Home Blog Page 679

*कार्यकर्ताओं के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है:- भावना बोहरा*

0

0.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 400 पार का लक्ष्य हम सभी कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य से जरुर पूरा होगा:- विजय शर्मा

0.हम भाजपा कार्यकर्ता, संगठन, संस्कार और समर्पण में विश्वास करते हैं:- संतोष पाण्डेय

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है एक ओर जहाँ भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है वहीं कांग्रेस अभी भी 5 सीटों पर प्रत्याशी के लिए मंथन कर रही है आज इसी कड़ी में पंडरिया विधानसभा में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प किया तो वहीं पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय,पंडरिया विधायक भावना बोहरा,जिला अध्यक्ष अशोक साहू सहित वरिष्ठ नेता और पदाधिकरी व कार्यकर्ता उपस्थित थे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ जिस कुशासन,अराजकता और भ्रष्टाचार के दलदल में धंस रहा था उससे जनता भलीभांति परिचित थी और विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने मताधिकार से इसका जवाब दिया और छत्तीसगढ़ में सुशासन का सूर्योदय किया आज महज 100 दिनों के अन्दर छत्तीसगढ़ की डबल इंजन की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जो अभूतपूर्व कार्य किये हैं वो छत्तीसगढ़ में फिर से खुशहाली और जनता की समृद्धि के लिए नए अवसर लेकर आएगा सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनांदगांव के विकास और जन सुविधा के लिए कई विकास कार्यों की सौगात दी है आवास योजना,उज्ज्वला योजना, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के साथ ही वन्दे भारत एक्सप्रेस, डोंगरगढ़ मंदिर को प्रसाद योजना के तहत शामिल करना,छत्तीसगढ़ का पहला दिव्यांगजन कौशल केंद्र के साथ ही सड़कों का जाल बिछाने का ऐतिहासिक कार्य किया है नरेंद्र मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी है इस बार छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में भाजपा का कमल आप सभी कार्यकर्ताओं की वजह से खिलेगा इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जो मूलभूत शक्ति हैबवो उसका कार्यकर्ता है आज करोड़ों कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य,सहयोग,समर्पण से ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने हमें एक मंत्र दिया राष्ट्र प्रथम, हमने उस मूल मंत्र के साथ देश और देशवासियों की सेवा का संकल्प किया आज उसी संकल्प से देश की जनता और प्रभु श्रीराम ने हमें विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का सौभाग्य दिया है और आने वाले समय में भी हमें अपने इस संकल्प को लेकर आगे बढ़ना है और जून को छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के साथ ही देशभर में 400 से अधिक सीटों पर ऐतिहासिक जीत का परचम पूरे देश में लहराना है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नये भारत की परिकल्पना के साथ देश को सुपरपावर बनाना चाहते है प्रधानमंत्री जी समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत है उन्होंने कहा कि राममंदिर धारा 370 व 35ए को खत्म करने और कोरोना काल मे 80 करोड़ देशवासियों को निशुल्क खाद्यान्न और सभी देशवासियों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने जैसे ऐतिहासिक कार्यों को जनता नहीं भूली है और इसलिए इस बार और भी प्रचंड मतों के साथ नरेंद्र मोदी को फिर एक बार प्रधानमन्त्री बनाने का संकल्प कर चुकी है भावना बोहरा ने आगे कहा की महतारी वंदन योजना से प्रदेश की 70 लाख विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए उनके खातों में ट्रांसफर किया गया और प्रतिमाह 12 हजार की आर्थिक सहयता देने की घोषणा महिला सशक्तिकरण के पथ में ऐतिहासिक निर्णय है महज 100 दिनों के भीतर किसानों को दो वर्ष का बकाया धान बोनस 3100 रुपए में धान खरीदी तेंदुपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा देने की बात हो या पांच वर्ष तक आवास के लिए तरसने वाले 18 लाख परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने की बात हो भाजपा सरकार ने अपने वादों को पूरा किया है और आने वाले समय में अपने हर वादों को जरुर पूरा करेगी। हमारे पंडरिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य किया जनता के घरों तक जाकर प्रचार किया भाजपा की रीती नीति से जन-जन को अवगत कराया उसके परिणाम स्वरुप हमने यहां ऐतिहासिक जीत दर्ज की एक बार पुनः उसी उत्साह, जोश व जूनून के साथ मैं सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आग्रह करती हूँ कि मोदी जी के विकास पथ में हम सभी अग्रसर होकर जन-जन के घरों तक पहुंचे केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं घोषणाओं की जानकारी उनसे साझा करें और प्रभु श्रीराम का नाम लेकर भाजपा की जीत का शंखनाद करें।

