Home Blog Page 687

*सांसद संतोष पांडेय के प्रयास व मांग पर जिले में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, राज्य सरकार ने नवीन मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के लिए दी प्रशासकीय स्वीकृति, सांसद ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय के प्रयास व मांग पर जिले में मेडिकल कॉलेज खुलेगा राज्य सरकार ने नवीन मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के लिए करीब 306 करोड़ की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है सांसद संतोष पांडेय जिले में मेडिकल कॉलेज खुलवाने के लिए लगातार प्रयासरत थे सांसद पांडेय ने सन 2021 में दिल्ली लोकसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा उठाते हुए कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग प्रमुखता से की थी इस संबंध में सांसद पांडेय ने तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र भी लिखा था इसके बाद उन्होंने सन 2023 में वर्तमान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया से मुलाक़ात कर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का आग्रह करते हुए पत्र भी सौंपा था इसके बाद केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्रदान की थी अब राज्य सरकार ने भी भवन निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है इसके लिए सांसद पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि कबीरधाम जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहद आवश्यकता है मेडिकल कॉलेज जिलेवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग थी मेडिकल कॉलेज के अभाव में जिले के मरीजों को राजधानी रायपुर या फिर अन्य दूरस्थ स्थित बड़े शहरों में इलाज हेतु जाना पड़ता है। कवर्धा से राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई शहर की दूरी करीब सवा सौ किलोमीटर है जबकि कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र बार्डर की दूरी जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी है वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर लाभ नही मिल पाता इसके चलते उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिले में मेडिकल कॉलेज खुल जाने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा साथ ही जिले का विकास भी होगा।

—————————————-

*मोबाइल में मैसेज की बजी घंटी,पूरी हुई मोदी की गारंटी*

0

महतारी वंदन योजना की राशि पाकर महिलाओं में जागा आत्मसम्मान।

कोरबा – अपना बैंक का खाता खुलवाने के बाद हर दिन कुछ रुपये बचत करने और खाते में जमा करने की सोचने वाली लता आज खुश है…दरअसल उनकी खुशी यूँ ही नहीं है…खुशियों के पीछे की वजह है..और यह वहीं वजह है…जिनके लिए वह बेसब्री से इंतजार में थी कि कब उनके मोबाइल में मैसेज की घण्टी बजे तो वह आश्वस्त हो जाए कि अब बचत की जुगत लगाते समय नहीं कटेगा अपितु मोदी की गारंटी के तहत हर माह खाते में महतारी वंदन योजना की राशि आने की गारंटी होगी। कुछ ऐसा ही विश्वास द्वासा बाई, कैलाश बाई और सुकृता, यामिनी कश्यप का भी है कि मोदी की गारंटी के तहत हर महीने एक हजार रुपये उनके खाते में आएंगे,इस रकम से उनकी जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति होंगी।
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरुआत करते हुए सभी पात्र महिलाओं के खाते में ऑनलाइन राशि भेजे जाने से महिलाओं में न सिर्फ उत्साह का माहौल है,अपितु आर्थिक रूप से मजबूत होने और सम्मान तथा आत्मविश्वास की नई आशा भी जगी है। कटघोरा ब्लॉक के ग्राम कसाइपाली की सुकृता बाई और यामिनी कश्यप ने बताया कि उन्होंने अपना आवेदन जमा किया था,तब से खाते में राशि आने का इंतजार था। आज प्रधानमंत्री ने सभी के खाते में पैसे भेजे हैं। यह एक हजार की राशि हमारी बहुत काम आएगी। उन्होंने बताया कि घर मे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी कुछ रुपयों की आवश्यकता पड़ती रहती है,इस बीच ऐन वक्त पर कोई नहीं रहने पर किसी और से पैसे मांगने तक कि नौबत आ जाती है,अब जबकि महतारी वंदन योजना से हर माह पैसे मिलेंगे तो निश्चित ही यह रकम खाते में जमा होते रहेंगे और हमें जब जरूरत होगी,पैसे निकाल लेंगे। इस तरह यह पैसा हमारी बचत के साथ सुरक्षित भी है और हमारी महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार भी। ग्राम देवरी की द्वासा बाई ने बताया कि यह एक हजार रुपए उनके बहुत काम आएंगे। वृद्ध हो चुकी द्वासा बाई का कहना है कि पति रोजी मजदूरी करते हैं, किसी तरह से घर चलता है, वह बार-बार पैसे नहीं मांग सकती है,अब खाते में पैसा आने से घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीद पाएगी। ग्राम घना डबरी की 65 वर्षीय वृद्ध श्याम बाई का कहना था कि उन्हें पेंशन भी नहीं मिलता था,अपनी बेटी लता के पास ही रहती है। एक हजार रुपए हर माह मिलने से उन्हें विश्वास तो रहेगा कि वह जरूरत पड़ने पर खुद के लिए कुछ सामान खरीद सकती है या किसी की मदद भी कर सकती है। बांकीमोंगरा की गोमती साहू, घना कछार की कुंती महंत का कहना था कि महिलाओं के विषय में सरकार ने सोचा और उनके खाते में राशि दी, यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। हम सभी इस पैसे का सदुपयोग करेंगे। महिलाओं ने महतारी वंदन योजना लागू किए जाने और खाते में रुपये भेजे जाने पर इसे मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा दी गई गारंटी पूरा होने पर उनका आभार भी जताया है। गौरतलब है कि प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं और कोरबा जिले में 2 लाख 95 हजार 405 महिलाओं को महतारी वंदन योजना से लाभान्वित किया गया है।

