Home Blog Page 683

पोस्टर भाजपा की स्तरहीन राजनीति, केन्द्र* में बैठे भाजपाई जोकर 10 साल से जनता का मनोरंजन कर रहे

0

0.भाजपा लोकसभा चुनाव में जनता के मूल मुद्दा और समस्याओं से चर्चा करने भाग रही।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर:- भाजपा के पोस्टर वार पर प्रहार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पोस्टर भाजपा की स्तरहीन राजनीति केन्द्र में बैठे भाजपाई जोकर 10 साल से जनता का मनोरंजन कर रहे भाजपा की मजबूरी है विपक्षी दल के नेताओं की छवि धूमिल करने के लिए उलजुलूल पोस्ट बनाकर जनता की मूल समस्या और मुद्दों से ध्यान भटकाना मोदी सरकार की जुमलेबाजी नाकामी और वादाखिलाफ़ी से हर वर्ग यहां तक की भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी हताश और परेशान है मोदी सरकार और उनके सांसद यदि कुछ काम किये होते तो आज भाजपा मोदी सरकार के कामों का बखान करती गुणगान करती भाजपा को पोस्टर बनाकर विपक्षी दल के नेताओं की छवि ख़राब करने का षड्यंत्र रचना नहीं पड़ता लेकिन मोदी सरकार तो हर मोर्चे पर नाकाम साबित हो गई है जनता बढ़ती महंगाई बेरोजगारी गिरती अर्थव्यवस्था और मोदी सरकार के भ्रष्टाचार से त्रस्त है प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद देश में अजब सी स्थिति निर्मित हो गई है मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने वाले चाहे किसान हो नौजवान हो वकील हो, डॉक्टर हो, खिलाडी पहलवान बेटियां हो पत्रकार बुद्धिजीवी वर्ग,वाहन चालक, छात्र, या  विपक्षी दल के नेता हो भाजपा की आईटी सेल और उनकी दो रुपया वाली ट्रोल आर्मी उनका उपहास उड़ाकर मोदी सरकार की कुनीतियों का बचाव करते जनता सब जानती और समझता है भाजपा कुछ भी कर ले कितना भी नफरत  का जहर फैला ले दुष्प्रचार कर ले जनता इस बार बहकावे में नहीं आएगी और केंद्र से जुमलेबाज भाजपा सरकार की विदाई होगी।

—————————————-

*विधायक भावना बोहरा ने ग्राम रणवीरपुर में महिला मल्टी यूटिलिटी सेंटर व पुलिस चौकी सहित करोड़ों के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया*

0

0.सतत विकास से ही समृद्ध पंडरिया का मिलकर करेंगे निर्माण, विधायक भावना बोहरा ने रणवीरपुर को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात।

