Home Blog Page 675

*एक दिवसीय निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन।*

0

कुल 167 कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

आदर्श आचार संहिता का पालन करने दिये गये निर्देश।

कोरबा – आसन्न लोकसभा निर्वाचन-2024 प्रक्रिया के दौरान अधिकारी / कर्मचारी अपने उत्तरदायित्व का भलीभांति निर्वाहन कर सके तथा भयमुक्त वातारण मतदाता को प्राप्त हो, इसके लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी महोदय के निर्देशन में जिले के फारेस्ट गार्ड, नगर सैनिक, कोटवार, सिक्योरिटी गार्ड कर्मचारियों का प्रशिक्षण दिनांक 30.03.2024 को रक्षित केन्द्र एवं थाना कटघोरा में रखा गया।

ट्रेनिंग में मास्टर ट्रेनर द्वारा बताया गया कि आदर्श आचार संहिता 16 मार्च 2024 को लागू होने पश्चात निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। निर्वाचन शांतिपूर्ण व निष्पक्ष हो इसके हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी सभी को होनी चाहिए।
ट्रेनर के द्वारा आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन के समय क्या करे ? क्या न करे ? संबंधी विषय पर ट्रेनिंग दी गई।इसमें कुल 167 जिसमें फॉरेस्ट गार्ड 100, सीएसईबी गार्ड 17, नगर सैनिक 18, एनटीपीसी गार्ड 06, लैंको गार्ड 18, कोटवार 08 कर्मचारी उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि आज दिनांक तक पुलिस द्वारा कुल 1047 अधिकारी/ कर्मचारी को निर्वाचन संबंधी ट्रेनिंग दी गई है।

*थाना जांजगीर क्षेत्रअंतर्गत ग्राम खोखरा स्थित माँ मनका दाई मंदिर के दान पेटी एंव अभूषण चोरी करने वाले 04 आरोपियों को उड़िसा राज्य से किया गिरफ्तार थाना जांजगीर / सायबर पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

*आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

*आरोपियों के कब्जे दान पेटी से चोरी कियें रकम में से 50,700/रु नगद एवं घटना में प्रयुक्त से 02 नग मोटर सायकल, 04 नग काला नकाब को बरामद किया गया है।*

*आरोपियों के विरुध्द धारा 457, 380, 120बी भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

*आरोपी-*

*(01) मेधु बिसर पिता टिगनू बिसर उम्र 23 वर्ष सा. बोंदा थाना बरहागुडा जिला बरगढ़ (उड़ीसा)*

*(02) शिव लाल बेहरा पिता हरि बेहरा उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम सिगिड्‌डी थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा)*

*(03) मनोरंजन सेठ पित सुशील सेठ उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कनवर थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा)*

*(04) कीर्ती पंचभया पिता संतोष पंचभया उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम तुरा वार्ड क्र 07 घसिया पारा थाना बरगढ़ टाउन जिला बरगढ़ (उड़ीसा)*

* प्रकरण के दो अन्य आरोपीगण फरार है जिसकी पतासाजी जारी है मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हनुमान राठौर निवासी ग्राम खोखरा थाना जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 15.03.2024 -16.03.2024 के दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोर के द्वारा मां मनका दाई मंदिर के परिसर से दान पेटी के अंदर रखा नगदी रकम लगभग 01 लाख रूपया एंव चांदी का लोटा एंव डालडा कर करधन को चोरी कर ले गये है कि रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 239/2024 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।

*मंदिर की हुयी दान पेटी चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए श्री विवेक शुक्ला (भा.पु. से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में एवं श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के मार्ग दर्शन में आरोपियों की पतासाजी हेतु सायबर टीम/थाना जांजगीर स्तर से टीम गठित किया गया, जिसके द्वारा लगातार अज्ञात आरोपियों एवं चोरी गयें मशरूका की पतासाजी की जा रही थी।*

