More
    Home Blog Page 656

    4-4 प्रकरण कुल 08 प्रकरणों में सट्टा के विरूद्ध की गई कार्यवाही।*

    0

    ◾ सट्टा खेला रहे सटोरियों के विरूद्ध की गई मुंगेली पुलिस द्वारा कार्यवाही।
    ◾ आरोपियों के कब्जे से 54115 रूपये नकद एवं सट्टा पट्टी किया गया जप्त।
    ◾ कुल 08 आरोपियों के विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।

    मुंगेली-पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जुआ-सट्टा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत दिनांक 01.05.2024 को थाना लोरमी द्वारा मुखबिरों की सूचना पर आरोपी (1) मुकेश लोहार पिता विष्णु लोहार उम्र 41 वर्ष साकिन महामाया पारा लोरमी जप्ती रकम 350 रूपये, (2) पप्पू लहरे पिता छेदी लहरे उम्र 26 वर्ष साकिन गोंड़खाम्ही जप्ती रकम 420 रूपये, (3) अश्वनी भास्कर उम्र 37 वर्ष साकिन मनकी जप्ती रकम 205 रूपये एवं (4) लालू उर्फ किशन साहू पिता पुनित राम उम्र 24 वर्ष साकिन गोंड़खाम्ही जप्ती रकम 520 रूपये जप्त किया गया है । इसी प्रकार थाना सिटी कोतवाली मुंगेली द्वारा दिनांक 02.05.2024 को आरोपी (1) प्रभाकर नाथ दुबे पिता राम कृपाल दुबे उम्र 52 साल साकिन परमहंस वार्ड मुंगेली से नगदी 33800, (2) नमन गुप्ता पिता चंद्रकुमार गुप्ता उम्र 25 साल साकिन सेतगंगा थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली से नगदी 10800, (3) रूपेश टंडन पाित पन्नालाल टंडन उम्र 27 साल साकिन पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड मुंगेली से नगदी 6370 रू. एवं (4) फरीद खान पिता वाजिद खान उम्र 45 साल साकिन चुड़ीलाईन गोलबाजार मुंगेली से नगदी 1650 रू0 कुल रकम 54115 रू0 जप्त कर 08 प्रकरण में 08 आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
    जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु मुंगेली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जायेगी।

    *राधिका खेड़ा से उनकी ही पार्टी के नेता द्वारा दुर्व्यवहार कांग्रेस पार्टी की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है : भावना बोहरा*

    0

    0.महिलाओं के लिए न्याय की बात करने वाले अपनी ही पार्टी की महिला प्रवक्ता से कर रहे अन्याय :-भावना बोहरा।

