Home Blog Page 676

*दीपका पुलिस के द्वारा हत्या के मामले का किया गया खुलासा ।*

0

विधि से संघर्षरत अपचारी बालक चढ़ा पुलिस के हत्थे।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 57/2023 धारा 174 जा.फौं. के प्रकरण में मृतक समारू बुधवरा सिंह धनवार पिता होल साय धनुवार उम्र 65 वर्ष साकिन लोटानपारा ग्राम केराकछार थाना दीपका जिला कोरबा कि मृत्यू दिनांक 21.08.23 की रात्रि मे होने कि सूचना पर मर्ग कायम कर जाँच कार्यवाही मे लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान (रा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री रवीन्द्र मीना (भा.पू.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपका यूवराज तिवारी एवं थाना के कर्मचारियों के द्वारा घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जॉच किया गया। मामले के समस्त गवाहो का बयान लिया गया। जाँच के दौरान पुलिस टीम को यह पता चला कि मृतक समारू बुधवार सिंह के द्वारा घर मे दारू पीकर अपने बहु एवं नाती के साथ मारपीट व गाली गलौच हमेशा किया करता था। घटना दिनांक को भी समारू बुधवार सिंह के द्वारा दारू पीकर घर मे गाली गलौच एव बहु व चबच्चों के साथ मारपीट कर रहा था उसी दौरान विधि से संघर्षरत बालक साकिन लोटनापारा ग्राम केराकछार थाना दीपका जिला कोरबा घटना स्थान पर अपने दादा समारू बुधवार सिंह धनवार को मारपीट कर पैर से गले को दबाकर घटना को अंजाम दिया। पूछताछ मे अपचारी बालक द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उक्त अपचारी बालक को विधिवत निरूद्ध कर न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

*कोरबा पुलिस ने लौटाए 201 व्यक्तियों के गुम मोबाइल, खुशी से खिल उठे लोगों के चेहरे।*

0

सायबर सेल ने 201 गुम / चोरी मामाइलों को 7 अलग-अलग राज्यों से मंगाये, रिकव्हर मोबाइलों की कुल कीमत करीब 21 लाख।

संचार मंत्रालय ने दी गुम मोबइल के ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सुविधा, गुम मोबाइल पर नया सिम इंसर्ट करने पर मिलेगी लोगो को सूचना।

कोरबा – गुम / चोरी मोबाइल रिकवर के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन व सायबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू बी एस चौहान के मार्गदर्शन पर साइबर सेल प्रभारी सउनि. अजय सोनवानी व उनकी टीम द्वारा विगत 2 माह में 201 गुम / चोरी हुए मोबाइलों को रिकवर किया गया है जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 21 लाख रुपए है जिसे सायबर सेल द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा सीमावर्ती मध्य प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार से कोरियर के माध्यम से मंगवाये गये हैं। चोरी/गुम हुए मोबाइल के उपयोग करने वालों को साइबर सेल द्वारा कानूनी कार्यवाही की समझाइस देकर रिकवर किए गए मोबाइलों में कई महंगे सेट वीवो, रेडमी, सैमसंग, वन प्लस, रियलमी, के महंगे सेट भी है।

आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू.बी.एस चौहान व नेहा वर्मा एवं सायबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रविन्द्र मीना द्वारा रिकवर किए गए 201 मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया गया। मोबाइल प्राप्त करते समय मोबाइल स्वामी काफी खुश नजर आए। उन्होंने कोरबा पुलिस को धन्यवाद दिया और बताये कि उन्हें विश्वास था कि उनका गुम मोबाइल पुलिस जरूर ढूंढ निकालेगी। गुम / चोरी मोबाइल रिकव्हर के कार्य में सायबर सेल प्रभारी सउनि. अजय सोनवानी, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिंहा, चंद्रशेखर पांडे, राजेश कंवर, आरक्षक प्रशांत सिंह, सुशील यादव, आलोक टोप्पो, विकेश्वर प्रताप सिंह, रवि चौबे, रितेश शर्मा, डेमन ओगरे, महिला आरक्षक रेनू टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही है।

