Home Blog Page 660

*नरेंद्र मोदी का लक्ष्य विकसित भारत बनाना है इस संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा को चुनें:-भावना बोहरा*

0

0.कांग्रेस के कुशासन को दोबारा नहीं देखना चाहती छत्तीसगढ़ की जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 11 सीटों पर करेगी जीत दर्ज : भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर जनता के बीच पहुँच रही है हैं और नरेंद्र मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार की उपलब्धियों से उन्हें अवगत कर भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही है इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को उन्होंने दुल्लापुर मंडल में जनसंपर्क कर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विषयों पर चर्चा की तत्पश्चात ग्राम छीरपानी, अमरपुर,उदका एवं लालपुर में चुनाव प्रचार किया इस दौरन उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से भी चर्चा की और 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर देशहित व जनसेवा के अनवरत कार्य कर रहें हैं उनके इन कार्यों के प्रति जनता छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में प्रचंड जीत के साथ देशभर में अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूरा करेगी पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस के कुशासन में प्रदेश की जनता ने दमनकारी नीतियों, भ्रष्टाचार, घोटाले और अव्यवस्थाओं को देखा है जनता कांग्रेस का असली चेहरा पहचान चुकी है इसलिए लोकसभा चुनाव में तीसरी बार नरेंद्र मोदी सरकार के साथ ही डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाने का संकल्प कर चुकी है हमारे पंडरिया विधानसभा में भी जनता के अपार समर्थन से हम राजनांदगांव लोकसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे भाजपा हमेशा ही विकास और राष्ट्रहित के विषय को लेकर चुनाव लड़ती है क्योंकि हमारे लिए राष्ट्र सबसे पहले है। 10 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में हमारे देश ने शिक्षा से अनुसंधान इंफ्रास्ट्रक्चर से सुरक्षा, अन्तरिक्ष से सैन्य शक्ति और विकास से सुशासन के पथ पर जो उपलब्धियां अर्जित की हैं उससे पूरे विश्व में भारत की शाख मजबूत हुई है भावना बोहरा ने आगे कहा कि जी-20 की अगुवाई हो या राम मंदिर का निर्माण,धारा 370 हटाने के साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम, चंद्रयान मिशन की सफलता हो या हमारे सैन्य व सुरक्षाबलों को सशक्त बनाना नरेंद्र मोदी सरकार ने लगातार बड़े और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए भारत को सशक्त बनाने का काम किया है छत्तीसगढ़ में भी डबल इंजन की हमारी भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भी महज 100 दिनों के भीतर अपने प्रमुख घोषणाओं को पूरा करके यह दिखाया है कि भाजपा जो कहती है वह करती है नरेंद्र मोदी की गारंटी केवल चुनावी घोषणाएं नहीं बल्कि जनता के हित अधिकार,सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का रोड मैप होता है जो उनके साथ-साथ प्रदेश की समृद्धि को भी आगे ले जाता है आज प्रदेश की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए की आर्थिक सहयता मिल रही है किसानों के दो वर्ष का बकाया बोनस उन्हें दिया गया 31000 रुपए में धान की खरीदी की गई कांग्रेस द्वारा रोके गए 18 लाख परिवारों के आवास को हमारी सरकार ने स्वीकृति दी इन सभी कार्यों और भाजपा की विकास नीतियों से जनता के जीवन में जो सकारात्मक परिवर्तन आया है उससे एक बार फिर से जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी विदित हो कि गुरुवार को भी उन्होंने ग्राम सोढा, अंधियारखोर, प्रतापपुर, खैरवारकला, कुंडा एवं बेलमुडा में जनसंपर्क किया तथा कुंडा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ आयोजित जनसभा को संबोधित किया भावना बोहरा द्वारा लगातार अपने विधानसभा में सक्रियता से जनता के बीच जाकर उनसे संवाद कर रही है साथ ही उनकी समस्याओं का भी निराकरण कर रही है।

