More
    Home Blog Page 677

    *लोकसभा निर्वाचन-2024 बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल पांच अभ्यर्थियों ने दाखिल किए हैं कुल सात नामांकन पत्र*

    0

    रायपुर /लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में श्री कवल सिंह बघेल, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में श्री महेशराम कश्यप, बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में श्री आयतु राम मंडावी और हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में श्री नरेन्द्र बुरका ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया।

    बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल पांच अभ्यर्थियों द्वारा कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

    उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। सार्वजनिक अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवार 30 मार्च तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।

    *होली खेल रहे व्यक्ति को जान से मारने की नियत से पावर एयर राइफल से गोली मारने वाले आरोपी को किया गिरफतार।*

    0

     

    होली खेल रहे व्यक्ति को जान से मारने की नियत से पावर एयर राइफल से गोली मारने वाले आरोपी को किया गिरफतार।

    नाम आरोपी –
    पुलकेश नापित पिता स्व भागीरथी उम्र 49 निवासी मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ.ग.।

    आशीष कश्यप बिलासपुर :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.3.24 के दिन होली त्योहार होने पर मल्हार में देव हेल्थ केयर के बगल खाली जमीन पर प्रार्थी पियूष सिंह ठाकुर अपने साथियों के साथ होली खेल रहे थे नगाड़ा और बॉक्स बजा रहे थे, वही बगल में आरोपी पुल्केश नापित का घर है, जो अपने घर के छत पर चढ़ कर सभी को वहा शोर शराबा करने से मना किया , फिर गंदी गंदी गली गालोच करते हुए अपने पावर एयर राइफल से पियूष सिंह ठाकुर को जान से मारने की नियत से गोली चला दिया, पहली गोली नही लगी तो दूसरा राउंड भरकर फिर से मारा जो पियूष के सीने के बाई ओर लगा आहत वही गिर गया, फिर सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आहत को मस्तूरी अस्पताल ले जाकर इलाज कराए बाद प्रार्थी पियूष सिंह ठाकुर की रिपोर्ट पर आरोपी पुल्केश नापित के खिलाफ धारा 307, 294 भादवि का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिस एयर पावर रायफल से गोली चलाई थी उसे जप्त किया गया है। मामले में विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को आज दिनॉक 26.03.2024 को माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया जाएगा।

    *देवर के साथ इश्क लड़ा रही थी भाभी, पति को पता चलते ही दे दी ये सजा*

    0

    Devar Bhabhi ka Romance : संत कबीरनगरः एक ओर जहां परिवार वाले होली के जश्न में डूबे थे, वहीं दूसरी ओर एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। दरअसल, युवक की पत्नी का अफेयर देवर के साथ चल रहा है। दोनों एक-दूसरे से सालों से प्यार कर रहे थे। दूसरी ओर सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची व मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामला उत्तर प्रदेश के कबीर नगर जिले के नंदौर गांव का है।

    Devar Bhabhi ka Romance : मिली जानकारी के अनुसार नंजौदर गांव की नर सिंह की आठ साल पहले लक्ष्मी के साथ शादी हुई थी। इस बीच लक्ष्मी का अपने ही देवर से प्रेम संबंध हो गया। जब इस बात की भनक नर सिंह को लगी जिसके बाद दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। होली की देर रात किसी बात को लेकर नर सिंह और लक्ष्मी की एक बार फिर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते पति अपना आपा खो बैठा और धारदार हथियार से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह कमरे में जाकर फांसी के फंदे से लटक गया। घटना की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

    *पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस आर भगत के कुशल निर्देशन में बालोद पुलिस को निखिल देहारी अपहरण के मामले में 3 फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।*

    0

    पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस आर भगत के कुशल निर्देशन में बालोद पुलिस को निखिल देहारी अपहरण के मामले में 3 फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

    बालोद:-थाना डोंडी लोहारा क्षेत्र के ग्राम खैरीडीह नाहर नाली के पास नागपुर निवासी निखिल देहारी का हुआ था फिरौती के लिए अपहरण।

     

    थाना डोंडी लोहारा एवम साइबर सेल बालोद से बनी विशेष टीम ने घटना के 24 घंटे बाद के भीतर अपहृत को सकुशल लाकर 06 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार उक्त प्रकरण में फरार 3 अन्य आरोपी को पकड़ने में सफल हुए अब तक कुल 09 आरोपी गिरफतार।