जिले के साइबर सेल तथा थाना, चौकियों में लगातार गुम और चोरी मोबाइलों के संबंध में आवेदन प्राप्त हो रहा है, इसलिए यह बताना आवश्यक है कि भारत सरकार, संचार मंत्रालय द्वारा गुमध्चोरी मोबाइल के संबंध में CEIR पोर्टल “Central Equipment Identity Register” की सुविधा उपलब्ध करायी गई है जिस पर गुम/चोरी की सूचना ऑनलाइन दिया जा सकता है। यह पोर्टल भारत सरकार द्वारा प्रमाणित है, जिसे वेबसाइट www-ceir-gov-in के माध्यम से उपयोग किया जाता है। पोर्टल पर गुम/चोरी मोबाइल की सूचना देकर मोबाइल को ब्लाक और फिर अनब्लाक किया जा सकता है, जिससे मोबाइल के डाटा सुरक्षित रहता है। साथ ही जब कभी गुम/चोरी मोबाइल पर नया सिम इंसर्ट होता है तो सूचनाकर्ता के दूसरे मोबाइल नंबर पर सूचना चली जाती है। दूसरी ओर इस ऐप में दर्ज गुम/चोरी मोबाइल की शिकायतों पर पुलिस कार्यवाही करती है। बता दें कि साइबर सेल द्वारा गुम/चोरी के आवेदन अब नहीं लिये जा रहे हैं अपितु थाना/चौकी तथा जनता द्वारा स्वयं इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भरकर तथा दस्तावेज अपलोड कर अपने गुम / चोरी हुए मोबाईल के संबंध मे रिपोर्ट दर्ज भी कर सकते है।

*कोरबा पुलिस द्वारा कुल 03 गुम इंसान को किया गया दस्तयाब*

0

इस वर्ष कुल 126 गुम इंसान को किया जा चुका है बरामद,01 नाबालिग बालिका को भी दस्तयाब किया गया।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि गुम इंसान की दस्तयाबी के लिये तत्काल कार्यवाही करे।

पुलिस अधीक्षक से प्राप्त निर्देशों के पालन हेतु दिनांक 27/03/2024 को कुल 04 गुम इंसान को दस्तयाब किया गया। जिसमे थाना कटघोरा, पसान, बांगो और चौकी कोरबी से 01-01 गुम इंसान/बालिका को दस्तयाब किया गया।

ज्ञात हो कि नाबालिको के गुम होने के मामले को अति संवेदनशील और गंभीर मामला माना जाता है , अतः प्रत्येक मामले में नाबालिक का अपहरण होने की दृष्टिकोण से देखा जाकर तत्काल अपहरण के धारा 363 भादवि के अंतर्गत एफआईआर दर्ज किया जाता है । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक मामले में विशेष टीम का गठन कर बरामदगी हेतु तत्काल प्रयास किया जाता है । पुलिस सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य की मदद से गुम इंसान को बरामद करने का प्रयास करती है। इसी के अंतर्गत वर्ष 2024 में अभी तक कुल 126 गुम इंसान को बरामद करने में सफलता मिली है जिसमे 25 पुरुष, 62 महिला, 09 बालक एवं 30 बालिकाएं हैं ।

*नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित कर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान*

