Home Blog Page 665

*चाय पे चर्चा भाजपा मंडल कुण्डा के शक्ति केन्द्र कोदवाकला में सम्पन्न*

0

कवर्धा कुंडा– कुंडा मंडल के शक्ति केन्द्र कोदवा कला के ग्राम- गोबर्रा के महामाया मंदिर प्रांगण में लोक सभा चुनाव को लेकर चाय पे चर्चा पर बैठक आयोजन किया गया जिसमें शक्ति केन्द्र कोदवाकला के बूथ क्रमशः निंगापुर, मौहामडवा, कोदवाकला, गोबर्रा एवं प्राणखैरा बूथों का सामूहिक बैठक रखा गया। बैठक का मुख्य बिंदु हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 10 वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल के अनेकानेक उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए हमारे लोकसभा प्रत्याशी लोकप्रिय सांसद श्री संतोष पांडे जी के पक्ष में भारी मतों से विजयी दिलाने लोगों से विनम्र अपील किए,जिसमे विशेष रूप से उपस्थित शक्तिकेंद प्रभारी संतोष ध्रुव, संयोजक – परस सिंगरौल जी, सह संयोजक रवि चंद्रवाशी जी,भाजपा वरिष्ठ ललित साहू जी व,टीकाराम सिंगरौल जी,राजेश सिंगरौल जी बूथ अध्यक्ष गण रामगोपाल निषाद जी,गौकरण सिंगरौल जी,रवि सिंगरौल जी,राजेश साहू जी, दुर्गेश यादव जी, सालिक सिंगरौल जी, होली सिंगरौल जी,पप्पू साहू जी एवम् पंडरिया जनपद पंचायत के सभापति अश्वनी यदु जी आदि शक्ति केंद्र के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
तथा लोगों में मोदी जी को फिर एक बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु अब की बार 400 के पार को लेकर खासी उत्साह देखने को मिला।

*छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 अप्रैल को*

0

रायपुर, / छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद की भर्ती के लिए प्रथम चरण की लिखित परीक्षा 28 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक चार परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों की सूची छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। इस वेबसाईट पर विस्तृत जानकारी देखी जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद की भर्ती हेतु विज्ञापन क्रमांक 06/2023 के माध्यम से आवेदन पत्र मंगाये गए थे। इस पद हेतु आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 निर्धारित थी।

*नव विवाहिता को आत्महत्या के उत्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार।*

0

नव विवाहिता को आत्महत्या के उत्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार।

🔻नाम आरोपी गौरव कुमार जांगड़े पिता चंदराम जांगड़े उम्र 30 वर्ष मकान नंबर-04 एसबीएस कॉलोनी पुराना चीफ हाउस कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा

 

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा– सूचक पति गौरव कुमार जांगड़े चौकी उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन कराया कि इसका विवाह मई 2023 में प्रीति निवासी बिलाईगढ़ नवापारा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के साथ सामाजिक व जाति रिवाज से सम्पन्न हुआ था।विवाह बाद से सूचक अपने पत्नि व परिवार के साथ रहता है तथा डी० जे० संचालन का काम करता है। दिनांक 26.03.2024 के सुबह 10.00 बजे आसपास सूचक नहाने, नाश्ता करने के बाद घर के बाहर चला गया था. घर में इसकी पत्नि व परिवार वाले थे जो यह दोपहर 12:00 बजे के आसपास वापस आया तो देखा कि इसकी पत्नि घर में नहीं थी, आसपास खोजबीन किया कोई पता नहीं चला तब यह घर के बाहर बाड़ी में बने टायलेट में गया टायलेट का दरवाजा को धक्का दिया जो अंदर से बंद था, बल लगाकर दरवाजा को तोड़ा को देखा कि इसकी पत्नि प्रीति पुराना इस्तेमाली स्कार्फ़ को टायलेट रूम में बने लोहे के एंगल से बांध कर फांसी लगा कर आत्माहत्या कर ली है का रिपोर्ट दर्ज कराया है जो सूचक के रिपोर्ट पर मर्ग सदर कायम किया जाकर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के द्वारा महिलाओं के ऊपर घटित अपराध में प्राथमिकता से कार्यवाही करने हेतु सर्व थाना/चौकी प्रभारीगण को निर्देशित किया गया है। जो श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू०बी०एस० चौहान व श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का व श्रीमान् थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एम०बी० पटेल के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू के अगुवाई में संवेदनशील मर्ग सदर का जांच कार्यवाही आरंभ किया।

