Home Blog Page 680

*आगामी होली पर्व और लोक सभा चुनाव के मद्देनजर ली गई डायल 112 की बैठक*

0

 

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू.बी.एस. चौहान की एवं श्रीमती प्रतिभा मरकाम पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय पुलिस कार्यालय कोरबा द्वारा आगामी होली पर्व, रमजान महीना को ध्यान में रखते हुए और लोक सभा चुनाव के मद्देनजर डायल 112 के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक ली गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा शांतिपूर्ण एवं समय पर होलिका दहन करने, शौहार्द पूर्ण होली का त्यौहार मनाने, जबरदस्ती किसी को रंग न लगाने, होली में शराब के नशे में तीन सवारी वाहन न चलाये, किसी प्रकार हुड़दंग न हो, शन्ति पूर्ण होली का त्यौहार को संपन्न करने के लिए डायल 112 के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मीटिंग सभी इवेंट पर पहुंचने का रिस्पांस समय न्यूनतम रखने के निर्देश दिए गए।

*आगामी होली पर्व और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ली गई शांति समिति की बैठक।*

0

थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा पार्षद गण बैठक में हुए शामिल।

शांति समिति के सदस्यों द्वारा सहयोग का दिया गया आश्वासन।

कोरबा – थाना कोतवाली परिसर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली की अध्यक्षता में आगामी होली पर्व और लोकसभा चुनाव के मध्य नजर शांति समिति की बैठक ली गई। बैठक में व्यापारी संघ इतवारी बाजार ,सर्राफा संघ, होली सामान विक्रेता एवं थाना कोतवाली क्षेत्र के सभी पार्षद गणों की मीटिंग ली गई एवं मुखौटा व नुकसान दायक रंग नहीं बेचने होली उत्सव के दौरान नागरिक गण अपना सुने मकान छोड़कर अपने पुश्तैनी गांव शहर जाने के समय किसी प्रकार का बहुमूल्य आभूषण सोना, चांदी संपत्ति सुने घर में छोड़कर नहीं जान हेतु समझाइए दिया गया सर्राफा व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरा लगाने संबंधी समझाइए दिया गया मीटिंग में पार्षद रवि चंदेल, संतोष राठौड़, संतोष लांजेकर, सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, धर्म निर्मले, श्रीमती धनश्री अजय साहू, सुफल दास सर्राफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष जयकुमार सोनी ऑटो संघ के अध्यक्ष बृजेश सिंह ठाकुर तुम्हारी बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल कलवानी अनीश मेमन श्याम दास गुरु जी उमाशंकर अरोड़ा उपस्थित थे साथ ही कल दिनांक 21.03.24 को होली त्यौहार के पावन पर्व पर सभी धर्म समाज के गणमान्य नागरिकों पार्षद गणों की मीटिंग आहूत की गई है। बैठक में शांतिपूर्ण एवं समय पर होलिका दहन करने, सौहाद्र पूर्ण होली का त्यौहार मनाने, जबरदस्ती किसी को रंग ना लगाने, होली में शराब के नशे में तीन सवारी वाहन न चलाएं, किसी प्रकार के हुड़दंग ना हो, शांतिपूर्ण होली का त्यौहार मनाने की अपील की गई। शांति समिति बैठक में थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और पाषर्द गढ़ उपस्थित हुए और उनके द्वारा शांति बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया गया।

*पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा ली गई क्राइम मीटिंग*

0

सभी थाना एवं चौकी प्रभारी को होली त्योहार व आगामी लोकसभा चुनाव के लिये दिये गए आवश्यक निर्देश।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा पुलिस कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक ली गई। ये मीटिंग आगामी लोक सभा चुनाव, होली त्यौहार और रमजान महीना को ध्यान में रखते हुए ली गई थी।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थानों में पेंडिंग अपराध, शिकायत, मर्ग और चालान और विवेचना का स्तर उन्नयन करने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार जैसे नशा, जुआ, सट्टा, कबाड़ और डीजे एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण कर कड़ाई से कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

