Home Blog Page 671

 *नए क़ानून और वीआईपी सुरक्षा में दिया गया प्रशिक्षण।*

0

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों का किया गया सम्मान।

कोरबा – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारियों को नये क़ानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 एवं वीआईपी सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण कराया गया।

प्रशिक्षण में क़रीब 70 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सबको पीपीटी के माध्यम से विस्तार से विषय के संबंध में बताया गया।अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना/ चौकी प्रभारी को पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र वारंट तमिली में और नये सीसीटीवी कैमरे लगवाने में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी को दिया गया।

*राखड़ परिवहन में लगे वाहनों की गयी संघन जांच*

0

*गतौरा-किसान परसदा के बीच मुख्य मार्ग मे किया गया सरप्राइज चेकिंग।*

*परिवहन नियमो की अनदेखी करने वाले 04 वाहनों पर 10500 रुपये का किया गया जुर्माना*

*पुलिस और परिवहन विभाग की सयुक्त कार्यवाही*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-NTPC सीपत डेम से राखड़ परिवहन में लगे वाहनों द्वारा परिवहन नियमों का उल्लंघन कर बिना तालपतरी ढंकी वाहनों की धूल से आम लोगों को हो रही परेशानी की शिकायतें प्राप्त होने पर जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को उक्त वाहनों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देशित करने पर आज दिनांक 5 अप्रैल 2024 को गतौरा किसान परसदा मुख्य मार्ग पर सरप्राइज चेकिंग किया गया। जिसमें परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले बिना तालपतरी ढंके राखड़ का परिवहन करते पाए जाने वाले ट्रक/हाइवा वाहनों क्रमशः cg 25 B 0118,cg22 Y 4032,cg10 Bp 5018 एवं cg05 Ac 4552 वाहनों पर 10500 का जुर्माना वसूल किया गया। उक्त कार्यवाही मस्तूरी पुलिस और परिवहन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इस कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए समस्त अधिकारियों को इस पर और कड़ाई से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

*रक्षित केंद्र कोरबा परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल परेड का रिहर्सल किया गया।*

0

लोक सभा चुनाव और क़ानून व्यवस्था को मद्देनज़र किया गया अभ्यास।

कोरबा – शुक्रवार को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में परेड ग्राउंड रक्षित केंद्र कोरबा में आगामी लोक सभा चुनाव और क़ानून व्यवस्था को देखते हुए बलवा ड्रिल परेड का रिहर्सल कराया गया।

करीब 180 पुलिसकर्मी बलवा ड्रिल में शामिल हुए। इसमें अश्रु गैस, वज्र वाहन, केन पार्टी, लाठी पार्टी , आर्म्स पार्टी , बलवा पार्टी, वरुण (वाटर कैनन दस्ता), एंबुलेंस पार्टी सम्मिलित हुए। अभ्यास में पुलिस की एक पार्टी दंगाई और दूसरी पार्टी बलवा ड्रिल की किट पहनकर इन्हें रोक रही थी। जैसे ही दंगाई बने पुलिसकर्मियों ने पथराव और उपद्रव शुरू किया तो पुलिसकर्मियों ने पहले बैरीकेड से इन्हें रोका। जब अनियंत्रित हो गए तो अश्रु गैस के गोले छोड़े। फिर कैन, लाठी और राइफल पार्टी के माध्यम से ड्रिल पूर्ण किया गया।

इस ड्रिल अभ्यास में सभी राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना/चौकी/पुसके के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।ड्रिल अभ्यास के माध्यम से पुलिस को बेहतर रूप से ऐसी परिस्थिति से निपटने के संबंध में बताया गया।

*हिंदू नव वर्ष पर भव्य, गरिमापूर्ण शोभा यात्रा, पुलिस के व्यापक इंतजाम।*

0

 परिवर्तित मार्ग से होगा यातायात संचालन, सीसीटीवी कैमरों, वीडियोग्राफी एवं स्पाटर्स के माध्यम से रहेगी निगरानी।