दौरान विवेचना तकनीकी जानकारी के आधार पर संदेहियों को बरगढ़ (उड़ीसा) में होने की जानकारी प्राप्त हुई प्रकरण में चोरी गई माल मशरुका बरामदगी एंव संदेहियों के पतासाजी हेतु बरगढ़ (उड़ीसा) मय गवाहन के रवाना होकर संदेहियों (01) मेघु बिसर निवासी बोंदा थाना बरहागुडा जिला बरगढ़ (उड़ीसा) (02) शिव लाल बेहरा निवासी ग्राम सिगिड्‌डी थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा) (03) मनोरंजन सेठ निवासी ग्राम कनवर थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा) (04) कीर्ती पंचभया निवासी ग्राम तुरा वार्ड क्रमांक 07 घसिया पारा थाना बरगढ़ टाउन जिला बरगढ़ (उड़ीसा) से पृथक पृथक पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन दर्ज किया गया जो आरोपियो के द्वारा उक्त घटना कारित करना अपना अपना जुर्म स्वीकार किये जाने पर घटना में प्रयुक्त दो नग मोटर सायकल, 04 पीस काले रंग का नाकाब तथा नगदी रकम 50,700/रु को बरामद कर हिरासत में लेकर थाना जांजगीर लाकर आरोपियों के विरुध्द प्रर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपियों को विधिवित गिरफ्तार कर दिनांक 29.03.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण के दो अन्य आरोपीगण फरार है जिसकी पतासाजी जारी है मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, साइबर सेल प्रभारी उप. निरीक्षक पारस पटेल, सउनि राम प्रसाद बघेल, प्रधान आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह आर. गिरीश कश्यप सायबर सेल एवम थाना जांजगीर से प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, राज कुमार चन्द्रा, आर. विरेन्द्र भैना का सराहनीय योगदन रहा।

*बटन वाला धारदार चाकू के साथ 1आरोपी गिरफ्तार*

0

रायपुर:-दिनांक 30.03.2024 को थाना मौदहापारा पुलिस को सूचना मिली कि बांबे मार्केट के पास एक व्यक्ति बटनवाला धारदार चाकू लेकर लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना तस्दीक पर लोगों को आतंकित करते हुए आरोपी संतोष ध्रुव पिता विजय ध्रुव उम्र 40 वर्ष पता कूटेला थाना आरंग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 1 बटन वाला धारादर चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 110/2024 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट, अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

*उठाईगिरी करने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह का खुलासा, वारदात के 02 धंटे के अंदर गिरोह पुलिस के गिरफ्त में, उठाईगिरी की सम्पूर्ण रकम बरामद*

0

01) बैक ऑफ बडौदा उठाई गिरी मामले में मुंगेली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से कुख्यात अंतरार्जिय सासी गिरोह का पर्दाफाष
02) 02 घण्टे से भी कम समय में गिरोह के सभी सदस्य गिरफ्तार
03) उठाईगिरी की सॅंपूर्ण राषि 178000/- रूपये बरामद।
04) आरोपीगण द्वारा शातिराना तरीके से प्रार्थी के शर्ट में टमाटर सॉस को फेक कर ध्यान भटकाकर
उठाईगिरी के घटना को दिये अंजाम ।
05) आरोपीगण द्वारा उठाईगिरी में प्रयुक्त हुडई कार भी बरामद
06) प्रथमदृष्या अन्य राज्य में भी गिरोह के द्वारा अपराध की जानकारी, अग्रिम विवेचना जारी।

नाम आरोपी:-01 विषाल सिसोदीया पिता राजेन्द्र सिसोदीया उम्र 19 वर्ष निवासी गा्रम लक्ष्मीपुरा
खटोली बारा कडैयावन राजस्थान हाल मुकाम कडीया सासी पो0 थाना बोदा
जिला राजगढ म0प्र0
02 नीरज कुमार सिसोदीया पिता नाथू सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी कडीया थाना बोदा
जिला राजगढ म0प्र0
03 प्रशांत सिसोदीया पिता गणेश सिसोदीया उम्र 23 वर्ष निवासी निवासी गुलकेडी
थाना बोदा जिला राजगढ म0प्र0

