Home Blog Page 662

*मतदान कर्मियों को दिया गया द्वितीय चरण का प्रशिक्षण*

0

कोरबा –  लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल निष्पादन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के सभी विकास खंडों में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोरबा के विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज मतदान कर्मियों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02 व 03 शामिल हैं। यह प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित हुआ। प्रथम पाली प्रातः 9ः30 से 12ः30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित हुई। इसी प्रकार जिले के अन्य विकासखण्डों में भी मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। गौरतलब है कि विगत 02 अप्रैल 2024 से मतदान कर्मियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही अकारण अनुपस्थित रहने वाले प्रशिक्षणार्थियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

*बालको जोन में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली*

0

अपर आयुक्त ने मतदाताओं को दिलाई मतदाता शपथ,मतदाताओं ने लिया अनिवार्य मतदान का संकल्प।

कोरबा –  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा महिला, पुरूष, युवा, बुजुर्ग सहित छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नाटक, रैली, नारा लेखन निबंध, भाषण, पोस्टर तथा अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। जिले में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा बालको जोन अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर मतदाताओं को उनके मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की दिशा में जागरूक किया गया। निगम के अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा ने मतदाताओं को मतदाता शपथ ग्रहण कराते हुए उन्हें अनिवार्य रूप से मतदान करने तथा अन्य मतदाताओं को इस हेतु जागरूक करने का आग्रह किया।
बालको जोन में आयोजित मतदाता रैली, विभिन्न बस्तियों व रहवासी क्षेत्रों से होते हुए मिनीमाता स्कूल के समीप समाप्त हुई। अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा ने उपस्थित मतदाताओं को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का संकल्प दिलाया तथा मतदाता शपथ ग्रहण कराई। उपस्थित लोगों ने शपथ लेते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इस अवसर पर निगम के उपायुक्त श्री बी.पी.त्रिवेदी, जोन कमिश्नर श्री एन.के.नाथ, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे।

दर्री जोन में मानव श्रृंखला का निर्माण कर आमजनों को किया गया जागरूक –
नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोनांतर्गत भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मानव श्रृंखला का निर्माण कर लोगों व आम मतदाताओं से मताधिकार का उपयोग करने की अपील की गई। इस दौरान जोन के सभी अधिकारी कर्मचारी तथा काफी संख्या में मतदाताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर अनिवार्य मतदान का संदेश दिया।

*जिले में निरंतर चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान*

0

कसईपाली में महिलाओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली।

कोरबा –  लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान आमजनों में मतदान के प्रति जनजागरूकता लाने हेतु जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम कसईपाली में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा गांव के सभी पारा, मोहल्ला, बसाहटों में जाकर ग्रामीणों को मताधिकार के उपयोग के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें अनिवार्य रूप से 07 मई को निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

*हाईस्कूल स्याहीमुड़ी में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन -*
स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल स्याहीमुड़ी में मतदाता जागरूकता एवं मतदान के प्रतिशत में वृद्धि करने हेतु रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ फरहाना अली के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने मतदान के विभिन्न थीम पर रंगोली बनाकर लोगों को आकर्षित कर शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय की स्वीप प्रभावी प्रभा साव ने विद्यार्थियों को समूहों में विभाजित कर सुंदर रंगोली बनाने में सहयोग किया। प्रतियोगिता में गरिमा महंत, नितिन भरिया, पीयूष, आरती मंझवार, लक्ष्मी चौहान, अंजनी खड़िया , मुस्कान धु्रव सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

