Home Blog Page 682

*अलग – अलग स्थानों से कुल 04 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी अमित शर्मा गिरफ्तार*

0

* रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 04 नग दोपहिया वाहन किया है चोरी।*

* आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 04 नग दोपहिया वाहन किया गया है जप्त।*

* जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,60,000/- रूपये।*

* आरोपी से जप्त चोरी की 01 नग दोपहिया वाहनों में आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 88/24 धारा 379 भादवि. का अपराध है पंजीबद्ध।*

रायपुर – दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुामर सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

इसी तारतम्य मंे दिनांक 17.03.2024 को थाना मौदहापारा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत मेकाहारा अस्पताल के पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ मंे व्यक्ति ने अपना नाम अमित शर्मा निवासी विधानसभा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा अमित शर्मा से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अमित शर्मा से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 04 नग दोपहिया वाहन चोरी कर मेकाहारा अस्पताल के पार्किंग में छिपाकर रखना बताया गया।

जिस पर आरोपी अमित शर्मा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 04 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,60,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी से जप्त चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन में आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 88/24 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है।

*गिरफ्तार आरोपी – अमित शर्मा पिता पवन शर्मा उम्र 28 साल निवासी निरमा फैक्ट्री के पास थाना विधानसभा रायपुर।*

*पोस्टर-पाम्पलेट में प्रकाशक-मुद्रक का नाम और संख्या छापना होगा अनिवार्य*

0

बिना घोषणा पत्र वाले प्रिंटिंग आर्डर लेने पर होगी कार्यवाही।

प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की ली गई बैठक।

कोरबा – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में चुनाव प्रचार सामग्री मुद्रण में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के प्रिंटिंग प्रेस संचालक और मुद्रकों की बैठक ली। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री विकास चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं प्रिंटिंग प्रेस संचालक मुद्रक उपस्थित थे।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को लोकसभा निर्वाचन के दौरान छापी जाने वाली राजनीतिक प्रचार सामग्रियों के बारे में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होते ही सभी प्रिंटरों-मुद्रकों और प्रकाशकों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में निहित प्रावधानों और दिशा निर्देशों का पालन करना बंधनकारी होगा। उन्होंने बताया कि मुद्रकों की यह जिम्मेदारी होगी कि वह निर्वाचन के दौरान प्रचार के लिए छापी गई सामग्री की तीन प्रतियां और प्रकाशक की घोषणा जिला निर्वाचन कार्यालय में छपाई के 72 घंटे के भीतर जमा कराएं। मुद्रित की गई सामग्रियों पर मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम तथा मुद्रित संख्या अंकित करना अनिवार्य होगा। साथ ही लोकसभा निर्वाचन के लिए प्रचार-प्रसार की सामग्री में मुद्रित किये जाने वाला मैटर आदर्श आचार संहिता के दायरे में होना चाहिए।
किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री जैसे हैंडबिल, पाम्पलेट, पोस्टर, बैनर, फ्लैक्स आदि को छापने के लिए संबंधित व्यक्ति द्वारा मुद्रक को घोषणा पत्र भरकर ही आर्डर दिया जाएगा। उन्होंने मुद्रकों से कहा कि बिना घोषणा पत्र वाले प्रिंटिंग आर्डर ना लें। बिना घोषणा पत्र वाले प्रिंटिंग आर्डर लेने पर 6 माह की जेल और दो हजार रुपए जुर्माना या दोनों भी किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति कोई निर्वाचन संबंधी पाम्पलेट, पोस्टर या अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री तब तक मुद्रित नहीं करेगा जब तक उनके पास प्रकाशक की हस्ताक्षरित घोषणा और दो व्यक्तियों द्वारा अनुप्रमाणित न हो।

*कोरबा के शहरी थाना के सभी प्रमुख चौक-चौराहों एवं ग्रामीण थाना क्षेत्रों में सरप्राइज चेकिंग की गई।*

0

10 प्रेशर हॉर्न और 12 गाड़ी में लगे ब्लैक फ़िल्म हटाने की कार्यवाही की गई।

होली त्यौहार के मद्देनजर दो पहिया वाहनों में तीन सवारी, चेहरे पर नकाब, गमछा, रुमाल, मास्क एंव अन्य चीजों से चेहरा छुपाकर वाहन चलाने वालों को दी गई समझाईश।

