Home Blog Page 686

*पुलिस के कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर हुज्जतबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही*

0

 भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

सजग कोरबा अभियान के तहत शांति व्यवस्था भंग करने वाले अनावेदकगण के विरूद्ध सख्त कार्यवाही।

कोरबा – श्री सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा कोरबा जिला में सजग कोरबा अभियान चलाया जाकर गुण्डा बदमाशा, नशा का अवैध करोबार करने वाले एवं शांति व्यवस्था को भंग करने वालों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही किये जाने से सर्व थाना / चौकी प्रभारीगण को निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर अवैध शराब विक्रेताओ, सर्वाजनिक स्थान में शराब सेवन करने वालो, शराब पीकर वाहन चलाने वालो तथा यातायात नियमो को पालन नहीं करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है, साथ ही संवेदनशील क्षेत्रो में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है. इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुआ है सिविल लाइन पुलिस को अवैध शराब के संबंध में सूचना प्राप्त हुआ। जिसकी जानकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी व श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भुषण एक्का को अवगत कराया जाकर सख्त क़ानूनी कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने बाद थाना सिविल लाइन रामपुर प्रभारी उनि सुमन पोया के नेतृत्व में शराब रेड कार्यवाही करने के दौरान थाना सिविल लाईन रामपुर की पुलिस टीम का अनावेदकों ने रास्ता रोककर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर हुज्जतबाजी किये है। थाना सिविल लाईन रामपुर में अप धारा पंजीबद्ध पंजीबद किया गया अनावेदकों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कोरबा पुलिस के द्वारा नागरिकों से यह अपील की जाती है कि अवैध कार्य में पुलिस के द्वारा जो कार्यवाही की जाती है उसे कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न ना करें पुलिस का कार्यवाही में उनका सहयोग करें।

*नाम अनावेदकगण*
01. हरिराम पिता स्व धजाराम कवर उम्र 26 साल, साकिनान ग्राम पंडरीपानी नवाढीह मोहल्ला थाना सिविल लाइन रामपुर जिला-कोरबा (छ.ग)
2. 02. सतोष कंवर पिता श्री महेश कवर उम्र 42 वर्ष साकिनान ग्राम पंडरीपानी नवाढीह मोहल्ला थाना सिविल लाइन रामपुर जिला-कोरबा (छ.ग)
03. रवि शकर कवर पिता स्व घजाराम कंवर उम्र 30 साल साकिनान ग्राम पंडरीपानी नवाढीह मोहल्ला थाना सिविल लाइन रामपुर जिला-कोरबा (छ.ग)
04. विष्णु उर्फ मिथुन पिता महेशराम कवर उम्र 23 वर्ष सभी साकिनान ग्राम पंडरीपानी नवाढीह मोहल्ला थाना सिविल लाइन रामपुर जिला-कोरबा (छ.ग)

*चोरी के आरोपी को बागों पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

आरोपी से सरिया, चैनल, यूजैक एवं स्क्रेप को किया गया बरामद।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.03.2024 के दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोरो के द्वारा आमाटिकरा मातिन रेल्वे साईडिंग के निर्माणाधीन ब्रीज के नीचे रखे सरिया, चैनल, यूजैक एवं स्क्रेप कीमती 160000.00 रुपये को अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी कर ले जाने संबंधी प्रार्थी अरुण सूर्यवंशी पिता समारसिंह सूर्यवंशी, उम्र 32 वर्ष निवासी आमाटिकरा मातिन रेल्वे साईडिंग थाना बांगो जिला कोरबा छ०म० के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मैं लिया गया एवं मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा की मार्गदर्शन व अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बागों को चोरी के संबंध में दिशा निर्देश प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में थाना बागों पुलिस के विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। संदेही रामशरण राय उर्फ गोजे पिता स्व. मोहनलाल, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम बगरार थाना मरवाही जिला जीपीएम हामु आमाटिकरा, थाना बांगो जिला कोरबा (छ०ग०) से पुछताछ करने पर पुलिस को गुमराह करने हिकमतअली से पूछताछ करने पर अपने साथी सोनू राजवाडे एवं लखन यादव निवासी आमाटिकरा / मातिन के साथ सरिया, चैनल, यूजैक, स्क्रेप को चोरी कर मातिन यादव मोहल्ला जगंल के नरवा (नाला) में छिपाकर एवं लकडी, पत्ता से ढककर रखना मेमोरण्डम कथन में बताया। आरोपी रामशरण राय उर्फ गोजे के निशानदेही पर चोरी गये सरिया, चैनल, यूजैक, स्कप बरामद कर जप्ती किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 66/24 धारा 379,386,34 भादवि सदर के घटित करने का साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले के फरार आरोपियों को पुलिस के द्वारा टीम बनाकर उनकी पताशाजी की जा रही है उन्हें भी पुलिस के द्वारा जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नाम आरोपी –
1. रामशरण राय उर्फ गोजे पिता स्व. मोहनलाल, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम बगरार थाना मरवाही जिला जीपीएम हामु आमाटिकरा, थाना बांगो जिला कोरबा (छ०ग०)