—————————————-

*प्रथम बार मतदान कर रहे युवाओं का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टिका लगाकर एवम श्री फल भेंट कर किया सम्मान, देश हित में मतदान करने की अपील*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- लोकसभा चुनाव अब कुछ दिन ही रह गये हैं ऐसे में सभी दल अपनें अपनें तरीके से मतदाताओं से मुलाकात कर अपने पार्टी का पक्ष रख प्रचार प्रसार करते नजर आ रहे हैं राजनादगांव लोकसभा में कुंडा मंडल के बीजेपी कार्यकर्ता प्रथम बार मतदान कर रहे युवाओं का टिका लगाकर एवं नारियल भेंट कर देश हित में मतदान करने की अपील कर रहे हैं कुंडा मंडल क्षेत्र के पंचधार गांव में आज मंडल अध्यक्ष मुकेश ठाकुर शक्ति केंद्र दामापुर प्रभारी सुमन ढीमर बूथ अध्यक्ष दामापुर नारायण साहू उमेंद यदु पुशू यदु अश्वनी यदु की उपस्थिति में पहली बार मतदान कर रहे युवाओं का टिका लगाकर एवम श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया देश हित में अधिक से अधिक मतदान करने के लिये लोगों से अपील करते जन संपर्क अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

—————————————-

*कबीरधाम रामनवमी स्पेशल : अभिजीत मुहूर्त में हुआ रामलला का अभिषेक, श्रृंगार, पूजन, भोग, भजन सहित भव्य भंडारे का हुआ आयोजन, राममय हुआ कवर्धा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भगवान राम की नगरी अयोध्या के लिए आज का दिन खास है। रामलला का भव्य मंदिर बनने के बाद ये पहली रामनवमी है भगवान राम की नगरी अयोध्या में रामभक्तों का सैलाब उमड़ा है तो वही दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में माहौल राममय हो गया हैं।

*चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने दी जानकारी*

शंकराचार्य जनकल्याण न्यास के प्रबंध ट्रस्टी चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने बताया रामनवमीं पर सुबह से प्रभु श्री जानकी रमण प्रभुदेवालय कचहरी पारा में सनातनी हिन्दू भक्तों का आगमन प्रारम्भ हो गया था। प्रातः 11:02 बजे मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य अखिलेश शुक्ला एवं अनुराग शुक्ला द्वारा मंत्रोच्चार के साथ रामलला का विशेष अभिषेक कर स्वर्णजड़ित वस्त्रों,रत्नों के हार माला व स्वर्ण के मुकुट से सम्पूर्ण श्रृंगार कर प्रभु श्रीराम को अति प्रिय भोग मालपुआ व पंजरी का विशेष भोग लगाकर आरती की गई।

*प्रभु आगमन की एक झलक पाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़*

प्रभु श्रीराम के आगमन पर उनकी एक झलक पाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही वही आरती के पश्चात मंदिर प्रांगण में खड़े भक्तों ने एक-एक कर दर्शन लाभ लिया और इस दिव्य अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर प्रभु से मनवांछित फल की कामना की और आशीर्वाद लिया वही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था मंदिर के अंदर भजन कीर्तन की धुन पर सब झूमते दिखे व जय श्रीराम के नारे लगाएं गए।

*भगवान के प्रकट होते ही माताओं ने गाएं बधाई गीत*

प्रभु श्रीराम के प्राकट्य होते ही भजन मंडली की माताओं द्वारा ढोल मंजीरे के साथ संकीर्त करते हुए बधाइयाँ गीत गाकर प्रभुश्रीराम का स्वागत किया गया वही तरह-तरह की बधाई गीत व भजन गाकर प्रभुश्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा को प्रकट करते भक्त देखें गए।

*ट्रस्ट द्वारा मालपुआ, पंजरी, खीर तो बनिया युकन मंडल द्वारा भव्य भोग भंडारे का हुआ आयोजन*

श्रीराम के प्रकाट्य उत्सव को दुगना करने ट्रस्ट प्रबंधन द्वारा भक्तों के लिए भरपूर मात्रा में मालपुआ, पंजरी व खीर का व्यवस्था की गई थी वही बनियापारा के युवक मंडल द्वारा दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं के लिए विशाल भोग भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भोग प्रसाद ग्रहण किया।

