Home Blog Page 667

*यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए कोरबा पुलिस का अभिनव अभियान।*

0

कोरबा पुलिस के द्वारा मार्ग मित्र समिति का किया गठन।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बढ़ते यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी द्वारा अभिनव अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत ज़िले के हाईवे पर स्थित ब्लैक स्पॉट पर मार्ग मित्र समिति का गठन कराया गया है।

ज्ञात हो कि ज़िले में पाली-कटघोरा- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में 10 दुर्घटनाजन्य सड़क खंड चिह्नांकित किए गये है जिसमें 07 ब्लैक स्पॉट समाहित है। उक्त दुर्घटनाजन्य क्षेत्र की कुल लंबाई 27.8 किमी है। जिसमें ज़्यादातर लोगों की मृत्यु हुई है।इस जगह को ध्यान में रखते हुए यहाँ आसपास की दुकान और निवास करने वालों को मार्ग मित्र बनाया गया है और उन्हें कुछ भी दुर्घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने और एम्बुलेंस को बुलाने के संबंध में बताया गया है। इस प्रकार कुल 13 समितियों का गठन किया गया है जिसमें कुल 54 लोगों को जोड़ा गया और उन्हें मार्ग मित्र बनाया गया। जगह जगह पर सजग कोरबा का पैम्फ़लेट भी चिपकाया गया है और लोगों को जागरूक किया गया है।सभी मार्ग मित्र से पुलिस के मोबाइल नंबर साझा किए गए। कोरबा पुलिस के द्वारा यातायात दुर्घटना में कमी लाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रखी जाएगी।

*लोरमी के सीए अवधेश बने स्पेशलिस्ट आफिसर*

0

मुंगेली लोरमी:- के पं अशोक कुमार त्रिपाठी एवं श्रीमति संध्या त्रिपाठी के पुत्र *सीए अवधेश त्रिपाठी* ने अपने पहले प्रयास मे ही आई बी पी एस (IBPS) द्वारा आयोजित *स्पेशलिस्ट आफिसर- (सीए)* की परीक्षा उत्तीर्ण की है । इस एग्जाम को पास करने के लिए उन्होंने किसी भी प्रकार की कोचिंग नहीं ली, घर मे रहकर ही तैयारी की । उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता,बहन एवं मामा लोगों एवं समस्त मित्रगण को दिया है। उपरोक्त परीक्षा पास करने के पश्चात अवधेश ने एसबीआई (SBI) के फाईनेंस एण्ड टैक्सेशन व प्लानिंग डिपार्टमेंट में पदस्थी प्राप्त की है । गौरतलब है कि 2019 में उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की परीक्षा उत्तीर्ण की थी एवं स्वयं के प्रोप्राइटरशीप फर्म मे सीए की प्रैक्टिस करते चले आ रहे थे।
उनके सफलता से परिजन अत्यंत हर्ष एवं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
उनकी इस सफलता के लिए अनंत शुभकामनाएं।

*विधायक भावना बोहरा ने जनसंपर्क कर बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां, लाभार्थियों से की मुलाकात*

0

0.विकास और सुशासन के लिए संकल्पित है भाजपा आपका एक वोट बदलेगा छत्तीसगढ़ की तस्वीर :भावना बोहरा

0.भावना बोहरा को जैसे आपने ऐतिहासिक जीत दिलाई अब राजनांदगांव लोकसभा में भी कमल खिलाना है:- लखनलाल देवांगन

