Home Blog Page 666

*पुलिस के द्वारा अब तक कुल 828 लोगों के विरुद्ध 185 एम वी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।*

0

पिछले साल की तुलना में इस साल 3 माह में ही 300 प्रतिशत अधिक कार्यवाही की गई है।

यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए कोरबा पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बढ़ते यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी को विशेष अभियान चलाकर ज़िले के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया जा रहा है और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।

इस अभियान के तहत आज दिनांक तक ज़िले में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करते हुए कुल 828 लोगों के विरुद्ध 185 एम वी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। जो पिछले पूरे साल की तुलना में इस साल केवल 3 माह में 300 प्रतिशत अधिक कार्यवाही की गई है।वही अगर पिछले दो साल का आँकड़ा देखे तो 2022 और 2023 को मिलाकर कुल 794 कार्यवाही की गई है जो इस वर्ष मात्र 3 माह में ही उससे अधिक कार्यवाही कर ली गई है।

शराब पीकर वाहन चलाने वालो को न्यायलय प्रस्तुत कर प्रत्येक प्रकरण में 10000 सम्मन शुल्क जमा कराया गया है। जिससे अभी तक 58 लाख रुपए शुल्क जमा कराया गया है। शेष में कार्यवाही लंबित है।

ज़िला प्रशासन के द्वारा दुर्घटना हो रहे रास्तों के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे 5 ढाबों को भी सील कराया गया है। जिससे अब शराब पीकर वाहन चलाने वालों की संख्या में कमी आयी है।

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से पूरे कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही किया गया, लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, पिकअप ट्रक एवं ट्रेलर को चेक किया गया और उन्हें शराब पीकर वाहन न चलाएं और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया।

पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी ।

*नव विवाहिता को आत्महत्या के उत्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार।*

0

 

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पति गौरव कुमार जांगड़े चौकी उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन कराया कि इसका विवाह मई 2023 में प्रीति निवासी बिलाईगढ़ नवापारा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के साथ सामाजिक व जाति रिवाज से सम्पन्न हुआ था।विवाह बाद से सूचक अपने पत्नि व परिवार के साथ रहता है तथा डी० जे० संचालन का काम करता है। दिनांक 26.03.2024 के सुबह 10.00 बजे आसपास सूचक नहाने, नाश्ता करने के बाद घर के बाहर चला गया था. घर में इसकी पत्नि व परिवार वाले थे जो यह दोपहर 12:00 बजे के आसपास वापस आया तो देखा कि इसकी पत्नि घर में नहीं थी, आसपास खोजबीन किया कोई पता नहीं चला तब यह घर के बाहर बाड़ी में बने टायलेट में गया टायलेट का दरवाजा को धक्का दिया जो अंदर से बंद था, बल लगाकर दरवाजा को तोड़ा को देखा कि इसकी पत्नि प्रीति पुराना इस्तेमाली स्कार्फ़ को टायलेट रूम में बने लोहे के एंगल से बांध कर फांसी लगा कर आत्माहत्या कर ली है का रिपोर्ट दर्ज कराया है जो सूचक के रिपोर्ट पर मर्ग सदर कायम किया जाकर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के द्वारा महिलाओं के ऊपर घटित अपराध में प्राथमिकता से कार्यवाही करने हेतु सर्व थाना/चौकी प्रभारीगण को निर्देशित किया गया है। जो श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू०बी०एस० चौहान व श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का व श्रीमान् थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एम०बी० पटेल के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू के अगुवाई में संवेदनशील मर्ग सदर का जांच कार्यवाही आरंभ किया।