*इनकी रही मौजूदगी*

मुख्यरूप से शंकराचार्य जनकल्याण न्यास के प्रबंध ट्रस्टी चंद्रप्रकाश उपाध्याय, ट्रस्टी अतुल देशलहरा, उमंग पांडे, गिरिराजदास वैष्णव, सतीश जैन, हरि विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, गुड्डू हलवाई, सुरेश मोदी, ज्ञानचंद लुनिया, पवन मिश्रा, धनराज उपाध्याय, रामकृपेश्वर उपाध्याय, रेखा पांडे, मधु तिवारी, स्मृति उपाध्याय, रत्ना उपाध्याय, संतोष चौबे, संतोष सोनी,दुर्गेश पांडे सहित हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

—————————————-

*कबीरधाम खास खबर : प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा मंत्रोचार के साथ की पूजा अर्चना प्रदेश की खुशहाली की करी कामना*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा अपने गृह शहर रामनवमी के अवसर पर पहुंचे और इस शुभ अवसर पर प्रभु जानकी रमन प्रभु देवालय में श्रीराम की पूजा अर्चना की विदित हो कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा चुनाव के समय में अत्यंत व्यस्त होने के बावजूद अपने गृह ग्राम आते जाते हैं और खासकर कवर्धा के धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं रामनवमी के ऐतिहासिक उत्सव के पल को और भी खास बनाने के लिए स्वयं उपमुख्यमंत्री कवर्धा शहर के कचहरी पारा स्थित प्रभु जानकी रमण प्रभु देवालय पहुंचे।

मंत्र उच्चार के साथ हुई पूजा अर्चना –

जहाँ मंदिर के प्रमुख पुजारी अखिलेश शुक्ला ने मंत्रोउच्चार के साथ पूजन व आरती करवाया विजय शर्मा ने मंदिर की परिक्रमा कर जिला वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

डिप्टी सीएम ने कहा –

उपमुख्यमंत्री सीएम विजय शर्मा ने कहा कि यह पल हमारे लिए ऐतिहासिक है अयोध्या में 500 साल के बाद श्रीराम का सूर्य तिलक किया गया पूरे देश में रामनवमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया राम धुन में लोग मग्न हैं सम्पूर्ण देश भगवामय हो गया हैं सनातनी गदगद नही समा रहें हैं प्रभु श्री राम से यही मेरी कामना है कि प्रदेश में खुशहाली बनी रहें।

इनकी रही मौजूदगी –

वही इस अवसर पर हरिहर उपाध्याय, रामबिलास चंद्रवंशी, दुर्गेश पांडेय, अनुराग उपाध्याय, विक्की गुप्ता, अजय गुप्ता, निशांत झा,प्रवीण शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालू उपस्थित रहें।

—————————————-

*हम सौभाग्यशाली हैं की राम मंदिर निर्माण के संकल्प से सिद्धि के साक्षी बनने का अवसर मिला : भावना बोहरा*

0

0.पंडरिया में रामनवमी पर शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, हर तरफ गूंजे जय श्रीराम के जयकारे।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– बुधवार को रामनवमी के अवसर पर पंडरिया विधानसभा भी जय श्रीराम के जयकारे के साथ भक्तिमय दिखा पंडरिया में भव्य शोभा यात्रा एवं भजन संध्या के आयोजन में हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए और जय श्रीराम के जयकारे के साथ मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव बड़ी ही धूम-धाम से मनाया गया पंडरियावासियों के विशेष सहयोग एवं विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया में रामजी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से रामभक्त शामिल हुए इसके साथ ही राजमहल चौक में अंचल शर्मा ग्रुप द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया जहाँ रामभक्त संगीतमय संध्या में राम जी के भजन पर हर्षोल्लास के साथ नाचते-गाते दिखाई दिए इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के ग्राम कुम्ही, धोबघट्टी, चारभाठा खुर्द, परसवारा एवं पलानसरी में जनसंपर्क किया और केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जानकारी देते हुए 26 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी उपस्थित रहे इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा का प्रतिफल अयोध्या में श्रीराम जी के नव्य-भव्य-दिव्य मंदिर के रूप में हमें मिला है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प और हजारों कार सेवकों के बलिदान से आज हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि रामलला आज भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं मैं उन सभी को कोटि-कोटि प्रणाम करता हूँ आज श्रीराम के प्रति रामभक्तों का उत्साह और भी बढ़ गया है हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम जी की महिमा को पूरा विश्व देख रहा है मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि ऐसे ही प्रभु श्रीराम की महिमा को आगे बढ़ाने और हमारे धार्मिक स्थलों, सभ्यताओं और सभ्यताओं के संरक्षण के लिए लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेते हुए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से जीत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हों पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज इस आयोजन में आए

