Home Blog Page 670

*अवैध शराब पर पचपेड़ी पुलिस की कार्यवाही*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके परिपालन में थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु कब्जे में रखने वाला एक आरोपी को गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

अप. क्र. 98/24 धारा 34(2) आब.एक्ट

*जप्ती / 40 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 8000₹*

 

*आरोपी _01. अभिषेक मरावी पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 23 साल निवासी बेल्हा थाना पचपेड़ी*

पचपेड़ी पुलिस का नशे के विरुद्ध *प्रहार* अभियान लगातार जारी रहेगा!

*लोकसभा चुनाव के पहले बसपा को लगा तगड़ा झटका*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा ब्रेकिंग

लोकसभा चुनाव के पहले बसपा को लगा तगड़ा झटका,

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा ने दिया पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा,

प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन को भेजा अपना इस्तीफा,

पार्टी की रीति नीति से क्षुब्ध होकर अंतर्मन से लिया फैसला,

2023 विधानसभा चुनाव में अकलतरा से बसपा प्रत्याशी थे विनोद शर्मा,

*मोबाइल ऐप का प्रयोग सिखाकर मतदाताओं को किया जागरूक।*

0

रासेयो ने गोद ग्राम भादा में चलाया घर-घर संपर्क अभियान।

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत बसंत, जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा चयनित गोद ग्राम भादा में मतदाताओं को नई तकनीक की जानकारी देते हुए उनकी सहभागिता व जागरूकता बढ़ाने संपर्क अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक श्री वाय के तिवारी के नेतृत्व में रासेयो स्वयंसेवकों ने करतला विकासखंड के तरदा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम भादा में जागरूकता रैली आयोजित कर महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों के साथ ही घर-घर जाकर ग्रामवासियों को सजग व जागरूक करते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित किया। संपर्क कार्यक्रम के दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी एक बालिका का ऑनलाइन मतदाता परिचय पत्र बनाने का कार्य भी स्वयंसेवकों द्वारा किया गया।

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में जयप्रकाश पटेल , वर्णिता सीमा बखला आदि स्वयंसेवकों ने मेरा वोट मेरी पहचान, वोट करेगा कोरबा सशक्त बनेगा कोरबा आदि नारों का वाचन करते हुए परिवारों के बीच जाकर गीतों के माध्यम से उन्हें मतदान तथा एक- एक वोट का महत्व समझाते हुए निर्वाचन में धर्म, वर्ग जाति संप्रदाय और क्षेत्र तथा प्रलोभन से बचते हुए मतदान में सक्रिय भागीदारी के लिए शपथ दिलाई।

रासेयो जिला संगठक वाय के तिवारी ने सभी स्वयंसेवकों तथा ग्रामवासियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता तथा विभिन्न जानकारी के लिए बनाए गए वोटर हेल्पलाइन एप, सी विजिल एप, सक्षम मोबाइल एप, नो योर कैंडिडेट एप, वोटर टर्न आउट एप आदि के बारे में जानकारी प्रदान कर मतदाताओं को शिक्षित करने तथा मतदान प्रक्रिया से जोड़ने का कार्य किया। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दिवा शिविर में स्व सहायता समिति की क्लस्टर हेड श्रीमती कुमुदिनी यादव मितानिन गीता यादव, निशा यादव, शकुंतला महंत, निर्मल दास, विष्णु दास, चंदन दास, धूमदास, राम बाई, गौरी बाई, प्रिया महंत रूबी महंत सावित्री महंत श्वेता महंत आदि की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के आयोजन में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी जी एम उपाध्याय, श्रीमती प्रीति द्विवेदी के अलावा जयप्रकाश पटेल सनी राव जगताप, किशन यादव, आशीष यादव धीरज यादव, उदय दास आदि स्वयंसेवकों का सक्रिय योगदान रहा।

*सायबर सेल कोरबा एवं उरगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।*

0

आरोपियों के कब्जे से कुल 05 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया जप्त।

