Home Blog Page 673

*तलवार लहराने वाले आरोपी को करतला पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

 

​
कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.04.2024 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिला कि ग्राम नवाडीह निवासी बुधराम जाहिरे के द्वारा अपने गांव के गली में लोहे के कत्ता नुमा तलवार को लहराकर लोगों को डरा रहा है। सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के दिशा निर्देश, अति पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा यूबीएस चौहान (रापुसे) एवं एसडीओपी बी मिंज (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करतला आशीष कुमार सिंह ने अपने अधिनस्थ प्रआर पदमन सिंह तथा स्टाफ को त्वरित एक्शन मोड में लाते हुए ग्राम नवाहीह रवाना किया जहां आरोपी बुधराम जाहिरे को लोहे के तलवार नुमा कत्ता के साथ रंगे हाथ पकडकर गया तथा आरोपी बुधराम जाहिरे को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट का कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। इस संपूर्ण कार्यवाही में करतला पुलिस की भूमिका सराहनीय रही है।

*निगरानी बदमाश और हत्या के मामले मे जमानत पर रिहा आरोपी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार।*

0

सायबर सेल कोरबा एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

दोनो आरोपियों के कब्जे से 01 नग देशी पिस्टल 04 नग कारतूस को पुलिस ने किया बरामद।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र कुमार मीना तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में पुलिस के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत् लगातार गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर देशी शराब दुकान रामपुर के पास दो व्यक्ति नशे कि हालत मे है तथा उनके पास एक पिस्टलनुमा हथियार रखे है कि सूचना पर सायबर सेल कोरबा तथा थाना सिविल लाईन रामपुर की संयुक्त टीम बनाकर सूचना तस्दीक हेतु रवाना होकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी मनोज यादव उर्फ भतखऊआ पिता स्व. श्यामरथ यादव उम्र 28 वर्ष निवासी सिंचाई कालोनी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला- कोरबा तथा दिनेश सोनी पिता स्व. नेतालाल सोनी उम्र 37 वर्ष साकिन भदरापारा थाना बालको नगर कोरबा जिला कोरबा मिले। जोकि पूर्व मे गंभीर अपराधों के आरोपी है जिसमे आरोपी मनोज यादव उर्फ भतखऊआ चौकी मानिकपुर के हत्या के मामले मे आजीवन कारावास का सजायाप्ति है जो कि बिलासपुर सेंट्रल जेल से जमानत पर है। जिनके कब्जे से 01 नग लोहे का पिस्टलनुमा 7.65 एमएम का देशी हथियार तथा 04 नग जिंदा कारतूस मिला। जिसके संबंध मे आरोपियों का कृत्य उपरोक्त अपराध धारा सदर का सबुत पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 216/2024 धारा 25 आर्मस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

आरोपीयों का पूर्व के अपराधिक मामलेः-

01. मनोज यादव उर्फ मतखऊआ पिता स्व. श्यामस्थ यादव उम्र 28 वर्ष निवासी सिंचाई कालोनी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला- कोरबा (छ.ग.)

▪️चौकी मानिकपुर के अपराध क्रमांक 250/2019 धारा 302, 397, 34 भादवि.
▪️थाना सिविल लाईन रामपुर के अप.क्र. 433/2004 धारा 379,411 भादवि.
▪️थाना सिविल लाईन रामपुर के अप.क्र. 631/2005 धारा 457,380 भादवि.
▪️थाना सिविल लाईन रामपुर के अप.क्र. 630/2005 धारा 457,380 भादवि.
▪️थाना सिविल लाईन रामपुर के अप.क्र. 412/2006 धारा 457,380 भादवि.
▪️थाना सिविल लाईन रामपुर के अप.क्र. 944/2006 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट.
▪️थाना सिविल लाईन रामपुर के अप.क्र. 393/2017 धारा 392,34 भादवि
▪️थाना सिविल लाईन रामपुर के अप.क्र. 668/2018 धारा 25 आर्म्स एक्ट.
▪️थाना सिविल लाईन रामपुर के अप.क्र. 270/2018 धारा 294,323,504,34 भादवि
▪️थाना सिविल लाईन रामपुर मे निगरानी बदमाश।

02. दिनेश सोनी पिता स्व. नेतालाल सोनी उम्र 37 वर्ष साकिन भदरापारा थाना बालको नगर कोरबा जिला कोरबा (छ.ग.)

