Home Blog Page 661

*अवैध रूप से देसी कट्टा रखने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

आरोपी के कब्जे से जप्ती 01 नग देशी कट्टा।


कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस.चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर कोरबा जिला में अवैध कारोबारियों, शातिर निगरानी, गुण्डा बदमाशो पर आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आचार संहिता का पालन किए जाने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी को कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं इसी तारतम्य में दिनांक 15.04.2024 को नगर निरीक्षक कोतवाली मोतीलाल पटेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा जरिए सूचना मिला की एक व्यक्ति राताखर देशी शराब भट्टी के पास गौ माता चौक के पास अवैध रूप से देसी कट्टा लेकर बेचने के फिराक से घूम रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ तथा साइबर टीम के द्वारा तत्काल टीम बनाकर आरोपी को देशी शराब भट्टी रताखार चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से 01 नग देशी कट्टा मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम विशाल साहू पुरानी बस्ती कोरबा का रहने वाला बताया, जिससे अवैध रूप से देशी कट्टा रखने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने बोले जाने पर किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना बताया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने तथा आरोपी द्वारा अपराध कारित स्वीकार किए जाने पर आरोपी को विधि अनुरूप गिरफ्तार कर आर्म्स एक्टर के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री तथा नगर कोतवाल निरीक्षक मोतीलाल पटेल के नेतृत्व में सहा.उप निरी टंकेश्वर यादव, अजय सोनवानी,आरक्षक चंद्र कांत गुप्ता, अरुण तिर्की, सुशील यादव, रितेश शर्मा की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

*सेजेस दर्री में मतदान जागरूकता हेतु नारा लेखन एवं कविता प्रतियोगिता हुई आयोजित*

0

हाईस्कूल स्याहीमुड़ी में भी चित्रकला एवं पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता संपन्न।

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में युवा, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी श्रृंखला में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दर्री में मतदाता जागरूकता हेतु नारा एवं कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। जनपद पंचायत कटघोरा के शासकीय हाईस्कूल स्याहीमुड़ी में मतदान जागरूकता और लोकसभा निर्वाचन 2024 विषय पर चित्रकला एवं पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता संबंधी चित्र एवं पोस्टर बनाकर प्रदर्शन किया।
जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत कुम्हारपारा हरदीबाजार में ग्रामीण महिलाओं एवं पुरूषों द्वारा मतदान जागरूकता के लिए शपथ एवं रंगोली बनाकर लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत अलगीडांड में महिलाओं के द्वारा मतदान जागरूकता अभियान चलाकर गांव में रैली निकाली गई।

*स्वीप के तहत कमला नेहरू महाविद्यालय में रंगोली एवं नारा लेखन प्रतियोगिता हुई आयोजित*

0

ग्रामीण क्षेत्रों में भी निरंतर चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान।

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में कमला नेहरू महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नारा लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप प्रभारी श्रीमती ज्योति दीवान के नेतृत्व में ईएलसी क्लब के सदस्य एवं सभी छात्र-छात्राओं ने उपरोक्त कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
कमला नेहरू महाविद्यालय में विगत दिवस आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में कुमारी विनीता पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा प्रतीक यादव द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में सुभा महंत प्रथम स्थान, ममता बंजारे द्वितीय स्थान एवं पोस्टर प्रतियोगिता में विनीता पटेल प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान कुमारी गीता ने प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने बधाई दी एवं समस्त छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय गोपालपुर में विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान हेतु शपथ एवं मानव श्रृंखला बनाकर मतदान करने का संकल्प लिया गया तथा मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। भारत स्काउट एवं गाइड आदिवासी कन्या आश्रम तुमान की छात्रा बुलबुल ने महिलाओं को हाथों में मेहंदी लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत रजगामार में ग्रामीणों द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए शपथ लेकर रैली निकाली। ग्राम पंचायत ढेंगुरडीह में स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा दीवारों पर नारा लेखन करके शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।

*हमारा सौभाग्य है कि हम भक्त माता कर्मा के कुल में जन्मे:- चोवाराम साहू*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।आ