*जिले में मनाया गया राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस*

0

कोरबा – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के उपस्थिति में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कोरबा जिले के सभी विकासखण्डों से मास्टर ट्रेनर्स मितानिन एस.एच.जी.मेम्बर्स सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में सेंटर फार कैटेलाईजिंग चेंज (सी-3) इंडिया के स्टेट हेड श्री दिलीप सरवटे द्वारा सुरक्षित मातृत्व दिवस के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाने का उद्देश्य सम्मान जनक मातृत्व देखभाल के दौरान मौखिक और शारीरिक दुर्वव्हार और भेदभाव से सुरक्षा शामिल है। उन्होंने कहा कि मातृ स्वास्थ्य अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाकर इसे बेहतर बनाया जा सकता है। बालिकाओं की गर्भावस्था में मृत्यु को कम करने एवं गरिमामय मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत व गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग और सेंटर फार कैटेलाईजिंग चेंज (सी-3) द्वारा सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जा रहा है।
इस दौरान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में प्रसूती विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य सिसोदिया ने महिला केंद्रित गरिमामय स्वास्थ्य देखभाल पर जानकारी देते हुए दुर्व्यवहार की श्रेणियों पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं इसे कम करने के लिए व्यवहार में बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया। सीएमएचओ ने स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में बताया कि किसी भी गर्भवती महिला के पंजीयन से लेकर नियमित प्रसवपूर्व जॉंच और प्रसव के बाद तक की पूरी प्रक्रिया को फॉलो करना ही मातृत्व की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि एच.आर.पी. की पहचान, सोनोग्राफी की उपलब्धता, एएनसी जॉंच हेतु केन्द्रो में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के साथ ही लाभार्थी के नॉर्मल और सीजेरियन प्रसव कराने की सुविधा निरंतर जिले में बढ़ाई जा रही है।

