Home Blog Page 678

*कबाड़ खपाने जा रहे वाहन को पुलिस ने किया जप्त।*

0

3 टन कबाड़ क़ीमत 50 हज़ार बरामद,एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा व एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में बीते दिन कटघोरा थाना क्षेत्र में कबाड़ का परिवहन कर खपाने जा रहे वाहन को कटघोरा पुलिस घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता पाई है।

पुलिस की घेराबंदी देख मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया वहीं एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है साथ ही कबाड़ परिवहन करते वाहन व लगभग 3 टन कबाड़ जप्त किया है।

ज्ञात हो की कटघोरा थाना क्षेत्र में श्रीराम कन्स्ट्रक्शन द्वारा पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। पुल निर्माण के मैनेज़र सिताराम यादव ने कटघोरा थाना में आकर शिकायत दर्ज कराई की उनके कार्यस्थल से सेंट्रिंग प्लेट, एंगल व लोहे की सरिया की चोरी हो गई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए तथा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचना देकर मामले की पतासाजी की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मौके से छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 12 BC 8293 की जॉच की गई। जांच में पुलिस को वाहन में भारी मात्रा में कबाड़ पाया गया। पुलिस ने वाहन से तनवीर खान उर्फ राज को गिरफ्तार किया वहीं वाहन में मौजूद मुख्य आरोपी सलमान कबाड़ी घेराबंदी देख मौके से फरार हो गया है। जिसकी पतासाजी में पुलिस जुट गई है। जप्त वाहन की कीमत 4 लाख व जप्त कबाड़ की बाज़ार कीमत 50 हज़ार के आसपास बताई जा रही है।

*अवैध अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखने वाले 04 आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

• सट्टा पट्टी सहित कुल 12630 नगदी रकम जप्त

बालोद:- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एस. आर. भगत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा मे दिनांक 19.03.2024 को थाना राजहरा एवं सायबर सेल बालोद स्टाफ के द्वारा टाउन में अवैध सट्टा पट्टी लिखने 04 आरोपियों के

विरूध्द कार्यवाही किया गया जिसमें-

01. आरोपी टिकेश कुमार साहू पिता भेज कुमार साहू उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 18 महुआ झाड के पास राजहरा थाना राजरहा जिला बालोद को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 18 पुराना बाजार महुआ आड के पास में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक नग लाईनवार सट्टा पट्टी पर्ची, नगदी रकम 2220 रूप्ये एवं एक नग डाट पेन जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 4 (क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया।

02. आरोपी देवदास रेडडी पिता कृष्णा रेड्डी उम्र 44 वर्ष साकिन 256 चौक वार्ड क्रमांक 05 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौक नारद पान ठेला के पास राजहरा में अवैध रूप से सटूट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी पर्ची, नगदी रकम 1250 रूप्ये एवं एक नग डाट पेन जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 4 (क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया।

03. आरोपी खिलावन दास पिता गोपाल दास उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौक राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल गांधी मुर्ति के पास गांधी चौक राजहरा में अवैध रूप से स‌ट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक नग लाईनदार सट्टा पट्टी पर्ची, नगदी रकम 8000 सप्ये एवं एक नग डाट पेन जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 4 (क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया।

04. आरोपी राहुल कुमार साहू पिता रामू राम साहू उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 20 चंडी मंदिर के पास राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 20 नारद पान ठेला के पास राजहरा में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक नग लाईनदार सट्टा पट्टी पर्ची, नगदी रकम 1160 रूप्ये एवं एक नग डाट पेन जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 4 (क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया।