मुंगेली:-श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर श्री डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशन में मुंगेली पुलिस द्वारा चोरी की सूचना प्राप्त होने से चंद घण्टे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनंाक 27.03.2024 को प्रार्थी छबिराम साहू पिता भुवन साहू उम्र 52 वर्ष साकिन बोडतरा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने छोटे भाई पालन साहू के साथ करीबन 1ः00 बजे बैक आफ बडौदा शाखा मुंगेली में केसीसी का पैसा निकालने के लिये आया था बैक में जाकर कुल 200000 (दो लाख रूपये) नगदी अपने बैक ऑफ बडौदा के खाता से निकाल कर पैसा को अपने पास रखे सफेद रंग के थैला में भरकर दोनो भाई बैक आफ बडौदा से पंजाब नेशनल बैक शाखा मुंगेली अपने छोटे भाई पालन साहू का केसीसी पैसे को पटाने के लिये गये थे पालन साहू अपने घर से 1,71,000 रूपये लाया था केसीसी का 1,93,000 हजार रूपये उसे पटाना था छोटे भाई को अपने पास रखे पैसे में से 22000 रूपये उसे दिया और पंजाब नेशनल बैक से पानी पीने के लिये बावा हाटल पडाव चौक मुंगेली गया और पानी पीकर पुनः उसी बैक में गया तो एक व्यक्ति बोला की तुम्हारे शर्ट में कहा से गंदगी लगा लिये हो तब प्रार्थी अपने शर्ट में लगे गंदगी को धोने के लिये अपने थैला को लेकर दोपहर करीबन 3ः20 बजे बावा हाटल चबुतरा के पास थैला को अपने पैर के पास रखकर शर्ट को पानी से धो रहा था उसी समय थैला मेे रखे कुल 1,78,000 रूपये नगदी तथा प्रार्थी के नाम सेे जिला सहकारी बैक पास बुक एवं चेक बुक बैक आफ बडौदा का चेक एवं पास बुक सेन्ट्रल बैक का पास बुक तथा छोटे भाई पालन साहू का पास बुक एवं पेन कार्ड को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है। सूचना की रिपोर्ट अपराध क्रमांक 142/24 धारा 379 भादवि कायम किया गया कि सूचना तत्काल थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली तेजनाथ सिंह ने श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को घटना के बारे में सूचना दिया गया मांमले को गंभीरता से लेते हुये थाना चौकीयो में नांका बंदी तत्काल करने के निर्देश प्राप्त होने से चेकिंग पाईट लगाया गया, पेट्रोलिंग वाहन रवाना किया गया। सरहदी जिलों के पुलिस अधिकारियों से बात कर वहां भी नाकेबंदी करावाया गया व आवश्यक जानकारी साझा की गई। घटना स्थल के आस पास लगे चौक चौराहो का सीसीटीव्ही फुटेज लिया गया। इसी क्रम में चेकिंग के दौरान थाना फास्टरपुर नांका बंदी के द्वारा मुंगेली तरफ से आ रही कार हुडई एक्सटर क्रमांक एमपी 09 डीएफ 3236 को रोककर चंेक किया गया। कार में सवार व्यक्तियों की वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त जानकारियों से मिलान कराया गया। यह निश्चित होने के बाद कि संबंधित व्यक्तियों का हूलिया प्राप्त जानकारियों से मिल रहा है उनको हिरासत में लेकर थाना में पूछताछ की गई। विस्तृत पुछताछ करने पर अपराध कारित करना स्वीकार किये, आरोपीयो का पृथक पृथक गवाहो के समक्ष पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया आरोपी 01) विशाल सिसोदीया से मेमोरण्डम कथन मुताबिक चोरी किये गये अपने हिस्से का कुल 60,000 रूपये को तथा थैला में रखे पास बुक, चेक बुक एवं ओप्पो कंपनी का एक स्कीन टच 01 नग मोबाईल व एक छोटा बटन वाला मोबाईल 02) नीरज कुमार सिसोदीया से हिस्से का कुल 59000 रूपये तथा चोरी करने के लिये उपयोग में लाये गये एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग बटन वाला एक सफेद रंग का लावा कंपनी का एवं एक हरा रंग का नोकिया कंपनी का छोटा मोबाईल व 11 नग सिम एवं कार हुडई एक्सटर क्रमांक एमपी 09 डीएफ 3236 किमती लगभग 8,00000 रूपये एवं डाªइविग लायसेस,बीमा, पेन कार्ड, एटीम, 03) प्रशांत सिसोदीया से हिस्से का कुल 59000 रूपये को हुडई एवं एक बडा रेडमी कंपनी का सिल्वर रंग का मोबाईल एवं एक छोटे बटन वाला ए.सी.ई कंपनी काले रंग का मोबाईल को समक्ष गवाहन के मेमोरडण्म के आधार पर उक्त आरोपीगण चोरी गई किमती 1,78,000 रूपये एवं कार किमती 800000 रूपये कुल जुमला किमती 9,78,000 हजार रूपये को गवाहो के समक्ष दिनांक 28.03.2024 को रात्रि में जप्त कर बजाप्ता शुमार किया गया है। विवेचना पर आरोपीयो के विरूद्व अपराध सदर धारा के तहत प्रथम दृष्टया अपराध सबुत पाये जाने पर दिनांक 28.03.2024 के क्रमशः 00ः40, 00ः50, 01ः00 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपीगणों ने अपने अपने मेमोरण्डम कथन में उक्त तीनो आरोपी व निरंजन सिसोदीया के साथ इस घटना के पूर्व दिनांक 11.03.2024 को जिला रायगढ में एक हॉटल में शादी हो रहा था जहॉ पर रात्रि में शादी मण्डप से सोने चांदी का जेवर एक सोने का चैन, दो सोने का रिग, सोने का कान का झुमका, सोने का सिक्का एक नग, चांदी का पायल एक जोडी और नगदी रकम करीब 70,000 रूपये को जो लेडिस बैग को चोरी कर आपस में बांट लिये चोरी किये गये सोने चांदी का जेवर को बेचने के लिये अपने साथी निरजन सिसोदीया देना बताये है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री पंकज पटेल, निरीक्षक तेजनाथ सिंह थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली,निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगडे थाना प्रभारी फास्टरपुर, उप निरी जी0 एस यादव, उप,निरीक्षक पारख राम साहू, प्र.आर.मनोज सिंह, भुवन चतुर्वेदी, आर.टेकसिंह साहू, विकास ठाकुर, मनोज टंडन, परमेश्वर जांगडे, दुर्गेश यादव, मांगन सिह ध्रुव, सिवील धुव्र, बुदेल पटेल, संजय पात्रे, तीजराम यादव, मुकेश ठाकुर, टिकेश्वर धुव्र सै0 भोप सिंह ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*सोशल मीडिया पर ‘‘चाईल्ड पोर्नोग्राफी’’ से संबंधित अश्लील कन्टेन्ट शेयर करने वालों के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अलग-अलग आरोपियों के विरूद्ध कुल 17 FIR दर्ज किया गया।*

