Home Blog Page 659

*तुलसी खैरा बहबलिया एवम् बमईपुर में डोर टू डोर जन संपर्क*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- शनिवार को भाजपा मंडल कुण्डा के तुलसी खैरा, बहबलिया एवम् बमईपुर में घर- घर जाकर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 10 वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल के अनेकानेक उपलब्धियों के बारे में जानकारी दिये लोकसभा राजनादगांव के हमारे लोकसभा प्रत्याशी लोकप्रिय सांसद संतोष पांडे जी के पक्ष में भारी मतों से विजयी दिलाने लोगों से विनम्र अपील की वही कार्यक्रम में मुख्यरूप से तुलसी खैरा के बीजेपी वरिष्ठ सदस्य मधुसूदन वैष्णव बहबलिया बूथ अध्यक्ष घनश्याम साहु बमईपुर बूथ अध्यक्ष द्वारका सिंह ठाकुर युवा मोर्चा कुंडा मंडल अध्यक्ष मनहरण साहु पुरुषोत्तम रजक सांसद प्रत्याशी संतोष पांडे के सुपुत्र आशुतोष पांडे , शेखर ठाकुर जनार्दन साहू नरोत्तम साहु रामचरण साहु सोन कुमार साहु विनोद साहु जनपद पंचायत पंडरिया सभापति अश्वनी यदु एवम् अन्य देव तुल्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे छत्तीसगढ सरकार की उपलब्धी हमारे कवर्धा विधायक उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पंडरिया विधायक भावना बोहरा की जनहितकारी कार्य जन जन तक पहुंच रही है।

—————————————-

*नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व बदलाव आया और विश्व पटल पर भारत की छवि सशक्त हुई : भावना बोहरा*

0

0.4 जून को भाजपा की जीत यानी जनता की जीत होगी और नए भारत के निर्माण में आपकी सहभागिता सुनिश्चित होगी:- भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शनिवार को ग्राम गैंदपुर, बाजार चारभाठा, वीरेंद्र नगर, सिंघनगढ़, मोहतरा, रमतला, पेंड्री,दलपुरवा एवं सोमनापुर में जनसंपर्क किया और 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड विजय दिलाने के लिए मतदान करने की अपील की इस दौरान उन्होंने महतारी वंदन कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद किया और उन्हें संबोधित कर केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु किये जा रहे कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी इस दौरान राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय भी उपस्थित थे इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने, देश को सुरक्षित रखने, आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने और देश को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ रही है इन लक्ष्यों की सिद्धि के लिए तीसरी बार प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है लोकसभा चुनाव में भाजपा को आपका एक वोट छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश के विकास और जनकल्याण की नीतियों को गति देगा भाजपा का लक्ष्य हमेशा ही विकास और जनकल्याण का रहा है अपने लक्ष्यों के प्रति अडिग होकर भाजपा ने हमेशा ही राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कई ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में हुए हैं भावना बोहरा ने आगे कहा कि 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में आप सभी अधिक से अधिक मतदान करें और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ भाजपा को वोट करें आज मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार लगातार जनहित से जुड़े विषयों एवं विकास कार्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रही है महतारी वंदन योजना के माध्यम से आज हमारे प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं महिला स्वसहयता समूहों की बहनों को रेडी टू ईट के माध्यम से फिर से उनका अधिकार वापस मिला युवाओं के भविष्य की चिंता करते हुए पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच का विषय हो या किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस एवं 3100 रुपए में धान खरीदी हो हमारी सरकार ने सभी वर्गों का ख्याल रखा है आने वाले समय में भी मोदी की गारंटी में किये हर वादें पूरे होंगे इसके लिए हमें छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाना है और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय ने कहा कि मोदी की गारंटी से आज हमारा प्रदेश और देश आने वाले पांच वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने जा रहा है हमारे राजनांदगांव लोकसभा में भी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं रेल,सड़क,बिजली,पानी,आवास,शौचालय और जनता की मूलभूत आवश्यकताओं से लेकर क्षेत्र के विकास हेतु मोदी सरकार की सराहनीय योजनाओं एवं विकास कार्यों से आज जन-जन मोदी जी के साथ है और लोकसभा चुनाव में हम राजनांदगांव लोकसभा सहित सभी 11 सीटों में प्रचंड मतों से जीत दर्ज कर तीसरी बार मोदी सरकार बनाएंगे।