—————————————-

*साइबर सेल कोरबा एवं थाना दर्री की संयुक्त कार्यवाही में फर्जी सी.बी.आई. अधिकारी गिरफ्तार*

0

पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी सी.बी.आई. अधिकारी।

कोरबा – मागले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सि‌द्धार्थ तिवारी द्वारा वर्तमान में आगामी लोक सभा चुनाव 2024 एवं होली त्यौहार के मद्देनजर कराये जा रहे वाहन चेंकिग / संदिग्ध व्यक्तियों की चेंकिग के दिये निर्देश के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस. चौहान व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रविन्द्र मीणा के मार्गदर्शन पर साइबर सेल कोरबा एवं थाना दर्री पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि काला रंग का फुल आस्तीन टी-शर्ट एवं कला रंग का फुल पैंट पहन कर गेरवाघाट की ओर से सत्यनारायण रात्रि नमक व्यक्ति जो अपने आप को सी.बी.आई. अधिकारी बताता है सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा प्रगतिनगर दर्री के पास अकास्मिक वाहन चेकिंग / सदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग किया जा रहा था इसी बीय एक संदिग्ध व्यक्ति उम्र लगभग 27-28 वर्ष मजबूत कद काठी का जो काला रंग का फुल अस्तीन टी शर्ट एवं काला रंग फुल पेट पहना गेरवाघाट की ओर से आ रहा था। जिसे रोक कर पुछताछ करने पर उक्त ब्यक्ति ने अपना नाम सत्यनारायण रात्रे उर्फ चाकनू पिता दाऊरा उम्र 28 साल निवासी कुलीपोटा थाना कोतवाली जॉजगीर चांपा का होना बताते हुए सीबीआई में पदस्थ होना बताया। जिसे समक्ष गवाहान गंभीरता से पुछताछ करने पर आई कार्ड सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेश (भारत सरकार सत्यमेव जयते) नाम सत्या रात्रे एजेंट कोड नबर एच. क्यू 21228/6459 पेश किया, जिसे तस्दीक करने पर फर्जी आई कार्ड होना पाया गया।आरोपी सत्यनारायण रात्रे उर्फ बाकनू का कृत्य प्रथम दृष्टिया धारा 170, 419, 465, 467, 468, 471 भादवि का पाये जाने से अपराध कमांक 94/24 दर्ज कर आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल कटघोरा भेजा गया है।

*ठेका श्रमिकों और महिला संगठन की सदस्यों ने ली मतदान करने की शपथ*

0

कटघोरा, हरदीबाजार, दीपका कॉलेज में प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदान करने किया गया प्रेरित।

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में मतदाताओं को जागरूक करने जिले में स्वीप की गतिविधियां जारी हैं। इसी कड़ी में शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्राचार्य डॉ. एम. एम. जोशी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम चलाया गया। छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। शासकीय महाविद्यालय दीपका में स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से युवा मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए रोचक नारों के साथ मतदान में शामिल होने प्रेरित किया गया। इसी तरह विद्यार्थियों की मानव श्रृंखला बनाकर, पोस्टर के माध्यम से मतदान का महत्व बताया गया। इसी कड़ी में शासकीय महाविद्यालय ग्राम्य भारती हरदीबाजार, मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय लाफा पाली में छात्र-छात्राओं द्वारा शपथ लेकर मतदान जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया।


लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं तथा ठेका श्रमिकों ने भी मतदान का शपथ लिया। करतला ब्लॉक के मुस्कान महिला संगठन, जनपद पंचायत पाली के संगम महिला, सखी महिला समूह की महिलाओं ने शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। महिलाओं ने निष्पक्ष होकर मतदान करने की शपथ ली। इसी तरह एसईसीएल कोरबा मानिकपुर खदान क्षेत्र में कार्मिक प्रबंधक श्री विनोद सिंह के दिशा-निर्देशन में सुरक्षा संदेश के साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ठेका श्रमिकों द्वारा मतदान की शपथ ली गई। ठेका श्रमिकों को बताया गया कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का कितना महत्व है।

*शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

0

कोरबा  – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के सभी छात्र- छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में शासकीय इंजीनियर विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय (ईव्हीपीजी) कोरबा में महाविद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में आज मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीप नारा लेखन (स्वीप सांग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वीप नारा लेखन प्रतियोगिता में छात्रा श्वेता कोसले ने प्रथम स्थान, छात्रा सरोजनी साहू ने द्वितीय स्थान एवं गीतिका यादव एवं काजल कोसले ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
युवा हो तुम देश की शान, उठो जागो और करो मतदान। देश के विकास में दे अपना योगदान, हर हाल में करना अपना मतदान। “एक मतदान में है इतनी शक्ति, नींव रखें जो अच्छे जीवन की। हर घर जाकर यही बताना, मतदान का लक्ष्य समझाना। जागो-जागो हे मतदाता, तुम भारत के भाग्य विधाता। हम सब ने यह ठाना है, मतदाताओं को मतदान दिलवाना है। इस प्रकार विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के माध्यम से स्वीप नारा लिखकर मतदाता जागरूकता का संदेश प्रसारित किया।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्या डॉ. श्रीमती रेणु बाला शर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों को लोकसभा चुनाव में अनिवार्य मतदान हेतु शपथ दिलाई। गृह विज्ञान के विभागाध्यक्ष एवं एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय पटेल ने युवा मतदाताओं को स्वयं जागरूक होने के साथ साथ परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के दिन अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित किया।
प्राणीशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री बलराम कुर्रे ने बताया कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कोरबा जिले में शत-प्रतिशत मतदान लक्ष्य की प्राप्ति हेतु महाविद्यालय में स्वीप कार्ययोजना के तहत चरणबद्व तरीके से मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम स्वीप नारा लेखन, स्वीप रंगोली, स्वीप वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग, स्वीप गायन व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज “स्वीप नारा लेखन” प्रतियोगिता कराया गया। स्वीप नारा लेखन प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री कन्हैया सिंह कँवर, श्री अजय पटेल, श्रीमती मधु कँवर ने भूमिका निभाई।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्रीमती अमोला कोर्राम, श्रीमती रीतू सिन्हा श्री कन्हैया सिंह कँवर , ग्रंथपाल श्री दीपक टेकाम ,श्री राजकुमार शाह एवं विद्यार्थी रूपेश राठिया, विक्रांत राठिया, संगम दुबे, अजय दास, अविनाश कँवर, योगेश राठिया, नरेश राठिया, साकेत सिदार, ज्योतिका राठिया, ईशा साहू, सरोजनी साहू, श्वेता कोसले, प्रीति साव, गीतिका यादव, महेंद्र कुमार, भूपेंद्र, गुलशन, श्वेता सक्सेना, काजल कोसले ,श्रुति, प्रकाश, श्वेता शर्मा, जय लक्ष्मी, बबिता, रीना ,रिंकी ,सुमन, ख्याति ,अंशु, बिंदिया, ज्योति खरे, हेमा, नीलम भुवनेश्वरी, प्रतिभा आदि प्रतिभागी विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से होली, ईद, गुड फ्राइडे एवं रामनवमी मनाने की अपील*

0

कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न।

जबरन रंग लगाने, कानून व्यवस्था एवं शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही।

