Home Blog Page 664

*तपती धूप और नवरात्र उपवास के बीच खाली पैर जनता से लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आशीर्वाद माँग रही पंडरिया विधायक भावना बोहरा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह देश के लिए तपस्या कर रहे हैं उसी तरह पंडरिया क्षेत्र की भाजपा विधायक भावना बोहरा भी पार्टी के लिए लगातार तपस्या कर रही हैं वे तपती धूप में निर्जला एवं खाली पैर रहकर गांव गांव तथा गली गली में घूम घूमकर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के लिए लोगों से मतदान की अपील कर रही हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित भावना बोहरा पहली बार पंडरिया सीट से विधायक चुनकर आई हैं लेकिन उनकी कार्यशैली किसी मंजे हुए जनप्रतिनिधि की तरह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर नवरात्रि में निर्जला व्रत रखते हैं विधायक भावना बोहरा भी नवरात्रि में निर्जला व्रत रखती हैं और तो और उन्होंने नौ दिनों के लिए चप्पल जूती तक का भी त्याग कर दिया है इतनी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में भी भावना बोहरा खाली पैर चलती हैं जब धरती आग की तरह गर्म हो जाती है तब भी भावना बोहरा अपने शरीर और पैरों की परवाह न करते हुए पार्टी के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहीं है वे रोजाना अपने निर्वाचन क्षेत्र में जनता के बीच गांवों में पहुंचती हैं और गली गली पैदल घूमते हुए लोगों से जीवंत संपर्क करती हैं चेहरे पर वही ओज वही मुस्कान बरकरार रहता है, जैसा कि आम दिनों में भावना बोहरा की यह कठिन तपस्या ग्रामीणों को सहज ही आकर्षित कर रही है उन्हें अपने बीच पाकर महिलाओं युवतियों और नव मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है अल सुबह विधायक भावना बोहरा अपने निवास से गांवों की ओर निकल पड़ती हैं और अपने तय कार्यक्रम के अनुरूप जब तक गांवों में जनसंपर्क पूरा न कर लें, घर नहीं लौटतीं नवरात्र के उपवास के बीच खाली पैर चलकर लोगों से लोकसभा चुनाव में मोदीजी के लिए आशीर्वाद मांगती गांव गांव और गली गली घूम रहीं भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिटीपुर, बिरनपुर, बिटकुली, गुढ़ा, तमरुआ, कुंआ, कोयलारी, बिपतरा, मरका, चचेड़ी, कोसमंदा समेत अन्य गांवों में जनसंपर्क किया कई गांवों में जहां बुजुर्ग माताओं ने उनके सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया वहीं महिलाओं ने उन्हें गले लगाकर भाजपा को साथ देने का संकल्प व्यक्त किया इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी शारदीय नवरात्रि में भावना बोहरा ने पूरे नौ दिनों तक निर्जला व्रत रखा था तब भी वे खाली पैर रहकर अपने चुनाव प्रचार में गांव गांव घूमती नजर आई थी इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जनता को नरेंद्र मोदी की गारंटी में हमने जो वादा किये हैं वह पूरे हो रहें हैं उससे जनता में भी उत्साह है इसके साथ ही उनमें एक नया विश्वास भी जागा है विगत पांच वर्षों में हमने छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन में जो बदहाली देखी जनता के अधिकारों का हनन हुआ विकास कार्य ठप्प थें और भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी चरम पर थी उसमें अब अंकुश लगाने का काम हमारी सरकार कर रही है पूर्ण पारदर्शिता के साथ जनता के हित व अधिकारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का सञ्चालन हो रहा है महिलाओं को सशक्त और किसानों को समृद्ध बनाने के साथ ही छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति मिल रहा है आज महतारी वंदन योजना के माध्यम से आज प्रदेश की महिलाओं को प्रतिवर्ष 1000 रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है स्वसहायता समूह की महिलाओं को रेडी-टू-ईट का अधिकार दिया 18 लाख परिवारों के आवास का सपना पूरा किया किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस धान का समर्थन मूल्य, पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच जैसे विभिन्न योजनाओं एवं निर्णयों से छत्तीसगढ़ की दशा और दिशा दोनों बदल रही है नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता ने जो अपना आशीर्वाद विधानसभा चुनाव में भाजपा को दिया है एक बार पुनः उन गारंटियों के पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रयासों पर जनता विश्वास जरुर दिखाएगी और हम छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में प्रचंड जीत के साथ केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाएंगे विदित हो की भावना बोहरा द्वारा अपने क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है छत्तीसगढ़ द्वारा पारित बजट में भी पंडरिया विधानसभा के 150 किमी से अधिक सड़कों पुल-पुलिया के निर्माण, सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी के लिए क्रांति जलाशय व सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन,कांग्रेस सरकार द्वारा रोके गए डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन हेतु 300 करोड़ की स्वीकृति भी दी गई है जो क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा l