0.पंडरिया विधानसभा का हर नागरिक मेरा परिवार है आपकी सेवा एवं सुविधा के लिए यह विकास कार्य समर्पित कर रहीं हूँ।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- अपने जनसेवा के कार्यों एवं हर व्यक्ति,वर्ग व समाज की सुविधा के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज ग्राम रणवीरपुर की जनता द्वारा बहुप्रतीक्षित मांगों एवं सुविधाओं के लिए विभिन्न कार्यों के लिए करोड़ों सौगात दी है भावना बोहरा ने आज गाँव में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर जनता की सेवा में समर्पित किया और कहा कि समृद्ध पंडरिया का हमने जो संकल्प देखा है वह ऐसे ही विकास कार्यों और आप सभी मेरे परिवारजनों के सहयोग व आशीर्वाद से पूरा करने में हम जरुर सफल होंगे इस दौरान भावना बोहरा ने ग्राम रणवीरपुर में सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग नव निर्मित पुलिस चौकी का लोकार्पण किया इसके साथ ही अटल समरसता भवन, महिला मल्टी यूटीलिटी सेंटर, सिन्हा सामाजिक भवन एवं नवनिर्मित आदिवासी समाज के भवन का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को बधाई दी इसके अलावा गाँव में सुगम आवागमन के लिए विभिन्न सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा का हर नागरिक मेरे परिवार का सदस्य है समाज सेविका से लेकर एक जनप्रतिनिधि के मेरे इस सफ़र में यहां की मिट्टी ने मुझे जो प्रोत्साहन और आप सभी मेरे परिवारजनों का जो अपार समर्थन,मार्गदर्शन,सहयोग व आशीर्वाद मुझे मिला है उसके लिए मैं हमेशा ऋणी रहूंगी आज जो भी विकास कार्यों की हमने नींव रखी है वह जल्द ही पूरे होंगे और आने वाले समय में आप सभी की आकाँक्षाओं के अनुरूप हम मिलकर पूरे पंडरिया विधानसभा में विकास के नए आयाम स्थापित कर एक आदर्श विधानसभा की नींव रखेंगे भावना बोहरा ने बताया कि ग्राम रणवीरपुर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी के आज नवीन भवन का लोकार्पण किया गया है जिसकी मांगी विगत वर्षो से क्षेत्रवासी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही थी आज इस नए पुलिस चौकी की स्थापना से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ेगी और अपराध में अंकुश भी लगेगा इसके साथ ही यहां पदस्थ पुलिस कर्मियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी हर समाज की अपनी रीती-नीति रहती है और हमारा देश एक धर्म निरपेक्ष देश हैं जहाँ सभी समाज मिलकर रहते हैं इसी उद्देश से गाँव में आज अटल समरसता भवन का भी लोकार्पण किया गया है जिससे सभी समाज के धार्मिक कार्य,वैवाहिक व सामाजिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी ग्रामीण क्षेत्रों में कई महिलाएं ऐसी हैं जिनके अंदर हुनर व कौशल है जिससे वे स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं ऐसी ही महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वावलंबन एवं स्वरोजगार के नए अवसर देने के लिए महिला मल्टी यूटिलिटी सेंटर का भी आज लोकार्पण किया गया है मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस सेंटर में हमारे क्षेत्र की महिलाएं अपने कौशल एवं हुनर को बढ़ाने के साथ ही आत्मनिर्भरता की दिशा में भी अग्रसर होगी उन्होंने आगे कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा पंडरिया विधानसभा को विकास से दूर रखा गया जनता की गुहार को अनसुना किया जिससे हमारा क्षेत्र विकास से कोसो दूर हो गया। लेकिन अब छत्तीसगढ़ में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का सुशासन है डबल इंजन की भाजपा सरकार के नेतृत्व में हमारा पंडरिया विकास की नई उपलब्धियां अर्जित करेगा और जनता की हर जरूरतों, आवश्यकताओं और सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया जाएगा सुगम आवागमन भी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसके मद्देनजर भी आज विभिन्न सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया है गाँव के अंदरूनी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर सड़क की ख़राब स्थिति होने की मुझे सूचना मिली थी और जनता द्वारा भी यह मांग थी की उन सड़कों का जल्द निर्माण किया जाए आज इसी विषय में हमने गाँव के जिन क्षेत्रों में सडकों की स्थिति जर्जर थी उनके निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है मैं अपने पंडरिया विधानसभा के सभी परिवारजनों को आश्वस्त करती हूँ कि क्षेत्र में विकास की यह गति दिन प्रतिदिन और भी तीव्र गति से आगे बढ़ती रहेगी एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा जो दायित्व है उसे पूरा करने के लिए मैं हर संभव प्रयास करती रही हूँ और आप सभी के मार्गदर्शन से आगे भी अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए मैं कटिबद्ध हूँ।

—————————————-

*सत्ता और संघर्ष के बीच मैने संघर्ष का रास्ता चुना – रवि चंद्रवंशी*

0

0.छत्तीसगढ़ीया युवा,किसान,महिला,मजदूरों को न्याय दिलाने, उनके हक अधिकारो की लड़ाई निरंतर जारी रहेगा :-रवि चंद्रवंशी

