनपद उपाध्यक्ष वीरेन्द्र साहू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि वे देश को 2047 तक विकसित भारत के रूप में स्थापित करें ऐसे में प्रधानमंत्री के इस सपने को पूरा करने में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों, प्राचार्यो,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा बच्चों की क्या भूमिका हो सकती है हमें यह विचार करते हुए इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है उन्होने कहा कि स्कूली शिक्षा में गुणवत्ता लाना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए हमारे द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं इससे पूर्व संकुल समन्वयकों की बैठक आयोजित की गई थी और आज प्रधानपाठकों के साथ चर्चा की जा रही है उन्होने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम शिक्षा की गुणवत्ता में बाधक आप लोगों की तमाम समस्याओं का संकलन कर उसे शासन-प्रशासन के समक्ष रखकर उनका निराकरण कराएं ताकि इसका लाभ स्कूली बच्चों को प्राप्त हो वीरेंद्र साहू ने कहा कि इसके अलावा सभी प्राचार्यो को अपने स्कूलों के प्रति दायित्वों का निर्वाहन पूरी ईमानदारी तथा निष्ठा से करना होगा शिक्षा गुणवत्ता की दिशा में जो नवाचार हो सकता है उसे करना चाहिए आने वाले समय में स्कूलों में बच्चों की परिक्षाएं आयोजित की जानी है हमारा प्रयास हो कि परिक्षाएं तनावमुक्त और खुशनुमा माहौल में सम्पन्न हों स्कूलों में बच्चों को बेहतर मध्यान्य भोजन प्राप्त हो उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हों, बच्चे नशा से दूर रहें पालकों के साथ स्कूल प्रबंधन की भी बच्चों के बाहरी गतिविधियों पर नजर हो बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने पढ़ाई में कमजोर बच्चों को अतिरिक्त समय देने जैसे तमाम कार्य प्राचार्य तथा स्कूल के शिक्षक कर सकते हैं अगर ऐसा किया जाता है तो निश्चित रूप से आने वाले समय में इसके सार्थक और बेहतर परिणाम में हमारे सामने होंगे बैठक में बड़ी संख्या प्रधानपाठक उपस्थित थे।

—————————————-

*गौ हत्या पर अब शंकराचार्य की सड़क पर लड़ाई, विरोध में 10 मिनट धरने पर बैठेंगे सनातनियों के सबसे बड़े धर्मगुरु*

0

0.गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने सड़क पर उतरेंगे शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद:सरस्वती जी महाराज

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/भिलाई:- गौ हत्या के विरोध में और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने को लेकर ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती ‘1008’ महाराज अब सड़क की लड़ाई लड़ेंगे इस संकल्प को पूरा करने के लिए सनातनियों के सबसे बड़े धर्मगुरु अब सड़क पर उतरेंगे इसकी शुरुआत वे भिलाई से करेंगे और 10 मार्च को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर 10 मिनट के लिए संकेत स्वरूप धरना देंगे उन्होंने सभी देशवासियों से अपने-अपने स्थानों पर रहते हुए इसके लिए 10 मिनट के सांकेतिक भारत बंद का आह्वान भी किया है शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया पूज्य गुरुदेव स्वामि अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती महाराज अपने आठ दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ में है इस प्रवास के दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में पहुँचकर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने चल रहे आंदोलन के लिए अपने-अपने स्थानों में रहकर सनातनियों से समर्थन मांगा है।

*गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने चारों शंकराचार्यों एक मत*

बता दें पूर्व में ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य द्वारा वृंदावन में गौ संसद का आयोजन कर गौमाता राष्ट्रमाता आंदोलन की शुरुआत की गई थी फिर दिल्ली के एक सभागार में त्रिदिवसीय गौ संसद का आयोजन कर इससे संबंधित मांगपत्र मीडिया के समक्ष जारी किया गया था इस आंदोलन में चारों पीठो के शंकराचार्यों की सहमति है।

