Home Blog Page 668

*स्वीप की गतिविधियों को बढ़ाते हुए मतदाताओं को करें जागरूक*

0

स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा ने ली बैठक।

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में स्वीप नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा ने स्वीप कोर कमेटी के सदस्यों की जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक ली। उन्होंने नए युवा मतदाताओं, कर्मचारियों, श्रमिकों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों को मतदान हेतु प्रेरित करने स्वीप अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। सीईओ श्री मिश्रा ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल रैली निकालकर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने स्वीप गतिविधियां मानव श्रृंखला, बाइक रैली, साइकल रैली, दिव्यांगजन रैली, नुक्कड़-नाटक, पोस्टर बनाओ, रंगोली बनाओ तथा नारा लेखन आदि कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाते हुए मतदान के लिए प्रेरित करने कहा। स्वीप की गतिविधियों में एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड तथा महाविद्यालयीन छात्रों, स्वहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सीईओ श्री मिश्रा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक तथा निजी उपक्रमों के माध्यम से भी स्वीप की गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. साधना खरे, उप संचालक कृषि श्री अजय अनंत, नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त श्री मिश्रा, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती सिनीवाली गोयल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी. पी. उपाध्याय, उप संचालक पंचायत सुश्री जूली तिर्की, जिला जनसंपर्क अधिकारी आदि उपस्थित थे।

*भाजपा नेता और भाई पर पुरानी रंजिश कों लेकर चाकू से की हमला आई गंभीर चोट बिलासपुर किया गया रेफर,दोनो सगे भाई आरोपी गिरफ्तार*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- जिले के बीजेपी आईटी सेल संयोजक संतोष साहू और उसके बड़े भाई योगेश साहू पर पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों ने चाकू से प्राणघात हमला किया है। जिसे संतोष साहू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में प्रथिमक उपचार के बाद बिलासपुर में उपचार जारी है। वही दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

दरअसल,सोमवार की रात्रि करीबन 9 बजे वार्ड नंबर 6 में के रहने वाले बीजेपी आईटी सेल के संयोजक संतोष साहू के घर के सामने शराब के नशे में राजू बजाज (22) वर्ष और सोनू बजाज (26) पुरानी रंजिश रखते हुए गाली गलौज कर रहे थे। जिसे लेकर योगेश साहू के द्वारा माना करने पर योगेश साहू पर पहले चाकू से हमला कर दिया। वही बीच बचाव में आए बीजेपी आईटी सेल के संयोजक संतोष साहू पर भी चाकू से 3 बार हमला किया गया है। घायल दोनो भाईयो को उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। जिसमे संतोष साहू की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वही योगेश साहू का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया की पुलिस को चाकू मारने की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई। आरोपी राजू बजाज और सोनू बजाज जोकि मोटर साइकिल से फरार हो रहे थे। जिन्हे गुरुकुल स्कूल बनारी के पास से घेरा बंदी कर पकड़ा गया है। जिन्हे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है,और अन्य सहयोगियों की होने की संभावना जताई गई है। पूर्व में आरोपी सोनू बजाज के खिलाफ धारा 354 का मामला सिटी कोतवाली में दर्ज है।

*पूरानी रंजीश को लेकर जान से मारने की नियत से चाकू, रॉड से प्राण घातक हमला करने वाला आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

*पूरानी रंजीश को लेकर जान से मारने की नियत से चाकू, रॉड से प्राण घातक हमला करने वाला आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

*आरोपी*

*(01) राजू बजाज उम्र 22 साल निवासी बी डी महंत नगर न्यू चंदनिया पारा जांजगीर थाना जांजगीर*

*(02) सोनू बजाज उम्र 26 साल निवासी बी डी महंत नगर न्यू चंदनिया पारा जांजगीर थाना जांजगीर*

*(03) सुरेन्द्र यादव उम्र 27 साल निवासी बी डी महंत नगर न्यू चंदनिया पारा जांजगीर थाना जांजगीर*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 307, 294, 506 बी, 323, 120 बी, 34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