—————————————

*कांग्रेस के पांच वर्ष का कुशासन समाप्त हुआ अब छत्तीसगढ़ में सुशासन का उदय हुआ है:-विष्णु देव साय*

0

0.छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के विकासवादी नीति और मोदी जी की गारंटी के साथ हैं:- अरुण साव

0.भाजपा एक दल नहीं एक विचार है जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण और जन कल्याण है: भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा के ग्राम कोदवागोडान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विशाल जनसभा को संबोधित किया और लोकसभा चुनाव के तहत प्रचार कर भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी जनसभा को संबोधित किया और मोदी सरकार व छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों को बताया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नरेंद्र मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ जनता है जिनके सुख-दुःख और सुविधा की चिंता वो दिन रात करते हैं 18 घंटे अपने काम के प्रति समर्पित होकर 10 साल से सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मन्त्र के साथ देश के किसान,मजदूर,महिला का विकास करने वाले प्रधानमंत्री का चुनाव है इसलिए 26 अप्रैल को हम सभी को संकल्प करना है कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और पांच साल तक छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने वाले लबरा पार्टी को भागना है 2018 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 36 वादे किये थे पांच साल में सरकार चलाने के बाद भी कोई वादा पूरा नहीं किया बल्कि हमारे छत्तीसगढ़ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बनाया कोयला,शराब,रेत,गोबर,गोठान, बिएमएफ राशि में भ्रष्टाचार किया आज कांग्रेस के नेता और अधिकारी जिन्होंने सहयोग किया सब जेल में हैं कांग्रेस की सरकार में शराब की दुकानों में दो कैश काउंटर लगते थे एक हिसाब किताब सरकार के खजाना में दूसरा हिसाब किताब कांग्रेस के आलाकमान राहुल,सोनिया प्रियंका के खता में जाता था इसलिए प्रदेश की जनता ने सरकार से उन्हें हटाया और इस लोकसभा में भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को खता नहीं खोलना देना है और सभी 11 सीटों को जिताकर नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करना है हमने 4 महिना में जो काम किया है सब जानते हैं महतारी वंदन योजना, रामलला दर्शन योजना, किसानों को बकाया बोनसदिया है महतारी वंदन योजना के लिए मैनें स्पष्ट किया है कि हमारी सरकार महीने के पहले सप्ताह में पैसा महिलाओं के खाते में भेजेगी कांग्रेस इसको लेकर भ्रम फैला रही है और मैं कहना चाहता हूँ की यह योजना जब तक हमारी सरकार रहेगी तब तक चलेगी। आज भाजपा में जितना आदिवासी का मान-सम्मान है कांग्रेस में वो नहीं है कांग्रेस ने आदिवासियों को केवल बंधुआ मजदूर समझा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज की महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया मुझे मुख्यमंत्री बनाया आदिवासी जनमन योजना के माध्यम से उन्हें सभी सुविधाओं उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रहें हैं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि ये चुनाव उस गरीब के बेटे को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए है जो आज ईमानदारी और मेहनत से देश की जनता की सेवा कर रहे है गाँव गरीब किसान का सेवा कर रहें हैं ऐसे गरीब माँ के बेटे को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है आपने उनकी मेहनत को देखा और उसपर विश्वास जताया और आपके वोट से गरीब के घर में शौचालय बना है अगर पंजा छाप में वोट दिए रहते तो क्या 5 लाख रुपए का आयुष्मान कार्ड ईलाज के लिए मिलता,ल 6 हजार रुपए किसान सम्मान निधि किसानों के खाते में आ रहा है 4 करोड़ पक्का आवास बना है कोरोना संक्रमण में टीकाकरण का महाभियान चलाया गया और वो भी निशुल्क ये मोदी जी की नियत है क्योंकि वो गरीब माँ का बेटा है इसलिए वो सभी गरीबों की चिंता को अपना समझते हैं गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से निशुल्क राशन मिल रहा है और आगे 5 साल भी मिलेगा 3100 रुपए क्विंटल धान की खरीदी दो साल का बकाया,महतारी वंदन योजना का 1000 रूपया आज भाजपा सरकार की डबल इंजन सरकार में मिल रहा है इसलिए एक बार फिर हम सबको नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूरतमंद परिवारों के लिए जो योजनाएं तैयार करते हैं उसका प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करते हैं सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के साथ सबके प्रयास को शामिल करते हुए आगे बढ़ते हैं उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना लाई है जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हुआ है आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जनधन खाते गैस कनेक्शन आदि का लाभ दिया जा रहा है पीएम आवास का लाभ जिसे कांग्रेस ने रोक दिया था उसे फिर से हमारे मुख्यमंत्री ने शुरू किया और सरकार बनने के