Home Blog Page 669

*जन आशीर्वाद से लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की नींव को मजबूत करेगा:-भावना बोहरा*

0

0. राजनांदगांव लोकसभा में भाजपा की जीत तय, फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प कर चुकी है जनता: भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियों ने अपने चुनाव प्रचार तेज कर दिए हैं इसी कड़ी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा भी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों एवं कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं भावना बोहरा ने सोमवार को राजनांदगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के पक्ष में कुकदुर मंडल अंतर्गत ग्राम ताईतिरनी, महिडबरा,बदना कांदावानी एवं दमगढ़ में जनसंपर्क किया और मोदी की गारंटी एवं विगत 10 वर्षों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर जनता से जनसंपर्क कर उन्हें मतदान करने के लिए जागरूक किया साथ ही कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन भी किया इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो वादे करती है उसे पूरा करने के लिए समर्पित भी रहती है छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही 100 दिनों के भीतर जिस निरंतरता एवं तत्परता से जनहित के निर्णय लिए गए हैं उसे हर कोई जनता है महतारी वंदन योजना, आवास योजना,किसानों का दो वर्ष का बकाया बोनस, 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी जैसे अपने वादों को पूरा किया गया यही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी किये गए ऐतिहासिक कार्यों को जनता भलीभांति जानती है 500 वर्षों बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण कर करोड़ों भक्तों की आस्था का सम्मान करने का काम प्रधानमंत्री जी ने किया है भावना बोहरा ने आगे कहा कि राजनंदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद संतोष पाण्डेय ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई विकास कार्य किये हैं इसलिए पार्टी ने उनपर विश्वास कर पुनः प्रत्याशी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है हम सभी कार्यकर्ता भी उनके साथ हैं और पूरी कर्मठता से लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रचंड जीत दिलाने के लिए संकल्पित भी है भाजपा का प्रमुख उद्देश और लक्ष्य सबका-साथ,सबका विकास का है इसी लक्ष्य व उद्देश को लेकर हम जनता के बीच जा रहें हैं और जनसंपर्क के दौरान जनता से हमें अपार समर्थन भी मिल रहा है प्रधानमंत्री द्वारा प्रत्येक वर्ग एवं व्यक्ति के लिए किये गए जनहित कार्यों से आज उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि जैसे सैकड़ों योजनाओं ने आज उन्हें आर्थिक व मानसिक रूप से समृद्ध बनाने का कार्य किया है इसलिए जनता पुनः भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों के साथ जीत दिलाने का संकल्प कर चुकी है कार्यकर्ताओं में भी उत्साह व जोश चरम पर हैं घर-घर जाकर जनता को जागरूक करने के साथ ही उन्हें मतदान करने के लिए कार्यकर्ता साथी भी पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों को पूरा कर रहें हैं उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी पार्टी के पास कोई विषय ही नहीं है इसलिए वो जनता को बरगलाने का काम कर रहें हैं और बौखलाहट में अमर्यादित बयान दे रहें हैं विगत पांच वर्षों में कांग्रेस के शासन में जो बदहाली और अराजकता छत्तीसगढ़ ने देखी है उसका परिणाम 2023 के चुनावों में जनता ने अपने मतदान से दिखा दिया है और जनता फिर से लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने का संकल्प कर लिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और विष्णु देव सरकार के नेतृत्व में हम विकसित भारत से विकसित छत्तीसगढ़ के पथ पर अग्रसर हैं और जनता भी इस विकास यात्रा में भाजपा के साथ है 26 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा में होने वाले चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है और 4 जून को हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के लक्ष्य को जरुर प्राप्त करेंगे।

