Home Blog Page 684

*बिलासपुर की बेटी ने बढ़ाया मान*

0

*अंतराष्ट्रीय वुडबाल प्रतियोगिता हेतु अप्रैल में हॉन्गकॉन्ग जायेंगी*

18 वां राष्ट्रीय सीनियर वुडबॉल टूर्नामेंट [छ.ग. को मिले, 4 स्वर्ण १ रजत मेडल].

नागपुर के RTM यूनिवर्सिटी ग्राउंड में 8-12 मार्च तक आयोजित हुआ था, जिसमें छत्तीसगढ़ महिला वुडबॉल टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने महाराष्ट्र की टीम को 10 अंकों से पछाड़ कर यह टूर्नामेंट जीता ।

वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और महाराष्ट्र वुडबॉल मार्च एयोसिएसन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस चार दिवसीय मामिट में 23 राज्यों के 475 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरुषों के स्ट्रोक में महाराष्ट्र और महिलाओं छ. ग. की टीम ने कुल 5 मेडल हासिल किए, जिसमे छ.ग. महिला टीम – पूजा चौधरी, *पूजा साहू बिलासपुर*, अनामिका शुक्ला, दुर्गा भोरहार, प्रग्रा साहू मनुप्रिया खेमका ने स्वर्ण पदक जीता। महिला उबल्स मे पूजा साहू और मनुप्रिया खेमका ने स्वर्ण पदक जीता । मिक्स डबल्स में अनामिका शुक्ला और देवेन्द्र सिंह राठौर ने सिल्वर पदक प्राप्त किया तथा पूजा साहू और लोकेश कुमार साहू ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पुरुष डबल्स मे श्रृंगी शर्मा और विपुल कुमार दास ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया.
इस जीत पर छ. ग. के अध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, संरक्षक विजय बघेल, कोच श्री अजय कुमार चौधरी और सेक्रेटरी जितेन्द्र कुमार पटेल तथा साथी खिलाड़ियों ने बधाई दी।

*सांसद संतोष पांडेय ने वनांचल क्षेत्र में विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन*

0

0.वनांचल क्षेत्र का किया सघन दौरा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से की मुलाक़ात।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से पुनः सांसद प्रत्याशी घोषित होने के बाद सांसद संतोष पांडेय लगातार विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं सांसद पांडेय ने बुधवार को बोड़ला ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र का सघन दौरा किया इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांव में कई विकास निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार देश व प्रदेश में लगातार विकास कर रही है अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब,किसान महिला, युवा सभी वर्ग की चिंता कर रही है नरेंद्र मोदी सरकार देश के लोगों को आवास, शौचालय,अनाज, गैस कनेक्शन,बिजली,पानी सड़क आदि देने का काम कर रही है भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, बरसाती वर्मा, मंडल अध्यक्ष कांशीराम उइके व मंडल उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य नरेश चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया सांसद पांडेय ने अमेरा में सांसद निधि से निर्मित सांस्कृतिक मंच,ग्राम दलदली में सांसद निधि से निर्मित सरस्वती शिशु मंदिर के योग भवन व खाद्य गोदाम,ग्राम तरेगांव जंगल में सरस्वती शिशु मंदिर भवन व ग्राम सिंघारी में सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृत 3 करोड़ 14 लाख 84 हजार की लागत निर्माण होने वाले बरपानी से झुरगीदादर सड़क निर्माण,3 करोड़ 87 लाख 33 हजार की लागत से निर्मित होने वाले ग्राम भरतपुर से लीलादादर सड़क निर्माण, 2 करोड़ 80 लाख 61 हजार की लागत से निर्माण होने वाले दुर्जनपुर से घाटमुंडा सड़क, 1 करोड़ 5 लाख 46 हजार की लागत से निर्माण होने वाले इंद्रीपानी से लालमाटी सड़क निर्माण, 91 लाख 45 हजार की लागत से निर्माण होने वाले दुर्जनपुर से बैगापारा सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया सांसद पांडेय ने पचराही में सांसद निधि से स्वीकृत सांस्कृतिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया सांसद पांडेय ने हितग्राहियों को राशन कार्ड का भी वितरण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना उन्होंने ग्रामीणों से चुनाव में जीत दिलाने के लिए आशीर्वाद मांगा इस दौरान भाजपा के मंडल महामंत्री राजेश साहू,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बलदाऊ चंद्रवंशी नपं के सांसद प्रतिनिधि लव निर्मलकर जनपद सदस्य रजवंतीन मोहन धुर्वे कुलदीप चंद्रवंशी, दिलीप नायक, अन्य पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

