Home Blog Page 672

*बाकीमोगरा पुलिस के द्वारा चोरी हुए मोटरसाइकिल को वाहन स्वामी को दिलाया गया।*

0

मोटरसाइकिल पाकार वाहन स्वामी ने कोरबा पुलिस को धन्यवाद दिया।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस के द्वारा *सजग कोरबा* अभियान चलाया जा रहा है पुलिस के द्वारा क्षेत्र में घूम-घूम कर अवैध शराब, गांजा, एवं जुआ सट्टा पर कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बांकीमोंगरा की पेट्रोलिंग टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी जो खदान नंबर 3-4 बांकीमोंगरा तरफ सुनसान जगह में एक मोटर सायकल खड़ी दिखी जो वहां पर जाकर पेट्रोलिंग टीम के द्वारा आसपास चेक किया गया जो कोई भी व्यक्ति उक्त वाहन के आसपास दिखाई नहीं दिया। वाहन काले रंग का टीवीएस अपाचे मोटर सायकल था जिसके आगे पीछे में नंबर प्लेट नहीं लगा हुआ था। गाड़ी को तस्दीक किया गया जो हेण्डल लॉक टूटना व पेट्रोल टंकी का लॉक टूटा हुआ पाया गया जिससे यह संदेह होता है कि उक्त मोटर सायकल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करके लाया गया था जो वाहन में पेट्रोल खत्म होने पर वहां छोड़कर भाग गये होंगे। वाहन के चेचिस नंबर एवं इंजन नंबर से जानकारी इकट्ठा की गई जो ग्राम मड़वा थाना जांजगीर के राजेन्द्र पटेल का होना पाया गया जिसे सम्पर्क किया गया तो उसने बताया कि मेरा मोटर सायकल दिनांक 27.03.2024 को चोरी हो गया था जिसकी रिपोर्ट मैं थाना जांजगीर में किया हूँ। राजेंद्र पटेल ने मोटरसाइकिल वापस पा कर कोरबा पुलिस को धन्यवाद दिया।

कोरबा पुलिस की ओर से सभी आम नागरिकों से आग्रह है कि कोई भी व्यक्ति अगर बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चला रहा है या कहीं पर भी लावारिस हालत में कोई भी वाहन या वस्तु रखी हुई है तो तत्काल थाना को सूचित करें और एक अच्छे नागरिक का परिचय दें।

*बुजुर्ग से मारपीट करने के रिपोर्ट पर युवक के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया।*

0

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदक बुजुर्ग बाबु लाल यादव पिता स्व राम दुलारी यादव उम्र 75 साल साकिन सिरकी खुर्द थाना दीपका थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03-04-2024 के विगत रात अनावेदक प्रियम जायसवाल का ड्रायवर सर्विस रोड को छोड कर पब्लिक रोड में खड़ा करने आवेदक द्वारा मना करने पर ड्रायवर द्वारा अपने वाहन स्वामी आरोपी प्रियम जायसवाल को बताने से घटना स्थल आकर अश्लील गाली देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करना की सूचना पर अपराध क्रमांक 152/2024 धारा 294,506, 323 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया जिसको तलब कर घटना स्थल पर बुलाने बुजुर्ग से लडाई करने समझाने पर पुलिस के समक्ष ही झगडा विवाद मारपीट करने उतारू होने से तत्काल पुनः संज्ञेय अपराध रोकने धारा 151, 107 116(3) जाफौ के तहत कार्यवाही गिरफ्तार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट न्यायालय मे पेश किया गया।

*हरदीबाजार पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरण के चोरी के 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।*

0

पुलिस रिपोर्ट के चंद घण्टें के अंदर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