    🔹ट्रक के जीपीआरएस से हुई आरोपी सुमेश और राहुल की गिरफ्तारी ।

    पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री एस आर भगत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी एंव उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर के परवेक्षण में थाना प्रभारी डोंडी लोहारा निरीक्षक श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल व साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक श्री जोगेंद्र साहू के नेतृत्व में थाना एवम साइबर सेल से स्मॉल टीम जिसमे प्रधान आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक विपिन गुप्ता शामिल थे जो फरार 3 आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है विवरण इस प्रकार है की निखिल देहारी नागपुर निवासी का अपहरण में उसे सकुशल बरामद कर प्रकरण में पूर्व में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है टीम द्वारा शेष फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आरोपी सुमेश और राहुल को जो पेशे से ड्राइवर है ट्रक लेकर मोहला गए थे बाद अपना मोबाइल बंद कर चिचोला राइस मिल गए थे और पुराने राइस मिल से काम छोड़ चुके थे किसी नए ट्रक मालिक से काम मांग कर पहली बार उस ट्रक को लेकर मोहला से चिचोला जाकर वहा छिपे थे जिसे उनके ट्रक के जीपीआरएस को ट्रैक कर आरोपी सुमेश और राहुल को घेराबंदी कर पकडे उसके बाद आशीष उफ अनूप को मोतीपुर राजनांदगांव से पकड़ कर थाना डोंडी लोहारा लाया गया तीन आरोपियों से 02 नग मोबाइल सेट , 01 नग निखिल पीड़ित का आईफोन मोबाइल जप्त किया गया है गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता
    1. सुमेश कुमार पिता लालजी पता गांधी चौक गब्दी थाना Arjunda जिला बालोद
    2. राहुल कुमार साहू पिता कमलेश्वर दास साहू पता भेड़ी कला राजनांदगांव
    3. आशीष दीप उफ अनूप पिता संतोष पता मोतीपुर राजनांदगांव।

    अपहरण के मामले में फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी डोंडी लोहारा निरीक्षक श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल , सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक श्री जोगेन्द्रर साहू,सउनि अनित राम यादव , प्रधान आरक्षक यज्ञदत ठाकुर,विवेक शाही, विपिन गुप्ता,पूरन देवांगन , मिथलेश यादव का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

    *होली की खुशियों के बीच रखें सुरक्षा का ध्यान*

    0

    कोरबा पुलिस के सोशल मीडिया साइट फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम के माध्यम से भी किया जा रहा है लोगों को जागरूक।

    कोरबा  – पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कोरबा पुलिस के द्वारा नगर वासियों से अपील किया जाता है कि-

    होलिका दहन:-
    1. होलिका दहन के समय कच्चे पेड़ो को ना काटे |
    2. बिजली के तारों के नीचे होलिका दहन ना करें |
    3. घरों एवं भीड़-भाड़ इलाके के पास होलिका दहन न करें |
    4. होलिका दहन में ज्वलनशील एवं फटाखों का उपयोग ना करें।
    5. शांतिपूर्ण होलिका दहन करें।

    होली त्यौहार:-
    1. होली की खुशियों के बीच रखें सुरक्षा का ध्यान।
    2. होली उमंग व उत्साह का त्यौहार है, झगड़े व उत्पात से इसे खराब ना करें।
    3. होली में नशे का सेवन न करें, शराब पीकर हुड़दंग ना मचाए।
    4. बिना सहमति के किसी पर जबरदस्ती रंग लगाकर उसे दुखी एवं तनाव का माहौल उत्पन्न ना करें।
    5. पक्के रंग और पेंट वार्निश का इस्तेमाल ना करें रंग खुशी देने के लिए है तकलीफ देने के लिए नहीं।
    6. अपनी होली मनाने में दूसरों की होली खराब ना करें।

    ❌ क्या ना करें:-
    1. होली में नशीले पदार्थ का सेवन ना करें।
    2. पानी से भरे गुब्बारों का प्रयोग ना करें।
    3. ग्रीस एवं कांच युक्त रंगों का प्रयोग ना करें।
    4. अश्लील हरकतों एवं शब्दों का प्रयोग ना करें।
    5. परिवर्तित दुपहिया वाहन साइलेंसर (तेज आवाज निकालने वाले फटाके की तरह) का प्रयोग ना करें।
    6. बेवजह शहर में गाड़ियों में तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर हुड़दंग ना करें।

