Home Blog Page 674

*ओवर स्पीड से होने वाले एक्सीडेंट को देखते हुए की जा रही है कार्यवाही।*

0

पुलिस के द्वारा ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर 41 प्रकरण दर्ज किए गए।

ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों से लगभग 47000 रुपए समन शुल्क जमा कराया गया।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवर स्पीड गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर जिले के सभी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही किया गया है।

कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करते हुए 2 दिन में 41 प्रकरणों में लगभग कुल 47000 रुपए वसूले के साथ-साथ उनका लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि इस साल आज दिनांक तक कुल 99 लोगों पर ओवर स्पीड वाहन चलाने पर कार्यवाही की गई है जिसमें 123000 रुपए का समन शुल्क जमा कराया गया है।

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वाहन ना चलाएं ना ही शराब पीकर वाहन चलाऐ और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी किया जा रहा है।

 

*प्रशिक्षण में जितने अच्छे से सीखेंगे, चुनाव कराना उतना ही होगा आसान : कलेक्टर।*

0

प्रशिक्षण ले रही महिला मतदान दल का कलेक्टर ने बढ़ाया मनोबल।

लोकसभा चुनाव में कोरबा विधानसभा की कमान सम्हालेंगी महिलाएं।

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मतदान दलों के अधिकारियों को कोरबा जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी निर्वाचन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कोरबा एवं कटघोरा विधानसभा में आयोजित प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया और मतदान दलों के अधिकारियों से कहा कि किसी भी कार्य को बहुत सरल और बहुत कठिन नहीं समझना चाहिए। निर्वाचन का कार्य चरणबद्ध तरीकों पर आधारित वह प्रक्रिया है, जो कि प्रशिक्षण पर टिका है। मास्टर ट्रेनर जितने अच्छे से प्रशिक्षण देंगे और मतदान दल के अधिकारी जितने गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, उनके लिए निर्वाचन कराना उतना ही आसान हो जाएगा। उन्होंने कोरबा विधानसभा में निर्वाचन कार्य की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्हालने वाली महिलाओं को चुनाव कार्य से न घबराने की बात कहते हुए आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने और निर्वाचन आयोग की दिशा-निर्देशानुसार प्रक्रिया का पालन करते हुए निर्वाचन के कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न कराने प्रेरित किया।

कलेक्टर श्री वसंत ने आज से प्रारंभ हुए मतदान दलों के प्रशिक्षणार्थियों को निर्वाचन कार्य की गंभीरता और जिम्मेदारी से अवगत कराया। उन्होंने विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01, स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला अधिकारियों से कहा कि मास्टर ट्रेनर द्वारा दी जा रही जानकारियों को अच्छे से समझें और ईवीएम से मतदान कराने के अलावा आवश्यक प्रपत्रों को सही-सही भरने के विषय में जानकारी हासिल करें। प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की शंका हो, तो मास्टर ट्रेनर से बार-बार पूछें। कलेक्टर ने महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत कोरबा विधानसभा में निर्वाचन कार्य की सम्पूर्ण जिम्मेदारी महिलाएं सम्हाल रहीं हैं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में आपकी भागीदारी होगी। उन्होंने महिला पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एक, दो और तीन के जिम्मेदारियों की जानकारी देते कहा कि सम्पूर्ण रूप से प्रशिक्षित करके ही आपको मतदान कार्य हेतु भेजा जाएगा। इस दौरान किसी भी समस्या व शंका को दूर करने प्रशासन की टीम आपके साथ रहेगी। कलेक्टर ने मतदान केंद्रों में महिलाओं की सुरक्षा तथा सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने की जानकारी दी। उन्होंने मॉकपोल, सीआरसी की जानकारी देते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन शत-प्रतिशत सुरक्षित व सही है। इसकी विश्वसनीयता पर किसी प्रकार का शंका नहीं किया जा सकता। इसलिए बिना किसी दबाव के निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान संपन्न कराएं। जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई और सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री श्रीकांत वर्मा ने भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को निर्वाचन कार्य आसानी से संपन्न कराने महत्वपूर्ण जानकारी दी।
गौरतलब है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत निर्वाचन की प्रक्रिया में इस बार कोरबा विधानसभा क्षेत्र के 249 मतदान केंद्रों में पहली बार पीठासीन अधिकारी से लेकर अन्य मतदान कर्मचारियों के रूप में महिलाएं होंगी। महिलाओं द्वारा निर्वाचन कार्य सफलता पूर्वक संपादित किया जा सके और लोकतंत्र के इस महापर्व में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके, इस दिशा में पहल करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत द्वारा उन्हें बारिकी से निर्वाचन कार्यों का प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सेक्टर अधिकारियों को भी प्रशिक्षण में शामिल होकर आपस में समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरबा जिले में लोकसभा निर्वाचन में लगभग 5500 अधिकारी-कर्मचारी अपनी भागीदारी देंगे।