*नव मतदाताओं और महिलाओं पर सकारातमक प्रभाव*

वहीं दूसरी ओर नव मतदाता, युवाओं और महिलाओं के बीच उनका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है उनकी कार्यशैली, जनसेवा के कार्यों एवं जनता के प्रति संवेदना को देखकर युवा मतदाता उनसे ज्यादा प्रभावित हो रहें हैं और भाजपा की ओर उनका समर्थन व झुकाव स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है उनके साथ सेल्फी लेते हुए राजनीति के क्षेत्र में रूचि रखने वाले युवा उन्हें एक प्रेरणा के रूप में देख रहें हैं और भावना बोहरा भी किसी को निराश नहीं करतीं और मुस्कुराते हुए उनके साथ सेल्फी लेकर उन्हें प्रेरित कर रहीं हैं भावना बोहरा अब तक अपने निर्वाचन क्षेत्र के आदिवासी क्षेत्र से लेकर दूरस्थ क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांवों का दौरा कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना चुकी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति क्षेत्र के युवाओं बुजुर्गों महिलाओं समेत हर आयु वर्ग के लोगों में अथाह समर्थन देखने को मिल रहा है।

—————————————-

*नवविवाहित जोड़ों ने ली मतदान करने की शपथ*

0

मुंगेली // लोकतंत्र में मतदान का महत्व कितना है, इसी बात से समझा जा सकता है जब कोई नवविवाहित जोड़े विवाह के सात फेरे के साथ मतदान करने की शपथ लें और समाज में जागरूकता का संदेश दें। ऐसा ही कुछ नजारा मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम सिपाही में देखने को मिला, जब ग्राम में विवाह के दौरान नवविवाहित वर-वधु ने लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए लोकसभा निर्वाचन में 07 मई को निर्भीक होकर बिना किसी प्रलोभन के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने की शपथ ली।
गौरतलब है कि ‘‘शतप्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान’’ का लक्ष्य हासिल करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न समुदाय, संघ के लोग भी हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करते हुए 18 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे नागरिक जिनका मतदाता सूची में नाम है, उन्हें मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

 

