Home Blog Page 685

*गुगल-पे के माध्यम से 40 हजार रूपये की ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।*

0

सागौन पेड़ों का बीमा करवाकर अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन देकर किया था धोखाधड़ी।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी सभी प्रकार के अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए विधि विरूद्ध कार्य करने वालों के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देष दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 12.03.2024 को प्रार्थी अनिल कुमार यादव पुलिस सहायता केन्द्र जटगा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि संजय कुमार साहू नामक व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल से मेरे मोबाइल पर फोन करके बोला कि अपने सागौन पेड़ों की कटिंग करने के लिए आवेदन दिये हो क्या तब प्रार्थी के हॉं बोलने पर वह सागौन पेड़ो को देखने आ रहा हूं बोला और संजय साहू अपने महिन्द्र एक्सयूव्ही 300 वाहन क्र0 सीजी 12 बी के 0573 में ग्राम बनखेता सागौन पेड़ को देखने आया, पेड़ों को देखने के बाद बोला कि तुमको पैसे की जरूरत होगा तो हमारी कंपनी से लोन ले लो 20-22 लाख रूपये कम्पनी दे सकता है। जब तुम्हारे सागौन पेड़ो की कटाई होगी तो लोन का पैसा काटकर बाकी बचत पैसा तुमको वापस कर देंगे, इसके लिए हमारी कम्पनी से एग्रीमेंट कराना पड़ेगा जिसके लिए 250 नग सागौन पड़ों का बीमा करवाना होगा। आपको बीमा के लिए 98 हजार रूपये तत्काल जमा करना होगा जो पाच साल बाद 68 लाख रूपये सागौन पेड़ों का मिलेगा कहकर ज्यादा लाभ कमाने का प्रलोभन दिया तब प्रार्थी के द्वारा अभी मेरे पास 40 हजार रूपये है कहने पर वह बोला कि ठीक है मेरे गुगल पे के माध्यम से पैसा भेज दो बोलकर संजय साहू ने अपना क्यू आर कोड खोल दिया। प्रार्थी उसके झांसे में आकर गुगल पे एकाउंट से 40 हजार रूपये संजय साहू को ट्रांसफर कर दिया और शेष रकम 58 हजार रूपये को कटधोरा बैंक से निकालकर नगद देना बोलने पर प्रार्थी ठीक है बोला। उक्त संबंध में प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस सहायता केन्द्र जटगा थाना कटघोरा द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी संजय साहू निवासी महाराणा प्रताप नगर कोरबा को घटना के तत्काल बाद महज 05 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*ग्राम कांजीपाली स्थित पंजाब एण्ड सिंध बैंक में हुई चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार।*

0

 मोटरसायकल चोरी के फरार आरोपी को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता।


 कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले एवं विधि विरूद्ध कार्य करने वालों के विरूद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देष दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 25.02.2024 को प्रार्थी पंचराम पिता षिजलाल निवासी डिप्सीपारा नुनेरा थाना पाली जिला- कोरबा द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित षिकायत दिया गया शाम 06.30 बजे डूमरकछार बाजार गया था, अपने मोटरसायकल क्र. सीजी 12 एएल 6968 को बाजार के पास गोड़वाना कार्यालय के सामने खडा किया था जो बाजार करके वापस आने पर मोटरसायकल नहीं मिला, कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था, कि रिपोर्ट पर पु.स.केन्द्र चैतमा थाना पाली में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 93/2024 धारा 379 भादवि. पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि मुखबीर सूचना मिली कि गोपालपुर चैतमा के पास एक बिना नम्बर एचएफ डिलक्स मोटरसायकल में विसाहू राम एवं प्रमोद गोड़ नाम का दो व्यक्ति आया है, सूचना पर घेराबंदी कर पूछताछ करने पर अपना नाम विसाहू राम चौहान पिता रामायण सिंह चौहान उम्र 23 वर्ष निवासी पोटापानी गडईहा पारा पुसके. चैतमा थाना पाली एवं दुसरा व्यक्ति ने अपना नाम प्रमोद गोड़ पिता गोविंद सिंह गोड़ उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम लाद चौकी कोरबी थाना पसान जिला-कोरबा होना बताया। दोनों आरोपी द्वारा दिनांक 17-18.12.2023 की दरम्यानी रात्रि को ग्राम कांजीपानी स्थित पंजाब एण्ड सिंध बैक का ताला तोड़कर एसीईआर कंपनी का मानिटर तथा दिनांक 25.02.2024 को डूमरकछार बाजार के पास से मोटरसायकल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गये एक नग एसीईआर कंपनी का मानिटर एवं मोटरसायकल को बरामद किया गया तथा आरोपी को विधिवत प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पूर्व में ग्राम कांजीपानी स्थित पंजाब एण्ड सिंध बैंक में हुए चोरी की घटना के संबंध में प्रार्थी संतोष एक्का की रिपोर्ट पर दिनांक अप.क्र. 490/2023 धारा 457, 380 भादवि. कायम कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी जो आज दोनों अपराध में आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

*शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में न्योता भोजन कराया गया।*

0

मुंगेली:– 11मार्च2024को प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के तहत तिथि भोजन को छत्तीसगढ़ सरकार ने न्योता भोजन के नाम से योजना लागू की गई हैं।यह योजना सामुदायिक भागीदारी पर आधारित हैं।इस योजना के तहत राष्ट्रीय पर्व, त्योहार, जन्मदिन, विवाह, वर्षगांठ के मौके पर स्कूली बच्चों को भोजन करा सकते हैं।इस योजना के तहत शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केन्द्र ढोलगी विकास खण्ड लोरमी जिला मुंगेली को गुनापुर निवासी श्रीमति कुमारी बाई पति घनश्याम साहू के द्वारा शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा तथा पुत्री राधा को द्वितीय पुत्री रत्न प्राप्ति के अवसर पर न्योता भोजन कराया गया।जिसमें केला, खीर, पूड़ी, गोभी आलू सब्जी ब्यवस्था किया गया।इस अवसर पर उनके परिवार से घनश्याम, दीपक, किशन, द्रौपती, आशा, सालिक राम उपस्थित थे।न्योता भोजन पाकर सभी बच्चे खुश हुए।संकुल के केन्द्र ढोलगी के शैक्षिक समन्वयक कृष्णा राजपूत ने कहा कि शाला के विकास एवं विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए समुदाय की सहयोग की बहुत जरूरी है बिना समुदाय के सहयोग के विकास हो पाना सम्भव नही है।इस अवसर पर शाला में अतिथि के रूप में आये हुएश्री मनी राम राजपूत ने इस योजना की सराहना कि तथा विद्यार्थियों के लिए लाभ दायक हैं कहा।इस अवसर पर शाला में प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर शिक्षक रूपेश राजपूत ,smc अध्यक्ष कुमार साहू, सफाईकर्मी कोमल यादव रसोईया कुमारी,सरोजिनी बैगा आदि उपस्थित रहे।