—————————————-

*कॉलर के घर घुसा सांप, डायल 112 टीम ने किया रेस्क्यू*

0

घर में सांप घुस जाने की सूचना ।

आशीष कश्यप बिलासपुर – C4 रायपुर से चकरभाठा 112 टीम को इवेंट प्राप्त हुआ कि वार्ड नंबर 12 सिंधी कॉलोनी चकरभाठा में कॉलर के घर में सांप घुस जाने की सूचना प्राप्त होने पर चकरभाठा 112 टीम द्वारा इवेंट को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटनास्थल पहुंचे जहां एक जहरीला साँप घर के अंदर था , रेस्क्यू टीम को आने में देर हो रही थी , और परिजन डरे हुए थे , जिससे टीम द्वारा अपने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए डायल 112 के चालक दुर्गेश साहू द्वारा सांप का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया गया , बाद में सांप को स्वतंत्र स्थान पर छोड़ गया । डायल 112 के इस कार्य हेतु कॉलर एवं आसपास लोगों द्वारा बिलासपुर पुलिस एवं चकरभाठा 112 के आरक्षक 386 ओंकार सिंह राजपूत एवं चालक दुर्गेश साहू का धन्यवाद किया । पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा डायल 112 के इस बहादुरी पूर्ण कार्य की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की।

नोट- किसी भी ज़हरीले साँप को बिना किसी जानकर की सलाह के पकड़ने का प्रयास ना करे। इससे आपकी जान को ख़तरा हो सकता है।

*नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 मई को*

0

जिला न्यायाधीश ने आम नागरिकों से राजीनामा प्रकरणों में निराकरण की अपील की।

कोरबा –  नालसा नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 11 मई 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उक्त लोक अदालत को सफल बनाने हेतु श्री सत्येंद्र कुमार साहू, अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सचिव श्रीमती शीतल निकुंज ने आम नागरिकों से अपील की है कि न्यायालय में संस्थित अपने सिविल, क्र्रिमिनल, मोटर दुर्घटना, बैंक संबंधी मामले, निगम से संबंधित जल कर, भू-कर, मकान कर, बिजली से संबंधित मामले, दूर संचार विभाग से संबंधित मामले, विभिन्न आपराधिक प्रकरण एवं पारिवारिक विवाद जैसे समस्त मामले जो राजीनामा योग्य हो, उसमें न्यायालय पहुंचकर अपने मामले समझौता एवं सुलह के माध्यम से निराकरण कराए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 11 मई को नेशनल लोक अदालत के साथ ही जिला न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा दूरभाष 07759-228939, तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा दूरभाष नंबर 07815-250833, तालुका विधिक सेवा समिति पाली दूरभाष क्रमांक 07816-232037, तालुका विधिक सेवा समिति करतला दूरभाष क्रमांक 07759-279833 में संपर्क किया जा सकता है।

*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा में परिवर्तित मार्ग से होगा यातायात संचालन।*

0

सीसीटीवी कैमरों, वीडियोग्राफी एवं स्पाटर्स के माध्यम से रहेगी निगरानी।

पुलिस द्वारा जन सामान्य से सावधानी/सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा – शहर में हिन्दू नव वर्ष के मौके पर दो अलग-अलग रैलियों का आयोजन किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में दर्शकों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहती है।दोनो शोभायात्राओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गये है। शोभायात्रा को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देष्य से पूरे शहर विशेषकर शोभायात्रा के मार्गो पर सीसीटीव्ही कैमरों एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से रैली की आड़ में आसामाजिक तत्वों, जेब कतरों तथा शरीर से जेवर चोरी/ छिनने वालों की निगरानी रखी जाएगी।बदमाशो पर निगाह रखने के लिए शोभायात्रा संचालन समितियों द्वारा अपने वालेंटियर्स के माध्यम से तथा पुलिस द्वारा ऐसे बदमाशो को पहचानने वाले स्पाटर्स लगाकर असामाजिक तत्वों, चोरों, जेबकतरों एवं बदमाशो की पहचान एवं कार्यवाही की जावेगी। पुलिस के द्वारा मैप जारी कर परिवर्तित मार्ग और पार्किंग स्थल की जानकारी दी गई है।

शोभायात्रा मार्ग
1) शोभायात्रा कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर से निकलकर, सुभाष चौक, घंटाघर चौक, महाराणा प्रताप चौक, जैन चौक, सीएसईबी चौक, आईसीआईसीआई बैंक से टैगोर उद्यान टीपी नगर में समाप्त होगी।
2)शोभायात्रा सीतामढ़ी से पुराना बस स्टैंड, रेल्वे क्रासिंग, सुनालिया चौक, टीपी नगर से नया बस स्टैंड तक के बीच गरिमापूर्ण ढंग से निकाली जाना है।

