Home Blog Page 658

*प्रथम सूचना दर्ज होने के एक घण्टे के अंदर दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में*

0

⏺️ *घटना कारित कर पीछे बाउंड्री वॉल कूदकर फरार होने के तैयारी में था आरोपी*

नाम आरोपी :-

*संतोष कुमार पटेल पिता हरिराम पटेल, उम्र 40 वर्ष, सा. हरदाडीह थाना सीपत, जिला बिलासपुर (छ.ग.) हाल मुकाम बडी कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनांक-22/04/2024 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज दिनांक 22.04.2024 के सुबह 05.30 बजे लगभग जब प्रार्थिया की मां घर से बाहर गई थी। प्रार्थिया घर में अकेली सोयी थी। उसी समय संतोष कुमार पटेल कमरे में आकर जबरदस्ती इसे नींद से उठाकर मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं कहते हुए जबरदस्ती करने लगा । चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मुंह को दबाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। घटना कि रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध धारा-450,376,506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना कोनी पुलिस टीम द्वारा आरोपी संतोष कुमार पटेल को जरिये मुखबिर सूचना मिलने पर कि आरोपी को घटना के बाद बाहर जाने के फिराक में था की सूचना पर घटना स्थल के पास हमराह स्टाफ दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ कर जुर्म घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को अपराध कायमी के एक घण्टे के भीतर विधिवत् गिरफ्तार किया गया। और आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनि सुरेन्द्र कुमार तिवारी, सउनि भरत लाल राठौर, आर. शैलेन्द्र साहू, प्रकाश तिवारी म.आर. सुरेखा कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

*मिक्चर मशीन ट्रक की ठोकर बाइक सवार की मौत*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.02.2024 को मृतक समीर कुमार सुर्यवंशी पिता स्व. टीकराम सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी पुरा बस्ती शिवा चैक सूर्यवंशी मोहल्ला तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर का अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी10एपी 1349 से बिलासपुर मेडिकल स्टोर काम पर जा रहा था कि करीबन 11.00 बजे तिफरा ओेव्हरब्रिज मे मिक्चर मशीन ट्रक क्रमांक सीजी10बीएस 2397 के चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेट कर दिया जिससे समीर कुमार सुर्यवंशी का सिर गाडी के चक्का से कुचला जाने से मृत्यु हो गया था मौके पर सिरगिट्टी पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुॅचकर आरोपी वाहन मिक्चर मशीन ट्रक क्रमांक सीजी10बीएस 2397 व चालक को सुरक्षार्थ हिरासत मे लिया गया तथा मृतक के शव को तत्काल अस्पताल रवाना कर तिफरा ओव्हर ब्रिज मे सडक दुर्घटना होने से वाहनों का लगे जाम को क्लियर कर आरोपी वाहन, चालक तथा मृतक वाहन को सुरक्षित थाना लाया गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना सिरगिट्टी पुलिस, थाना सिविल लाइन पुलिस, यातायात पुलिस एवं डायल-112 की अहम भूमिका रही।

*नाबालिक लड़की को भगाकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को किया जप्त।
गिरफ्तार आरोपी – आकाश भारद्वाज पिता महेन्द्र भारद्वाज उम्र 22 वर्ष निवासी लखराम थाना रतनपुर जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर:-दिनाँक 20/04/2024 को प्रार्थी के द्वारा अपने नाबालिक लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगाकर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। मामला बालिका संबंधी गंभीर अपराध होने से थाना प्रभारी रतनपुर अजय कुमार भापुसे (प्रशिक्षु) के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम गठित कर संदेही लखराम निवासी आकाश भारद्वाज को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया जो नाबालिक लड़की को अपने साथ ले जाना तथा अपने घर में रखना स्वीकार करने से आरोपी से नाबालिक अपहृता को बरामद कर आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, आर. अविनाश शर्मा, कीर्ति पैकरा, म.आर. स्वाती बंजारे का विशेष योगदान रहा।

*जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी प्रांगण में 2 वर्ष की बच्ची सहित महिला कर रही थी पेड़ से कूदने का प्रयास,डायल 112 की तत्परता से बच्ची और महिला की बची जान*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर➡️ कल मध्य रात्रि को डायल 112 कमाण्ड सेंटर रायपुर में सूचना प्राप्त हुआ कि जिला बिलासपुर के थाना कोटा क्षेत्रान्तर्गत जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी में भर्ती मासूम 2 वर्ष की बच्ची को एक महिला अपने साथ नीम पेड़ में लेकर चढ़ी है और बच्ची समेत कूद कर जान देने का प्रयत्न कर रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 टीम