    ✅ क्या करें:-
    1. हर्बल रंगों का उपयोग करें।
    2. यातायात नियमों का पालन करें।
    3. सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों का सहयोग करें।
    4. होलिका दहन सुरक्षित स्थान पर करें एवं इलेक्ट्रिक खंबो एवं तारों का ध्यान करें।
    5. एक दूसरे के धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें।

    आइए सभी मिलकर पूरी उमंग एवं भाईचारे के साथ होली मनायें…।

    *एसईसीएल कुसमुंडा से डीजल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार।*

    0

    कुसमुंडा पुलिस द्वारा लगातार डीजल, कबाड़ व अवैध कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी।

    कोरबा  – पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अवैध डीजल एवं कबाड़ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिए गए निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमुंडा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ डीजल चोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

    इस कड़ी में आज दिनांक 23/03/24 को रात्रि में एसईसीएल कुसमुंडा में पेट्रोलिंग में लगे सुरक्षा प्रभारी के द्वारा सूचना दिया गया कि एसईसीएल कुसमुंडा खदान कोल स्टाफ 25 में डोजर से डीजल चोरी कर कैंपर से भाग रहे हैं की सूचना पर थाना कुसमुंडा के पुलिस स्टाफ के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी का एसईसीएल के सुरक्षा में लगे कर्मचारियों के साथ कैंपर वाहन क्रमांक सीजी 12 बीके 4163 एवं कैंपर में 08 जरीकेंन में भरा 280 लीटर डीजल मिला दो आरोपियों को रंगे हाथ पकडा गया नाम पूछने पर अपना
    1.देवानंद पिता अंजोर साय उम्र 19 वर्ष सा, किशोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
    2.आकाश राय यादव पिता सुशील यादव उम्र 23 वर्ष सा, अयोध्यापुरी जमींपाली थाना दर्री
    का रहने वाला बताएं आरोपियों के कब्जे से एक कैंपर वाहन कीमती ₹5,00000/ एवं 08 जरीकेंन में भरा 280 लीटर डीजल कीमती 25000 रुपए को जप्त किया गया प्रकरण में चोरी के संबंध में प्राथी कृष्ण प्रसाद सुरक्षाकर्मी प्रभारी एसईसीएल कुसमुंडा के रिपोर्ट पर धारा 379,34 आईपीसी के तहत कार्यवाही किया गया आरोपियों ने अपने मेमोरेंडम कथन में अन्य आरोपियों के साथ घटना घटित करना बताने पर आरोपी जयप्रकाश खरे निवासी बरपाली मोहल्ला गेवरा बस्ती को मामले में गिरफ्तार कर उक्त सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रूपक शर्मा, सहायक उप निरीक्षक रफीक खान, प्रधान आरक्षक 144 रंजन देवांगन, आरक्षक 604 त्रिलोचन सागर, आरक्षक 608 विष्णु पाटले व आरक्षक 606 विवेक सागर की मुख्य भूमिका रही।

    *आचार संहिता के उल्लंघन में कार्रवाई,कांग्रेस प्रदेश महासचिव के खिलाफ एफआईआर*

    0

    शासकीय संपत्ति का दुरूपयोग,लगाए गए थे कटआउट- पोस्टर

    निगम प्रशासन ने कराया एफआईआर,

    आशीष कश्यप बिलासपुर– आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेंद्र गंगोत्री के खिलाफ एफआईआर की गई है। सड़क के डिवाइडर में लगे पोल में उक्त नेता द्वारा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत अन्य नेताओं की तस्वीरों के साथ कटआउट पोस्टर लगवाया गया था,जिसे निगम द्वारा हटाया गया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा तोरवा थाने में कांग्रेस प्रदेश महसचिव महेंद्र गंगोत्री के विरूद्ध आवेदन पर छ.ग.संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    *पुलिस के द्वारा थाना दीपका के 01 एवं बॉकीमोंगरा के 02 चोरीयों के मामले का किया गया खुलासा।*

    0

    प्रकरण मे 03 आरोपियों के कब्जे से चोरी के मशरूका को पुलिस ने किया बरामद।

     

    कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया श्रीमती पुर्णिमा महंत के द्वारा एक लिखित आवेदन थाना दीपका मे दिया गया कि दिनांक 19.03.2024 से 21.03.2024 के मध्य घर का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपियों द्वारा घर मे रखे सोने, चांदी के जेवर एवं नगदी रकम को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 126/2024 धारा 457, 380, 34, 411 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

    मामले कि गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र कुमार मीना के नेतृत्व मे दीपका थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी द्वारा टीम गठित किया गया। पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं प्रार्थी से घटना के संबंध मे विवरण लिया गया। आरोपी की पतासाजी के दौरान प्रार्थिया के संदेह पर अनिकेत कुमार कंवर उर्फ अंशु को पकड़कर पुछताछ किया गया जिस पर उसने पहले अपना अपराध को छुपाने कि कोशिश किया बाद पुलिस के द्वारा कडाई से पुछताछ करने पर उसने गाँव मे घुमते समय सूने मकान और दरवाजे मे ताला लगा देखकर अपने साथी उत्तम पठारी निवासी मोगरा बस्ती को बताया जो रात्रि मे अपने दोस्त धीरज झा एवं ओम प्रकाश उर्फ सोनु उर्फ लेपटाप के साथ मोटर साइकल से विजयनगर आये और प्रार्थी के घर के गैंती से घर का ताला तोडकर सोने चांदी एवं नगदी रकम को चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के द्वारा आरोपी अनिकेत उर्फ अंशु के निशानदेही पर बॉकीमोंगरा निवासी उत्तम पठारी एवं धीरज झा को पकड़ा गया। आरोपियों से पुछताछ में पता चला कि बॉकी थाना अंतर्गत ग्राम नागिनभाठा एवं जवाली के सुने मकानो मे भी चोरी करना स्वीकार किया। जिसमे एक आरोपी ओमप्रकाश उर्फ सोनु उर्फ लेपटाप निवासी बॉकीमोंगरा फरार है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने चाँदी एवं नगदी को बरामद किया गया। जिस पर आरोपीयों के विरूद्ध थाना दीपका मे अपराध क्रमांक 126/2024 धारा 457, 380, 34, 411 भादवि, थाना बॉकीमोंगरा के अपराध क्रमांक 58/2024 धारा 454, 380 भादवि तथा अप. क्र. 67/2024 धारा 457, 380 भादवि के तहत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

    नाम आरोपीः-

    01. उत्तम पठारी उर्फ रफ्तार पिता अमरनाथ पठारी उम्र 25 वर्ष साकिन मोंगरा बस्ती गंगा जयसवाल पार्षद के घर के पास थाना बॉकीमोंगरा जिला कोरबा ।
    02. धीरज झा पिता त्रिभुवन झा उम्र 25 वर्ष निवासी पानी टंकी के पास थाना बॉकीमोंगरा जिला कोरबा।
    03. अनिकेत कुमार कंवर उम्र अंशु पिता भरत सिंह कंवर उम्र 20 वर्ष साकिन जुनाडीह दुर्गा पण्डाल के पास विजयनगर थाना दीपका, कोरबा

    मामले के फरार आरोपीः-

    01. ओमप्रकाश उर्फ सोनु उर्फ लेपटाप निवासी बॉकीमोंगरा जिला कोरबा (छ.ग.

     

    *गोपालपुर शराब दुकान मे लूट एवं उरगा चोरी के मामले के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

    0

    सायबर सेल कोरबा एवं पुलिस टीम कोरबा की संयुक्त कार्यवाही।

    पुलिस ने किया 02 बडे मामलो का खुलासा।

    कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, व नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण मे जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत् त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिया गया है।