*सक्ती जिले में शुभ मिनरल्स पर लगा क्षमता से अधिक अवैध खनिज भंडारण का आरोप*

0

मनोज साहू ब्यूरो सक्ति जिले के बाराद्वार क्षेत्र अंतर्गत डुमरपारा में शुभ मिनरल्स के द्वारा क्षमता से अधिक अवैध खनिज का भंडारण किया गया है जिसको लेकर जिले के कलेक्टर कार्यालय में खनिज शाखा को पत्र लिखकर शिकायत भी दिया गया परंतु जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा जिस प्रकार शुभ मिनरल्स पर मेहरबानी दिखाई जा रही है वह समझ से परे है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बाराद्वार के समीप डुमरपारा में शुभ मिनरल्स की डोलोमाइट क्रेशर संचालित है और भंडारण क्षमता 1 लाख 20 हजार मिट्रिक टन का खनिज विभाग से परमिशन है परंतु शुभ मिनरल्स के द्वारा नियमो के विरुद्ध 3 से 4 लाख मिट्रिक टन के लगभग भंडारण कर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
अवैध भंडारण के इस हाई प्रोफाइल मामले पर विभाग में शिकायत भी किया गया है जिसको लेकर जब शिकायतकर्ता से बात हुई तो उन्होंने बताया कि शुभ मिनरल्स के द्वारा जो अवैध भंडारण हो रहा है वह कोई नई बात नही है इनके द्वारा बाराद्वार क्षेत्र में ही अकलसरा गांव के समीप डोलोमाइट का खदान भी संचालित हो रहा है जिसमें खनिज विभाग के द्वारा स्वीकृत लीज से बाहर अवैध डोलोमाइट का उत्खनन भी किया जा रहा है जिससे सरकार को राजस्व की भारी हानि भी हो रही है लेकिन खनिज विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का संज्ञान नही लिया जा रहा है। क्षेत्र में लगातार अवैध खनिज भंडारण करने वालो एवं अवैध खनिज उत्खनन करने वालों पर खनिज विभाग के द्वारा कारवाई नही होने से इनके हौसले बुलंद हो रहे हैं।
सक्ति क्षेत्र में खनिज विभाग द्वारा अवैध भंडारण एवं अवैध खनिज उत्खनन पर कारवाई कब तक किया जाएगा ये देखना होगा। अवैध भंडारण एवं अवैध खनिज उत्खनन को लेकर पूरे प्रदेश में सक्ति जिला आगे निकलने को उतारू है। क्षेत्र के जनमानस में अवैध भंडारण एवं अवैध खनिज उत्खनन को लेकर रोष व्याप्त हो रहा है जिससे विभागीय कारवाई पर सवाल उठने लगे हैं। विभाग द्वारा कब तक मामले को लेकर कारवाई होती है इसका जनमानस को इसका इंतजार रहेगा।

*नुक्कड़-नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश*

0

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी व सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा के निर्देशन में शासकीय इंजीनियरिंग विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के प्राचार्य डॉ. साधना खरे तथा शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोरबा के प्राचार्य श्री राम हरिशरण के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीप इकाई द्वारा आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुये कोरबा शहर के बुधवारी बाजार परिसर में स्वीप नुक्कड़-नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें आम नागरिकों के बीच अनिवार्य मतदान का संदेश देते हुए उनसे मतदान में शत-प्रतिशत भाग लेने हेतु शपथ दिलाई गई।
शासकीय ईवीपीजी कॉलेज तथा डाईट संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों ने आगामी चुनाव के प्रति लोगों को सजग रहने, अनिवार्य एवं निष्पक्ष मतदान करने, प्रलोभन विहीन एवं भयमुक्त होकर सही व्यक्ति का चुनाव, मतदान प्रतिशत में वृद्धि आदि उद्देश्यों को ध्यान में रखकर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया और उपस्थित मतदाताओं से आग्रह किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजनों को 07 मई मतदान के दिन को ना भूलकर, अनिवार्य रूप से निष्पक्ष मतदान को प्राथमिकता देने तथा आस-पास के अन्य लोगों को भी वोट देने के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय के स्वीप नोडल अधिकारी एवं प्राणीशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष श्री बलराम कुर्रे ने उपस्थित मतदाता को बताया कि मतदान एक महादान है, हमारा एक वोट प्रत्याशी का भाग्य का बदल सकता है,प्रत्येक वोट का महत्व है, इसलिए हमें एक शिक्षित एवं जागरूक मतदाता बनकर अपना वोट देकर चुनाव आयोग के कार्य में सहभागिता देनी है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोरबा के व्याख्याता एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री गौरव शर्मा ने संदेश देते हुए मतदाताओं से अपील किया कि चुनाव में एक -एक वोट महत्वपूर्ण होता है, एक वोट हमारा भाग्य बदल सकता है, इसलिये मतदान के दिन सब कार्यों में पहली प्राथमिकता मतदान को देना है एवं अनिवार्य रूप से मतदान करने जाना है। महाविद्यालय के गृहविज्ञान के विभागाध्यक्ष एवं एनएसएस अधिकारी श्री अजय पटेल ने कहा कि हर मतदाता अपने बच्चे और परिवार के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखकर मतदान करें। हर एक वोट से देश की दशा और दिशा बदल सकती है इसलिए समय निकालकर मतदान के दिन अवश्य मतदान करें। महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह कँवर ने जन समुदाय से अपील किया कि मतदाता राष्ट्र का भाग्य निर्माता होते है, हमारा एक वोट सही व्यक्ति के चुनाव में महत्वपूर्ण होता है और यही सही व्यक्ति समाज एवं देश को विकास के पथ पर अग्रसर करता है इसलिए हमें मतदान के दिन अवश्य रूप से वोट देना है, दूसरों को वोट देने के लिये जागरूक करना है एवं यथा संभव वरिष्ठ एवं दिव्यांग जन की सहायता करना है ।