 पुलिस द्वारा जन सामान्य से सावधानी/सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा – दिनांक 09.04.2024 को शहर में हिन्दू नव वर्ष के मौके पर दो अलग-अलग विशाल रैलियों का आयोजन किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में दर्षकों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहती है। पहली शोभायात्रा कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर से निकालकर टीपी नगर तथा दूसरी शोभायात्रा सीतामढ़ी से टीपी नगर के बीच गरिमापूर्ण ढंग से निकाली जाना है। दोनांे शोभायात्राओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस एवं जिला प्रषासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतनाम किए गये है। शोभायात्रा को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देष्य से पूरे शहर विषेषकर शोभायात्रा के मार्गो पर सीसीटीव्ही कैमरों एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से रैली की आड़ में आसामाजिक तत्वों, जेब कतरों तथा शरीर से जेवर चोरी/ छिनने वालों की निगरानी रखी जाएगी। शोभायात्रा को देखते हुए पूर्व से स्थापित सीसीटीव्ही कैमरों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर जन सहयोग से नए सीसीटीव्ही कैमरे लगवाए गये हैं। बदमाषों पर निगाह रखने के लिए शोभायात्रा संचालन समितियों द्वारा अपने वालेंटियर्स के माध्यम से तथा पुलिस द्वारा ऐसे बदमाषें को पहचानने वाले स्पाटर्स लगाकर असामाजिक तत्वों, चोरों, जेबकतरों एवं बदमाषों की पहचान एवं कार्यवाही की जावेगी।
सजग कोरबा के माध्यम से कोरबा पुलिस की ओर से शोभायात्रा में शामील होने वाले नागरिकों, श्ऱद्धालुओं से अपील है कि-
ऽ शोभायात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे अपने चारो ओर यह सुनिष्चित कर ले कि उनके इर्द-गिर्द कोई असामाजिक तत्व/चोर या जेबकतरा तो नहीं है, किसी व्यक्ति पर संदेह होने पर समिति के वालेंटियर्स तथा पुलिस कंट्रोल रूम एवं डायल 112 के साथ-साथ पुलिस द्वारा स्थापित हेल्प सेंटर पर सूचित करें।
ऽ आभूषण धारण करने वाली महिलाओं से अनुरोध है कि कम दृष्यमान आभूषण पहनें, भीड़भाड़, धक्का-मुक्की से बचें।
ऽ पर्स, मोबाईल तथा कीमती सामान सम्हालकर रखें।
ऽ अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहकर ध्यान न दें।
ऽ छोटे बच्चों को सम्हालकर रखें।
ऽ किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की सामग्री लेने/खाने से बचें।
ऽ अपराधियों के संबंध में मिली सूचना पुलिस से साझा कर जागरूकता का परिचय दें।
ऽ शांति एवं सौहार्द के साथ-साथ उल्लासपूर्वक आयोजन के सहभागी बनें।

*संतोष पांडेय के नामांकन में शामिल हुए दिग्गज*

0

0.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा सहित नामांकन में शामिल हुए कई नेता।