*10-10-10, गौहत्या बस : धरने पर बैठेंगे शंकराचार्य*

शंकराचार्य महाराजश्री ने 10 मार्च को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर 10 मिनट के लिए अपने अपने स्थानों पर रहते हुए भारत बंद का आह्वान किया है, जिसे लेकर पूरे भारत के गौभक्त अपने-अपने स्तर पर अहिंसक रूप से 10 मिनट सड़क पर उतरकर भारत बंद का समर्थन करेंगे प्रत्येक सनातनी गौमाता के लिए 10 मिनट के लिए अपने-अपने घरों से निकलकर कहेंगे “दस दस दस,गौहत्या बस” इसी कड़ी में ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य 10 मार्च को भिलाई शहर में रहेंगे वे भिलाई स्थित छावनी चौक नन्दनी रोड पर 10 मिनट का धरना प्रदर्शन करेंगे धरना प्रदर्शन में मुख्यरूप से ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय,ब्रह्मचारी डॉ इंदुभवानंद,आईपी मिश्रा,धर्मेन्द्र यादव सहित गौभक्त की उपस्थिति रहेगी।

—————————————-

*11 दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन*

0

0.विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा महिलाओं को मत्स्य पालन हेतु किया गया प्रशिक्षित।

0.राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के द्वारा तरेगांव जंगल में मछली पालन प्रशिक्षण संपन्न।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सहयोग से मनोज कुमार नायक डीडीएम नाबार्ड राजनांदगाँव-कबीरधाम के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार गाँधी ग्राम विकास समिति द्वारा एम.ई.डी.पी.योजना अंतर्गत कबीरधाम जिले में विकासखंड बोड़ला के तरेगांव जंगल क्लस्टर में आजीविका संवर्धन करने हेतु विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा महिलाओं के लिए 11 दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण का समापन 8 मार्च 2024 को वनधन विकास केंद्र तरेगांव जंगल में किया गया 11 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 38 विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाया विषय विशेषज्ञों द्वारा मछली पालन के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्रदान कर व्यवसायिक मछली पालन के लिए प्रशिक्षित किया गया जिसमें मछली पालन के लिए जल प्रबंधन,उत्तम किस्म की मछली बीज का चयन,तालाब निर्माण एवं तैयार करना, सुखा तालाब प्रबंधन,जल गुणवत्ता, बीज की मात्रा, प्रजाति, बीज का समय एवं बीज प्राप्त करने का स्थान, मछलियों में होने वाली बीमारी, मछली आहार,चारा निर्माण,विभागीय योजनाएं एवं बैंकिंग से संबंधित योजनाओं के बारे में भी सभी प्रतिभागियों को विस्तारपूर्वक बताया गया प्रशिक्षण के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी दी गई जिसमें मछली बीज के संदर्भ में बताया गया कि एक एकड़ में कम से कम 3 से 4 हजार मछली बीज डाला जाना चाहिए जिससे प्रति एकड़ मछली पालन करने वाले समूह को 3 लाख रुपये से अधिक आय प्राप्त हो सकता है प्रशिक्षकों में काशीराम वर्मा संस्थापक ग्रामोदय केंद्र,पुष्पेंद्र तिवारी शाखा प्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बैजलपुर ए.आर. नायडू रेंजर वन विभाग,जे. एस. चौहान एसडीओ वन विभाग कुलदीप पटेल वनधन विकास केंद्र प्रभारी, विजय चंद्रवंशी पूर्व वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एवं पूर्व एफ एल सी लीड बैंक एस बी आई, मोहन सिंह कोकोड़े वरिष्ठ समन्वयक ग्रामोदय केंद्र नीलेश चंद्रवंशी मत्स्य निरीक्षक मत्स्य पालन विभाग,गणेश धुर्वे, कोमल सिंह धारवैया,चित्रारेखा, पार्वती अर्मो, दुर्गा सिंह जिला समन्वयक सी एफ एल टीम, टी आर मंडावी एफ एल सी लीड बैंक कवर्धा गीता धुर्वे आराधना बंजारे परामर्शदाता स्वास्थ्य विभाग अनुसुईया जायसवाल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,उपेंद्र साहू एफ ई इस रायपुर एवं सीता देवी पी आर पी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया प्रशिक्षण में ग्राम घटमुंड़हा, जूनपानी, इंद्रीपानी, लालमाटी एवं पिपरहा के 9 महिला स्व सहायता समूह के 38 विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा महिला सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण अवधि में एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट भी कराया गया। जिसमें खुड़िया बांध राजीव गांधी जलाशय विकासखंड लोरमी,अचानकमार अभ्यारण्य के कोर जोन के ग्राम जाकड़बांधा में शराब नशामुक्ति समूह द्वारा किये जा रहे सफल मछली पालन का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गाँधी ग्राम विकास समिति के संस्था प्रमुख चंद्रकांत यादव,चित्रारेखा, कोमल सिंह धारवैया,पार्वती अर्मो,गणेश धुर्वे एवं मानस पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