*दिव्यांगजन अपने आपको कमजोर न समझें: श्री लखनलाल देवांगन*

0

श्रम मंत्री श्री देवांगन ने दिव्यांगजनों को वितरित किए मोटराइज्ड ट्राइसाइकल।

कोरबा – समाज कल्याण विभाग द्वारा आज जिले के 41 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल, इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर प्रदान किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री लखनलाल देवांगन, उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री ने सभी दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल अपने हाथों से प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। दिव्यांगता का प्रतिशत अधिक होने पर उन्हें शासकीय सेवाओं में प्राथमिकता दी जाती है। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को विवाह तथा स्वरोजगार हेतु सहयोग भी प्रदान किया जाता है। दिव्यांगजनों को पेंशन के साथ ही आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मोटराइज्ड ट्राइसाइकल भी निःशुल्क दिया जा रहा है। इससे दिव्यांगजन अपने जरूरी कार्यों के लिए आसानी से आसपास आवागमन कर सकेंगे और अपने पैरों पर खड़े हो पाएंगे। मोटराइज्ड ट्राइसाइकल से उनकी निर्भरता किसी और पर नहीं रहेगी तथा आने जाने में समय की बचत भी होगी। मंत्री श्री देवांगन ने दिव्यांगजनों को विशेष गुणों वाले इंसान बताते हुए कहा कि वे अपने आपको कमजोर न समझें, हम सभी आपके साथ हैं। उन्होंने आम नागरिकों से दिव्यांगजनों के प्रति सकरात्मक व्यवहार रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर सहयोग की अपील भी की।
मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गरीबों और श्रमिकों सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए सोचते हैं। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों के लिए योजनाएं बनाई हैं। प्रदेश में महतारी वंदन योजना के माध्यम से सभी महिलाओं को साल के 12 हजार रूपए देने, किसानों को 3100 रूपए समर्थन मूल्य तथा तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रूपए मानक बोरा देने की बात कही थी। इस दिशा में महतारी वंदन की राशि छत्तीसगढ़ की माताओं के खातों में भेजी गई है। किसानों के खातों में कृषक उन्नति योजनांतर्गत आज ही अंतर राशि अंतरित की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त चांवल भी दिया गया ताकि गरीब भूखे पेट न सोए। इसी तरह प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लागू की गई है। इनमें पंजीयन कराने वाले गरीब परिवारों को लोन देकर जीवन स्तर आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। श्रम मंत्री ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी श्रमिकों को दी और उनका लाभ उठाने की अपील भी की। इस दौरान उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती सिनीवाली गोयल ने बताया कि जिले के दिव्यांगों को 38 मोटराइज्ड ट्राइसाइकल, दो इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर, एक सीपी चेयर प्रदान किया गया है। 80 प्रतिशत व उससे अधिक के दिव्यांगजनों को यह ट्राइसाइकल दी गई है। इस अवसर पर पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, पूर्व निगम सभापति श्री अशोक चावलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा आम नागरिक उपस्थित थे।

*कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण*

0

कोरबा – जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत कोरबा, पाली व पोडीउपरोडा में कार्यरत कृषि सखियों का 5 दिवसीय प्राकृतिक कृषि विषय पर सघन प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में तीनों विकासखण्ड के कुल 180 कृषि सखी को 6 बैच में प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समूह में जुडे़ महिला किसानों तक प्राकृतिक कृषि (खेती) गतिविधि को विस्तारित किया जाना है। उक्त प्रशिक्षण मैनेज (हैदराबाद) व छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा मास्टर ट्रेनर द्वारा दियेे गये। उक्त ट्रेनरों के माध्यम से प्रशिक्षण को संपन्न कराया गया है जिसमें वरिष्ठ कृषि सीआरपी का भी सहयोग लिया गया।
प्रशिक्षण में जैविक दवा, खाद, मृदा के प्रकार, जल प्रबंधन, कीट प्रबंधन का तकनीक के साथ क्षेत्र भ्रमण भी कराया गया जहां व्यावहारिक जानकारी प्रदाय की गयी। साथ ही वातावरण व स्वास्थ्य में रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव को भी विशेष रूप से फोकस किया गया। खेती को बेहतर करने में मृदा की गुणवत्ता को सुधार व पर्यावरण को सतत् अच्छा बनाये रखने हेतु प्राकृतिक खेती एक उपयोगी कारगर खेती पद्यति है। स्थानीय क्षेत्र में संसाधन के उपयोग से व उपयुक्त कृषि प्रबंधन के द्वारा उत्पादन में वृध्दि व लागत में कमी लाकर ग्रामीणों को कृषि से अच्छी आय प्राप्त हो सकती है। कृषि सखी प्रतिभागियों के द्वारा उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन एनआरएलएम जिला इकाई व विकासखण्ड इकाई द्वारा संपादित किया गया। प्रशिक्षण का सुचारू रूप से संचालन हेतु कर्मदक्ष संस्था के मास्टर टेªनर श्री कमल भारद्वाज एवं अविनाश सिंह, शांतनु तिवारी, अल्का आदिले का विशेष योगदान रहा।