*जिले के ग्राम नुनियाकछार के बच्चों ने न्योता भोज में चखा स्वादिष्ट भोजन*

0

मुंगेली // जिले के शासकीय प्राथमिक शाला नुनियाकछार में विद्यालय के शिक्षक श्री जायसवाल ने अपनी सुपुत्री के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय के छात्रा-छात्राओं एवं उनके पालकगण को न्योता भोजन करवाया। न्योता भोज में बच्चों को लड्डू, केला, खीर, चावल, आलू मटर की सब्जी परोसा गया। जिसमे स्कूली बच्चों सहित लगभग 120 लोगों को भोजन कराया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती विमित्रा-घृतलहरें संकुल प्रतिनिधि के रूप में शैक्षिक समन्वयक स्वामी -आत्मानंद
नेमीचंद भास्कर रहे।
कार्यक्रम संचालन शिक्षक दुर्गेश देवांगन, आभार प्रदर्शन प्रधानपाठक आर एस मार्को सर के द्वारा किया गया जिसमें जनसंपर्क विभाग जिला कार्यालय से कोमल देवांगन भी मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षक दुर्गेश देवांगन ने बताया कि पौष्टिक आहारों की प्रतिपूर्ति करने के लिए शासन ने गांव के लोगों को स्कूल से जोड़ते हुए उनके मांगलिक कामों में खुशियों को प्रदर्शित करने का एक सेवाभावी माध्यम दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता बिहारी यादव ने कहा कि पढ़ाई जीवन में अनेक अविस्मरणीय क्षण आते हैं जिसे संजोते हुए जीवन निर्माण होता है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, राज्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप न्योता भोजन की अवधारणा रखी गई। सामुदायिक भागीदारी पर आधारित इस योजना के अंतर्गत विभिन्न त्योहारों एवं अवसरों जैसे जन्मदिन, राष्ट्रीय पर्व आदि पर्व पर बच्चों के साथ भोजन किया जाता है। न्योता भोज के माध्यम से बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों का पोषण सुनिश्चित करने के साथ-साथ समानता की भावना विकसित करना है। न्योता भोज के इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के पूरे स्टॉफ सहित पालकगण उपस्थित रहे।

*प्रशिक्षण में निर्वाचक नामावली एवं प्रविष्टी के संबंध में दलों को दी गई जानकारी*

0

परदेशी यादव ब्यूरो मुंगेली// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में निर्वाचक नामावली चिन्हित करने हेतु मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके ने इलेक्टोरल रोल एवं उसमें आवश्यक प्रविष्टी के संबंध में दलों को जानकारी दी। उन्होने कहा कि निर्वाचक नामावली चिन्हित करने के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होना चाहिए। मतदान दल प्रशिक्षण को गंभीरता से ले और बारीकियों को ध्यानपूर्वक समझे।
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री संजय सोनी एवं श्री राघवेन्द्र सोनी ने मतदाता सूची चिन्हांकित करते समय ईडीसी, पीबी, सीएसबी, (एएसडी) सूची आदि का सावधानीपूर्वक चिन्हांकन करने के संबंध में जानकारी दी। ताकि मतदान दिवस के दिन मतदान करते समय मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना न पड़े। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

*सचिव, DLSA मुंगेली द्वारा पैरालीगल वालिंटियर्स को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण*

0

परदेशी यादव ब्यूरो मुंगेली:-जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री चन्द्र कुमार अजगल्ले के मागदर्शन में जिला न्यायालय परिसर मुंगेली में दिनांक 13.04.2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के पैरालीगल बालिंटियर्स को मयंक सोनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में मयंक सोनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा सभी पैरालीगल वालिंटियर्स को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों का उल्लेख करते हुए निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने के साथ साथ गाँव-गाँव जाकर बच्चों से संबंधित अधिकारों, बाल श्रम, व उन्हे खेल के प्रति, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रोत्साहित करने के विषय में तथा महिलाओं के संरक्षण हेतु घरेलू हिंसा, धारा 125 द.प्र.सं. टोनही प्रताड़ना अधिनियम 2005 की जानकारी देते हुए नालसा एवं सालसा द्वारा चलाये जा रहे समस्त योजनाओं व अभियान की विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।

उक्त प्रशिक्षण में मयंक सोनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा थानों में नियुक्त PLVs को बचपन बचाओ आंदोलन v/s यूनियन ऑफ इंडिया के तहत् बच्चों के विरूध्द होने वाले अपराध के विषय में भी जानकारी दिया गया। साथ साथ संविधान के मूल अधिकार व मूल कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, नालसा हेल्पलाईन नं. 15100, पॉक्सो एक्ट, मा.द.सं. की धारा 354, 354 (A से D) तक, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना 2011 व 2018, सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम 2000 व इंटरनेट के माध्यम से हो रहे अपराध और उसका किस प्रकार से निदान किया जाना है के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकरी देते हुए मुंगेली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी गाँव-गाँव में जाकर डोर टू डोर के माध्यम से उक्त जानकारी के साथ साथ वर्तमान समय में हा रहे आनलाईन ठगी के रोकथाम हेतु आवश्यक जानकारी का व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु सभी पैरालीगल वालिंटियर्स को निर्देशित किया गया।