▪️थाना सिविल लाईन रामपुर के अप.क्र. 183/2016 धारा 302, 450 भादवि. 396,120 बी भादवि.

इस महत्वपुर्ण कार्यवाही मे नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र मीना के नेतृत्व मे कोरबा सायबर सेल प्रभारी सउनि. अजय सोनवानी, थाना सिविल लाईन रामपुर प्रभारी उनि. सुमनलाल पोया, सउनि ललित जयसवाल, आर. संदीप भगत, सायबर सेल से प्र.आर. गुनाराम सिन्हा, आर. प्रशांत सिंह, आर. आलोक टोप्पो, आर विरकेश्वर प्रताप सिंह का योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक कोरबा ने बताया की गुण्डागर्दी की घटनाओं को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए अपराधियों, गुण्डे, मवाली तथा हुडदंगीयों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कोरबा पुलिस जन सहयोग से सुरक्षा का बोध कराने अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।

*सायबर फ्राड का नया तरीका – फर्जी पुलिस, वकील, न्यायालय के बाबू बनकर सायबर फ्राड करते हैं।*

0

ऑनलाइन एफआईआर से नंबर प्राप्त कर किया जा रहा है सायबर फ्राड।

कोरबा – श्री सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक के द्वारा सजग कोरबा अभियान के माध्यम से ठगी के नए तरीकों के बारे में जिले वासियों को जागरूक किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्य के पुलिस पोर्टल को खोलकर वहॉ के दर्ज हुए प्रकरण में दिये गये प्रार्थीयों के मोबाईल नम्बर को ऑनलाइन के माध्यम से देखा जा सकता है। जिसका फायदा ठगी करने वाले गिरोह उठते हैं और उन नंबरों पर फोन कर अपने आप को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पुलिस अधिकारी बनकर, वकील बनकर, न्यायालय के बाबू या अधिकारी बनकर उनके प्रकरण में कार्यवाही के नाम पर पैसों की मांग करते हैं उनसे ठगी करने का प्रयास करते हैं ऐसा किसी भी प्रकार का फोन कॉल आता है तो उसे नजर अंदाज करें या नजदीकी थाना में इसकी जानकारी देवें।

सजग कोरबा के माध्यम से ठगी के नए तरीके से बचने के उपाय।

◼️पुलिस पोर्टल में FIR दर्ज कराते समय आवेदक या प्रार्थी अपना मोबाइल नंबर अंकित ना करवाएं
◼️अगर आपके पास पुलिस बनकर, वकील बनकर, कोर्ट का बाबू या अधिकारी बनकर फोन आता है तो उसे नजरअंदाज करें।
◼️अगर कोई कैसे को निपटाने या कैसे को जितवाने के एवज में पैसा मांगता है तो उसे पैसा ना दे।
◼️अगर कोई अनजान नंबर से फोन आता है और पैसे की मांग करता है तो उसे पैसे ना दे।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से यह अपील करती है कि किसी भी अनजान नंबर से फोन आता है और पैसे की मांग करता है तो उसे जांच परख के बिना पैसा ना दे।

*स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी*

0

भीषण गर्मी में लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने हेतु किया गया आग्रह।