*देवांगन कर्मचारी /अधिकारी प्रकोष्ठ का वेब पोर्टल तैयार.. डेमो हुआ प्रदर्शन।*

0

*प्रदेश देवांगन कल्याण समाज छ ग पं.क्र 2338 के अन्तर्गत कर्मचारी /अधिकारी प्रकोष्ठ के व्दारा समाज के स्वजातीय कर्मचारी /अधिकारियो कों संगठित करने की दिशा में लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।.. प्रकोष्ठ को विस्तार के दिशा मे वर्चुअल बैठकें भी संपन्न हो रही है।… प्रकोष्ठ के प्रांतांध्यक्ष मनोज देवांगन ने बताया कि देवांगन समाज के सभी कर्मचारी /अधिकारी तकनीकी रूप से एक दुसरे से आसानी से संपर्क एवं संवाद स्थापित करने मे तकनीकी माध्यम से सुविधा के दृष्टिकोण से समाज के ही होनहार ऊर्जावान और आई टी एक्सपर्ट हेमचंद्र देवांगन जी व्याख्याता पालिटेक्निक संस्था जगदलपुर के व्दारा प्रकोष्ठ के लिए एक वेब पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल के लिए सदस्यों के पंजीयन हेतु एक गुगल फॉर्म बनाया गया है जिसमे हम जो सामान्य जानकारी बड़ी आसानी से भर कर सबमिट कर सकेंगे। इस तरह पोर्टल के लिए एक प्रकार से स्वजातीय कर्मचारी /अधिकारी की जानकारी एकत्रित की जा रही है। गुगल फार्म सबमिट करते ही आपकी जानकारी पोर्टल निर्माता के पास पहुंच जायेगा।.. पोर्टल निर्माता हेमचंद्र देवांगन पुरा जानकारी एकत्रित करने के बाद एक साथ पोर्टल मे जानकारी अपलोड कर देंगे.. फिर पोर्टल मे जुडा हुआ स्वजातीय कर्मचारी /अधिकारी log in कर.. पोर्टल में जुड़े कर्मचारी अधिकारी की जानकारी सर्च कर मोबाइल नंबर और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उनसे संपर्क और संवाद स्थापित कर सकेगा।.. ग्रुप मे जुडे सभी स्वजातीय कर्मचारी /अधिकारियो से निवेदन है कि ओ संबंधित गुगल लिंक को खोलकर अवश्य अपनी जानकारी भरे और प्रकोष्ठ को सहयोग प्रदान करे.. गत दिनों वर्चुअल बैठक मे डेमो का प्रदर्शन करते हुए हेमचंद्र देवांगन ने बताया कि पोर्टल के बनने से और पोर्टल पर जानकारी सबमिट हो जाने से प्रदेश के सभी स्वजातीय कर्मचारी /अधिकारी को एक दूसरे से आसानी सें संपर्क और संवाद स्थापित कर सकने मे सुविधा होगी ।.. पोर्टल मे नाम /जिला और विभाग के अनुसार सर्च करते ही संबंधित स्वजातीय कर्मचारी /अधिकारियो की जानकारी screen मे आ जायेगी और उनके बारे में वांछित जानकारी एवं मोबाइल नंबर प्रदर्शित होगा जिससे संबंधित स्वजातीय कर्मचारी /अधिकारी को बड़ी आसानी से एक दुसरे से संपर्क और संवाद स्थापित करने मे सहयोग मिलेगा । यह पोर्टल एंड्रायड स्मार्टफोन पर भी उपलब्ध होगा जिससे सदस्यों को जानकारी प्राप्त करने के लिए कंप्यूटर की आवश्यकता नहीं होगी। प्रकोष्ठ प्रांतांध्यक्ष मनोज देवांगन ने हेमचंद्र देवांगन के कार्य की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करते केवल दो तीन दिनों मे ही दिन रात एक कर जो पोर्टल तैयार किया है वह निश्चित रूप से वह स्वजातीय कर्मचारी अधिकारियों के लिए संपर्क एवं संवाद स्थापित करने के लिए बहुत ही उपयोगी माध्यम बनेगा और छ ग प्रदेश के समस्त देवांगन कर्मचारी अधिकारी तकनीकी रूप से एक दुसरे से परिचित होते संगठित होते चले जायेंगे। आगे उन्होंने कहा कि हेमचंद्र देवांगन का प्रयास प्रकोष्ठ विस्तार के लिए क्रांतिकारी सहयोग है। पोर्टल के बनने से स्वजातीय कर्मचारी /अधिकारी प्रकोष्ठ को देवांगन कर्मचारी /अधिकारी का डाटा पंजीबद्ध करने से मुक्ति मिलेगी और इससे बचा हुआ समय एवं ऊर्जा प्रकोष्ठ के विस्तार के दिशा में लगायेंगे। प्रकोष्ठ ने हेमचंद्र देवांगन को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते कहा है कि आचार संहिता के बाद पोर्टल का विधिवत लांचिंग के अवसर पर पोर्टल निर्माता को प्रकोष्ठ के व्दारा सम्मानित किया जायेगा। वर्चुअल बैठक मे उपस्थित हरीश देवांगन जी मंत्रालय नया रायपुर ने पोर्टल को बहुत ही कारगर बताया। हरीश देवांगन, दीपक देवांगन, शैलेन्द्र देवांगन सभी मंत्रालयीन अधिकारी है। इन्होंने ही वेब पोर्टल बनाने सुझाव दिया था। इन्हे प्रकोष्ठ की ओर से आभार। बैठक मे उपस्थित धन्नू देवांगन प्रांतांध्यक्ष (आजाक्स) ने पोर्टल के बारे मे कहा कि बहुत अच्छा पहल है। बैठक उपस्थित जीवेश देवांगन प्रदेश प्रचार मंत्री (आजाक्स) एवं धीरज देवांगन BRC कुरूद ने कुछ तकनीकी सुझाव दिया जिन्हें हेमचन्द्र देवांगन ने तत्काल अद्यतन किया। प्रकोष्ठ के वर्चुअल बैठक में प्रांतांध्यक्ष मनोज देवांगन, हेमचंद्र देवांगन, हरीश देवांगन निज सचिव (सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्रालय)धन्नू देवांगन प्रांतांध्यक्ष (आजाक्स ) जीवेश देवांगन प्रदेश प्रचार मंत्री (अपाक्स) विमल देवांगन शिक्षक भिलाई, दीपक देवांगन सब इंस्पेक्टर (PHQ), गोपीचंद देवांगन स्वच्छता अधिकारी नगर निगम रायपुर, शिक्षक धनंजय देवांगन सिमगा, श्रीमती प्रभा सेनानी देवांगन शिक्षिका जिला सक्ति एवं रघुनंदन देवांगनStenographer पुलिस विभाग भिलाई मुख्य रूप से शामिल थे।*