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– जिले की स. लोहारा तहसील अंतर्गत ग्राम कोयलारी में गत 14 अप्रैल को साहू समाज की कुल देवी भक्त माता कार्मा की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया इस धार्मिक अनुष्ठान के तहत जहां रविवार की दोपहर 12 बजे से स्थानीय भक्त माता कर्मा मंदिर में विधिवत पूजा पाठ,कलश यात्रा व अन्य अनुष्ठानो के साथ मूर्ति स्थापना तथा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्ना कराया गया वहीं शाम को रामायण का आयोजन किया गया सातों राज के अध्यक्ष छबिलाल साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में चतुर साहू, चोवाराम साहू,घासी साहू, डरबन साहू, सुखचरण साहू, झा साहू, मदन साहू, बृजलाल साहू, गोवर्धन साहू, गोविंद साहू, मेखा लाल साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग व ग्रामीणजन उपस्थित थे इस अवसर पर उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अतिथि चोवाराम साहू ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारा जन्म कृष्ण भक्त माता कर्मा के कुल में है।

—————————————

*देश को विकसित बनाने की प्रतिबद्धता पर आधारित है 2024 की मोदी गारंटी:- अशोक साहू*

0

0.सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर सभी वर्गों का होगा उत्थान-भाजपा।

0.2029 तक एक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के रूप में देश बनेगा विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति:-भाजपा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कवर्धा जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के अपने जनघोषणा पत्र को नरेंद्र मोदी की गारंटी-2024 नाम दिया है क्योंकि नरेंद्र मोदी की गारंटी की सभी वादे केंद्र की सरकार ने पूरे किए है आज देश ही नहीं छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मोदी की गारंटी पर चुनाव लड़ी थी जिस पर जनता ने विश्वास किया और कांग्रेस की कुशासन वाली भूपेश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका इस बार भी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता केंद्र की नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए यहां छत्तीसगढ़ में डबल इंजन वाली सरकार बनाकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगी विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी की अधिकांश वादों को विष्णुदेव सरकार ने पूरा कर दिया है भाजपा घोषणा पत्र के सभी वादों को पूरा करने का नाम ही मोदी की गारंटी है जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि सबका साथ-सबका साथ के मूत्र मंत्र के साथ केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार 10 साल तक एक नए भारत को गढ़ने का काम किया है यही वजह रही है कि कोरोनाकाल के आपदा काल और वैश्विक मंदी के बावजूद देश को विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बनाने का ऐतिहासिक काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है आने वाले 2029 तक देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी अर्थव्यवस्था बनने से कोई नहीं रोक सकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि पूर्ववर्ती केंद्र की कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार का इस कदर पूरी व्यवस्था में फैला हुआ था कि विकास के लिए राज्य में आने वाले पैसे की लूट मचती थी यूपीए की सरकार में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से खोखली हो गई थी लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार ने सरकार ने हर वर्ग के लिए बनाई गई जनकाल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में पारदर्शिता का ऐसा सिस्टम विकसित किया जिसमें भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं बची है आज हर योजना के लाभार्थी के खाते में सीधे पैसा जाता है लेकिन जब यही कांग्रेस की सरकार थी जनता के पैसे को हड़पने का काम इनके नेता करते थे पीएम मोदी की भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर कांग्रेस और इसके इंडी गठबंधन के दल अपने झूठे जनघोषणा पत्र से फिर से जनता को झांसे में लेने के लिए कुचक्र रच रहे हैं लेकिन जनता कांग्रेस और इंडी गठबंधन दलों के झूठे जनघोषणा पत्र को नाकार देगी और मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए पीएम मोदी को 400 पार सीटों के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है यहां छत्तीसगढ़ में भी भाजपा 11 की 11 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