*ईडीसी एवं डाक मतपत्र से मतदान करने दिया गया प्रशिक्षण*

0

कोरबा – लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान जिले के अनिवार्य श्रेणी के मतदाताओं को ईडीसी एवं पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा दिलाने हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ एम एम जोशी द्वारा उपस्थित नोडल अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग, संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री मोहन सिंह कंवर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज, श्री गौतम कुमार, सभी एआरओ, पुलिस विभाग, डाक विभाग, बिजली, स्वास्थ्य सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में बताया गया कि अनिवार्य सेवाओं में तैनात व्यक्तियों की श्रेणी में अनुपस्थित मतदाताओं के लिए चुनावी कर्तव्य प्रमाण पत्र (ईडीसी) एवं डाक-मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। सर्विस वोटिंग की सुविधा चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों-अधिकारियों, सेना या पैरा मिलिट्री से जुड़े जवानो को मिलती थी। साथ ही बिजली-पानी, रोडवेज-मेट्रो, डेयरी, फायर फाइटर, चिकित्सा शिक्षा विभाग और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को इसमें शामिल किया गया है। संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए ऐसे कर्मचारियों की सूची के आधार पर ऐसे कर्मचारी जिनकी वोटिंग के दिन ड्यूटी रहेगी और वे उस दिन वोट देने से वंचित रह सकते हैं। उन्हें रिटर्निंग अधिकारी द्वारा फॉर्म 12-डी जारी किया जाएगा और उन्हें ईडीसी/बैलेट पेपर के जरिए वोटिंग की सुविधा फैसिलिटेशन सेंटर पर दी जाएगी।

प्राधिकार पत्रधारी पत्रकार भी डाकमत पत्र से कर सकेंगे मतदान –
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस लोकसभा निर्वाचन में प्राधिकार पत्रधारी पत्रकारों के लिए डाकमत पत्र से मतदान की सुविधा दी गई है। बताया गया कि प्राधिकार पत्र प्राप्त करने वाले पत्रकार अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करेंगे। आवेदन प्राप्त होने पर उन्हें चिन्हांकित स्थान पर डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा होगी। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी भी प्रदान की गई है। प्रशिक्षण में प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव, संरक्षक श्री कमलेश यादव, सदस्य श्री रंजन प्रसाद, श्री दिनेश राज, श्री राजेश कुमार, श्री अब्दुल असलम आदि उपस्थित थे।

*कोरबा प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से निकला फ्लैग मार्च।*

0

सभी थाना/ चौकी क्षेत्र में कराया गया फ्लैग मार्च,शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने हेतु की जा रही अपील।

कोरबा – होली एवं रमज़ान ईद त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान व श्रीमती नेहा वर्मा एवं सभी राजपत्रित अधिकारीयों के पर्यवेक्षण में सभी थाना/चौकी क्षेत्र में आज प्रशासन व पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया ।

गुंडे तथा असामाजिक तत्वों को हतोत्साहित और जन सामान्य में सुरक्षा का बोध कराने प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली से लेकर शहर के मुख्य चौक चौराहे से होते हुए कोसाबाड़ी तक फ्लैग मार्च निकला गया। जिसमें जिला प्रशासन और पुलिस के तरफ से कुल 200 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारीयों ने हिस्सा लिया ।

इसी प्रकार थाना कटघोरा, दर्री, करतला, पाली, बांगो, दीपका क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। चारपहिया एवं दोपहिया वाहन में सवार पुलिस कर्मियों के द्वारा होली एवं शब ए बरात त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने हेतु अपील की गई। साथ ही जिले के गली मोहल्लों एवं चौक चौराहों में पुलिस बल द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने हेतु अपील की जा रही है ।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जन सामान्य से सौहाद्रपूर्ण ढंग से होलिका दहन रंग रंगोत्सव (धुलेडी) को शांति एवं भाईचारे से मनाने की अपील की गयी । कोरबा पुलिस के द्वारा होली त्योहार में लोगों से सौहाद्र पूर्ण होली त्यौहार मनाने, जबरदस्ती रंग न लगाने, होली में शराब के नशे में तीन सवारी वाहन न चलने किसी प्रकार के हुड़दंग न करने की अपील की गई।