जांच में मृतिका नवविवाहिता होने से विधि अनुसार शव का पंचनामा कार्यवाही श्रीमान् कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय के द्वारा किया गया है मर्ग जांच में मृतिका के शव पंचायतनामा कार्यवाही, पी०एम० रिपोर्ट एवं मृतिका परिजन का कथनानुसार पाया कि मृतिका का पति गौरव जांगड़े एवं अन्य के द्वारा एक राय होकर मृतिका को प्रताड़ित करते थे जिस प्रताड़ना से तंग आकर मृतिका अपने निवास स्थान के बाथरूम में फांसी लगाकर अत्माहत्या की है कि आरोपीयान के विरूद्ध धारा 306, 34 भादवि का दण्डनीय अपराध का घटित होना पाये जाने से अपराध कमांक 227/2024 धारा 306, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया जाकर आरोपी पति गौरव जांगड़े को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

*अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

*अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

🔷 *01 प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से कुल 52 लीटर महुआ शराब जप्त*

🔷 *अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध के लगातार कार्यवाही जारी*

आशीष कश्यप बिलासपुर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार शराब/गांजा/नशीली पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 12.04.2024 को थाना प्रभारी कोटा रजनीश सिंह को सूचना मिली की लमकेना में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बनाया जा रहा है। सूचना पर कोटा थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम भेजकर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी 01. संजय कुमार अनंत उर्फ संजू पिता छोटकूराम साकिन लमकेना थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 52 लीटर महुआ शराब कीमती ₹5200 जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत‌् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और ग्रामीण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय थाना प्रभारी रजनीश सिंह और स्टाफ़ की सराहना की है ।

अवैध शराब/गांजा/नशा बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा अवैध रूप से नशे के व्यापार करने पर रोक लगाना है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, प्र.आर.सनत पटेल, आरक्षक खेमंत पाल, सुशील बंजारे का सराहनीय योगदान है।

*सी.सी.टी.व्ही. कैमरा चोरी करने वाले एक आरोपी सहित एक खरीददार को पुलिस ने किया गिरप्तार*

0

⏺️ *आरोपीगण से कुल 11 नग सी.सी.टी.व्ही. कैमरा कीमती करीबन 1,50,000 रूपये बरामद*

⏺️ *दोनों आरोपीगण के विरुद्ध धारा 457,380,411 आई पी सी के तहत् की गई कार्यवाही*

नाम आरोपी

1. *सूरज साहू पिता फुलचंद साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम भरनी (परसदा) थाना सकरी जिला बिलासपुर*

2. *अक्षय कुमार साहू पिता लक्ष्मण साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सेमरताल गुड़ी चौक थाना कोनी जिला बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर⏩ मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.04.2024 को प्रार्थी विद्याचरण अग्रवाल निवासी मेडिकल कांप्लेक्स तेलीपारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर ने थाना कोनी में लिखीत आवेदन पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि श्रीबालाजी कंट्रक्शन कंपनी बिलासपुर में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत है उसकी कंपनी SIIPL कंपनी हैदराबाद से पेटी कांटेक्टर के रूप में गुरूघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय कोनी बिलासपुर में बिल्डिंग निर्माण, सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाने ठेका लिया था दिनांक 09/04/2024 के शाम करीब 05.00 बजे ब्वायस हास्टल नवनिर्मित बिल्डिंग गुरूघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय कोनी बिलासपुर में हनीवेल कंपनी का सी.सी.टी.व्ही. कैमरा को कमरा अंदर रखकर ताला लगाकर काम करने वाला कर्मचारी चला गया। दिनांक 10/04/2024 के सुबह 10.00 बजे कर्मचारी आकाश गोश्वामी जो कैमरा काम देखता है ब्वायस हास्टल के पास आकर देखा तो दरवाजा के उपर का ग्लास टूटा हुआ था कमरा अंदर जाकर देखा तो हनीवेल कंपनी का सी.सी.टी.व्ही. कैमरा नही था। कोई अज्ञात चोर ब्वायस हास्टल में दरवाजा के उपर ग्लास को तोड़कर अंदर घुसकर दिनांक 09/04/2024 के रात्रि में चोरी कर ले गया है।

⏩⏩ प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी सूरज साहू निवासी ग्राम भरनी (परसदा) जो कि सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करता है को तलब कर घटना के संबंध में पुछताछ किया जो अपना जुर्म स्वीकार किया जो उक्त कैमरा को अक्षय कुमार साहू को बेच देना बताया।