    इसी बीच दिनांक 11.03.2024 को थाना दर्री क्षेत्र के गोपालपुर शराब दुकान मे लूट की घटना को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अंजाम दिया गया। एवं दिनांक 15.03.2024 को थाना उरगा अंतर्गत सहकारी बैंक बरपाली से पैसे निकालकर आते हुए प्रार्थी को अज्ञात चोरो के द्वारा उनके पास रखे हुए पैसों को चोरी कर ले गए। पुलिस के द्वारा दोनो मामले की विवेचना के दौरान आरोपी को पकडकर पुछताछ किया गया। जिसमे इन्होने अपना अपराध स्वीकर किया एवं पूछताछ के दौरान दर्री क्षेत्र के गोपालपुर शराब दुकान मे लूट की घटना एवं थाना उरगा अंतर्गत सहकारी बैंक बरपाली के पास चोरी की घटना को हमारे द्वारा किया गया है। आरोपी की पहचान कार्यवाही भी करवाया गया जिसमे आरोपियों को गोपालपुर शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा आरोपी को पहचाना गया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबुत पाए जाने पर आरोपीयों के विरूद्ध थाना दर्री 88/2024 धारा 458, 394 भादवि तथा थाना उरगा के अपराध क्रमांक 111/2024 धारा 379 भादवि. के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। मामले के फरार दोनो आरोपियो को पुलिस के द्वारा जल्द ही पतासाजी कर गिरफ्तार किया जायेगा।

    नाम आरोपीः-

    01. तरूण दास पिता बाला दास उम्र 19 वर्ष साकिन जामपाली थाना भोंजेनगर जिला गंजम (ओड़िसा)

    मामले के फरार आरोपीः–

    (01) करण दास पिता जगन्नाथ दास उम्र 30 वर्ष साकिन कसीबहारा थाना खल्लारी जिला महासमुन्द (छ.ग.)

    (02) ए. शिनु उम्र 40 वर्ष साकिन आस्का थाना आस्का जिला गंजम (ओड़िसा

    *गांव – गांव जाकर सजग कोरबा के तहत नागरिकों को किया जा रहा जागरूक।*

    0

    ग्राम में पहुँच कर थाने में लंबित कुल 6 शिकायतों का निकाल भी किया गया।

    कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा जनप्रतिनिधि एवं किसानों का बैठक लिए जाने एवं सजग कोरबा के तहत उन्हें जागरूक किया जाने हेतु थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

    थाना/चौकी प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में रहने वाले ग्रामीण कृषक मितानिन एवं जनप्रतिनिधियों का बैठक बुलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना/चौकी प्रभारी एवं उनके स्टाफ के द्वारा ग्राम पंचायत भवन में जन प्रतिनिधि और ग्रामीणों का बैठक लिया गया बैठक में उपस्थित लोगो को वर्तमान में सरहदी जिलों में हुई उठाईगीरी की घटनाओं के संबंध में लोगो को बताया गया और किस गलती के कारण वहां घटना घटित हुआ उसके बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया एवं लोगों को इस संबंध में समझाइश दिया गया कि कभी भी बैंक जाएँ तो हमेशा अकेले न जाकर दो तीन लोगो को साथ लेकर जाए, किसी अनजान लोगो से बात न करे और सीधे घर जाएँ, कहीं पान ठेला या चाय ठेला में न रुके इस बैठक में सरपंच, मितानिन एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर इस बैठक में हिस्सा लिए। सजग कोरबा के तहत पैम्फलेट सभी को वितरण किया गया और पैम्फलेट के माध्यम से सजग कोरबा का प्रचार करने के लिए निवेदन किया गया।

    पुलिस के द्वारा लिए गए बैठक में महिलाओं को समझाइश दिया गया कि महुवा का सीजन आने वाला है जब भी महुवा बीनने जाएँ तो अकेले महिलाएँ जंगल न जाए और न ही बच्चे बच्चियों को महुवा बीनने जंगल तरफ भेजे। महुवा बीनने हमेशा तीन चार लोग एक साथ जाए।

    इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगो को साइबर अपराध होने पर नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में तुरंत फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कारवाना है। एटीएम संबंधी ठगी के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया, सेक्सटार्शन एवं महिला संबंधी अपराध की जानकारी दिया गया।

    सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बहुत ज़्यादा होने की बात बताते हुए लोगो को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने को कहाँ गया। वहाँ उपस्थित लोगो को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जन जागरूकता संबंधित पैम्फलेट का वितरण किया गया। लोगो को डायल 112 एवं हाईवे में आपातकालीन नम्बर 1033 के बारे में जानकारी दिया गया।

    गांव के नागरिकों की बैठक लेकर सौहद्रपूर्वक होली त्यौहार मनाने एवं शांतिपूर्वक आगामी लोकसभा चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करने हेतु हिदायत दिया गया।

    पुलिस के द्वारा ग्राम भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और पूर्व में प्राप्त कुल 6 सदरी शिकायत का निकाल भी किया गया।