0

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। आज छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया गया। कार्यक्रम में शासकीय पीजी महाविद्यालय कोरबा की प्राचार्या डॉ. साधना खरे, मुख्य अभियंता की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान का महत्व बताते हुए मतदान करने शपथ दिलाई गई। इसी तरह स्व. प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैंसमा एवं हसदेव एजुकेशन कॉलेज आमापाली में कोरबा में नारा लेखन प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हमारा वोट हमारा अधिकार: डॉ. हेमंत सचदेव –
डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व में आज शासकीय इंजीनियरिंग विश्वेश्वरैया स्नात्कोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. साधना खरे एवं बलराम कुर्रे महाविद्यालय स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी एवं सहायक प्रध्यापक कि उपस्थिति में ’’स्वीप की गतिविधियॉ संचालित कर मतदाताओं को कैसे जागरूक किया जाए’’ के विषय में बताया गया और सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य ने मतदान के महत्व को समझाते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को जागरूक किया। इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक डॉ. हेमंत सचदेवा ने कहा कि हमें निश्चित रूप से मतदान करना चाहिए। हर भारतीय को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए, एक जिम्मेदार मतदाता ही सभी में जागरूकता ला सकता है। हमें वोट देनें का अधिकार है इसका हमें उपयोंग भी करना चाहिए। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव कंसल, एल.एन. सूर्यवंशी, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी, मुख्य रसायनज्ञ सह वरिष्ठ कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिदार एवं बडी़ संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

*स्वीप रंगोली में प्रीति प्रथम, रिया को दूसरा और भामिनी को तीसरा पुरस्कार।*

0

रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को मतदान हेतु किया गया प्रेरित।

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार तथा महाविद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज 27 मार्च को शासकीय इंजीनियरिंग विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के स्वीप इकाई द्वारा स्वीप रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। आज के इस प्रतियोगिता में प्रीति सिदार ने प्रथम स्थान, रिया बंजारे ने द्वितीय एवं भामिनी सिदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


आगामी लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां जैसे स्वीप रंगोली, नाटक, गीत, वाद-विवाद का आयोजन महाविद्यालय में आयोजित की जा रही है, इसी के अंतर्गत महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं अनिवार्य मतदान का आकर्षक एवं प्रेरणायुक्त रंगोली बनाकर संदेश दिया कि “वोट हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है, हमारा वोट हमारा ताकत है। ”रंगोली में 18 वर्ष पूरी करने वाले नए मतदाता द्वारा वोट देना, स्याही लगी हुई बाये हाथ की तर्जनी ,मतदान केंद्र, बैलेट बटन को चित्रित कर युवा मतदाताओं को जागरूक करते हुए “निर्वाचन आयोग के उद्देश्य को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
महाविद्यालय के स्वीप नोडल अधिकारी एवं प्राणीशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बलराम कुर्रे ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि बच्चों हमें आगामी चुनाव में निश्चित रूप से वोट देना है एवं अन्य मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रेरित करना है।हमें प्रयास करना है कि कोई भी मतदाता वोट करने से वंचित न हो। स्वीप रंगोली प्रतियोगिता को सफल बनाने में महाविद्यालय के सहा. प्राध्यापक कन्हैया सिंह कँवर, लोकेश्वरी, राजकुमार देवांगन, रमन जोशी एवं विद्यार्थियों में रिया बंजारे, प्रीति सिदार ,भामिनी सिदार, गुनगुन केशरवानी, सना, मधु राठौर, प्रियंका चौहान, निशा खूंटे, गीतांजलि, आरती धीवर आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

*कोरबा पुलिस के द्वारा कुल 188 लोगों पर लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की गई।*

0

पिछले साल की तुलना में दोगुने लोगों का किया गया लाइसेंस निलंबित।

3 माह तक रहेगा निलंबित दुबारा नियमों का उल्लंघन करने पर होगा लाइसेंस निरस्त।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपित्रत अधिकारी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही किया गया है।

*लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही करते हुए कुल 188 लोगों पर किया गया :-*
▪️शराब पीकर वाहन चलाना- 134
▪️ओवर स्पीड वाहन चलाना- 16
▪️बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना- 32
▪️धारा 304 भादवि के तहत- 06

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीडभाड वाले इलाकों में जाकर पैट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं ओवर स्पीड वाहन चलने वाले पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया। लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वाहन ना चलाएं, ना ही शराब पीकर वाहन चलाऐ और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की गई।आगे भी पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

*पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त यूनिवर्सिटी के यूजी, पीजी, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश जारी।*

0

विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 31 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन।