*छत्तीसगढ़ में पूरी हो रही है मोदी की गारंटी: सुश्री सरोज पांडेय*

0

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को खाते में भेजी महतारी वंदन योजना की राशि, महिलाओं में खुशी का माहौल।

कटघोरा ब्लॉक के ग्राम बुंदेली में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम।

कोरबा – देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महतारी वन्दन योजना के अंतर्गत जिले के सभी महिलाओं के खाते में एक हजार की राशि अंतरित की। कटघोरा ब्लॉक के ग्राम बुंदेली में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस योजना से लाभान्वित सभी हितग्राहियों को बधाई दी और कहा कि उनका यह सौभाग्य है कि आज छत्तीसगढ़ के लगभग 70 लाख महिलाओं को 655 करोड़ 57 लाख रुपये महतारी वन्दन योजना के रूप में देने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि आज हर महतारी के खाते में राशि अंतरित की गई है। जब घर परिवार में माताएं,बहने सशक्त होती है तो पूरा परिवार सशक्त होता है। उन्होंने पीएम आवास, उज्ज्वला योजना, जनधन खाते,मुद्रा लोन,स्व सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के साथ आधुनिक कृषि के लिए ड्रोन संचालन में महिलाओं को जोड़ने का ज़िक्र करते हुए कहा कि देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से लगातार सशक्त बनाया जा रहा है। परिवार की खुशहाली के लिए स्वास्थ्य योजनाएं और 5 लाख तक का उपचार की सुविधा दी गई है। शौचालय बनवाकर महिलाओं को सम्मान से जीवन जीने की दिशा में कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी है कि जो कहा गया है उसे पूरा अवश्य किया जाएगा।
पीएम श्री मोदी ने मुफ्त टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को राशि देने, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उपचार की सुविधाएं देने की बात कहते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 18 लाख पीएम आवास, 31 सौ रुपए में धान की खरीदी, दो वर्ष का बकाया बोनस राशि का वितरण किया गया। जल्द ही कृषक उन्नति योजना से किसानों को अंतर राशि भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की बात कही। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भी संबोधित किया और महिलाओं को योजना का लाभ मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
कटघोरा के बुंदेली में कार्यक्रम को सम्बोधित करती हुई राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि मोदी की गारंटी मतलब पूरा होने की गारंटी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महतारी वन्दन योजना के रूप में जो वादा किया गया था वह आज पूरा हो रहा है। महिलाओं को हर माह एक हजार और साल में 12 हजार रुपए उनके खाते में मिलेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात कहते हैं, वे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक रुप से उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में काम करते हैं। यह छत्तीसगढ़वासियों के सौभाग्य है कि यहाँ महिलाएं सुरक्षित हैं और महतारी वंदन योजना से उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत होने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि घर में अपनी बेटियों को अवश्य पढ़ाये ताकि वे कलेक्टर, एसपी,अन्य बड़े पदों पर पहुँचकर सफलता की ऊँचाई पर चढ़ सके। उन्होंने महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण ,बाल विवाह रोकने 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों का विवाह न करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को स्थानीय कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल और श्री ज्योतिनन्द दुबे ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री श्री ननकीराम कँवर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कँवर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार,पूर्व महापौर श्री जोगेश लाम्बा,श्री राजीव सिंह आदि उपस्थित थे। महतारी वंदन योजना के तहत जिले की 2 लाख 95 हजार 405 महिलाओं के खाते में राशि का अंतरण किया गया है।