—————————————-

*भारतीय जनता पार्टी जनहित व देशहित के लिए काम करने वाली पार्टी है:- भावना बोहरा*

0

0.26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट छत्तीसगढ़ के विकास को देगा डबल इंजन की रफ़्तार:- भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोकसभा चुनाव हेतु जनता से भाजपा के लिए समर्थन मांगा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के द्वारा कए गए विकास कार्यों एवं जनहित की योजनाओं के बारे में जनता से संवाद किया एवं ग्राम दशरंगपुर,झिरौनी, इंदौरी, बहरमुड़ा, पनेका, अमलीडीह, डेहरी, गोपालभवना, झलमला एवं खपरी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनहित व देशहित के लिए काम करने वाली पार्टी है।

*भाजपा का संकल्प पत्र युवाशक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब को समर्पित*

भावना बोहरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव देश का चुनाव है आपका एक वोट विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए बहुमूल्य है इसलिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं कल भाजपा ने अपने संकल्प पत्र “मोदी की गारंटी में कई अहम घोषणाएं की है जो भारत की प्रगति व उन्नति को नई गति देने वाला है साथ ही छत्तीसगढ़ के विकास को भी बढ़ाने वाला है भाजपा का संकल्प पत्र युवाशक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब को समर्पित है 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाने और उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा की घोषणा की है मुफ्त राशन को आगामी 5 वर्षों तक जारी रखने और 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना के माध्यम से सशक्त बनाने,नई शिक्षा नीति, आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने वन्दे भारत एक्सप्रेस का विस्तार, नारीशक्ति वंदन अधिनियम लागू करने एवं स्वसहायता समूह की बहनों को कौशल प्रशिक्षण देकर उनके उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने जैसे कई घोषणाएं की है जिनसे भारत व हर भारतवासी को लाभ मिलेगा भावना बोहरा ने आगे कहा कि जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में नरेंद्र मोदी की गारंटी को हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूरा कर रहें हैं उसी प्रकार भाजपा के संकल्प पत्र में की गई सभी घोषणाएं भी पूरी होने की गारंटी मोदी जी ने दी है आज छत्तीसगढ़ में विकास के जो कार्य कांग्रेस शासन में ठप्प पड़ें थे उसे पुनः शुरू किया गया कांग्रेस ने स्वसहायता समूह की बहनों से रेडी-टू-ईट का अधिकार छिनने का काम किया और हमारी सरकार ने उन्हें उनका अधिकार फिर से दिया हमारे पंडरिया विधानसभा में किसानों को सिंचाई के लिए असुविधा हो रही थी सुतियापाट नहर विस्तारीकरण के कार्य को स्वीकृति मिलने के बाद भी 5 वर्षों तक लटकाया गया लेकिन आब उसका भूमिपूजन होने सैकड़ों गाँव के किसानों को इसका लाभ मिलेगा दो वर्ष का बकाया बोनस हो या महतारी वंदन योजना का लाभ किसानों से धान खरीदी और 18 लाख पीएम आवास का वादा महज 100 दिनों के भीतर हमारी सरकार ने इन सभी घोषणाओं को पूरा करके अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया है इसलिए आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय को कमल निशान में बटन दबाकर प्रचंड मतों से विजयी बनाने के लिए आप सभी अधिक से अधिक मतदान करें और नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में अपना सहयोग प्रदान करें विदित हो कि भावना बोहरा द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए लगातार अपने क्षेत्र में जनसंपर्क किया जा रहा है और जनता के बीच भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील कर रही हैं अपनी कार्यशैली एवं जनता के बीच उनकी सक्रियता से भाजपा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है नवरात्र उपवास के बाद भी भावना बोहरा लगातार खाली पैर जनता के बीच पहुंचकर मोदी की गारंटी के बारे में जनता को अवगत करा रही हैं और भाजपा सरकार की उपलब्धियों व नीतियों का जन-जन तक प्रचार कर रहीं हैं।