0.सभी ने कहा मोदी जी को चुनने संतोष पांडे को प्रचंड बहुमत से जिताए।

0.मोदी पर लाठी छत्तीसगढ़ की जनता पर लाठी चलाने जैसा :- विष्णुदेव साय CM

0.कांग्रेस को फिर दी खुद पर लाठी मारने की चुनौती।

0.नरवा घुरवा बाड़ी का गोबर तक खा जाने वाले अब खा रहे हैं जेल की हवा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ राजनांदगांव:- एक बार फिर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में कांग्रेस को अपने सर पर लाठी मारने की चुनौती दी और कहा की चरणदास महंत और कांग्रेस का मोदी जी के सर पर लाठी मारने की बात कहना वास्तव में छत्तीसगढ़ की जनता के सर पर लाठी मरने जैसा है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरजते हुए कहा कि कांग्रेस मे हिम्मत है तो वो उनके सर पर पहली लाठी मारे मुख्यमंत्री ने जनता से ही सवाल करते हुए पूछा कि देश के प्रधानमन्त्री जो 140 करोड़ भारत वासियों के लिए चौबीस घंटे काम कर रहे हैं उनके लिए कांग्रेस का ऐसा बोलना क्या शोभा देता है?मुख्यमंत्री ने कहा की आज ये कांग्रेसी हमारे मोदी जी को फिर गाली दे रहे हैं कभी इन्होने उन्हें चौकीदार चोर है कहा तो कभी मौत का सौदागर कहा अब चरणदास महंत कह रहे हैं की भूपेश बघेल और देवेन्द्र यादव मोदी जी को लाठी से मार सकते हैं भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले 5 साल के अपनी सरकार में बघेल ने केवल जनता को ठगने का काम किया बड़े-बड़े छत्तीस वादे करके आई कांग्रेस की सरकार एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई ऐसी धोखेबाज भूपेश सरकार को जनता ने विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेका और अब लोकसभा चुनाव में भी ऐसे लोगों को जनता ही सबक सिखाएगी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा की कांग्रेस के राज में कोयले में पच्चीस रूपए टन भूपेश टैक्स लगता था शराब के दो काउंटर थे एक सरकार के पास और दूसरा सोनिया-राहुल के पास था पूरी कांग्रेस शराब के पैसे से चलती थी भूपेश बघेल ने तो देवों के देव महादेव को भी नहीं छोड़ा और महादेव एप के नाम से सट्टा कारोबार को संरक्षण दे कर प्रदेश के युवाओं और माता-बहनों को सट्टे की लत लगवाने का नैतिक अपराध किया आज गूगल में भी 508 का मतलब महादेव सट्टा एप में भूपेश के कारनामे बताता है मुख्यमंत्री ने कहा की डी एम एफ से लेकर नरवा, घुरवा बाड़ी तक भ्रष्टाचार किया गया भूपेश सरकार गोबर तक खा गई यही कारण है की आज बघेल सरकार के नेता और अधिकारी जेल की हवा खा रहे हैं विष्णु देव साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा की आज 3 महीने 20 दिन उनकी सरकार को हुए हैं उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े बड़े वादे पुरे किये हैं शपथ लेने के दुसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी 12 लाख किसानों का 2 साल का बकाया बोनस दिया पी एस सी घोटाले की जांच सी बी आई को सौंपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा की न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिना शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन के दुसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है मुख्यमंत्री ने रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा की उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है सब काम सांय सांय हो रहा है यही कारण है की जनता कांग्रेस को बाय बाय कह रही है मुख्यमंत्री ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा की उनकी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है उन्होंने पहले 5 वर्ष सिर्फ गरीबों के लिए काम किया और पूरे दस साल के शासन में मोदी जी ने देश के गांव, गरीब, किसान,मजदूर सबको समृद्ध बनाया इसलिए आप सभी से मैं अशीर्वाद मांगने आया हूँ कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए राजनांदगांव लोकसभा से भाई संतोष पांडेय को सांसद बनाकर दिल्ली भेजें और प्रदेश की पूरी 11 की 11 सीटें भाजपा की झोली में डालें।

*मतदान के समय कांग्रेस के पाँच साल का,आतंक और भ्रष्टाचार का राज जरूर याद रखे :-किरण देव*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदान करते समय आप दो अंतर जरूर करियेगा,धूर्त, निकम्मी, अत्याचारी, अन्यायी, भ्रष्टाचारी,दुराचारी पाँच साल की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को याद करियेगा और वहीं भाजपा की करीब 100 दिनों की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली की भाजपा सरकार ने पूरे देश में एक मिसाल कायम की है। 100 दिनों में ही विष्णुदेव साय की सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा कर दिखाया है 3100 रुपये प्रति क्विटंल की दर से धान खरीदी, दो साल का बकाया बोनस का भुगतान,धान खरीदी की अंतर की राशि का भुगतान महतारी वंदन योजना के तहत माताओं–बहनों के खाते में हर माह 1000 रुपये डालने का काम प्रदेश की भाजपा की सरकार ने किया है एक शपथ भाजपा ने ली थी और एक शपथ कांग्रेस ने ली थी हाथ में गंगाजल लेकर कांग्रेस ने गंगाजल का अपमान किया एक हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हैं जिन्होंने शपथ लेते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबसे बड़ी गारंटी 18 लाख गरीब परिवारों के आवास को स्वीकृति देने के बाद ही अपने आवास में प्रवेश किया।