सभी रामभक्तों और पंडरिया विधानसभा के मेरे सभी परिवारजनों को रामनवमी की शुभकामनाएं प्रेषित करती हूँ रामलला के प्रति आपकी आस्था और विश्वास से आज का यह आयोजन भव्य और सफल हुआ है यह अवसर हम सभी के लिए गौरवशाली भी रहा है कि अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर में श्रीराम के विराजमान होने के बाद यह पहली रामनवमी है और इस सुअवसर पर सूर्य तिलक का अलौकिक अवसर का साक्षी बनने का अवसर हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है आज पूरा विश्व प्रभु श्रीराम की यह अलौकिक व दिव्य अवसर को देखकर आनंदित है 500 वर्षों की प्रतीक्षा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प से फलीभूत हुई है सूर्यकुल भूषण रामलला के ललाट पर सुशोभित भव्य ‘सूर्य तिलक’ आज अखिल राष्ट्र को अपने सनातन गौरव से आलोकित कर रहा है मुझे पूर्ण विश्वास है कि जो भगवान राम के अस्तित्व पर ऊँगली उठाते थे उनके लिए भी यह दिव्य अवसर कभी न भूलने वाला होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्थक प्रयासों और हजारों कार सेवकों के बलिदान से हमें यह शुभ अवसर देखने को मिला है आज इस शुभ अवसर पर पंडरिया में भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई इस दौरान हजारों की संख्या में आए रामभक्तों और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था अपने आराध्य श्रीराम के प्रति जन-जन की यह आस्था देखकर अत्यंत ही हर्ष हो रहा है और मैं उन सभी का आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने इस आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई है भावना बोहरा ने आगे कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देशहित के लिए कार्य कर रही है विगत 10 वर्षों में जो ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं उससे भारत को विश्व में एक नई पहचान मिली है धार्मिक व सांस्कृतिक सभ्यताओं का संरक्षण, अंतरिक्ष में नए आयाम, रक्षा एवं सुरक्षाबलों के लिए अत्याधुनिक उपकरण,महिलाओं के सशक्तिकरण,युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना, किसानों का सम्मान और भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार मोदी सरकार की कुशल नीतियों ने देश की दशा और दिशा दोनों को बदलने का काम किया है लोकसभा चुनाव में भी जनता कह रही है कि मोदी को चुनने का रीजन है क्योंकि मोदी जी के पास विजन है नरेंद्र मोदी का विजन एक विकसित भारत बनाने का है जो 2047 तक जनता के अपार समर्थन एवं आशीर्वाद से जरुर पूरी होगी।

—————————————-

*न्यायिक आवासीय कॉलोनी राज्य के लिए बने मिसाल: चीफ जस्टिस श्री सिन्हा*

0

चीफ जस्टिस ने न्यायिक आवासीय कॉलोनी रामपुर कोरबा में निर्माण कार्य का किया वर्चुअल भूमिपूजन एवं शिलान्यास।