महिलाओं को पीएम उज्जवला अंतर्गत गैस कनेक्शन का किया गया वितरण –
महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजनांर्गत गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती सुकृता बाई, श्रीमती यामिनी बाई, ऊषा बाई, जगदीश बाई, सुरूज बाई तथा यशोदा बाई को गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। इसी तरह श्रीमती बूंद कुंवर, जमुना बाई, हेमीन बाई, पूर्णिमा बाई और श्याम कुंवर को नवीनीकृत राशन कार्ड का वितरण किया गया।

महिलाओं ने ली सेल्फी, प्रचार सामग्री का किया गया वितरण –
महतारी वन्दन योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम में सेल्फी स्टैंड भी बनाया गया था। महिलाओं द्वारा सेल्फी लेकर खुशियां व्यक्त की गई। कार्यक्रम में पहुंची श्रीमती कैलाश बाई, श्याम बाई, दुआसा बाई, यामिनी कश्यप ने बताया कि उन्होंने महतारी वंदन योजनांतर्गत आवेदन किया है। उन्हें खुशी है कि महिलाओं को हर माह एक हजार की राशि प्राप्त होगी। इससे उन्हें जरूरी काम के लिए पैसे किसी और से नहीं मांगने पड़ेंगे। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा महिलाओं को कैलेंडर,जनमन पत्रिका सहित शासन की योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया।

पाली, पोड़ी-उपरोड़ा और करतला में भी आयोजित किया गया कार्यक्रम –
जिले में महतारी वन्दन योजना अंतर्गत पाली,पोड़ी उपरोड़ा और करतला ब्लॉक मुख्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को देखा सुना गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

*साइबर सेल कोरबा एवं कुसमुंडा पुलिस के द्वारा डीजल चोर के विरुद्ध कार्यवाही।*

0

डीजल चोर के कब्ज से 350 लीटर डीजल एवं बोलेरो वाहन को किया गया जप्त।


 कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध कबाड, डीजल चोरी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के संबंध में दिये गये निर्देशो के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रविंद्र मीणा मार्गदर्शन में साइबर सेल कोरबा एवं थाना कुसमुंडा द्वारा दिनांक 09.03.2024 को पुलिस टीम को सूचना मिली कि खदान के अंदर डोजर क्रमांक 12147 से डीजल चोरी कर बोलोरो वाहन क्रमांक सीजी 12 बी बी 5985 भाग रहे हैं पुलिस टीम को सूचना प्राप्त होते ही उक्त दोनों व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया उनके कब्जे से बोलेरो वाहन के डिब्बे में रखें 350 लीटर अवैध डीजल बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध धारा पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गये लगभग 350 लीटर डीजल एवं बोलेरो वाहन को जप्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ विधिवत् कार्यवाही किया जा रहा है।

नाम आरोपी
01. उमाकांत पिता कुंजराम काले उम्र 34 साल साकिन गेवरा बस्ती कोटवार मोहल्ला कुसमुंडा जिला कोरबा छ०ग०
2. लखन दास पिता स्व. हीरा दास महंत उम्र 38 वर्ष साकिन गेवरा बस्ती कोटवार मोहल्ला कुसमुंडा जिला कोरबा छ०ग०

*रात्रि भ्रमण में अपराधी एवं आसामाजिक तत्व वालें लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।*

0

पुलिस के द्वारा रात्रि में किया गया पैदल भ्रमण

पुलिस के द्वारा मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाने वाले 30 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के के द्वारा रात्रि गश्त के दौरान आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपित्रत अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा कार्यवाही किया गया है।