*आरोपियों के कब्जे से बरामद घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू, लोहे की रॉड एवं एक मोटर सायकल*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शैल कुमार राठौर साल निवासी बजार पारा जांजगीर थाना जांजगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.04.2024 के रात्रि करीबन 08.00 बजे अपने आफिस गिरजा होटल के पास संतोष साहू के पास बैठा था उसी समय उसका भाई योगेश साहू का फोन आया, संतोष अपने भाई से बात करने के बाद बताया कि राजू बजाज हमारे घर के सामने पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलौच कर रहा है, तब घर जाकर देखे तो राजू बजाज गाली गलौच कर रहा था जिसे संतोष मना किया तो पूर्व में जेल भिजवाएँ थे कहकर आज तुम लोगो को जिंदा नही छोडुंगा कहते हुए गाली गलौच करते हुए चाकू से संतोष के ऊपर जान से मारने की नियत से उसके पेट में प्राण घातक हमला किया खुन बहने लगा तभी संतोष का भाई योगेश बीच बचाव करने आया तो उसके ऊपर उपर भी राजू बजाज प्राण घातक हमला किया। उसी समय राजू का भाई सोनू बजाज भी अपने हाथ में लोहे का राड लेकर आया और संतोष साहू एवं योगेश साहू के उपर राड से प्राण घातक हमला कर भाग गयें। संतोष साहू एवं योगेश साहू को उपचार के लिए अस्पताल ले गयें।

*प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना स्तर से तत्काल टीम गठित किया गया।*

*श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के मार्ग दर्शन* में आरोपियों को थाना जांजगीर अंतर्गत ग्राम बनारी के गुरूकुल स्कूल के पास से एक अन्य सहयोगी सुरेन्द्र यादव के साथ एक ही मोटर सायकल में मिलने पर आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरडण्म कथन लिया गया आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार बटन वाला चाकु, रॉड एवं सहयोगी की मोटर सायकल को बरामद किया गया है। प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 120बी भादवि, तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई है।

विवेचना दौराना आरोपी (01) राजू बजाज उम्र 22 साल (02) सोनू बजाज उम्र 26 साल (03) सुरेन्द्र यादव उम्र 27 साल सभी निवासी बी डी महंत नगर न्यू चंदनिया पारा जांजगीर थाना जांजगीर के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 09.04.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में प्रक्षिशु
डीएसपी संगम राम, निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, भवानी सिंह चौहान थाना जांजगीर, प्रधान राकेश तिवारी, मनोज तिग्गा, राजकुमार चंद्रा, मोहन साहू, आरक्षक गिरीश कश्यप, शिवराय सागर, ईश्वरी राठौर, रोहित कहरा, संतोष भानु का सराहनीय योगदान रहा।

*सिरगिटटी पुलिस की चोरी पर की गयी वैधानिक कार्यवाही।*

0

’ आरोपीगण चोरी के सामान के साथ पकडा गया।
’’ आरोपीगण चोरी के सामान घर के बाडी पर छिपा कर रखा हुआ था।
’’ बिजली का कंडक्टर तार कीमती ₹15000 की बरामदगी।
’’ 03 आरोपीयों को किया गया गिरफ्तार।

’’ नाम आरोपीगण- 1. प्रशांत कुमार धुरी पिता रामकुमार धुरी उम्र 19 वर्ष निवासी कोरमी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। 2. योगेंद्र धुरी पिता मनोज कुमार धोरी उम्र 19 वर्ष निवासी कोरमी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। 3. अनिल धुरी पिता शिवकुमार धुरी उम्र 19 वर्ष निवासी कोरमी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामलें का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी अंकित गुप्ता पिता स्वर्गीय बलदेव प्रसाद गुप्ता 26 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैंड बिलासपुर का दिनांक 06.04.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोरमी निवासी प्रशांत धुरी विद्युत विभाग का 11 kV कंडक्टर तार को दिनांक 05.04.2024 को जम्फर बंद कर मीटर तार को काटकर चोरी कर ले गया है जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया‌। प्रकरण के विवेचना दौरान प्रशांत धुरी को पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर अपने साथी अनिल धुरी एवं योगेंद्र धुरी के साथ मिलकर बिजली तार चोरी करना स्वीकार किये। प्रकरण के आरोपी के दोनों साथी का पता तलाश कर थाना लाकर तीनों आरोपियों की कब्जे से एल्युमिनियम का कंडक्टर तार लंबाई करीबन 300 मीटर कीमती 15000 रुपए बरामद कर आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक भारती मरकाम, प्र.आर. 1339 मनोज राजपूत, आरक्षक विरेन्द्र राजपूत एवं केशव मार्को की अहम भूमिका रही।