*कोरबा पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी*

0

 अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 25 प्रकरणों में कुल 581 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं देसी प्लेन मंदिरा शराब किया जप्त।

पुलिस के द्वारा कुल 25 लोगों पर कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में दिनांक 10/03/2024 को भी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब एवं नशीली पदार्थ के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चैकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है।

कोरबा पुलिस के द्वारा *सजग कोरबा* के तहत अलग-अलग जगह पर अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 25 प्रकरणों में कुल 581 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं देसी प्लेन मंदिरा शराब किया जप्त कुल 25 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही।

पुलिस टीम के द्वारा 01 जनवरी 2024 से अब तक कुल अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 253 प्रकरणों में कुल 4321 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं देसी प्लेन मंदिरा शराब किया जप्त पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 253 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।

 

*साइबर सेल कोरबा एवं चौकी सीएसईबी की संयुक्त कार्यवाही में सट्टाबाजार को पकड़ा गया*

0

सट्टा खेलाने वाले पर पुलिस की कार्यवाही।

कोरबा – जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के अवैध शराब, गांजा,एवं जुआ, सट्टा पर कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुआ।पुलिस टीम के द्वारा पहले भी सट्टा के तीन प्रकरणों में सट्टा खेलने वालों पर कार्यवाही किया गया है उनके निशान देही पर सायबर सेल कोरबा एवं चौकी सीएसईबी को सूचना मिला कि TP नगर कोरबा का संकेत अग्रवाल दादूराम हार्डवेयर दुकान के सामने अपने मोबाइल में ऑनलाइन रूपए पैसे का दाव लगाकर हार जीत का जुआ सट्टा खेल रहा है कि सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा (रा पु से) नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा भूषण एक्का (रापुसे) के मार्गदर्शन में घटना स्थल TP नगर कोरबा दादूराम हार्डवेयर दुकान के सामने पहुंचकर घेराबंदी किये जो मुखबीर द्वारा बताए गये दादूराम हार्डवेयर के सामने एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम संकेत अग्रवाल उम्र 30 वर्ष पता TP नगर पाटीदार भवन के पीछे सीएसईबी कोरबा होना बताया जिसके कब्जे से रखें एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन को चेक करने पर लाइव बुकी नामक ऑनलाइन सट्टा आईडी बनाकर रूपए पैसे का दावा लगाकर सट्टा खेलते हुए मिला संकेत अग्रवाल से इस संबंध में पूछताछ किया गया उसने सट्टा खेलना स्वीकार किया। संकेत अग्रवाल के कब्जे से एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल को जप्त किया जाकर कब्जा पुलिस लिया गया। जो आरोपी का कृत्य जुआ/सट्टा एक्ट के अंतर्गत दंडनीय अपराध का होना पाये जाने से विधिवत कार्यवाही की गई।

*विदाई समारोह*

0

,,, विदाई समारोह


लोरमी,,,,
राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में 27 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र एवं छात्राओ के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आरंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा भानुप्रिया एवं तुलसी के द्वारा सरस्वती वंदना तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राजकीय गीत का गायन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीए द्वितीय वर्ष के छात्र राजा एवं ललित ने किया। इसके बाद विद्यार्थियों रानी ,पायल , सौम्या, शालू