*विष्णुदेव सरकार कर रही अभूतपूर्व काम*

सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि राज्य की विष्णुदेव सरकार भी अभूतपूर्व काम कर रही है राज्य में भाजपा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान की गई साथ ही पुराना बकाया बोनस का भुगतान किया गया। धान की अंतर की राशि का भुगतान किया गया महतारी वंदन योजना के अंतर्गत विवाहित महिलाओं को पहली किस्त की राशि का भुगतान किया गया।

—————————————-

*भाजपा ने कवर्धा पालिका अध्यक्ष पद पर जनादेश के विपरीत जाकर कब्जा किया*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर:– प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय की सरकार बनने के बाद प्रदेश में लोकतंत्र का गला घोट जा रहा है कवर्धा में बिना बहुमत के अपने अध्यक्ष का मनोनयन कर दिया तथा कांग्रेस पार्षद की सहमति के बिना पीआईसी का सदस्य बना दिया जिसके खिलाफ में कांग्रेसी पार्षदों ने सीएमओ का घेराव भी किया कवर्धा की जनता ने पालिका में कांग्रेस को 18 पार्षद के साथ बहुमत दिया है भरोसा किया है और भाजपा को 6 पार्षद देकर विपक्ष के लायक बनाया है भाजपा जो आदतन लोकतंत्र की विरोधी है उसने सरकारी तंत्रो का दुरुपयोग करके पालिका की बहुमत के खिलाफ जाकर कवर्धा पालिका के अध्यक्ष पद पर अतिक्रमण किया है और जोर जबरदस्ती कांग्रेस के पार्षद को बिना सहमति के सभापति बनाया है भाजपा का यह कृत्य बेहद निंदनीय हैं और तानाशाही है प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद लोकतंत्र की चुनी हुई परिषदों को तोड़फोड़ कर हटाया जा रहा है कई बार भाजपा के नेताओं ने सामाजिक तौर पर कहा है की पंचायत स्तर पर चुनाव नहीं होना चाहिए यानी लोकतंत्र के अधिकारों को वह छीनना चाहते हैं और मनोनयन करने की बात करके वह डिक्टेटरर्शिप स्थापित करना चाहते हैं कवर्धा पालिका में भी भाजपा की तानाशाही रवैया नजर आई है जब वह लोकतंत्र के विपरीत जाकर मनमानी करते हुए बिना बहुमत के शासन शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए भाजपा पार्षद को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कवर्धा पालिका में हुई घटना को पूरे प्रदेश के लोगों को देखना और समझना चाहिए यह किस प्रकार से भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है और लाठी के दम पर सरकार चलाना चाहती है कांग्रेस भाजपा के इस लोकतांत्रिक विरोधी चरित्र को पनपने नहीं देगी कांग्रेस जनता की अदालत में भाजपा के इस चरित्र का पर्दाफाश करेगी।

—————————————-

*कवर्धा पालिका में जनादेश के साथ जबरदस्ती*

0

0.बिना अनुमति कांग्रेसी को बनाया सभापति, पीआईसी सलाहकार निशाने पर उपमुख्यमंत्री।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कवर्धा नगर पालिका परिषद की राजनीति को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पर जनादेश के खिलाफ तोड़फोड़ करने के आरोप लग रहे हैं विधायक बनकर पहली बार आए विजय शर्मा ने कहा था कि वे यहां जनादेश का सम्मान करेंगे लेकिन अब पालिका में कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है एक आदिवासी महिला एवं कांग्रेस पार्षद को जबरदस्ती सभापति बनाया गया है परिषद में भाजपा के पास कुछ छह पार्षद एक निर्दलीय और एक कांग्रेस का बागी पार्षद है कांग्रेस के 18 पार्षद है इसके बाद भी पालिका को जनादेश के खिलाफ चलाने की कोशिश हो रही है शिकायत ये भी है कि कांग्रेसियों को पीआईसी में बिना सहमति सलाहकार सदस्य बना दिया गया है।
ये है मामला उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जब पहली बार विधायक बनने के बाद कवर्धा नगर पालिका आए तो उनसे पूछा गया था आपके यहां आने का ये मतलब तो नहीं कि परिषद में तोड़फोड़ होने वाली है उन्होंने जवाब दिया था कि कवर्धा नगर पालिका में कांग्रेस का पूर्ण बहुमत कांग्रेस को है कांग्रेस के लोग यहां अध्यक्ष के रूप में काम भी कर रहे हैं जनादेश का सम्मान करना चाहिए इसलिए मैं बिल्कुल नहीं सोचता की कहीं उठा-पटक हो विजय शर्मा के बयान का वीडियो वायरल है अब हुआ ये कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस के छह पार्षदों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी से लिखित में शिकायत की है कि उन्हें जबरदस्ती नवगठित नगर पालिका पीआईसी में सलाहकार सदस्य बनाया गया है हम सभी कांग्रेस के निष्ठावान पार्षद हैं बिना अनुमति एवं सहमति के हमें पीआईसी सलाहकार सदस्य बनाकर बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे हमे घोर आघात पंहुचा है इस शिकायत पत्र पर अरूणाधति चंद्रवंशी महिला गुप्ता संतोष यादव उत्तम गोप जानकी जायसवाल के हस्ताक्षर है।