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार विधानसभा क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचकर मोदी सरकार के 10 वर्षों की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए जनसंपर्क किया जा रहा है छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री और पंडरिया विधानसभा प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन के साथ भावना बोहरा ने ग्राम मोहगांव, जंगलपुर एवं कुंडा में जनसंपर्क कर राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की इस दौरान लखनलाल देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास और सुशासन के लक्ष्य के साथ जनहित के लिए कार्य करने वाली पार्टी है पिछले 10 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किये गए एतिहासिक कार्यों और निर्णयों से भारत ने अपनी एक अलग पहचान पुरे विश्व में प्रस्तुत की है केन्द्रीय बजट में भी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कई घोशनाएँ एवं योजनाओं को समाहित करना छत्तीसगढ़ के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है उन्होंने जनता से कहा कि एक बार पुनः आप सभी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर डबल इंजन की सरकार बनायें ताकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन में रुके विकास कार्यों को गति मिल सके भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता एवं राष्ट्र सेवा की भावना से आज हमारा भारत निरंतर प्रगति कर रहा है विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लिए उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति मिली है उज्ज्वला योजना,आवास योजना,मातृत्व वंदना योजना, ईज्जत घर,लखपति दीदी और ड्रोन दीदी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का उनका प्रयास आज सार्थक हो रहा है नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय जी के नेतृत्व में राजनांदगांव लोकसभा में सड़क, रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अभितपूर्व कार्य हुए हैं जिससे जनता को लाभ मिल रहा है उन्होंने आगे कहा कि आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने भी नरेंद्र मोदी की गारंटी में निहित अपने वादों को पूरा कर रही है महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की दूसरी किश्त भी उन्हें जारी कर विपक्षी पार्टी द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम को खत्म किया है किसानों को उनके फसल का उचित दाम मिल रहा है,आवास योजना से वंचित 18 लाख परिवारों को उनका आधार मिल रहा है भावना बोहरा ने जनता से अपील करते हुए कहा की संतोष पाण्डेय लगातार लोकसभा में जनता की आवाज बुलंद करते रहें हैं जनहित का विषय हो या जनसुविधा उन्होंने मुखरता से अपनी बात संसद में रखी और छत्तीसगढ़ की समस्याओं को रखा है आज हमारे राजनांदगांव लोकसभा में हुए कार्यों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें पुनः प्रत्याशी बनाया है आप सभी के समर्थन एवं सहयोग से पुनः राजनांदगांव लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित हो और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए 26 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें। विकसित छत्तीसगढ़ के लिए आपका एक वोट महत्वपूर्ण है एक जागरूक मतदाता के रूप में आपका मतदान राजनांदगांव लोकसभा सहित छत्तीसगढ़ एवं देश के विकास को गति प्रदान करेगा।

—————————————-

*शराब में जहर मिलाकर हत्या करने वाले आरोपीयों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

🔷 *घटना कारित करने वाले 02 आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

🔷 *मृतक को मछली मारने के बहाने ले जाकर, गोवा शराब में जहर डालकर पिलाने से हुई मौत*

आशीष कश्यप बिलासपुर पुलिस गंभीर अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर हत्या के आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने निर्देशित किए जाने पर बांध में मछली मारने के बहाने गोवा शराब में जहर डालकर पिलाने वाले 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