0.संघर्ष करने वालो का हमारी कांग्रेस पार्टी सम्मान करती है – होरी साहू जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पारा बढ़ने लगा है इधर पंडरिया विधानसभा में जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रवि चंद्रवंशी ने अब कांग्रेस का हाथ थाम लिया है जिससे निश्चित तौर पर पंडरिया विधानसभा में कांग्रेस पार्टी मजबूत होती दिखाई देगी रवि चंद्रवंशी को गमछा पहनाने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरी साहू ने कहा कि भाई रवि चंद्रवंशी पिछले कुछ सालों से सक्रिय राजनीति में रहते हुए किसान महिला मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ी है और ऐसे संघर्ष करने वालो का कांग्रेस पार्टी हमेशा सम्मान करती है आज प्रदेश शीर्ष नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व मंत्री भाई मोहम्मद अकबर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज व प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन संगठन प्रभारी महामंत्री मलकीत गेंदु के आदेशानुसार भाई रवि चंद्रवंशी को विधिवत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि हर एक कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण है भाई रवि चंद्रवंशी के कांग्रेस पार्टी में आने से हम सब मजबूत होंगे मिलकर काम करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्यासी श्री भूपेश बघेल को विजयी बनाएंगे कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रवि चंद्रवंशी ने कहा कि मैने सत्ता और संघर्ष के बीच मैने संघर्ष का रास्ता चुन लिया है आगे छत्तीसगढ़ीया युवा,किसान,महिला,मजदूरों को न्याय दिलाने उनके हक अधिकारो की लड़ाई निरंतर जारी रहेगा।

—————————————-

*IT कॉलेज के स्ट्रांग रूम में घुस रहा था जहरीला नाग,ड्यूटी में तैनात जवानों में डर से मची अफरा तफरी, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु।*

0

कोरबा –  आईटी कॉलेज में स्थित विधानसभा निर्वाचन रूम की सुरक्षा में एक कोबरा ने सेंध लगाने का प्रयास किया है। वहां तैनात जवानों की नजरो से बचकर विशालकाय कोबरा अंदर घुसपैठ करने की फिराक में था लेकिन एक जवान ने उसे देख लिया। कोबरा को इतने करीब देखकर जवानों में अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने सांप को मारने के बजाए उसके रेस्क्यू के लिए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष को सूचना दी जिसके बाद जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और गुस्सैल कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया तब जाकर सभी ने राहत भरी सास लिया फिर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया अब साप गर्मी और धूप से बचने के लिए लगातार ठंडे की तलाश में घरों में घुसने का प्रयास करेंगे, साथ ही उनके प्रजनन का भी समय हैं।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा
हेल्प लाईन नंबर
8817534455,7999622151

*प्रतिदिन स्वास्थ्य जाँच, सामान्य सीजेरियन प्रसव अन्य सर्जरी तथा सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध*

0

रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में उपचार की सुविधा।

कोरबा – जिले के रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामु, स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। इस चिकित्सालय में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए रानी धनराज कुंवर शहरी सामु स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में 2 स्त्री रोग विशेषज्ञ, 1 सर्जरी विशेषज्ञ, 1 रेडियोलॉजिस्ट (प्रत्येक शनिवार), दंत चिकित्सक, जनरल चिकित्सा अधिकारी, आर.एम.ए. तथा अन्य कर्मचारी पदस्थ है। यहाँ प्रतिदिन सामान्य प्रसव/सिजेरियन प्रसव तथा अन्य सर्जरी की सुविधा तथा अन्य उपचार की सुविधा उपलब्ध है। डॉ. प्रभात पाणीग्रही सर्जरी स्पेशलिस्ट अपनी सेवाएं दे रहे है तथा डॉ. राकेश अग्रवाल रेडियोलाजिस्ट के द्वारा प्रत्येक शनिवार सोनोग्राफी किया जाता है। इसी तरह रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दंत चिकित्सा सुविधा, एक्स-रे पैथोलॉजी जाँच आयुर्वेदिक सेवाये तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में प्रतिदिन सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। जिन्हे कोई स्वास्थ्यगत परेशानी है वे रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में उपस्थित होकर निःशुल्क/आयुष्मान कार्ड से सर्जरी/इलाज करा सकते है।

*लोकतंत्र में आमनागरिक का सबसे बड़ा हथियार है ज्ञान: जिला सत्र न्यायाधीश श्री साहू*

0

उपभोक्ता अपने हितों व अधिकारों के प्रति रहे सजग: कलेक्टर।

कलेक्ट्रेट में मनाया गया विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस।