आरोपियों के कब्जे से मारूति इको वाहन और हीरो प्लेजर स्कूटी को किया गया जप्त।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी  के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं अवैध नशे पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू.बी.एस. चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार पुलिस के द्वारा *सजग कोरबा* अभियान के तहत विभिन्न जगहों से सूचना प्राप्त हो रही थी जिस पर कार्यवाही भी किया जा रहा था। इसी दौरान सायबर सेल कोरबा के टीम को सूचना मिली कि एक सिल्वर कलर के इको वाहन में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराते हुए सूचना पर तत्काल संदिग्ध आरोपी भाग न जाये इसलिये थाना उरगा पुलिस के साथ एक संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताए सूचना रेड कार्यवाही हेतु ग्राम संडैल की ओर रवाना हुए। पुलिस की टीम ग्राम संडैल में पहुंच कर नहर पुल के पास घेराबंदी कर रेड किया गया। जहां संदेही वाहन व लाल रंग के प्लेजर को घेराबंदी कर वहां उपरोक्त चार व्यक्तियों को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम *01.* रूप लाल यादव पिता गंगा राम यादव उम्र 32 वर्ष निवासी शाहपुर थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ *02.* अनिकेत प्रजापति पिता समारोह राम उम्र 25 वर्ष निवासी बरपाली थाना उरगा जिला कोरबा *03.* कमलेश अगरिया पिता समारोह राम उम्र 27 वर्ष निवासी पुलीकुंडा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ *04.* झासू दास पिता दशरथ दास उम्र 38 वर्ष निवासी बडेगुमडा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ बताया जिसके कब्जे से 05 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 47250 रुपए के साथ एक वाहन क्रमांक CG13 AY 2927 एवं लाल रंग का प्लेजर क्रमांक CG13 AS 6691 को जप्त किया गया है। गांजा कुल कीमती 41250 रूपये बिक्री रकम 47250 रूपये मारूति इको वाहन कीमती लगभग 03 लाख रूपये लाल रंग हीरो प्लेजर स्कूटी कीमती लगभग 20000 रूपये कुल जूमला कीमती 408500 रूपये है। आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत गिरफतार कर न्याययिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 

*सजग कोरबा अभियान के तहत नशीले मनोत्तेजक कैप्सूल एवं टेबलेट बिक्री करने वालों पर कोरबा पुलिस का प्रहार।*

0

सायबर सेल कोरबा एवं उरगा पुलिस के द्वारा नशीले कैप्सूल एवं टेबलेट बिक्री करने वाले 03 आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपीयों से 45320 नग नशीले कैप्सूल एवं टेबलेट कीमती रकम 2,06,294 को किया गया जप्त।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा नशीले पदार्थ का व्यापार करने वाले तथा अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू.बी.एस चौहान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र मीना एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर तैनात किये गए हैं जिनसे लगातार सूचना प्राप्त कर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में पुलिस के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सायबर सेल कोरबा की टीम शहर में पेट्रोलिंग दौरान के मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि बरबसपुर बाईपास रोड उरगा क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध नशीला मनोत्तेजक पदार्थ रखकर बिक्री करने की फिराक में घूम रहे है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्संबंध में अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया बाद मुखबिर के बताये स्थान पर सायबर सेल की टीम एवं उरगा पुलिस के द्वारा पहुंचकर घेराबंदी की कार्यवाही किया गया वहां पर एक व्यक्ति मिला जिसे अपना नाम अमन साडें पिता विनोद साण्डे उम्र 23 वर्ष बरबसपुर थाना उरगा जिला कोरबा बताया जिसके पास से गाजरी कलर के पॉलीथिन थैली में अवैध नशीला मनोत्तेजक पदार्थ पैकेट में मिला इस संबंध में उससे पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य दो साथियों का नाम बताया। अमन के निशानदेही पर परमेश्वर केवट टंकेश्वर उर्फ टिंकू राठौर को पकड़ने के लिए टीम रवाना हुआ जो संदेही पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिन्हे दौड़ाकर पकड़ा गया जो नाम, पता पूछने पर अपना नाम परमेश्वर केवट पिता स्व. दाउ राम उम्र 28 वर्ष साकिन खोकसा थाना नैला जिला जांजगीर-चांपा तथा दूसरा व्यक्ति अपना नाम टंकेश्वर उर्फ टिंकू राठौर पिता स्वर्गीय लल्ला राठौर उम्र 27 वर्ष साकिन सारागांव जांजगीर चांपा का होना बताये जिनको विधिवत् कार्यवाही करते हुये तलाशी लेने पर PYEEVON SPAS PLUS का 47 पैकेट में कुल 11520 कैप्सूल, ALPRAZOLAM 0.5 का 52 पैकेट में कुल 31200 टेबलेट, NITROSUM-10 का 26 पैकेट में कुल 2600 टेबलेट को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों के कब्जे से अवैध नशीला मनोत्तेजक पदार्थ टैबलेट 45320 नग कुल कीमती रकम 2,06,294 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीयों का उपरोक्त कृत्य धारा 21 (C) एन.डी. पी.एस. एक्ट का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा लगातार नशीली दवाईयों, जुआ, सट्टा तथा अन्य अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीगणः-