जांच में मृतिका नवविवाहिता होने से विधि अनुसार शव का पंचनामा कार्यवाही श्रीमान् कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय के द्वारा किया गया है मर्ग जांच में मृतिका के शव पंचायतनामा कार्यवाही, पी०एम० रिपोर्ट एवं मृतिका परिजन का कथनानुसार पाया कि मृतिका का पति गौरव जांगड़े एवं अन्य के द्वारा एक राय होकर मृतिका को प्रताड़ित करते थे जिस प्रताड़ना से तंग आकर मृतिका अपने निवास स्थान के बाथरूम में फांसी लगाकर अत्माहत्या की है कि आरोपीयान के विरूद्ध धारा 306, 34 भादवि का दण्डनीय अपराध का घटित होना पाये जाने से अपराध कमांक 227/2024 धारा 306, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया जाकर आरोपी पति गौरव जांगड़े को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

रामनवमी को ऐतिहासिक बनाने में जुटे कवर्धा के सनातनी, जानकी रमण देवालय में होगा विशेष पूजा और भंडारा

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही खास होता है और इसे बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है चैत्र माह की नवरात्रि की आज 9 अप्रैल 2024, मंगलवार से शुरू हो गई हैं और इसका समापन 17 अप्रैल 2024 बुधवार को होगा वही इस साल की रामनवमी बहुत ही खास होगी क्योंकि 500 साल बाद अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा कवर्धा में प्रभु श्रीराम के प्राकट्य दिवस नजदीक आते ही राम भक्त उत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुट गए है अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी हैं जो कवर्धावासियों के लिए खास हैं धर्मनगरी कवर्धा के कचहरी पारा स्थित प्रभु श्री जानकी रमण प्रभु देवालय (राम मंदिर) में इन दिनों जोरो से तैयारियां चल रही है।

*चन्द्रप्रकाश उपाध्याय द्वारा दी गई जानकारी*

शंकराचार्य जन कल्याण न्यास के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी चन्द्रप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि रामनवमी जिसे भगवान राम के जन्म के रूप में जाना जाता है इस वर्ष बुधवार 17 अप्रैल को मनाई जा रही है रामनवमी का शुभ पर्व चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मनाया जाता है चैत्र नवरात्रि 09 अप्रैल से आरंभ हो रही औ 17 अप्रैल तक मनाई जाएगी हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था और इसलिए इस दिन को प्रत्येक वर्ष भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

*कलकत्ता के आकर्षित फूलों से सजेगा देवालय*

वही इस दिन प्रभु श्री जानकी रमण प्रभु देवालय (राम मंदिर) को कलकत्ता के विशेष रंग बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा जो आकर्षण का केंद्र होगा इस अवसर पर पूरे जिले और शहर के माताएं बहने भाई सभी अपनी अपनी श्रद्धा अनुरूप प्रभु देवालय पहुंच उत्सव में शामिल होते हैं रामनवमी के अवसर पर कवर्धा भगवामय होगा इसके साथ ही मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भजन-कीर्तन किया जाएगा।

*रामनवमी पर लगता है भक्तों का तांता*

रामनवमी के पावन अवसर पर सुबह से ही प्रभु श्री जानकी रमण प्रभु देवालय (राम मंदिर) में भक्तों का तांता लगा रहता हैं बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक और महिलायें भी श्री राम जी के प्रकट्य दिवस पर दर्शन लाभ लेने के लिए मंदिर पहुंचते हैं युवाओं द्वारा बाइक रैली का भी आयोजन किया जाएगा।

*विशेष मालपुआ व पंजरी का लगेगा भोग*

वही ट्रस्टी ने बताया जन्मोत्सव पश्चात रामलला का अभिषेक कर स्वर्णरजित वस्त्र व आभूषणों से शृंगार किया जाएगा और रामलला को सबसे प्रिय भोज मालपुआ व पंजरी का भोग लगाकर आरती किया जाएगा, जिसके पश्चात प्रसाद स्वरूप भक्तों को वितरण किया जाना हैं।