अगले दिन ही सबसे पहले आवास क एलिए निर्णय लिया गया यह होती है त्वरित निर्णय लेने की क्षमता आंगनबाड़ी केंद्र, वन धन केंद्र, हॉस्टल, बिजली कनेक्शन, मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचाई जा रही है महिलाओं को महतारी वंदन के माध्यम से प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहयता दी जा रही है हमारे पंडरिया विधानसभा में भी निवासरत आदिवासी समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनमन योजना के माध्यम से 51 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 16 विकास कार्यों के लिए 3667.59 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की इससे इन क्षेत्रों में शिक्षा,स्वास्थ्य, बेहतर कनेक्टिविट, स्वच्छ जल जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और हमारे आदिवासी भाई-बहन भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे इसके साथ ही किसानों के हित के लिए सुतियापाट नहर विस्ताकरीकरण, क्रांति जलाशय एवं पुल-पुलिया व सड़क निर्माण हेतु करोड़ों की सौगात डबल इंजन की भाजपा सरकार ने पंडरिया विधानसभा को दी है भावना बोहरा ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल काम को लटकाने और जनता को भटकाने का काम करती है महिलाओं को 500 रुपए देने का वादा कांग्रेस पार्टी ने किया था लेकिन 5 वर्षों में नहीं दिया शराबबंदी के नाम पर गंगाजल की झूटी कसम खाई, गौमाता, गोबर और गोठान के नाम पर केवल भ्रष्टाचार किया जनहित के विषयों और जनता के अधिकारों का हनन किया विकास कार्यों पर रोक लगा दी और भ्रष्टाचार की खान प्रदेश में शुरू की जनता ने अपने इन सभी झूठे वादों का जवाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को दिया और लोकसभा चुनाव में भी इसका जवाब जरुर देगी पूरे छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाकर आज हमारे मुख्यमंत्री भी यहां उपस्थित हैं मैं उनके ही अंदाज में कहना चाहूंगी की जैसे छत्तीसगढ़ में उनके नेतृत्व में सांय-सांय विकास कार्य हो रहे हैं तो मुझे पूरा विश्वास है कि 26 अप्रैल को चुनाव में भी आप सभी जनता भाजपा को ठांय-ठांय वोट जरुर देंगे और छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री एवं देश को पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनाकर नरेंद्र मोदी ने जो आदिवासी समाज का सम्मान किया है उसके प्रति अपना आशीर्वाद जरुर प्रदान करेंगे उन्होंने आगे कहा कि आज जिस प्रकार हमारे देश में भारत का गौरव प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हमने संकल्प किया था आज वह संकल्प सिद्धि तक पहुंचा है इसके श्रेय भारत के सभी रामभक्तों के संघर्ष और आशीर्वाद से हुआ है यह हमारा सौभाग्य है कि हमने राम मंदिर बनते देखा रामलला को उसमें विराजमान होते देखा और तो और स्वयं भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक देखा यह अनुभूती हम सभी देशवासियों के लिए कभी न मिटने वाली वह स्मरण शक्ति है जिसे हम अपने आने वाली पीढ़ियों को बताएँगे उन्हें यह अनुभूती कराएँगे की भारत की सनातन संस्कृति में वह शक्ति है जिसे कोई भी डिगा नहीं सकता। हमारी आदिवासी संस्कृति,सभ्यता और उसके विकास के लिए आज नरेंद्र मोदी की गारंटी और हमारे आदिवासी समाज से आने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार आदिवासी समाज के सर्वांगीन विकास के लिए प्रतिबद्ध है तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ जिस कुशासन,अराजकता और भ्रष्टाचार के दलदल में धंस रहा था उससे जनता भलीभांति परिचित थी और विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने मताधिकार से इसका जवाब दिया और छत्तीसगढ़ में सुशासन का सूर्योदय किया आज महज 100 दिनों के अन्दर छत्तीसगढ़ की डबल इंजन की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जो अभूतपूर्व कार्य किये हैं वो छत्तीसगढ़ में फिर से खुशहाली और जनता की समृद्धि के लिए नए अवसर लेकर आएगा इसलिए लोकसभा में सभी 11 सीटों पर भाजपा को जिताकर हमें मोदी के हाथ को और मजबूत करना है इस अवसर पर कबीरधाम जिलाअध्यक्ष अशोक साहू, सुशीला भट्ट, रामकुमार भट्ट, सियाराम साहू, सीताराम साहू, समुंद बाई कुर्रे, सुमित पुसाम, कल्याण सिंह, ओम यदु, रोशन दुबे पुष्पलता राज, रुपेश जैन, भुनेश्वर चंद्राकर, सुरेश दुबे, पीयुष ठाकुर, उत्तम मस्कोले, हेमंत ठाकुर,सुखदेव धुर्वे,रतिराम भट्ट,गजपाल साहू,परमेश्वर चंद्रवंशी ,दीपा धुर्वे,सरोज धुर्वे,शिवनंदन पाण्डेय,तिवारी साहू,बालाराम चंद्रवंशी,विदेशी राम धुर्वे, सुखदेव धुर्वे, विकास तिवारी,फलित साहू,रोहित भास्कर, बसंत वाटिया,दीपक सलूजा,मोहित मरावी,दशरथ कुम्भकार,मुकेश प्रजापति,चैतराम पटेल,शंकर ठाकुर,शंकर साहू,गनपत करचाम,शत्रुहन साहू, ,बसंत बोहरा,यश कुमार साहू,राजकुमार धुर्वे,घनेश दिलावर, शिव साहू, राहुल चंद्राकर, हीरा चेल्से, राधेलाल साहू, कलेश राठौर, बालकृष्ण साहू, थानूराम साहू, हुकुम सिंह ठाकुर, राजेन्द्र साहू,निलाम्बर चंद्राकर, राघवेन्द्र वर्मा, दिनेश चंद्रवंशी सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