कोरबा – विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर जिला व सत्र न्यायाधीश श्री सत्येंद्र कुमार साहू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजीत वसंत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शीतल निकुंज, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्य सुश्री ममता दास , श्री पंकज कुमार देवड़ा , खाद्य अधिकारी श्री आशीष चतुर्वेदी सहित नापतौल विभाग, चिकित्सा विभाग सहित जिला चेम्बर ऑफ कामर्स के सदस्य, जिला अधिवक्ता संघ, बैक एवं बीमा कंपनी के अधिकारी, स्कूल एवं कॉलेज के छात्र/छात्राएं एवं अन्य संस्था के सदस्य तथा आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री साहू कलेक्टर श्री वसंत सहित अन्य अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
जिला व सत्र न्यायाधीश श्री साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को उपभोक्ता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य उभोक्ताओं या ग्राहकों को उनके हितों के लिए बनाए गए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम और उसके अंतर्गत आने वाले कानूनों की जानकारी देना है। मौजूदा समय में उपभोक्ता को अधिकारों के प्रति सचेत व जागरूक होना आवश्यक है। जिससे वह अपने साथ धोखाधड़ी होने से बच सके एवं शोषण के प्रति कानूनी कदम उठा सकें। जिला न्यायधीश श्री साहू ने कहा कि हमारे देश में विधि का शासन है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में आमनागरिक का सबसे बड़ा हथियार ज्ञान है। ज्ञान से आमजन अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनेंगें। इस हेतु जमीनी स्तर तक उपभोक्ताओं के अधिकारों पर जागरूकता अभियान चलाने की नितांत आवश्यकता है। सभी उपभोक्ताओं के अधिकारों को मान्यता और उनकी रक्षा की जाए। जिला न्यायाधीश ने कहा कि उपभोक्ता अपने साथ हुए शोषण एवं धोखा के विरुद्ध न्यायालय का द्वार खटखटा सकता है। उपभोक्ता फोरम में न्याय पाना बहुत ही सरल है, उपभोक्ता खुद ही लिखित में शिकायत उपभोक्ता फोरम में कर सकता है।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों और कल्याण की रक्षा के लिए विधि द्वारा उपभोक्ता संरक्षण के तहत कानून बनाया गया है। सभी नागरिकों के पास उपभोक्ता के रूप में बहुत सारे अधिकार है। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों से परिचित होना जरूरी है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके साथ शोषण न हो। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता गतिविधियों में सुधार के लिए उपभोक्ता अपने हितों की रक्षा के लिए कानूनी कार्रवाई का सहारा ले सकते है। कार्यशाला में अतिथियों द्वारा उपस्थित आमजनों के शंका एवं प्रश्नों का समाधान भी किया गया।
गौरतलब है कि जागो ग्राहक जागो भारत सरकार द्वारा उपभोक्ता एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा एक उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का मुख्य उद्देश्य अनुचित व्यवहार या बाजार शोषण से बचाव है । साथ ही ग्राहक को अपने अधिकारों और हितों के बारे में जानकारी देकर दैनिक जीवन में उनका उपयोग के प्रति जागरूक करना है।

*स्कूल, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केंद्रों की बदलेगी तस्वीर*

0

डीएमएफ से आधारभूत सुविधाओं का हो रहा विस्तार,92 नवीन स्कूल भवन, 04 नए आदिवासी छात्रावास बनेंगे।

