Home Blog Page 663

*लोकसभा निर्वाचन 2024 नामांकन के दूसरे दिन एक नामांकन पत्र दाखिल*

0

*12 लोगों ने लिए नामांकन फार्म*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन के दूसरे दिन आज एक उम्मीदवार ने कलेक्टर एवं रिटर्निंग अफसर श्री अवनीश शरण के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही 12 लोगों ने निक्षेप राशि जमा करके आज नाम निर्देशन पत्र लिया। आज श्री सालिकराम जोगीवंश ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि अवकाश के दिनों को छोड़कर 19 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल को एवं नामांकन वापसी की तिथि 22 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निक्षेप राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र लेने वालों में श्री श्रीकांत कासेर, श्री तोखन राम साहू, श्री कमल प्रसाद जांगड़े, श्री रूपराम साहू, श्री सचिदानंद कौशिक, श्री अश्वनी कुमार रजक, श्री नंदकिशोर राज, श्री कृष्ण नन्दन सिंह, श्री अनिलेश मिश्रा, श्री याशुतोष कुमार लहरे, श्री वेदमणी सिंह एवं डॉ. विष्णु प्रसाद शामिल हैं। इस प्रकार अब तक बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से कुल 20 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है।

*आयुष विभाग द्वारा दिनांक–१५/४/२४मतदान के लिए प्रेरित किया गया*

0

पप्पू चन्देल ब्यूरो मुंगेली, आयुर्वेद औषधालय अखरार में प्रभारी चिकित्सक डॉ ज्योति कौशिक एवं उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा 7 मई को मतदान के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित करने हेतु योग शिविर , रंगोली प्रतियोगिता,चिकित्सा शिविर, स्कूली बच्चों के द्वारा रैली निकाल कर एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम के द्वारा लोगो को मतदान के लिए जागरूक किया गया। डॉ ज्योति कौशिक ने ग्रामवासियों को बताया कि 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी लोगो को मतदान केंद्र में जाकर मतदान करना है एवं युवाओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है युवाओं को खुद मतदान करने के अलावा दूसरो को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। डिजिटल भारत के युग में व्हाटअप रील्स सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान के लिए सभी को प्रेरित कर लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाना है। इसके लिए 7 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने हेतु शपथ दिला कर अपनी जिम्मेदारीयो से अवगत कराया गया और ग्राम वासियों को बताया कि मतदान के लिए आप पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस, पेंशन कार्ड का उपयोग कर सकते है। जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त ग्राम वासियों के साथ साथ शासकीय माध्यमिक विद्यालय अखरार के प्रधानाचार्य–श्री दिलीप जयसवाल , शिक्षक– बसंत सिंह राजपूत,अनिता जायसवाल,गायत्री जयसवाल एवं पंचायत स्तर से मनोज यादव,रोजगार सहायक सचिव उमेश जयसवाल – आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका जया सांडिल्य,रेखा महिलंगे,कामेश्वरी गंधर्व, सहायिका –गायत्री कुंभकार,अनुराधा जयसवाल ,योग प्रशिक्षक – राजकुमार श्रीवास , औषधालय स्टाफ धर्मेंद्र कुंभकार ,सुनीता यादव का विशेष योगदान रहा।

*युवक की खेत में मिली शव:- हत्या की जताई आशंका,चेहरे पर चोट के निशान बिलासपुर का रहने वाला है मृतका*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के ग्राम लाखुर्री के खेत में एक युवक का मृत अवस्था में शव मिला है। मृतक युवक के चेहरे में चोट के निशान मिले है। मारपीट कर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतक की पहचान रामकांत तिवारी के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला सारागांव थाना क्षेत्र का है।

एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने बताया की, मृतक युवक की पहचान रामकांत तिवारी निवासी बिलासपुर जिले के लाल खदान के रूप में हुई है। जोकि ट्रेवल्स एजेंसी में गाड़ी चलाने का काम करता है। गाड़ी मालिक ने बताया की शनिवार की रात्रि गाड़ी कोटमीसोनर से अमरकंटक जाने के लिए कुछ लोगों ने फोन नंबर देकर गाड़ी की बुकिंग की थी। जिसे लेने के लिए कोटमी सोनार गया हुआ था। मगर चालक रमाकांत का मोबाइल बंद होने पर गाड़ी मालिक जीपीएस के माध्यम से गाड़ी को ट्रेस कर रहा था मगर गाड़ी कही और जा रही थी। आशंका होने पर 112 को फोन कर शिकायत दर्ज कराकर गाड़ी की लोकेशन भेजा गया जहा अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पचारी में गाड़ी मिली मगर चालक नहीं थी। आज सुबह रविवार को करीबन 10 बजे लाखुर्री के खेत में ग्रामीणों ने देखा की एक युवक का शव मृत पड़ा हुआ है।जिसकी सूचना तत्काल सारागांव थाना पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई। मृतक युवक रमाकांत तिवारी के चेहरे में चोट के निशान मिले है युवक के साथ मारपीट कर हत्या की गई होगे। पुलिस ने हत्या की आशंका जाहिर की है। आस पास की जगहों की तलाशी ली गई है बिलासपुर से FSL टीम को बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

*घर में फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या:- मानसिक रूप से चल रहा था बीमार,जांच में जुटी पुलिस*

0

मनोज साहू ब्यूरो,जांजगीर चांपा जिले के ग्राम लटिया पकरिया के रहने वाले धन सिंह उम्र 40 वर्ष ने अपने घर के परछी में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पिछले कुछ वर्षों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था मृतक राज मिस्त्री का काम करता था। आत्महत्या किस कारण से की है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी अनुसार,मृतक धन सिंह जोकि घर में अपने एक बेटे के साथ रहता था वही उसकी पत्नी की तबियत ठीक नहीं होने पर पीछे 4 से 5 माह से बिलासपुर जिले कसौंदी गांव अपने मायके में रहकर अपना इलाज करा रही है। धन सिंह को मानसिक बीमारी थी जिसका इलाज चल रहा था। वही मृतका का बेटा जोकि हाइवा वाहन में हेलफर का काम करता है वह शनिवार को अपने काम पर चला गया था। गांव के लोगो ने धन सिंह को शाम करीबन 6 बजे तक उसके गांव में घूमते हुए देखा गया था। आज रविवार की सुबह 9 बजे करीबन उसका बेटा घर आया और दरवाजा को धक्का देकर खोला तो देखा की उसका पिता धन सिंह फांसी के फंदे में लटका हुआ था। मृतक ने सीडी के सहारे घर की छत से निकाले हुए लोहे के एंगल में रस्सी बंधकर आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची शव को नीचे उतारा गया। पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक धन सिंह के पास से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है प्रथम दृष्टि आत्महत्या की ही। आत्महत्या किस वजह से की है जांच पड़ताल के बाद ही पता चला पाएगा। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शाप दिया गया है।

*थाना अकलतरा क्षेत्र से 91.89 लीटर अवैध अंग्रेजी/देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

*आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-दिनांक 14.04.2024 को थाना अकलतरा पुलिस को सूचना मिला कि वार्ड क्रं 13 अकलतरा के टेकू बंजारे एंव उसकी पत्नि अल्का बंजारे द्वारा भारी मात्रा मे अवैध रूप से देशी एंव विदेशी शराब रखकर बिक्री करते है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी टेकू बंजारे के घर के पास जाकर घेराबंदी किया जो आरोपी द्वारा पुलिस को आते देख अपने घर के दरवाजा को बंद कर दिया था बडी मशक्त से थाना स्टाफ के द्वारा आरोपी के घर के छत से घर अंदर प्रवेश कर रेड किये तो घर मे लगे टाईल्स मे जमीन मे गड्ढा खोदकर रखे कार्टून मे गोवा स्पेशल व्हस्की 192 पाव ,बियर 21 बोतल एंव देशी प्लेन शराब 240 पाव एंव बिक्री रकम 2000 जुमला कीमती 53,180/₹ को *आरोपी* टेकू बंजारे उम्र 45 वर्ष एंव अल्का बंजारे उम्र 36 वर्ष साकिनान वार्ड क्रं 13 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में धारा 34(2) आब. एक्ट का कार्यवाही की जाकर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 14.04.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरी.बी.एल कोसरिया, प्र.आर.शरीफुद्दीन खान, आर. विनोद राठौर, राघवेन्द्र धृतलहरे म.आर.अंजना लकडा ,सैनिक गजेन्द्र पाटले राय का योगदान सराहनीय रहा।

*व्यय प्रेक्षक ने कोरबा संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभाओं के नोडल व्यय अधिकारियों की ली बैठक*