0

मुंगेली पुलिस द्वारा सीसीपीडब्ल्यूसी योजनांतर्गत एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त साइबर टिपलाइन रिपोर्ट पर वैधानिक कार्यवाही के अनुक्रम में विभिन्न सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल प्लेटफॉर्म इत्यादि पर बच्चों से सबंधित अश्लील फोटो, वीडियो एवं अन्य कन्टेन्ट पोस्ट करने वालों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए जिले के विभिन्न थानों में 11 आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

श्री गिरिजा शंकर जायसवाल उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्षन में मुंगेली पुलिस द्वारा एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त साइबर टिपलाइन रिपोर्ट पर आई.टी.एक्ट की धारा 67A एवं 67B के तहत 24 घंटे के भीतर 17 प्रकरणों में अपराध पंजीबद्ध किये गये हैं।

थाना अनुसार साइबर टिपलाइन रिपोर्ट पर पंजीबद्ध अपराध एवं आरोपियों की सूची:-
*01 थाना सिटी कोतवाली मुंगेली* में अप. क्र. 145/24 धारा 67A, 67B आई.टी.एक्ट, अप. क्र. 146/24 धारा 67A, 67B आई.टी.एक्ट, अप. क्र. 147/24 धारा 67A, 67B आई.टी.एक्ट,
अप. क्र. 148/24 धारा 67A, 67B आई.टी.एक्ट, अप. क्र. 149/24 धारा 67A, 67B आई.टी.एक्ट,
कुल 05 प्रकरण में 05 आरोपी (01 संजय रूपवानी पिता हेमराज निवासी सिंधीकॉलोनी शिवाजी वार्ड
मुंगेली, 02 विनय डहरिया पिता रमेश निवासी कबीर वार्ड मुंगेली, 03 अविनाश देवांगन पिता सुरेन्द्र देवागंन निवासी राजेन्द्र वार्ड मुंगेली, 04 सागर यादव पिता संतोष यादव निवासी खत्री पारा मुंगेली, 05
त्रिवेन्द्र विश्वकर्मा पिता शरद निवासी इमलीपारा कबीर वार्ड मुंगेली)
*02 थाना लोरमी* में अप. क्र. 134/24 धारा 67B आई.टी.एक्ट, अप. क्र. 135/24 धारा 67B आई.टी.एक्ट,
अप. क्र. 136/24 धारा 67B आई.टी.एक्ट, अप. क्र. 137/24 धारा 67A, 67B आई.टी.एक्ट,
अप. क्र. 138/24 धारा 67B आई.टी.एक्ट, अप. क्र. 139/24 धारा 67B आई.टी.एक्ट,
कुल 06 प्रकरणों में 01 आरोपी – (श्याम सिंह राजपूत पिता दयाराम राजपूत निवासी ग्राम डोंगरीपारा, विचारपुर, सुक्ली, थाना लोरमी जिला मुंगेली)
*03 थाना पथरिया* में अप. क्र. 90/24 धारा 67B आई.टी.एक्ट, अप. क्र. 91/24 धारा 67B आई.टी.एक्ट,
अप. क्र. 92/24 धारा 67B आई.टी.एक्ट, अप. क्र. 93/24 धारा 67B आई.टी.एक्ट,
कुल 04 प्रकरण में 03 आरोपी – (01 पीनुस खुंटे पिता राजकुमार निवासी बदराठाकुर ग्राम चंदली,
02 टीकाराम पिता शिवपाली निवासी शांतिनगर स्कूल के पास पथरिया, 03 प्रेमलाल जायसवाल निवासी बदराठाकुर)
*04 थाना लालपुर* में अप. क्र. 88/24 धारा 67B आई.टी.एक्ट, अप. क्र. 89/24 धारा 67B आईटी एक्ट,
कुल 02 प्रकरण में 02 आरोपी – (01 शशिकांत पिता राजकुमार पाण्डेय, निवासी ग्राम जरोंधा बिलासपुर,
02 संजय रात्रे पिता अशोक रात्रे निवासी ग्राम बैगाकापा, करीलकुंडा थाना लोरमी)