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत दिनांक 08/03/24 को रात्रि में पेट्रोलिंग एवं गश्त के दौरान प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए 109 जाफो के तहत 18 प्रकरणों में 23 व्यक्तियों पर, हम जगह पर शराब का सेवन करने वालों पर 36(च) के तहत 12 मिले, आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। पुलिस को जिन जगहों से शिकायतें प्राप्त हो रही थी उन जगहों पर पुलिस ने पैदल भ्रमण किया। पुरानी बस्ती, ढोरी पारा, दर्री बस्ती, कटघोरा बस स्टैंड के आसपास, अन्य जगहों से आसामाजिक तत्वों को पकड़ा गया एवं उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।

पुलिस के द्वारा दिनांक 09/03/24 को सजग कोरबा अभियान के तहत 109 जाफो, 36(च) कार्यवाही करते हुए कुल 35 लोगों के ऊपर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया

▪️ चौकी मानिकपुर में कुल 03 प्रकरण में 03 व्यक्ति
▪️ चौकी सीएसईबी में कुल 04 प्रकरण में 04 व्यक्ति
▪️ थाना कटघोरा में कुल 01 प्रकरण में 06 व्यक्ति
▪️ चौकी सर्वमंगला में कुल 03 प्रकरण में 03 व्यक्ति
▪️ थाना दीपका मैं कुल 03 प्रकरण में 03 व्यक्ति
▪️ थाना उरगा में कुल 03 प्रकरण में 03 व्यक्ति
▪️ चौकी कोरबी में कुल 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति

पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर पेट्रोलिंग एवं चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 30 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया

पुलिस टीम के द्वारा आगे भी सजग कोरबा के तहत रात्रि में घूमते हुए आसामाजिक तत्व के विरुद्ध पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

*तीन दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन।*

0

अंतिम दिवस वालीबॉल व रस्साकसी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

आयोजन के प्रति महिला खिलाड़ियों एवं आमजनों में दिखा भारी उत्साह।

कोरबा – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन एवं जिला प्रशासन कोरबा के मार्गदर्शन में जिले में 06 से 08 मार्च तीन दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम बालको नगर किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिवस में वॉलीबॉल एवं रस्साकस्सी खेल का आयोजन वॉलीबॉल मैदान एसईसीएल में किया गया। जिसमें 16 टीम ने भाग लिया। इस आयोजन से गणमान्य नागरिक एवं महिला खिलाड़ियों में भारी उत्साह का माहौल रहा। वॉलीबॉल खेल के बालिका वर्ग में एसईसीएल A की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार
द्वितीय स्थान एसईसीएल B टीम ने हासिल किया। रस्साकस्सी खेल में प्रथम स्थान इमली छापर कुसमुंडा एवं द्वितीय स्थान लोटस बालको ने हासिल किया। विजेता महिला खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री दीनू पटेल ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक अनुप राय , महेश केवट, सावित्री जायसवाल, राजेश पांडे, देवेंद्र महतो, सनत कालेलकर, सुमित, व्यायाम शिक्षक, सम्मे लाल यादव, राम नारायण डडसेना, विवेकानंद गोपाल, रंजीता सिंह, शर्मिष्ठा शर्मा, प्रियंका चौहान, ममता मन्नेवार, गोपाल दास महंत, पुरुषोत्तम केवंट , प्रिया राजपूत एवं स्काउट गाइड का सराहनीय योगदान रहा।

*चौकी कोरबी द्वारा डीजल चोरों के विरूद्ध की गई कार्यवाही।*

0

डीजल चोर के कब्ज से 210 लीटर डीजल को किया गया जप्त।

कोरबा  – पुलिस अधीक्षक  श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध कबाड, डीजल चोरी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के संबंध में दिये गये निर्देशो के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी कोरबी द्वारा दिनांक 08.03.2024 को पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम बर्रा बोदराडांड निवासी दशरथ सिंह के पास अवैध तरीके से डीजल रखा हुआ है पुलिस टीम को सूचना प्राप्त होते ही ग्राम बर्रा बोदराडांड के पास जाकर उक्त व्यक्ति के घर में दबिश देकर उसके कब्जे से 210 लीटर अवैध डीजल बरामद किया गया आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि पुठीपकाना पसान कोरबी क्षेत्र में रेल कॉरिडोर का कार्य चल रहा है उक्त जगह पर हाइवा ट्रक से डीजल की चोरी किया करता था। चोरी के डीजल को आसपास के ट्रैक्टर संचालकों को दिया करता था। आरोपी के खिलाफ अपराध धारा पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गये लगभग 210 लीटर डीजल जप्त किया गया है।