01. अमन साडें पिता विनोद साण्डे उम्र 23 वर्ष बरबसपुर थाना उरगा जिला कोरबा (छ.ग.)
02. परमेश्वर केवट पिता स्व. दाउ राम उम्र 28 वर्ष साकिन खोकसा थाना नैला जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)
03. टंकेश्वर उर्फ टिंकू राठौर पिता स्वर्गीय लल्ला राठौर उम्र 27 वर्ष साकिन सारा गांव जांजगीर चांपा (छ.ग.)

*जिले के अलग अलग जगहों से सार्वजनिक जगह पर तलवारनुमा हथियार लहराता हुआ 02 युवको को किया गिरफ्तार थाना सारागांव एवं अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कर कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *थाना अकलतरा क्षेत्र में* रेलवे प्लेट फार्म के आउटर साईड में *आरोपी* विजय कश्यप उम्र 26 साल निवासी पोड़ीभाठा अकलतरा थाना अकलतरा द्वारा लोहे का तलवारनुमा हथियार को लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को भयांकात कर रहा है कि सूचना तथा थाना *सारागांव क्षेत्र के आरोपी* रमेश कश्यप उम्र 23 साल निवासी संजयग्राम थाना सारागांव द्वारा संजयग्राम में उचित मूल्य दूकान के सामने में तलवारनुमा हथियार को लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को भयांकात कर रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से का तलवार नूमा हथियार बरामद किया जाकर *आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 06.04.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।*

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. दिनेश यादव थाना प्रभारी अकलतरा एंव उपनिरी. सत्यम चौहान थाना प्रभारी सारागांव का सराहनीय योगदान रहा।

*आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश*

0

*आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश*

*ऑनलाईन आवेदन 15 अप्रैल तक*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /आरटीई के तहत जिले के निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश के लिए इच्छुक पात्र विद्यार्थी 15 अप्रैल तक आरटीई पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया 1 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है। जिले के 551 निजी विद्यालयों के कुल 4530 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन लिए जा रहे है। सभी आवेदकों को अपना आवेदन फार्म आरटीई पोर्टल में भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ संबंधित विद्यालय के नोडल अधिकारी (प्राचार्य) के पास 15 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।
आरटीई के तहत प्रवेश के लिए जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता, अभिभावक का पता और पहचान पत्र, बीपीएल सर्वे सूची में नाम, जाति प्रमाण पत्र, सरकारी अस्पताल से 40 प्रतिशत मानसिक या शारीरिक रूप से विकलांग प्रमाण पत्र, सीडब्ल्यूसी प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज होने आवश्यक है। आवेदन करते समय सही फोन नं और अपना फोन नं. ही भरे। एक ही आवेदन भरें, त्रुटि होने पर सुधार करें। आवेदन क्रमांक प्राप्त नहीं होने पर RTE.cg.nic.in पोर्टल से स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन के आरटीई आवेदन क्रमांक प्राप्त कर सकते है। प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में जारी समय सारणी के अनुसार प्रथम चरण में छात्र पंजीयन 15 अप्रैल तक, नोडल अधिकारियों के द्वारा दस्तावेजों की जांच 18 अप्रैल से 17 मई, लॉटरी एवं आबंटन 20 मई से 30 मई एवं स्कूल दाखिला प्रक्रिया 1 जून से 30 जून 2024 तक है। इसी प्रकार दूसरे चरण में नवीन स्कूल पंजीयन एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन 15 जून से 30 जून, छात्र पंजीयन 1 जुलाई से 8 जुलाई, नोडल अधिकारियों के द्वारा दस्तावेजों की जांच 9 जुलाई से 15 जुलाई, लॉटरी एवं आबंटन 17 जुलाई से 20 जुलाई, स्कूल दाखिला प्रक्रिया 22 जुलाई से 31 जुलाई एवं वर्ष 2023-24 हेतु ऑनलाईन दावा प्रक्रिया 1 अगस्त से 30 अगस्त 2024 तक निर्धारित की गई है।