0

कोरबा – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लिए अधिकृत व्यय प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार (आई.आर.एस.) ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संसदीय क्षेत्र कोरबा के सभी 08 विधानसभाओं के नोडल व्यय अधिकारियों एवं सहायक व्यय पर्यवेक्षकों की बैठक ली। उन्होंने संबंधितों को निर्वाचन के दौरान व्यय से संबंधित समस्त गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में व्यय प्रेक्षक ने सभी विधानसभा में निर्वाचन के दौरान व्यय निगरानी हेतु निर्मित विभिन्न समितियों व्यय निगरानी सेल, लेखा टीम, फ्लाईंग स्कायड, स्थैतिक निगरानी दल, एमसीएमसी, व्यय लेखा, वीडियो अवलोकन दल आदि के विषय में जानकारी ली। उन्होंने सभी दलों को प्रशिक्षण एवं आवश्यक सभी सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
व्यय प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। उन्होंने लोकसभा निर्वाचन में सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने हेतु सभी अधिकारियों को सजग रहने एवं अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि फ्लाईंग स्कायड, स्थैतिक निगरानी दल तथा निर्वाचन व्यय से संबंधित टीमें विभिन्न जांच नाकों सहित अन्य स्थानों पर सतर्कता से कार्य करें। इस हेतु सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में व्यय प्रेक्षक ने गत विधानसभा निर्वाचन के दौरान व्यय से संबंधित समस्याओं एवं चुनौतियों के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान व्यय लेखा संबंधी कोई समस्या न रहे इस दिशा में सभी को कार्य करना है। उन्होंने वीडियो अवलोकन, फ्लांईंग स्कायड, स्थैतिक निगरानी दल के सदस्यों से उनके द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली एवं सी-विजिल एप्प एवं व्हाट्सएप के माध्यम से व्यय संबंधी जानकारी का शीघ्रता से प्रेषित करने की बात कही। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, डिप्टी कलेक्टर श्री विकास चौधरी सहित सभी विधानसभाओं के निर्वाचन व्यय से जुड़े नोडल व्यय अधिकारी, सहायक व्यय पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

*सजग कोरबा अभियान के तहत गाँजा के कारोबार करने वालों पर कोरबा पुलिस का प्रहार।*

0

 बालको पुलिस द्वारा 1.150 किलोग्राम गाँजा को किया गया जप्त।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा नशीले पदार्थ का व्यापार करने वाले तथा अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू.बी.एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर तैनात किये गए हैं जिनसे लगातार सूचना प्राप्त कर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में पुलिस के द्वारा *सजग कोरबा* अभियान के तहत लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना बालको पुलिस की टीम शहर में पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति ध्यानचंद चौक यात्री प्रतीक्षालय के पास बालको गाँजा रखा हुआ है, कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्संबंध में अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया बाद मुखबिर के बताये अनुसार घेराबंदी कर आरोपी अनीश मोहम्मद से उक्त नीले रंग के थैला के अंदर एक सफेद पॉलिथीन में रखे 1.150 किलोग्राम गाँजा को बरामद किया हुआ, आरोपी के कब्जे से गाँजा को जप्त कर आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है और थाना बालको में 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है

कोरबा पुलिस के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत लगातार नशीली दवाईयों, गाँजा, जुआ, सट्टा तथा अन्य अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

*पुलिस के द्वारा मार्ग मित्र समिति को कराया गया प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण।*

0

यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए कोरबा पुलिस का अभिनव अभियान।

 कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बढ़ते यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी द्वारा अभिनव अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत ज़िले के हाईवे पर स्थित ब्लैक स्पॉट पर मार्ग मित्र समिति का गठन कराया गया है।

ज्ञात हो कि ज़िले में पाली-कटघोरा- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में 10 दुर्घटनाजन्य सड़क खंड चिह्नांकित किए गये है जिसमें 07 ब्लैक स्पॉट समाहित है। उक्त दुर्घटनाजन्य क्षेत्र की कुल लंबाई 27.8 किमी है। जिसमें ज़्यादातर लोगों की मृत्यु हुई है।इस जगह को ध्यान में रखते हुए यहाँ आसपास की दुकान और निवास करने वालों को मार्ग मित्र बनाया गया है और उन्हें कुछ भी दुर्घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने और एम्बुलेंस को बुलाने के संबंध में बताया गया है। जिसमें पूर्व में कुल 13 समितियों का गठन किया गया है जिसमें कुल 54 लोगों को जोड़ा गया और उन्हें मार्ग मित्र बनाया गया। अभी इसका विस्तार करते हुए कुल 18 समिति हो गई है और कुल 67 मार्ग मित्र बन गए है।