पार्किंग स्थल
1) सुभाष चौक मैदान
2) एमपी नगर मैदान
3) सीएसईबी ग्राउंड
4)सुनालिया मल्टीस्टोरी पार्किंग के सामने मैदान
5) सीतामणि शनि मंदिर चौक के पास पार्किंग
6) बुधवारी सर्कस मैदान पार्किंग
7) स्टेडियम चौक पार्किंग

बडी गाड़ी रोकने का स्थान व समय दोपहर 1 बजे से शोभायात्रा समाप्ति तक
1. थाना करतला के पास।
2. ⁠ भैसमा से उरगा ओवर ब्रिज के पास।
3. ⁠ लैंको ओवर ब्रिज के पास
4. ⁠कनकी के ओवर ब्रिज के पास।
5. ⁠बालको एल्मुना गेट के पास।
6. ⁠दर्री जवाहर गेट के पास।
7. ⁠ कुसमुण्डा भुट्टा चैक व 6 नंबर गेट के पास।

डायर्वसन मार्ग छोटी गाडियो व बस के लिए
1. उरगा चैक से तरदा तिराहा से सर्वमंगला चैक होते हुये कुसमुण्डा या राताखार प्रगतिनगर दर्री कटघोरा बिलासपुर मार्ग।
2. बरबसपुर से बालको, दर्री, कटघोरा होते हुये बिलासपुर मार्ग।
3. ईमलीडुग्गु रेल्वे स्टेशन, मानिकपुर मार्ग।
4. गुरूघासीदास तिराहा से मानिकपुर, रेल्वे स्टेशन मार्ग ।
5. एस.सी.सी. पेट्रोल पम्प से राताखार, प्रगतिनगर, दर्री, कटघोरा मार्ग ।
6. आर.टी.ओ. तिराहा से न्यूईरा स्कूल, आईटीआई चैक होते बालको मार्ग ।
7. सिविल लाईन रामपुर थाना के पास से आईटीआई चैक, बालको, दर्री, कटघोरा मार्ग ।

सजग कोरबा के माध्यम से कोरबा पुलिस की ओर से शोभायात्रा में शामील होने वाले नागरिकों, श्रद्धालुओं से अपील है कि-
➡️शोभायात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे अपने चारो ओर यह सुनिष्चित कर ले कि उनके इर्द-गिर्द कोई असामाजिक तत्व/चोर या जेबकतरा तो नहीं है, किसी व्यक्ति पर संदेह होने पर समिति के वालेंटियर्स तथा पुलिस कंट्रोल रूम एवं डायल 112 के साथ-साथ पुलिस द्वारा स्थापित हेल्प सेंटर पर सूचित करें।
➡️आभूषण धारण करने वाली महिलाओं से अनुरोध है कि कम दृष्यमान आभूषण पहनें, भीड़भाड़, धक्का-मुक्की से बचें।
➡️पर्स, मोबाईल तथा कीमती सामान सम्हालकर रखें।
➡️अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहकर ध्यान न दें।
➡️छोटे बच्चों को सम्हालकर रखें।
➡️किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की सामग्री लेने/खाने से बचें।
➡️अपराधियों के संबंध में मिली सूचना पुलिस से साझा कर जागरूकता का परिचय दें।
➡️शांति एवं सौहार्द के साथ-साथ उल्लासपूर्वक आयोजन के सहभागी बनें।

*अभ्यर्थियों के प्रवेश, नामांकन व्यवस्था हेतु कलेक्टर व एसपी ने लिया जायजा*

0

कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार से प्रस्तावित कक्ष का किया निरीक्षण।