कोरबा – किसी भी जिले में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये सर्वसुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी उत्साहवर्धक एवं नयी उर्जा का संचार करने वाली होती है, जिससे उनके कार्यकुशलता में और दक्षता में वृद्धि होती है, जिले की नई कॉलोनी ऐसी बने जो राज्य के लिये एक मिसाल साबित हो, उक्त बातें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा के द्वारा न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण के लिये आवासीय कॉलोनी के वर्चुअल भूमिपूजन एवं शिलान्यास के अवसर पर कही।
चीफ जस्टिस श्री सिन्हा ने आवास गृह निर्माण के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि न्यायालयों को बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए काम किया जा रहा है और इसके लिए पहल भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हमें राज्य के न्यायालयों में काम करने का बेहतर माहौल प्रदान करना है। यह परियोजना न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आवास प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ताकि आवास प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों और इंजीनियरों को इस परियोजना को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए। श्री सिन्हा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए न्यायालयीन अधिकारियों को भी इस परियोजना की सतत् निगरानी रखने के लिए भी कहा।
भूमि पूजन एवं आधारशिला के कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं पोर्टफोलियो जज श्री गौतम भादुड़ी, द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि आवास मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता है, चीफ जस्टिस के द्वारा सभी जिलों के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिला न्यायालयों में आवास की कमी है। न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी को सर्वसुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराये जाने पर उनके कार्य में कुशलता होगी वे किसी मानसिक दवाब के अच्छे से अच्छा कार्य तत्परता से करेगंें।
गौरतलब है कि न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के लिये न्यायिक आवासीय परिसर रामपुर कोरबा में आवासीय परिसर का निमार्ण एवं कटघोरा में आवासीय कॉलोनी का निर्माण किया गया है। जिसका छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा एवं न्यायाधिपति श्री गौतम भादुड़ी, पोर्टफोलियो जज कोरबा विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, द्वारा मुख्य न्यायाधिपति और पोर्टफोलियो जज का स्वागत करते हुए कोरबा जिला को नई सर्वसुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी की सौगात देने के लिए स्वागत किया गया।
उक्त अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, श्री जयदीप गर्ग, विशेष न्यायाधीश, एट्रोसिटी एक्ट, कोरबा, अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीमती गरिमा शर्मा, श्री अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, श्री विक्रम प्रताप चन्द्रा, श्री कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा प्रताप चन्द्रा, श्री सत्यानंद प्रसाद, श्रीमती प्रतिक्षा अग्रवाल, श्रीमती ऋचा यादव, कु. डिम्पल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के उपाध्यक्ष श्री अनिस सक्सेना, सचिव श्री नूतन सिंह ठाकुर, अधिवक्तागण श्री अमरनाथ कौशिक, मानसिंह यादव, मीनू त्रिवेदी, प्रशासनिक अधिकारी श्री पी.के. देवांगन, न्यायालय उपाधीक्षक, श्री अनिल कुमार पटेल, लेखापाल एवं जिला न्यायालय कोरबा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुये।
व्यवहार न्यायालय कटघोरा के अंतर्गत विशेष न्यायाधीश श्रीमती श्रद्धा शुक्ला शर्मा, श्रीमती मधु तिवारी, श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, कु. रूपल अग्रवाल, श्री राहूल शर्मा, श्री सिद्धार्थ आनंद सोनी एवं न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित थे। भारत संचार निगम लिमिटेड एवं लोक निर्माण विभाग से सतत् प्रयास कर वर्चुअल मोड में आवासीय कॉलोनी के भूमिपूजन एवं आधारशिला के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया गया।

*ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता हेतु आयोेजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम*

0

महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा किया गया दीवारों पर नारा लेखन।

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन के मतदान हेतु विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस जनपद पंचायत कोरबा के अंतर्गत ग्राम दोंदरो में स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली बनाई गई। इसके साथ ही महिलाओं के द्वारा सामूहिक मतदान शपथ ली गई तथा गांव में मतदान जागरूकता रैली निकालकर मजबूत लोकतंत्र बनाने का संदेश दिया गया। इसी प्रकार जनपद पंचायत पाली के ग्राम पंचायत कर्रानवापारा में ग्रामीण महिलाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर शत-प्रतिशत मतदान करके मजबूत लोकतंत्र बनाने का संदेश दिया गया।
शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार की छात्राओं द्वारा दीवारों पर नारा लेखन किया गया। इसके साथ ही मानव श्रृंखला बनाकर सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं की भूमिका को आवश्यक बताया गया।

*विद्यार्थियों द्वारा निर्मित की गई मानव श्रृंखला, दिया मतदाता जागरूकता का संदेश*