कोरबा – जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक गुरूवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में तथा अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, श्री अनुपम तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू. बी. एस. चौहान तथा समिति के सदस्य की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में कोरबा जिले के परंपरा अनुरूप शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से होली पर्व, ईद-उल-फितर, रामनवमी तथा गुड फ्राइडे मनाने की अपील की गई। इस दौरान कहा गया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता प्रभावशील होने के साथ ही धारा 144 लागू है। किसी भी पर्व को राजनैतिक रूप से ना मनाया जाए। सभी प्रकार के आयोजनों तथा रैली, जुलुस, डीजे के लिए संबंधित एसडीएम से अनुमति अनिवार्य रूप से लिया जाए। होली में हर्बल रंगों का उपयोग करने के साथ ही अनावश्यक किसी पर रंग ना डाला जाए। उपद्रव, हुल्लड़बाजी, जबरन रंग डालने वालों, सड़क पर होलिका दहन करने वालों एवं तीन सवारी वाहन चलाने वालों, मुखौटा लगाकर हुटिंग करने वालों पर निगरानी रखने के साथ ही कड़ी कार्यवाही की जाए।
कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने होली त्यौहार मिल-जुल कर और सदभाव के साथ मनाने का निर्णय लिया। अपर कलेक्टर ने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे का है। उन्होंने इन सभी पर्वों को शांतिपूर्वक और सुरक्षित रूप से मनाने के लिए जिलेवासियों से सहयोग की भी अपेक्षा की है। इस बैठक में समाज प्रमुख, गणमान्य नागरिक और अधिकारीगण शामिल हुए।
बैठक में बताया गया कि 24 मार्च को होलिका दहन खुले स्थानों पर ही किया जा सकेगा। बिजली के ट्रांसफार्मरों और तारों के नीचे होलिका दहन नहीं करने के निर्देश दिए। शांति समिति की बैठक में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस विभाग को लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। दमकल एवं आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को चौकन्ना एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। चिन्हांकित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था करने को कहा गया है। त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में देने की भी अपील आमजनों से की गई है। होली पर अवैध चंदा वसूली करने वालो, शराब पीकर हुडदंग करने वालों, जबरन रंग-गुलाल लगाने वालों, महिलाओं पर छिंटाकशी व अभद्र टिप्पणी करने वालो तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में प्रशासन द्वारा कहा गया है कि होलिका पर्व के दौरान किसी भी तरह से लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाने में जबरदस्ती न करें। एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया रखें, एक-दूसरे का सम्मान करें तथा पर्व सौहार्द से मनायें। सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश के कारण माहौल न बिगड़े इसके लिए वे स्वयं भी तत्परता दिखाते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाएं और पुलिस व प्रशासन को इसकी तत्काल सूचना दें ताकि कानून व्यवस्था कायम रखा जा सके। बैठक में रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक लाउडस्पीकर, डीजे का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए। शोभायात्रा निकालने के पूर्व रूट चार्ट तथा शामिल होने वालों की संभावित संख्या उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। होली के दिन पानी आपूर्ति की समय सीमा 01 घंटा अधिक समय तक रखने तथा विद्युत व्यवस्था बनाए रखने की मांग की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों से अपील की गई कि सभी समुदाय अपने पर्व, त्यौहार को आपस में मिलजुल कर और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। जिला प्रशासन का सहयोग निरंतर बना रहेगा।
बैठक में एसडीएम श्री श्रीकांत वर्मा, रूचि शार्दुल, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज, गौतम सिंह, सीएसपी व अन्य अधिकारियों के अलावा विभिन्न समाज के पदाधिकारी व शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

*आगामी होली पर्व और रमजान के मद्देनजर ली गई शांति समिति की बैठक*

0

बैठक में शहर के सभी वार्डो के पार्षदो व सभी समाजों के गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित।

शांति समिति के सदस्यों द्वारा सहयोग का दिया गया आश्वासन।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना चौकी के द्वारा आज दिनांक 21.03.2024 को थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया जिसमे तहसीलदार एवं सभी वार्डो के पार्षदों व सभी समाजों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। होली त्यौहार के पावन पर्व पर सभी धर्म समाज के गणमान्य नागरिकों पार्षदगणों की मीटिंग आहूत की गई है।

बैठक में गणमान्य नागरिकों द्वारा आगामी त्योहारों होली, रमजान ईद, इस्टर, गुड फ्राइडे, चेटीचंड को ध्यान में रखते हुए सभी त्योहारों में शांतिपूर्ण एवं समय पर होलिका दहन करने, सौहाद्र पूर्ण होली का त्यौहार मनाने, जबरदस्ती किसी को रंग ना लगाने, होली में शराब के नशे में तीन सवारी वाहन न चलाने, किसी प्रकार के हुड़दंग ना करने, शांतिपूर्ण होली का त्यौहार मनाने की अपील की गई। थाना प्रभारी द्वारा भी सभी को त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में बातचीत करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश निर्देशों से अवगत कराया गया। शांति समिति बैठक में थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और पार्षद गढ़ उपस्थित हुए और उनके द्वारा शांति बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया गया।

*कटघोरा पुलिस के द्वारा की गई पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही।*