कोरबा – ग्रीष्म कालीन मौसम प्रारंभ होने पर तथा अधिक गर्मी पड़ने से शुष्क वातावरण में लू (तापाघात) की संभावना अधिक होती है। जो घातक या जानलेवा हो सकती है। जिले में बढ़ रही गर्मी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी ने बताया कि जिले में लगातार मौसम परिवर्तन के बाद तेज धूप एवं गर्मी प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण लू लगने की संभावना बढ़ गई है। सूर्य की तेज गर्मी के दुष्प्रभाव से शरीर के तापमान में विपरीत प्रभाव पड़ता है जिससे शरीर में पानी और खनिज लवण नमक की कमी हो जाती है इसे लू लगना या हीट-स्ट्रोक कहा जाता है। वर्तमान में घर से बाहर जाकर ऑफिस वर्क करने वाले, खेती कार्य मे लगे आमजन तथा बाजार में खरीददारी आदि कार्य करने वाले व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में पानी एवं पेय पदार्थाे का सेवन नहीं कर पाते हैं। इस कारण वे निर्जलीकरण के शिकार हो जाते हैं, जिसका समय पर उपचार ना मिलने के कारण मरीज की हालत गंभीर हो जाती है।

लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय –
आम लोगों के द्वारा आवश्यक उपाय अपनाकर लू (तापाघात ) से बचाव किया जा सकता है। जिसके अंतर्गत गर्मी के दिनों में हमेशा घर से बाहर जाते समय सफेद, सूती या हल्के रंग के कपड़े पहनना, भोजन करके तथा पानी पीकर ही घर से बाहर निकलना, घर से बाहर जाते समय गर्दन के पिछले भाग कान एवं सिर को कपड़े/ गमछे से ढककर ही निकलना, छतरी एवं रंगीन चश्मे का प्रयोग करना,  गर्मी के दिनों में अधिक मात्रा में पानी पिना तथा ज्यादातर पेय पदार्थों का सेवन करना सहित अन्य उपाय अपना सकते है। इसी प्रकार बाहर जाते समय पानी साथ रखें, धूप में बेवजह बाहर जाने से बचें, बच्चों बुजुर्गाे व गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें, साथ ही उन्हें समय-समय पर पानी पीने के लिए प्रेरित करें एवं सुपाच्य भोजन एवं तरल पदाथों का सेवन कराएं। गर्मी के दिनों में तीव्र धूप को घर के अंदर आने से रोकें तथा जहाँ तक संभव हो अधिक से अधिक समय तक धूप में रहकर घर व्यायाम तथा मेहनत का काम ना करें, धूप में नंगे पांव ना चलें। इन सावधानियों को अपनाकर स्वयं को लू (तापाघात ) से बचा जा सकता है।

लू (तापाघात) के लक्षण –
लू का शिकार होने पर व्यक्ति में सिर दर्द, बुखार, उल्टी एवं अत्यधिक पसीना आना, बेहोशी, चक्कर आना, सांस फूलना, दिल की धड़कन तेज होना, कमजोरी महसूस होना, शरीर में ऐंठन तथा त्वचा लाल एवं सूखी होना जैसे अन्य लक्षण शामिल है।

लू से बचाव हेतु प्राथमिकी उपचार –
लू (तापाघात) होने पर रोगी को छायादार स्थान पर कपड़े गीले कर लिटायें एवं हवा करें। रोगी को बेहोशी की स्थिती में कोई भी भोज्य/पेय पदार्थ का सेवन नहीं कराएं एवं उसे तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराएं। रोगी के होश में आने की स्थिती में उसे ठंडे पेय पदार्थ, जीवन रक्षक घोल, कच्चा आम का पना आदि पेय पदार्थाे का सेवन कराएं। रोगी के शरीर के तापमान को कम करने के लिए उसके शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियाँ रखें, प्रभावित व्यक्ति को शीघ्र ही नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए ले जाए।
सीएमएचओ डॉ. केशरी ने बताया कि जिले के मेडिकल कॉलेज, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों में लू (तापाघात) से बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयॉ एवं ओ. आर. एस. की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर श्री वसंत तथा सीएमएचओ ने जिले के नागरिकों से गर्मी के मौसम में लू (तापाघात) से बचाव हेतु आवश्यक उपाय को अपनाने का आग्रह किया है। जिससे स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें।