*जो प्रधानमंत्री के खिलाफ़ अपशब्द कहे उस कांग्रेस की ज़मानत जब्त होनी चाहिए : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपशब्द बोले उस कांग्रेस पार्टी की जमानत राजनांदगाँव लोकसभा में जब्त होनी चाहिए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भूपेश बघेल का बोरिया-बिस्तर बांधकर यहां से वापस भेजना है अरुण साव ने राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में पूरे देश की नजर है भाजपा के हर कार्यकर्ता को एक-एक घर जाकर भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय के लिए वोट मांगना है और प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करना है राजनांदगाँव सहित पूरे छत्तीसगढ़ में कमल खिलाना है छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाँच साल तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहते रहे आज नरेंद्र मोदी को लाठी मारने की बात उनका सिर फोड़ने तक की बात कांग्रेसी कर रहे हैं गाली देना तो कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र है क्या ऐसी पार्टी को वोट देना चाहिए?कांग्रेस ने भगवान श्री राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराया था ये रामभक्तों का अपमान है पांच सौ वर्षों बाद अयोध्या में रामजी के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ रामजी हमारे भांचा हैं उनके मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाकर छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान किया है।

*राजनांदगाँव की जनता महंत के बयान का करारा जवाब इस लोकसभा चुनाव में देगी : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा*

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरण दास मंहत द्वारा राजनांदगाँव लोकसभा में मोदी का सिर फोड़ने वाला सासंद चाहिए वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि राजनांदगाँव की जनता इसका करारा जवाब इस लोकसभा चुनाव में देगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ने वाला सांसद क्या राजनांदगांव की जनता चुनेगी पिछले 10 साल से बिना छुट्टी लिए काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सेवा में दिन-रात लगे हुए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लिए बड़े–बड़े काम किए हैं कश्मीर को भारत का हिस्सा बना दिया त्रिपुरा, मेघालय, असम,नागालैंड में शांति स्थापित की 2014 से पहले देश के कई शहरों में बम धमाके हुआ करते थे लेकिन आज कहीं बम धमाके नहीं होते नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 500 साल से टेंट में विराजमान भगवान श्रीराम लला को भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित करने का काम हुआ प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने तीन माह में ही इतने बड़े-बड़े काम किए हैं जो आज तक देश में किसी प्रदेश की सरकार ने करके नहीं दिकाए हैं कवर्धा जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के विधायक को आप लोगों ने भारी बहुमत से जिताया है लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चुनाव है इस बार कवर्धा, पंडरिया के साथ ही मोहला, मानपुर, राजनांदगाँव, खैरागढ़, डोंगरगढ़, डोंगरगांव में भाजपा का परचम लहराने राजनांदगाँव लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय को रिकार्ड मतों से जिताकर इतिहास रचकर संसद में भेजने का संकल्प लें।

*कांग्रेस के लोगों ने आदिवासी समाज और साहू समाज को गाली देने और भड़काने का काम किया : संतोष पाण्डेय*

राजनांदगाँव लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने हमारे प्रदेश के आदिवासी समाज को गाली देने का काम किया है पूरे प्रदेश के साहू समाज को गाली देने का काम किया है कांग्रेस के लोग छत्तीसगढ़ के लोगो का हक मारकर राज्यसभा में अन्य प्रदेशों के आयातित नेताओं को भेजते हैं जब महापौर बनाना होता है तो नियम और कायदे-कानून बदल देते हैं। जिस प्रकार भूपेश बघेल ने अपने भाषण में कहा है कि सभी जाओ और सब फॉर्म भरो तो बघेल यह याद रखें कि राजनंदगाँव की जनता भरपूर मजा चखाने वाली है राजनांदगाँव की जनता भूपेश बघेल के भेदभावपूर्ण फैसलों का भी हिसाब इस चुनाव में चुकता करेगी।