—————————————-

*राजनाँदगाँव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल 15 अप्रैल को पंडरिया विधानसभा के पेंड्रीकला पहुँचकर जनमानस से लिए आशीर्वाद*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनाँदगाँव लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी किसान माटी पुत्र भूपेश बघेल के द्वारा धुआँधार दौरा जारी है अपने तय कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री 15 अप्रैल 2024 को पेंड्रीकला पहुँचकर जनसभा को सम्बोधित किए अपने बीच भूपेश बघेल (कका) को पाकर जनता काफ़ी गदगद थी ऐसे किसान नेता माटी पुत्र भूपेश बघेल के द्वारा एक छोटे से गाँव में पहुँचकर लोगों के बीच कांग्रेस पार्टी की विचारधारा कांग्रेस की मूल्यों और उनके नीति को जन -जन तक पहुँचाने का काम भूपेश बघेल के द्वारा अपनी चुनावी मंच सभा न्यू माध्यम से किया जा रहा है वही छत्तीसगढ़ के किसान सम्पन्नता की ओर अग्रसर है तो उनके एक ही करण है एक मसीहा है भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ और राजनाँदगाँव लोकसभा के किसान अपने चहते माटी पुत्र सब के दुलरावा बेटा के बातों को सुनने के लिए आतुर है तो भूपेश बघेल के द्वारा इस भारत वर्ष में किसी ने सबसे ज़दा किसानो के लिए कोई काम किए है तो आज भूपेश बघेल का नाम आता है चाहे किसानो के धान की क़ीमत 2500+ रुपए प्रति क्विंटल / 20 क्विंटल धान ख़रीदने की बात हो या चाहे किसानो की छत्तीसगढ़ में 18 लाख से अधिक किसान के 9000 हज़ार करोड़ रुपए की क़र्ज़ा माफ़ी हो ऋण माफ़ी हो बिजली बिल हाफ़ हो पूरे छत्तीसगढ़ में 700+ से अधिक मुफ़्त अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल का
निर्माण कर गरीब बच्चों के शिक्षा के लिए खोलकर काम किया हो चाहे बस्तर के आदिवासी किसान भाइयों का ज़मीन वापसी हो बस्तर के आदिवासीयो को तेंदूपत्ता की क़ीमत 2500 रुपए से बढ़ाकर 4000 रुपए प्रति मानक बोरा हो ऐसे अनेको योजनाए किसानो के लिए मज़दूरों के लिए आज भाजपा शासन में सारे योजनाएँ बंद पड़ी है कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे सोनिया गांधी व पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र ‘ न्याय पत्र ‘ में छत्तीसगढ़ राजनाँदगाँव लोकसभा सहित पूरे राष्ट्र के लिए 5 न्याय ( किसान न्याय , नारी न्याय , श्रमिक न्याय , युवा न्याय , भागीदारी न्याय ) के साथ 25 गारंटी जारी किए है वही केंद्र में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनती है तो कैबिनेट की पहली मीटिंग में इसको लागू करने का प्रस्ताव लाया जाएगा भूपेश बघेल ने नारी न्याय योजना की जानकारी देते हुए कहा की छत्तीसगढ़ और राजनाँदगाँव लोकसभा के जनता को बताए की कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रत्येक महिला को साल के 1 लाख रुपए दिए जाएँगे 5 वर्षों में 5 लाख रुपए प्रत्येक महिला को दिए जाएँगे और श्रमिक न्याय में प्रत्येक मज़दूर भाइयों के लिए उनके मज़दूरी दर 400 प्रति दिवस दिए जाएँगे युवा न्याय में केंद्र की 30 रिक्त पद कांग्रेस की सरकार बनते ही भरे जाएँगे किसान न्याय में किसान भाइयों के लिए उनके फसल के लिए MSP के लिए MS स्वामीनाथन आयोग की गठन कर किसान भाइयों के लिए उनके फसल के लगात राशि से 50% अधिक दिए जाएँगे आगामी 26 अप्रैल 2024 को राजनाँदगाँव लोकसभा के लिए मतदान होने है जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल है इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष होरीराम साहू बैजनाथ चन्द्राकर लालजी चंद्रवंशी कुंडा प्रभारी संजीत बनर्जी ब्लॉक अध्यक्ष उत्तरा दिवाकर पूर्व पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष कौशल चन्द्राकर पूर्व कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष उत्तर चन्द्राकर पूर्व बिलासपुर अध्यक्ष बी आर सिंगरोल वरिष्ठ कांग्रेसी बाबा खान गौटिया साधेलाल अनंत कुलबुल सोनवानी इंज़ी योगेश्वर चन्द्राकर हेमंत सिंगरोल लालबहादुर चंद्रवंशी काशीनाथ सिंह ठाकुर प्रीति ठाकुर रामखिलवान साहू माधुरी साहू भागवत चन्द्राकर मनोहर टोंद्रे , शिवकुमार यादव , मनरख कुम्भकर , अंशु साहू , वेदप्रकाश चन्द्राकर , ईश्वर निषाद , अजित पाटले ,रामप्रसाद चन्द्राकर , गोरे चन्द्राकर , चन्द्रभान कोसले ,आरती सुमन घनश्याम टण्डन रामनाथ कुर्रे सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*कबीरधाम रामनवमी स्पेशल : राममय हुआ कवर्धा, फूलों से सजा श्री जानकी रमण देवालय, स्वागत में लगे राम भक्त*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- प्रभु श्रीराम के प्राकट्य दिवस के उत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए राम भक्तों ने पूरी तैयारी कर ली हैं कवर्धा पूरी तरह राममय हो गया हैं और श्रीराम के स्वागत में राम भक्त लग गए हैं रामनवमी पर श्री जानकी रमण देवालय में विशेष पूजा एवं भंडारा किया जाएगा धर्मनगरी कवर्धा के कचहरी पारा स्थित प्रभु श्री जानकी रमण प्रभु देवालय (राम मंदिर) में प्रभु श्रीराम के प्राकट्य उत्सव की तैयारी पूरी है शंकराचार्य जन कल्याण न्यास के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी चन्द्र प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि आज राम नवमी हैं जिसे भगवान राम के जन्म के रूप में भी जाना जाता है हर वर्ष ट्रस्ट के द्वारा एवं कवर्धा वासियों के भरपूर उत्साह के सहयोग से इसे ऐतिहासिक बनाया जाता हैं जहां सुबह से लोग दर्शन करने पुष्प फल भोग लेकर आते है व अपने आराध्य श्रीराम का दर्शन लाभ ले मनवांछित फल प्राप्त करते हैं।