थाना कोटा के मार्ग जांच दौरान प्रार्थीया किरण डाहिरे के द्वारा लिखित आवेदन थाना प्रभारी कोटा के नाम से दिया, जिसमें उसके पति जीवन लाल डाहिरे की मृत्यु दिनांक 12.05.2023 को प्रातः 07.00 बजे लोकबंद बांध में श्रवण बंजारे के साथ मछली मारने गया था। श्रवण बंजारे के घर एक अज्ञात व्यक्ति मछली खरीदने आया था, जो अपने साथ में एक पाव गोवा अंग्रेजी शराब लाया था, जिसे पीने के लिए मृतक जीवनलाल डाहिरे को दिए तो श्रवण बंजारे अपने घर से कांच का गिलास धो कर दिया, जिसमें आधा पाव गोवा शराब को उसका पति जीवनलाल डाहिरे ने पिया, शराब पीते ही जीवन लाल का तुरंत तबियत बिगड़ जाने पर सूचक को जानकारी होने पर अपने पति को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर साहब द्वारा चेकप करने पर मृत्यु होना बताया। कि सूचक के संदेश पर उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा शराब में कुछ जहरीले पदार्थ मिलाकर दिया है या मछली मारते समय कोई जहरीला कीड़ा काटने से मृत्यु हो गया है की रिपोर्ट पर मर्ग इंटीमेशन चाक कर जांच कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण में विवेचना दौरान अपराध धारा सबूत पाए जाने पर आज दिनांक 09.04.2024 को प्रकरण के नामजद आरोपी श्रवण बंजारे एवं राजेंद्र कुमार अनंत को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को घटना कारित करना स्वीकार किया गया, जो प्रकरण में मृतक जीवनलाल डाहिरे को शराब में जहर मिलाकर देने वह साक्ष्य छिपाना पाए जाने से प्रकरण में धारा 201 भा.द.वी. जोड़ी जाकर प्रकरण के आरोपीगण *01.श्रवण बंजारे पिता स्व. चैतराम बंजारे उम्र 42 साल साकिन लोकबंद थाना कोटा 02. राजेंद्र कुमार अनंत पिता स्व. भागवत उम्र 40 साल साकिन लोकबंद थाना कोटा जिला बिलासपुर* के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आज दिनांक 09.04.2024 को विधिवत‌् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और ग्रामीण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय थाना प्रभारी रजनीश सिंह और स्टाफ़ की सराहना की है ।

हत्या करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, प्र.आर. रमेश आदिले, आर.भोप साहू, चंदन मानिकपुरी का सराहनीय योगदान है।

 *पौसरा मे अवैध शराब ब्रिकी करने वाले आरोपी आबकारी एक्ट तहत की गई कार्यवाही*

0

⏺️ *आरोपी गोवर्धन गोंड के कब्जे से कुल 30 लीटर महुआ शराब जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पेश*

नाम आरोपी- *गोर्वधन गोंड पिता रंगू गोंड उम्र 35 वर्ष साकिन पौंसरा कोसगाई पारा थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियो के आदेश पर थाना कोनी द्धारा आज दिनांक 10.04.2024 को संयुक्त टीम बनाकर विशेष अभियान चलाकर ग्राम पौसरां मे सुबह रेड कार्यवाही किया गया, गोर्वधन गोड के कब्जे से 30 लीटर, कच्ची महुआ शराब कुल 30 लीटर महुआ शराब कीमती 9000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम धारा- 34(2) के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

⏩⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्र आर रामअवतार राठौर, आरक्षक दुर्गेश यादव,विजेद्र सिह, शैलेन्द्र साहू, महिला आरक्षक सुरेखा कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

*अभियान प्रहार के तहत अवैध शराब बिक्री करने वालों पर बेलगहना पुलिस की कार्यवाही*

0

आरोपी से 17 लीटर महुआ शराब जप्त

नाम आरोपी

1- राजेश प्रजापति पिता किशुन प्रजापति उम्र 32 वर्ष निवासी मोहली चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.

आशीष कश्यप बिलासपुर‘-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अभियान प्रहार के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह, द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी कोटा श्रीमति नूपुर उपाध्याय के दिशानिर्देशन में कार्यवाही करते हुये मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध शराब बिक्री करने वालों पर रेड कर ग्राम मोहली में आज दिनांक 10/4/24 को आरोपी 1- राजेश प्रजापति पिता किशुन प्रजापति उम्र 32 वर्ष निवासी मोहली चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.के कब्जे से 17 लीटर महुआ शराब, कीमती लगभग 2500 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुये आरोपी राजेश प्रजापति को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अवैध शराब बिक्री करने वालों पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। रेड कार्यवाही करने में निरीक्षक विवेक पांडेय चौकी प्रभारी बेलगहना के मार्गदर्शन
प्रआर प्रीतम सिह राजपुत आरक्षक राकेश पोर्ते, विजेन्द्र कोल,कौशल बिंझवार की सराहनीय भूमिका रही।

*प्रेमिका को खुश करने के लिए प्रेमी ने दिया इस दवा का ओवरडोज, कमरे में ही हो गई मौत, मां-बाप से झूठ बोलकर आई थी मिलने पढ़िये पूरी खबर*