48 स्कूल, स्वास्थ्य केंद्रों में बनेंगे पहुंचमार्ग।

कोरबा – जिले में ऐसे स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र जो जर्जर है, विद्युतविहीन है और पहुंचमार्ग का अभाव है। ऐसे स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र तथा स्वास्थ्य केंद्रों की तस्वीर जल्दी ही बदलने वाली है। डीएमएफ अंतर्गत शासी परिषद द्वारा लिए गए निर्णय के पश्चात् विभागीय अधिकारियों से सर्वे कराकर स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को चिन्हित किया गया अपितु आमनागरिको से जुड़ी आवश्कताओं को और बेहतर बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा डीएमएफ अंतर्गत नवीन विद्यालयों की स्थापना सहित अनेक कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्कूल भवनों से संबंधित कार्यों का लेआउट भी तैयार कर लिया गया है और कार्य प्रारंभ भी कर दिए गए हैं।
डीएमएफ से जिले के 07 नगरीय एवं 85 ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक तथा माध्यमिक नवीन विद्यालय स्थापना हेतु कुल 92 विद्यालय राशि 14 करोड़ 15 लाख 64 हजार 500 रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर द्वारा जिले से अत्यंत जर्जर एवं आवश्यकता वाले स्कूल भवनों की जानकारी मांगी गई थी। शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर 92 नवीन विद्यालयों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। नवीन विद्यालयों के स्थापना से विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था बेहतर होगी और उन्हें बेहतर शैक्षणिक माहौल भी उपलब्ध होगा। इसी तरह जिला खनिज न्यास मद से जिले के 48 ऐसे स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्रों में जहां तक पहुंचने के लिए पहुंचमार्ग का अभाव था एवं इन स्थानों में पहुंचमार्ग हेतु लगभग 02 करोड़ 55 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसका भी ले-आउट तैयार कर कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।
डीएमएफ से जिले के उन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत सुविधाएं भी मुहैया कराने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है, जहां आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है लेकिन विद्युत उपलब्ध नहीं है। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के अधिकारियों तथा महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। कुल 1052 आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण हेतु 28 लाख 63 हजार 382 रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। डीएमएफ से डिंगापुर प्रयास विद्यालय परिसर में दिव्यांग बच्चों हेतु आवासीय छात्रावास स्थापना हेतु 01 करोड़ 43 लाख 53 हजार 800 रूपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह चांपा-गेवरा रेल लाइन के लेवल क्रॉसिंग सुनालिया ज्वेलर्स के पास अंडरपास निर्माण हेतु 15 करोड़ 48 लाख 44 हजार 500 की स्वीकृति प्रदान की गई है। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत बाल सुधारगृह तक सीसी रोड, नाली, पार्किंग शेड आदि निर्माण के लिए 01 करोड 58 लाख 42 हजार की राशि, निगम क्षेत्र में सेंट्रल स्टोर से स्टेडियम चौक तक रेलिंग सहित डिवाइडर विद्युतीकरण कार्य हेतु 01 करोड़ 28 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। निगम अंतर्गत कुल 18 कार्यों हेतु 11 करोड़ से अधिक की स्वीकृति विभिन्न विकास कार्यों हेतु डीएमएफ से स्वीकृत की गई है। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुशंसित कार्यों की स्वीकृति दी गई है।

अनुसूचित जनजाति वर्गों के विद्यार्थियों हेतु बनेंगे 04 छात्रावास –
अनुसूचित जिला कोरबा में अनुसूचित जनजाति वर्ग के बच्चों के शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए 04 नए ट्रायबल छात्रावास की स्वीकृति भी खनिज न्यास मद से प्रदान की गई है। जिले के दूरस्थ क्षेत्र कुदमुरा, तुमान, सपलवा, पोड़ी-उपरोड़ा में छात्रावास प्रारंभ होने से अनुसूचित जनजाति वर्गों के विद्यार्थियों को ब्लॉक मुख्यालय में आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें रहकर दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थी बेहतर शिक्षा अर्जन कर सकेंगे। इसके लिए 06 करोड़ 99 लाख 38 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है।

हाथी प्रभावित ग्रामों में सोलर हाइमास्ट लाइट की मिली स्वीकृति –
कोरबा जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में आए दिन जंगली हाथी विचरण करते रहते हैं। जंगली हाथी वनांचल से आसपास के गांवों में भी पहुंचते हैं। इस दौरान फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही ग्रामीणों पर भी हमला करते हैं। कटघोरा वनमण्डल की ऐसे 85 हाथी प्रभावित ग्रामों को चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर डीएमएफ मद से सोलर हाइमास्ट लाइट हेतु 04 करोड़ 57 लाख 11 हजार 470 रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। क्रेडा के माध्यम से हाथी प्रभावित ग्रामों में सोलर हाइमास्ट लाइट लगाई जाएगी। सोलर हाइमास्ट लाइट से रोशनी होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों के विचरण पर भी अंकुश लगेगा।

*पत्नी के 75 हजार, गहने और समान हड़प लिया, आयोग ने थाना प्रभारी को एफ.आई.आर दर्ज करने का दिया आदेश*

0

महिलाओं ने किया शासकीय भूमि का कब्जा की शिकायत दर्ज करायी गई आयोग ने शिकायत, आयोग ने कलेक्टर को जाँच के लिए दिया।