पहला ट्रेनिंग है यह मानकर ट्रेनिंग लें –
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कटघोरा के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान दलों के अधिकारियों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में गलती की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। निर्वाचन का कार्य गंभीरता एवं पारदर्शिता से जुड़ा होता है। कुछ लोग पहले भी निर्वाचन कार्य में जिम्मेदारी सम्हाल चुके हैं। ऐसे लोग प्रशिक्षण के दौरान यह मानकर चलें कि यह ट्रेनिंग उनकी पहली ट्रेनिंग है। उन्होंने किसी को भी अति आत्मविश्वास में रहकर निर्वाचन कार्य नहीं करने की बात कही,ताकि गलतियां न हो। कलेक्टर ने मतदान दलों के अधिकारियों-कर्मचारियों को यह भी बताया कि इस बार कटघोरा तथा पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों को सामग्री का वितरण शासकीय महाविद्यालय कटघोरा से किया जाएगा। कलेक्टर ने संगवारी मतदान केंद्र के विषय में भी जानकारी दी।

*आचार संहिता लागू होने के बाद जांच अभियान हुआ तेज*

0

*28 करोड़ की नगदी और वस्तुएं जब्त*

रायपुर / राज्य में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के लिए 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 31 मार्च तक की स्थिति में 28 करोड़ 34 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें 8 करोड़ 12 लाख रुपए की नगद राशि शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान विगत 31 मार्च तक 22 हजार 775 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 52 लाख रुपए है। साथ ही 1 करोड़ 52 लाख रुपए कीमत की 827 किलो अन्य नशीली वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। सघन जाँच अभियान के दौरान 94 लाख रुपए कीमत के 23.15 किलोग्राम कीमती आभूषण तथा रत्न भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां, जिनकी कीमत 17 करोड़ 24 लाख रुपए है, भी जब्त की गई हैं।

*बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाला गिरफ्तार*

0


रायपुर – प्रार्थी अनिल सिंह चंदेल ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मारूती साल्टियर, बंगला नंबर- 04, खम्हारडीह, रायपुर में रहता है तथा शासकीय ठेकेदारी का कार्य करता है। प्रार्थी का कार्यालय-डी/1 फरीश्ता काम्पलेक्स, शहीद स्मारक भवन के बाजू, जी.ई. रोड, रायपुर में स्थित है। प्रार्थी का वाहन चालक मिनकेतन साव दिनांक 24.01.2024 को प्रार्थी को बिना बताये प्रार्थी के कार्यालय की दोपहिया वाहन तथा उसके चारपहिया वाहन में रखे नगदी रकम को लेकर फरार हो गया था। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 84/2024 धारा 381 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबध्ंा में प्रार्थी तथा उसके कार्यालय के कार्यरत् कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में आरोपी मिनकेतन साव की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अरोपी के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी मिनकेतन साव को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से चोरी की दोपहिया वाहन कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी – मिनकेतन साव पिता युधिष्ठिर साव उम्र 36 साल निवासी ग्राम बुनगा थाना पुसौर जिला रायगढ़।*

*भाभी ने नशीला पदार्थ देकर ननद का कराया रेप,बनाई वीडियो*

0

देहरादून। भाभी ने नाबालिग ननद को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी को बुलाया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता की भाभी ने फोटो और वीडियो भी बनाया। पटेलनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की भाभी और पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।नाबालिग लड़की के पिता ने पटेलनगर थाने में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 26 मार्च की रात वह पत्नी के पास अस्पताल में चले गए। आरोप है कि इस दौरान उनके बेटे की पत्नी ने 17 वर्षीय बेटी को शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। वह बेहोश हो गई।आरोप है कि इस दौरान बहू ने पड़ोस में रहने वाले युवक को बुलाया। उसने बेहोश किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी बहू ने प्राइवेट पलों का वीडियो बना लिया। इसके बाद दुष्कर्म का आरोपी और पीड़िता की भाभी किसी को न बताने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने लगे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