0

09 आरोपियों से कुल 31 नग मवेशी किये गये बरामद।

कोरबा  – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधि के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के संबंध में दिए गए निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंकज ठाकुर से मार्गदर्शन प्राप्त करने पर थाना प्रभारी धरमनारायण तिवारी द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 20.03.24 को ग्राम अमलडीहा के ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई थी कुछ लोग मवेशियों को क्रूरता पूर्वक मारते पीटते हुए बूचड़खाना ले जाने हेतु लेकर जा रहे हैं की सूचना पर थाना कटघोरा के पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर 06 व्यक्ति जिला जशपुर और 03 व्यक्ति कोरबा जिले के रहने वालो को मवेशियों के साथ पकड़ा गया, जिनके द्वारा 26 नग गाय, 02 बछड़ा और 03 बैल को मारते पीटते ले जाते मिलने पर पशुओं के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने नोटिस दिया गया जिनके द्वारा मवेशियों को बूचड़खाना ले जाना बताने पर छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 06, 10 एवं पशुओं के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत गिरफ्तार कर रिमांड तैयार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

*अवैध नशे के विरुद्ध कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

0

 नशीले टैबलेट के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अवैध नशीले दवाई के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिए गए निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू बी एस चौहान व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का से मार्गदर्शन प्राप्त करने पर थाना प्रभारी कोतवाली श्री मोतीलाल पटेल व साइबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी के नेतृत्व में मुखबिर द्वारा सूचना मिली की अग्रसेन चौक के पास तीन संदिग्ध लड़के भारी मात्रा में अवैध व प्रतिबंधित नशीली दवा को घूम-घूम कर बिक्री कर रहा है की सूचना पर टीम के द्वारा मौके पर घेराबंदी कर अग्रसेन चौक में आरोपी गण
1.प्रदीप राव पिता टोकेश राव उम्र 20 वर्ष साकिन रामसागरपारा कोरबा
2.साहिल सागर पिता स्वर्गीय सुनील सागर उम्र 22 वर्ष राम सागर पर कोरबा
3.देव प्रसाद सतनामी पिता स्वर्गीय सुखदेव सतनामी उम्र 24 वर्ष साकिन दर्री रोड कोरबा
के कब्जे से अवैध एवं प्रतिबंधित टैबलेट Pyeevon spas plus 240 नग, Nitrazepam 98 नग कुल 338 नग टैबलेट, 5400 नगदी एवं तीन नग मोबाइल जप्त कर धारा 21 बी एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली श्री मोतीलाल पटेल उप निरीक्षक नागेश तिवारी सहायक उप निरीक्षक अजय सिंह साइबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी प्र आर गुनाराम सिंह चंद्रशेखर पांडे आरक्षक आलोक टोप्पो रामधन पटेल चंद्रकांत गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*शासकीय महाविद्यालय बरपाली में किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

0

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा के समन्वय से लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के सभी छात्र- छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज शासकीय महाविद्यालय बरपाली के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वीप कार्यक्रम आयोजित की गई। कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने नारा लेखन, भाषण, निबंध जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से सभी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा शपथ पत्र का वाचन कर सभी छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई।

*मीडिया अनुप्रमाणन एवं मॉनिटरिंग समिति के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण*

0

पेड न्यूज,राजनीतिक विज्ञापन सहित सोशल मीडिया पर चुनावी प्रचार को चिन्हिंत करने के संबंध में दी गई जानकारी।

कोरबा – लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय मीडिया अनुप्रमाणन एवं मॉनिटरिंग समिति एवं एमसीएमसी कमिटी के सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित हुई। मास्टर ट्रेनर्स श्री श्रीकांत वर्मा एवं डॉ. एम.एम.जोशी द्वारा समिति के सदस्यों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के लिये भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शी बिन्दुओं के अनुरूप आदर्श आचार संहिता, राजनीतिक विज्ञापन, पेड न्यूज, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार हेतु मापदंड की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही मीडिया प्रमाणन के संबंध में सर्वाेच्च न्यायालय व निर्वाचन आयोग के निर्देश, प्रमाणन के आधार, समिति का अधिकार क्षेत्र, मीडिया प्रमाणन की आवश्यकता, मीडिया निगरानी, पेड न्यूज, फेक न्यूज सहित अन्य विषय पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर नोडल अधिकारी एमसीएमसी श्री कमलज्योति जाहिरे, सदस्य श्री विनोद सिंह, डॉ. एम. महतो, प्रभारी अधिकारी श्री भागवत साहू, श्री राजकुमार अग्रवाल, श्री सुरेश कंवर आदि उपस्थित थे।