कोरबा –  लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा लोकसभा नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में अधिकारियों की टीम निर्वाचन में आवश्यक व्यवस्था हेतु लगाई गई है। चूंकि कलेक्टोरेट में ही नामांकन की प्रक्रिया संचालित होगी। इसलिए यहां नाम-निर्देशन के लिए कक्ष निर्धारित करने के साथ ही नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों, प्रस्तावकों और अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रवेश हेतु रूट तय किया जा रहा है। अभ्यर्थियों के प्रवेश तथा नामांकन को लेकर कलेक्टर श्री वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने चिन्हित स्थानों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने नामांकन फार्म बिक्री, अभ्यर्थियों के प्रवेश, मीडिया हेतु आवश्यक व्यवस्था, चिन्हांकित स्थानों पर बैरिकेटिंग, सूचना पट्टिका और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता श्री जी. आर. जांगड़े तथा सीएसपी कोरबा श्री भूषण एक्का, डिप्टी कलेक्टर श्री गौतम सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

*नियम विरूद्ध पदोन्नति को कलेक्टर ने किया निरस्त।*

0

महिला एवं बाल विकास विभाग को नये सिरे से पदोन्नति के दिए निर्देश।

कोरबा  – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने एकीकृत, बाल विकास परियोजना पाली अन्तर्गत ग्राम भरूहामुड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर की गई पदोन्नति को नियम विरूद्ध पाये जाने पर निरस्त कर पुनः नये सिरे से पदोन्नति के निर्देश दिए हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र ग्राम भरूह़ामुड़ा ग्राम पंचायत चैतमा तहसील पाली अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों में पदोन्नति उपरांत उसी ग्राम के आंगनबाड़ी सहायिका अथवा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पदोन्नति की जानी थी। विभाग द्वारा परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना पाली द्वारा रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर पदोन्नति हेतु पांच वर्ष सेवा पूर्ण कर चुकी सहायिका एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जानकारी मंगाई गई थी। इस दौरान मूल्यांकन समिति के द्वारा योग्यता सूची तैयार कर अनुमोदन पश्चात प्रथम क्रम में आवेदिका उमा सिंह/ चूड़ामणी सिंह का पदोन्नति कर लिया गया। इस संबंध में आवेदक श्री मदन गोपाल एवं ग्रामवासी भरूह़ामुड़ा ग्राम पंचायत चैतमा तहसील पाली द्वारा शिकायत कलेक्टर श्री अजीत वसंत से की गई थी। कलेक्टर द्वारा इस प्रकरण को संज्ञान में लेकर कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण दर्ज करते हुए संपूर्ण मामले की सुनवाई की गई।
प्रकरण में आवेदक द्वारा संलग्न दस्तावेज एवं परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना पाली द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन एवं शासन के निर्देश का अवलोकन किया गया। जिसमें स्पष्ट हुआ कि आंगनबाड़ी सहायिका/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का उसी ग्राम का निवासी होना अनिवार्य है, न कि ग्राम पंचायत के किसी भी ग्राम का। प्रस्तुत प्रकरण में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संलग्न दस्तावेजों से यह स्पष्ट हुआ कि पदोन्नति का आधार ग्राम पंचायत माना गया है, जोकि शासन के जारी निर्देशों के विरूद्ध है। कलेक्टर श्री वसंत ने कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना पाली, के आदेश क्रमांक 1108/नियु/बा.वि.परि./2023-24 पाली दिनांक 20.02.2024 के पदोन्नति आदेश को निरस्त कर शासन के निर्देशों का पालन करते हुए पुनः पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।

*मानिकपुर पुलिस द्वारा 3.040 किलोग्राम गाँजा को किया गया जप्त।*

0

 पुलिस द्वारा 02 आरोपीयों को किया गिरफ्तार।

सजग कोरबा अभियान के तहत गाँजा के कारोबार करने वालों पर कोरबा पुलिस का प्रहार।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा नशीले पदार्थ का व्यापार करने वाले तथा अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू.बी.एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रवींद्र मीणा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर तैनात किये गए हैं जिनसे लगातार सूचना प्राप्त कर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में पुलिस के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में चौकी मानिकपुर पुलिस की टीम शहर में पेट्रोलिंग दौरान के मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति सफ़ेद ऐक्टिवा क्र CG 10 BE 9943 में पोंडीबहार से RSS नगर की तरफ़ आ रहा है और उसके गाड़ी के डिक्की में गाँजा रखा हुआ है, कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्संबंध में अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया बाद मुखबिर के बताये अनुसार घेराबंदी कर आरोपी शिरीष रंजन से उक्त एक्टिवा के डिक्की में रखे 40 ग्राम गाँजा को बरामद किया हुआ, उक्त गाँजा के संबंध में उससे पूछने पर बताया गया कि पौड़ीबहार के राजपूत ऑटोड्राइवर के कहने पर उक्त गाँजा को खरमोरा के रवि साहू के पास से ला रहा है, रवि साहू का पता करने पर वर्तमान में अड़भार में रहना पता चलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल टीम रवाना कर आरोपी रवि साहू को पकड़ा गया और उसके मेमोरेंडम के आधार पर उससे 3 किलोग्राम गाँजा को जप्त कर आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है और चौकी मानिकपुर में 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है