अविलम्ब मौके पर पहुँची जहां महिला अपने नातिन को जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी में स्वास्थ्य खराब होने से भर्ती की थी और इलाज दौरान डॉक्टरों द्वारा इंजेक्शन देने पर विरोध कर रही थी। कुछ देर बाद वह मासूम बच्ची को साथ लेकर नीम के पेड़ चढ़ गई, जिसे नीचे उतरने के लिए कहने या पेड़ में चढ़ने का प्रयास करने पर वह स्वयं या बच्चे को पेड़ से नीचे फेंक देने की धमकी दे रही थी । छोटी बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजन भी परेशान थे जो लगातार महिला को नीचे उतरने का अनुरोध कर रहे थे। 112 टीम के लिए यह एक बड़ी चुनौती थी परंतु चार घंटे के अथक प्रयास एवं फायर- एसडीआरएफ़ टीम की सहायता से बच्ची और महिला को सकुशल नीचे उतारा गया। बताया गया कि महिला मंद बुद्धि थी।
➡️डायल 112 टीम के आरक्षक 869 धीरेंद्र ध्रुव एवं चालक रनेश सिंह के इस सराहनीय कार्य की पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डायल 112 ने सराहना की।

*लोकसभा निर्वाचन 2024 के मददेनजर पुलिस प्रेक्षक श्री राहुल देव सिंह द्वारा जिला मुंगेली में आगामी चुनाव से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई तथा स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया गया।*

0

 


मुंगेली:-लोकसभा निर्वाचन 2024 के मददेनजर पुलिस प्रेक्षक श्री राहुल देव सिंह भापुसे द्वारा जिला मुंगेली का निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री राहुल देव एवं उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली में श्री राहुल देव सिंह का स्वागत किया गया । जिला कलेक्टर श्री राहुल देव द्वारा पुलिस प्रेक्षक को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के तैयारी के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। श्री गिरिजा शंकर जायसवाल उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा जिले में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण किये जाने, जिले के सवेदंनशील, सामान्य मतदान केन्द्रो के संबंध में जानकारी, शेडो एरिया, पुलिस की चुनाव सबंधी तैयारी आदि के संबंध में ब्रीफ किया गया। तत्पश्चात पुलिस प्रेक्षक श्री राहुल देव सिंह द्वारा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया गया है एवं निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण चुनाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया जाकर आवश्यक दिर्शा-निर्देश दिया गया है । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, श्रीमती मेनका प्रधान संयुक्त कलेक्टर मुंगेली, श्रीमती पार्वती पटेल एसडीएम मुंगेली, श्रीमती ममता पटेल कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, श्री एस.आर. घृतलहरे एसडीओपी मुंगेली सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।