*चर्च के गार्डन बने टंकी में गिरा अहिराज साप, देखने के होड़ में टंकी में गिरने से बाल बाल बचे लोग, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु।*

0

कोरबा –  मिशन रोड में बने चर्च गार्डन में उस समय लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी जब गार्डन के बीचों बीच टंकी में गिरे अहिराज साप पर लोगों की नज़र पड़ी फिर क्या था देखते ही देखते साप को देखने के लिए भीड़ बढ़ने लगी तभी अचानक से टंकी के किराने का हिस्सा टूट गया और लोग टंकी में गिरते गिरते बच गए जिसके बाद वहा उपस्थित लोगों ने बड़ी दुर्घटना की आशंका को भांपते हुए इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया जिसके फौरन बाद सारथी मिशन रोड चर्च पहुंचे और भीड़ को दूर रहने को कहा फिर सीढ़ी के मदद से टंकी के निचे उतरे और बड़ी सावधानी से अहिराज साप को बाहर निकाला फिर अहिराज साप के विषय में जानकारी दिया फिर उसे सुरक्षित डिब्बे में बंद किया तब जाकर सभी ने राहत भरी सास लिया फिर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया पहले के अपेक्षा अब लोगों में काफ़ी जागरुकता आई हैं जहां पहले साप देखते ही मार देते थे वहीं अब उसको बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते तत्काल रेस्क्यु टीम को जानकारी देते हैं।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा
हेल्प लाईन नंबर
8817534455,7999622151

*अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर कोरबा पुलिस ने तत्काल की कार्यवाही।*

0

13 लीटर महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ़्तार।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा जिला में सजग कोरबा अभियान चलाया जाकर गुण्डा बदमाशा, नशा का अवैध करोबार करने वाले एवं शांति व्यवस्था को भंग करने वालों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही किये जाने के लिए सर्व थाना / चौकी प्रभारीगण को निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय में पुलिस अधीक्षक महोदय को ग्रामीणों के द्वारा शिकायत की गई कि थाना बांगो के ग्राम नानलेपरा क्षेत्र में लम्बे समय से शराब बिक्री की जा रही है। जिसकी गंभीरता को समझते हुए तत्काल थाना प्रभारी बांगो को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

थाना बांगो पुलिस स्टाफ़ के द्वारा शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी सकुन साय सारथी पिता स्व. रतन साय सारथी उम्र 59 साल साकिन नानलेपरा थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.) से हाथ भट्ठी से निर्मित 06 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी रामाधार धनुहार पिता पंचम सिंह धनुहार उम्र 32 साल साकिन नान लेपरा बसाहट जिला कोरबा (छ.ग.) से हाथ भ‌ट्ठी से निर्मित 07 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर गिरफ़्तार किया गया। आरोपियो के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ़्तार कर दिनांक 30.03.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

*चोरी की गई 12 मोटरसाइकिल के साथ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