,तुलसी,अंजना,पद्मिनी,,नेहा,आंचल,रितेश, शशि,अंजली आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापको ने बीए के छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक मार्ग दर्शन प्रदान किए! इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एन के ध्रुवे,प्रो, प्रो एन एस परस्ते, प्रो एस के जांगड़े , प्रो एच एस राज ,प्रो.आर एस साहू ,श्री पी पी लाठिया,प्रो. निधि सिंह, डा अर्चना भास्कर,प्रो हेमा आर टंडन,प्रो नितेश आदि प्राध्यापको के द्वारा छात्राओं को उद्बोधन के माध्यम से मार्गदर्शन दिया गया
,प्रो देवेंद्र जायसवाल,श्री आर के श्रीवास्तव, श्री पी के जायसवाल,श्री एन आर जायसवाल,श्री गंगाराम जायसवाल,प्रो अमित निषाद, प्रो.मनीष कश्यप, डा.पल्लवी नंदी, डा.गंगा गुप्ता,प्रो गुरुदेव,प्रो नंदिनी गर्ग,श्रीमती सुषमा उपाध्याय ,श्री भागबली जायसवाल, सोनू यादव,अनुराग,मुकेश,नरेंद्र ध्रुवे एवं अमित, शशि,अंजली,तुलसी,ओमकार राजपूत विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

*बीएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का विदाई समारोह*

0

बीएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का विदाई समारोह

लोरमी,,,,
राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में 29 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को बीएससी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र एवं छात्राओ के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आरंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा आकांक्षा एवं कामनी के द्वारा सरस्वती वंदना तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राजकीय गीत का गायन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र अवधेश,प्रवीण,एवं रिचा,ने किया। इसके बाद विद्यार्थियों संतोषी ,प्रियंका,सुजाता, अंजली, प्रशांत,ममता, इंद्राणी,हेमंत,पूर्वी,आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापको ने बीएससी के छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक मार्ग दर्शन प्रदान किए! इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एन के ध्रुवे, प्रो.एस के जांगड़े , प्रो.एच एस राज, श्री पी पी लाठिया, डॉ.आर एस साहू, प्रो.निधि सिंह, डॉ अर्चना भास्कर,प्रो.विवेक साहू,प्रो.हेमा आर टंडन,प्रो नितेश सर प्रो.महेंद्र पात्रे,प्रो.देवेंद्र जायसवाल, कार्यालय प्रमुख श्री आर के श्रीवास्तव, श्री पी के जायसवाल,श्री एन आर जायसवाल,श्री गंगाराम जायसवाल, डॉ.गंगा गुप्ता,प्रो.अमित निषाद, प्रो.मनीष कश्यप, प्रो गुरुदेव,श्रीमती सुषमा उपाध्याय,श्री भागबली जायसवाल,अनुराग,मुकेश,नरेंद्र एवं विद्यार्थी दिलीप,गायत्री,हेमंत,सिवन, थलेस्वर,ऋग्वेद,छत्रपाल,कुमकुम,मंजूषा,मुरली समस्त छात्र/छात्राए महाविद्यालय में उपस्थित थे।

*शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर के विद्यार्थियों ने बनाया मिट्टी की मूर्तियां व खिलौने*

0

शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर के विद्यार्थियों ने बनाया मिट्टी की मूर्तियां व खिलौने

मुंगेली/ओरिएंटेशन टॉप पेडेगाजी एंड टॉय मेकिंग सेशन पर गतिविधिआधरित लोरमी विकास खण्ड के ढोलगी संकुल के शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में शनिवार को छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता कराया गया ।नई सोच एवं नवाचारी को विकसित करने के उद्देश्य से स्कूल के शिक्षक रूपेश राजपूत ने इस आयोजन के लिए बच्चो को निर्देशित किया।जिसमें आसपास के मिट्टी से बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुंदर डिजाइन देकर खिलौने एवं मूर्तियां बनाया।जिससे उनके अंदर छिपी प्रतिभा का पता चला।नवाचार के तहत इस कार्य में प्रथम कुमारी तान्या, कुमारी अनन्या, तामेश्वर, द्वितीय कुमारी रिया, श्याम, प्रीतम, कुमारी उमा तथा तृतीय हेमराज, आँचल, कृष्णा रहा।सभी विद्यार्थियों को शाला के प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर के द्वारा पुरस्कार दिया ।इस अवसर पर smc के सदस्य सफाईकर्मी कोमल यादव रसोईया कुमारी साहू, सरोजनी बैगा आदि उपस्थित थे।सभी ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ कला की महत्ता के बारे में बताए।

*गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने के लिए नगर के व्यापारी सहित गौ भक्तो किया सांकेतिक नगर बंद*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- हिन्दू धर्म के चारो पीठों के शंकराचार्यों के आह्वाहन पर कल दिनांक 10 को 10 बजे 10 मिनट के लिए सांकेतिक भारत बंद आह्वाहन किया गया जिसमे पंडरिया नगर के व्यापारी बंधुओ सहित गौ सेवको ने इसका समर्थन करते हुए अपना योगदान प्रदान किया जिसमे नगर के व्यापारी बंधु निश्चित समय पर अपने प्रतिष्ठान को 10 के लिए छोड़कर बाहर निकले व अपने हाथो में पोस्टर रख कर यह संदेह दिया की हम इस बात का समर्थन करते है गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलना ही चाहिए।

*बेज़ुबा सेवा समिति का अहम योगदान_*

इस आह्वाहन का समर्थन कर नगर व पुरे क्षेत्र के एक सेवी संस्था जो निरंतर गौ सेवा सहित जीव सेवा में तत्पर है उन्होंने अपना सहयोग समर्थन दिया संयोजक सुमीत तिवारी का कहना है की गौ मां हमारी अपनी मां के बाद दूसरे ऐसी मां है जिनका दूध पीकर हम जीवन भर मजबूत रहते है गौ माता का हर चीज अमृत के समान है आज गौ वंश की स्थिति पूरे देश में दयनीय है हर रोज सड़को पर या कत्ल खाने में काटे जा रहे है इनके लिए उचित कानून बनाने की आवश्यकता है जिससे गौ वंश को बचाया जा सकता है इस संकल्प अभियान में अनुराग ठाकुर पार्षद,व्यापारी संघ अध्यक्ष विजय जायसवाल, विहिप अध्यक्ष यशपाल छाबड़ा,रवि चाबड़ा,नरेंद्र तिवारी,गौ सेवक अपेंद्र चौबे,निखिल सोनी,पुष्पेंद्र पाठक, तनिष्क तिवारी,राजा देवांगन, मृगेंद्र राजपूत, अजय देवगन, महेंद्र यादव,संदीप रात्र, सहित सभी नगर के प्रतिष्ठित जन उपस्थित रहे।

—————————————-

*सनातनियों का वोट उसी को जो वादा करें गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाएंगे और होगी गौ हत्या बंद शंकराचार्य ने 10 मिनट दिया धरना*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/भिलाई:- गौ हत्या के विरोध में और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश ‘उत्तराम्नाय’ ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामि अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती ‘1008’ महाराज व अनुयायियों के द्वारा आज भिलाई में धरना दिया गया।

*मीडिया प्रभारी ने दी जानकारी*

वही शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया कि शंकराचार्य जी आज 10 मार्च को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर 10 मिनट तक छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर स्थित छावनी चौक नन्दनी रोड पर धरना दिए शंकराचार्य जी महाराज के साथ इस दौरान विधायक और मेयर भी उपस्थित थे वही देश के कौन कौन से गौभक्त सनातनियों ने शंकराचार्य जी का साथ दिया और जल्द से जल्द सरकार को जागने के लिए कहा इस दौरान धरना स्थल से शंकराचार्य ने कहा कि गौ हत्या के विरोध में और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने को लेकर आज धरने पर बैठे और अब उसी दल को हिंदू चुनेगे जो घोषणा कर दे सत्ता में आएंगे तो गौ माता को राष्ट्र माता कही जाए और गौ हत्या बंद कर दी जाए अपने-अपने समय में सभी ने पहल की है लेकिन ये दुर्भाग्य है कि 100 करोड़ भारतियों कि आवाज़ सरकार नहीं सुन रही और इसलिए इस बार हमको कड़क होना पड़ रहा है देश में राम जी आ गए लेकिन अब तक गौ हत्या बंद नहीं हई इसे जल्द ही बंद करानी चाहिए इस अवसर पर प्रमुखरूप से ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय,ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद,धर्मेन्द्र यादव, विधायक देवेंद्र यादव,नीरज पाल महापौर भिलाई,राजेश शुक्ला सहित सैकड़ों गौभक्त मौजूद रहे।