 आरोपीगण को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

नाम पता आरोपी:–
01. हीराराम रोहिदास उर्फ भूरी पिता अमरसाय रोहिदास उम्र 35 वर्ष निवासी सलिहापारा थाना दीपका जिला कोरबा, (छ.ग.)।
02. महावीर रोहिदास पिता स्व. रामलाल रोहिदास उम्र 23 वर्ष साकिन सलिहापारा थाना दीपका जिला कोरबा (छ.ग.)।
03. राजेन्द्र कुमार रोहिदास उर्फ चुहु पिता गोावर्धन रोहिदास उम्र 24 वर्ष निवासी गोबरघोरा थाना दीपका जिला कोरबा (छ.ग.)।
04. पंचूराम रोहिदास पिता संतूराम रोहिदास उम्र 24 वर्ष निवासी डबरीपारा हरदीबाजार थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.)।
05. उमेन्द्रराम रोहिदास पिता सुखसाय रोहिदास उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम रेलडबरी थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.)।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.04.2024 को प्रार्थी राम कुमार यादव पिता छतेराम यादव उम्र 36 वर्ष निवासी नेवसा सड़कपारा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर के पीछे बाड़ी में रखे लोहे का छड़ 10 एमएम वाला दो बंडल एवं 08 एमएम एक बंडल कीमती 9491 रूपये एवं एक लोहे का छबबल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गये की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 125/2024 धारा 379 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार दिनांक 03.04.2024 प्रार्थी प्रताप सिंह उईके पिता भारत सिंह उईके उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम नेवसा रोडपारा थाना हरदीबाजार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.04.24 से 03.04.24 के मध्य रात्रि में घर के परछी में रखे लोहे का सरिया (छड़) 10 एमएम वाला दो बंडल कीमती 8000 रूपये एवं लोहे का हथौड़ा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 126/2024 धारा 457, 380 भादवि. कर विवेचना में लिया गया। हालात से श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू.बी.एस. चौहान (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति नेहा वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रविन्द्र मीणा (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर मार्गदर्षन देते हुए तत्काल पुलिस पार्टी रवाना करने हेतु निर्देषित किया गया। वरिष्ट अधिकारियों के निर्देष पर थाना हरदीबाजार से पुलिस बल का रवाना किया गया। पता तलाष दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि उपरोक्त प्रकरण के आरोपी गण ग्राम रेलडबरी नेवसा में उपस्थित है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ रवाना होकर ग्राम ग्राम रेलडबरी नेवसा पहुंचकर कर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान के पास घेराबंदी कर 05 व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर अपना अपना नाम 01. राजेन्द्र रोहिदास पिता गोवर्धन रोहितदास, 02. महावीर खाण्डे पिता रामलाल खाण्डे, 03. उमेन्द्र सिंह रोहिदास पिता सुखसाय रोहिदास, 04. पंचूराम रोहिदास पिता संतूराम, 05. हीरा रोहिदास पिता अमरसाय हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दिनांक 02-03.04.2024 के दरम्यानी रात्रि ग्राम नेवास निवासी राम कुमार यादव तथा प्रताप सिंह उईके के घर में रखे लोहे का छड़ (सरिया) व लोहे का हथौड़ा को चोरी करना स्वीकार किये जिनके कब्जे से लोहे का छड़ सरिया 05 बंडल एवं लोहे का हथौड़ा को कुल कीमती 18000 रू को बरामद किया गया है एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो डिलक्स क्रमांक सीजी 12 एवाई 0491 को जप्त किया गया है। आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से उपरोक्त आरोपियों को आज दिनांक 04.04.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*श्रमिकों एवं निजी कर्मचारियों को मतदान का उपयोग करने 7 मई को सवैतनिक अवकाश*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर, /लोकसभा चुनाव के तहत मतदान के लिए 7 मई को निजी प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए अवकाश रहेगा। इस दिन का वेतन भी उन्हें अपनेे मालिक द्वारा दिया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर श्रम विभाग, छग शासन ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर सहित सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चाम्पा, कोरबा, दुर्ग और रायपुर लोकसभा क्षेत्र में तीसरे चरण के अंतर्गत 7 मई को मतदान होगा। सहायक श्रम आयुक्त आरके प्रधान ने बताया कि इस दिन जिले में स्थित समस्त कारखानों, दुकानों एवं समाचार पत्र संस्थानों में इस दिन अवकाश रहेगा। कारखाना अधिनियम 1948 एवं छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1953 के अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा इस दिन को अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही ऐसे कारखानें जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं, वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के लिए दो-दो घण्टे का अवकाश तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा दी जायेगी। यदि मतदान तिथि को पड़ोसी राज्य के मतदाता जो छत्तीसगढ़ में काम करते हैं, उन्हें भी अपने गृह राज्य के मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जायेगा।