*अज्ञात कारणों से महिला ने किया जहर का सेवन, 112 ने बचाई जान*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर➡️घटना विवरण – बिल्हा 112 टीम को ग्राम बिटकुली में एक महिला द्वारा अज्ञात कारणों से जहर सेवन कर लेने की सूचना प्राप्त हुई। जिसका हालत बहुत गंभीर है अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं है। बिल्हा 112 टीम द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए 11 मिनट में पहुंच कर तत्परता से पीड़िता को उसके परिजन के साथ डायल 112 वाहन से सीएचसी बिल्हा भर्ती किया गया। जिससे महिला की जान बच सकी। कॉलर एवं उनके परिजनों द्वारा बिलासपुर पुलिस एवं बिल्हा 112 के आरक्षक 959 जयशंकर साहू एवं चालक आजू राम का धन्यवाद किया ।

➡️पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा डायल 112 टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई।

*आरोपी पीडिता को रास्ते मे अकेला पाकर करता था छेडछाड।*

0

’’ प्रकरण के आरोपी को तत्काल लिया गया हिरासत में।
’’ आरोपी को रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।
’’ नाम आरोपी – दीपक ध्रुव पिता शिव कमल सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी नयापारा गणेश नगर सिरगिट्टी

 

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 12.04.2024 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबलिग पुत्री को मोहल्ले का दीपक ध्रुव माह जुलाई 2023 से परेशान कर रहा है, स्कूल से घर आते वक्त भी गली के पास आकर तुमसे प्यार करता हूॅ बोलते हुये हाथ पकड लिया था तथा घर के मोबाईल नम्बर 9827976635 मे मैसेज कर बात करने बोलता था और अपने हाथ का कलाई काट कर इंस्टाग्राम मे फोटो भेजता था दिनांक 08.04.2024 को भी प्रार्थी के पुत्री को देख कर ईशारा कर रहा था जिस पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया प्रकरण के आरोपी दीपक धु्रव निवासी नयापारा गणेश नगर की पतासाजी कर थाना लाकर कडाई से पूछताछ करने पर पीडिता के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किया। प्रकरण के आरोपी के विरूध्द धारा सदर का अपराध घटित करने पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से वारिसान को अवगत कराकर आज दिनांक 13.04.2024 को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक भारती मरकाम, प्र.आर. 84 विरेन्द्र धनकार, आरक्षक बृजनंदन साहू एवं श्याम साहू की अहम भूमिका रही।

*मोदी की गारंटी और विष्णु देव सरकार के सुशासन में हो रहे सभी सपने साकार:- भावना बोहरा*