*श्रेष्ठि कुर्मी समाज नागोई के द्वारा सम्मान समारोह का सफल अयोजन किया गया,,,*

0

बिलासपुर:-भारत की पहली महिला शिक्षिका नारीवारी आंदोलन की अग्रिणी कावित्री तथा महान समाज सुधारक सावित्री बाई फूलो देवी जी पुण्यतिथि मे श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कुर्मी समाज नागोई के द्वारा वृद्ध माताओं एवम पुरुषो का विषेश सम्मान के साथ बहुमुखी प्रतिभा शाली छात्र छात्राओं सेवा निवृत्त कर्मचारियो एवम अन्य क्षेत्रों के लोगो का सम्मान कुर्मी समाज विकास समिति बिलासपुर के वर्तमान अध्यक्ष श्री घनश्याम कौशिक जी की मुख्य अतिथि एवम पूर्व अध्यक्ष श्री लखनलाल कौशिक व श्री शिवबालक कौशिक विशिष्ठ अतिथि मे सांस्कृतिक कार्यक्रम छत्तिसगढ की पारंपरिक लोक नित्य के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के द्वारा माताओं मे श्रीमति लक्ष्मी बाई कौशिक शाल श्रीफल के साथ मुंह मीठा कराकर सम्मान किया गया एवम लक्ष्मीन बाई के हाथो श्रीमति जेठिया बाई, ठगिया बाई, शांति बाई, गीता बाई, राधा बाई , केकती, कमला, लक्ष्मीन मोगरा, जमुना एवम चरसबाई का सम्मान हुआ, साथ ही मुख्य अतिथि के कर कमलों से पुरुषो में लालाराम, रंगीलाल, लखनलाल, जगदीश प्रसाद, धनीराम, बिसाहुराम, सीता राम, शिवचरण, माखनलाल, शरजू प्रसाद , का सम्मान किया गया, संगीतकला के क्षेत्र मे श्री राधेश्याम कौशिक सेवानरवृत कर्मचारी मे हनुमान कौशिक, सीताराम कौशिक हायर सेकेण्डरी परिक्षा 2023 में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले , सत्येंद्र समीर एवम हर्ष कौशिक हाई स्कूल स्तर मे लव कुमार जय प्रकाश व मयंक कौशीक को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री घनश्याम कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुर्मी समाज नागोई की संगठन शक्ति समरसता आपसी भाई चारा , परस्पर सहयोग की भावना रीति रिवाज का पालन करना हमारे पुरे कुर्मी समाज के लिए सराहनीय एवम अनुकरणीय है, श्री हनुमान कौशिक जी ने स्वागत भाषण तथा विशिष्ठ प्रतिभाओ का जीवन परिचय वाचन कुमारी साधना कौशिक एवम कुमारी सरोजनी के द्वारा किया गया, कार्यक्रम का सफल संचालन को सफल बनाने के लिए सुरेश कौशिक, अशोक कौशिक, लखनलाल, शिव प्रसाद, शिवरतन,राम , अश्विन, नागेश्वर, पुष्पांजलि कौशिक, रोशनी कौशिक मनोज कुमार रामदत्त एवम विषेश सहयोग से गरिमामयि कार्यक्रम संपन्न हुआ।

*पुलिस लाईन के परेड ग्राउंड में टहल रहे लोगों के बिच दिखा 5 फीट का नाग।*

0

समय रहते लोगों की नजर पड़ने से बड़ा हादसा टला, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु।

कोरबा –जिले के पुलिस लाईन में लोगों के बिच उस समय अफरा तफरी मच गई जब बीते शाम को बड़ी संख्या में लोग बच्चों के साथ पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में टहल रहे थे और बच्चें खेल रहे थे तभी कहीं से अचानक लोगों के बीच एक 5 फीट का जहरीला नाग पहोंच गया पर समय रहते ही लोगों की उस पर नज़र पड़ गई और लोग सतर्ग हो गए साथ ही खेल रहे बच्चों को एक तरफ कर लिया गया

जिसके फौरन बाद आरक्षक प्रेमप्रकाश धिरही ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम फोन लगाकर पुलिस लाईन के परेड ग्राउंड में साप निकलने की जानकारी दी और सर्प मित्र जितेंद्र सारथी का नंबर लेकर उनको जानकारी दिया जिसके बाद सूचना प्राप्त होते ही वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी मौके स्थल पहुंच कर लोगों के साथ बच्चों को दूर किया फिर परेड ग्राउंड के बीचों बीच फन फैलाए बैठे नाग का रेस्क्यु किया गया फिर डिब्बे में बंद किया तब जाकर लोगों ने राहत भरी सास लिया और जितेंद्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया उसके बाद साप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया ग्राउंड में पर्याप्त रौशनी होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया नहीं तो बड़ी संख्या में ग्राउंड में बच्चे खेल रहे थे अगर किसी का पैर पड़ गया होता तो बड़ी हादसा हो सकता था साथ ही जितेंद्र सारथी ने और कुछ जगह भी पर्याप्त रोशनी लगवाने को कहा साथ ही जब भी साप निकले हेल्प लाईन नंबर पर सूचना देने के लिए अपील किया गया।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा
हेल्प लाईन नंबर
8817534455,7999622151