उन्होंने आगामी होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिये थाना स्तर पर की जाने वाली कार्यवाहियों हेतु भी निर्देश दिये, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। इस हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शांति समिति की बैठक जिला स्तर पर तथा थाने स्तर पर आयोजित करने के लिये भी निर्देशित किया गया।

इसके अलावा मीटिंग में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। उनके द्वारा लोकसभा चुनाव में बूथों में सुरक्षा का अपेक्षित स्तर, बाहर से आने वाले सुरक्षाबलों के ठहरने की व्यवस्था, लाइसेंसी हथियारों को थाने में जमा कराना। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लगातार पैदल पेट्रोलिंग, 185 एम वी ऐक्ट की कार्रवाई एवं स्थाई वारंट तामीली के संबंध में निर्देश दिए। अभियान स्तर पर बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने के बारे में भी बताया गया। एसपी ने मीटिंग में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये। क्राईम मीटिंग में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारीगण, थाना, चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, व विभिन्न शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।

*थाना कोतवाली द्वारा अवैध कबाड़ के विरुद्ध की गई कार्यवाही।*

0

 लगभग 07 टन कीमती 02 लाख रूपये का अवैध कबाड़ जप्त।


 पुलिस एवं नायब तहसीलदार द्वारा सील कराया गया गोदाम ।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध कबाड़ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस कोरबा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मोतीलाल पटेल द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ राताखार क्षेत्र में संचालित मायरा इंटरप्राइजेज पर कार्यवाही की गई । मुखबीर से प्राप्त सूचना के मुताबिक मेरा इंटरप्राइजेज में अवैध रुप से कबाड़ रखने की सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा हमराह स्टाफ तथा नायब तहसीलदार के साथ सूचना तस्दीक के लिए रवाना हुए । मौके पर पहुंच कर पाया कि मायरा इंटरप्राइजेस गोदाम राताखार में भारी मात्रा में लोहे का कबाड़, टीना, लोहे के पार्ट्स, लोहे का पाईप, लोहे का राड, सायकल एवं मोटर साइकिल के पार्ट्स एवं अन्य लोहे के सामान एवं पार्ट्स मिलन धारा 102 जा.फौ. में जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया तथा मायरा इंटरप्राइजेस गोदाम राताखार को नायब तहसीलदार के द्वारा सील किया गया है। कबाड़ के अवैध कारोबारियों के विरूद्ध सतत कार्यवाही जारी रहेगी।

*कैंपर वाहन की चोरी, महज घंटे भर में पकड़ा गया आरोपी।*

0

 


कोरबा – मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.03.2024 को प्रार्थी जयपाल सिंह पिता बाबूराम राजपूत निवासी कृष्णा नगर थाना दिपका जिला कोरबा के द्वारा चौकी सीएसईबी मे रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनांक 18.03.2024 को वह महिंद्रा कैंपर वाहन क्रमांक सीजी 12 एके 8613 मे दीपका से कोरबा आया हुआ था। इस दौरान शाम करीब 05.30 बजे अपने वाहन को आईटीआई रोड बुधवारी में सड़क किनारे खड़ी कर गाड़ी का कागजात लेने श्याम केवट के यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस आफिस गया हुआ था, जो सायं करीब 06.00 बजे आफिस से बाहर निकल कर देखा तो इसका कैंपर वाहन क्रमांक सीजी 12 एके 8613 कीमती 3,50,000/रू. नहीं था कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं मामले की कायमी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू.बी.एस.चौहान के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में चोरी गई मशरूका बरामद कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर एवं चौकी प्रभारी सीएसईबी को निर्देश प्राप्त हुआ था।
वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के पालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा अपने मातहत स्टाफ प्रधान आरक्षक सुधांशु शर्मा, आरक्षक देवनारायण कुर्रे, सूरज भारद्वाज, विकास भारद्वाज के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के महज 1 घंटे के भीतर ही प्रार्थी के चोरी गई वाहन को क्षेत्र अंतर्गत निवासरत एक विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से बरामद किया गया।
पूर्व में भी उक्त विधि से संघर्षरत बालक द्वारा बुधवारी बाजार स्थित रामू फर्नीचर के पास से एक पीकप वाहन को चोरी कर लिया गया था। जिसके कृत्यों में सुधार लाने हेतु माननीय किशोर न्याय बोर्ड कोरबा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