0

लखनऊ: Girlfriend dies due to Boyfriend  बीबीडी के तिवारीगंज में एक युवक ने घर पर अपनी प्रेमिका को नशीले इंजेक्शन का ओवर डोज दे दिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह आनन-फानन उसे लोहिया अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया। यह देख आरोपी युवक उसका शव अस्पताल में ही छोड़ कर फरार हो गया। युवती के पास मिले दस्तावेजों से पहचान होने पर अस्पताल से उसकी मां को फोन किया गया। घर में चीख पुकार मच गई। परिवारीजनों ने अस्पताल आकर आरोपी युवक पर साजिश के तहत जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी युवक को कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया।

Girlfriend dies due to Boyfriend  महानगर न्यू हैदराबाद निवासी महिला के मुताबिक सात अप्रैल को बेटी बंगलुरु जाने की बात कह कर निकली थी। मां ने ही बेटी को चारबाग तक छोड़ा था। घर वाले यही समझ रहे थे कि वह बंगलुरु में है। मां के मुताबिक सोमवार रात उन्हें बीबीडी पुलिस ने बेटी का शव लोहिया अस्पताल में होने की सूचना दी थी। वह लोग अस्पताल पहुंचे। इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह ने बताया कि युवती को उसके तिवारीगंज निवासी दोस्त विवेक मौर्या ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान युवती की मौत होने का पता चलते ही आरोपी भाग गया था।

Girlfriend dies due to Boyfriend  युवती की मां का आरोप है कि विवेक नशा करने का आदी है। वह काफी दिनों से बेटी पर स्मैक बेचने का दबाव बना रहा था। जिसके लिए वह तैयार नहीं थी। मां के मुताबिक विवेक ने धोखे से बेटी को मिलने के लिए बुलाया था, जिसके बाद नशीला इंजेक्शन लगा कर हत्या कर दी।

Girlfriend dies due to Boyfriend  राम मनोहर लोहिया अस्पताल में युवती को मृत घोषित किए जाने पर फरार होने वाले विवेक को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। विवेक पहले पुलिस को उलझाता रहा, फिर उसने सच कुबूल लिया। उसने कहा कि वह दोनों लोग इंजेक्शन लेने के आदी थे। युवती को उसने ही नशीला इंजेक्शन दिया था जो ओवरडोज हो गया। इससे ही उसकी तबियत बिगड़ गई थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक युवती की मां ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में हत्या से जुड़े साक्ष्य नहीं मिले। इस पर ही हत्या की धारा को गैर इरादतन हत्या की धारा में बदल दिया गया। इसी आरोप में विवेक की गिरफ्तारी दिखायी गई है।

*पोस्ट आफिस अकलतरा का ताला तोड कर रात्रि में मोबाईल चोरी करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया*

0

*आरोपी परदेशी गोड उर्फ पपलू उर्फ टाईगर उम्र 20 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती अकलतरा थाना अकलतरा*

*अरोपी के कब्जे पुरानी इस्तेमाली मोबाईल सैमसंग कंपनी का कीमती 10000 /रु बरामद*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 457, 380 भादवि के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजेश कुमार स्वर्णकार उप मुख्य डाकपाल के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.04.2024 को रात्रि करीबन 08.00 बजे मुख्य डाक घर अकलतरा में काम काज बंद कर डाक घर के सभी दरवाजे में चौकीदार से ताला बंद कराकर अपने अपने घर चले गये थे डाक घर में चौकीदार देवी कुमार कमल रात्रि चौकीदारी डियूटी पर था कि दिनांक 06.04.2024 को सुबह प्रार्थी को चौकीदार ने फोन कर बताया कि डाक घर अकलतरा के पीछे दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ है एवं दरवाजे का साकल भी कटा हुआ तब प्रार्थी द्वारा तत्काल जाकर देखा तो डाक घर के पीछे में लगा ताला कट कर वहीं जमीन पर पडा था एवं दरवाजा का सांकल भी कटा हुआ था डाक घर के अंदर में जाकर देखे तो अलमारी में रखा 01 नग शासकीय सेमसंग मोबाईल पुराना इस्तेमाली कीमती करीबन 10,000/ रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 189/ 2024 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की पुरानी बस्ती अकलतरा के परदेशी गोड उर्फ पपलू उर्फ टाईगर के द्वारा चोरी किया है जिसे उसके सकुनत में जाकर हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जिन्होने बताया कि दिनाक घटना समय को डॉक घर अकलतरा का ताला तोडकर सेमसंग मोबाईल को चोरी करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से सेमसंग मोबाईल पुराना इस्तेमाली को बरामद किया गया आरोपी का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 10.04.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव सउनि राजेन्द्र सिह क्षत्रिाय, विवेक ठाकुर, दीपक कश्यप, राधवेन्द्र सिह का योगदान रहा।