*आरोपी प्रेम जाल मे फॅसाकर कर रहा था पीडिता का शोषण।*

0

’ आरोपी घटना दिनांक से फरार होकर लुक छिप रहा था।
’’ आरोपी को बस स्टैण्ड तिफरा से किया गया गिरफ्तार।
’’ आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
’’ नाम आरोपी – अर्पन डेविड पिता अजय डेविड उम्र 19 वर्ष निवासी गौर कालोनी तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासुपर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया दिनांक 07.04.2024 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबलिग पुत्री को अर्पन डेविड निवासी गौर कालोनी तिफरा द्वारा अपने प्रेम जाॅल मे फॅसाकर शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाकर शादी करने से इंकार कर दिया है जिस पर अपराध पंजीबध्द कर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा आरोपी अर्पन डेविड का पता तलाश कर बस स्टैण्ड तिफरा के पास मिलने पर पकडकर थाना लाकर कडाई से पूछताछ करने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाना स्वीकार किया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से वारिसान को अवगत कराकर आज दिनांक 08.04.2024 को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक भारती मरकाम, प्र.आर. 666 विजय शर्मा, आरक्षक केशव मार्को एवं महिला आरक्षक सोनजीरा खलखो की अहम भूमिका रही।

*आतंक के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का प्रहार जारी*

0

*➡️ दो और आदतन अपराधियों को किया गया जिला बदर पूर्व में 5 आदतन अपराधियों का किया गया था जिला बदर*

*➡️ जितेन्द्र जायसवाल एवं राजा पात्रे को किया गया जिला बदर*

*➡️ जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पारित किया गया आदेश*


आशीष कश्यप बिलासपुर:-जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु एवं आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न थानों से प्रेषित रिपोर्ट एवं पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जिला बदर का आदेश जारी किया है, और दोनों को 24 घण्टे के अंदर बिलासपुर जिले से बाहर रहने के आदेश दिए हैं।

निम्नलिखित 2 अभ्यासिक अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर का आदेश जारी किया गया है-

01. जितेन्द्र जायसवाल पिता ओमप्रकाश जायसवाल उम्र 42 वर्ष सा. गनियारी थाना कोटा बिलासपुर छ०ग०।
02. राजा पात्रे पिता रमेश पात्रे उम्र 32 वर्ष सा. आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर छ०ग०

विभिन्न थानों में इनके विरूद्ध मारपीट, गुण्डागर्दी, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, चोरी, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की विभिन्न धाराओं के तहत जिला दण्डाधिकारी ने आदेश जारी किये हैं और सभी आरोपियों को छह महीने के लिए बिलासपुर जिला छोड़ने के आदेश दिए हैं। इन आरोपियों को बिलासपुर राजस्व जिला सहित आसपास के जिले-जांजगीर चाम्पा, कोरबा, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा मारवाही तथा बलौदाबाजार जिले की सीमा से छह महीने बाहर रहना होगा।

*➡️ पूर्व में शानू खान (जफर) , हरिश्चंद्र ठाकुर (गोलू) एवं विनोद साहू , इन्द्रकुमार , धीरेन्द्र वैष्णव को किया गया था जिला बदर*

01. हरिशचंद उर्फ गोलू ठाकुर पिता सुभाष ठाकुर उम्र 50 वर्ष सा० पुरानी बस्ती कोटा थाना कोटा बिलासपुर छ०ग०।

02. शानू खान पिता शफिक खान उम्र 26 वर्ष सा० चांटीडीह पठान मोहल्ला थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ०ग०

03. विनोद साहू पिता बहादूर साहू उम्र 51 साल निवासी मडई थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग छ०ग०

04. इंद्रकुमार भारद्वाज पिता कृष्ण कुमार भारद्वाज, उम्र 35 वर्ष सा० मोहदी, आवासपारा थाना कोटा बिलासपुर छ०ग०।

05. धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टिंकू पिता फूलदास वैष्णव उम्र 21 वर्ष सा० हरश्रृंगार कॉलोनी , अटल आवास, आर के नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ०ग०

*➡️ बिलासपुर पुलिस की अपील:- अवैध एवं अपराधिक गतिविधियों से दूर रहे अन्यथा सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी बिलासपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा*

*दोस्त ही निकला मृतिका के आत्महत्या का कारण।*

0

’’ आरोपी द्वारा मृतिका को आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित किया गया था।
’’ 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
’’ आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
’’ नाम आरोपी – सूरज पाण्डेय पिता स्व. कमोद पाण्डेय उम्र 29 वर्ष निवासी रघु बिहार कालोनी अशोक नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासुपर (छ.ग.)