*सभापति बनाए हैं मुझे आपत्ति है*

एक कांग्रेस पार्षद सुशीला धुर्वे पार्षद को बिना अनुमति सहमति सभापति बनाया गया है उन्होंने कहा है- सीएमओ मुझे सभापति बनाए हैं, मैं बीजेपी में नहीं रहना चाहती मैं कांग्रेस पार्षद हूं मुझे आपत्ति है कांग्रेस ने इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है साथ ही सीएमओ कार्यालय में जमकर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया।

—————————————-

*किराएदारों का सत्यापन के लिए कोरबा पुलिस चला रही अभियान….*

0

होटल, लॉज, फेरी करने वाले, किराएदार और संदिग्ध व्यक्तियों कि की जा रही जांच।

 फेरी करने वाले, किराएदारों के कागजातों के आधार पर उनके बारे में जानकारी लिया गया।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस.चौहान एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना-चौकी क्षेत्र अंतर्गत होटल, लॉज, फेरी करने वाले, किराएदारों और संदिग्ध व्यक्तियों का जांच अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम के द्वारा होटल, लॉज संचालकों को स्पष्ट हिदायत दिया गया है कि होटल, लॉज में रुकने वाले व्यक्तियों की सूची बनाकर थाने में विधिवत तरीके से दिया जाए और अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल लॉज में रुका हो उसकी जानकारी भी तुरंत नजदीकी थाने में दिया जाए।
पुलिस टीम के द्वारा संदिग्धों और मुसाफिरों की जांच को लेकर क्षेत्र में घूम-घूम कर सामानों की फेरी करने वाले, सडक किनारे जडी बूटी, कपड़े, खिलौने बेचने वाले तथा गैस चूल्हा आदि रिपेयर करने वालों को पुलिस थाना में तलब कर उनके वास्तविक पते, वर्तमान गतिविधियों तथा मुसाफिरी दर्ज कराने की जानकारी लिया गया। कुछ फेरीवालों ने थाने में मुसाफिरी दर्ज नहीं कराये थे उनकी मुसाफिरी दर्ज करायी गई। कोरबा पुलिस के द्वारा मुसाफिर चेक करते हुए 1990 लोगों को चेक किया गया, 597 किरायेदारो को तस्दीक़ किया गया, संदिग्ध अजनबी (एस एस रोल) के तहत 2026 लोगों को चेक किया गया एवं कदाचारी (बी सी रोल) के तहत 39 लोगों को चेक किया गया है।

2026 व्यक्तियों में से 164 उत्तर प्रदेश, 216 बिहार झारखंड, 94 महाराष्ट्र, 89 राजस्थान, 85 हरियाणा, 142 उड़ीसा जैसे राज्यो को एवं 1236 अन्य दीगर जिलों को जारी किया गया है एवं उनके राज्य के नजदीकी थाने में संपर्क करके उनके बारे में जानकारी लिया गया।

थाना प्रभारियों द्वारा फेरीवालों को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर विधिवत जीवन व्यतीत करने की समझाइश दी गई है और गलत काम धंधों में पाए जाने से कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देकर छोड़ा गया है।

बाहरी व्यक्तियों को किराए पर रखने वाले मकान मालिकों एवं किराएदारों का सत्यापन किया गया और किराएदारों की सूची तैयार की गई। सत्यापन कार्य में लगे पुलिस के द्वारा किराएदारों के आईडी लेकर चेक किये और उनके काम काज की जानकारी लिया गया तथा उन्हें अवैधानिक गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दिये।