*जन्मोत्सव पूजा मुहूर्त*

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की पूजा के लिए आज 17 अप्रैल को शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 2 मिनट से शुरू होगा और 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा इस मुहूर्त में भगवान श्रीराम का शास्त्रीय विद्वानों द्वारा मंत्रो उच्चार के साथ पंच गव्य से विशेष अभिषेक कर स्नान करा राजस्थान से मंगवाए गए स्वर्णरजित वस्त्र पहनाकर कर नवरत्न व सवर्ण के आभूषणों से सृंगार कर पूजा अर्चना किया जाएगा इसे लेकर विशेष तैयारी की गईं हैं।

*सनातनियों द्वारा मंदिर प्रांगण में ढोल बाजे व आतिशबाजी से करेंगे स्वागत*

श्रीराम के जन्मोत्सव पर सनातनियों द्वारा मंदिर प्रांगण में आतिशबाजी की व्यवस्था की गई हैं भगवान के आगमन पर भरपूर आतिशबाजी कर ढोल बाजे के साथ स्वागत करेंगे वही भक्त श्रीराम के धुन पर मगन रहेंगे इसकी सम्पूर्ण व्यवस्था की गई हैं।

*विशेष मालपुआ व पंजरी का लगेगा भोग*

वही ट्रस्टी ने बताया जन्मोत्सव पश्चात रामलला का अभिषेक कर स्वर्णरजित वस्त्र व आभूषणों से शृंगार किया जाएगा और रामलला को सबसे प्रिय भोज मालपुआ व पंजरी का भोग लगाकर आरती की जाएगी जिसके पश्चात प्रसाद स्वरूप भक्तों को वितरण किया जाना हैं बता दे कि कवर्धा में 9 दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा अर्चना की गई और अब श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाना हैं अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के पश्चात यह पहला मौका हैं कि श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा हैं यह सनातनी भक्तों के लिए बेहद खास पल हैं।