*पांडेय ने किया नामांकन पत्र जमा*

राजनांदगाँव लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने सभा के बाद भव्य रैली की शक्ल में जिला निर्वाचन कार्यालय पहुँचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा की उपस्थिति में कलेक्टरेट राजनंदगाँव में नामांकन दाखिल किया नामांकन रैली और सभा में भाजपा चुनाव प्रभारी नितिन नबीन पूर्व विधायक व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सव्वनी , क्लस्टर प्रभारी ,भाजपा विधायक व प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, पूर्व सांसद अशोक शर्मा, मधुसूदन यादव, प्रदीप गांधी व अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक खूबचन्द पारख, सुरेश एच लाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, दिनेश गांधी, विधायक भावना बोहरा, प्रदेश महामंत्री द्वय भरतलाल वर्मा व रामजी भारती, प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा, अवधेश चंदेल, संतोष अग्रवाल, सुरेश डुलानी, सचिन बघेल, रमेश पटेल, राजेन्द्र गोलछा, अशोक साहू, सियाराम साहू, कोमल जंघेल, गीता साहू, विक्रांत सिंह, धम्मन साहू, विनोद खांडेकर, सरोजनी बंजारे, खेदूराम साहू, पूर्व संसदीय सचिव संजीव शाह, रवींद्र वैष्णव, मदन साहू सौरभ सहित काफी संख्या में भाजपा नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

—————————————-

** ई-रिक्शा में सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर 2 मोबाइल लूट कर फरार होने के प्रकरण का हुआ पर्दाफाश**

0

घटना के तीन दिनों के भीतर ही आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा एवं लूट गए 2 मोबाइल और चाकू किया गया बरामद

मामले में विधि से संघर्षरत बालक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

नाम आरोपीः– 1. अजय इंगोले पिता स्वर्गीय हेमंत इंगोले उम्र 26 साल पता कर्बला कोदू चौक थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर छत्तीसगढ़

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.04.2024 को प्रार्थी अशोक कुमार धीवर निवासी ग्राम कोसा थाना मूलमुला जिला जांजगीर चांपा द्वारा दिनांक 01.04.24 को ई-रिक्शा में सवार दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा प्रार्थी एवं उसके साथी पंचलाल से मारपीट कर प्रार्थी को चाकू से जांघ पर वार करने और 2 मोबाइल लूट कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 135/ 2023 धारा 394 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया । इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह(ips) अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार(ips) को दी गई जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हु तत्काल संज्ञान में लेकर अज्ञात आरोपियो की पता तलाश कर गिरफ्तार करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तोरवा अंजना केरकेट्टा के नेतृत्व में तत्काल ई रिक्शा एव आरोपियों की पतासाजी हेतु अलग अलग टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार पतासाजी कर घटना के तीन दिनों भीतर ही आरोपी विधि से संघर्षरत बालक एवं संदेही अजय इंगोले को पकड़ा गया जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसका नाम पता पूछने पर घटना दिनांक को जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी अजय इंगोले के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन ई रिक्शा एवं लूटे गए मोबाइल को बरामद किया गया है। आरोपी तथा विधि से संघर्षरत बालक से मोबाइल और घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त कर, गिरफतार कर रिमांड पर न्यायालय पेश किया जा रहा है

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा उप निरीक्षक दिनेश शर्मा , सहा.उप.निरी. भरतलाल राठौर, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह , आरक्षक लक्ष्मी कश्यप, अजय शर्मा , धीरेंद्र सिंह , गुनालाल ध्रुव का सराहनीय योगदान रहा।

*सीएमएचओ द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुईया का किया गया आकस्मिक निरीक्षण*

0

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी चुईया को कारण बताओ नोटिस जारी।