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस लेने राजधानी रायपुर आई कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और नेत्री राधिका खेड़ा के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला द्वारा किये गए दुर्व्यवहार और अपमान को लेकर भाजपा पार्टी द्वारा लगातार निंदा की जा रही है पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी एक महिला के साथ हुए इस अपमान की निंदा करते हुए कहा कि मैं इसे एक राजनैतिक विषय नहीं बल्कि एक महिला होने के नाते एक महिला के अपमान के रूप में कहना चाहती हूँ कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के न्याय की बात करती हैं लेकिन जब उनकी ही पार्टी के नेता अपनी ही पार्टी की महिला प्रवक्ता के साथ ऐसा दुर्व्यवहार करते हैं और उनका अपमान करते हैं तो आखिर किस मुंह से वो महिला न्याय की बात करते हैं?सोशल मीडिया में जो विडियो हमने देखा जिसमें वह रोती-बिलखती अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहीं हैं उन्हें किस तरह अपमानित किया गया वह जाहिर कर रही हैं इससे स्पष्ट है की कांग्रेस पार्टी महिलाओं का सम्मान नहीं बल्कि उन्हें केवल वोट बैंक के लिए भ्रमित कर रही हैं राधिका खेड़ा के साथ जो भी हुआ वह अत्यंत ही निंदनीय है भावना बोहरा ने कहा कि सोशल मीडिया में उन्होंने जो लिखा है वह भी मैनें देखा कांग्रेस पार्टी के संचार प्रमुख सुशिल आनंद शुक्ला द्वारा किये गए इस अभद्र व्यवहार से न केवल राधिका खेड़ा का अपमान हुआ है बल्कि यह हम सभी महिलाओं और छत्तीसगढ़ का भी अपमान है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी महिला सुरक्षा के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती हैं उनके स्वागत के लिए सड़कों को फूलों से सजाया जाता है लेकिन जब उनकी ही पार्टी की महिला राष्ट्रीय प्रवक्ता का अपमान किया जाता है तो वो चुप क्यों है कांग्रेस के नेता भी इस पूरे मामले में अपनी चुप्पी साधे हैं और जिसने अपमान किया है उसकी सुरक्षा और वकालत करने में पार्टी के बड़े नेता लगे हुए हैं राधिका खेड़ा ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भी सुशिल आनंद शुक्ला को बचाने में लगे हुए हैं जिससे कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है वहीं कांग्रेस के नेता इसे सामान्य सी घटना बता रहें हैं यह बहुत ही गलत और एक महिला का उपहास है कांग्रेस पार्टी और उनके नेता चुनाव आते ही महिलाओं के लिए बड़ी-बड़ी बातें और घोषणाएं कर रहें हैं महिला न्याय की बात कर रहें हैं लेकिन जब उनकी ही पार्टी की प्रवक्ता के साथ उनके ही नेता ऐसा दुर्व्यवहार कर रहें हैं अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर उनकी अस्मिता का उपहास कर रहें हैं तो जरा सोचिये कि बाकि महिलाओं के साथ उनका व्यवहार कैसा होगा? कांग्रेस की पूरी नीति और कार्यशैली ही रही है की नारी शक्तियों का अपमान करना और उन्हें आगे बढ़ता देख उनमें टीस पैदा होना इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी के साथ उन्ही की पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा बदसलूकी की गई उन्होंने शिकायत भी लेकिन अपमानित करने वालों को कांग्रेस ने दिखावे के लिए निष्काषित तो किया लेकिन फिर पार्टी में वापस ले लिया इससे दुखी होकर प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। अंगकिता दत्ता जिन्होंने अपनी पार्टी के नेता पर उत्पीड़न का आरोप लगाया तो उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया गया आज भी वही अपमान राधिका खेड़ा के साथ हुआ है और वह अपने अपमान के लिए आवाज उठा रहीं हैं लेकिन कांग्रेस के नेता इसे सामान्य घटना बताकर उनका उपहास कर रहें हैं यह बहुत ही निंदनीय है भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में उनकी राष्ट्रीय स्तर की महिला प्रवक्ता ही सुरक्षित नहीं है तो क्या कांग्रेस के राज में महिलाएं सुरक्षित रह पाएंगी कांग्रेस अपने महिला प्रवक्ता के साथ न्याय नहीं कर सकती तो देश की महिलाओं को क्या न्याय देगी जो महिलाओं को अपने घर में सम्मान नहीं दे पा रहे जिस पार्टी की महिलाओं की सिसकियां उनके कार्यालयों में गूंजती हो उस पार्टी से महिला सुरक्षा की अपेक्षा अतिश्योक्ति है जिस तरह से राधिका खेड़ा का कांग्रेस भवन के अंदर रोते हुए वीडियो सामने आया है उन्हें उस परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है ये बताता है कि कांग्रेस में महिलाओं का क्या सम्मान है इस पूरे घटनाक्रम से यह स्पष्ट होता है की कांग्रेस पार्टी में पुरुषवादी मानसिकता अभी तक हावी है और कांग्रेस महिला विरोधी है।

    —————————————-

    *भावना बोहरा ने दुर्ग लोकसभा में किया चुनाव प्रचार,महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं को किया सम्मानित*

    0

    0.महिलाओं को आर्थिक एवं आधुनिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध:-भावना बोहरा।

