Home Blog Page 681

*05 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले 02 विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में किया गया पेश*

0

 *थाना कोनी की त्वरित कार्यवाही दोनों अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह*

आशीष कश्यप बिलासपुर⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग लड़की उम्र 05 वर्ष को गांव के ही नाबालिक लडको द्वारा खाई खजाना खिलाने के नाम से अपने घर मे ले जाकर गलत काम बलात्कार किया है कि रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी पतासाजी की गई दोनों विधि से संघर्षरत बालको को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये है, दोनों विधि से संघर्षरत बालको को अभिरक्षा मे लेकर, माननीय किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुर पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया ।
⏩⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि सुरेन्द्र तिवारी,आरक्षक अंकित जायसवाल, राकेश साहू, दुर्गेश यादव, महिला आरक्षक शारदा कतलम, का सराहनीय योगदान रहा।

*नहर में डूबने से 11 साल के बच्चे की मौत*

0

जांजगीर चांपा में 15 घंटे बाद नहर के फसा हुआ मिला शव, दोस्तो के साथ गया था नहाने

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के तरौद गांव के ओम मंगलम के पास छोटी नहर के गेट के पास 11 साल के बच्चे का शव मिला है। बच्चे की पहचान चंद्रमणि टंडन पिता मुनीलाल टंडन वार्ड नं 15 अम्बेडकर चौक निवासी के रूप की गई है। जोकि दोस्तो के साथ नहर में नहने गया हुआ था,नहर के तेज बहाव में बह जाने से पानी में डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार,मृतिका चंद्रमणि टंडन अपने कुछ दोस्तो के साथ नहर में नहाने के लिए ग्राम खोड़ के पास बड़ी नहर में रविवार की दोपहर गया हुआ था। जहां नहर में सभी दोस्त नहा रहे थे,वही चंद्रमणि टंडन का नहर में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके दोस्तो ने देखा मगर इसकी जानकारी परिजनों को नही दी। वही काफी देर होने के बाद परिजन बच्चे की तलाश में जुटे हुए थे। तभी नहर के पास चंद्रमणि का कपड़ा मिला था। जिसे खोज बीन करने लगे मगर कुछ पता नहीं चला। वही देर शाम घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी। मगर रात्रि होने के कारण खोज बीन नही हो सकी। आज सोमवार की सुबह सूचना मिली की ग्राम तरौद के ओम मंगलम के पास छोटी नहर के गेट में एक बच्चे का शव फसा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला गया। जहां शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

*नीलम सोनार जो की छत्तीसगढ़ राज्य के चार पंचवर्षीय रही विधायक पहुंचे जांजगीर*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-नीलम सोनार
जो की छत्तीसगढ़ राज्य के चार पंचवर्षीय कद्दावर विधायक रामदयाल उईके के विधायक प्रतिनिधि के रूप में कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व किए है । साथ ही विधानसभा चुनाव 2023में जांजगीर चांपा विधानसभा से प्रत्याशी रहे है।आज पाली में भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के तहत भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर सुश्री सरोज पांडे जी राज्यसभा सदस्य एवं कोरबा लोकसभा की प्रत्याशी एवं माननीय धरम लाल कौशिक एवं माननीय लखन लाल देवांगन जी एवं पाली तानाखार के कद्दावर विधायक माननीय रामदयाल उइके के समक्ष बीजेपी की सदस्यता ग्रहण किया।

*एक ही दिवस में 11 फरार वारंटीयों को धरपकड़ में शिवरीनारायण पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता*