*पुलिस की आकस्मिक चेकिंग के दौरान पिकअप और 2000 लीटर डीजल जप्त*

0

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अवैध डीजल एवं कबाड़ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा श्री पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी बागों द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ वाहनों की आकस्मिक चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान पिकअप टैंकर क्रमांक सीजी 12 एस 4055 को रुकवाया कर चेक किया पाया कि टैंकर में असुरक्षित हालत में डीजल परिवहन किया जा रहा था इस संबंध में धारा 91 जाफौ. का नोटिस जारी कर वाहन चालक परशुराम पिता रामविचार यादव उम्र 22 वर्ष निवासी सेंधा नागपुर थाना पोड़ी जिला महेंद्रगढ़ से वाहन के पंजीयन, चालन अनुज्ञप्ति तथा टेंकर में लोड डीजल के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया जिस पर चालक ने उसके पास किसी प्रकार का दस्तावेज मौके पर नहीं होना लेख किया। पूर्व में भी डीजल चोरी,अवैध भण्डारण/परिवहन की षिकायतें रही है। दिनांक घटना केा आरोपी चालक परसूराम यादव द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डीजल को असूरक्षित तरीके से बिना वैध अनुज्ञा/चालन अनुज्ञप्ति के अवैध परिवहन पाए जाने से टेंकर में परिवहन किया जा रहा लगभग 2000 लीटर मय वाहन कीमती लगभग 05 लाख रूपये को जप्त कर कार्यवाही की जा रही है।
चालक द्वारा डीजल एवं वाहन के पंजीयन तथा चालक अनुज्ञप्ति प्रस्तुत करने पर मोटरयान अधिनियम के अधीन असुरक्षित हालत में ज्वलनषील पदार्थ डीजल परिवहन करने, बैध अनुज्ञा के बिना वाहन का स्वरूप बदलकर पंजीयन की शर्तों का उलंघन तथा लदान क्षमता से अधिक लोड पाए जाने पर तत्संबंध में पृथक से कार्यवाही की जावेगी।

*अपहरण कर पैसा की मांग करने वाले लंबे समय से फरार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

कोरबा – दिनांक 15.06.2023 को प्रार्थी अभिषेक तुली पिता सतीश तुली उम्र 24 वर्ष साकिन दुरपारोड कोरबा थाना कोतवाली कोरबा जिला कोरबा का थाना उपस्थित आकर जबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 14.06.2023 को अपने दोस्त सागर के घर पास बैठा था कि उसी समय चीना पाण्डेय का फोन आया जो बोला कहां है बेटा, तो प्रार्थी सागर के घर के पास बैठा हूँ बताया तो वह वही रूकने बोला तब डर कर अपनी स्कूटी से घर जाने निकला रात्रि करीबन 11.00 बजे लवली केयर स्कूल के पास पहुंचा था, कि दो बाईक में कोमल पटेल, गौतम, आलोक ऊर्फ सोना, कृष ऊर्फ गोलू एवं पाण्डया दोनों तरफ से आकर प्रार्थी के स्कूटी के सामने बाईक को अड़ा दिये और पाण्डया पीछे स्कूटी में बैठ गया।