कोरबा शहर में हुए फ्लैग मार्च में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अजीत बसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, श्रीमती नेहा वर्मा, एसडीएम श्रीकांत वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र मीना, हेडक्वार्टर डीएसपी श्रीमती प्रतिभा मरकाम तथा अन्य अधिकारी कर्मचारियों के साथ पुलिस व प्रशासन की टीम व सुरक्षा बलों नेछ शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में पैदल फ्लैग मार्च किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि शांतिपूर्वक होली त्यौहार मनाने वालों के साथ पुलिस मित्र, हुड़दंग करने वाले एवं गुंडे बदमाशों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

*03 नग देसी कट्टा, 01 रिवाल्वर एवं 02 नग कारतुस के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

सायबर सेल कोरबा एवं पुलिस टीम कोरबा की संयुक्त कार्यवाही।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र कुमार मीना तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में सायबर सेल कोरबा तथा थाना सिविल लाईन रामपुर एवं थाना कोतवाली की संसुक्त टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर *आरोपी रुपेश गिरी गोस्वामी पिता तोरण गिरी गोस्वामी उम्र 30 वर्ष पता ग्राम धारा शिव खोखरा थाना पामगढ़ जिला- जांजगीर चांपा* को ऑडिटोरियम घंटाघर के पास सार्वजनिक स्थान में अवैध रूप से अपने पास एक देसी क‌ट्टा रख कर उसे बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है उक्त सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा घेराबंदी कर रुपेश गिरी को पकड़ा गया उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 191/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इसी क्रम में आरोपी नरेंद्र कुमार चौहान पिता राम प्रसाद चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी ढेंगुरनाला कोहड़िया चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन कोरबा* को अंधरीदाई मंदिर के पास एक देसी कट्टा अपने पास रखकर बिक्री हेतु ग्राहक लताश करने की सूचना पर पुलिस की टीम उक्त स्थान पर पहुँचकर नरेंद्र कुमार चौहान के पास से एक देशी कट्टा पुलिस ने बरामद किया गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 192/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त आरोपियों से पूछताछ मे मिली जानकारी के आधर पर आरोपी कोमल पटेल पिता श्यामू पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती पीपल चौक थाना कोतवाली कोरबा को राताखार के पास एक देसी कट्टा, एक देशी रिवाल्वर अपने पास रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था कि सूचना पर पुलिस की टीम उक्त स्थान पर पहुँचकर कोमल पटेल के पास से एक देसी कट्टा एवं देशी रिवाल्वर एवं 02 नग कारतुस को पुलिस ने बरामद किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 183/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा ने बताया की गुण्डागर्दी की घटनाओं को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए अपराधियों, गुण्डे, मवाली तथा हुडदंगीयों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कोरबा पुलिस जन सहयोग से सुरक्षा का बोध कराने अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।

नाम आरोपीः-
01. रुपेश गिरी गोस्वामी पिता तोरण गिरी गोस्वामी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम धाराशिव खोखरा थाना पामगढ़ जिला- जांजगीर चांपा
02. नरेंद्र कुमार चौहान पिता राम प्रसाद चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी डेंगू नाला कोहड़िया चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन कोरबा
03. कोमल पटेल पिता श्यामू पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती पीपल चौक थाना कोतवाली कोरबा

*सजग कोरबा अभियान के तहत शांति व्यवस्था भंग करने वाला गिरफ्तार।*

0

कोरबा  – पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा जिले में सजग कोरबा अभियान चलाया जाकर गुण्डा बदमाशा, नशा का अवैध करोबार करने वाले एवं शांति व्यवस्था को भंग करने वालों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही किये जाने से सर्व थाना / चौकी प्रभारीगण को निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय में थाना कोतवाली को इतवारी बाजार चौक कोरबा के निवासी अनीश मेहमान पिता स्व. अब्दुल हाफिज मेमन उम्र 50 वर्ष निवासी इतवारी बाजार कोरबा थाना कोतवाली ने एक लिखित शिकायत दिया कि विशाल साहू ने आपसी बात को लेकर बुरी बुरी गाली गुप्तार कर संपत्ति हड़पने के लिए मारपीट कर चोट पहुंचाकर जान से मारने की धमकी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस. चौहान व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भुषण एक्का को अवगत कराते हुए आरोपी विशाल साहू को धारा 294, 323, 506, 327 भादवि में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है । कोरबा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्व एवं गुंडे बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही का अभियान जारी रहेगा ।

*कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब बेचने वाले कोचियों पर लगातार कार्यवाही जारी*

0

कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करते हए 07 प्रकरणों में कुल 72 लीटर कच्ची महआ शराब को किया गया जप्त।