कोरबा पुलिस द्वारा लगातार नशीली दवाईयों, जुआ, सट्टा तथा अन्य अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ़्तार आरोपीगणः-

01. रवि साहू पिता खगेश्वर साहू उम्र 30 वर्ष साकिन खरमोरा थाना सिविल लाइन रामपुर कोरबा हाल मुक़ाम अड़भार चौकी अड़भार जिला सक्ति
02. ⁠शिरीष रंजन सिन्हा पिता प्रियरंजन सिन्हा उम्र २० वर्ष साकिन पोंडीबहार थाना सिविल लाइन रामपुर ज़िला कोरबा

*विशेष अभियान के तहत अवैध कच्ची महुआ शराब के कोचियो के विरुद्ध कार्यवाही*

0

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति:-07 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार* विवरण – पुलिस अधीक्षक सक्ति सुश्री अंकिता शर्मा महोदया द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के मद्दे नजर जिले के सभी थाना प्रभारीयो को अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले शराब कोचियों पर लगातार अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री रमा पटेल ,उप पुलिस अधीक्षक महोदय शक्ति मनीष कुंवर के मार्गदर्शन पर दिनांक 06.04.2024 को मुखबीर के द्वारा सूचना मिलने पर ग्राम बुडहनपुर आरोपी के घर के सामने रेड कार्यवाही कर आरोपी आनंद यादव पिता स्वर्गीय बसंत कुमार यादव बुढनपुर थाना नगरदा जिला शक्ति छग के कब्जे से कुल 07 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमती ₹1400 रू मिला जिसे अपराध क्रमांक 28/2024 धारा 34 (2) आबकारी* एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया उक्त कार्रवाई में , सउनि एस.के. राठौर, प्रधान आरक्षक 327 देव कुमार बरेठ, महिला प्रधान आरक्षक 09 बिंदु राज, आरक्षक 204 गणेश कंवर, आर.165 सतीश यादव, आर.156 श्याम हरवंश, आर.250 नान्हू उराव का विशेष योगदान रहा।

*दिनांक 09.04.2024 से चैत्र नवरात्रि पर्व हो रहा प्रारंभ*

0


आंनद राठौर ब्यूरो शक्ति:-दिनांक 09.04.2024 से चैत्र नवरात्रि पर्व प्रारंभ हो रहा है, जो दिनांक 18.04.2024 तक चलेगा। जिले भर में नवरात्रि का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जावेगा। जिले कें चंद्रपुर स्थित चंद्रहासिनी मंदिर एवं अष्टभुजी मंदिर अड़भार तथा महामाया मंदिर सक्ती में श्रद्धालूओं द्वारा विशेष पूजा एवं दर्शन किया जाता है। जिले एवं आस -पास के जिलों से तथा उडीसा राज्य से भारी संख्या में श्रद्धालुगण चन्द्रहासनी मंदिर दर्शन के लिए अत्याधिक संख्या में पहुंचते है। चंद्रहासिनी मंदिर चंद्रपुर में पर्व के दौरान सुरक्षा/आपदा प्रबंध के मद्देनजर विशेष पुलिस व्यवस्था की गई है तथा यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए भारी वाहनों के लिए निम्नानुसार दिनांक एवं समय के लिए प्रतिबंधित किया गया हैः-
01. दिनांक 05.04.2024 से दिनांक 12.04.2024 तक भारी वाहनों को प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक के लिये प्रतिबंधित किया जाता है।
02. चौत नवरात्रि कार्यक्रम दिनांक 13.04.2024 से रामनवमीं दिनांक 17.04.2024 तक भारी वाहनों को प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक के लिये प्रतिबंधित किया जाता है।
03. निर्धारित अवधि पश्चात् उल्लेखित मार्ग पर हाइवा, ट्रेलर एवं ट्रक तथा अन्य भारी वाहनों को दिनांक 17.04.2024 को रात्रि 12.00 बजे से आवागमन की छूट प्रदान किया जाता है तथा संबंधित एजेंसी द्वारा कार्य प्रारंभ करने पर पूर्व आदेश यथावत लागू रहेगा।
4. रायगढ़ से सारंगढ़ की ओर से जाने वाली भारी वाहन कोड़ातराई, पुसौर, सरिया, टीमरलगा से होकर जायेगी।
5. सारंगढ़ से रायगढ़ की ओर से जाने वाली भारी वाहन टीमरलगा, सरिया, पुसौर, कोड़ातराई से होकर जायेगी।
6. डभरा से रायगढ़ की ओर से जाने वाली भारी वाहन बरहागुड़ा चौक से चंदली से होकर जायेगी।
7. रायगढ़ से डभरा की ओर से जाने वाली भारी वाहन चंदली से बरहागुड़ा चौक से होकर जायेगी।