⏩⏩आरोपी सूरज साहू गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय कोनी बिलासपुर के नवनिर्मित ब्वायस हास्टल कोनी में दरवाजे के उपर ग्लास को तोड़कर कमरा अंदर घुसकर हनीवेल कंपनी का बुलेट एवं स्टारलाईट सी.सी.टी.व्ही. कैमरा प्रत्येक कैमरा की कीमत 13700 रूपए है को चोरी कर अपने घर ले गया था। उसमें से 07 नग सी.सी. टी.व्ही. कैमरा को ग्राम सेमरताल के दुकानदार अक्षय कुमार साहू को 5600 रूपए में बेच दिया । 04 कैमरा को घर के पैरावट में छिपा दिया जिसे आरोपी सूरज साहू से जप्त किया गया है। 07 नग सी.सी.टी.व्ही. को खरीददार अक्षय कुमार साहू के घर ग्राम सेमरताल से बरामद कर जप्त किया गया कुल 11 नग हनीवेल कंपनी का बुलेट एवं स्टारलाईट सी.सी.टी.व्ही. कैमरा कुल कीमती करीबन एक लाख पचास हजार रूपये को बरामद कर जप्त किया गया है।
दोनो आरोपी को आज दिनांक 12/04/2024 को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

⏩⏩उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि सुरेंद्र तिवारी. भरत राठौर, आरक्षक शैलेंद्र साहू, प्रकाश तिवारी, महादेव कुजुर, दूर्गेश यादव, रोहित कौशिक का सराहनीय योगदान रहा ।

*पटवारी को मारपीट, गाली, गलौच, जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपियों को कूटराबोर पामगढ़ से मल्हार पुलिस ने किया गिरफ़्तार*

0

*मामलो में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी का पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार दिया जा रहा निर्देश*

नाम आरोपी:-

*1 शिव कुमार उर्फ शिवा सोनी पिता स्व. बिसाहू सोनी उम्र 34 साल निवासी बिनैका चौकी मल्हार थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)*
*2 अतीबल डहरिया पिता राधेलाल डहरिया उम्र 32 साल निवासी बिनैका चौकी मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ. ग.*

आशीष कश्यप बिलासपुर⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण के प्रार्थी राजकमल चंद्राकर पटवारी बिनैका ने दिनांक-22/02/2024 को चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.02.2024 को तहसीलदार मस्तूरी के लिखित आदेशानुसार ग्राम बिनैका मौका जांच, नक्शा सुधार हेतु गया था आरोपियों के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए मां बहन की गंदी गाली गलोच, मारपीट धक्का मुक्की तथा जान से मारने की धमकी देने पर प्रार्थी पटवारी की लिखित रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 102/2024 धारा 186, 332, 353, 294, 323, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था आरोपीगण घटना के बाद से फरार चल रहे थे जिसे आज दिनांक 12.4.2024 को पामगढ़ कूटरबोर जिला जांजगीर चांपा में पकड़कर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया, दोनो आरोपियो शिवा सोनी और अतिबल डहरिया के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏺️ उपरोक्त कार्यवाह में चौकी प्रभारी मल्हार विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक प्रेम प्रकाश कुर्रे, आरक्षक श्याम लाल सोनवानी का सराहनीय योगदान रहा।

*पुलिस द्वारा चोरी एवं लूट के आरोपियो को किया गया चंद घटो में गिरफ्तार*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अंकिता पुजारी पिता श्री अनुज कुमार पाण्डेय उम्र 16 वर्ष साकिन जगमल चैक के पास सिटी कोतवाली बिलासपुर दिनाक 11.04.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह घर से निकल कर पैदल कोचिंग के लिए एलेन कोचिंग सेंटर दयालबंद चौक जा रही कि प्रातः लगभग 7.05 बजे गुरूद्वारा के पास पहुंची थी कि उसी समय तीन अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल में पीछे से आये और प्रार्थिया के हाथ से मोबाईल कीमती 7000 रूपये को छीन कर भाग गए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत गराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा आरोपियो को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चैधरी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीव्ही चेक किया गया। इसी दौरान मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम मटियारी निवासी सूरज सूर्यवंशी पिता राम लाल सूर्यवंशी उम्र 18 वर्ष 03 माह चोरी के मोटर सायकल में अपने साथियो के साथ घुम रहा है मुखबिर के निशानदेही में आरोपी सूरज सूर्यवंशी को ग्राम मटियारी में घेरांबंदी कर पकडा गया। आरोपी सूरज सूर्यवंशी द्वारा पहले पुलिस को गुमराह किया जा रहा था कडाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि दिनांक 29.01.2024 को अपने नाबालिक साथियो के साथ सिम्स अस्पताल से मोटर सायकल क्र. सीजी 10 एन. 3414 को चोरी करना तथा चोरी के मोटर सायकल में अपने नाबालिक साथियो के साथ दिनंाक 11.04.2024 को जगमल चैक के पास से प्रार्थिया के मोबाईल को लूट करना बताया गया। आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालको को चंद घंटो के अंदर गिरफ्तार कर चोरी गए मोटर सायकल कीमती 15000 रूपये एवं लूट किए गए मोबाईल कीमती 7000 रूपये को वजाप्ता सुमार किया गया। जो आरोपी सूरज सूर्यंवंशी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया तथा विधि से संघर्षरत बालको को बाल न्यायालय पेश किया गया।