कोरबा  – कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी द्वारा विभागीय गतिविधियों के सतत् मॉनिटरिंग हेतु आज कोरबा ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अजगरबहार के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुईया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुईया मे संधारित आर.सी.एच. रजिस्टर, टीकाकरण रजिस्टर एच.आर.पी. रजिस्टर, ओ.पी.डी. रजिस्टर, एन.सी.डी. रजिस्टर, रेफरल पंजी सहित अन्य अभिलेखों सहित परिसर का अवलोकन किया तथा अपूर्ण जानकारियों को अद्यतन करने के निर्देश दिए ।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुईया में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कुमारी यामिनी जायसवाल के कार्यों में लापरवाही तथा कार्यों में तत्काल सुधार करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने सेक्टर प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अजगरबहार को निर्देश जारी किया कि अधीनस्थ स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्रों से पूर्व हितग्राहियों को एक दिन पूर्व सूचना अवश्य देना है, जिससे सत्र प्रभावित ना हो, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जानकारी पंजी में अद्यतन करावे तथा उनकी एल. एम. पी. तथा ई.डी.डी. की जानकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रदर्शित कराएं। समस्त पंजी जैसे ओ.पी.डी.पंजी, एन.सी.डी.पंजी, आर.सी. एच. पंजी समस्त जानकारी अद्यतन कराएं। समस्त टीकाकरण सत्रों पर ही ए.वी.डी.एस. के द्वारा वैक्सीन उपलब्ध कराया जाए। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों के ऊँचाई मापने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था कराना है। एन.सी.डी. स्क्रीनिंग में लक्ष्यानुरूप उपलब्धि प्राप्त किया जाए। समस्त हाई रिस्क गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी अनिवार्य रूप से कराया जाए। यू.सी.एच. सी. कोरबा तथा मेडिकल कॉलेज कोरबा में सोनोग्राफी होने के दिनांक की जानकारी प्रदर्शित कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि सेक्टर प्रभारी स्वास्थ्य केन्द्रों का सतत् निरीक्षण करें तथा मॉनिटरिंग कर समस्त अभिलेखों को अद्यतन कराएं एवं समस्त पंजी का भौतिक सत्यापन करें। समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन अच्छी तरह से करें। सभी निर्धारित मुख्यालय में रहकर समय पर उपस्थित होकर कार्य करें। बिना अनुमति अवकाश पर ना जाए ना ही मुख्यालय छोड़े। इसी प्रकार सीएमएचओ डॉ. केशरी द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर गढ़उपरोड़ा में एन.क्यू.ए.एस की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. सी. के. सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*गेवरा दीपका SECL खदान क्षेत्र में डीजल चोरी करने वाले 06 आरोपी पुलिस के गिरफ्त में।*

0

 

 ​

कोरबा – मामला का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि SECL क्षेत्र में डीजल चोरी पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अति पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यूबीएस चौहान के द्वारा अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारीयो को कड़े निर्देश जारी किये थे जो नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री रविन्द्र कुमार मीना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपका के द्वारा गेवरा खदान क्षेत्र में डीजल चोरो के संबंध में SECL से प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए 06 आरोपी को पकडा।

आरोपीगणो के विरूद्ध प्रार्थी धनाराम सूर्यवंशी के रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 153/2024 धारा 379, 34 भादवि पंजीबद्ध कर हिरासत में लेकर कार्यवाही किया गया है। थाना दीपका पुलिस के द्वारा इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

ज्ञात हो कि इस साल आज दिनांक तक कोरबा पुलिस के द्वारा 13 प्रकरण में कुल 4260 लीटर डिज़ल क़ीमती 707004 रुपए जप्त किया गया है।