—————————————-

*लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ का सपना:- भावना बोहरा*

0

0. मोदी जी की गारंटी से छत्तीसगढ़ रच रहा नया अध्याय, विकास से लेकर जनसुरक्षा हो रही सुनिश्चित:-भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा चुनाव के तहत पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र में लगातार सक्रियता के साथ जनसंपर्क कर भाजपा की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को जनता तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है जिस प्रकार उन्होंने विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों व अंतिम छोर तक जनता के बिच पहुंचकर उनकी समस्याओं से अवगत हुईं उसी प्रकार लोकसभा चुनाव में भी चुनाव प्रचार हेतु उनकी सक्रियता लगातार जारी है गुरुवार को भावना बोहरा ने ग्राम सुरजपुरा, कोहड़िया, धरमगढ़, गोरखपुर, कुंआ, सेमरिया एवं कोसमंदा में जनसंपर्क किया और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की भावना बोहरा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की गांरटी से छत्तीसगढ़ आज एक नया अध्याय रच रहा है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश के विकास से लेकर जनसुरक्षा सुनिश्चित हो रही है जनता को उनका अधिकार मिल रहा है और सम्मान भी मिल रहा है किसानों को समृद्ध बनाने से लेकर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नरेंद्र मोदी व विष्णु देव साय द्वारा सराहनीय प्रयास एवं योजनाओं का संचालन किया जा रहा है राजनांदगांव लोकसभा की जनता भी इन विकास कार्यों और नरेंद्र मोदी जी की उपलब्धियों से भलीभांति परिचित है लगातार लोकसभा में जनता की आवाज बनकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं को प्रखरता से संसद में रखने वाले भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय पर जनता के इसी विश्वास से उन्हें पुनः जनता की सेवा करने का अवसर मिला है मैं राजनांदगांव लोकसभा की जनता से अपील करती हूँ कि 26 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के पक्ष में मतदान कर छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनायें भावना बोहरा ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी की गारंटी में हमने जो वादे किये हैं वो निरंतर पुरे हो रहें हैं सरकार बनने के महज १०० दिनों के भीतर ही महतारी वंदन योजना की दो किश्तें महिलाओं के खाते में पहुंची है किसानों को दो वर्ष का बगाया भुगतान एवं ३१00 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी हुई है तेंदुपत्ता संग्राहकों को ५१00 रुपये प्रति मानक बोरा 18 लाख लंबित आवास को पुनः आवंटित करने का काम हमारी सरकार ने किया है इन सभी कार्यों से हर व्यक्ति एवं वर्ग को इसका लाभ मिल रहा है तथा उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है यही है विकसित छत्तीसगढ़ की हमारी परिकल्पना और इस परिकल्पना को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को हमें फिर से विजयी बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनाना है जनसंपर्क के दौरान जनता से भेंट करने पर नरेंद्र मोदी के प्रति उनका विश्वास प्रचंड रूप से दिखाई दे रहा है हमें पूर्ण विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में भाजपा प्रचंड मतों के साथ जीत दर्ज कर अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को जरुर हासिल करेगी।

—————————————-

*ग्राम पंचायत हरदी बांध में आज दिनांक 12 -4 -2024 को मतदाता जागरूकता अभियान*

0

पप्पू चंदेल ब्यूरो लोरमी मुंगेली:– शपथ प्रभात रैली एवं दिव्यांग एवं वृद्ध जनों के साथ लोकसभा निर्वाचन के संबंध में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु इसका आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हरदीबांध के सरपंच श्री सुरेश कुमार नट सचिव श्री हरीश कुमार वैष्णव समाज कल्याण विभाग से श्री सुरेंद्र राजपूत एवं ग्राम पंचायत के पंच गन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सावित्री चंदेल एवं श्रीमती प्रमिला साहू ग्राम के सक्रिय महिला विद्या साहू एवम समूह के अन्य महिला सदस्य स्वास्थ्य मितानिन श्रीमति हेमलता साहू श्रीमती भागमती साहू श्रीमती गायत्री साहू पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्रीमती पुनीता कश्यप एवं सभी शिक्षक साथ ही ग्राम के वरिष्ठ नागरिको की उपस्थिति रही।