—————————————-

*सीएसईबी कॉलोनी के पथर्रीपारा में निकला विशाल काय 5 फीट का नाग, महाशिवरात्रि पर्व के दिन दूसरा बड़ा रेस्क्यु।*

0

कोरबा – जिले के महाशिवरात्रि पर्व के दिन लागातार सांप निकलने की घटना सामने आ रही हैं जहां सुबह दर्दर खुर्द में अहिराज साप निकलने की घटना सामने आई वहीं दूसरा बड़ा रेस्क्यु सीएसईबी कॉलोनी के पथर्रीपारा से सामने आई हैं, बस्ती के लोग उस समय हक्का बक्का रह गए जब उन्होंने घर के पास एक 5 फीट लंबे विशाल काय नाग को देखा फिर क्या था यह ख़बर बस्ती में आग की तरफ फैल गई, जिसके बाद साप को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा होने लगा फिर इसकी जानकारी तुरत वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया जिसके बाद सारथी घटना स्थल पहुंच कर एक घर के समीप बैठे कोबरा सांप को रेस्क्यु किया तब जाकर सभी ने राहत भरी सास लिया साथ ही लोगों ने इसे आस्था के रुप में भी देखा फिर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने जिले के सभी आम जनों से अपिल करते हुए कहा है कि सांपो के निकलने का सिलसिला चालू हो गया हैं धूप और गर्मी से बचने के लिए छाव और ठंडे के तलाश में घर में घुस कर बैठेंगे साथ ही जूता , फ्रिज, बाइक, स्कूटी,कूलर इनके इस्तमाल से पहले अच्छे से जांच कर ले और साप दिखते ही हेल्प लाइन नंबर पर सूचना दे।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा
हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151

*छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में पाली महोत्सव का हुआ समापन*

0

 


कोरबा– महाशिवरात्रि पर्व पर पाली में आयोजित दो दिवसीय पाली महोत्सव का आज समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री लखनलाल देवांगन, उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पाली महोत्सव कोरबा वासियो के लिए गौरव की बात है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि एवं अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पाली देवाधिदेव भगवान शिव व महिषासुर मर्दिनी की नगरी है। यहां दूर-दूर से लोग भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते है और अपनी मनोकामना पूरी होने की मनोरथ मांगते है। मंत्री श्री देवांगन ने आराध्य महादेव से सभी की इच्छाएं पूरी करने की प्रार्थना की। कैबिनट मंत्री ने कहा कि पाली महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन है। कार्यक्रम में बॉलीवुड, छालीवुड सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा अपनी कला संस्कृति का शानदार प्रस्तुति दी। जिसका हम सभी ने भरपूर आनंद लिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कला संस्कृति को बढ़ावा देना, स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना एवं मंच के माध्यम से आमजनों का मनोरंजन करना है। जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव का बहुत अच्छा आयोजन किया गया है। आगे भी प्रशासन द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया जाता रहेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के गठन के साथ ही विकास का कार्य प्रारंभ हो गया है। श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही रामलला दर्शन योजना संचालित की गई है। किसानों को बकाया धान का बोनस उनके खाते में प्रदान की गई है। इस वर्ष 3100 रुपए प्रति क्विन्टल एवं 21 क्विन्टल प्रति एकड़ की दर से अन्न दाताओ से उपज की खरीदी की गई है। जिसके अंतर की राशि आगामी 12 मार्च को बोनस के रूप में प्रदान की जाएगी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। जिसके तहत 10 मार्च को प्रदेश के सभी पात्र माता बहनों को एक हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में आगे भी निरंतर कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत ने महाशिवरात्रि व महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि दो दिवसीय महोत्सव में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के मशहूर कलाकारों द्वारा अपने कला का अद्वितीय प्रदर्शन किया गया। जिसका दर्शकों व श्रोताओं ने भरपूर लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव से विविधता में एकता की शिक्षा मिलती है। हमारी कला संस्कृति भी हमें एक दूसरे से जोड़ती है। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, जनपद अध्यक्ष पाली श्रीमती दुलेश्वरी सिदार,सरपंच श्री सत्यनारायण पैकरा, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं भारी संख्या में आमनागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों सहित अधिकारियों ने कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद लिया। जिला प्रशासन द्वारा कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन, सांसद श्रीमती महंत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