 

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचक अमित कुमार वर्मा पिता संतोष वर्मा निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी तोरवा के द्वारा महादेवा अस्पताल बिलासपुर से अस्पतालीय मेमो लाकर प्रस्तुत किया जिसमे मृतिका पूजा चौरसिया के मृत्यु के संबंध मे लेखा था जिस पर मर्ग क्रमांक 17/2024 धारा 174 जा.फौ. के मृतिका पूजा चौरसिया का अज्ञात कारण से मृत अवस्था मे चोटें आयी थी। थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा घटना के संबंध मे पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (सिविल लाईन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर मर्ग जांच पर से निरीक्षण घटनास्थल, निरीक्षण शव, पीएम रिपोर्ट, मौके के परिस्थितियों, परिजन एवं गवाहों के कथनो के आधार पर व मृतिका की माॅ रीता चौरसिया के लिखित शिकायत पर से सूरज पाण्डेय द्वारा मृतिका पूजा चौरसिया से दोस्ती कर आत्महत्या करने के लिये दुष्प्रेरित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण के विवेचना दौरान आरोपी सूरज पाण्डेय का पतासाजी कर पकडकर थाना लाकर कडाई से पूछताछ करने पर अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को दिनांक 08.04.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से वारिसान को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक भारती मरकाम, प्र.आर. 1339 मनोज राजपूतआरक्षक केशव मार्को एवं विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।

 *बिलासपुर पुलिस के प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई।*

0

🔶 रतनपुर थाना पुलिस की थाना प्रभारी के नेतृत्व में शराब कोचियों पर लगातार बड़ी कार्यवाही।
🔶 03 शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार।
🔶 195 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 39000 रूपये को किया जप्त।
गिरफ्तार आरोपी –
1. संजय यादव पिता देवी यादव उम्र 27 वर्ष निवासी प्रधान मोहल्ला रानीगाँव थाना रतनपुर
2. शंकर कहार ऊर्फ पिन्टू पिता कृष्ण कहार उम्र 36 वर्ष निवासी गाँधीगर रतनपुर थाना रतनपुर
3. संदीप गोंड़ पिता मंतराम गोंड़ उम्र 30 वर्ष निवासी गाँधीगर रतनपुर थाना रतनपुर जिला
बिलासपुर छ.ग.।
———————————————-

आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने एवम प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर भापुसे (प्रशिक्षु) अजय कुमार के द्वारा टीम गठित कर मुखबीर सुचना पर ग्राम रानीगाँव में संजय यादव के घर के पीछे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, गाँधीनगर रतनपुर निवासी शंकर कहार उर्फ पिन्टू के घर से 90 लीटर कच्ची महुआ शराब व संदीप गोंड़ के घर से 75 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 195 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 39000 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि ढोलाराम, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, गजेन्द्र सिंह, आर. अजय सोनी, अविनाश शर्मा, घनश्याम राठौर, म.आर. स्वाती बंजारे, अनिशा कश्यप का विशेष योगदान रहा।

*लोकसभा निर्वाचन 2024 व्हीआईपी सुरक्षा का प्रशिक्षण*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-पुलिस मुख्यालय, रेंज मुख्यालय के आदेशानुसार लोक सभा चुनाव के दौरान व्हीआईपी मूवमेंट लगातार होना संभावित है और उनकी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के लिए ज़िला पुलिस बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह आईपीएस के निर्देशन में अतीरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप मार्गदर्शन में डीएसपी लाइन मंजुलता केरकेट्टा तथा रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता के द्वारा व्हीआईपी सुरक्षा के लिए पायलेट फॉलो, पीएसओ रिंगराउंड, सीपीटी, बीडीएस टीम, डॉगस्काड, लीबरी, बैगेज व कारकेड जैसे विषय पर प्रशिक्षण पुलिस लाइन बिलासगुड़ी मीटिंग हॉल में दीनाँक 9/4/2024 को आयोजित किया गया।

व्हीआईपी सुरक्षा हेतु विभिन्न कार्य में रखे जाने वाली सावधानी और लगाये गये ड्यूटी अनुसार अपने कर्तव्य का निर्वहन सही तरीक़े से करने और कोई चूक होने से बचने हेतु डीएसपी प्रशांत श्रीवास्तव मननीय सीएम सुरक्षा के द्वारा बताया गया। प्रशिक्षण में व्हीआईपी के आने की सूचना से तैयारी शुरू कर वापस जाने तक हैलीपैड, मार्ग व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल, वैकल्पिक मार्ग, रेस्ट हाउस, नाईट स्टे के दौरान व्यवस्था और सुरक्षा मापदंड के अनुसार व्यवस्था बनाना है अपने ड्यूटी के दौरान कर्तव्य का सही तरीक़े से निर्वहन कर कोई भी ख़तरा को दूर करना