कोरबा – पुलिस द्वारा सजग कोरबा के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा शहरी क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों में तथा सभी ग्रामीण थाना क्षेत्रों में चेकिंग र्पाइंट लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों के निर्देश के परिपालन में थाना एवं चौकी क्षेत्र में होली त्यौहार को देखते हुए पैदल पेट्रोलिंग किया जा रहा है पेट्रोलिंग के दौरान आसामाजिक तत्व, आम जगह पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध लगातार आबकारी एक्ट, एम वी एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जा रहा है।

दिनांक 16/03/2024 को कोरबा पुलिस के द्वारा सरप्राइज़ चेकिंग के दौरान 10 प्रेशर हॉर्न और 12 गाड़ी में लगे ब्लैक फ़िल्म हटाने की कार्यवाही की।

कोरबा पुलिस के द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि वह दो पहिया वाहनों में तीन सवारी ना चले, चेहरे पर नकाब, गमछा, रुमाल, मास्क अन्य चीजों से चेहरा छुपाकर एवं शराब पीकर वाहन ना चलाएं। वैध कागजात एवं ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन ना चलाएं साथ ही हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं क्योंकि जीवन अनमोल है। दिनांक 16.03.2024 को समझाइए एवं चेतावनी दिए जाने के बाद आज से ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध पुलिस के द्वारा नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।

*मृतक का बडा भाई ही हत्यारा निकला।*

0

कत्ल की गुत्थी को पाली पुलिस ने सुलझाया।

मोबाईल को लेकर दोनो भाई के बीच विवाद होने से आरोपी गुस्से में आकर गला घोटकर हत्या किया।

कोरबा  – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतक अमन कुमार पिता शोभा सिंह उम्र 18 साल साकिन बसीबार उपरपारा थाना पाली, जो दिनांक 14.03.2024 के रात्रि 23.00 बजे घर से निकला था, दिनांक 15.03.2024 के सुबह 07.00 बजे मृतक का शव पड़ोस के दिलीप कुमार यादव के बाड़ी में मिला है सूचना मिलने पर मौके में जाकर सूचक खेम सिंह यादव पिता स्व आशाराम यादव उम्र 70 साल साकिन बसीबार के रिपोर्ट पर मौके में मर्ग क्रमांक 0/2024 धारा 174 जाफौ मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया, पंचनामा कार्यवाही के दौरान मृतक का मृत्यु संदेह प्रद होने पर व गले में रस्सी जैसे काला निशान होने पर मर्ग पंचनामा कार्यवाही बाद मृतक के शव को दिनांक 15.03.2024 को पी.एम हेतु सीएचसी पाली रवाना किया गया, तथा थाना में आकर नंबरी मर्ग क्रमांक 23/2024 धारा 174 जाफौ कायम किया गया, मृतक के शव का पी.एम डॉक्टर टीम द्वारा किया गया एंव शार्ट पी.एम रिपोर्ट दिनांक 16.03.2024 को प्राप्त हुआ जिसमे डॉक्टर ने शार्ट पी.एम रिपोर्ट में मृतक अमन कुमार का मृत्यु गला दबाने व दम घुटने से होना लेख किये जाने पर व प्रथम दृष्टया में अपराध धारा 302 भादवि का पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 111/2024 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्वार्थ तिवारी के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस चौहान एवं श्रीमति नेहा वर्मा, श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा श्री पंकज ठाकुर के मार्ग दर्शन पर दिनांक 16-03-2024 को श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा श्री पंकज ठाकुर के नेतृत्व में निरीक्षक श्री चमन सिन्हा थाना प्रभारी पाली, के द्वारा टीम गठित किया गया ,साथ में एफएसएल प्रभारी डॉ सत्यजीत कोसरिया मौका घटना स्थल जाकर घटना स्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन लिया गया जो प्रथम दृष्टया को देखते हुये मृतक के ही घर वालो पर संदेह होने पर मृतक के बडे भाई अभिषेक यादव पिता शोभा सिंह यादव उम्र 21 साल से पूछताछ किया गया जो पूछताछ के दौरान टूट गया, और दिनांक घटना 14-15.03.2024 के दरमियानी रात्रि में 10-30-11 बजे के लगभग अमन और उसके भाई अभिषेक दोनों शराब पिए हुए थे,अभिषेक शादी प्रोग्राम से क़रीबन 10.30 -11 घर आ रहा था तो घर के सामने गली से अमन बाहर जा रहा था, देर रात बाहर घूमने जानेके संबध में दोनो भाई के विवाद होने पर मृतक अमन द्वारा मोबाइल पटकने और दिलीप कुमार के बाड़ी तरफ भागने पर पीछे पीछे आरोपी अभिषेक सिंह दौड़ाते हुये गया, दिलीप के बाड़ी में मृतक अमन कुमार के गला में मोबाईल चार्जर केबल से गला में फंसा कर पीछे से खीच दिया जिससे मृतक अमन कुमार बेहोश हो गया, आरोपी अभिषेक मृतक का मोबाईल एंव मोबाईल चार्जर का केबल को लेकर अपने घर चला गया और, सो गया, गवाहान के समक्ष मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में मृतक अमन का गुस्से में आकर हत्या करना स्वीकार किया ,मेमोरेण्डम कथन के अधार पर घटना में प्रयुक्त मोबाईल चार्जर का केबल सफेद कलर का लम्बाई 29 ईंच एंव मृतक अमन का वीवो कम्पनी का मोबाईल जिसका सामने का स्क्रीन टूटा हुआ है जिसे गवाहान के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा का सबूत पाये जाने से आरोपी अभिषेक कुमार यादव पिता शोभा सिंह यादव उम्र 21 साल साकिन बसीबार उपरपारा, थाना पाली जिला कोरबा (छ0ग0) को विधिवत गिरफतार किया गया है। जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