*आयुष विभाग द्वारा दिनांक 12.04.2024 मतदान के लिए प्रेरित किया गया*

0

पप्पू चंदेल ब्यूरो मुंगेली-शासकीय आयुर्वेद औषधालय डिंडौरी में प्रभारी चिकित्सक डॉ ज्योति कौशिक एवं उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा 7 मई को मतदान के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित करने हेतु योग शिविर , चिकित्सा शिविर, स्कूली बच्चों के द्वारा रैली निकाल कर एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम के द्वारा लोगो को मतदान के लिए जागरूक किया गया। डॉ ज्योति कौशिक ने ग्रामवासियों को बताया कि 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी लोगो को मतदान केंद्र में जाकर मतदान करना है एवं युवाओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है युवाओं को खुद मतदान करने के अलावा दूसरो को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। डिजिटल भारत के युग में व्हाटअप रील्स सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान के लिए सभी को प्रेरित कर लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाना है। इसके लिए 7 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने हेतु शपथ दिला कर अपनी जिम्मेदारीयो से अवगत कराया गया और ग्राम वासियों को बताया कि मतदान के लिए आप पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस, पेंशन कार्ड का उपयोग कर सकते है। जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त ग्राम वासियों के साथ साथ शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय(बालक) डिंडोरी के प्रधानाचार्य–श्री जलेश पटेल एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला (कन्या)के प्रधान पाठक–श्रीमति क्रांति सिदार , पंचायत सचिव – श्री चंद्रकांत जयसवाल जी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका केंद्र क्रमांक १ से गंगोत्री,लक्ष्मी सेन,योग प्रशिक्षक – राजकुमार श्रीवास , फार्मासिस्ट–धन्नुलाल जयसवाल, दुर्गा प्रसाद यादव, छेदी लाल कोलम, सुशील तिवारी का विशेष योगदान रहा।

*प्रत्याशी के रूप में रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन देकर परखी तैयारी*

0

नाम-निर्देशन कक्ष, व्यय लेखा कक्ष, एमसीएमसी तथा वीडियो अवलोकन कक्ष तैयार समाचार, पेड न्यूज, टीवी और वेबपोर्टल न्यूज में प्रसारित समाचारों की होने लगी मानिटरिंग।

 

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के दिशा निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग एवं एसडीएम श्रीकांत वर्मा ने आज लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत आवश्यक तैयारियों के संबंध में निर्धारित नाम-निर्देशन हेतु निर्धारित कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम एवं रीडर अपर कलेक्टर ने रिटर्निंग अधिकारी को प्रत्याशी के रूप में आवेदन देकर और कार्य में लगे सहायक अधिकारियों-कर्मचारियों से सवाल कर निर्वाचन की तैयारियों को परखा। इस दौरान उन्होंने नाम-निर्देशन कक्ष में आवेदन जमा करने के दौरान प्रत्याशियों और रिटर्निंग अधिकारी के बीच सुविधाजनक दूरी निर्धारित करने, सहयोगी कर्मचारियों द्वारा निर्धारित रजिस्टर का संधारण करने तथा प्रस्तावकों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कोरबा लोकसभा निर्वाचन हेतु नाम-निर्देशन की प्रक्रिया 12 अप्रेल से प्रारंभ होगी। कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों के नामांकन के लिए कलेक्टर न्यायालय प्रथम तल के कक्ष को निर्धारित किया गया हैं। कलेक्टर ने नाम-निर्देशन कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा सहयोग हेतु अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था एवं उनके कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों और प्रस्तावकों को दी जाने वाली जानकारी तथा उनसे आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को स्वयं जांच कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी तरह प्रत्याशियों के व्यय संबंधी रिकार्ड के लिए व्यय अवलोकन टीम व्यय संबंधी जानकारी को रजिस्टर में संधारण करने सक्रिय है। जिले के अलग-अलग स्थानों पर फ्लाइंग स्क्वॉड एवं स्थैतिक निगरानी दल भी तैनात है। मुख्यालय स्तर पर वीडियो अवलोकन कक्ष और मीडिया अनुप्रमाणन और अनुवीक्षण कक्ष में एमसीएमसी टीम द्वारा प्रतिदिन जिले के अखबारों, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित एवं प्रकाशित प्रत्याशियों के समाचार, पेड न्यूज, विज्ञापन आदि पर पारखी नजर रखने तथा रिपोर्ट बनाकर अपने प्रभारी अधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है।