उसके बाद वे लोग जबरदस्ती धमकी देते हुये अगवा कर चीना पाण्डेय के गौशाला लेकर आये। वहां पर पहले से चीना पाण्डेय, गोपू पाण्डेय, नीशू, राहुल ऊर्फ मोटू एवं कई लड़के थे। चीना पाण्डेय पहले भी दो तीन बार गुण्डा टैक्स के रूप में 5000₹, 10000₹ ले चुका है जो देखते ही पैसे की मांग किया लेकिन इस बार प्रार्थी के पास पैसे नहीं होने से नहीं देने पर गौ शाला अंदर बंद कर बेल्ट, डण्डा से मारने लगे। पूरा कपड़ा उतार दिये थे और बोले कि अपने घर से दस हजार रूपये मंगवा नहीं तो तेरा खेल खत्म कर देंगे, तब प्रार्थी अपने पत्नी को फोन लगाया और उसे बताया कि चीना पाण्डेय लोग मुझे अगवा कर गौ शाला में लाकर कमरे में बंद कर दिये है तुम लोग दस हजार रूपया लेकर आ जाओ नहीं तो ये लोग मुझे जान से मार देंगे। गोपू पाण्डेय बीयर की बाटल से प्रार्थी के सिर पर मारा, उसे बोला इतना क्यों मार रहे हो इससे अच्छा है की जान से खत्म कर दो गोपू पांडे बोला तेरे को मरने का शौक है गोपू पांडे कोमल पटेल सोना गौतम कृष उर्फ गोलू मुझे मारते हुए नदी ले गए और सभी मुझे बेल्ट, डंडा से मारपीट किए , नदी में मेरी गर्दन दबाकर पानी में डूबा दिए थे उसी समय एक लड़का वहां पर आया और बोला चलो चीना पांडे भैया बुला रहे हैं तब मुझे फिर से गौशाला लेकर आए उसके बाद मुझे इन लोग कमरे में बंद कर दिए कमरे के बाहर बैठे शराब पी रहे थे कुछ देर बाद चीना पांडे बोला कि मेरे घर में पुलिस आई है तो वहां से सभी भाग गए मोनू साहू राहुल मोटू निशु जबरदस्ती कर में बैठकर मुझे धमकी दिए कि पुलिस वालों को कुछ भी बताया तो पूरे परिवार और तुझे जान से मार देंगे। कोतवाली थाना के सामने रात्रि करीबन प्रार्थी को 2:00 बजे छोड़ दिए तब प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ थाना में रात्रि 02.00 बजे थाना में रिपोर्ट दर्ज किए की प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना की जा रही थी।

प्रकरण के आरोपीगण लंबे समय से फरार थे, कि आरोपियों को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस.चौहान ,नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के द्वारा टीम गठित कर आरोपियों को घेराबंदी कर पुरानी बस्ती कोरबा से आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध कारित करना स्वीकार किए जाने पर आरोपियों को विधिअनुरूप गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी एम.बी.पटेल के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक टांकेश्वर यादव, सहायक उप निरीक्षक अजय सिंह आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता, आरक्षक नवरतन सिदार, कवल चंद्रा की सराहनीय भूमिका रही।

*🔹आरोपी*
01. गोपू उर्फ प्रकाश पांडे पिता स्वर्गीय राकेश पांडे उम्र 32 साल साकिन ब्राह्मण मोहल्ला थाना कोतवाली कोरबा
02. गोलू क्रिश उर्फ विकास दास पिता स्वर्गीय मुकरीत दास उम्र 27 साल साकिन पुरानी बस्ती नीम चौक कोरबा
03. ⁠बाबुल जयसवाल उर्फ बांड्या पिता रामकुमार जायसवाल उमर 19 साल साकिन पुरानी बस्ती सिंधी मोहल्ला कोरबा

*हथियार लहराते हुए लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का चापड़ नुमा कत्त्ता किया गया जप्त

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

नाम आरोपी रूपेश दास पिता संतोष दास निवासी ग्राम लटिया पारा मस्तूरी जिला बिलासपुर छग