पुलिस की टीम के द्वारा मकान मालिक की व्यक्तिगत जवाबदारी है कि वह थाने में किराएदार की सूचना दें। मकान मालिकों को हिदायत दिया गया कि मकान किराये पर देने से पूर्व अनिवार्य रूप से किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन कराये अगर कोई मकान मालिक नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही हो सकती है। कोरबा पुलिस की अपील है कि सभी अपने किराएदार और नौकरों का संबंधित थाने में जाकर अनिवार्य रूप से वेरिफिकेशन अवश्य करावें। थाने में पुलिस टीम के द्वारा पार्षदों एवं ठेकेदारों की मीटिंग लिया गया जिसमें पार्षदों को बताया गया कि आपके क्षेत्र में मकान मालिक के घर पर किराएदार रखना पर उसका सत्यापन आवश्यक रूप से करवा ले एवं संदिग्ध लोग दिखे तो उसके बारे में पुलिस टीम को सूचित किया जाए, मीटिंग में ठेकेदारों को बताया गया कि मजदूरों को काम पर रखने से पहले उनकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

*मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत नवयुवतियों को प्रदान की जाएगी सहायता राशि*

0

पंजीकृत निर्माणी श्रमिक परिजनों से आवेदन करने हेतु की गई अपील।

कोरबा – प्रदेश की पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों से आने वाली युवतियों को सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो अविवाहित पुत्रियों को 20 हजार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। सहायक श्रमायुक्त श्री राजेश आदिले ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए के युवतियों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष पूर्ण तथा 21 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए एवं युवती का अविवाहित होना अनिवार्य है। युवतियों का कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना तथा उनके नाम से जीवित बैंक खाता होना वांछनीय है। इस योजना हेतु पंजीकृत श्रमिकों द्वारा अपने नजदीकी संचालित च्वाइस सेन्टर/लोक सेवा केंन्द्र या सहायक श्रमायुक्त कार्यालय कोरबा में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही सभी विकासखण्डों के मुख्यालय में संचालित मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्रों तथा आयोजित शिविरों के माध्यम से इस योजना के लिए आवेदन कर सकतें हैं। शासन की इस अति महत्वपूर्ण योजना से लाभांवित होने के लिए सहायक श्रमायुक्त ने अधिक से अधिक आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत करने का हेतु पात्र श्रमिकों से अपील की है।

*सुखमय जीवन के संकल्प के साथ 247 वर-वधुओं के जोड़े ने लिए फेरे*

0

परिणय सूत्र में बंधने वाले नव दम्पतियों को कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने दी शुभकामनाएं।

पसान मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

कोरबा – मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के पसान मिनी स्टेडियम मैदान में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजनांतर्गत आज 247 वर-वधू के जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे और सुखमय जीवन का संकल्प लेकर एक नई जिंदगी की शुरूआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिव कला छत्रपाल सिंह कंवर, जनपद अध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा श्रीमती संतोषी पेन्द्रों, ग्राम पंचायत पसान सरपंच श्रीमती विनीता देवी तंवर, अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समाज के पदाधिकारी व नागरिकगण बड़ी संख्या में वर-वधुओं को आशीर्वाद देने उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों ने सभी वर-वधुओं को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि आज जिले में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है, जिसमें वर वधुओं का सामाजिक, धार्मिक रीति-रिवाज का पालन करते हुए सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य है की बात है कि मां मातीन दाई के क्षेत्र में 247 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न हो रहा है और सभी जोड़ो को मातिन दाई के आशीर्वाद के साथ ही अपने माता पिता, परिवारजन सहित कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न समाज के लोगों, वरिष्ठजनों का शुभ आशीष मिल रहा है। उन्होंने परिणय सूत्र में बंधकर नव दाम्पत्य जीवन मे प्रवेश करने वाले वर-वधुओं के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि आप सभी समाज के लिए प्रेरणा बनें एवं आदर्श जीवन यापन करें। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार गठन के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयी है। जिससे सभी वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे है। आगे भी क्षेत्र की आवश्यकताओ के अनुरूप विकास कार्य किया जाएगा। उन्होंने आमजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कंवर ने सभी वर-वधुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन कर एक सार्थक योजना का भी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इस दौरान मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों में नवदम्पतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए भेंट स्वरूप प्रोत्साहन राशि का चेक एवं उपहार सामाग्री प्रदान किया और सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत सिद्धि स्व सहायता समूह व मातिन दाई स्व सहायता समूह को 1-1 लाख रूपए का चेक भी प्रदान किया गया।