*नशे का व्यापार करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

0

🔷आरोपी को उसके घर ग्राम मोहतराई से मादक पदार्थ गॉजा के साथ किया गिरफ्तार।
🔷2.200 किलोग्राम गाँजा कीमती लगभग 22000 रूपये को किया गया जप्त।

गिरफ्तार आरोपी –
1. शिवकुमार साहू पिता स्व. साधुराम साहू उम्र 39 वर्ष निवासी मोहतराई थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने, प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब, गाँजा,नशीली दवाई बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था। कि दिनाँक 01/04/2024 को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम मोहतराई का एक व्यक्ति घर में मादक पदार्थ गाँजा बिक्री हेतु रखा है, कि सुचना ग्राम मोहतराई में रेड कार्यवाही किये जहाँ शिवकुमार साहू के घर से मादक पदार्थ गॉजा 2.200 किलो ग्राम रखे हुये मिला, जिसे जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु) भा.पु.से. अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, सउनि मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. विकास सेंगर, आर. दीपक मरावी, अनीशा कश्यप का विशेष योगदान रहा।

*19 अप्रैल से 1 जून तक एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध*

0

भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना।

कोरबा –  भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत आगामी 19 अप्रैल से 01 जून 2024 तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में 9 उल्लेखित है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 7 बजे से 1 जून 2024 की शाम 06ः30 बजे तक की अवधि में लोकसभा आम निर्वाचन के संदर्भ में किसी भी तरह के एग्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध होगा।
भारत निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1) (ख) के अधीन लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत संबंधित लोकसभा क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाली 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।

*सेवा मतदाताओं से प्राप्त डाक मतपत्रों के वितरण हेतु नोडल अधिकारी करें नियुक्त : अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी*

0

*डाक विभाग के अधिकारियों को दिए गए निर्देश*

रायपुर / अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सेवा मतदाताओं से डाक मतपत्रो की वापसी के संबंध में डाक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री नीलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा डाक विभाग के अधिकारियों को सेवा मतदाताओं से प्राप्त डाक मतपत्रों के वितरण हेतु लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के मुख्यालय जिलों में नोडल अधिकारी तथा पोस्टमैन नामित करने निर्देशित किया गया, जो संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में प्रतिदिन अपरान्ह 03.00 बजे डाक मतपत्र वितरित करेंगे।

बैठक में डाक मतपत्र वितरण हेतु अधिकृत पोस्टमैन के लिये रिटर्निंग अधिकारी से समन्वय स्थापित कर परिचय पत्र जारी करवाने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कि पोस्टमैन को मतगणना के दिन मतदान केंद्र में प्रवेश के दौरान असुविधा ना हो। मतगणना के दिन निर्धारित समय पर डाक मतपत्र वितरण हेतु विशेष सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया। डाक सेवा अनिवार्य सेवाओं की श्रेणी में शामिल है। अतः निर्वाचन में डाक कर्मियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु डाककर्मियों को निर्धारित समयावधि में फार्म 12डी में रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन कर मतदान हेतु डाकमतपत्र प्राप्ति के संबंध में भी जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत अधिसूचित “अनिवार्य सेवाओं” के राज्य स्तरीय विभागीय नोडल अधिकारियों की बैठक में जानकारी दी थी कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हेतु 10 सेवाओं को “अनिवार्य सेवा” के रूप में अधिसूचित किया गया है। इन 10 सेवाओं में स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, रेल परिवहन, डाक एवं टेलीग्राम विभाग, बीएसएनएल, आल इण्डिया रेडियो, दूरदर्शन, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, मीडियाकर्मी जिन्हें आयोग की अनुमति से प्राधिकार पत्र जारी किये जाएंगे एवं भारतीय खाद्य निगम शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य मे लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 तीन चरणों में सम्पन्न किए जा रहे हें। प्रथम चरण हेतु दिनांक 30 मार्च 2024 को 1603 सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट प्रसारित किये गए है। द्वितीय चरण हेतु दिनांक 8 अप्रैल 2024 एवं तृतीय चरण हेतु दिनांक 22 अप्रैल 2024 को सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट ऑनलाइन प्रसारित किया जाएगा।