नाम आरोपी:-
01. दशरथ सिऊ पिता बाबूलाल धोबी उम्र 38 साल साकिन ग्राम बर्रा बोदराडांड चौकी कोरबी जिला कोरबा छ०ग०

*बैट्री चोरी के मामले में दर्री पुलिस को मिली सफलता*

0

पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए अब तक कल 27 नग बैटरी को किया गया जप्त।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.03.2024 को प्रार्थी अजय पाल सिंह सोलंकी पिता स्व. जी. एस. सोलंकी उम्र 42 साल साकिन सोलंकी सदन भदरापारा नया रिस्दा वाड नं. 35 बालको नगर बालको जिला कोरबा छ०ग० द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी कपनी अशोक कुमार मित्तल के रोड निर्माण कार्य में लगे हाइवा ट्रक कमांक सीजी 12 ए.वाई. 2924 को दिनांक 05.03.2024 को दर्री डेम के पास सीएसईबी प्लांट रोड में ब्रेकडाउन होने के कारण ड्राइवर नेहरू सिंह रात्रि 10 बजे खड़ी कर कैम्प आ गया था दूसरे दिन सुबह 6 बजे जाकर देखा तो हाइवा का बैट्री 2 नग पुरानी को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 84/2024 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान थाना प्रभारी दर्री द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिध्दार्थ तिवारी (भा.पु.से.) एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री/कोरबा श्री रविंद्र मीणा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन प्राप्त कर टीम गठित कर माल मुल्जिम का पतासाजी की जा रही थी कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि 01. रोहित चौहान पिता घुरूल चौहान साकिन तुलसीनगर प्रगति नगर थाना दर्रा जिला कोरबा छ.ग. 02. नंदलाल चौहान पिता कैलाश चौहान दोनों साकिनान तुलसीनगर प्रगति नगर थाना दर्री जिला कोरबा छ.ग. जो अपने पास चोरी की बैट्री रखे हुए है कि सूचना पर संदेहियों को तलब कर पूछताछ किया गया जिनके द्वारा घटना दिनांक को हाइवा ट्रक से 02 नग बैट्री चोरी करना स्वीकार किया गया तथा उसमें से 01 बैट्री को सराईपाली बालको निवासी राय सिंह कंवर को बेचना बताये एवं एक अन्य बैट्री को नाला झाड़ी में छिपाना बताये आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर उक्त चोरी गये 02 नग बैट्री कीमती लगभग 6000 रू.को बरामद कर आरोपियों को विधिवत गिरप्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

पूर्व में दर्री अनुभाग के पुलिस द्वारा दर्री, कुसमुंडा, दीपका में बैटरी चोरी के शिकायत पर क्षेत्र में घूमते हुए बैटरी दुकान को चेक किया गया दुकान में जिन बैट्रींयों को बिना बिल के खरीदा या रखा गया है उसे पर कार्यवाही करते हुए 25 नग बैटरी को 102 में जपती किया गया है पुलिस के द्वारा बैटरी खरीदने एवं बेचने वालों के पास दबिश देकर उनके दुकान को चेक किया गया जिन बैट्रींयों के बिल उनके द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया उन विभिन्न कंपनियों के बैटरी को कब्जा पुलिस लिया गया।

*सोशल मिडिया में हुए वायरल विडियों पर कोरबा पुलिस का स्वतः संज्ञान*

0

वायरल विडियो में गुण्डागर्दी करने वाले आरोपीगण चढ़े पुलिस के हत्थे।

 सजग कोरबा अभियान के तहत शांति व्यवस्था भंग करने वाले अनावेदकगण के विरूद्ध सख्त कार्यवाही।