*स्वसहायता समूह की महिलाओं ने ग्रामीण मतदाताओं को किया जागरूक*

0

स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी।

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के सभी छात्र- छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज ग्राम केसला और ढेलवाडीह के स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अपने-अपने ग्राम में पैदल भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक किया। समूह की महिलाओं ने मतदान दिवस 07 मई को मतदान करने की अपील मतदाताओं से की। उन्होंने मतदान का महत्व बताते हुए लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं को जागरूक होकर मतदान करने की अपील की।

*बाल विवाह पर रोक लगाने महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम सक्रिय*

0

112 एवं 1098 पर भी दी जा सकेगी बाल विवाह की सूचना।

कोरबा – 17 अप्रैल को रामनवमी तथा 10 मई को अक्षय तृतीया पर्व आ रहा है। इस पर्व पर बाल विवाह की घटनाओं की समय पर रोकथाम हेतु शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप रोक लगाया जाना है। बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा के साथ ही साथ कानूनन अपराध है। 18 वर्ष के पूर्व लडकी तथा 21 वर्ष के पूर्व लड़के का विवाह करना बाल विवाह की श्रेणी में आता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बहुतायत से जनजाति व विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डों, बिरहोर, पहाडी कोरवा आदि निवास करते है। शिक्षा के अभाव में बाल विवाह के दुष्परिणाम यथा कुपोषण, कम वजन के शिशु पैदा होने, महिलाओं में एनीमिया आदि की शिकार होने की संभावना होती है। बच्चों के देखरेख एवं संरक्षण हेतु प्रत्येक ग्रामों में ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति गठित है। जिसके सरपंच अध्यक्ष तथा ग्राम सचिव (सदस्य सचिव), आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन व अन्य गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि आदि सदस्य है। उक्त समिति के सदस्यों व गणमान्य नागरिकों द्वारा रामनवमी तथा अक्षय तृतीया या अन्य अवसरों पर होने वाले बाल विवाह को प्रभावी तरीके से समय पर रोकथाम व बच्चों के देखरेख एवं संरक्षण को सुनिश्चित किया जा सकता है। साथ ही जिले में बाल विवाह कराये जाने की सूचना प्राप्त हो तो उसकी सूचना अविलंब पर्यवेक्षक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी, 112 आपातकालीन नम्बर अथवा चाइल्ड हेल्प लाईन नम्बर 1098 पर सूचना दी जा सकती है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी गणमान्य नागरिकों, समाज प्रमुखों, धार्मिक व वैवाहिक अनुष्ठान को संपन्न कराने वाले धार्मिक सेवा प्रदाता टेंट हाउस, डीजे बैंड बाजा, प्रिंटिंग प्रेस संचालकों तथा जन प्रतिनिधियों से अपील की गई है कि, बिना आयु प्रमाण पत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में सेवाएं प्रदान न करें। बाल विवाह पर प्रभावी रोक के लिए सभी अपना सहयोग प्रदान करें, जिससे जिले में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त किया जा सके और जिले में बच्चों के देखरेख एवं संरक्षण को सुनिश्चित किया जा सके।