—————————————-

*हैदराबाद V/S दिल्ली के बीच चल रहे IPL मैच मे मोबाईल से ऑनलाईन सट्टा पट्टी खिलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

आरोपी (01) मयंक अग्रवाल उम्र 23 वर्ष साकिन बलौदा रोड अकलतरा
(02) रजत अग्रवाल उम्र 25 वर्ष साकिन बलौदा रोड अकलतरा
(03) कृष्णा जगत उम्र 25 वर्ष साकिन परसाही नाला थाना अकलतरा

आरोपी से बरामद सट्टा पट्टी मे प्रयुक्त 06 नग मोबाईल नगद रकम 2500/ रुपया

आरोपी के विरूद्ध धारा 6,7 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-…….दिनांक20/04/2024 को थाना अकलतरा पुलिस को मुखबीर सूचना मिला की बलौदा रोड अकलतरा के पास कुछ लोग हैदराबाद V/S दिल्ली के बीच चल रहे IPL मैच मे ऑनलाईन सट्टा खेल रहे है कि सूचना पर बलौदा रोड अकलतरा रजत अग्रवाल के घर के पास पहुंचकर घेराबंदी कर पकडे तो आरोपी कृष्णा जगत, रजत अग्रवाल, मयंक अग्रवाल तीनों लोग रजत अग्रवाल के घर के सामने बलौदा रोड अकलतरा में मोबाईल से हैदराबाद V/S दिल्ली के बीच चल रहे आई.पी.एल मैच का भाव लेकर ग्राहको से रकम का लेन देन कर ऑन लाईन क्रिचकेट सट्टा खिलाते हुए पकडा गया आरोपी कृष्णा जगत के कब्जे से एक वीवो कंपनी का तथा एक ओप्पो कंपनी मोबाईल तथा नगदी 1000 रूपये (2) आरोपी रजत अग्रवाल के कब्जे से एक रेडमी सफेद ग्रे कलर का मोबाईल व एक 1+ मोबाईल तथा नगदी 800 रूपये (3) आरोपी मयंक अग्रवाल के कब्जे एक रेडमी ब्लू कलर का मोबाईल व 1+ मोबाईल नगदी 700 रूपये गवाहों के समक्ष बरामद किया गया जाकर आरोपीयो के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 210/2024 धारा 6,7 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी मयंक अग्रवाल , रजत अग्रवाल एंव कृष्णा जगत के विरुद्ध अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 21/04/2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में साईबर सेल प्रभारी DSP अनिल कुर्रे ,प्रशि. DSP संगम राम, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक दिनेश कुमार यादव उप निरी.बी.एल कोसरिया, ,साईबर सेल उप निरी.पारस पटेल सउनि रामप्रसाद बघेल प्र.आर मनोज तिग्गा आर.गिरीश कश्यप एंव थाना स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।

*पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने वाला फरार आरोपी शेख शहनवाज गिरफ्तार*

0

थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित रजबंधा मैदान पास आरोपियों/आपचारियों ने एक राय होकर प्रार्थिया के पुत्र तथा पति पर किया था जानलेवा हमला।

* प्रकरण में पूर्व में 09 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।*

* आरोपियों/अपचारियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 165/23 धारा 147, 148, 149, 294, 307, 323, 427, 457, 506 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध किया गया था पंजीबद्ध।*

रायपुर – प्रार्थिया सुल्ताना बेगम ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 1.08.2023 के रात्रि करीबन 10.15 बजे प्रार्थीया के ननद का लडका जुनैद एवं मोहल्ले का लड़का अयान घर के बाहर रोड पर खड़े थे उसी दौरान मौहल्ले का एक लड़का वहां आया तथा किसी बात को लेकर जुनैद के साथ लड़ाई करने लगा, लड़ाई होता देख प्रार्थीया के पुत्र आसिफ ने लड़ाई को छुड़वाते हुये उक्त लड़के व जुनैद दोनों को डांटा जिससे वह लड़का वहां से गाली गलौच करते हुये वहां से चला गया। कुछ देर पश्चात् वह लड़का अपनी मौसी पदमनी ऊर्फ गुलशन और बाबू, वाहिद, हीरा, असफाक एवं अन्य साथियों के साथ तलवार, चाकू, डण्डा, प्लास्टिक का बेत, डंडा लेकर प्रार्थीया के घर के पास आकर आसिफ कहां है बोलकर अश्लील गाली गलौच करने लगे। इसी दौरान उनके द्वारा जान से मारने की नियत से प्रार्थिया के पुत्र आसिफ के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए अपने पास रखे चाकू से आसिफ पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाये, इसी दौरान प्रार्थिया के पति द्वारा बीच-बचाव करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा प्रार्थिया के पति पर भी तलवार, चाकू एवं डण्डा से वार कर गंभीर चोट पहुंचाया गया था। इस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापाराम में अपराध क्रमांक 165/23 धारा 147, 148, 149, 294, 307, 323, 427, 457, 506 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पूर्व में प्रकरण में संलिप्त 7 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 2 बालक सहित कुल 9 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, तलवार एवं अन्य आलाजरब जप्त किया जा कर गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया जा चुका था। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी शेखशाह नवाज उर्फ सोनू घटना के बाद से लगातार फरार था जिसकी पतासाजी की जा रही थी। टीम के सदस्यों द्वारा लगातार उसके छिपने के हर संभावित ठिकानों में रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी शेखशाह नवाज उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी – शेखशाह नवाज उर्फ सोनू पिता स्व. शेख अनवर उर्फ छोटा अन्नू उम्र 27 साल निवासी रजबंधा मैदान नवभारत प्रेस के पीछे मौदहापारा रायपुर ।*

*ग्राम पंचायत तानाखार में मतदाता जागरूकता हेतु विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया*

0

विद्यालयों में रंगोली, नुक्कड़ नाटक, रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश।

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन के मतदान हेतु विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम पंचायत तानाखार में विद्यार्थियों व ग्रामीण महिला-पुरूषों के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, मतदान हेतु शपथ ग्रहण तथा सुआ नृत्य के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया।


जनपद पंचायत पाली के ग्राम पंचायत शिवपुर में ग्रामीण महिला-पुरूषों द्वारा मतदान करने के लिए सामूहिक शपथ ली गई। इसके साथ ही गांव में जागरूकता रैली निकालकर शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया। इसी प्रकार स्याहीमुड़ी के शासकीय हाईस्कूल में छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक करके करके शत-प्रतिशत मतदान करने तथा लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

*निष्पक्ष और २ाांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना हम सबका दायित्व: प्रेक्षक श्री प्रेमसिंह मीणा*