शक्ति पुलिस का नवरात्र पर्व के दौरान आम लोगों से अपील किया गया कि-
1. वे अपने चारों ओर यह सुनिश्चित कर लें कि उनके इर्द-गिर्द कोई असामाजिक तत्व /चोर या जेबकतरा तो नहीं है, किसी व्यक्ति पर संदेह होने पर समिति के वॉलिंटियर्स तथा पुलिस कंट्रोल रूम एवं डायल 112 के साथ-साथ पुलिस द्वारा स्थापित हेल्पर सेंटर को सूचित करें।
2. आभूषण धारण करने वाली महिलाओं से अनुरोध है कि कम दृश्यमान आभूषण पहने,भीड़भाड़ , धक्का मुक्की से बचे।
3. पर्स, मोबाइल तथा कीमती सामान सम्हालकर रखें।
4. अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहकर ध्यान दें।
5. छोटे बच्चों को सम्हालकर कर रखें।
6. किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की सामग्री लेने /खाने से बचें।
7. अपराधियों के संबंध में मिली सूचना, पुलिस से साझा कर जागरूकता का परिचय दें।
8. मोबाइल फोन संभाल कर रखें।
9. शांति एवं सौहार्द के साथ- साथ उल्लास पूर्वक आयोजन के सहभागी बने।

आमजनों की सहायता/ सहयोग के लिए पुलिस विभाग द्वारा मोबाइल नंबर जारी किया गया है-
1. पुलिस कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर-9479189615
2. श्रीमती अंजलि गुप्ता उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रभारी अनुभाग चंद्रपुर -7354670730
3. निरीक्षक नंदलाल रठिया थाना प्रभारी चंद्रपुर मोबाइल नंबर – 6261609191
4. निरीक्षक प्रवीण राजपूत जिला विशेष शाखा प्रभारी मोबाइल नंबर- 9009152047
5. निरीक्षक कमल किशोर महतो यातायात प्रभारी शक्ति- 9479273723
6. चंद्रहास उप पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षु थाना प्रभारी डबरा मोबाइल नंबर- 9406027073

*पुत्र के ऊपर प्राणघातक हमला करने वाले पिता और भाई को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-संपत्ति बटवारे की विवाद को लेकर पुत्र के ऊपर टांगिया एवम डंडा से प्राण घातक चोट पहुंचाने वाला पिता एवम भाई को गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, थाना पचपेड़ी पुलिस की कार्यवाही

अप. क्र. 100/24 धारा 307,34 भादवि

प्रार्थी दिलीप केवट पिता रामचन्द केवट 35 साल निवासी कुकुर्दी केरा

आरोपी _
01.रामचंद पिता स्व आत्माराम केवट 65 साल निवासी कुकुर्दी केरा थाना पचपेड़ी

02.दुर्गा प्रसाद केवट पिता रामचन्द 28 साल निवासी कुकुर्दी केरा थाना पचपेड़ी