0

*नियत पेशी दिनांक पर उपस्थित नही होने से माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था गिरफ्तारी वारंट, सभी वारंटीयों को गिरफ्तार किया गया जिसे संबधित न्यायालयों में पेश किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में लंबे समय से फरार गिरफ्तारी वार्ंटियो की धरपकड़ हेतु थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया* जिसमे दिनाक 17.03.24 को एक ही दिवस में आरोपी (01) अश्वनी कुमार जोशी उम्र 34 निवासी करमंदी (02) अश्वनी कुमार उम्र 34 निवासी करमंदी (03) मनीष कश्यप उर्फ मनीष चंद्राकर 29 वर्ष निवासी सेठीनगर शिवरीनारायण (04) समारू राम बंजारे 25 वर्ष निवासी मुडपार थाना शिवरीनारायण (05) पंकज बंजारे उम्र 30 वर्ष निवासी पचरी थाना शिवरीनारायण (06) खिलेंद्र साहू उम्र 25 वर्ष निवासी बुंदेला थाना शिवरीनारायण (07) धनश्रीकान्त अजगल्ले उम्र 43 वर्ष निवासी केसला थाना शिवरीनारायण (08) थानू राम अनन्त उम्र 35 वर्ष निवासी केसला थाना शिवरीनारायण (09) सूरज पटेल उम्र 24 वर्ष साकिन राहौद थाना शिवरीनारायण (10) दिलीप लहरे उम्र 36 वर्ष साकिन राहौद थाना शिवरीनारायण (11) दिलीप लहरे उम्र 36 वर्ष निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण को गिरफ्तार किया जाकर वारंट तामील कर माननीय न्यायालय पामगढ़ में पेश किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण एवम थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा

*जिले के अलग अलग जगहों से 56 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 33 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना बलौदा, शिवरीनारायण, मुलमुला एवं थाना बिर्रा पुलिस की कार्यवाही*

0

*जिले के अलग अलग जगहों से 56 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 33 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना बलौदा, शिवरीनारायण, मुलमुला एवं थाना बिर्रा पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपी*

*(01) गिरीलाल लहरे उम्र 45 साल निवासी खिसोरा थाना बलौदा*

*(02) दुर्गेश यादव उम्र 22 साल निवासी झलमला थाना मुलमुला*

*(03) परमेश्वर यादव उम्र 21 साल निवासी शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण*

*(04) अनुप कुमार कश्यप उम्र 37 साल निवासी बनडभरा थाना बिर्रा*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया है न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा*श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है*। इसी क्रम में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही किया गया जिसमें *थाना बलौदा क्षेत्र* में आरोपी गिरी लाल लहरे निवासी खिसोरा के कब्जे से 32 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब *थाना मुलमुला क्षेत्र में* आरोपी दुर्गेश यादव निवासी झलमला के कब्जे से 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ *थाना शिवरीनारायण क्षेत्र* में आरोपी परमेश्वर यादव निवासी शिवरीनारायण के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब *थाना बिर्रा क्षेत्र में* आरोपी अनुप कुमार कश्यप के कब्जे से 33 पाव देशी प्लेन शराब जुमला शराब किमती 8200/रू बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, उपनिरी. कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, उपनिरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, उपनिरी. विनोद जाटवर थाना प्रभारी मुलमुला का सराहनीय योगदान रहा।

*थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम सोनादुला लीलागर नदी के पास जुआ खेलने वाले 08 आरोपी को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा/सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही*

0

*आरोपियों के कब्जे से जुमला बरामद नगदी 70,760/रू एवं 52 पत्ती तास, बोरी फट्टी एवम घटना स्थल से मोटर 05 नग सायकल एवं एक ब्रेजा कार सफेद कलर का बरामद किया गया*

*आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा*श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा जिले में जुआ/सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है* इसी क्रम में थाना अकलरा/ सायबर टीम जांजगीर पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम सोनादुला लीलागर नदी के पास कुछ लोग तास पत्ती से रूपयें पैसा का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहें है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी (01) नागेन्द्र कुमार सूर्यवंशी उम्र 25 साल निवासी नरगोड़ा थाना सीपत जिला बिलासपुर (02) दिप सिंह टण्डन उम्र 23 साल निवासी बोरसी थाना पामगढ़ (03) मोहनिश कुमार सूर्यवंशी उम्र 32 साल निवासी नरगोड़ा थाना सीपत जिला बिलासपुर (04) मनीष यादव उम्र 23 साल निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा (05) हरिश टंडन उम्र 28 साल निवासी बोरसी थाना पामगढ़ (06) प्रहलाद साहू उम्र 27 साल निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा (07) विष्णुकांत टंडन उम्र 34 साल निवासी नरियरा थाना मुलमुला (08) राजकुमार साहू उम्र 39 साल निवासी बरबसपुर थाना उरगा जिला कोरबा को जुआ खेलते पाया गया जिसके कब्जे से कुल जुमला नगदी 70,760/रू एवं 52 पत्ती तास, बोरी फट्टी तथा घटना स्थल से 05 नग मोटर सायकल एवं एक ब्रेजा कार बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमंक 146/2024 धारा जुआ अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक संगम राम, निरी. दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी अकलतरा, उपनिरी पारस पटेल सायबर सेल, सउनि अरूण सिंह, सियाराम यादव, आर बृजपाल बर्मन थाना अकलतरा, प्रआर, मनोज तिग्गा, आर. गिरीश कश्यप, अर्जुन यादव, सिदार सिंह पैकरा सायबर सेल का सराहनिय योगदान रहा।

*FST द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान चेकिंग पॉइंट्स बनारी में नगदी 7,95,000/₹ संदिग्ध मिले पुलिस ने किया जप्त*

0

*आगामी VVIP विज़िट एवं लोक सभा चुनाव व्यवस्था को देखते हुए जांजगीर ज़िले के महत्वपूर्ण मार्गों में लगाये गये है नाकेबंदी पॉइंट*

* FST टीम द्वारा थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम बनारी तिराहा मुख्य रोड में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों को सघन चेकिंग की जा रही थी*

*पुलिस द्वारा बरामद रकम को जप्ती कार्यवाही की गई है, जिसकी जानकारी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और GST विभाग को भेजी जा रही है, एवम नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला पुलिस द्वारा *आगामी लोक सभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए लगातार अवैध शराब की कार्यवाही, संदिग्ध ब्यक्तियो की चेकिंग की जा रही है* इसी क्रम में दिनांक 18.03.2024 को थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम बनारी तिराहा चौक में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों को सघन चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग दौरान FST टीम के द्वारा कार वाहन क्रमांक सीजी 11 B J -4345 में सवार अमित कुमार थवाईत उम्र 37 वर्ष निवासी खोखरा थाना जांजगीर सवार थे, कार को रोकवा कर चेकिंग किया गया जिसके पास से नगदी ₹ 7,95,000/ रुपए पाया गया। जिसके संबंध में पूछताछ कर रकम रखने के संबंध में नोटिस दिया गया जो कोई वैध दस्तावेज नही होने से अपराध से संबंधित होने की मांकुल संदेह के तहत जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। जिसकी जानकारी कर्यपालिक् मजिस्ट्रेट और GST विभाग को भेजी जा रही है, एवम नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में FST टीम के सहकारिता निरीक्षक अमर नाथ राठौर, दुष्यंत राठौर, निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, महिला आर श्यामा जयसवाल, आर. गोपाल रजवाड़े एवं टीम के लोगों का सरायनीय योगदान रहा।

*एसईसीएल कुसमुण्डा से डीजल चोरी करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार।*

0

कुसमुण्डा पुलिस द्वारा लगातार डीजल, कबाड़ व अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही जारी।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अवैध डीजल एवं कबाड़ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस चौहान व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमुण्डा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ अवैध डीजल चोरी के फरार आरोपियों की सघन पतासाजी कर दो अलग अलग मामलों के फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराध पंजीबद्ध हैं।