*मतदाता जागरूकता के तहत जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा स्वीप ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है ।ऑनलाइन गूगल फॉर्म लिंक को भरकर प्रतिभागी इसमें शामिल हो सकते हैं।जिला परियोजना अधिकारी जीतेन्द्र पाटले ने बताया कि जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा बनाए गए इस गूगल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जो प्रतिभागी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को आकर्षक ई सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में मतदाता जागरूकता के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा स्वीप ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हेतु ऑनलाइन फॉर्म बनाया गया है। प्राधिकरण के जिला परियोजना अधिकारी जीतेन्द्र पाटले ने बताया कि यह क्विज प्रतियोगिता आम मतदाताओं के लिए सभी सोशल साइट्स पर 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा।
उन्होंने कहा कि इस मतदाता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता में मतदाता जागरूकता एवं EVM से सम्बंधित सवालों को शामिल किया गया है। जिसके माध्यम से मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता के साथ साथ सामान्य ज्ञान में बढ़ोतरी होगी।
इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मतदाता जैसे ही दिए गए लिंक को क्लिक करेंगे। उसे प्रश्नोत्तरी का सीरीज उनके मोबाइल में खुल जायेगा प्रत्येक प्रश्न के चार ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें से एक सही ऑप्शन का चयन कर प्रश्नों की संख्या 15 होगी और सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य होगा। सभी प्रश्नों को हल कर सबमिट बटन को क्लिक करना होगा।

*आदतन अपराधी बिल्डर राघव सिंह ठाकुर के ऊपर सिविल लाईन थाने में एक और अपराध दर्ज, शादी का झाँसा देकर किया दुष्कर्म ,,,,,पढ़े पूरी खबर।*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर – मूँगेली जिले के ग्राम कोलीहा निवासी आदतन अपराधी प्रवृति के बिल्डर राघव सिंह ठाकुर के ऊपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है इसके पूर्व में बिल्डर के ख़िलाफ़ 3 और मामले चल रहे है , बताते चले
की सिविल लाईन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बिल्डर के ख़िलाफ़ कुछ दिन पहले शिकायत की थी व बताया की मकान बनाने के नाम पर उसका परिचय कुछ वर्ष पूर्व राघव सिंह ठाकुर से हुआ मकान बनाने के दौरान महिला के घर उसका आना जाना होता था बिल्डर राघव 16 अप्रैल 2015 को महिला से काम की बात करने उसके घर पहुँचा महिला को अकेला पाकर उसने ज़बरदस्ती शारिरिक संबंध बनाया उसने शादी का झाँसा देकर चुप रहने कहा बाद में कई बार शादी का झाँसा देकर लगातार महिला से आरोपी शारीरिक संबंध बनाता गया , बाद में इस बात का तब खुलासा हुआ जब वह अंतिम में शादी से मुकर गया व महिला से ज़बरदस्ती कि व इस बात का खुलासा हुआ की इसका कई अन्य लोगों के साथ इसी तरह का संबंध है, अंततः 376 का जुर्म दर्ज पुलिस आरोपी की छान बीन करना शुरू कर दी है,

 