*सादर निमंत्रण 13 को मस्तूरी आ रहे कन्हैया कुमार*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर लोकसभा के चुनावी समर में दिनांक 13 अप्रैल दिन शनिवार को *देश के सुविख्यात प्रखर वक्ता एवं युवा नेता डॉ. कन्हैया कुमार जी* (एआईसीसी प्रभारी एनएसयूआई) बिलासपुर लोकसभा अंतर्गत मस्तूरी के ग्राम भदौरा में आम सभा को संबोधित करते हुए *बिलासपुर से कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी श्री देवेंद्र यादव जी* के पक्ष में प्रचार करेंगे।
इस अवसर पर आप सभी जन आमंत्रित हैं, पहली बार छत्तीसगढ़ की जनता को संबोधित करने आ रहे यूथ आइकन कन्हैया कुमार को सुनने जरूर पहुंचें।

*आम सभा*
दिनांक 13 अप्रैल 2024, शनिवार
सुबह 11.00 बजे से
स्थान – ग्राम भदौरा खेल मैदान, मस्तूरी

*समस्त कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र*

*नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 11 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र किया क्रय*

0

गोगपा अभ्यर्थी श्री श्याम सिंह ने आज नामांकन पत्र किया जमा।

कोरबा – लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 04 कोरबा के लिए आज नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कुल 11 अभ्यर्थियों ने जिला कार्यालय पहुंचकर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी से सुश्री सरोज पाण्डेय, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्रीमती ज्योत्सना महंत, गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी से श्री श्याम सिंह मरकाम, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से श्री कमलदेव, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी से श्रीमती रेखा तिवारी, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से श्री दिलीप कुमार मिरी, बहुजन समाज पार्टी से दुजराम बौद्ध, रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया अम्बेडकर से प्रियंका पटेल, कमाल खान निर्दलीय, रमेश दास महंत निर्दलीय व राजेश पाण्डेय निर्दलीय ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किया। साथ ही गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी श्री श्याम सिंह मरकाम ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों का किया गया सम्मान।*

0

नाबालिग की जान बचाने वाले और सुनालिया पुल में टेंट गिरने पर यातायात व्यवस्था सुचारू करने वाले कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति पत्र।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा समय-समय पर थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने और आम जनता से सद् व्यवहार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है एवं उचित ईनाम दिया जाता है।

इसी के ताराम्त्य में दिनांक 07/04/2024 को अचानक ख़राब हुए मौसम की वजह से हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के लिए लगा टेंट सुनालिया पुल में गिर गया जिससे आवागमन पूर्णतः प्रभावित हो गया। तभी वहाँ ड्यूटी में तैनात आरक्षक 723 राजा साहब कंवर और सैनिक 223 संजय कुमार लहरे के द्वारा तत्काल बैरिकेड लगा कर यातायात को राताखार और डीडीएम रोड तरफ़ डायवर्ट किया। जिससे आम जनता को आने जाने में काफ़ी सुविधा हुई।

इसी तरह दिनांक 11/04/2024 दर्री पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की हसदेव दर्री बैराज पुल के पास संदिग्ध रूप से घूम रही है। तब तत्काल दर्री पुलिस टीम पुल के पास पहुँची तो लड़की आत्महत्या करने की नीयत से पुल से छलांग लगा रही थी। तो दर्री पुलिस के सहायक उप निरीक्षक भेवनदास चेलसे, प्रधान आरक्षक 132 मनोज तिवारी, आरक्षक 376 विजेश कँवर और महिला आरक्षक 904 कविता पैकरा द्वारा तत्परता दिखाते हुए लड़की का हाथ पकड़ा और उसको ऊपर खींचा एवं उसकी जान बचाई।

दोनों मामलों में पुलिस कर्मचारियों के द्वारा तत्परता के साथ काम करने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की और उन्हें नगद ईनाम के साथ साथ प्रशस्ति पत्र दिया।