मोटर सायकिल चोर गिरोह के 06 आरोपियों पर की गई कार्यवाही।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एंव अति० पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस चौहान,नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का कोरबा के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्रांतर्गत मोटर सायकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा थाना प्रभारी उरगा के नेतृत्व में लगातार पेट्रोलिंग कर कार्यवाही की जा रहीं है। इसी कड़ी में उरगा पुलिस के द्वारा दिनांक 31.01.2024 को प्रार्थी दीनानाथ सिंह आयाम पिता अर्जुन सिंह आयाम उम्र 26 वर्ष सा० लैंगा थाना पसान का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.01.2024 को वह अपने दोस्त दिक्षगंत भारद्वाज के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने अपनी मोटर सायकल CG-12-AX-9635 अपाचे से देवरमाल आया था। अपनी मोटर सायकल को घर के सामने मेन गेट के सामने पार्क किया था, सुबह आकर देखा तो मोटर सायकल वहाँ नहीं थी कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 41/24 धारा 379 भादवि कायम कर पता तलाश में लिया गया। पतासाजी के दौरान दिनांक 28.03.2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि मोहनपुर बरीडिह निवासी दीपक कुमार कुर्रे पिता कौशल प्रसाद कुर्रे एक लाल रंग की अपाचे मोटर सायकल बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहा है कि सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी दीपक कुमार कुर्रे को पकड़कर पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिसके द्वारा अपने अन्य साथीयों के साथ मिलकर उरगा क्षेत्र व उसके आस-पास के क्षेत्रों में मोटर सायकल चोरी करते थे। जिसे बिट्टू उर्फ विकल कुमार मांझी बेचने के लिए अपने पास रख लेता था। आरोपी दीपक रात्रे के निशान देही पर एक लाल रंग की अपाचे मोटर सायकल कमांक CG-12-AX-9635 बरामद किया गया।

आरोपी के बताये अनुसार अन्य आरोपी करन वैश्णव पिता ब्रम्हानंद वैश्णव, राकेश कुमार रात्रे पिता फिरत राम रात्रे, कन्हैया यादव पिता शिव कुमार यादव व दुबराज लहरे पिता महावीर लहरे को पकड़ कर पुछताछ करने पर 01 वर्ष से उरगा क्षेत्र व आस-पास के क्षेत्रों से मोटर सायकल चोरी करना बताये। आरोपीयों के निशादेही पर कुल 12 नग मोटर सायकल बरामद कर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। जप्त किये 12 नग मोटर सायकल में से थाना उरगा क्षेत्र चोरी गए 02 मोटर सायकल को थाना उरगा के अपराध कमांक 198/23 व 41/24 धारा 379 भादवि में जप्त किया गया है। शेष 10 मोटर सायकल को धारा 102 जा०फौ० के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करने पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, स.उ.नि. अनिल खाण्डे, महिला प्रधान आरक्षक गीता तिर्की, आरक्षक कौशल महिलांगे, प्रेम साहु, राज कुमार साहु, राम कुमार पाटले की अहम भूमिका रही।

नीचे चोरी हुए वाहनों की सूची दी जा रही और ये अपील की जा रही है कि अगर ये गाड़ी आपकी या आपके परिचित कि है तो थाना उरगा में संपर्क करे:-

1. एसपी साईन मोटर सायकल नीले रंग इंजन नम्बर ME4JC835LMG087723 चेसिस नम्बर JC83EG2184601
2. एच’ एफ डिलक्स नीले रंग मोटर सायकल इंजन नम्बर HA11CMJ4C15766 चेसिस नम्बर MBLHA7152J4C15959
3. होंडा साइन काला रंग इंजन नम्बर JC65E70481244 चेसिस नम्बर ME4JC651DG7320930
4. सीडी डिलक्स काला नीले रंग CG10EB7902 इंजन नम्बर 06F29E32811 चेसिस नम्बर 06F29F325
5. पैशन प्रो काला रंग CG12AM0985 इंजन नम्बर HA10========== चेसिस नम्बर MBLHAR187JHJ07736
6. एक प्लेटिना काला भुरा रंग CG12L7994 इंजन नम्बर DUMBRC47949 चेसिस नम्बर MD2000Z2ZRWC09740
7. पैशन इंजन लाल काला रंग नम्बर HA10ENCGG72388 चेसिस नम्बर MBLHA10AWCGG24004
8. अपाचे 160 लाल रंग वाहन कमांक CG12AX9635 इंजन नम्बर AE7NJ2709889 चेसिस नम्बर MD637AE71K2AL1457
9. स्कूटी डेस्टीनी नीले रंग वाहन कमांक……. इंजन नम्बर JF17EANGH07789 चेसिस नम्बर MBLIJFW24XNGH06822
10. स्प्लेन्डर प्लस लाल काला रंग वाहन कमांक CG12AE0528 इंजन नम्बर HA10EJCHH33228 चेसिस नम्बर MBLHA10AMCHH84196
11. Passion Pro काला रंग क्रमांक – CG-12-AY-9087 इंजन नम्बर- HAJOACJMB71775 चेचिस नम्बर- MBLHARJ80JHB35526
12. HF Deluxe काला नीले रंग इंजन नम्बर – HAJJEN JUL15870 चेचिस नम्बर MBLHAR23474208469