कुल 07 लोगों पर आबकारी अिधिनयम के तहत किया गया कार्यवाही।

कोरबा – श्रीमान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारी को *सजक कोरबा* के तहत अवैध शराब बिक्री, शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी कड़ी में दिनांक 21/03/2024 को थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश नर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुिलस अधीक्षक महोदय श्री यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपित्रत अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा अवैध गितिविधयों पर कार्यवाही किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश के परिपालन में थाना एवं चौकी क्षेत्र में होली त्यौहार को देखते हुए पेट्रोलिंग किया जा रहा है पैट्रोलिंग के दौरान आसामाजिक तत्व के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं दंडात्मक कार्यवाही किया जा रहा है।

कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर कार्यवाही करते हुए 07 प्रकरणों में कुल 72 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त कुल 07 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही।

कोरबा पुलिस द्वारा अवैध रूप से महआ शराब बनाने, रखना एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध किया गया कार्यवाही:-
▪️थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भादा बरगुडुपारा से 15 लीटर कच्ची महआ शराब को किया गया जप्त।
▪️थाना हरदीबाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेकी से 15 लीटर कच्ची महआ शराब को किया गया जप्त।
▪️थाना दीपका क्षेत्र अंतर्गत सलिहापारा देवगांव मोड़ से 10 लीटर कच्ची महआ शराब को किया गया जप्त।
▪️थाना बालको क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दोदरो से 11 लीटर कच्ची महआ शराब को किया गया जप्त।
▪️थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेन रोड कोरबा चौहान फोटो कापी के पास से 11 लीटर कच्ची महआ शराब को किया गया जप्त।
▪️थाना करतला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकदूकला से 10 लीटर कच्ची महआ शराब को किया गया जप्त।

होली पर्व एवं चुनावी माहौल को देखते हुए पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवेध कारोबार एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगिठत अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

*पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर सजग कोरबा के तहत गाँव में जाकर किया जा रहा जागरूक।*

0

सरहदी जिलों मे कृषकों के साथ हो रहे उठाईगिरी को देखते हुए सजग कोरबा के तहत में रखा गया था बैठक।

पुलिस के द्वारा हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में पैम्फलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा जनप्रतिनिधि एवं किसानों का बैठक लिए जाने एवं सजग कोरबा के तहत उन्हें जागरूक किया जाने हेतु थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।थाना/चौकी प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में रहने वाले ग्रामीण कृषक मितानिन एवं जनप्रतिनिधियों का बैठक बुलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना/चौकी प्रभारी एवं उनके स्टाफ के द्वारा ग्राम पंचायत भवन में जन प्रतिनिधि और ग्रामीणों का बैठक लिया गया बैठक में उपस्थित लोगो को वर्तमान में सरहदी जिलों में हुई उठाईगीरी की घटनाओं के संबंध में लोगो को बताया गया और किस गलती के कारण वहां घटना घटित हुआ उसके बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया एवं लोगों को इस संबंध में समझाइश दिया गया कि कभी भी बैंक जाएँ तो हमेशा अकेले न जाकर दो तीन लोगो को साथ लेकर जाए, किसी अनजान लोगो से बात न करे और सीधे घर जाएँ, कहीं पान ठेला या चाय ठेला में न रुके इस बैठक में ग्राम पंचायत पोड़ी के सरपंच, वहां के पांच मितानिन एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर इस बैठक में हिस्सा लिए। सजग कोरबा के तहत पैम्फलेट सभी को वितरण किया गया और पैम्फलेट के माध्यम से सजग कोरबा का प्रचार करने के लिए निवेदन किया गया।

पुलिस के द्वारा लिए गए बैठक में महिलाओं को समझाइश दिया गया कि महुवा का सीजन आने वाला है जब भी महुवा बीनने जाएँ तो अकेले महिलाएँ जंगल न जाए और न ही बच्चे बच्चियों को महुवा बीनने जंगल तरफ भेजे। महुवा बीनने हमेशा तीन चार लोग एक साथ जाए।

इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगो को साइबर अपराध होने पर नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में तुरंत फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कारवाना है। एटीएम संबंधी ठगी के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया, सेक्सटार्शन एवं महिला संबंधी अपराध की जानकारी दिया गया।

सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बहुत ज़्यादा होने की बात बताते हुए लोगो को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने को कहाँ गया। वहाँ उपस्थित लोगो को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जन जागरूकता संबंधित पैम्फलेट का वितरण किया गया। लोगो को डायल 112 एवं हाईवे में आपातकालीन नम्बर 1033 के बारे में जानकारी दिया गया।