*पगडंडियों और कच्ची राह से पैदल चलकर कलेक्टर पहुंचे अंतिम छोर के गांव*

0

मतदाताओं को किया जागरूक, दिलाई शपथ,लोकतंत्र को मजबूत बनाने मतदान को बताया जरूरी।

अमलडीहा के बलसेंधा और मालीकछार में स्वीप अंतर्गत निकाली गई रैली।

कोरबा –  रायगढ़ जिले की सीमा से लगे कोरबा ब्लॉक के दूरस्थ एवं अंतिम छोर के ग्राम पंचायत अमलडीहा के आश्रित ग्राम बलसेंधा और मालीकछार में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप की गतिविधियां संचालित करने चयन किया था। आज स्वीप के कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों को मतदान हेतु प्रेरित करने कलेक्टर श्री वसंत लगभग डेढ़ किलोमीटर तक पगडंडियों तथा कच्चे रास्तों से होकर पैदल चले। कलेक्टर ने स्वीप अंतर्गत ग्रामीण मतदाताओं को मतदान के महत्व को बताते हुए उन्हें अपने पसंद के प्रत्याशियों को मत देने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि लोकतंत्र के निर्माण में सभी का मत महत्वपूर्ण होता है। हम सभी मतदान में जितनी अधिक संख्या में भागीदारी देंगे, हमारा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने मतदाताओं को किसी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहकर मतदान करने की अपील की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


कोरबा जिले के अंतिम छोर ग्राम मालीकछार जो कि रायगढ़ जिले की सीमा से लगा हुआ है, वहां स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम संचालित किया गया। इस दौरान गांव में पैदल रैली निकाली गई। ग्रामीणों द्वारा मतदान करने के संदेश दिए गए। कार्यक्रम में कलेक्टर ने ग्रामीणों के साथ पैदल चलकर मतदाता जागरूकता रैली में भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मतदान करने की शपथ भी ली। इस दौरान नारा लेखन, मतदाता जागरूकता अंतर्गत बनाई गई रंगोली का अवलोकन भी कलेक्टर ने किया।
कलेक्टर ने लोकसभा सदस्यों के निर्वाचन हेतु 07 मई दिन मंगलवार को मतदान केंद्रों में सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक जागरूक होकर इस लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने और निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से शांति पूर्ण मतदान की अपील मतदाताओं से की। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है तथा मतदान करना प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जब मतदान के लिए जायें तो अपना मतदाता परिचय पत्र (एपिक कार्ड) एवं फोटो युक्त निर्धारित पहचान पत्र अवश्य लेकर जायें। मतदान केंद्र में इलेक्ट्रानिक मतदान मशीन के माध्यम से आप अपने पसंद के प्रत्याशी को चुनने के लिए वोट कर सकते हैं। दूरस्थ वनांचल ग्राम मालीकछार में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाने तथा कलेक्टर श्री अजीत वसंत को अपने क्षेत्र में पाकर ग्रामीण उत्साहित थे और उनकी उपस्थिति में सभी ने मतदान करने का संकल्प लिया।

*धोखाधड़ी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

*धोखाधड़ी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*
आरोपी
1. मानस रंजन मिश्रा
2. प्रभा मिश्रा

🚨 *पति-पत्नी के फर्जीवाड़े पर बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही*

🚨 *लोन और इन्वेस्टमेंट के नाम पर की करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी*