*शासकीय महाविद्यालयों में स्वीप गतिविधियां लगातार जारी*

0

विविध प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया जा रहा मतदाता जागरूकता का संदेश।

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर महाविद्यालयों में निरंतर स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के मध्य नारा लेखन, रंगोली, पेंटिंग, निबंध, भाषण, वाद-विवाद, नुक्कड़-नाटक, मानव श्रृंखला जैसे गतिविधियां आयोजित कर उन्हें मतदान की महत्ता की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने, अपने घर-परिवार, गली-मोहल्ले, बसाहटों में मतदान की उपयोगिता के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।


इसी कड़ी में शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में मतदाता जागरूकता के तहत स्वीप गतिविधि का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में महाविद्यालय के अध्ययनरत् विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मिनीमाता कॉलेज में छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित सुंदर व आकर्षक रंगोली का निर्माण कर मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता का संचार किया। इसी प्रकार नवीन महाविद्यालय पाली में मतदाता जागरूकता के विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर छात्र-छात्राओं के मध्य मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आगामी चुनाव में निश्चित रूप से वोट देने एवं अन्य मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

*सुने मकान में चोरी करने वाले चोर चढे पुलिस के हत्थे।*

0

​चोरी का फ्रिज, एलईडी टीवी वासिंग मशीन जप्त।


कोरबा – मामला का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना दीपका के अपराध क्रमांक 147/2024 धारा 457, 380 भादवि का प्रार्थी पंकज कुमार यादव निवासी प्रगतिनगर दीपका कालोनी का रिपोर्ट किया कि दिनांक 26/1/2024 से दिनांक 29/01/2024 तक छुट्टी में अपने पैतृक ग्राम गया था तब इसके मकान का ताला तोड कर अज्ञात चोर फ्रिज,वासिग मशीन व घरेलु सामान को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है इसी प्रकार अपराध क्रमांक 148/2024 धारा 457/ 380 भादवि का प्रार्थी जितेन्द्र कुमार दुबे निवासी प्रगतिनगर दीपका कालोनी का रिपोर्ट किया की यह दिनांक 13/01/2024 से 25/1/2024 तक छुट्टी मे था इस दौरान इसके मकान के पीछे दरवाजा को तोड कर अज्ञात चोर घर अंदर से वासिग मशीन, माईक्रो ओवन व घरेलु समान चोरी कर ले गया है।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी मे लिया गया मामले की जानकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्रीर् सिद्धार्थ तिवारी भा0पु0से0 अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू बी एस चौहान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री रविन्द्र कुमार मीना को प्रकरण के हालात से अवगत कराकर एवं दिशा निर्देश मार्गदर्शन प्राप्त कर विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर आरोपी मन्नु सिंह को घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर मेमोरण्डम कथनानुसार चोरी का फ्रिज एवं वासिग मशीन जप्त किया गया तथा खरीदार आरोपी संतोष कुमार गुप्ता से चोरी का माल तथा खरीदार आरोपी सुनील कुमार गुप्ता से वासिग मशीन जप्त किया गया। आरोपी से कुल 150000रूपये की चोरी की मशरूका जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। एक अन्य फरार आरोपी छोटू की पतासाजी की जा रही है।

*विशेष अभियान चलाकर दो दिनों में कुल 143 स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट तामील किया गया।*

0

37 साल और 32 साल से फरार वारंटी को भी विशेष अभियान के तहत पकड़ा गया।

कोरबा  – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बेसिक पुलिसिंग के तहत जिले में शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान के निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारी के द्वारा कार्यवाही किया गया है।

पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा लगातार 2 दिनों से सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत फरार वारंटियों की सूची तैयार कर थाना स्तर पर टीमें बनाई गई है जिसके द्वारा सक्रिय मुखबीरों से सूचनाओं लेकर एवं दीगर जिले के फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया। विशेष कर कई सालों से फरार वारंटियों की भी पता तलाश कर दबिश दिया गया (गंभीर अपराध चोरी, लुट 420 आदि) में संलिप्त वारंटियों की गिरफ्तारी की गई। कोरबा पुलिस के द्वारा 50 स्थाई वारंट और 93 गिरफ़्तारी वारंट कुल 143 वारंट तामील किए गए।