0

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता एवं मतदाता सहभागिता के तहत लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महिला, पुरूष, युवा सहित स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
शासकीय हाई स्कूल स्याहीमूड़ी में मतदान जागरूकता अभियान के तहत मतदान आवश्यक है, कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल की प्राचार्य डॉ. फरहाना अली के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर लोगो को मतदान जागरूकता का संदेश दिया गया। स्वीप प्रभारी प्रभा साव ने बताया कि विद्यार्थियों के माध्यम से उनके परिवार और आसपास के लोगांे को मतदान की आवश्यकता और मतदान के अधिकार के विषय में समझया गया।

*कोरगुड़ा हत्या का आरोपी गिरफ्तार।*

0

➡️ घटना में प्रयुक्त हसिया (हथियार) जप्त, गांव का ही निकला आरोपी।

➡️थाना बालोद क्षेत्र में ग्राम कोरगुड़ा में हुआ था फगुवा राम देवांगन की हत्या।

➡️ घटना कारित कर फरार था आरोपी जिसे कोण्डागांव से पकड़कर बालोद लाया गया।

➡️ पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा चलाये जा रहे त्रिनयन (कैमरा जोड़ो)एप के माध्यम से आरोपी तक पहुंचने में मिली सफलता।

बालोद:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी भारत लाल देवांगन निवासी ग्राम कोरगुड़ा थाना बालोद ने दिनांक 12.04.2024 को थाना बालोद आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसके पिता फगुवा राम देवांगन जो मृत अवस्था में अपने ही खेत में पड़ी है जिसकी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 221/2024 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक, श्री एस आर भगत के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी बालोद व सायबर सेल प्रभारी बालोद एवं थाना बालोद और सायबर सेल की टीम के द्वारा ग्राम कोरगुड़ा में जाकर घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर विशेष संसूचना एवं डॉग स्क्वाड, फिंगर प्रिंट टीम, तकनीकी साक्ष्यो के माध्यम से महत्वपूर्ण मास्टर प्लान तैयार कर टीम के द्वारा अलग अलग क्षे़़त्रो में जाकर घटना की सम्पूर्ण जानकारी एवं अज्ञात आरोपी के संबध में गांव मे लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर घटना के संबध में जानकारी प्राप्त किया जा रहा था। टीम द्वारा गांव में कैम्प कर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घटना के बाद से गांव का एक युवक गायब है उसकी जानकारी लेने पर वह पूर्व में भी किसी महिला पर हसिये से वार का प्रयास कर चुका है और कई बार अपने घर वालों को भी हसिया, टंगिया लेकर दौड़ा चुका है। कि जानकारी पर टीम द्वारा उसकी पतासाजी किया जा रहा था। लगातार संदेही के संबध में जानकारी प्राप्त किया जा रहा था कि मुखबिर से सूचना मिला कि संदेही टिकेश तुमरेकी कोण्डागांव में अपने रिष्तेदार के यंहा छिपा है कि सूचना पर तत्काल टीम द्वारा कोण्डागांव रवाना हुआ वहां पहुंचकर संदेही टिकेश तुमरेकी को घेरा बंदी कर पकड़कर बालोद लाया गया ।
थाना बालोद के अपराध क्रमांक 221/2024 धारा 302 भादवि के अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु थाना बालोद एवं सायबर सेल से विषेष टीम गठित किया गया था। विषेष टीम द्वारा घटना के 05 दिवस लगातार गांव में कैम्प कर संसूचना के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अंधे कत्ल के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी टिकेष तुमरेकी को कोण्डागांव से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
संदेही टिकेश तुमरेकी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने कथन में बताया गया कि वह सुबह अपने घर से गांव के खेत तरफ गया था जंहा खेत में मृतक फगुवाराम देवांगन अपने खेत से धान का पैरा लेकर आ रहा था कि दोनो में आपसी बहस हुई जिससे संदेही टिकेष तुमरेकी आवेष में अपने पास रखे हसिये से मृतक फगुवाराम देवांगन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे मृतक फगुवाराम देवांगन की घटना स्थल पर हि मौत हो गया। आरोपी टिकेष तुमरेकी के निषानदेही पर ग्राम कोरगुड़ा जाकर उसके बताये जगह से घटना में प्रयुक्त हसिया बरामद किया गया है। आरोपी को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिंमाड पर भेजा जा रहा है।
*आरोपी के नाम पताः-*
1. टिकेश तुमरेकी पिता देवीलाल तुमरेकी उम्र 21 वर्ष पता- वार्ड 13 ग्राम कोरगुड़ा थाना बालोद, जिला बालोद ।
*अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में:-*
एसडीओपी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक श्री जोगेन्द्र साहू, सउनि धरम भूआर्य ,प्रधान आरक्षक- भुनेष्वर मरकाम, विवेक शाही, आरक्षक -भोप सिंह साहू, राहुल मनहरे, आकाश सोनी, आकाश दुबे, विपिन गुप्ता ,संदीप यादव, पूरन देवांगन, बनवाली साहू, रवि साहू , मनीष ठाकुर, रवि गंधर्व की सराहनीय भूमिका रही है।
*तकनीकी टीम*:- प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक – मिथलेष यादव, योगेष पटेल , गुलझारी साहू।