कोरबा  – पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले में सजग कोरबा अभियान चलाया जाकर गुण्डा बदमाशा, नशा का अवैध करोबार करने वाले एवं शांति व्यवस्था को भंग करने वालोँ के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही किये जाने से सर्व थाना / चौकी प्रभारीगण को निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर अवैध शराब विक्रेताओ, सर्वाजनिक स्थान में शराब सेवन करने वालो, शराब पीकर वाहन चलाने वालो तथा यातायात नियमो को पालन नहीं करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है, साथ ही संवेदनशील क्षेत्रो में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है. इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुआ है कि मुडापार गोकुल डेयरी के पास दो पक्षो में हाथापाई हुए है जिसका विडियों सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है। प्रकरण के गम्भीरता को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा व श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भुषण को अवगत कराया जाकर सख्त क़ानूनी कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने बाद निरीक्षक नितिन उपाध्याय थाना प्रभारी महोदय कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर उनि प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी के पतासाजी शुरू किया गया, पता साजी के क्रम में सोशल मिडिया में वायरल विडियों में हाथापाई करने वालो को अनावेदकगण पार्टी नम्बर 01- ए-सिराज अहमद खान, बी-राहुल कर्ष, सी-दीपक गोड़ तथा पार्टी नम्बर 02 ए-विष्णुदास महंत, बी-नकूल दास महंत को पहचान किया जाकर कानून व्यवस्था की स्थित निर्मित हो सकने एवं तत्काल शांति व्यवस्था भंग करने के अंदेशा में दोनो पक्षों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अंतर्गत धारा 151/107, 116 (3) द०प्र०स० अंतर्गत कार्यवाही किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

अनावदेक पार्टी नम्बर 01
ए- सिराज अहमद खान पिता स्व० अहमद इस्माईल खान उम्र 25 वर्ष सा० मुडापार निषाद मोहल्ला चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा
बी- राहुल कर्ष पिता राजा राम बरेठ उम्र 25 वर्ष सा० मुड़ापार निषाद मोहल्ला चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा
सी- दीपक गोड़ पिता फागुराम उम्र 20 वर्ष सा० मुड़ापार निषाद मोहल्ला चौकी मानिकपुर

अनावेदक पार्टी नम्बर 02
ए- विष्णु दास मानिकपुरी पिता स्व० नंगमथिया मानिकपुर उम्र-20 सा० रेल्वे कॉलोनी झोपड़ी चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा
बी- नकूल दास महंत पिता छोटेलाल महंत उम्र 20 वर्ष सा० रेल्वे कॉलोनी झोपडी थाना कोतवाली जिला कोरबा

*कोरबा पुलिस के द्वारा रात्रि भ्रमण में अपराधी एवं गुंडे बदमाशों पर की गई कार्यवाही।*

0

पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 33 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के के द्वारा रात्रि गश्त के तहत अपराधी एवं गुंडा बदमाश के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपित्रत अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा कार्यवाही किया गया है।

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा दिनांक 08/03/24 को रात्रि में पेट्रोलिंग एवं गश्त के दौरान 109 जाफो, 36(च) के तहत अपराधी एवं गुंडे बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। पुलिस को अपराधी तत्व जहां रहते हैं वहां से शिकायतें प्राप्त होती है वहां पर पुलिस ने पैदल भ्रमण किया, उन जगहों से अपराधी व गुंडे बदमाशों को पकड़ा गया एवं उनके खिलाफ कार्यवाही किया गया है।

पुलिस के द्वारा दिनांक 08/03/24 को *सजग कोरबा* अभियान के तहत 109 जाफो, 36(च) कार्यवाही करते हुए कुल 23 लोगों के ऊपर वैधानिक कार्यवाही किया गया

▪️थाना कोतवाली में कुल 05 प्रकरण
▪️सिविल लाइन में कुल 08 प्रकरण
▪️कटघोरा में कुल 03 प्रकरण
▪️कुसमुंडा में कुल 03 प्रकरण
▪️दीपका मैं कुल 02 प्रकरण
▪️बालको में कुल एक प्रकरण
▪️हरदीबाजार में कुल 01 प्रकरण

पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर पेट्रोलिंग एवं चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 33 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया

पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार, रात्रि में अपराधी एवं गुंडा बदमाश के विरुद्ध पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।