*निर्धारित समय के बाद बार संचालन पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

*36 सिटी मॉल के तंत्रा बार पर बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई*


आशीष कश्यप बिलासपुर:-रविवार दिनांक 14 अप्रैल 2024 को 36 सिटी मॉल के फ़र्स्ट फ़्लोर पर संचालित तंत्रा बार में युवक युवतियों के बीच देर रात लड़ाई झगड़े की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के निगरानी में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री उमेश गुप्ता एवं गश्त सेक्टर अधिकारी थाना प्रभारी कोनी गोपाल सत्पति के द्वारा 36 सिटी मॉल के अंदर पहुँच कर चेकिंग करने पर पाया गया कि 36 सिटी मॉल के बाहर लगभग छह से आठ युवक युवतियां नशे की हालत में आपस में मारपीट कर रहे थे जो पुलिस के पहुँचते ही सभी वहाँ से फ़रार हो गए ।

बार के अंदर चेक करने पर पता चला की देर रात लगभग एक बजे तक शराब एवं खाने की सामग्री चखना बार संचालकों एवं मैनेजर के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा था, साथ ही ऊँची आवाज़ में म्यूज़िक चलाकर नशे की हालत में युवक युवतियां रात्रि 1 बजे डान्स करते हुए पाए गए।

इस तरह देर रात निर्धारित समय के बावजूद बार संचालकों द्वारा शराब एवं चखने का सामान उपलब्ध कराना बार लाइसेंस के निर्धारित शर्तों के उल्लंघन करना पाया गया तथा साथ ही नशे में धुत युवक युवतियां देर रात लड़ाई झगड़े एवं मारपीट जैसी घटना को न्यौता देते हैं।

साथ ही इस तरह की गतिविधि कभी भी क़ानून व्यवस्था के लिए ख़तरनाक साबित हो सकती है ;अतः पुलिस टीम के द्वारा मौक़े पर पंचनामा बनाकर गवाहों के समक्ष बार के मैनेजर एवं अन्य कर्मचारियों के ख़िलाफ़ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
बार संचालकों को हिदायत दी गई कि वो निर्धारित समय के बाद बार का संचालन न रखें।
साथ ही मारपीट एवं लड़ाई झगड़े में चोटिल युवक एवं युवती ने थाना सिविल लाइन उपस्थित होकर सूचना दी कि दो ग्रुप के बीच में बार के अंदर ही विवाद की स्थिति निर्मित हुई और बार के बाहर सिटी मॉल के पार्किंग के आस पास दोनों ग्रुप लड़ाई करने लगे।
पीड़ितों के आवेदन पर थाना सिविल लाइन में एफ़आइआर दर्ज की गई है एवं विवेचना जारी है।

इस कार्यवाही में ज़ोनल गश्त अधिकारी लाइन डीएसपी मंजुलता;थाना तोरवा प्रभारी TI राहुल तिवारी ;थाना सिविल लाइन से थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी गौरव ठाकुर; जगदीश राठौर, एवं पेट्रोलिंग पार्टी सक्रिय रहे।

*लोकसभा निर्वाचन 2024 आज 2 अभ्यर्थियों ने जमा किए नामांकन एवं 11 अभ्यर्थियों ने लिया नामांकन पत्र*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन में आज कुल 11 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया और 2 अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री आकाश छिकारा के समक्ष जमा किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी ने बताया कि आज श्री आलोक कुमार सोनवानी राष्ट्रीय हिन्द एकता दल, श्रीमती मीना चौहान निर्दलीय, श्री जगजीवन राम सतनामी आजाद जनता पार्टी, श्री अनिल मनहर हमर राज पार्टी, श्री मनहरण लाल भारद्वाज गोड़वाना गणतंत्र पार्टी, श्री आनंद राम गिलहरे स्वतंत्र पार्टी, श्री कौशल जांगड़े राष्ट्रवादी भारत पार्टी, श्री गोपाल प्रसाद खुंटे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, श्रीमती बिन्दा चौहान छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी, श्री दिनेश कुमार बंजारे निर्दलीय, श्री नंद कुमार लहरे सर्व आदि दल ने नाम निर्देशन पत्र लिया। इसके साथ ही आज तिहारू राम निराला निर्दलीय ने 02, श्रीमती विद्या देवी सुन्दर समाज पार्टी ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।