*जरुरतमंदों की सेवा और देश का विकास ही भाजपा का लक्ष्य है :-भावना बोहरा*

0

0.भाजपा अंत्योदय के लक्ष्य के साथ सर्व जन के हित व अधिकार के लिए कार्य करने वाली पार्टी: भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है जिसे लेकर पार्टिओं की जनसंपर्क कार्यक्रम भी तेजी से चल रह हैं इसी कड़ी में राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में पंडरिया विधानसभा से भाजपा को बड़ी जीत दिलाने के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी लगातार अपने निर्वाचन क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही हैं सोमवार को उन्होंने ग्राम संडी, डोंगरियाकला, चारभाटाकला, बिशेसरा, रोहरा, घोघराकला, खैरझिठी पुराना, बिरौनी एवं पांडातराई नगर में जनसंपर्क किया और 26 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के लक्ष्य के साथ सर्व जन के हित व अधिकार के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से भारत को एक नई दिशा दी है हमारा भारत विश्व मे अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर रहा है छत्तीसगढ़ की जनता ने भी भाजपा की इसी नीतियों को देखते हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाकर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई है और लोकसभा में भी प्रचंड मतों से भाजपा की सरकार बनाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में देश में जो विकास हुए हैं वो कांग्रेस 100 वर्षों में भी नहीं कर सकती भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की योजनाओं और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में प्रदेश की जनता उत्साहित है आज महिलाओं, युवाओं,किसानों, बुजुर्गों एवं प्रत्येक व्यक्ति व वर्ग के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार एक विजन के साथ काम कर रही है जहां छत्तीसगढ़ के सर्वांगिण विकास के साथ जनहित के लिए योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो रहा है नरेंद्र मोदी की गारंटी में किये अपने वादों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य करते हुए आज महतारी वंदन योजना किसानों का बकाया धान बोनस, 3100 प्रति क्विंटल में धान खरीदी और तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये प्रति मानक बोरा देने की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन हो रहा है और पीएम आवास योजना के तहत 18 लाख आवासों की स्वीकृति मिलने से जनता में एक नया विश्वास दिखाई दे रहा है आज इन्हीं कुशल नीतियों,कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश व प्रदेशवासियों के विकास हेतु केंद्र की मोदी सरकार और हमारी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार विकासशील छत्तीसगढ़ को आने वाले समय में विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में जरूर सफल होगी इसके लिए आप सभी का सहयोग भी अत्यंत ही महत्वपूर्ण हैं जब आप वोट देने जाएँ तो जरुर सोचें की आपके घरों में शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ जल, पक्के छत, किसान सम्मान निधि के तहत आर्थिक सशक्तिकरण, के साथ ही भारत के विकास को आगे ले जाने में भारतीय जनता पार्टी ने आप तक इन सुविधाओं को पहुँचाया है आने वाले समय में इन सभी कार्यों के साथ ही विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लिए किये गए संकल्पों को भाजपा जरुर पूरा करेगी नरेंद्र मोदी की गारंटी में किये गए वादे भी लगातार पूरे हो रहें हैं हमारे पंडरिया विधानसभा में भी कांग्रेस के शासन में अटके और लटके कार्यों को भाजपा सरकार ने स्वीकृति दी, सिंचाई के लिए जल से लेकर, पक्के घर, बुनियादी सुविधाएँ और अच्छी सड़क, पर्याप्त बिजली देने का काम हमारी डबल इंजन की सरकार दे रही है इसलिए 26 अप्रैल को आप सभी भाजपा को जरुर वोट दें और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर विकास की इस गति को आगे बढ़ाएं।

—————————————-

*देश की जनता को मोदी जी पर है पूर्ण विश्वास, अबकी बार 400 पार का लक्ष्य जरुर पूरा होगा : अरुण साव*

0

0.मोदी जी के नेतृत्व में सेना, शिक्षा,सुरक्षा और सशक्तिकरण के साथ अंतरिक्ष में भी भारत अपना परचम लहरा रहा है:- भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- रविवार को पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत ग्राम कोदवागोडान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशाल जनसभा में शामिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के ग्राम मोहतरा, महका एवं रूसे में जनसंपर्क किया इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से भी भेंट कर संवाद किया और 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि देश की जनता को मोदी जी पर है पूर्ण विश्वास अबकी बार 400 पार का लक्ष्य जरुर पूरा होगा कांग्रेस के कुशासन में राजनांदगांव लोकसभा की जनता उपेक्षा और अपमान का बदला इस चुनाव में अपने मताधिकार से लेगी कार्यकर्ताओं की मेहनत से विधानसभा चुनाव में ऐतिहासक जीत मिली है अब लोकसभा चुनाव में भी ऐसी ही धमाकेदार जीत दर्ज करनी है पिछले पांच साल कांग्रेस शासनकाल में केंद्रीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा था लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश की जनता को नरेंद्र मोदी की योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है किसानों को दो वर्ष का बकाया धान बोनस प्रदान किया गया सरकारी ख़र्च पर रामलला के दर्शन कराए जा रहे है तेंदुपत्ता संग्राहकों चरण पादुका मिलना शुरू हो जाएगा ये सभी भाजपा के सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य से पूरा हो रहा है पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ जिस कुशासन,अराजकता और भ्रष्टाचार के दलदल में धंस रहा था उससे जनता भलीभांति परिचित थी और विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने मताधिकार से इसका जवाब दिया और छत्तीसगढ़ में सुशासन का सूर्योदय किया आज महज 100 दिनों के अन्दर छत्तीसगढ़ की डबल इंजन की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जो अभूतपूर्व कार्य किये हैं वो छत्तीसगढ़ में फिर से खुशहाली और जनता की समृद्धि के लिए नए अवसर लेकर आएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनांदगांव लोकसभा के विकास और जन सुविधा के लिए कई विकास कार्यों की सौगात दी है आवास योजना,उज्ज्वला योजना, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के साथ ही वन्दे भारत एक्सप्रेस, डोंगरगढ़ मंदिर को प्रसाद योजना के तहत शामिल करना व सड़कों का जाल बिछाने जैसे कई विकास कार्य किया है नरेंद्र मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी है इस बार छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में भाजपा का कमल आप सभी कार्यकर्ताओं की वजह से खिलेगा भावना बोहरा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नये भारत की परिकल्पना के साथ देश को सुपरपावर बनाना चाहते है प्रधानमंत्री समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत है राममंदिर निर्माण,धारा 370 व 35ए को खत्म करने और कोरोना काल में करोड़ों लोगों को निशुल्क वैक्सीन और खाद्यान्न उपलब्ध कराने जैसे ऐतिहासिक कार्यों को जनता नहीं भूली है और इसलिए इस बार और भी प्रचंड मतों के साथ नरेंद्र मोदी को फिर एक बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प कर चुकी है महतारी वंदन योजना से प्रदेश की 70 लाख विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए उनके खातों में ट्रांसफर किया गया और प्रतिमाह 12 हजार की आर्थिक सहयता देने की घोषणा महिला सशक्तिकरण के पथ में ऐतिहासिक निर्णय है आज इन सभी नीतियों,विकास कार्यों से भारत का विश्व में दमखम बढ़ा रहा है सैन्य शक्ति से लेकर अन्तरिक्ष तक भारत बुलंदियों का नया परचम लहरा रहा है शिक्षा एवं खेल में हमारे युवा भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहें हैं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से बेटियों को समाज में एक उचित स्थान मिल रहा है देश का हर व्यक्ति,वर्ग और समाज इन नीतियों और विकास कार्यों का सहभागी बन रहा है इसलिए फिर तीसरी बार देश में मोदी सरकार बनने जा रहा है।