उक्त प्रकरण में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंकज ठाकुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी पाली निरीक्षक चमन सिन्हा, सउनि पुरूषोत्तम सिंह उईके, आरक्षक 460 आशीष साहू, आरक्षक 225 नारायण कश्यप, सैनिक 173 संजय डिक्सेना, का महत्व पूर्ण योगदान रहा।

*विधायक भावना बोहरा ने किया सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन, कहा संघर्ष से सफलता में किसानों और जनता का मिला विशेष सहयोग*

0

0.भावना दीदी की एक और गारंटी हुई पूरी सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन।

0.बहुप्रतीक्षित सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य का विधायक भावना बोहरा ने किये भूमिपूजन, किसानों के जो हित में होगा उसके लिए हमेशा कार्य करुँगी।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- किसानों के हक़ व अधिकार को लेकर एवं पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके इसके लिए वर्ष 2017 में बहुप्रतीक्षित परियोजना सुतियापाट जलाशय के ग्राम पिपराटोला से रणवीरपुर तक लेफ्ट बैक केनाल के लगभग 16 किलोमीटर लंबे नहर विस्तारीकरण कार्य हेतु 16.50 करोड़ रूपए राशि की स्वीकृति दी थी लेकिन कांग्रेस की सरकार आने के बाद से इस परियोजना को रोक दिया गया था विदित हो की भावना बोहरा द्वारा इस कार्य के लिए लगातार किसानों व क्षेत्रवासियों के साथ आन्दोलन किया गया और विधानसभा चुनाव में उन्होंने इसे भावना दीदी की गारंटी सेवा संकल्प पत्र में प्रमुखता से जनता के समक्ष रखा था जनता ने उनपर विश्वास जताते हुए विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दिलाई और आज पंडरिया विधायक ने अपने वादे अनुरूप सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन किया इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए इसके साथ ही कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसान एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बताया कि आज का यह दिन उनके लिए बहुत ही ख़ास और विशेष दिन है किसानों के अधिकार के लिए हमने कड़ा संघर्ष किया है इसमें पंडरिया विधानसभा के हजारों किसानों,क्षेत्रवासी,पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की भी सक्रीय भूमिका रही जिससे आज हम सफल हुए हैं इसका पूरा श्रेय मैं उन सभी को देना चाहती हूँ जिन्होंने इस संघर्ष में हमारा साथ दिया चुनाव के पूर्व भी हमने भावना दीदी की गारंटी में क्षेत्रवासियों और किसानों से यह वादा किया था की हम सुतियापाट नहर विस्तारीकरण के कार्य को शुरू करेंगे और आज हमें बहुत ही प्रसन्नता है की हमारा यह प्रयास सफल हुआ हमारे किसान भाई-बहन हर मौसम में चाहे वह तपती धूप हो या कड़ाके की ठण्ड या बारिश हर समय हमें भोजन उपलब्ध कराने के लिए कड़ा परिश्रम करते हैं खून-पसीना एक कर फसल उगाते हैं ताकि कोई भूखा न रहें लेकिन पूर्व की कांग्रेस सरकार ने उनके इस परिश्रम का उपहास किया हमने एक लक्ष्य तय किया था की किसानों को उनका अधिकार दिलाकर रहेंगे वर्ष 2020 में हमने 40 गाँव के किसानों के साथ इस संघर्ष की शुरुआत की थी और किसान अधिकार रैली एवं पदयात्रा निकाली इसके साथ ही किसान आक्रोश रैली के माध्यम से हजारों किसानों के साथ ट्रैक्टर,बैलगाड़ी एवं पदयात्रा की कई बार कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री कृषि मंत्री और शासन प्रशासन को हमने पत्र लिखा आन्दोलन किया रैलियां निकाली परन्तु कुम्भकरणीय नींद में सोई कांग्रेस सरकार ने इसे अनसुना कर दिया एक वो दिन था और आज का दिन है, वहां से आज का यह सफ़र हमें जीवन भर याद