अवैध रिश्ते के बाद भी बच्चे का भरण-पोषण 2000/- प्रतिमाह पिता को करना होगा।

कोरबा – छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने आज जिला कलेक्टर कोरबा सभा कक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जन सुनवाई की। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 248 वीं एवं कोरबा जिला की 7 वीं सुनवाई हुई। कोरबा जिले में आयोजित जन सुनवाई में कुल 36 प्रकरण सुनवाई की गई। आज के सुनवाई के दौरान आज के प्रकरण दोनो पक्ष उपस्थित अनावेदक से 01 मई 2019 में विवाह किया था, विवाह के बाद पति ने आवेदिका के नाम पर 75 हजार रूपए का ऋण निकाला था पुरी राशि लेने के बाद आवेदिका को प्रताड़ित करने लगा। जिसका विस्तृत ब्यौरा आवेदिका ने अपने आवेदन पत्र में लिखा है। आवेदिका का पैसा छीनने के बाद आवेदिका का पति नशा करके मारपीट करने लगा और उसके प्रताड़ना के बाद आवेदिका का गर्भपात हो गया। तब वह छः माह मायके में रही। जिसके पश्चात् दोनो पक्ष को समझाईश पर आवेदिका अपने पति के साथ में रहने लगी। तब आवेदिका के पति ने सारे गहने व सामान गायब कर दिया और आवेदिका पर दोषारोपड़ करने लगा। महज 10 दिन के बाद तीनों अनावेदकगणों ने आवेदिका को दबाव डाला और पंचायत में बैठकर आवेदिका को एक कोरे पन्नें में तलाकनामा लिखवा दिया तथा 75 हजार रूपए भी नहीं दिला गहने और सामान भी नहीं दिया। जिससे पीड़ित होकर आवेदिका ने आयोग में शिकायत दर्ज करायी है। आयोग ने दोनो पक्ष को विस्तार से सुनने के पश्चात् और यह पाया कि आवेदिका का पति 75000/- का लोन आवेदिका के नाम पर निकलवाया और उससे अपने घर में शौचालय बनवाया और बाकी रकम गहने आवेदिका से छीनकर अपने घर से निकाल दिया इस कार्य में आवेदिका के पति के पुरा परिवार सहयोग किया और शेष दो अनावेदक गांव के निवासी द्वारा कोरे कागज में शपथपत्र तथा तलाकनामा लिखकर आवेदिका को उसके मायके भिजवाया था जिस पर अनावेदक कमांक 2 और 3 ने अपनी गलती का स्वीकारा और भविष्य में इस तरह से दोबारा कोरे कागज में तलाकनामा लिखवाने की गलती नहीं करेंगे कहते हुए आयोग से माफी मांगा तथायही आश्वासन दिया कि आवेदिका के साथ थाना हरदीबाजार जा कर आवेदिका के पति और परिवार के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करने में सहयोग करेंगे। इस पर आवेदिका ने अपनी सहमति व्यक्त किया है। इस प्रकरण में आयोग इस नतीजे पर पहुंची है आवेदिका अपने पति एवं परिवार के विरूद्ध थाना हरदीबाजार जा के केस धारा 498 (ए) भा.द.वि. एवं पैसा गबन करने के लिए घोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवायेगी। इस कार्य हेतु सखी वन स्टॉप सेंटर की केन्द्र प्रशासक को निगरानी के लिये दिया गया। अन्य प्रकरण में आवेदिकागणों ने बताया कि वनभूमि पोलमीबीट कक्ष कमांक 3/96 (एक हजार तीन में) बतरा निवासी द्वारा गौचर भूमि में जबरदस्ती प्लांटेशन (शासकीय) को उखाड़कर खेत बना रहा है जिसकी शिकायत आवेदिकागणों एवं ग्राम के सरपंच द्वारा सभी जगह किये जाने के बाद भी कोई भी कार्यवाही नहीं किया जा रहा है इस पुरे प्रकरण को जांच के लिए कोरबा कलेक्टर को दिया गया और मूल फाईल राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय को दिया गया पुरे प्रकरण का 03 माह के भीतर जांच कर आयोग को जानकारी प्रदान किया जायेगा।
अन्य प्रकरण में आवेदिका ने अनावेदक के खिलाफ शारिरिक शोषण का शिकायत दर्ज करायी थी जिससे उसकी 4 साल की बच्ची है। आवेदिका ने अनावेदक के खिलाफ थाना मानिकपुर चौकी में 376 भा.द.वि. का रिर्पाेट दर्ज कराया था जिसमें बयान बदलकर प्रकरण समाप्त हो गया है। आवेदिका अपनी बच्ची के भविष्य को सुरिक्षत रखना चाहती है। इसे अनावेदक ने भी स्वीकार किया है और वह बच्ची के नाम से प्रतिमाह 2000/- दो हजार रूपये उसके खाते में आर.टी.जी.एस. करेगा इस पुरे प्रकरण की जांच एवं निगरानी एक वर्ष तक नियमित पैसा जमा हो रहा है या नहीं की संरक्षण अधिकारी नवाबिहान के द्वारा की जायेगी। इस निर्देश के साथ प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।
अन्य प्रकरण में अनावेदकगण अनुपस्थित अनावेदक शासकीय सेवा में कार्यरत है उसकी पदस्थापना का पता आवेदिका के द्वारा प्रस्तुत किये जाने पर प्रकरण सुनवाई में रायपुर में रखा जायें तथा थाना बांकीमोंगरा टी.आई के माध्यम से सभी अनावेदकगणों की उपस्थिति कराने का पत्र भेजा जाये। आगामी सुनवाई दिनांक 05 अप्रैल 2024 को रायपुर मुख्यालय में की जायेगी। अन्य प्रकरण में अनावेदकगण द्वारा कहा कि आवेदिका के उपर कोई सामाजिक प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। यदि आवेदिका के उपर पुनः सामाजिक प्रतिबंध लगाया जाता है तो आवेदिका पुनः प्रकरण लगा सकती है। वर्तमान में उस पर कोई सामाजिक प्रतिबंध नहीं है यह अनावेदक ने स्वीकार किया है। इस आधार पर प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