नाम आरोपी-
01. दीपक कुमार कुर्रे पिता कौशल प्रसाद कुर्रे उम्र 20 वर्ष सा. मोहनपुर बरीडिह थाना उरगा जिला कोरबा
02. बिट्टू उर्फ विकल कुमार मांझी पिता नारायण प्रसाद मांझी उम्र 36 वर्ष सा. अखरापाली थाना उरगा जिला कोरबा (छ.ग.)
03. करन वैश्णव पिता ब्रम्हानंद वैश्णव उम्र 39 वर्ष सा. कुदूरमाल थाना उरगा जिला कोरबा (छ.ग.)
04. राकेश कुमार रात्रे पिता फिरत राम रात्रे उम्र 25 वर्ष सा. अखरापाली थाना उरगा जिला कोरबा
05. कन्हैया यादव पिता शिव कुमार यादव उम्र 19 वर्ष सा. बरीडिह थाना उरगा जिला कोरबा
06. दुबराज लहरे पिता महावीर लहरे उम्र 19 वर्ष सा. सण्डैल थाना उरगा जिला कोरबा

*पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ.संजीव शुक्ला द्वारा किया गया जिला कोरबा का वार्षिक निरीक्षण।*

0

रक्षित केन्द्र में ली गई परेड की सलामी। परेड का कराया गया मार्च पास्ट एवं स्कॉट ड्रिल।

अधिकारी/कर्मचारियों की समस्या के निराकरण हेतु किया गया दरबार का आयोजन।

कोरबा – पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ .संजीव शुक्ला द्वारा दिनांक 29.03.2024 को जिला कोरबा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें सर्वप्रथम श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय का पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर ज़िले में स्वागत किया।उसके बाद पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात् परेड का निरीक्षण किये। परेड निरीक्षण में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण एवं टोलीवार परेड कराया गया, जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात् श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा किट परेड निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों से उन्हें प्राप्त किट सामग्रियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय के द्वारा रक्षित केन्द्र के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें वाहन शाखा एवं रक्षित केन्द्र के सभी वाहनों तथा दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये। इसके पश्चात् स्टोर शाखा का निरीक्षण किये, जिसमें सभी सामग्रियों के रख-रखाव, सही समय पर वितरण हेतु निर्देश दिये, साथ ही आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने तथा साफ सफाई के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में पुलिस महानिरीक्षक महोदय जिला पुलिस कोरबा के अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू हुए एवं उनकी समस्याओं के निराकरण करने हेतु कार्यवाही का आश्वासन दिये साथ ही दरबार में थाना/चौकी में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को थाना में आने वाले पीड़ितों की समस्याओं का उचित निराकरण एवं अच्छा व्यवहार करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

इसके पश्चात् श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर उनके शाखाओं के कार्यों की जानकारी ली। जिसमें सेवा पुस्तिका में आवश्यक प्रविष्टियों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति, लंबित पेंशन प्रकरणों, विभागीय भविष्य निधि, जिले में चल रहे निर्माण कार्यों, बजट की स्थिति, न्यायालय संबंधी प्रकरणों, निलंबित अधिकारी/कर्मचारियों तथा उनके अपील, अवकाश निराकरण आदि के संबंध में जानकारी ली तथा थाना/चौकी में पदस्थ कर्मचारियों से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा अनावश्‍यक लंबित नहीं रखने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस. चौहान व श्रीमती नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रवींद्र मीणा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती प्रतिभा मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी कटघोरा श्री पंकज ठाकुर तथा थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