*दुष्कर्म काआरोपी पुणे महाराष्ट्र से गिरफतार।*

0

आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

कोरबा – जिले मे सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके तहत अवैध गतिविधियों में शामिल लोगो के विरुध्द लगातार कार्यवाही किया जा रहा है. इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का एवं कोतवाली थाना प्रभारी श्री नितिन उपाध्याय के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में बलात्कार के आरोपी को पुणे, महाराष्ट्र से पकड़ने में सफलता मिली है।दिनांक 10/12/2023 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था की दिनांक 07/12/2023 को प्रार्थी के नाबालिग पुत्री को आरोपी द्वारा बहला फुसला कर कही अन्यत्र भगा ले गया है, जिस पर पुसके मानिकपुर थाना कोतवाली कोरबा में 363 भा द वि के तहत अपराध पंजीबध्द कर अपहृता और आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था, इसी दौरान पता चला की जम्मू कश्मीर में काम करने वाले आरोपी श्याम चौहान घटना दिनांक को प्रार्थी के घर के पास देखा गया है, जिसके बाद आरोपी के सम्बन्ध में पता करने पर पता चला की वह अपहृता के साथ पुणे में रह रहा है, जिस पर वरिष्ठ अधिकारीयों से निर्देश प्राप्त कर मानिकपुर पुलिस की टीम भेजकर आरोपी और अपहृता को पुणे से वापस लाया गया है और आरोपी का कृत्य धारा 363, 366(क), 376 भा द वि तथा 4,6 pocso एक्ट का होने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु भेज दिया गया है.

नाम आरोपी –
01. श्याम लाल चौहान पिता करम चाँद चौहान उम्र 21 वर्ष साकिन खजुरानी थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छ ग)

*पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आसामाजिक तत्वों ताबड़तोड़ कार्यवाही ।*

0

कोरबा पुलिस के द्वारा रात्रि में अड्डा बाजी, शराब खोरी एवं आसामाजिक तत्व वालें 43 लोगों पर कार्यवाही किया गया।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत रात्रि में अड्डा बाजी, शराब खोरी एवं आसामाजिक तत्व वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपित्रत अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है। पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा दिनांक 07/03/24 को पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग किया गया ब्रिध एनालाइजर के माध्यम से पूरे कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही किया गया, रात्रि में अड्डा बाजी, शराब खोरी एवं आसामाजिक तत्व पर भी पुलिस कार्यवाही कर रही है। पेट्रोलिंग एवं ग्रस्त के दौरान रात्रि में अड्डा बाजी, शराब खोरी एवं आसामाजिक तत्व के विरुद्ध *सजग कोरबा* के तहत अभियान चलाया जा रहा है

पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर कार्यवाही करते हुए पेट्रोलिंग के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाके एवं आम जगह पर शराब का सेवन करने वाले, रात्रि में अड्डा बाजी, शराब खोरी एवं आसामाजिक तत्व के विरुद्ध कोरबा पुलिस शक्ति से कार्यवाही कर रही है पुलिस के द्वारा एक दिन की कार्यवाही में कुल 43 लोगों के ऊपर वैधानिक कार्यवाही किया गया

 

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस के द्वारा वृद्ध आश्रम में महिलाओं का किया गया सम्मान।*

0

प्रशांति वृद्ध आश्रम सर्वमंगला में जाकर वृद्ध माताओं से मिलकर उनका हाल-चाल लिया गया।

कोरबा – पुलिस के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर थाना कुसमुंडा प्रभारी निरीक्षक मनीष चंद्र नागर एवं सर्वमंगला चौकी प्रभारी सउनि विभव तिवारी एवं कर्मचारियों के द्वारा प्रशांति वृद्ध आश्रम सर्वमंगला में जाकर वृद्ध माताओं से मिलकर उनका सम्मान किया गया, पुलिस के द्वारा उनसे उनका हाल-चाल पूछा गया उन्हें कपड़े एवं खाने के लिए फल और नाश्ता के साथ उपहार दिया गया, पुलिस के द्वारा उनसे उनकी समस्याएं और सुझाव के बारे में भी जानकारी ली गई उन्होंने अपना दुख सुख पुलिस से साझा किया और उनके समस्याओं एवं सुझाव को सुना उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।