*सुनालिया नहर पुल पर नहीं लगेगा जाम, बेहतर आवागमन के साथ मिलेगा आराम।*

0

श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की अनुशंसा पर वाई शेप अंडरपास की मिली स्वीकृति।

कलेक्टर ने दी प्रशासकीय स्वीकृति।

कोरबा – शहर में प्रवेश के साथ ही रेल्वे स्टेशन आने-जाने वाले सुनालिया नहर पुल मुख्य मार्ग में रेल्वे क्रॉसिंग बंद होने की वजह से नहर पुल पर वाहनों के जाम में फंसने वाले आम लोगों को जल्दी ही राहत के साथ आराम मिलने लगेगा। आम लोगों को फाटक बंद होने से इस मार्ग पर आवागमन में जो परेशानी उठानी पड़ती है, वह आने वाले समय में दूर हो जाएगी। कोरबा के विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की पहल, अनुशंसा और कलेक्टर श्री अजीत वसंत के प्रयासों से इस सुनालिया रेल्वे क्रॉसिंग पर शीघ्र ही वाई शेप अंडरपास का निर्माण होने वाला है। कलेक्टर द्वारा अंडरपास निर्माण के लिए 30 करोड़ 97 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जल्द ही तकनीकी स्वीकृति उपरांत अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। जिला प्रशासन की इस पहल से शहरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने वाली है और उन्हें बेहतर आवागमन उपलब्ध होने वाला है।
औद्योगिक नगरी वाले जिले के रूप में पहचान रखने वाले कोरबा जिले के हृदय स्थल पॉवर हाउस मुख्य मार्ग तथा सुनालिया नहर पुल मार्ग से शहरवासी नियमित आवागमन करते हैं। शहर से रेल्वे स्टेशन की ओर जाने और रेल्वे स्टेशन से शहर की ओर आने के लिए सुनालिया रेल्वे क्रॉसिंग का मार्ग महत्वपूर्ण स्थान है। विगत समय से सुनालिया नहर पुल वाले मुख्यमार्ग पर यातायात का दबाव भी तेजी से बढ़ रहा है। मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने से नहर पुल पर आये दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति भी निर्मित होती है। यह समस्या और भी विकराल हो जाती है, जब कोई उत्सव का माहौल हो तथा रेल्वे फाटक बंद हों। रेल्वे फाटक के बंद होने व खुलने के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। शहर की इस बड़ी समस्या को संज्ञान में लेकर कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिले के एसपी तथा अन्य अधिकारियों के साथ जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने सुनालिया मार्ग सहित अन्य महत्वपूर्ण मार्गों का अवलोकन भी किया गया था। इस दौरान कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग (सेतु) के अधिकारियों को सुनालिया रेल्वे क्रॉसिंग में अंडरपास निर्माण के लिए स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए थे। आखिरकार उद्योग मंत्री श्री देवांगन की अनुशंसा पर जिला खनिज न्यास मद से लगभग 30 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत से अंडरपास निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

490.50 मीटर लंबी और 8.5 मीटर चौड़ी होगी अंडरपास –
सुनालिया नहर पुल रेल्वे क्रॉसिंग मार्ग में बनने वाले अंडरपास का निर्माण पीडब्ल्यूडी (सेतु) की देखरेख में राइट्स (रेल्वे) द्वारा किया जाएगा। इस अंडरपास की लागत 30 करोड़ 96 लाख 89 हजार रूपए आएगी। अंडरपास की कुल लंबाई 490.50 मीटर तथा चौड़ाई 8.5 मीटर होगी। अंडरपास में रेल्वे लाइन के नीचे 25 मीटर का बॉक्स होगा। सुनालिया चौक तरफ की लंबाई 188.50 मीटर और रेल्वे स्टेशन की तरफ 138.50 तथा पुरानी बस्ती (कोतवाली) की ओर लंबाई 138.50 मीटर होगी।