0

0.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदली है भारत की तस्वीर, देश के हर वर्ग का विकास हुआ सुनिश्चित :-भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- लोकसभा चुनाव के तहत पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विगत 10 वर्षों के जनहितैषी कार्यों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है शुक्रवार को भावना बोहरा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोयलरी कापा,बोड़तरा खुर्द एवं डोमसरा में जनसंपर्क कर भाजपा को वोट देने की अपील की इसके साथ ही कनक भवन पंडरिया में आयोजित व्यापारी संघ की बैठक में शामिल होकर व्यापारियों के हित के लिए मोदी सरकार द्वारा किये गए कार्यों के बारे में अपनी बात रखी इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की तस्वीर बदली है केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से हर व्यक्ति एवं वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने के साथ ही वे आधुनिकता एवं विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहें हैं व्यापारियों के हित के लिए भी कई ऐसे निर्णय लिए गए हैं जिससे उन्हें व्यापार करने में सुगमता के साथ-साथ मुद्रा योजना जैसे योजनाओं से आर्थिक रूप से सशक्त भी बनाया है आज हमारा भारत वैश्विक शक्ति बनकर उभरा है इसमें व्यापारियों का भी बहुत बड़ा योगदान है उन्होंने आगे कहा कि विगत 10 वर्षों में महिला,युवा,गरीब व हर वर्ग के उत्थान के लिए मोदी सरकार के प्रयासों की जितनी सराहना की जाय वह कम है मुझे पूर्व विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार आप सभी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है एक बार पुनः वही विश्वास और आपका समर्थन तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगा भावना बोहरा ने आगे कहा कि राजनांदगांव लोकसभा के विकास में आप सभी की सक्रीय सहभागिता रही है इस विकास रथ को आगे ले जाने के लिए आप सभी 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय को कमल निशान में बटन दबाकर एक बार फिर से अपनी सेवा एवं क्षेत्र के विकास के लिए आशीर्वाद प्रदान करें आज भाजपा की नीतियों, योजनाओं से देश एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में जो परिवर्तन आया है उससे हम सभी भलीभांति परिचित हैं किसानों को दो वर्ष का बकाया और 3100 रुपये में धान खरीदी हो या महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना हो अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण और रामलला दर्शन योजना के माध्यम से उनके दर्शन करना हो, 18 लाख परिवारों को आवास हो या करोड़ों घरों में शौचालय का निर्माण, धारा 370 हटाने, तीन तलाक कानून महिलाओं को संसद में आरक्षण, नयी शिक्षा निति,किसान सम्मान निधि, पीएम गरीब कल्याण के तहत निशुल्क राशन ऐसे कई योजनायें एवं एतिहासिक निर्णय लिए गए हैं देश एवं देशवासियों की तक़दीर एवं तस्वीर बदलने का काम किया है इस विकास रथ को निरन्तर अग्रसर रखने के लिए और भारत को विकसित भारत बनाने के लिए 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक वोट देकर जिताएं और तीसरी बार भाजपा सरकार बनायें।

—————————————-

*संपत्ति संबंधी अपराधियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

⏩ *ग्राम सेलर थाना सीपत के स्कूल में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार।*

⏩ *स्कूल का ताला तोड़कर घटना को दिया अंजाम।*

⏩ *आरोपी के निशानदेही पर चोरी की गई दो नग लैपटाप, दो नग बैटरी, एक नग गैस सिलेंडर एवं बर्तन का आदि सामान बरामद।*

⏩ *घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएम 0329 को जप्त किया गया ।*

*⏩चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी पर भी हुई कार्यवाही*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-प्रार्थी द्वारा दिनांक 02.04.2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27-28.03.2024 की दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम सेलर हाई स्कूल का ताला तोड़कर दो नग लैपटाप, 01 नग गैस सिलेंडर, 01 नग चुल्हा बड़ा, डबल बैरल वाला 04 नग कूकर एवं खाना बनाने वाला स्टील का बर्तन को चोरी कर ले गया है। उक्त घटना को श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। निर्देश पर अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु थाना सीपत, एसीसीयू टीम के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा ग्राम सेलर में लगातार आसपास के क्षेत्र में लगे सीसी कैमरा का फूटेज निकाल कर एवं संदेहियो से लगातार पुछताछ किया गया, घटना से जुड़े हुए तथ्यों को आपस में जोड़कर आरोपी के संबंध में पतासाजी किया गया, मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी द्वारा चोरी का सामान एक दुकान में बेचा गया है, जिस पर आरोपीगणों को पकड़कर बारिकी से पुछताछ किये जाने पर आरोपीगण द्वारा घटना में प्रयोग की गई वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएम 0329 में सामान को ले जाना बताये और जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपीगण के विरूद्ध पर्याप्त सबुत पाये जाने से चोरी की गई मशरूका बरामद किया जाकर आरोपीगण को दिनांक 12.04.2024 को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण का आज दिनांक 13.04.2024 को माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेश किया जावेगा।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध इस कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार तथा थाना प्रभारी सीपत की सराहना की गई ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, राजेश मिश्रा प्रभारी एसीसीयू बिलासपुर, प्र.आर. उमाशंकर राठौर, आरक्षक- सुरजीत सिह जायसी, धर्मेन्द्र सुर्यवंशी, हेमंत सिंह, तदबीर सिंह पोर्ते की विशेष भुमिका रही।

*आरोपी*
1. शंकु उर्फ महावीर सिंह, पिता दीपक सिंह, उम्र 24 साल, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.