 ​नाम आरोपी-

1) कौशल कुमार पिता प्रेमलाल उम्र 26 वर्ष साकिन गोपालपुर चैतमा थाना पाली

2) दुर्गेश कुमार पिता छोटे लाल उम्र 19 वर्ष साकिन मुढाली थाना हरदीबाजार
3) भूपेन्द्र कश्यप पिता व्यासनारायण उम्र 24 वर्ष साकिन चैतमा दादर थाना पाली
4) प्यारे सिंह पिता कमल सिंह उम्र 38 वर्ष साकिन विजय नगर थाना दीपका
5) प्रदीप भगत पिता हरीराम उम्र 36 वर्ष साकिन झाबर थाना दीपका
6) संतोष कुमार पिता राम कुमार उम्र 29 वर्ष साकिन ऊर्जा नगर थाना दीपका

*आपसी रंजिश पर से एक राय होकर प्राण घातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाला आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही*

0

*आपसी रंजिश पर से एक राय होकर प्राण घातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाला आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही*

* आरोपी*

*(01) घसीया राम साहू उर्फ़ ऋषभ साहू उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 सेठी नगर शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण*

*(02) घासीराम ऊर्फ सोनू साहू उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 सेठी नगर शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 323, 34, 307 भादवी. के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* आहत नंदकुमार साहू उम्र 33 वर्ष निवासी शिवरीनारायण वार्ड नं. 12 बगीचापारा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नंदकुमार साहू उम्र 33 वर्ष निवासी शिवरीनारायण वार्ड नं. 12 बगीचा पारा द्वारा दिनांक 28.02.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाक 28.02.2024 को सुबह यादव धर्मशाला काम करने अपनी मोटर सायकल से गया था। प्रार्थी अपनी मोटर सायकल को गली किनारे में खड़ी किया था। प्राथी अपना काम कर रहा था कि लगभग 11:00 बजे ठोकर लगने की आवाज सुनकर प्रार्थी यादव धर्मशाला से बाहर निकल कर देखा तो आरोपी घसियाराम साहू अपने ट्रैक्टर से नंदकुमार के मोटर सायकल को ठोकर मारकर गिरा दिया था जिससे उसका मोटर सायकल का क्लच टूट गया था जिससे आपस में बाद विवाद होने लगे आरोपी सदर अपने घर चला गया तथा कुछ देर पश्चात अपने भाई घासीराम साहू को साथ में लेकर आया और वही पर पड़े लकड़ी (बल्ली के टुकड़े से) प्रार्थी आहत को बहुत बुरी तरीके से कई बार सिर में भुजा में तथा पैर में मारा जिससे नंदकुमार जमीन पर गिर गया की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 107/2024 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि. कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

आहत नंदकुमार साहू का प्राथमिक उपचार शासकीय अस्पताल शिवरीनारायण में कराया गया, जिसका स्वाथ्य ठीक नही होने से बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल में कराया गया । आहत का चोट को गभीर प्रवृत्ति का होने से प्रकरण सदर में धारा 307 भादवि. जोडी गई है।

दौरान विवेचना प्रकरण के आरोपी 01. घसीया राम साहू उर्फ़ ऋषभ साहू 02. घासीराम ऊर्फ सोनू साहू दोनो निवासी वार्ड क्रमांक 15 सेठी नगर शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किए जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 04.04.2024 को कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि प्रमोद महार आरक्षक महेंद्र राज लक्ष्मीकांत का सराहनीय योगदान रहा।

*कोरबा जिले में मध्य प्रदेश के कुल 03 स्थाई वारंट तामील किया गया।*

0

मध्य प्रदेश पुलिस को सुपुर्द किये गये वारंटी।

कोरबा  – पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बेसिक पुलिसिंग के तहत जिले में शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान के निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारी के द्वारा कार्यवाही किया गया है।

थाना उरगा, पाली और चौकी चैतमा के द्वारा मध्य प्रदेश के फ़रार 03 स्थाई वारंटी को गिरफ़्तार कर थाना चचाई, जैतपुर एवं जैतहरी की पुलिस को सुपुर्द किया गया।

ज्ञात हो कि कोरबा पुलिस के द्वारा फ़रार वारंटी के ख़िलाफ़ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अब तक कुल 316 वारंट की तामिली की गई है। कोरबा पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस का भी सहयोग कर रही है और उनके स्थायी वारंट तामील कर दे रही है। पुलिस का ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।