बिल्डर के ख़िलाफ़ 3 अन्य मामलो में हो चुका है, एफ़ आई आर दर्ज –

आरोपी बिल्डर के ऊपर तीन अन्य मामले जिसमे 394 आईएपीसी अपने ही भाई कों लुटने का अपराध दर्ज कुछ वर्ष पूर्व सिविल लाइन थाने में किया गया है, व ज़मीन एग्रीमेंट करवाकर ज़मीन रजिस्ट्री करवाने में धोखाधड़ी के आरोप में एक मामला 420 ipc का दर्ज किया गया है, एक मामला टीएनएसी ने बिना किसी अनुमति के अवैध प्लाटिंग के आरोप में जुर्म दर्ज किया गया है, यह चौथा एफ़ आई आर 376 का है,

**अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाला आरोपीगण चढ़े तोरवा पुलिस के हत्थे*

0

तोरवा पुलिस एवं आर पी एफ की संयुक्त कार्यवाही

** आरोपियों के कब्जे से कुल 4 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया जप्त

** आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

** थाना तोरवा की अवैध नशे पर कार्यवाही जारी
नाम आरोपी संजू गोंड उर्फ काजिम शाह पिता छोटेलाल गोंड उम्र 20 साल पता करगी रोड गढ्ढापारा थाना कोटा बिलासपुर छत्तीसगढ़

आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं अवैध नशे पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया गया । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि आरपीएफ कॉलोनी पानी टंकी के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर तत्काल संदिग्ध आरोपी भाग न जाये इसलिये थाना तोरवा स्टाफ की टीम सूचनास्थल पहुंचकर आरपीएफ की टीम के साथ घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम संजू गोंड उर्फ काजिम शाह पिता छोटेलाल गोंड उम्र 20 साल पता करगी रोड गढ्ढापारा थाना कोटा बिलासपुर छत्तीसगढ़ बताया जिसके कब्जे से 4 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 24,000 रुपए जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया है, पूछताछ जारी है

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा , आरपीएफ निरीक्षक भास्कर सोनी उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा ,सहायक उपनिरीक्षक टी आर कुर्रे सहायक उप निरीक्षक भरतलाल राठौर , आरक्षक उज्ज्वल किशोर , लक्ष्मी कश्यप अशोक चंद्राकर गुना लाल ध्रुव का सराहनीय योगदान रहा।

*चेकिंग के दौरान 10 लाख रूपये कीमत की चांदी के जेवर जप्त*

0

*थाना मौदहापारा की कार्यवाही*

रायपुर:-अपराधों की रोकथाम सहित आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला रायपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में समस्त प्रकार के वाहनों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली अनुविभाग) श्री योगेश साहू के पर्यवेक्षण में दिनांक 03.04.2024 को थाना मौदहापारा के सामने थाना स्टाफ द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को चेक करने पर कार में चांदी के जेवर रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कार में सवार व्यक्ति से चांदी के संबंध में पूछताछ करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज तत्काल प्रस्तुत नहीं किया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति के कब्जे से *20 किलोग्राम चांदी के जेवर कीमती लगभग 10,00,000/- (दस लाख रूपये)* थाना मौदहापारा में जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

*आईपीएल और सट्टा मटका में हार जीत का दाव लगा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

आरोपियों के पास से दो नग मोबाइल एवं उनके आईडी में लगभग 24246 मिला कुल मशरूका 44246 रुपए बरामद हुआ।

कोरबा – जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के अवैध शराब, गांजा,एवं जुआ, सट्टा पर कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुआ।