रहेगा भावना बोहरा ने आगे बताया कि सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य का आज भूमिपूजन किया गया जिससे पंडरिया विधानसभा के 26 से अधिक गाँव के 3250 हेक्टेयर भूमि में किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी पूर्व की कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों तक इस कार्य को लटकाने का काम किया लेकिन किसान भाई-बहनों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से हमने लगातार संघर्ष करते हुए अपने हक की लड़ाई लड़ी लगभग 16 करोड़ 50 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 16 किलोमीटर लंबे इस कैनाल से ग्राम पिपरटोला, खजरी, कल्याणपुर, ब्राह्मणटोला, सिल्हाटी, विचारपुर, सिंगारपुर, ढोढमा नवापारा, सुखतरा, बाजगुड़ा, तिलईभाट, राम्हेपुर, दैहानडीह, खैरबना, दसलाटोला, नवघटा, सबराटोला, रेंगाटोला, रंजीतपुर, पटपर, जमुनिया, डोंगरिया तथा बिरेन्द्र नगर एवं रणवीरपुर सहित आस-पास के गाँव के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा पर्याप्त जल आपूर्ति से उनके फसल बर्बाद होने से बचेंगे और उच्च गुणवत्ता के फसल उत्पादन से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा आज का दिन मेरे लिए भावुकता से भरा होने के साथ ही हर्ष से परिपूर्ण भी है मैनें पंडरिया विधानसभा के अपने परिवारजनों और किसानों से जो वादा किया था उसे पूरा होते देखना सच में बहुत ही भावुक करने वाला है एक जनप्रितिनिधि होने के नाते मैनें हमेशा ही अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया है जिसमें क्षेत्रवासियों का भी सहयोग मुझे हमेशा मिलता रहा है और आगे भी मैं अपने इस कर्तव्य को पूरा करने के लिए हमेशा प्रयास करती रहूंगी।

—————————————-

*विधायक भावना बोहरा ने रणवीरपुर में किया एक्सिस बैंक के 5553 वीं शाखा का वर्चुअली उद्घाटन*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत ग्राम रणवीरपुर में बस स्टैंड के समीप एक्सिस बैंक की 5553वीं शाखा का शुभारंभ हुआ जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा वर्चुअल माध्यम से जुड़ीं और बैंक के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी इस दौरान बैंक के सर्कल प्रभारी देवेंद्र साहू क्लस्टर प्रमुख राजश्री रक्षित रविन्द्र टांक ब्रांच प्रमुख करुण चौधरी एवं बैंक के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे वही पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि एक्सिस बैंक की नई शाखा खुलने से ग्राम रणवीरपुर सहित आस-पास के बहुत से गांव में निवासरत परिवारों को बेहतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होगी इससे जनता को बैंकिंग सुविधा के लिए दूर दराज जाने की जरूरत नही होगी उन्हें घर व गांव के पास में ही बैंक से जुड़े सभी कार्य संचालित करने में आसानी होगी पहले आस-पास बैंक की कमी होने से क्षेत्रवासियों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता था लेकिन इस ब्रांच की शुरुआत होने से आमजनों को नजदीक में सरकारी योजनाओं आधार लिंक, महतारी वंदन योजना विश्वकर्मा योजना जैसे विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा उन्होंने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बधाई देते हुए कहा कि ग्राहक को बेहतर सुविधा और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण बहुत ही आवश्यक है मैं इस नई शाखा के लिए आप सभी को बधाई देती हूँ मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं और बैंकिंग से संबंधित सभी समस्याओं का बेहतर समाधान करते हुए उनसे आपसी सामंजस्य बनाएंगे।