*नगर पंचायत हरदी अड़भार मे मरने के बाद भी दो गज जमीन का अभाव लोग खेतो और सड़कों में कर रहे हैं अंतिम संस्कार*

0

आंनद राठौर ब्यूरो शक्ति:-किसी को मरने के बाद भी दो गज जमीन ना मिले, इंसानियत के लिए इससे बड़ा मज़ाक और क्या होगा. ऐसा ही वाक्या शक्ति जिले में एक बार फिर देखने को मिल रहा है. देश भर में लाखों करोड़ों खर्च कर बड़े-बड़े मुक्तिधाम बनवाये जाते हैं, लेकिन छत्तीसगढ में इन्ही मुक्तिधाम के अभाव में कभी खुले खेतों में तो कभी सड़क पर अंतिम संस्कार की तस्वीरें देखने को मिल जाती है. मुद्दा मीडिया में जाये तो प्रशासन हड़बड़ा कर जल्द मुक्तिधाम बनवाने के दावे करता है, लेकिन प्रशासन के दावे धरातल दिन गुजरने के साथ ही धराशाही होते नजर आते हैं.

*खेत में करना पड़ा अंतिम संस्कार*

दरअसल पूरा मामला जिले के शक्ति क्षेत्र का है, जहां नगर पंचायत अड़भार के ग्राम हरदी में रहने वाले शिवनारायण राठौड़ की मृत्यु गुरुवार को हो गई थी. ऐसे में परिवार में उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को गांव में ही करने का फैसला लिया गया.

बड़ी समस्या तब सामने आयी जब पता चला कि गांव में आजादी से अब तक मुक्तिधाम का निर्माण ही नहीं किया गया. ऐसे मजबूरन परिवारजनों ने अपने ही खेत में चिता के लिए जगह बनाई. परिजन ने मुक्तिधाम के अभाव में खुले आसमान के नीचे शव का अंतिम संस्कार किया.

*मौत के बाद भी मुश्किलें*

वहीं पीड़ित परिवार से बात करने पर मृतक के परीजनो ने बताया कि इस गांव में अब तक मुक्तिधाम नहीं है, ये बहुत दुःखद है. अपने पिता को शमशान तक भी नहीं ले जा सके आज जब दुनिया विकास की बात करती है तब ग्रामीण क्षेत्रों में ये हाल है.मनोज कहते हैं कि कम से कम हर व्यक्ति को मरने के बाद मुक्तिधाम में जलाने की व्यवस्था तो होनी ही चाहिए. इसलिए उनका परिवार प्रशासन से जल्द मुक्तिधाम बनवाने की गुहार लगा रहा है.
वहीं गांव के ही रहने वाले गांव वालो का कहना है कि गांव में आज तक लोग खुले आसमान के नीचे ही अपनों का अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं. कई बार इस सम्बंध में प्रशासन को अवगत कराया भी गया.वहां कोरे आश्वासन के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा.

 

*इससे पहले भी ऐसी तस्वीरें आई थी*

नगर पंचायत हरदी अड़भार में इसी तरह की कई तस्वीरें सामने आयी थी. गौरतलब है कि गाँव में अंतिम संस्कार खुले खेत में या फिर सड़क किनारे अंतिम संस्कार किए जाने की तस्वीरें सामने आयी थी. हालांकि आज तक मुक्तिधाम तो तैयार नहीं हो सके.अब देखने वाली बात है कि प्रसासन कब जागेगा l