पुलिस टीम के द्वारा लगातार सट्टा खेलने वाले एवं खिलाने वाले के ऊपर कार्यवाही किया जा रहा है। सायबर सेल कोरबा एवं पुलिस टीम को सूचना मिला कि कोरबा शहर के शराब दुकान में आईपीएल में सट्टा खेला जा रहा है। उनके द्वारा अपने मोबाइल में ऑनलाइन रूपए पैसे का दाव लगाकर हार जीत का जुआ सट्टा खेल रहा है कि सूचना पर साइबर सेल कोरबा एवं सिविल लाइन रामपुर पुलिस की एक विशेष टीम बनाकर रामपुर भट्टी एवं मानिकपुर बाईपास रोड के पास शराब दुकान में टीम के द्वारा घटना स्थल पहुंचकर घेराबंदी किये जो मुखबीर द्वारा बताए गये देसी शराब दुकान के पास रामपुर में गौतम कुमार यादव पिता बंसीलाल यादव उम्र 39 वर्ष साकिन सर्वमंगला नगर बरमपुर चौकी सर्वमंगला कोरबा का होना बताया जिसके कब्जे से रखें एक रेशमी नोट 9 का मोबाइल फोन को चेक करने पर GOLD24PRO नामक ऑनलाइन सट्टा आईडी बनाकर रूपए पैसे का दाव लगाकर सट्टा खेलते हुए मिला इस संबंध में पूछताछ किया गया उसने सट्टा खेलना स्वीकार किया।

इसी क्रम में सूचना पर सायबर सेल कोरबा एवं मानिकपुर पुलिस टीम के द्वारा मानिकपुर स्थित बायपास रोड शराब दुकान के पास एक व्यक्ति मिला जिसने अपना नाम विक्रमजीत जपिता स्वर्गीय वेदराम टंडन उम्र 32 वर्ष निवासी चंदखुरी थाना सरगांव जिला मुंगेली का होना बताया जिसके कब्जे से रखें एक मोबाइल फोन को को चेक करने पर SAI ONLINE MATKA App नामक ऑनलाइन सट्टा आईडी बनाकर रूपए पैसे का दाव लगाकर सट्टा खेलते हुए मिला इस संबंध में पूछताछ किया गया उसने सट्टा खेलना स्वीकार किया।

दोनों आरोपियों के कब्जे से 02 नग मोबाइल को जप्त किया जाकर कब्जा पुलिस लिया गया। दोनों आरोपियों के द्वारा कुल रकम 24246 रुपए का ऑनलाइन जुआ सट्टा में लगाया गया। जो आरोपी का कृत्य जुआ/सट्टा एक्ट के अंतर्गत दंडनीय अपराध का होना पाये जाने से विधिवत कार्यवाही की गई।

नाम आरोपी:–
01. गौतम कुमार यादव पिता बंसीलाल यादव उम्र 39 वर्ष साकिन सर्वमंगला नगर बरमपुर चौकी सर्वमंगला कोरबा (छ.ग.)
2. विक्रमजीत जपिता स्वर्गीय वेदराम टंडन उम्र 32 वर्ष निवासी चंदखुरी थाना सरगांव जिला मुंगेली।

*करतला पुलिस ने पशु तस्करों के विरूद्ध की कार्यवाही।*

0

46 बैलों को किया गया बरामद,06 आरोपियों को किया गिरफ़्तार।

​कोरबा – मुखबीर से सूचना मिला कि अधिक मात्रा में पशु तस्करों द्वारा पशु (बैल) वगैरह को ग्राम बडमार रास्ते से होकर ले जाने वाले हैं। सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के दिशा निर्देश, अति पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा यूबीएस चौहान (रापुसे) एवं एसडीओपी बी मिंज (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करतला आशीष कुमार सिंह द्वारा अपने स्टाफ के साथ ग्राम बडमार के पास घेराबंदी कर 46 बैलों को बरामद किया। इस दौरान कुल 06 आरोपी

01. कैलास यादव निवासी सिसरिंगा रायगढ,
02. रामकुमार कुम्हार निवासी कुदरीपारा धरमजयगढ,
03. ⁠दरसराम यादव निवासी सरगबुंदिया उरगा,
04. नानसाय निवासी काडरो बागबहार,
05. भरोस राम अगरिया निवासी सिसरिंगा रायगढ़ तथा
06. रामप्रसाद नागवंशी निवासी काडरो बागबहार

के विरूद्ध छ0ग0 कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तहत कार्यवाही कर सभी 06 आरोपीयों को हिरासत में लेकर थाना लेकर गये। सभी आरोपीयों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना करतला पुलिस की भूमिका सराहनीय रही है।