बैठक में सहायक संचालक डाक विभाग श्री आलोक गोमास्ता, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (डाक मतपत्र) श्री विनय कुमार अग्रवाल तथा प्रदीप कुमार बैध उपस्थित थे।

*रेत का अवैध परिवहन करते 4 हाईवा पकड़ाए*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर,/ अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इस सिलसिले में मस्तुरी ब्लॉक के पचपेड़ी में बिना रायल्टी पटाये रेत परिवहन करते हुए 4 हाईवा वाहन पकड़े गए। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर पुलिस एवं राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। वाहनों को जब्त कर पचपेड़ी थाना परिसर में खड़ी की गई है। खनिज अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

*कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक, निर्वाचन गतिविधियों की समीक्षा की*

0

कोरबा –  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों में संलग्न नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों में मतदाताओं को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाए। इसके साथ ही मतदान दलों को समय पर सामग्री वितरण और मतदान पश्चात् सामग्री वापसी निर्धारित काउंटरों पर करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने निर्वाचन कार्यों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाहर से आने वाली सुरक्षा बलों के ठहरने तथा चिन्हांकित स्थानों में पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
समीक्षा बैठक में निर्वाचन कार्यों से जुड़े मानव संसाधन, प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, कम्प्युटराइजेशन, साइबर सिक्योरिटी और आईटी, स्वीप नोडल अधिकारी, कानून व्यवस्था, ईव्हीएम मैनेजमेंट, एमसीसी नोडल अधिकारी, व्यय निगरानी, बैलेट पोस्टर-पेपर, एमसीएमसी, कम्युनिकेशन प्लान, मतदाता, शिकायत और मतदाता हेल्पलाइन आदि के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सभी आवश्यक प्रपत्रों को पूर्ण रूप से भरने के विषय में प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। बैठक में मतदान दल एवं बीएलओ के लिए ईडीसी जारी करने, पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट जारी करने, अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से वोटिंग कराने, पोस्टल बैलेट बॉक्स हेतु अतिरिक्त स्ट्रांग रूम कोषालय की सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता सूचना पर्ची, रूट चार्ट, नामांकन कक्ष में सीसीटीवी, साउण्ड सिस्टम, माइक की व्यवस्था, सामग्री वितरण, वीडियोग्राफी, वेबकास्टिंग, स्थैतिक निगरानी दल, उड़नदस्ता दल का प्रशिक्षण तथा ईवीएम मशीनों-मतदान दलों के रेण्डमाइजेशन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी मतदान केंद्रों में दिव्यांग एवं वरिष्ठजन मतदाताओं हेतु व्हील चेयर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग, श्री अनुपम तिवारी सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

*कलेक्टर 4 को लेंगे प्राचार्यों की बैठक*

0

*शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में प्रवेश संबंधी विषयों पर होगी चर्चा*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /कलेक्टर श्री अवनीश शरण आरटीई के तहत जिले के अशासकीय विद्यालयों के लिए नियुक्त 133 नोडल अधिकारी (प्राचार्य), स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूलो के 34 प्राचार्यों, 4 डी.ए.व्ही, मुख्यमंत्री विद्यालयों के प्राचार्यों, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों की बैठक लेंगे। यह बैठक 4 अप्रैल को दोपहर 3 बजे जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में होगी।
बैठक में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार अशासकीय विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीट पर निशुल्क प्रवेश, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी विद्यालयों में प्रवेश, डी.ए.व्ही, मुख्यमंत्री विद्यालयों में प्रवेश, 2024-25 सत्र आरंभ के पूर्व अधोसंरचना विद्यालय मरम्मत एवं अन्य तैयारियों के संबंध में चर्चा की जाएगी।