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19/03/2024 के 11.00 बजे सूचना मिली कि लटियापारा मस्तूरी आम रास्ते पर एक व्यक्ति लोहे का चापड़ नुमा कत्त्ता लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को गाली गुप्तार कर डरा धमका रहा है कि सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए मौके पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति को लोहे का चापड़ नुमा कत्त्ता लेकर आम लोगों को डराते धमकाते मिला जो पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया पुछताछ करने पर अपना नाम रूपेश दास पिता संतोष दास निवासी ग्राम लटिया पारा मस्तूरी जिला बिलासपुर छग का निवासी होना बताया जिसके कब्जे से एक नग लोहे का चापड़ नुमा कत्त्ता जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तारी के कारणों को बताते हुए आज दिनांक 19.03.24 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उपरोक्त कार्य में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, सउनि संजय यादव, आरक्षक राम सनेही साहू, तोमर सिंह का विशेष योगदान रहा।

*पुलिस ने बाहर से आकर डेरा लगा कर, बिना मुसाफिरी दर्ज करा रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियो को किया गया चेक*

0

अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटल लौज, ढाबा की चेकिंग की गई।

पुलिस के द्वारा निष्पक्ष एवं भय मुक्त वातावरण में आम चुनाव कराने का दिया संदेश…..।

कोरबा – आम चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। इसके साथ ही पुलिस अपनी तैयारियों में जुट गई है। पुलिस पर चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होती है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कोरू में बाहर से आकर डेरा लगाने वाले, होटल लाॅज, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड मे संदिग्ध व्यक्तियों चेकिंग करने निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना चौकी के द्वारा मुख्य रेल्वे स्टेशन कोरबा, बस स्टैण्ड एवं शहर के आसपास बाहर से आकर डेरा लगाने वाले, बिना मुसाफिरी दर्ज कराए तथा संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग की गई। डेरा लगाने वालों, बिना मुसाफिर दर्ज कराए लोगो तथा होटल लाॅज में बाहर से आकर रूके लोगो को भी चेक किया गया। अभियान के दौरान 47 व्यक्तियों के मुसाफिर दर्ज कर 44 एस एस रौल संबंधित थानों को सत्यापन हेतु भेजे गए हैं ।

पुलिस टीम के द्वारा *सजग कोरबा* अभियान के तहत आम जनता से अपील करती है कि बिना पहचान पत्र/मोबाईल नंबर के किसी भी बाहरी व्यक्ति को कमरा किराए पर ना दे। बाहरी व्यक्तियो को मकान व भवन किराए पर देने के बाद दस्तावेज समेत जानकारी संबंधित थाना में जमा करा देवें। आने वाले दिनो में पुलिस द्वारा अभियान चलाकर किराएदारो की सघन जांच की जाएगी। मकान मालिक द्वारा लापरवाही बरतने पर उनके विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जावेगी।

जिलेवासियों को सुरक्षा का बोध कराने और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने चेकिंग अभियान निकाला। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

*अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते आरोपी पकडा गया।*

0

’ अटल चौक हरदीकला के पास से की गई गांजा की बरामदगी।
’’ प्रतिबंधित अवैध मादक पदार्थ गांजा 4.800 कि.ग्रा कीमती 50000 रूपये की जप्ति।
’’ गांजा परिवहन में मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक सी.जी.10-4371 कीमती 30000 रूपये किया गया जप्त।
’’ 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
’’ नाम आरोपी – धर्मेंद्र साहू पिता भागवत साहू उम्र 29 वर्ष निवासी हार्दिक कला थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ऑपरेशन प्रहार के तहत दिनांक 19.06.2024 के जरिये मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वाराअवैध गांजा परिवहन करते अटल चौक हरदीकला के पास मोटर साइकिल क्रमांक सी.जी. 10-4371 मे आरोपी धर्मेंद्र साहू पकड़ा गया जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक भारती मरकाम, प्रधान आरक्षक 610 शोभित केवट , आरक्षक विरेन्द्र राजपूत, केशव मार्को एवं जितेंद्र जाधव की अहम भूमिका रही।