धूमधाम से निकली बारात

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत मिनी स्टेडियम पसान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 247 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इससे पूर्व सामूहिक विवाह में महिला बाल एवं विकास विभाग द्वारा बैण्ड बाजे के साथ बारात निकाली गई और आतिशबाजी भी की गई। अधिकारियों द्वारा वर का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं मंत्रोपचार के साथ विवाह सम्पन्न हुआ।

*पीएम सूरज पोर्टल से जरूरतमंद गरीब परिवारों को योजनाओं की जानकारी के साथ आत्मनिर्भर बनने का मिलेगा अवसर : श्री लखनलाल देवांगन*

0

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल का शुभारंभ।

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने हितग्राहियों को वितरित की सामग्री।

कोरबा – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वंचित वर्गों के लिए आउटरीच कार्यक्रम प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण (पीएम सूरज) राष्ट्रीय पोर्टल का शुभारंभ किया। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में देशभर के 525 जिलों के हितग्राहियों ने वर्चुअली जुड़कर संवाद स्थापित किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशभर के विभिन्न राज्यों के अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और स्वच्छता कार्यकर्ताओं सहित वंचित समूहों के विभिन्न सरकारी योजनाओं से ऋण सहायता प्राप्त लाभार्थियों से संवाद भी किया।


इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि वंचित वर्गों को ऋण सहायता के लिए पीएम-सूरज राष्ट्रीय पोर्टल एक परिवर्तनकारी पहल है, जिससे समाज के वंचित वर्गों का उत्थान होगा। पोर्टल का उद्देश्य दलित, आदिवासी और पिछड़ों का जीवन आसान और समृद्ध बनाना है। इसके द्वारा देश भर में पात्र व्यक्तियों को बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी)-सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफआई) और अन्य संगठनों के माध्यम से ऋण सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज गरीबों के हक का पैसा सीधे उनके खातों में पहुंचता है। देश के विकास के लिए वंचित वर्ग के लोगों का आर्थिक विकास आवश्यक है। इस दौरान देश के वंचित वर्गों के एक लाख उद्यमियों के लिए ऋण सहायता स्वीकृत किया गया।नगरीय क्षेत्र कोरबा के प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम स्थित राजीव गांधी ओडोटोरियम में प्रदेश सरकार के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में वंचितों वर्गों के लिए आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीएम सूरज पोर्टल के माध्यम से जरूरतमंद और गरीब श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा लगातार गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई जा रही है। उनके नेतृत्व में देश लगातार विकास की राह में आगे बढ़ रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, अपर संचालक आदिवासी विकास विभाग श्री ए. के. गढ़ेवाल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री श्रीकांत कसेर, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने मशीनी स्वच्छता व्यवस्था के लिए राष्ट्रीय कार्रवाई (नमस्ते) योजना के अंतर्गत सफाई मित्रों (सीवर और सेप्टिक टैंक श्रमिकों) को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड और पीपीई किट भी वितरित किया। जिसके अंतर्गत नगर निगम कोरबा अंतर्गत राजू हरिजन, एम बड़ गौरेया, शनि, विनोद, रविन्द्र कुमार सोना, संतोष कुमार महतो को पीएम सूरज आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। अंदीप, किशोरी लाल, मनोज, गौतम, विशाल सागर, विशाल चौहया, राजकरण कलशे, अरूण, पिन्शू सूरजमुखी, महेश चोटेल को पीपीई किट वितरण किया गया। नरेश यादव, हरि यादव, गंगा प्रसाद रात्रे, रोहित राम ताण्डे, चंद्रमणी चंद्रा, होलीराम साहू सहित बिलासपुर संभाग के हितग्राहियों को भी विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण वितरित किया गया।

*डाइट कोरबा में 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।*

0

कोरबा – जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोरबा में पांच दिवसीय योग उन्मुखीकरण कार्यक्रम 04 मार्च से प्रारंभ हुआ था। जिसमें कोरबा जिले के सभी विकास खण्ड के 10-10 शिक्षको ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। डाइट के प्राचार्य श्री रामही शराफ ने स्वयं के अनुभव को जोड़कर योग के महत्व से प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया एवं स्वयं प्रतिदिन के योगाभ्यास सत्र में उपस्थित रहकर सभी को प्रेरित किया। मुख्य प्रशिक्षण प्रभारी श्री अरविंद शर्मा ने बताया की योग एवं प्राणायाम से ही व्यक्ति स्वस्थ एवं अनुशासित रह सकता है। कार्यक्रम के समन्वयक श्रीमती किरण लता शर्मा ने योग के साथ बच्चों हेतु नैतिक शिक्षा के महत्व को भी उपयोगी बताया। कार्यक्रम के समन्वयक श्रीमती पूजा बघेल ने प्रशिक्षार्थियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभाव एवं लाभ से परिचित कराया। इस कार्यक्रम में एस.सी.ई.आर.टी. से पहुंचे वरिष्ठ प्राध्यापक श्री डी.दर्शन ने शाला में कराये जाने वाले विभिन्न उपयोगी गतिविधियों को सोशल माध्यमों से राज्य स्तर तक भेजे जाने हेतु प्रशिक्षार्थियों को प्रेरित किया ताकि अन्य शिक्षक भी उन तरीकों का प्रयोग अपनी शाला में कर सकें। कार्यक्रम के प्रशिक्षक के रूप में श्री राजेश राजवाडे, श्री विनोद रत्नाकर एवं सुश्री योगिता साहू ने योग के महत्व प्राणायाम सावधानियां, अष्टाग योग, षट्कर्म, बंघ, योग मुद्राएं, तनाव प्रबंधन, सूर्य नमस्कार आदि बिन्दुओं पर चर्चा की जिसमें सभी प्रशिक्षार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिए। प्रशिक्षार्थियों द्वारा योग से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रतिदिवस भक्तिमय भजनों प्रेरणा गीत के माहौल में प्रशिक्षार्थियों ने उत्साह एवं आंनद के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्राचार्य श्री रामहरि शराफ के योग को स्वयं एवं बच्चों के जीवन में उतारने के प्रेरणादायक संबोधन पश्चात् 08 मार्च को प्रशिक्षण संपन्न किया गया एवं प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
/सुरजीत/

*सजग कोरबा के तहत गाँव- गाँव में जाकर किया जा रहा नागरिकों को जागरूक।*

0

 पुलिस के द्वारा हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में पैंपलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधि एवं किसानों का बैठक लिया जाए सजग कोरबा के तहत उन्हें जागरूक किया जाए।
थाना/चौकी प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में रहने वाले ग्रामीण कृषक मितानिन एवं जनप्रतिनिधियों का बैठक बुलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना/चौकी प्रभारी एवं उनके स्टाफ के द्वारा ग्राम पंचायत भवन में जन प्रतिनिधि और ग्रामीणों का बैठक लिया गया बैठक में उपस्थित लोगो को वर्तमान में सरहदी जिलों में हुई उठाईगीरी की घटनाओं के संबंध में लोगो को बताया गया और किस गलती के कारण वहां घटना घटित हुआ उसके बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया एवं लोगों को इस संबंध में समझाइश दिया गया कि कभी भी बैंक जाएँ तो हमेशा अकेले न जाकर दो तीन लोगो को साथ लेकर जाए, किसी अनजान लोगो से बात न करे और सीधे घर जाएँ, कहीं पान ठेला या चाय ठेला में न रुके इस बैठक में ग्राम पंचायत पोड़ी के सरपंच, वहां के पांच मितानिन एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर इस बैठक में हिस्सा लिए। सजग कोरबा के तहत पैंपलेट सभी को वितरण किया गया और पैंपलेट के माध्यम से सजग कोरबा का प्रचार करने के लिए निवेदन किया गया।


पुलिस के द्वारा लिए गए बैठक में महिलाओं को समझाइश दिया गया कि महुवा का सीजन आने वाला है जब भी महुवा बीनने जाएँ तो अकेले महिलाएँ जंगल न जाए और न ही बच्चे बच्चियों को महुवा बीनने जंगल तरफ भेजे। महुवा बीनने हमेशा तीन चार लोग एक साथ जाए।इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगो को साइबर अपराध होने पर नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में तुरंत फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कारवाना है। एटीएम संबंधी ठगी के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया, सेक्सटार्शन एवं महिला संबंधी अपराध की जानकारी दिया गया।
सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बहुत जायदा होने की बात बताते हुए लोगो को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने को कहाँ गया वहाँ उपस्थित लोगो को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जन जागरूकता संबंधित पाम्पलेट का वितरण किया गया। लोगो को डायल 112 एवं हाईवे में आपातकालीन नम्बर 1033 के बारे में जानकारी दिया गया।