कोरबा – प्रदेश के एक मात्र शासकीय ओपन युनिवर्सिटी में विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गया है। पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए 31 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुक्त विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, एमए, एमएससी, पीजीडीसीए, डीसीए, पीजीडीवायएस, बी.लिब., साइबर लॉ, एवं लेबर लॉ, योग व रामचरित मानस जैसे कोर्सों में विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं।
पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के समन्वय सहायक ने बताया कि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के सभी कोर्सों के बारे में विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश www. pssou.ac.in वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केन्द्र कोरबा जिले के तीन महाविद्यालयों में संचालित है। शासकीय ईव्हीपीजी कॉलेज कोरबा, शासकीय मुकुटधर पाण्डेय कॉलेज कटघोरा एवं शासकीय कॉलेज गेवरा में विश्वविद्यालय का अध्ययन केन्द्र स्थापित है। पाठ्यक्रमों में एडमिशन व अधिक जानकारी के लिए अध्ययन केन्द्र से संपर्क करके तथा मोबाइल नं. 7067043721 से संपर्क कर सकते हैं।

*होली के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।*

0

ईएलसी व एनएसएस क्लब के सदस्यों द्वारा अभियान चलाकर नागरिकों को मतदान के लिए कर रहे प्रेरित।

आमजनों को मतदाता जागरूकता की दिलाई गई शपथ।

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा शतप्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत नियमित रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जिले में जारी हैं।

इसी कड़ी में शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय के एनएसएस और ईएलसी क्लब के द्वारा होली के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान को प्रेरित करने वाले आकर्षक रंगोली एवं मेहंदी बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
इसी प्रकार कमला नेहरू महाविद्यालय के ईएलसी क्लब के सदस्यों द्वारा रंगो के त्यौहार में घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से आमजनों को मतदान की उपयोगिता की जानकारी देते हुए लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आमजनों को अनिवार्य मतदान हेतु मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गयी।

*एसपी की छापेमारी से हुआ खुलासा,जेल में बंदी खा रहे थे काजू, बादाम और किशमिश,*

0


दुर्ग:- दुर्ग सेंट्रल जेल में चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां महादेव और हत्या के आरोपी दीपक नेपाली, तपन सरकार और मुक्कू नेपाली जैसे अपराधियों को VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने अपनी पूरी टीम के साथ यहां छापा मारा। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने अपनी टीम के साथ मंगलवार देर रात केंद्रीय जेल दुर्ग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एएसपी अभिषेक झा और 96 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। जब वो जेल की बैरक में पहुंचे तो वहां चौकाने वाली सच्चाई सामने आई। इस पर एसपी ने जेल अधीक्षक को जमकर फटकारा।एएसपी अभिषेक झा ने सुरक्षा कारणों से जेल के अंदर की फोटो वीडियो देने से मना किया है, लेकिन उन्होंने बताया कि जब उन्होंने जेल के अंदर रेड मारी तो कई आपत्तिजनक चीजे पाई गईं। गैंगेस्टर गैंगस्टर तपन सरकार, मुक्कू नेपाली, दीपक नेपाली और उपेंद्र काबरा जिस सेल में वहां उन्हें वीआईपी सुविधा दी जा रही थी। सभी खुंखार आरोपियों को नवीन जेल परिसर में रखा गया था। जब एसपी दुर्ग वहां पहुंचे तो देखा कि सभी आरोपी मोटे गद्दे में सोए थे। इनके गद्दे के नीचे से काजू, बादाम और किशमिश जैसे महंगे ड्राईफूड मिले। जब एसपी ने इसके बारे में पूछा तो जेल अधीक्षक कोई जवाब नहीं दे पाए।

*मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान*

0

रायपुर / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए है। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए है। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते है, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निम्नलिखित 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा – आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड शामिल है। मतदाता इनमें से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे।

प्रवासी निर्वाचकों को जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर निर्वाचक नामावालियों में पंजीकृत है, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट (तथा अन्य कोई पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जाएगा।