—————————————-

*अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो या धारा 370 हटाना भाजपा ने अपने संकल्पों को पूरा किया है:- भावना बोहरा*

0

0.छत्तीसगढ़ की जनता लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीटों पर नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद देने संकल्पित है : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– पंडरिया विधानसभा से भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार लोकसभा हेतु चुनाव प्रचार किया जा रहा है मंगलवार को भावना बोहरा ने कुंडा मंडल के अंतर्गत ग्राम सैहामालगी,कोदवा,गोबर्रा,मौहामड़वा,दामापुर एवं पंवरजली में जनसंपर्क किया और क्षेत्रवासियों से भेंट कर उन्हें केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के पक्ष में चुनाव प्रचार किया भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो संकल्प करती है उसे पूरा करके दिखाती है अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण हो या जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना हो भाजपा ने अपनी कुशल नीतियों से इन संकल्पों को पूरा करके दिखाया है पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार का कार्यकाल देखें तो वह उपलब्धियों से भरा रहा है तीन तलाक कानून, महिला आरक्षण बिल जैसे बड़े निर्णयों के साथ ही हमारे धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों का भी अभूतपूर्व विकास हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जारी घोषणा पत्र में अगले पांच वर्षों में विकसित व आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखने के साथ ही भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प भी है भावना बोहरा ने आगे कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के नेतृत्व में हमारे राजनांदगांव लोकसभा ने भी अभूतपूर्व तरक्की की है प्रसाद योजना के तहत माँ बमलेश्वरी मंदिर के सौन्दर्यीकरण,अमृत मिशन भारत योजना के तहत डोंगरगढ़ व राजनांदगांव रेलवे स्टेशन का विकास, सोलर प्लांट, वन्दे भारत एक्प्रेस और छत्तीसगढ़ के पहले दिव्यांगजनों के लिए सीआरसी सेंटर की स्थापना जैसे कार्य हुए हैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा भी डोंगरगढ़ से कटघोरा तक रेल लाइन के निर्माण हेतु स्वीकृति देने जैसे कार्यों से अब केवल हमारे राजनांदगांव लोकसभा ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के विकास को भी डबल इंजन की रफ़्तार मिल रही है आज महतारी वंदन योजना के माध्यम से हमारी माताएं-बहनें आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा रहा है दो वर्ष का बकाया बोनस देने का निर्णय हो या 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी हमारी डबल इंजन की भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है मैं सभी से आग्रह करती हूँ कि छत्तीसगढ़ में होने वाले लोकसभा चुनाव में कमल निशान में बटन दबाकर अधिक से अधिक मतदान करें और सभी 11 सीटों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचंड मतों से जिताकर फिर से भारत के विकास में अपनी सहभागिता निभाएं।

—————————————-

*सौम्या चौरसिया को झटका, रायपुर की स्पेशल कोर्ट से जमानत याचिका खारिज पढ़िये पुरी खबर*

0

रायपुर। सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। मंगलवार को दूसरी जमानत याचिका पर रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुनाया। पूर्व सीएम की उपसचिव सौम्या चौरसिया 16 महीनों से कोल स्कैम में जेल में बंद है। 12 अप्रैल को राज्य सेवा अधिकारी सौम्या चौरसिया की सेकंड बेल एप्लीकेशन पर सुनवाई हुई थी। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। वहीं आज उनकी याचिका खारिज कर दी गई है। सौम्या चौरसिया के वकील कैलाश भादुड़ी ने बच्चों की परवरिश के आधार पर बेल मांगी थी। वहीं ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक सौरभ पांडेय ने केस की पैरवी की थी। राज्य सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया।पिछली कांग्रेस सरकार में ताकतवर और प्रभावशाली अफसर रहीं सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से लगातार वे सेंट्रल जेल रायपुर में बंद हैं। इससे पहले कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने गलत तथ्य पेश करने पर उन पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था। वहीं बिलासपुर हाईकोर्ट में भी चौरसिया की ओर से लगाई गई जमानत याचिका खारिज हो चुकी है