थाना बाल्को के द्वारा 37 साल और 32 साल से फ़रार 2 आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल दाखिल किया गया।

चौकी मानिकपुर के द्वारा 15 साल से फ़रार आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया।

थाना पसान के द्वारा 9 साल पुराने 1 स्थाई वारंटी को पकड़ कर जेल दाखिल किया। उसी तरह थाना बांगो और चौकी रजगामार के द्वारा 8 साल से फ़रार 3 स्थाई वारंटी को तामील किया।

ज्ञात हो कि पहले भी कोरबा पुलिस के द्वारा ये अभियान चलाया गया था जिसमें कुल 173 वारंट की तामिली की गई थी।

इस अभियान में जिले के सभी थाना ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वारंटी की गिरफ्तारी इनके द्वारा किया गया। जिसमें थाना कोतवाली,मानिकपुर, बाल्को, उरगा, दर्री, कूसमुंडा, बाँकी मोंगरा, हर्दीबाज़ार, दीपका, करतला, कटघोरा, बांगो, कोरबी सभी थाना के द्वारा जिले के साथ-साथ दीगर जिले में भी दबिश देकर फरार वारंटी की पता तलाश किया गया। फरार वारंटियों के खिलाफ कोरबा पुलिस के द्वारा विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

*पत्नी को गैरों से संबंध बनाने का डालता था दवाब, नहीं मानी तो दी ऐसी प्रतारणा पढ़िये पूरी खबर*

0

कानपुर। विवाहिता ने पति और ससुरालीजन पर देह व्यापार करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुरालवाले उस पर भी दूसरों से अवैध संबंध का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर उसे पीटा और 20 दिनों तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा।

वह किसी तरह से भागकर मायके पहुंची और पति समेत छह आरोपितों के खिलाफ बर्रा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

बर्रा थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी करीब चार साल पहले नौबस्ता क्षेत्र के युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसे जानकारी हुई कि ससुरालीजन देह व्यापार में सम्मलित हैं। पति से विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर पीटा। सास व ननद ने जलता चूल्हा उस पर फेंककर जलाने का प्रयास किया।

आरोप है कि पति व ससुरालीजन उसे भी देह व्यापार में भेजने का दबाव बनाने लगे। जब विरोध किया तो 20 दिनों तक उसे कमरे में बंद कर रखा। कई दिनों तक तो भूखा रखा। वह बहाने से बाहर निकली और मायके वालों को आपबीती बयां की। पीड़िता ने आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

*चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल से, मंदिर के दिवालों पर मनोकामना लिखकर माता से बात करते हैं भक्त*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर। 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र की शुरूआत होने वाली है और माता के देवालयों में फिर भक्तों की भीड़ उम़ड़ने लगेगी। जांजगीर में स्थित मां मनका दाई मंदिर है जहां माता और भक्तों के बीच संवाद का अनोखा तरीका है। यहां भक्त माता से अपनी सीधी बात कहते हैं। माता भी भक्तों की फरियाद सुनती हैं और उनकी मनोकमाना पूरी करती है। बात अजीब है, पर सत्य है। दरअसल, जांजगीर चांपा जिले के खोखरा में विराजित मां मनका दाई मंदिर के दिवालों पर हजारों की संख्या में भक्त अपनी बात व मनोकामना लिखकर माता से सीधे बात करते हैं। माता भी उनकी फरियाद को पूरी करती है, यही वजह है कि अब दिनों दिन दीवारों पर संदेशों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोई भी, कैसी भी अर्जी हो भक्त इस मंदिर में आकर दीवारों पर लिखते हैं जो कि उनके मनोकामना बताने का तरीका भी अनोखा है। भक्तगण मुख्य मंदिर के दीवार पर अपनी प्रार्थना लिखते हैं। इसे माता और भक्तों के संवाद का तरीका मान सकते हैं। शायद भक्तों को लगता है कि ऐसे दीवार में अपनी बात लिखने से मां मनका दाई तक वह बात पहुंचती है और पूर्ण फलिभूत होती है। भक्‍तों की कई समस्या, मांग और कामना होती है, वह मंदिर में माता के पास अपना दुखड़ा लेकर आते हैं। पूजा उपासना चड़ावे के साथ ही वे मां मनका से सीधे बात करना चाहते हैं।