—————————————-

*आज दी जाएगी चेतावनी कल से सख्त कार्यवाही।*

0

 होली त्यौहार के मध्य नजर दो पहिया वाहनों में तीन सवारी, चेहरे पर नकाब, गमछा, रुमाल, मास्क अन्य चीजों से चेहरा छुपा कर वाहन चालकों पर कार्यवाही की जाएगी।

कोरबा शहरी थाना के सभी प्रमुख जगहों एवं सभी ग्रामीण थाना क्षेत्र में हो रही सरप्राइज़ चेकिंग।

कोरबा – सजग कोरबा के तहत लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के प्रवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा प्रमुख चौराहों में तथा सभी ग्रामीण थानो में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश के परिपालन में थाना एवं चौकी क्षेत्र में होली त्यौहार को देखते हुए पैदल पेट्रोलिंग किया जा रहा है पेट्रोलिंग के दौरान आसामाजिक तत्व, आम जगह पर शराब का सेवन करने वालों पर, पुलिस के टीम के द्वारा लगातार उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं दंडात्मक कार्यवाही किया जा रहा है।

कोरबा पुलिस के द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि वह दो पहिया वाहनों में तीन सवारी ना चले, चेहरे पर नकाब, गमछा, रुमाल, मास्क अन्य चीजों से चेहरा छुपा कर वाहन न चलाएं और ना ही शराब पीकर या बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाएं साथ ही हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं जीवन अनमोल है।आज दिनांक 16.03.2024 को समझाइए एवं चेतावनी दिया जाएगा साथ ही दिनांक 17.03.2024 से नियमानुसार जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करेगा पुलिस के द्वारा उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों का मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया व नियत सीमा से अधिक शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियों को जप्त किया गया है, 185 MV एक्ट के अंतर्गत वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया जा रहा है। उक्त चेकिंग कार्यवाही में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे तथा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा है।

वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।

कोरबा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि कभी भी नशे की हालत में वाहन चलाया न करें, जिससे आप स्वयं दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं एवं अन्य व्यक्तियों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। सतर्क रहे सुरक्षित रहें।

*निर्वाचन के कार्यों को समय-सीमा में संपादित करें नोडल अधिकारी*

0

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने ली बैठक।

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों में संलग्न नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निर्वाचन के कार्य को टीम भावना के साथ संपादित करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर फील्ड पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। बैठक में निर्वाचन कार्यों से जुड़े मानव संसाधन प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, कम्प्युटराइजेशन, साइबर सिक्योरिटी और आईटी, स्वीप नोडल अधिकारी, कानून व्यवस्था, ईव्हीएम मैनेजमेंट, एमसीसी नोडल अधिकारी, व्यय निगरानी, बैलेट पोस्टर-पेपर, एमसीएमसी, कम्युनिकेशन प्लान, मतदाता, शिकायत और मतदाता हेल्पलाइन आदि के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
कोरबा जिले में लोकसभा निर्वाचन के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने निर्वाचन से संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक तैयारी के निर्देश देते हुए सेक्टर अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाम-निर्देशन के लिए आवश्यक तैयारी करने के साथ ही निर्वाचन से संबंधित कार्यों को भी समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा राज्य स्तरीय प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने वाहन व्यवस्था, वीडियोग्राफी करने, मतदान केन्द्रों तक मतदान दलों को लाने ले जाने, डाकमत पत्र सेवा निर्वाचकों व मतदानकर्मियों को समय सीमा में प्रशिक्षण देने, निर्वाचन से संबंधित कार्य के लिए ड्यूटी लगाने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का रेंडमाइजेशन करने, वीवीपैट के अभिलेखों का संधारण करने, मतदान दलों को प्रशिक्षण देने, मतदान सामग्री वितरण करने, प्रशिक्षण देने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनिंग की व्यवस्था करने कहा। मीडिया प्रमाणन व निगरानी समिति को सुचारू संचालन व सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक की लाइजिनिंग ड्यूटी लगाने संबंधी भी निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, श्री दिनेश कुमार नाग, श्री श्रीकांत वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज, श्री विकास चौधरी, श्री गौतम सिंह, श्री रोहित सिंह सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

*निष्पक्ष, पारदर्शी और शांति पूर्ण चुनाव कराना प्राथमिकता : कलेक्टर*

0

पेड न्यूज,राजनीतिक विज्ञापन सहित सोशल मीडिया पर चुनावी प्रचार की होगी मॉनीटरिंग।

जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ हुई मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक।