* 37 हजार रूपयें का अवैध पदार्थ गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस त्वरित कार्यवाही*

0

*आरोपी राजकुमार साहू उम्र 45 वर्ष निवासी अकलतरी थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-दिनांक 11.03.2024 को अकलतरा पुलिस को मुखबीर सूचना मिला की राजकुमार साहू निवासी अकलतरी अपने किराना दुकान में अवैध रूप से गांजा रखकर बेच रहा है की सूचना ASI राजेंद्र क्षत्रिय तथा थाना अकलतरा स्टाफ व गवाहों के साथ रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक के बाल्टी में भरा रखा मादक पदार्थ गांजा पैकेट में कुल वजनी 2 किलो 500 ग्राम मिला कीमती 37,000/₹ जिसे विधिवत बरामद किया गया। आरोपी के विरुध्द अपराध धारा 20B एनडीपीएस एक्ट के तहत पर्याप्त सबुत पायें जाने से विधिवत गिर कर दिनांक 12.03.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी टी.एस.पटटावी थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि राजेन्द्र क्षत्रिय, सउनि अरूण सिंह, सउनि दाऊलाल बरेठ आरक्षक शेषनारायाण साहू ,अजय भानू, विनोद राठौर, राजेन्द्र कहरा, बसंत साहू सैनिक गजेन्द्र पाटले का सराहनीय योगदान रहा।

*बड़े नहर में मिला बालक का शव*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-दिनांक 14.03.2024 को दोपहर में बालक रितेश बघेल पिता दीपक बघेल उम्र 07 साल 08 माह निवासी पुराना सिंचाई कलोनी जांजगीर जो मुख्य नहर जांजगीर के पानी में डूबने की सूचना थाना जांजगीर पुलिस को मिलने पर तत्काल जांजगीर पुलिस द्वारा बालक की पतासाजी की जा रही थी। आज दिनांक को सुबह जांजगीर पुलिस द्वारा थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम अवरीद बड़े नहर के पानी से स्थानिय गोताखोरों की मदद से बालक के शव को सुबह बरामद कर मर्ग थाना नवागढ़ क्षेत्र होने से 0/24 जा. फ़ौ.कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया है। जाच जारी है

बालक की पातासाजी पूरे अभियान में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, निरीक्षक सत्यकला रामटेके थाना प्रभारी नवागढ़ एवं जांजगीर पुलिस टीम तथा नगर सेना जांजगीर गोताखोर टीम तथा बच्चों के परिजनों द्वारा लगातार प्रयास किया गया सभी का विशेष योगदान रहा