2. राजेश्वर साहू उर्फ छोटा साहू, पिता जनकराम साहू, उम्र 18 साल 03 माह, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.

3. अजय यादव उर्फ रवि यादव, पिता महेश यादव उम्र 27 साल, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.

4. दिनेश साहू पिता स्व. सुखदेव साहू उम्र 54 साल निवासी महेश पसंग भंण्डार खपरगंज बिलासपुर

5. विधि से संघर्षरत बालक

*करेंट देकर हत्या करने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

➡️ *पुत्र द्वारा की गई थी पिता की हत्या*

➡️ *पिता की हत्या के लिए जीआई तार का किया इस्तेमाल, तार से करंट देने से हुई मौत*

➡️ *आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ़्तार*

आशीष कश्यप बिलासपुर पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा संदिग्ध मृत्यु के मामले में शीघ्रता पूर्वक जाँच हत्या के आरोपी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किए जाने पर , पुत्र द्वारा अपने पिता की जीआई तार करेंट देने वाले आरोपी पुत्र के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
थाना कोटा में दिनांक 24.03.2024 को प्रार्थीया राधाबाई यादव पति स्व. सूरज यादव साकिन अरपा कॉलोनी रामनगर कोटा द्वारा मर्ग इंटीमेशन चाक कराई गई कि दिनांक 23.03.2024 के 20.30 बजे से 24.03.2024 के सुबह 6ः00 बजे के मध्य घटनास्थल रामनगर कोटा, मृतक के मकान में प्रार्थीया श्रीमती राधाबाई यादव के पति सूरज यादव पिता जगत राम यादव, उम्र 54 साकिन रामनगर कोटा में मृत अवस्था में अपने घर में जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसे प्रार्थीया के पुत्र सागर यादव एवं उसके परिजनों के द्वारा देखने पश्चात मृतक के शव को अंतिम संस्कार करने हेतु शमशान घाट कोटा लेकर गए थे जो मृतक की दूसरी पत्नी देवकी यादव एवं बहन सावित्री यादव के द्वारा मृतक के शव को देखने पर मृत्यु में संदेह व्यक्त करने पर प्रार्थिया श्रीमती राधा यादव द्वारा मृतक के मृत्यु का सही कारण जानने के लिए मर्ग इंटीमेशन चाक कराया गया। सूचना पर मर्ग पंचनामा जांच कार्यवाही में लिया जाकर पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर साहब द्वारा पीएम रिपोर्ट में सूरज यादव की मृत्यु बिजली करेंट लगने व हत्यात्मक प्रकृति का होने लेख करने पर प्रथम दृष्टया अपराध का होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान संदेही सागर यादव से पूछताछ किया गया, जिसके द्वारा अपने पिता की जीआई तार से करंट देकर हत्या करना स्वीकार करने पर मेमोरेंडम कथन लेकर आरोपी सागर यादव पिता स्व. सूरज यादव, उम्र 26 वर्ष, साकिन अरपा कॉलोनी रामनगर कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर के विरुद्ध अपराध धारा सबूत पाए जाने पर दिनांक 13.04.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाता है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय, थाना प्रभारी रजनीश सिंह और स्टाफ की सराहना की है।
हत्या करने वालों अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले व्यक्तियों पर पूर्णतः अंकुश लगाना है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, स.उ.नि. ओंकार बंजारे, आर. भोप साहू, चंदन मानिकपुरी की सराहनीय भूमिका रही।