 


और व्हीआईपी को सुरक्षित रख किसी भी हानि से बचाया जा सकता है।

पायलेट फॉलो, पीएसओ रिंगराउंड, सीपीटी, बीडीएस टीम, डॉगस्काड, लिबरी, बैगेज, कारकेड जो की वीआईपी सुरक्षा के बहुत महत्त्वपूर्ण पहलू है, डीएसपी प्रशांत श्रीवास्तव द्वारा ज़िला बिलासपुर के अधिकारी

कर्मचारी जो इन ड्यूटी में लगातार अपना कर्तव्य निर्वहन करते है और पूर्व भी प्रशिक्षण प्राप्त किए है लेकिन लोकसभा निर्वाचन की गंभीरता को देखते व्हीआईपाई सुरक्षा हेतु कुल 100 अधिकारी कर्मचारी को यह प्रशिक्षण दिया गया, जिनकी लगातार ज़िला बिलासपुर के अतिरिक्त बिलासपुर रेंज के अन्य ज़िला तथा छत्तीसगढ़ में कही भी ड्यूटी लगाई जा सकती है।

*जाति जनगणना में देवांगन समाज चाौथे पायदान पर – प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन*

0

*समाज के लोग घर-घर पहुॅचकर करेंगे सामाजिक जनगणना*

*प्रदेश देवांगन समाज की बैठक सम्पन्न*

मुंगेली // प्रदेश देवांगन समाज के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने समाज के जनगणना को लेकर बड़ी निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि प्रदेश देवांगन समाज के आबादी वर्तमान में लगभग 08 लाख से अधिक संख्या में है, और जातिगत जनगणना में देवांगन समाज चाौथे पायदान पर है। इसके लिए देवांगन समाज के लोग घर-घर पहुॅचकर सामाजिक जनगणना कार्य करने की बात कहीं। यह बात जिला दुर्ग में रविवार को आयोजित प्रदेश स्तरीय देवांगन समाज के बैठक में कहीं। बैठक में प्रदेश देवांगन समाज की जनसँख्या को लेकर रणनीति तैयार किया। ताकि समाज की वास्तविक सँख्या निकलकर सामने आ सकते।
प्रदेश अध्यक्ष देवांगन ने बताया कि वर्ष 2017-18 में विभिन्न जिलो में देवांगन समाज की जनगणना का कार्य हुआ। जिसमें प्रदेश देवांगन समाज की जनसंख्या 05 लाख 40 हजार से अधिक रहा है। जनगणना के अनुसार सारंगढ़ में 12 हजार, शक्ती 15 हजार, जांजगीर चांपा 60 हजार, रायगढ़ 16 हजार, कोरबा 32 हजार, कोंडागांव 26 हजार, नारायणपुर 05 हजार, सुकमा 01 हजार, धमतरी 22 हजार, दुर्ग 50 हजार, राजनांदगांव 60 हजार, मोहला मानपुर 15 हजार, गरियाबंद 08 हजार, बिलासपुर 45 हजार, महासमुंद 07 हजार, अम्बिकापुर 300, जयपुर 200, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी 05 सौ, बलराम 100, बस्तर 10 हजार, कांकेर 14 हजार, बीजापुर 01 हजार, दंतेवाड़ा 05 हजार, रायपुर 50 हजार, बेमेतरा 12 हजार, कवर्धा 05 हजार, खैरागढ़ 08 हजार, बलौदाबाजार 25 हजार, बालोद 22 हजार, मुंगेली 13 हजार, सुरजपुर 200, कोरिया 200 और मरवाही पेण्ड्रा 100 लोग शामिल है। प्रदेश देवांगन कल्याण समाज छत्तीसगढ़ पंजीयन क्रमांक 2338 का बैठक दुर्ग जिला में माता परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर प्रारंभ की गई।
बैठक में पिछले बैठक के कार्यवाहियों, समाजिक नियमावली, संगठन के आय के स्त्रोत, अंतर्जातीय विवाह, वार्षिक अधिवेशन, प्रदेश के सामाजिक भवन, संगठन के एकरूपता, सामाजिक जनगणना, विजन डाक्यूमेंट्री 2030 तक, प्रकोष्ठ विस्तार, जिला स्तरीय सदस्यता शुल्क, प्रदेश स्तरीय परमेश्वरी महोत्सव, जिला इकाई चुनाव में पर्यवेक्षक की नियुक्ति, अंतरजातीय विवाह, समाज मे एकजुटता, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विषयों पर चर्चा किया गया।