सभी मार्ग मित्र को आज थाना कटघोरा, बांगो और पाली में प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण मेडिकल टीम के द्वारा दिया गया। जिससे कोई भी दुर्घटना होने पर वो घबराये नहीं और पीड़ित को एम्बुलेंस आने तक उपचार देने का प्रयास करे। कोरबा पुलिस के द्वारा यातायात दुर्घटना में कमी लाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रखी जाएगी।

*आमसभा के दौरान अश्लील गाली गलौज करने वाला युवक गिरफ़्तार*

0

*थाना मस्तूरी में युवक के विरूद्ध हुई FIR*

*आरोपी-अरविंद कुमार सोनी पिता ताराचंद सोनी उम्र 26 वर्ष*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदक बी पी सिंह द्वारा आज थाना मस्तूरी आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि कल दिनांक 13 अप्रैल 2024 को थाना मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदौरा में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार का आमसभा कार्यक्रम था । जिसके समाप्त होने के बाद कन्हैया कुमार द्वारा मीडिया को दी जा रही बाइट के दौरान वहां उपस्थित अरविंद सोनी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी को अपमानित करने और उसके द्वारा लोक प्रशांति भंग करने की नीयत से अश्लील गाली दी गई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर थाना मस्तूरी में आवेदक की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अप क्र. 184/24 धारा 294,504 भा.द.वि. का अपराध पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही की गई है।

 *”चाईल्ड पोर्नोग्राफी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार”*

0

🛑 *48 घंटे के भीतर 11 मामलों में एफ आई आर*

🛑 *इंटरनेट पर पोर्नोग्राफी मटेरियल अपलोड करने वाले हो जाएं सावधान*

🛑 *सोशल मीडिया तीसरी आंख की सतत निगरानी में है*

आशीष कश्यप बिलासपुर *पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा एन.सी.आर. बी. दिल्ली से प्राप्त सायबर टीप लाईन के आधार पर किये आई.टी. एक्ट के 11 प्रकरण दर्ज*

🛑 *3 सिविल लाइन ,3 सरकंडा,2 कोनी,1 तारबाहर,1 कोतवाली, और 1 मामला सिरगिट्टी में दर्ज*

🛑 *भारत सरकार गृह मंत्रालय की एन.सी.आर.बी. सीसीपीडब्ल्यूसी योजना द्वारा किया जा रहा महिला एवं बच्चों के अश्लील फोटो/विडियो को सोशल मिडिया पर अपलोड की निगरानी*

🛑 *आरोपीयों द्वारा महिला एवं बच्चों के अश्लील फोटो/विडियो को सोशल मिडिया पर किया गया था अपलोड*

🛑 *बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही से पोर्नोग्राफी देखकर मानसिक विकृति का शिकार होने और यौन अपराधों की घटनाओं में निश्चित ही लगाम लगेगी*

“मामले का विवरण”

भारत सरकार गृह मंत्रालय नई दिल्ली की एन.सी.आर.बी. द्वारा सीसीपीडब्ल्यूसी योजना के माध्यम से महिला एवं बच्चों के अश्लील फोटो/विडियो को सोशल मिडिया पर अपलोड होने की सतत निगरानी की जा रही है। जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा एन.सी.आर.बी. दिल्ली से प्राप्त सायबर टीप लाईन के आधार पर सायबर सेल बिलासपुर से आरोपीयों के जिस आईडी से इस तरह की फोटो/विडियों अपलोड हुई हैं उक्त आईडी के आईपी एड्रेस की जानकारी प्राप्त किया गया एवं आईपी एड्रेस के माध्यम से मोबाईल नम्बर ज्ञात कर धारक की जानकारी लेकर उसका लोकेशन प्राप्त कर आरोपीयों के मोबाईल को जप्त किया गया है। सायबर टीप लाईन के साथ प्राप्त सीडी में उक्त विडियों की जांच की गई। जांच पर आरोपीयों के विरूद्ध उक्त प्रकरण की फोटो / विडियों का अपलोड होने की घटना का पुष्टी होना पाये जाने से सभी 11 प्रकरणों में आरोपीयों के विरूद्ध आईटी एक्ट के अपराध पंजीबद्व कर कार्यवाही किया गया है।