शेड, लाइट तथा पानी निकासी की होगी व्यवस्था –
अंडरपास का निर्माण आधुनिक तकनीकों के आधार पर किया जाएगा। अंडरपास में आवागमन के दौरान आने-जाने वालों को परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा गया है। बारिश तथा धूप से बचाव के लिए अंडरपास में शेड का निर्माण किया जाएगा। अंडर पास में पर्याप्त रोशनी हेतु लाइट की व्यवस्था होगी। इसी तरह पानी निकासी तथा साफ-सफाई के लिए भी आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

रेल्वे और डीएमएफ की राशि से होगा अंडरपास का निर्माण –
सुनालिया नहर पुल रेल्वे क्रॉसिंग मार्ग पर बनाए जाने वाले अंडरपास की लागत राशि 30 करोड़ 96 लाख 89 हजार आंकी गई है। इस राशि का वहन रेल्वे और जिला खनिज न्यास मद से आधा-आधा किया जाएगा। अंडरपास बनने के पश्चात् रेल्वे फाटक बंद कर दिए जाएंगे।

*कलेक्टर और एसपी ने एसडीएम, राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की ली बैठक*

0

निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निर्वाचन कार्य होंगे संपन्न।

आचार संहिता प्रभावशील होने के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश।

कोरबा – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभावशील हो जाएगी। आचार संहिता प्रभावशील होने के साथ ही लोकसभा क्षेत्र कोरबा में की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही के संबंध में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की उपस्थिति में सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स डॉ. एम. एम. जोशी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत कोरबा लोकसभा क्षेत्र का निर्वाचन संपादित करना है। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को निर्देशित किया कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी बिना किसी भेदभाव के निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारी से लेकर पटवारी, सचिव, आरक्षक स्तर तक के कर्मचारियों की प्रतिबद्धता निष्पक्ष निर्वाचन में सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने निर्वाचन के दौरान उपद्रव, शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में बताया गया कि आचार संहिता प्रभावशील होने के पश्चात् सामान्य आचार संहिता तथा नामांकन दाखिल होने, मतगणना एवं मतदान दिवस में क्या-क्या कार्य किए जाने हैं। बैठक में बताया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक आचार संहिता प्रभावशील रहेगी। इस दौरान अनेक कार्य प्रतिबंधित तथा आपातकालीन कार्य किए जा सकेंगे। एमसीसी का उद्देश्य सभी को समान अवसर प्रदान करना, सरकार द्वारा शक्तियों के दुरूपयोग पर अंकुश लगाना, प्रशासनिक तंत्र को नियंत्रित करना, पार्टियों, उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को निर्वाचन संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी देकर पालन सुनिश्चित कराना है। बैठक में बताया गया कि आचार संहिता प्रभावशील होने के साथ ही नियंत्रण कक्ष, मीडिया सेंटर, दूरभाष नंबर, सी-विजिल, एनजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण, संपत्ति विरूपण संबंधी कार्यवाही की जानी है। इसी तरह होर्डिंग्स हटवाने, रेस्ट हाउस का आबंटन, राजनीतिक दलों की बैठक, लाइसेंसी अस्त्र को जमा कराने संबंधी बैठक तथा धारा 144 लागू करने के संबंध में भी जानकारी दी गई।  बैठक में चुनाव की घोषणा के उपरांत ही वीडियो निगरानी दल, वीवीटी को सक्रिय करना, सार्वजनिक सभाओं और हैलीपेड के लिए सार्वजनिक स्थानों की पहचान, सभी दलों के सभाओं, रैलियों और रोड शो के लिए अनुमति, चुनाव प्रचार के लिए वाहन, अस्थाई प्रचार कार्यालय, लाउड स्पीकर की अनुमति के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं*

0

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जन चौपाल में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रकरण अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में लोगों ने प्रधानमंत्री आवास, वन अधिकार पत्र, मजदूरी भुगतान, मुआवजा दिलवाने, सहायक उपकरण, पेंशन भुगतान, अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, बटांकन, राशन कार्ड, आर्थिक सहायता, रोजगार हेतु ऋण दिलाने के संबंध में आवेदन दिया।
जनचौपाल में कुल 98 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार कार्यवाही समय सीमा सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनचौपाल में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि आवेदक को दोबारा जनचौपाल में ना आना पड़े।