*लोकसभा निर्वाचन को लेकर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक*

0

*जिले के सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें – कलेक्टर*

*अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करने के दिए निर्देश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जांजगीर चांपा / लोकसभा निर्वाचन को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र निष्पक्ष रूप से निर्वाचन कार्य संपन्न कराना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इस दौरान आचार संहिता का पालन सभी अधिकारी-कर्मचारी सक्रियता से पालन करें। उन्होंने कहा कि जिसे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह अधिकारी उस कार्य से संबंधित जानकारी रखें एवं दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करें।
कलेक्टर ने कहा कि पोस्टल बैलेट (डाकमत पत्र) के माध्यम से दी जा रही सुविधाओं से कोई मतदाता वंचित न रहे और पलायन करने वाले मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करें। उन्होंने मतदान केंद्रों में सभी मुलभूत सुविधाएं सुनिश्चत करने कहा साथ ही दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था जैसे – बिजली, पानी और छाया के उचित इंतजाम किए जाने कहा। उन्होंने कहा कि एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी की टीम सतत रूप से मॉनिटरिंग करें। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप की गतिविधियों का संचालन सतत रूप से चलाए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री छिकारा ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले में नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रेल से प्रारंभ हो गई है। नाम निर्देशन के लिए 12 से 19 अप्रैल तक (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) समय प्रातः 11 से 03 बजे तक निर्धारित किया गया है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 20 अप्रैल 2024 को होगी। नाम वापसी की तिथि 22 अप्रैल 2024 है।
इस दौरान सहायक कलेक्टर (प्रशिक्षु आईएएस) श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल कुमार रावटे, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

*श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी (प्रशिक्षु आईएएस ) ने सहायक कलेक्टर के रूप में किया पदभार ग्रहण*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / जांजगीर-चाम्पा जिले में नवनियुक्त सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी (प्रशिक्षु आईएएस ) ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी (प्रशिक्षु आईएएस) भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 बैच के अधिकारी है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी (प्रशिक्षु आईएएस) को पुष्प गुच्छ देकर बधाई देते हुए शुभकामनाएँ दी।

*स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही मतदाताओं को जागरूक*

0

*रंगोली, मेंहदी, रैली निकालकर दे रहे मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में सतत रूप से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में शत प्रतिशत मतदान कराने और करने की शपथ भी ले रही है।
इसी तारतम्य में सहायता समूह की महिलाओं ने सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली, रंगोली सजाकर और हाथों में मेंहदी लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। आज जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत उन्नति महिला संकुल संगठन बिर्रा मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम रखा गया जिसमे मतदाता शपथ, रंगोली एवं मेहदी आदि जागरूकता हेतु रखा गया उपस्थित समस्त बिहान कैडर संकुल, ग्राम संगठन पदाधिकारी शामिल हुए। इसी प्रकार जनपद पंचायत अकलतरा के पोड़ी दल्हा कलस्टर में सभी केडर कलस्टर पदाधिकारी, ग्राम संगठन पदाधिकारी के द्वारा मतदान जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अकलतरा के नरियरा कलस्टर से सभी केडर,कलस्टर पदाधिकारी, ग्राम संगठन पदाधिकारी द्वारा मतदान जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत अकलतरा के कोटमिसोनार कलस्टर में केडर, कलस्टर पदाधिकारी,ग्राम संगठन पदाधिकारी द्वारा मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया। नवागढ़ जनपद पंचायत की संकुल स्तरीय संगठन, कटौद अंतर्गत ग्राम पंचायत- खैरताल में स्व सहायता समूहों की सदस्यों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।