—————————————

*भ्रष्टाचार पर भाजपा का भूपेश को पत्र:सौम्या चौरसिया पर चुप्पी तोड़े भूपेश:-भाजपा*

0

0.भूपेश बघेल जी बताएं क्या सौम्या चौरसिया आपके लिए वसूली करती थी?:-भाजपा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भाजपा महामंत्री भरत वर्मा राम भारती व भाजपा नेता सियाराम साहू ने भूपेश बघेल को पत्र लिखा है पत्र में पूछा गया है कि सौम्या चौरसिया पर भूपेश बघेल मौन क्यो है? बार बार सौम्या चौरसिया की जमानत रद्द हो रही है वह आपकी उपसचिव रही है ऐसे में कैसे संभव है आप इस भ्रष्टाचार में संलिप्त नही है पत्र में कहा गया है जैसा कि आपको विदित है, आपके शासनकाल में आपकी उप सचिव रही सौम्या चैरसिया पिछले 16 माह से गिरफ्तार है और माननीय न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका 16 अप्रैल, 2024 को एक बार फिर खारिज कर दी है आपके मुख्यमंत्री रहते सौम्या चैरसिया आपकी उप सचिव थी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते गिरफ्तार की गई है ऐसे में अब आपकी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि जनता के इस मुद्दे को लेकर उठ रहे सवालों को जवाब दें आपके मुख्यमंत्रित्व काल में आपकी उप सचिव सौम्या चैरसिया क्या आपके कहने पर वसूली करती थी? यह कैसे माना जाए कि भ्रष्टाचार के इस गंभीर मामले में आपकी संलिप्तता नहीं है 02 दिसंबर, 2022 को जब सौम्या चैरसिया की गिरफ्तारी हुई थी तब आपने जोर-शोर से कहा था कि यह गिरफ्तारी गलत है जबरन गिरफ्तारी की गई है और यह सरकार को बदनाम करने की साजिश है अब जबकि पिछले 16 माह से सौम्या चैरसिया को जमानत तक नहीं मिल रही है तब प्रदेश को आप बताएँ कि भ्रष्टाचार के इतने गंभीर मामले की आपने पैरवी क्यों की अपनी उपसचिव सौम्या चैरसिया के मामले में आप अपना मौन तोड़े।
ये कुछ सवाल हैं जिनके जवाब प्रदेश की जनता आपसे चाहती है मुझे विश्वास है कि आप मेरे पत्र को अन्यथा नहीं लेकर प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इन सवालों के जवाब देंगे।

—————————————-

*जांजगीर के नहर के पानी में डूबने से दो व्यक्तियों की मृत्यु*

0

*नाम मृतक*

*(01) रवि शंकर श्रीवास्तव पिता कृष्ण बिहारी श्रीवास्तव उम्र 33 वर्ष निवासी सिंचाई कॉलोनी जांजगीर*

*(02) विजय देवांगन पिता स्वर्गीय मनहरण लाल देवांगन उम्र 18 वर्ष निवासी जांजगीर राधा कृष्ण मंदिर खडपड़ी पारा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतक रवि शंकर श्रीवास्तव पिता कृष्ण बिहारी श्रीवास्तव उम्र 33 वर्ष निवासी राधा कृष्ण मंदिर के पास सिंचाई कॉलोनी जांजगीर दिनांक 20 /04/2023 की रात्रि लगभग 9:30 बजे घर से खाना लेने के लिए निकला था जो राधा कृष्ण मंदिर के पास नहर के डिवाइडर से टकराकर नहर में गिर गया (परिस्थिति जन्य साक्षी के आधार पर) जिसे बचाने हेतु जानकारी अनुसार विजय देवांगन पिता स्वर्गीय मनहरण देवांगन उम्र 18 वर्ष निवासी जांजगीर नहर पानी में उतर गया। रवि शंकर को बचाने के प्रयास में स्वयं भी उसके साथ बह गया परिजन की सूचना पर गुम इंसान काम किया गया जाकर पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी की रवि शंकर श्रीवास्तव का शव केंद्रीय विद्यालय के पीछे सकरी नहर खोखरा में मिला तथा विजय देवांगन का शव पानी में तैरता हुआ धुरकुट से भैंसदा रोड के नहर में मिला है। जिसकी पंचनामा कार्यवाही कर पुलिस द्वारा अग्रिम जांच की जा रही है।

*स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए सद्भावना क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन*

0

*रोमांचक मुकाबले में कंट्रोल यूनिट इलेवन 8 विकेट से विजयी*

*शत प्रतिशत मतदान की ली गई शपथ*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा  / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन इलेवन ( कंट्रोल यूनिट इलेवन ) एवं मीडिया इलेवन ( बैलेट यूनिट इलेवन ) के बीच मतदाता जागरूकता सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आज आयोजित 10-10 ओवरों की सीमित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले में जिला प्रशासन इलेवन की टीम ने मीडिया इलेवन को 8 विकेट से हराया। जिला प्रशासन टीम की कप्तानी व्यय प्रेक्षक श्री पवन कुमार एवं मीडिया टीम की कप्तानी श्री पंकज नायक ने की।

*निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान की ली शपथ*

ज़िले में निष्पक्ष,शांतिपूर्ण व पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागी होकर निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करने के लिए व्यय प्रेक्षक श्री पवन कुमार ने खिलाड़ियों, युवाओं एवं दर्शकों को शपथ
दिलाई। सभी ने आगामी 7 मई को आयोजित चुनाव में स्वयं मतदान करने एवं शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।

*मीडिया एकादश ने दिया 100 का टारगेट, 8 विकेट शेष रहते पूरा कर लिया प्रशासन की टीम ने*

मीडिया इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हाईस्कूल मैदान में हुए मुकाबले में मीडिया की टीम ने 10 ओवर में 99 रन का स्कोर बनाकर प्रशासन की टीम को जीत के लिए 100 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी जिला प्रशासन इलेवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 8 वें ओवर में लक्ष्य प्राप्त किया ।शानदार प्रदर्शन के लिए श्री अजय यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उद्घाटन समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक यादव व कमेंट्री बृजेश अग्रवाल ने की ।

*व्यय प्रेक्षक श्री पवन कुमार ने आयोजन की सराहना की*

व्यय प्रेक्षक श्री पवन कुमार ने सद्भावना मैच के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, स्थानीय मीडिया टीम, जिला क्रिकेट एसोशिएशन एवं फाइटर क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैच आयोजन से शतप्रतिशत मतदान के लिए जिले में अच्छा माहौल बना है।
व्यय प्रेक्षक श्री पवन कुमार , जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे ने चुनई क्रिकेट विजेता ट्रॉफी जिला प्रशासन इलेवन की टीम एवं मीडिया इलेवन टीम को रनर अप ट्रॉफी प्रदान की गई।इस अवसर पर आम नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।