कोरबा  – लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों की बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोरबा जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभावशाील हो गई है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में निर्वाचन संपन्न कराना प्राथमिकता रहेगी।

कलेक्टर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के तिथियों की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में निर्वाचन होना है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन हेतु अधिसूचना का प्रकाशन 12 अप्रैल 2024, नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, नामांकन की स्क्रूटनी 20 अप्रैल, नाम वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल, मतदान की तिथि 07 मई एवं मतगणना की तिथि 04 जून 2024 निर्धारित है। आदर्श आचार संहिता अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं जनता सभी के लिए प्रभावी है। आदर्श आचरण संहिता के दौरान रात्रि 09 बजे से सुबह 06 बजे के मध्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों को प्रतिबंधित किया गया है। शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित किए गए हैं। पूर्व में जारी किए शस्त्रों के लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे। आदर्श आचारसंहिता लागू होते ही 24 घंटे के अंदर शासकीय संपत्ति पर, 48 घंटे के अंदर सार्वजनिक संपत्ति पर और 72 घंटे के भीतर निजी संपत्ति पर सहमति के बिना लगाए गए विज्ञापनों को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि आदर्श आचरण संहिता के दौरान जनप्रतिनिधियों को सभा आयोजित करने के लिए, वाहन उपयोग के लिए अनुमति लेना जरूरी है। जिले में बिना किसी भय एवं पक्षपात के निष्पक्ष रूप से लोकसभा चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

*जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की बैठक*

0

निर्वाचन कार्यक्रम की दी विस्तृत जानकारी।

कोरबा – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने अपने कलेक्टर कक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक लेकर निर्वाचन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वसंत ने बताया कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में निर्वाचन होना है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन हेतु अधिसूचना का प्रकाशन 12 अप्रैल 2024, नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, नामांकन की स्क्रूटनी 20 अप्रैल, नाम वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल, मतदान की तिथि 07 मई एवं मतगणना की तिथि 04 जून 2024 निर्धारित है। लोकसभा निर्वाचन 04 कोरबा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत 04 जिलों के 08 विधानसभा आते हैं। जिनमें मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दो विधानसभा, भरतपुर व मनेन्द्रगढ़, कोरबा जिले के बैकुण्ठपुर, कोरबा जिले के रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार विधानसभा एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले का मरवाही विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन हेतु जिले के दो विधानसभा कटघोरा एवं पाली-तानाखार के मतदान केंद्रों के लिए ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण एवं जमा का कार्य कटघोरा के मुकुटधर पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय में किया जाएगा। शेष विधानसभा के लिए चुनाव सामग्री का वितरण स्ट्रांग रूम आईटी कोरबा से किया जाएगा। साथ ही लोकसभा निर्वाचन के दौरान कोरबा विधानसभा में मतदान का कार्य पूर्णतः महिला अधिकारियों द्वारा संपन्न कराया जाएगा।

*लोकसभा क्षेत्र कोरबा में मतदाताओं की कुल संख्या 16,14,885,*
*कोरबा जिले में 09 लाख 34 हजार 278 मतदाता -*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी राजनीतिक दलों को बताया कि 16 मार्च 2024 की स्थिति में कोरबा लोकसभा में मतदाताओं की कुल संख्या 16 लाख 14 हजार 885 है। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले के चारों विधानसभा अंतर्गत कुल 1080 मतदान केंद्र एवं मतदाताओं की कुल संख्या 9 लाख 34 हजार 278 है। जिसके अंतर्गत 04 लाख 64 हजार 847 पुरुष मतदाता एवं 04 लाख 69 हजार 394 महिला मतदाता हैं। जिले में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 37 है। इसी प्रकार जिले में वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 4391, 18-19 वर्ष के नए मतदाता 25,390 व दिव्यांग मतदाता 6,362 और सेवा मतदाताओं की संख्या 541 है।
बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित राजनीतिक दलो से आदर्श आचार संहिता के दायरे में गतिविधियां संचालित करने एवं सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्ति जनक सामग्री पोस्ट नहीं करने का आग्रह किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने राजनीतिक दलो से सभा, जुलूस में जाति, धर्म, व्यक्तिगत चरित्र, भड़काऊ भाषण, शिष्टाचार के विरूद्ध भाषण नही देने की अपील करते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, उप-जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे, डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।