🚨 *आरोपी मानस रंजन मिश्रा को किया गया गिरफ्तार*

आशीष कश्यप बिलासपुर-मामले का विवरण इस प्रकार है मानस रंजन मिश्रा एवं प्रभा मिश्रा सरकण्डा थाना क्षेत्र में पिछले 4-5 वर्षों से *त्वरित निदान माइक्रो फाउंडेशन* नामक माइक्रो फाइनेंसिंग कम्पनी चला रहे थे। इनकी यह कम्पनी भारत सरकार के कॉर्पोरेट अफ़ेयर्स मंत्रालय में रजिस्टर्ड थी। इस कम्पनी के द्वारा ऐंजल इन्वेस्टर्स, वेंचर केपिटल तथा इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स से पैसे प्राप्त करने की पात्रता थी। परन्तु इन्होंने विगत वर्षों में सैकड़ों लोगों से पैसे नगद, चेक एवं अन्य माध्यमों से इस कम्पनी के अलावा *एपी वेंचर्स* नामक कम्पनी में अलग-अलग प्रकार के प्रलोभन देकर पैसे इन्वेस्ट कराये थे। इसी क्रम में प्रार्थी वीरेंद्र मसीह ने भी कुल 23 लाख 27 हजार रुपए 12 माह बाद दोगुने होकर मिलेंगे, इस झांसे में आकर जमा किए थे। इसी प्रकार अभी तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर विभिन्न लोगों से मिश्रा दम्पति ने लगभग 2.5 करोड़ रुपए से अधिक इन्वेस्ट कराये थे और इनके पैसे वापस नहीं किए हैं।
वीरेंद्र मसीह के आवेदन पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420, 409, 120B में अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी मानस रंजन मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस रिमांड प्राप्त की गई है। प्रभा मिश्रा की पतासाजी की जा रही है।
आरोपी मानस रंजन मिश्रा के मेमोरंडम के आधार पर कल दिनांक 10/04/24 को त्वरित निदान माइक्रो फाउंडेशन के सिटी कॉम्प्लेक्स स्थित ऑफिस में विधिवत तलाशी ली गयी, जिसमें फर्जीवाड़े से *विभिन्न दस्तावेज एवं कम्प्यूटर सिस्टम* जब्त किए गए हैं। प्रथम दृष्टया दस्तावेजों के अवलोकन पर फर्जीवाड़े का आकार और बढ़ने की संभावना है।

*विगत दिनों सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी इसी प्रकार के फर्जीवाड़े पर बिलासपुर पुलिस द्वारा प्रहार किया गया था। जिसमें विनय कृष्ण रात्रे द्वारा लोगों से लगभग 35 से 40 करोड़ रुपए की ठगी की गई थी। जिस पर आरोपी विनय कृष्ण रात्रे के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।*

बिलासपुर पुलिस द्वारा ऐसे संगठित एवं सफेदपोश अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी रहेगा।
बिलासपुर पुलिस आपसे अपील करती है कि ऐसे ठगी करने वालों के झांसे में न आएं।

*महिला को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ़्तार*

0

*महिला को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ़्तार*

नाम आरोपी:-

*मनताजन सूर्यवंशी पिता कीर्तन सूर्यवंशी उम्र 26 वर्ष साकिन पौसारा थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

आशीष कश्यप बिलासपुर-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनांक-28/03/2024 को थाना उपस्थित आकर एक हस्तलिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27.03.2024 को मैं सुबह करीब 08 बजे तालाब नहाने गई थी तभी मनताजन सूर्यवंशी मेरे पास आकर मुझे मां बहन की दूरी बूरी गाली देने लगा एवं धमकी देते हुए कहने लगा कि बूरी नियत से छेडछाड करते हुए साडी को पकडकर खींचने लगा और छेडछाड करने लगा कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी मनताजन सूर्यवशी को दिनांक 11.04.2024 को पकड़कर थाना लाया गया, जिसका घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया, आरोपी मनताजन सूर्यवंशी के विरुद्ध अपराध धारा 294,506,354 आई पी सी में सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏺️ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी सहायक उप निरीक्षक संतोष पात्रे आरक्षक विजेंद्र सिंह संजय गोस्वामी का सराहनीय योगदान रहा।