*मतदाता जागरूकता की अलख जगा रही महिलाएं, निकाली मतदाता जागरूकता रैली*

0

*मितानिन दीदियों ने ली मतदाता शपथ, लोगों को किया जागरूक*

आशीष कश्यप बिलासपुर, /जिले में व्यापाक तौर पर स्वीप कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चला कर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। निर्वाचनों में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूर्ण करने महिलाएं भी मतदाता जागरूकता की अलख जगा रहे है। जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र घुटकू, बंधवापारा, नुनियापारा, सत्तीपारा, सिंगारबाड़ी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बड़ी संख्या में मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल हुई। कार्यक्रम में शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाकर मतदाता जागरूकता धूमधाम से मनाया गया । इसी तरह ग्राम पंचायत बेलतरा में भी स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद पंचायत बिल्हा से बीपीएम नंदकिशोर सचिव, सेमेरताल क्लस्टर से पीआरपी, संकुल पदाधिकारी, समूह की दीदियां, ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने मिलकर मजबूत लोकतंत्र बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने मतदाता जागरूकता शपथ ली।

*मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी: कुलपति श्री बाजपेई*

0

*अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम*

*कुलपति ने दिलाई मतदाता शपथ*

*नव मतदाताओं का किया गया सम्मान*

आशीष कश्यप बिलासपुर, /लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में लोगों की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। लोकसभा निर्वाचन 2024 में भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने जिले में लगातार स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में आज अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य श्री एडीएन बाजपेई, सीईओ जिला पंचायत श्री आर.पी चौहान, नगर निगम के अपर आयुक्त श्री खजांची कुमार, एससडीएम श्री पीयूष तिवारी, कुलसचिव श्री शैलेन्द्र दुबे, अधिष्ठाता श्री एच.एस.होता, परीक्षा नियंत्रक श्री तरूणधर दीवान, एनएसएस प्रभारी श्री मनोज सिन्हा सहित यूनिवर्सिटी के प्राध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में पहली बार मतदान करने जा रहे नव मतदाताओं को सम्मानित किया गया। निर्वाचन से संबंधित क्विज प्रतियोगता आयोजित की गयी और सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति आचार्य श्री बाजपेई ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का आधार है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जिसमें हमें अपनी सरकार चुनने का अधिकार मिला है। मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवंत रखने के लिए हम सभी को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री चौहान ने कहा कि मजबूत और सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति का मतदान करना महत्वपूर्ण होता है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि युवा बढ़-चढ़कर स्वीप की गतिविधियों में भाग ले रहे है। वे लगातार अपने परिवार सहित अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। उन्होंने सभी से अनिवार्य रूप सेे मतदान करने की अपील की है। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी डॉ. मनोज सिन्हा ने एनएसएस द्वारा स्वीप के लिए की जा रहीं गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
*कुलपति आचार्य श्री बाजपेई ने दिलाई मतदाता शपथ-* कार्यक्रम में कुलपति आचार्य श्री बाजपेई द्वारा सभी लोगों को देश की लोकतांत्रिक परम्परा बनाये रखने तथा निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।

*ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला आरोपी अभिषेक गोयल गिरफ्तार*

0

*ACCU रायपुर एवं मौदहापारा थाना की कार्यवाही*

रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को सट्टा संचालित करने वालों सहित इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 05.04.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत आदित्य होटल के सामने एक व्यक्ति अपने मोबाईल फोन पर ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक गोयल निवासी गोलबाजार रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा मोबाईल फोन में Grandexch.com एवं Allpaanel.com वेबसाईट के लिंक की आई.डी. एवं पासवर्ड के माध्यम से ऑन-लाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा सट्टा संचालन तथा इसमें संलिप्त आरोपियों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर सट्टा संचालन का कार्य करना बताया गया। जिस पर सटोरिया अभिषेक गोयल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *02 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 1,100/- रूपये जुमला कीमती लगभग 42,000/- रूपये* जप्त कर सटोरिया के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 119/2024 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर सटोरिया के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

*प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।*