—————————————-

*महतारी वंदन योजना, महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा के साथ ही सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए एक प्रतिबद्धता का प्रतीक है:-भावना बोहरा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की आज पहली किश्त 1000 रुपये लगभग 70 लाख विवाहित महिलाओं के खाते में सीधे हस्तांतरित की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से इस योजना में लाभान्वित महिलाओं से सीधा संवाद किया आज नगर पंचायत, पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत पांडातराई में भी महतारी वंदन योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विष्णु देव ने भी ऑनलाइन माध्यम से महिलाओं से संवाद किया और योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को बधाई दी इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी और आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार प्रदेश के विकास एवं जनता के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध होकर उसे संवारने का कार्य कर रही है आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है खासकर हम महिलाओं के लिए यह विशेष दिन है जहाँ प्रदेश की 70 लाख विवाहित माताओं-बहनों को आज महतारी वंदन योजना की 1000 रुपए पहली क़िस्त सीधे उनके खतों में हस्तांतरित की गई है इसके साथ ही मोदी जी की गारंटी में किये अपने वादे में से भाजपा सरकार ने 100 दिन के कार्यकाल पूरे होने के पहले ही इसकी घोषणा कर प्रदेश के लाखों महिलाओं के विश्वास को कायम रखा है पंडरिया विधानसभा अंतर्गत पंडरिया ब्लॉक में 72 हजार 364, सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत 27671 एवं कवर्धा ब्लॉक में 9800 महिलाओं इस प्रकार पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत लगभग 1 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं को 11 करोड़ 57 लाख से अधिक की राशि प्रथम किश्त के रूप में उनके खातों में सीधे ट्रांसफर की गई है आने वाले समय में भी हमारी सरकार ने जितने भी वादे किये हैं वो भी इसी प्रतिबद्धता से पूर्ण होंगे महिला सशक्तिकरण के लिए संवेदनशील भाजपा सरकार ने हमेशा ही महिलाओं के उत्थान एवं उन्हें आर्थिक रूप से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने का काम कर रही है प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो या मातृत्व वंदना योजना के तहत आर्थिक सहयता हो अपने ध्येय और महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य को स्पष्ट किया है इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने पूर्ण पारदर्शिता रखते हुए महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में सीधे किश्त जारी की है प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ करने के तथा आर्थिक स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किये जाने का निर्णय लिया गया है महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में 3,000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है इसी कड़ी में आज लगभग 655.57 लाख रुपए सीधे लाभार्थी महिलाओं के खाते में राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया है भावना बोहरा ने आगे कहा कि विगत पांच वर्षों में कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के विश्वास को तोड़ा उनसे किये वादे केवल कागजों में ही रहें इसी का परिणाम रहा कि छत्तीसगढ़ की माताओं ने विधनासभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सिरे से नाकारा और प्रदेश में सुशासन का सूर्योदय लेकर आईं आगामी लोकसभा चुनाव में भी मोदी जी की गारंटी पर जनता पूर्ण विश्वास जताते हुए 400 पार के लक्ष्य में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाएगी और छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की प्रचंड विजय में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएगी विगत पांच वर्षों के कुशासन से मुक्त होकर आज प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगी हमारी सरकार द्वारा लागु की गई महतारी वंदन योजना न केवल वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है बल्कि सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए एक प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्ता महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार किसान ,गरीब,आम जनता, महिलाओं, युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है नरेंद्र मोदी की गारंटी के अंतर्गत राज्य सरकार 100 दिनों के भीतर ही अपना एक और बड़े वादे को पूरा किया हैऔर हमारी सरकार पूरी तरह से समर्पित होकर आम जनता के हित में काम कर रही है उन्होंने कहा कि यह योजना एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है और हितग्राहियों के पात्र होने के साथ ही चरण दर चरण राशि भुगतान की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।

*अपने राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस के नेता फैला रहे भ्रम*

भावना बोहरा ने कह कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा अपने राजनैतिक लाभ के लिए महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं के बीच भ्रम फ़ैलाने का कार्य किया जा रहा था लेकिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रेस वार्ता में यह स्पष्ट किया है कि महतारी वंदन योजना एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है जिसके तहत आने वाले समय में भी विवाहित महिलाएं इसमें अपना पंजीयन करा सकती हैं और योजना का लाभ लें सकती हैं कांग्रेस सरकार ने अपने पांच वर्ष के शासन काल में केवल जनता को लटकाने और भटकाने का काम किया है और आज जब छत्तीसगढ़ की पालनहारी विष्णु देव सरकार जनहित के लिए अहम फैसले ले रही है और अपने वादों को पूरा कर रही है उसे कांग्रेस के नेता पचा नहीं पा रहे हैं और जनता के बीच भ्रम फ़ैलाने का कार्य कर रहें हैं बजट 2024-25 में हमारी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा स्वास्थ्य,सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है आने वाले समय में वे सभी घोषणाएं भी जरुर पूरी होंगी और हमारा छत्तीसगढ़ पुनः विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

—————————————-