0

प्रेक्षक एवं कलेक्टर की उपस्थिति में नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित ।

कोरबा – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोरबा जिले के विधानसभाओं के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री प्रेमसिंह मीणा (आईएएस) प्रेक्षक श्री कैलाश सुखदेव पगारे (आईएएस) तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में लोकसभा निर्वाचन कोरबा जिला अंतर्गत नोडल अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे तथा अन्य नोडल अधिकारियों ने लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत मतदान संपन्न कराने की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रेक्षक श्री मीणा ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी रहकर २ाांति पूर्ण चुनाव संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रेक्षकों ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों में महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा मतदान कराने की भागीदारी को बेहतर पहल बताते हुए सभी अधिकारियों को आपस समन्वय स्थापित कर निर्वाचन संपन्न कराने की बात कही।
नोडल अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वसंत ने कोरबा लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत विधानसभावार की जा रही तैयारी, प्रशिक्षण, मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी तथा विगत चुनाव की स्थिति सहित अन्य जानकारी दी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कोरबा जिला एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विधानसभा में मतदान केंद्रों, मतदाताओं, अतिरिक्त मतदान केंद्रों तथा मतदान केंद्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने संवेदनशील मतदान केंद्र, वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को होम वोटिंग, मतदान केंद्रों में पीडब्ल्यूडी वोटर हेतु व्हील चेयर तथा रैम्प की उपलब्धता एवं आवश्यक सहयोग हेतु स्काउट गाइड के संबंध में तथा निर्वाचन में संलग्न अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। इसी तरह नोडल अधिकारी श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई ने मतदान केंद्रों में किए जाने वाले वेबकास्टिंग, फर्नीचर सामग्री व्यवस्था, सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा ने मानव संसाधन, प्रशिक्षण, स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता, संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज ने ईवीएम व्यवस्था, श्री विकास चौधरी ने आदर्श आचरण संहिता अंतर्गत की जा रही कार्यवाही, श्री गौतम सिंह ने ईडीसी-डाक मतपत्र, श्री जी आर जांगड़े ने लोक निर्माण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, श्री अमित झा ने सेक्टर अनुसार रूट चार्ट, सीएसपी श्री रवींद्र मीणा ने सुरक्षा बल उपलब्धता तथा नोडल अधिकारी मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मीडिया कमेटी ने श्री कमलज्योति ने एमसीएमसी टीम द्वारा प्रतिदिन सोशल मीडिया, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अंतर्गत पेड न्यूज पर की जा रही निगरानी के संबंध में जानकारी दी।

*पेडन्यूज एवं भ्रामक खबरों पर रखें नजर: प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा*

0

प्रेक्षक एवं कलेक्टर ने किया कंट्रोल रूम और एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण।

कोरबा – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा कोरबा क्षेत्र अंतर्गत जिले के चारों विधानसभा के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा (आईएएस) ने आज कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचन संबंधी शिकायतों हेतु बनाए गए कंट्रोल रूम तथा मीडिया अनुप्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति तथा व्यय निगरानी कक्ष का आकस्मिक अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे उपस्थित थी।
प्रेक्षक आई.ए.एस. श्री मीणा ने वाणिज्य कर कार्यालय में विधानसभा निर्वाचन हेतु बनाये गये मीडिया अनुप्रमाणन और मीडिया अनुवीक्षण इकाई(एमसीएमसी), वीडियो अवलोकन कक्ष, सी-वीजिल- कंट्रोल रूम, का अवलोकन किया। नोडल अधिकारी श्री विकास चौधरी, श्री आर. पी. महादेवा ने नियंत्रण कक्ष तथा निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग हेतु टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने नोडल अधिकारी श्री कमलज्योति जाहिरे को निर्देशित किया कि एमसीएमसी इकाई की टीम प्रतिदिन के अखबारों, टीव्ही चैनलों, सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अभ्यर्थियों द्वारा की जा रही प्रचार संबंधी सामाग्रियों को चिन्हित कर पेड न्यूज के प्रकरण हेतु प्रेषित किया जाए। उन्होंने निर्वाचन के दौरान भ्रामक खबरों तथा विज्ञापनों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। प्रेक्षक ने मीडिया सेंटर, एमसीएमसी कक्ष, वीडियो अवलोकन कक्ष, सी-वीजिल- कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों से उनके कार्यों के संबंध में बारीकी से जानकारी ली और निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को दी गई जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।

*नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए ईवीएम पर तीसरे नंबर का बटन दबाकर संतोष पांडे को जिताएं:- अभिषेक सिंह*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा का चुनाव नजदीक आते आते अब कवर्धा जिले में भी नेताओं के दौरे बढ़ गए हैं इस कड़ी में क्षेत्र के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने चिलचिलाती धूप में भी सहसपुर लोहारा मंडल के गांवों का धुंआधार दौरा करते हुए भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में अनेक सभाओं को संबोधित किया जिला भाजपा उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रघुराज सिंह सहित भाजपा पदाधिकारियों के साथ दौरे में सभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने जहां एक तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा दस वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी कामों को गिनाया तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने पिछले पांच वर्षों में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर उन्हें घेरा भूपेश बघेल की वादाखिलाफी की याद दिलाते हुए उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

*विधानसभा चुनाव मां अकबर ला निपटा देव, ए चुनाव मां ओखर कका ला निपटाना हे*

छत्तीसगढ़ी में भाषण देते हुए अभिषेक सिंह ने लोगों से आव्हान किया कि पिछले विधानसभा चुनाव में जितने मतों से यहां के विधायक मोहम्मद अकबर को हराया है उससे अधिक मतों से भूपेश बघेल को हराकर वापस उनके घर भेजना है ग्राम बांधा टोला जरहा टोला, राम्हे पुर में संपर्क सभाओं के पहले श्री सिंह ने सहसपुर लोहारा में युवा मोर्चा की बैठक में पहुंचकर उन्हें रिचार्ज किया उन्होंने युवा मोर्चा की टीम को घर घर जाकर नरेंद्र मोदी और विष्णु देव साय की सरकारों की उपलब्धियों को पहुंचाने का लक्ष्य भी दिया पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के विभिन्न कार्यक्रमों में लोहारा मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा सोहन शिवोपासक, रामचरण साहू, जलेश्वर वर्मा, कृष्णा साहू, अशोक पटेल, चौकी पटेल, लाला साहू, हेमंत साहू, शिवचरण पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवम ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

—————————————-

*भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर इक्कीस सरपंचों ने पार्टी में प्रवेश किया*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतो और रीति नीति से प्रभावित होकर कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के इक्कीस सरपंचों ने आज भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी में प्रवेश किया सभी इक्कीस सरपंचों का भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक साहू ने पार्टी का गमछा पहनाते हुए स्वागत किया तथा उन्हें समर्पित भाव से पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर भाजपा के नेता रामकुमार भट्ट दिनेश चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित थे नव प्रवेशी सरपंचों ने भी उपस्थित पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि जिला भाजपा संगठन के निर्देशन में सभी लोग इस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी संतोष पांडे को जीतने तथा नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे।

*प्रवेश अभियान में कवर्धा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश चंद्रवंशी की रही विशेष भूमिका*

आज प्रवेश करने वाले इन सभी इक्कीस सरपंचों से बातचीत कर उन्हें पार्टी की नीतियों से जोड़ना का काम जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश चंद्रवंशी ने किया जिन्होंने सभी सरपंचों से लगातार संपर्क किया और आज इन्हें पार्टी में प्रवेश कराया।

*ये सरपंच हुए शामिल*

बरदुली के पंडित गोलू दीवाना , कान्हाभैरा के रामप्रसाद ,मक्के के मुक्तानंद साहू , मजगांव के हेमंत कुमार साहू , रवेली के सविता साहू दिनेश, रामहेपुर खुर्द के कोमल प्रसाद,भागूटोला के जयराम साहू,अशोक कश्यप सोनबरसा, लखनपुर कला के मैना पात्रे, महराटोला के मन्नू राम , बारदी की जलेश्वरी रामु साहू, छिरहा के श्री राम पटेल, सिंघनपुरी के पीला राम साहू,जमुनिया उर्मिला चंद्रभूषण, बानो की चमेली चंद्रवंशी खामी केवरा ,गंगापुर पार्वती , लासाटोला के तुलाराम धुर्वे , समनापुर के मनोज पटेल, खदौड़ा खुर्द की भूरीबाई हरी राम साहू, बोधईकुंडा के भरत साहू ने आज भाजपा प्रवेश किया।

—————————————-