*हत्या के अनसुलझे मामले का खुलासा,बेटा ही निकला आरोपी – गिरफ्तार।*

0

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.03.2024 को सूचक रूद्र कुमार बियार पिता रेशम लाल बियार उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम गुमिया थाना हरदीबाजार जिला कोरबा ने मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि दिनांक 26.03.2024 को सुबह करीबन 04:00 बजे ग्राम गुमिया निवासी नर्मदा कुमार बियार इसे फोन कर सूचना दिया कि उसका पिता जी गिरधारी लाल बियार अपने घर के कमरा में मृत अवस्था में पड़ा है। तब ग्रामीणों के साथ मौका पर जाकर देखा मृतक गिरधारी लाल बियार अपने घर में कमरा के फर्स पर पड़ा था । मृतक के सिर पर चोंट का निशान तथा खून निकलकर चेहरे तक बहा था । सूचक द्वारा मृतक के पुत्र से पूछने पर बताया कि दिनांक 25.03.2024 को दोपहर में उसकी पत्नी के साथ मृतक का झगड़ा हुआ था। रिपोर्ट पर मर्ग क्र 11/2022 धारा 174 जा.फौ कायम कर जॉच कार्यवाही में लिया गया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, श्रीमति नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रविन्द्र मीना (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मौका पर सीन ऑफ काईम प्रभारी श्री सत्यजीत कोसरिया से घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया। जॉच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 25.03.2024 को होली त्यौहार के दिन मृतक गिरधारी लाल बियार तथा आरोपी (मृतक का पुत्र) नर्मदा कुमार बियार दोनों शराब के नशे में गांव में होली त्यौहार मनाये इस दौरान आरोपी की पत्नि अनिता बियार तथा मृतक के मध्य खाना देने की बात पर झगड़ा हुआ जिस पर अनिता बियार तथा मृतक एक दूसरे के साथ मारपीट किये थे। दोनों को ही सिर पर चोंटे आई थी। अनिता बियार घटना के बाद घर से हरदीबाजार आ गई थी। इसके बाद आरोपी नर्मदा कुमार बियार द्वारा अपने पिता के साथ विवाद किया कि उसके पत्नि अनिता के साथ मृतक जबरन मारपीट किया जिससे उसकी पत्नी अनिता बियार अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से चली गई । आरोपी नर्मदा कुमार बियार अपने पिता मृतक गिरधारी लाल बियार अपने पिता को गला घोंटकर हत्या कर दिया तथा शव को बायें तरफ करवट कर कमरे का दरवाजा को बंद कर अपने कमरे में जाकर सो गया इसके बाद मृतक की पत्नी जो अत्यधिक वृद्ध है गांव के तरफ से आने पर उसे भी सोने बोल दिया तथा देर रात्रि होने पर आरोपी अपने माँ को बोला कि उसके पिता मृतक गिरधारी लाल बियार को खाना खिला दो तब मृतक की पत्नी मृतक के कमरा में जाकर आवाज देने पर कोई हलचल नही हुआ तब मृतक की पत्नी आरोपी के पास जाकर मृतक को उठाने बोली तब आरोपी द्वारा अपने पिता मृतक के कमरे के बाहर जाकर आवाज देने का बहाना कर अपनी माँ को बोला कि अंदर से कोई हलचल नही हो रही है। इसके बाद आरोपी अपने मों के साथ कमरा के अंदर जाकर मृतक का उठाने का बहाना करने लगा मृतक के नही उठने पर रोने चिल्लाने नाटक कर अपने पिता के मृत्यु होने की सूचना अन्य रिश्तेदारों को दिया है। प्रकरण की विवेचना के दौरान गवाहों का कथन, घटना स्थल का निरीक्षण तथा मृतक के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया तथा पोस्ट मार्टम कर्ता डॉक्टर से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें मृतक की हत्या गला घोंटने से होना रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 116/2024 धारा 302, 201 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी नर्मदा कुमार बियार से हिकमत अमली के साथ पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी ने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि दिनांक 25.03.2024 को होली त्यौहार की रोज मृतक इसके पत्नि के साथ मारपीट करने से पत्नि अपने बच्चों को लेकर चली गई जिससे आरोपी काफी क्षुब्ध था । आरोपी तथा उसकी पत्नि का विवाह 2020 से हुआ तब से लेकर घटना दिनांक तक आरोपी की पत्नि और मृतक का विवाद झगड़ा हमेशा होता रहता था। घर में कलह की स्थिति के कारण आरोपी ने अपने पिता गिरधारी लाल बियार की गला घोंट कर हत्या कर दिया हत्या की घटना को छिपाते हुए सामान्य मृत्यु होने की अपने परिजनों व ग्रामीणों को बताया । आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर पितृ हंता आरोपी को गिरफ्तार किया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है।