विदित हो कि थाना कुसमुण्डा में डीजल चोरो पर कार्यवाही करते हुए एक टेंकर में लगभग 1500 लीटर तथा एक बोलेरो में 300 लीटर डीजल जप्त कर 02- 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया था। उक्त प्रकरण के दोनो फरार आरोपी घटना घटित कर फरार थे जिनकी पता साजी कर आरोपियों को आज घेराबदी कर पकड़कर गिरफ्तार किया है जिसे माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1. सुमित यादव पिता फिरत राम यादव उम्र 24 वर्ष सा. चुरैल थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा 2. बाबुल जायसवाल उर्फ बांड्या पिता राम कुमार जायसवाल उम्र 19 वर्ष सा. पुरानी बस्ती कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रुपक शर्मा, स.उ.नि.रफिक खान, स.उ.नि. रविन्द्रनाथ यादव, आर. 604 त्रिलोचन सागर, आरक्षक 608 विष्णु पाटले व आरक्षक 765 सुनिल जोशी की मुख्य भूमिका रही।

*बारातियों से मारपीट कर वाहन तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

 

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुरेश कुमार पटेल पिता संतोष कुमार पटेल उम्र 25 वर्ष सा0 दादरखुर्द मानिकपुर थाना सिविल लाईन का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके बड़े भाई दिनेश कुमार की शादी ग्राम जमनीपाली थाना उरगा क्षेत्र में तय हुआ था। दिनांक 07.03.2024 को परिवार एवं रिस्तेदार सभी लोग इसके भाई का बारात लेकर जमनीपाली गये थे जहॉ सभी नाच कुद रहे थे कि रात 8.30 बजे के लगभग लोकनाथ पटेल,किशन, लकेश्वर पटेल, कमल सिंह सभी लोग पुरानी रंजिश व बात को लेकर मॉ बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच करते हुय जान सहित मारने की धमकी देते हुये एक राय होकर हाथ मुक्का, बेल्ट व डण्डा से प्रार्थी व नाच रहे बारातियों के साथ मारपीट करने लगे।

मारपीट करने से छोट भाई हरीश पटेल, दादा संतराम पटेल दोनो के सिर में एवं देवेन्द्र के सीने के पास चोट आई है लोकनाथ, किशन, लकेश्वर पटेल,कमल सिंह ये सभी लोगो के द्वारा बारात में गये वाहनो में तोड़फोड़ किये है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 100/24 धारा 294,506,323,427,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना प्रार्थी गवाह सरपंच व कोटवार से पुछताछ कर कथन लेने पर पता चला कि लकेश्वर पटेल के नाम का व्यक्ति गांव में नहीं है तथा प्रार्थी व गवाहो के कथन में पाया गया कि प्रार्थी के रिपोर्ट दर्ज कराते समय उनके साथियो के द्वारा बताये अनुसार गौरीशंकर पटेल के नाम के स्थान पर लकेश्वर पटेल नाम से रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।

तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर अति.पु.अधीक्षक महोदय श्री युबीएस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री भुषण एक्का के मार्गदर्शन में आरोपीगण लोकनाथ पटेल पिता कलेश्वर प्रसाद पटेल उम्र 19 वर्ष, कमल सिंह कंवर पिता निलाम्बर सिंह उम्र 20 वर्ष, किशन कुमार पटेल पिता बद्री प्रसाद पटेल उम्र 20 वर्ष, गौरी शंकर पटेल उर्फ लाला पिता घनश्याम पटेल उम्र 21 वर्ष सभी निवासी ग्राम जमनीपाली सोहागपुर थाना उरगा जिला कोरबा को विधिवत् को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया।

यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए कोरबा पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

0

यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए कोकोरबा पुलिस के द्वारा अब तक कुल 659 लोगों के विरुद्ध 185 एम वी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।

कोरबा पुलिस के द्वारा इनको न्यायालय प्रस्तुत कर सम्मन शुल्क जमा कराया गया है।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बढ़ते यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी को विशेष अभियान चलाकर ज़िले के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया जा रहा है और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।

इस अभियान के तहत आज दिनांक तक ज़िले में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करते हुए कुल 659 लोगों के विरुद्ध 185 एम वी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

शराब पीकर वाहन चलाने वालो को न्यायलय प्रस्तुत कर 10000 सम्मन शुल्क जमा कराया गया है।

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से पूरे कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही किया गया, लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, पिकअप ट्रक एवं ट्रेलर को चेक किया गया और उन्हें शराब पीकर वाहन न चलाएं और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया।

पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी ।