Home Blog Page 657

*छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव में सरकार के संरक्षण में भाजपाईयों ने चुनाव को बाधित करने का प्रयास किया*

0

0.राजनांदगांव कवर्धा में भाजपाईयो के गुंडा गर्दी बूथो पर आईपीएस को कालर पकड़ धमकाया।

0.संभावित हार के डर से भाजपाई गुंडा गर्दी पर उतारू थे।

0.गृहमंत्री विजय शर्मा ने चुनाव को प्रभावित कराया राज्यपाल बर्खास्त करें।

हिमांशु सिंह ठाकुर- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कवर्धा में भाजपाइयों की गुंडागर्दी बूथों पर दिखी प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में सरकार के संरक्षण में भाजपा ने गुंडागर्दी कर चुनाव में बाधा पहुंचाने का काम किया कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल के साथ बूथ पर अभद्रता करने की कोशिश किया भाजपा राजनांदगांव में हार को देखकर बौखला गयी तथा उसने सारी लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया था इसके बावजूद राजनांदगांव की जनता ने भूपेश बघेल के पक्ष में जमकर मतदान किया है राजनांदगांव से कांग्रेस प्रचंड मतो से चुनाव जीत रही है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अपने प्रत्याशी के खिलाफ पड़ रहे मतदान से बौखलाये भाजपा नेता बूथों में घुसकर लोगो को धमका रहे थे कवर्धा विधानसभा के बूथ क्र. 209, 210, 211 में गृहमंत्री विजय शर्मा के करीबी भाजपा नेता और सौरभ सिंह कवर्धा मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, मुकेश सेन जबरीया बूथ में घुसने की कोशिश कर रहे इस दौरान जब वहां पर पुलिस के आईपीएस अधिकारी इनको रोकने पहुंचे तो उनके साथ भी भाजपा नेता गुंडा गर्दी करने लगे। पुलिस के अधिकारी को मारने की धमकी दी गयी तथा यह कहा हम तो घुसेंगे हिम्मत है तो रोककर दिखाओ। भाजपाइयों ने चुनाव को प्रभावित किया प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह मामला बेहद ही गंभीर है गृहमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र का मामला है ऐसे में पुलिस के अधिकारी भी दबाव में है चुनाव आयोग पूरे घटनाक्रम को संज्ञान में लेकर तत्काल गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ एफआईआर करे और इनकी गिरफ्तारी की जाये इस पूरे मामले को संरक्षण देने वाले राज्य के गृहमंत्री के विरूद्ध भी आयोग को कार्यवाही करनी चाहिये कांग्रेस राज्यपाल से मांग करती है कि गृहमंत्री विजय शर्मा को टीवी मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।

—————————————-

*बोर्ड परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने फेसबुक लाईव-दक्षता विकास कार्यक्रम*

0

*जिले के आला अधिकारी एवं मोटिवेटर बच्चों को करेंगे प्रेरित*


आशीष कश्यप बिलासपुर/हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के साथ-साथ अन्य बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के पूर्व बच्चे तनाव में रहते हैं तथा अपेक्षित परीक्षा परिणाम ना आने पर तनाव के कारण कई बार बच्चे अवसाद ग्रस्त होकर अप्रिय कदम उठा लेते हैं। यह समय बच्चों एवं पालकों के लिए बहुत संवेदनशील होता है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण द्वारा परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने हेतु बालकों एवं पालकों के दक्षता विकास हेतु ऑनलाईन फेसबुक लाईव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम अंतर्गत 28 मई 2024 को सवेरे 11 बजे वेबीनार के द्वारा जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों के ऑनलाईन बैठक का आयोजन किया गया है, जिसका वेब लिंक प्राचार्यों के ग्रुप में शेयर किया गया है। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों एवं उनके पालकों के मानसिक तनाव को दूर करने हेतु कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जिला के अधिकारियों, मनोचिकित्सकों एवं मोटिवेटरों के द्वारा 29 अप्रैल 2024 से 05 मई 2024 तक सवेरे 9 से 9.30 बजे एवं शाम 5 से 5.30 बजे तक जिला प्रशासन बिलासपुर के अधिकारिक फेसबुक पेज के द्वारा बच्चों एवं पालकों से सीधा संवाद किया जायेगा। जिला प्रशासन के फेसबुक लाईव लिंक http://www.facebook.com/BilaspurDist?mibextid=ZbWKwl तथा फेसबुक पेज @BILASPUR DISTRICT के द्वारा पालक, बच्चे एवं शिक्षक सीधे जुड़ सकते हैं।
कलेक्टर ने जिले के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित सभी छात्र-छात्राओं एवं पालकों से अपील की है कि वे परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने हेतु जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, मनोचिकित्सकों एवं मोटिवेटरों से निर्धारित तिथि एवं समय में फेसबुक लाईव के द्वारा ऑनलाईन अवश्य जुड़े। साथ ही अपनी जिज्ञासा को संवाद के माध्यम से दूर कर सकते है

*बड़ी खबर = बिलासपुर जिले के ड्रीमलैंड स्कूल के संचालक पर लगा गंभीर आरोप आरटीई में नगद फीस जमा करने दे रहे धमकी ,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर , ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल ,अरविंद नगर सरकण्डा बिलासपुर में प्राचार्य श्रीमती निवेदिता सरकार द्वारा, संचालित किया जा रहा है यहां नर्सरी से बारहवीं तक के छात्र पढ़ते है । प्राचार्य द्वारा विगत कुछ वर्षों से मनमानी किया जा रहा है , स्कूल फीस और ड्रेस तथा कॉपी पुस्तक अपने चहेते दुकान से लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार गरीब तबके के बच्चों को स्कूल के संख्या से 25% बच्चों को निशुल्क प्रवेश लेने का आदेश सभी निजी स्कूल को RTE शिक्षा का अधिकार के तहत दिया गया है लेकिन ड्रीमलैंड निजी स्कूल के प्राचार्य द्वारा, कक्षा 3 री में वासु निर्मलकर , पिता प्रमोद कुमार निर्मलकर,निवासी बंधवापारा सरकण्डा जो RTE के तहत ड्रीमलैंड स्कूल में अध्ययनरत है उसे नगद फीस देने के धमकी दे रही है और RTE से नाम काट दूंगी । इस पर बच्चे के पिता ने DEO बिलासपुर को लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

*वार्डवासियों ने दी लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी..*

0

*2* कलेक्टर को सौपा ज्ञापन,निराकरण न होने पर करेंगे चुनाव का बहिष्कार

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- वार्ड नम्बर 03-04 अग्रसेन नगर से बलौदा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग में पिछले 3 वर्षों से सड़क निर्माण का कार्य जारी है,यह सड़क निर्माण अपनी धीमी गति व गुणवत्ताहीनता के वजह से शुरू से चर्चित रहा है ठेकेदार द्वारा निर्माण में ढेरों अनियमितता बरती गई,शिकायते भी हुयी, पर कार्यवाही नही हुई,जैसे तैसे सड़क निर्माण का कार्य तो पूरा हो गया है
पर नाली निर्माण अभी भी अधूरा है,अधूरे नाली से गन्दे पानी की निकासी व ड्रेनेज की समस्या लम्बे समय से बनी है वार्ड वासी इस विषय को लेकर सी एम ओ,एस डी एम,तहसीलदार सब से लिखित शिकायत कर चुके है,किन्तु कोई कार्यवाही नही हुयी, जिससे नाराज वार्डवासियों ने कलेक्टर आकाश छिकारा से मिलकर अपानी समस्याओं से अवगत कराया तथा चुनाव के पहले समस्या का निराकरण न होने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी,
ज्ञापन सौपने वालो में प्रमुख रूप
श्रीमती सुनीता सिंह पार्षद वार्ड 03, श्रीमती शारदा मौर्य पार्षद वार्ड 04,
वरिष्ठ नागरिक नवल अग्रवाल
सचिन केडिया,गोपेश तुलशयां, कामेश अग्रवाल,पुरुषोत्तम नामदेव प्रमुख रुप से उपस्थित थे…

*26अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा की महिलाएं मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हैं : भावना बोहरा*

0

0.महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं का बढ़ रहा आत्मविश्वास:- भावना बोहरा।

फ़ोटो:- जनसंपर्क करती हुई विधायक भावना बोहरा की फ़ोटो।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:– पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज लोकसभा चुनाव के तहत ग्राम कुंडा में आयोजित महतारी वंदन योजना कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं और महिलाओं को संबोधित कर लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की उन्होंने लाभार्थी महिलाओं से भी भेंट किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा महतारी वंदन योजना से आज प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा के साथ ही सामाजिक न्याय भी मिल रहा है महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण से लेकर हर क्षेत्रों में माताओं-बहनों को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र व छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है आज महिलाओं के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता ने महिलाओं को सैन्य, खेल, व्यापार, उद्योग और लोकसभा जैसे सभी क्षेत्रों में प्रोत्साहन मिल रहा है भावना बोहरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी और आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार प्रदेश के विकास एवं जनता के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध होकर उसे संवारने का कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए संवेदनशील भाजपा सरकार ने हमेशा ही महिलाओं के उत्थान एवं उन्हें आर्थिक रूप से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने का काम कर रही है प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो या मातृत्व वंदना योजना के तहत आर्थिक सहयता हो अपने ध्येय और महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य को स्पष्ट किया है प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ करने के तथा आर्थिक स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किया गया है जिसकी 2 किश्त भी पारदर्शी तरीके से महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर की गई महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में 3,000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है पांच वर्षों में कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के विश्वास को तोड़ा उनसे किये वादे केवल कागजों में ही रहें इसी का परिणाम रहा कि छत्तीसगढ़ की माताओं ने विधनासभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सिरे से नाकारा और प्रदेश में सुशासन का सूर्योदय लेकर आईं एक बार फिर वह अवसर है जब छत्तीसगढ़ की माताएं-बहनें 26 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायेंगी उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता पूर्ण विश्वास जताते हुए 400 पार के लक्ष्य में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाते हुए छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की प्रचंड विजय में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएगी विगत पांच वर्षों के कुशासन से मुक्त होकर आज प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगी,हमारी सरकार द्वारा लागू की गई महतारी वंदन योजना न केवल वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है बल्कि सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए एक प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्ता महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार किसान ,गरीब,आम जनता, महिलाओं, युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है और हमारी सरकार पूरी तरह से समर्पित होकर आम जनता के हित में काम कर रही है।

—————————————-

*चोरी के अवैध कबाड़ रखने वाले कबाड़ कारोबारी पर प्रहार।*

0

🔶 *2.5 क्विंटल रेलवे में उपयोग होने वाले एंगल का टुकड़ा, रेलवे का फिश प्लेट एवम अन्य रेलवे के सामान सहित 10 टन अवैध कबाड़ किया गया जप्त।*

🔶 *आरोपियों के विरुद्ध रेलवे विभाग द्वारा रेल सम्पत्ति (विधिविरुद्ध कब्जा) अधिनियम, 1966 अंतर्गत की कार्यवाही की जा रही।*

🔶 *थाना प्रभारी हिर्री के नेतृत्व में की गई कार्यवाही।*

🔶 *10 टन अवैध कबाड़ जिसमें 2.5 क्विंटल रेल्वे का फिश प्लेट, रेल्वे में उपयोग होने वाले एंगल का टुकड़ा व अन्य रेल्वे का सामान कीमती 2.5 लाख का कबाड़, 6700₹ का रेलवे की संपत्ति, 10 ₹ का ट्रक किया जप्त। कुल कीमती 12 लाख 56 हज़ार 700₹ के सम्पति को किया गया जप्त*

*गिरफ्तार आरोपी* –
*1. मोहम्मद मुस्तकीम पिता मोहम्मद युसूफ उम्र 33 साल निवासी बिलासपुर, जिला बिलासपुर*
*2. पीरू शेख पिता अल्लाहरखा शेख उम्र 41 साल निवासी खंडोबा नगर रतनपुर, जिला बिलासपुर*

*बिलासपुर पुलिस के नेतृत्व में कबाड़ के अवैध कारोबार करने वाले मालिक मुस्तकीम को जेल भेजा गया*
———————————

आशीष कश्यप बिलासपुर*संक्षिप्त विवरण- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में कबाड़ के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने एवम प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है, जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अनुज गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक, श्री निमितेश सिंह के सतत मार्गदर्शन में मुखबीर सुचना पर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक किशोर केवट के द्वारा टीम गठित कर मुखबीर के बताये अनुसार पेण्ड्रीडीह चौक में स्थित मुस्तकीम के स्क्रैप यार्ड में चोरी का कबाड़ और रेल्वे से चोरी की गई एंगल, फिस प्लेट और अन्य सामान को खपाया जा रहा है की सूचना पर रेल्वे भाटापारा पोस्ट के प्रभारी रेल्वे टीम के निरीक्षक आर. एस. मिश्रा, उप निरीक्षक सी. एस. मिश्रा आरक्षक सी राय और लाल सिंह की उपष्थिति में थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक किशोर केवट उप निरीक्षक सुरेश शर्मा प्रधान आरक्षक बृजेश मिश्र, और आरक्षक जोहन टोप्पो के साथ स्क्रैप यार्ड में रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही में यार्ड से रेल्वे की संपत्ति फिस प्लेट, रेल का टुकड़ा, एंगेल बरामद हुआ, कबाड़ व्यापारी मुस्तकीम से बरामद स्क्रैप से संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर थाना प्रभारी हिर्री के नेतृत्व में रेल्वे टीम के द्वारा मौके पर ही रेल सम्पत्ति (विधिविरुद्ध कब्जा) अधिनियम, 1966 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया कार्यवाही में CSP चकरभाठा निमितेश सिंह के सतत निगरानी व निर्देशन में थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक किशोर केवट, उप निरीक्षक सुरेश शर्मा, प्र.आर. बृजेश मिश्रा आरक्षक जोहन टोप्पो के साथ साथ रेल्वे के भाठापारा पोस्ट के निरीक्षक R S मिश्रा, SI C S मिश्रा आरक्षक लाल सिंह, टी राय का विशेष योगदान रहा।*

*48 घंटे के अंदर लैपटाप व मोबाईल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया*

0

*48 घंटे के अंदर लैपटाप व मोबाईल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया*

*आरोपी*

*(01) दीपेश सिह बैस उर्फ छोटू उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 19 अधियारी पाठ अकलतरा*

*(02) महेन्द्र भुवने उर्फ गोलू उम्र 19 वर्ष साकिन रहस बेडा अकलतरा थाना अकलतरा*

*अरोपीयो के कब्जे से एक एप्पल कंपनी का लैपटाप एंव एप्पल कंपनी का Ipad airpods गुगल कंपनी का pixel 7 मोबाईल का जुमला कीमती 2,20,000/₹ बरामद*

*आरोपीयो के विरूद्ध धारा 457, 380, 34 भादवि के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अमन पाल सिह निवासी वार्ड नंबर 09 अकलतरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 19.04.2024 को रात्रि में घर कमरे से एप्पल कंपनी का लैपटाप एंव एप्पल कंपनी का Ipad गुगल कंपनी का pixel 7 मोबाईल एंव प्रार्थी के नौकर का मोबाईल को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 207/ 2024 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की घटना दिनांक को दीपेश सिह बैस उर्फ छोटू निवासी अधियारी पाठ अकलतरा एंव महेन्द्र भुवने उर्फ गोलू निवासी रहसबेडा अकलतरा को देखा गया था जो घटना दिनांक से फरार है संदेहीयो की लगातार पतासाजी किया जा रहा था दौरान पतासाजी के मुखबीर से सूचना मिला की संदेही जिला कोरबा रामपुर क्षेत्र मे छीपा है की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर *श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में* तत्काल अकलतरा पुलिस द्वारा टीम गठीत कर तत्काल टीम रवाना होकर मुखबीर के बताये स्थान मे जाकर पतासाजी करने पर मे निहारिका के चौपाटी मे उक्त संदेहीयो को हिरासत मे मनोवैज्ञानिक तरीके व कडाई से पूछताछ करने जुर्म स्वीकर करने पर मेमोरेण्डम कथनानुसार खटोला नहर के पास छीन पेड के नीचे एक बैग मे छिपाकर रखा हुआ था जिसे गवाहो के समक्ष बरामद किया गया ।

आरोपी (01) दीपेश सिह बैस उर्फ छोटू साकिन वार्ड नंबर 19 अधियारी पाठ अकलतरा (02) महेन्द्र भुवने उर्फ गोलू साकिन रहस बेडा अकलतरा थाना अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 21.04.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव सउनि अरूण सिह, प्र.आर. शरीफुदीन खान,आरक्षक विवेक ठाकुर, विनोद राठौर, सैनिक गजेन्द्र पाटले का योगदान रहा।

*विधायक भावना बोहरा ने कार्यकर्ताओं के साथ किया हनुमान चालीसा पाठ, भाजपा की जीत के लिए जनता से माँगा आशीर्वाद*

0

0.भाजपा का हर कार्यकर्ता हनुमान जी की सेवा और समर्पण भावना से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कर रहा काम:- भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी और कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर भाजपा की जीत की कामना कर जनता से समर्थन व आशीर्वाद माँगा उड़ियाखुर्द, कारेसरा, हथलेवा, गोछिया, बगदई, ढोरली, दरिगंवा, पटपर, ढोढमा नवापारा, बीजा बैरागी, मजगाँव और झाड़ूटोला में जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों को नरेंद्र मोदी की योजनाओं और विष्णु देव सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी देकर 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की इस अवसर पर ढोढमा नवापारा में भावना बोहरा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामवासियों ने भी हनुमान चालीसा का पाठ किया और तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पवनपुत्र का समर्पण भाव समस्त रामभक्तों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बना रहेगा उनकी कृपा से भारत के प्रधानमंत्री विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहें हैं प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी कृपा और आशीर्वाद हम सभी के साथ हैं और लोकसभा चुनाव में हनुमान जी और जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर हम जीत का परचम जरुर लहरायेंगे और तीसरी बार मोदी सरकार बनाएंगे 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद इस वर्ष रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर देश में एक अलग ही उत्साह और आनंद दिखाई दे रहा है इस उत्साह और आनंद की वजह अयोध्या में निर्मित राम लला के भव्य-नव्य-दिव्य मंदिर का निर्माण है जिसके लिए नरेंद्र मोदी के साथ करोड़ों कार्यकर्ता, देशवासी और कारसेवक समर्पित रहे भावना बोहरा ने आगे कहा कि आज हम सभी ने इस उत्सव को भव्य बनाने के लिए यहां हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र की जनता का भी अपार उत्साह देखने को मिला प्रभु श्रीराम के प्रति जनमानस में आस्था और भगवान हनुमान के प्रति उनकी निष्ठा से अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को हम जरुर पूरा करेंगे और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भारत को निरन्तर विकास पथ पर गतिमान करेंगे अयोध्या में निर्मित राम मंदिर हमारे लिए आस्था का वह केंद्र बिंदु है जिसके लिए स्व अटल जी से लेकर लालकृष्ण आडवानी ने हमेशा प्रयास किया और आज उनके मार्गदर्शन एवं संकल्पों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया उन्होंने आगे कहा कि हनुमान जी का जीवन आज भी हमें भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देते हैं जब लक्ष्मण पर संकट आया तब हनुमान जी पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए आज भारत समंदर जैसी विशाल चुनौतियों को पार करने और उनका मुकाबला करने में पहले से ज्यादा सक्षम है हनुमान जी के पास असीम शक्ति है लेकिन इस शक्ति का इस्तेमाल वो तभी कर पाते हैं जब स्वयं पर से उनका संदेह समाप्त हो जाता है 2014 से पहले भारत की भी यही स्थिति थी लेकिन आज भारत बजरंगबली जी की तरह अपने भीतर समाहित शक्तियों का आभास कर चुका है और लगातार प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है।

—————————————-

भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा का भूपेश पर बड़ा हमला

0

0.भूपेश बघेल को वोट देना यानि छत्तीसगढ़ को लूटने वाले नवाज खान, सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई को वोट देना।

0.सौम्या पर मौन रहकर भूपेश ने भ्रष्टाचार स्वीकारा।

0.सौम्या, नवाज, अकबर,ढेबर सबके मुखिया भूपेश बघेल।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा ने आज कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पूर्व अधिकारी सौम्या चौरसिया की गिरफ़्तारी पर वे खामोश क्यों है? बार-बार सौम्या चौरसिया की जमानत रद्द हो रही हैं वह आपकी उपसचिव रही हैं ऐसे यह संभव ही नहीं हैं की इस भ्रष्टाचार में आप लिप्त नहीं हैं भरत वर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल बताए छत्तीसगढ़ की गरीब जनता से हुई लूट में कितना प्रतिशत भूपेश बघेल का हैं और कितना प्रतिशत सौम्या का, भूपेश बघेल बताए चाहे नवाज खान हो या सौम्या चौरसिया या फिर अनिल टूटेजा या फिर विनोद वर्मा या आपके विभाग के अधिकारी समीर विश्नोई ये सभी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में या तो जेल में हैं या तो बेल पर और इनसे आपका सीधा संबंध रहा है तो क्या आप इन सबके ऊपर लगे आरोपों में हिस्सेदार नहीं हैं?उन्होंने भूपेश बघेल से सीधा प्रश्न किया कि अगर हिस्सेदारी नहीं है तो इन सबकी वकालत क्यों की लगातार आपके बयान आते रहें की आप इनके साथ में खड़े रहें जब शुरुवाती दौर में सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई की गिरफ़्तारी हुई तब आपने चीख-चीख कर उनके निर्दोष होने के दावे किए लेकिन आज लगभग 16 से 18 महीने हो गए उन्हे कोर्ट ने जमानत नहीं दी हैं,अब मौन क्यो है मुख्यमंत्री रहते अपनी ही जनता से लूट पर अपने कार्यवाही करने की जगह भ्रष्टाचारियों का साथ दिया क्या आप इस पर शर्मिंदा नहीं हैं यह सवाल करते हुए भरत वर्मा ने कहा ये सभी तथ्य बताते हैं की छत्तीसगढ़ के आदिवासियों अनुसूचित जाति के साथियों पिछड़े वर्ग के लोगों के हक पर जो डाका डाला गया उसमें भूपेश बघेल भी एक पार्टनर रहे ऐसे में भूपेश बघेल को वोट देना यानि छत्तीसगढ़ को लूटने वाले नवाज खान, सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई को वोट देना।

—————————————-

*अन्य राज्य में बिक्री करने हेतु बनी महंगी शराब परिवहन करते ओम प्रथम दुबे गिरफ्तार* *थाना मौदहापारा की कार्यवाही*

0

*आरोपी के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड के कुल 41 बॉटल अंग्रेजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त हुंडई नियोस वाहन क्रमांक सी जी/04/एन आर/6239 को किया गया है जप्त।*

*जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 6,50,000/- रूपये।*

* आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 148/24 धारा 34(2), आबकारी एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

 

रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन पर रायपुर पुलिस द्वारा अवैध नशा के विरुद्ध विशेष अभियान *निजात* चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री योगेश साहू के पर्यवेक्षण में लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 22.04.2024 को थाना मौदहापारा को सूचना प्राप्त हुई कि चारपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने वाहन में अवैध रूप से शराब लेकर जयस्तंभ चौक की ओर से आ रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू द्वारा आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी मौदहापारा के नेेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस टीम द्वारा वाहन को पकड़ने हेतु जयस्तंभ चौक में नाकेबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को आता देख रूकवाने का प्रयास करने पर वाहन का चालक वाहन को तेज गति से चलाते हुए के.के.रोड की ओर भागने लगा, कि पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा वाहन का पीछा कर दौड़ाकर घेराबंदी कर वाहन को के.के. रोड स्थित कबाडी चौक पास पकड़ा गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम ओम प्रथम दुबे निवासी कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की में अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया। शराब परिवहन करने/रखने के संबंध में ओम प्रथम दुबे से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी ओमप्रथम दुबे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग ब्रान्ड के कुल 41 बॉटल अंग्रेजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त चारपहिया वाहन क्रमांक सी जी/04/एन आर/6239 जुमला कीमती लगभग 6,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा मंे अपराध क्रमांक 148/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी – ओमप्रथम दुबे पिता पिता राजीव दुबे उम्र 21 साल निवासी मोतीलाल नगर कोटा थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर।*