दुर्ग जिला के प्रतिनिधित्व में जिला सचिव धनुष देवांगन, नगर सचिव राकेश देवांगन, जनकल्याण के अध्ययन घनश्याम देवांगन, रामानंद देवांगन, भूषण देवांगन के अगवाई में बैठक हुआ। बैठक में समाजिक नियमावली प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधिक सलाहकर मोहित देवांगन द्वारा बनाए गए सामाजिक नियमावली को प्रस्तुत किया। प्रदेश में नियमावली बनाने के लिए दावा आपत्ति मंगाकर पूरे प्रदेश में एक नियमावली हो, इस पर सभी ने सर्व सहमति से प्रस्ताव भी पारित किया गया। अंतर्जातीय विवाह पर प्रदेश उपाध्यक्ष पोषण देवांगन ने समाज में लगातार अंतर्जातीय विवाह में वृद्धि होने पर चिंता व्यक्त किया।
समाज के लोगों ने कहा कि समाज को सही दिशा देने हैं तो बच्चों को अच्छी शिक्षा दीक्षा के साथ ही समाजिक गतिविधियों में संलग्न रखने की आवश्यकता है ताकि अच्छे संस्कार मिल सके, आने वाले समय में समाज की दशा और दिशा तय करने के साथ ही परिवार एवं समाज के साथ ही क्षेत्र को गौरवान्वित कर सके। बैठक व कार्यक्रम होते रहने से समाज में अच्छा संदेश तो जाता ही है साथ ही समाज एकता के सूत्र में बंधे रहे। बैठक में प्रदेश देवांगन समाज द्वारा फूलों की वर्षा कर होली तेरस समाज के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए भी मनाया। इस अवसर पर महासचिव पारस देवांगन, कोषाध्यक्ष वेद लाल देवांगन, उपाध्यक्ष पोषण लाल देवांगन, चंपालाल देवांगन, मनोज देवांगन, धनुश देवांगन, मुकेश देवांगन, रवि देवांगन, सहसचिव हरीश देवांगन, श्रीमती रेणु देवांगन, नंद देवांगन कार्यकारिणी सदस्य आनंद देवांगन कोरबा, शरद देवांगन रायपुर, मोहनी देवांगन झलमला, देवेंद्र देवांगन जगदलपुर, अमरनाथ देवांगन मुंगेली, राकेश देवांगन बिलासपुर, राजेंद्र देवांगन बेमेतरा, संरक्षक ईश्वर देवांगन, दीपचंद देवांगन नवागढ़, सोहन देवांगन गरियाबंद, रामकुमार देवांगन नवापारा, महिला अध्यक्ष श्रीमती किरण देवांगन, युवा अध्यक्ष मनोहर देवांगन, पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष खिलेश देवांगन, प्रदेश प्रवक्ता जनक देवांगन भाटापारा, दानसिंग देवांगन, रायपुर अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज देवांगन, प्रदेश देवांगन समाज के मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन, दुर्गेश देवांगन, विष्णु देवांगन, अनिल देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

*प्रदेश अध्यक्ष देवांगन ने चैत्र नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं*

प्रदेश देवांगन समाज के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने चैत्र नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना भी की है। प्रदेश अध्यक्ष देवांगन ने कहा है कि चैत नवरात्र प्रकृति और शक्ति की उपासना का पर्व है. इस पर्व में उपवास, प्रार्थना एवं ध्यान का विशेष महत्व है. चैत्र नवरात्र से ही नववर्ष के पंचांग की गणना शुरू होती है. इस समय मौसम में परिवर्तन भी होता है. इसलिए धर्म, अध्यात्म, ज्योतिष के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी नवरात्र का महत्व है। प्रदीप देवांगन ने कहा कि नवरात्र का पर्व हमारे जीवन में एक नई उमंग, एक नये उत्साह के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति रचनात्मक सोच पैदा करता है. शक्ति का अनुष्ठान रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यां के प्रति हो, नवरात्र के अवसर पर हम सभी को यही संकल्प लेना चाहिए।

फोटो कैप्शन