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- 7 मई को छत्तीसगढ़ में होने वाले तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंडरिया विधायक भावना बोहरा का जनसंपर्क लगातार जारी है बुधवार को उन्होंने दुर्ग लोकसभा के पाटन विधानसभा में ग्राम महुदा अरसनारा एवं जामगांव में आयोजित महतारी वंदन योजना लाभार्थी सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर योजना से लाभान्वित महिलाओं को सम्मानित किया और विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर भाजपा को वोट देने की अपील कर केंद्र की मोदी सरकार एवं छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से लेकर उनके स्वास्थ्य स्वावलंबन तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है महिलाओं के प्रति संचालित योजनाओं से आज देश की करोड़ों नारी शक्तियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है उज्ज्वला योजना से उन्हें धुएं से मुक्ति मिली तो वहीं बेहतर स्वास्थ्य का उपहार मिला है नमो ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से आज देश एवं प्रदेश की महिलाओं को आधुनिकता से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है तो वहिन्न लखपति दीदी योजना के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया जा रहा है हमारे छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रति माह प्रदेश की 70 लाख विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने से प्रदेश की महिलाओं में भी एक नया उत्साह एवं विश्वास देखने को मिल रहा है भावना बोहरा ने आगे कहा कि आज जब मैं महतारी वंदन योजना सम्मान समारोह में योजना से लाभान्वित माताओं-बहनों से संवाद किया तो उनके अन्दर एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है उनका यह उत्साह ही भाजपा और नरेंद्र मोदी की गांरटी के प्रति विश्वास है हमें पूर्ण विश्वास है की प्रदेश की माताओं-बहनों के आशीर्वाद से हम लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में प्रचंड जीत हासिल करेंगे और अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को सार्थक करेंगे आज केंद्र की योजनाओं से छत्तीसगढ़ में निरंतर विकास हो रहा है पांच वर्षों के कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त प्रदेश की जनता ने अपने जनाधार से पुनः छत्तीसगढ़ में सुशासन का सूर्योदय किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई नल जल योजना के माध्यम से आज प्रदेश के लाखों घरों में स्वच्छ जल पहुंचा है 18 लाख नए आवास की स्वीकृति भाजपा सरकार ने दी जिसे कांग्रेस ने रोक के रखा था उन्होंने आगे कहा कि किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस 3100 रूपए/क्विंटल में धान खरीदी प्रदेश के युवाओं के भविष्य की सुरक्षा हेतु पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच जैसे महत्वपूर्ण निर्णय एवं योजनाओं का क्रियान्वयन हमें धरातल में देखने को मिल रहा है आने वाले पांच वर्षों में भी छत्तीसगढ़ में यह विकास की गति और जनता के हित के लिए जो भी हितकारी निर्णय होंगे हमारी सरकार लगातार उनपर अमल करेगी नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता को पूर्ण विश्वास है और यही विश्वास 4 जून को पूरे भारत में कमल खिलाकर भारत को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में सहायक सिद्ध होगी भाजपा अपने लक्ष्यों को पूरा करने में विश्वास रखती है और विगत 10 वर्षों में हमने देखा कि मोदी जी ने जो संकल्प किया था चाहे वह राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 हटाना तीन तलाक कानून को समाप्त करना हो नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे कई महत्वपूर्ण एवं देश व जनता के हित के लिए बड़े निर्णय को पूरा किया है यह सभी जनता के विश्वास और समर्थन से ही सिद्ध हुआ है और आने वाले पांच वर्ष भी जनता के सहयोग व समर्थन से हम विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को जरुर प्राप्त करेंगे।

    —————————————-

    *मतदान करने 08 हजार से अधिक पलायन किए मजदूरों की हुई घर वापसी*

    0

    *मतदाताओं को बुलाने ‘‘घर आजा संगी अभियान’’ को मिला अच्छा प्रतिसाद*

    *जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है तिलक लगाकर इनका स्वागत*

    मुंगेली // जिले में ‘‘शतप्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान’’ के मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने एवं शतप्रतिशत मतदान के संकल्प को सार्थक बनाने के लिए जिला, विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न नवाचारों के साथ अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशन एवं स्वीप के नोडल व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पांडे के मार्गदर्शन में पलायन किये मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन में 07 मई को मतदान करने घर वापस बुलाने के लिए ‘‘घर आजा संगी अभियान’’ चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं एनआरएलएम और मतदाता संगवारियों ने जिले के पलायन किए लगभग 22 हजार लोगों से बातचीत की। जिसका अच्छा प्रतिसाद मिलने लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान के लिए 08 हजार 298 से अधिक पलायन किए मजदूरों की घर वापसी हो चुकी है।
    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि मुंगेली विधानसभा अंतर्गत 04 हजार 429, लोरमी विधानसभा के अंतर्गत 02 हजार 850 और बिल्हा विधानसभा के अंर्तगत 01 हजार 19 मतदाता वोट डालने अपने घर आ चुके हैं। प्रशासन द्वारा घर आने पर तिलक लगाकर व श्रीफल भेंटकर इनका स्वागत एवं अभिनंदन भी किया जा रहा है। लोरमी विकासखण्ड के ग्राम बिजराकापा के धर्मेन्द्र ने बताया कि वह 06 लोगों के साथ कमाने के लिए हैदराबाद गए थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा 25 अप्रैल को कॉल कर वोट का महत्व बताते हुए 07 मई को मतदान करने गांव वापस आने के लिए प्रेरित किया गया, जिसके तहत वे सभी 30 अप्रैल को अपने गांव आ गए हैं। इसी तरह संतोष ने बताया कि वह काम करने के लिए लखनऊ गया था। 26 अप्रैल को कॉल कर मतदान करने गांव बुलाया गया। वह 01 मई को गांव आ गया है।

    *गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगों एवं वरिष्ठजनों के लिए अलग कतार की होगी व्यवस्था*

    गर्भवती महिलाएं, दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मतदान केंद्रों में इनके लिए अलग से कतार की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही इनके सहयोग के लिए मतदान संगवारी भी तैनात किए जा रहे हैं। लगभग सभी मतदान केंद्रों में छाया, पेयजल, प्रतीक्षा कक्ष सहित निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

     

    *शुष्क दिवस घोषित : 05 से 07 मई तक जिले के समस्त मदिरा दुकान रहेगी बंद*

    0

    मुंगेली // लोकसभा निर्वाचन के 48 घंटे पूर्व 05 मई शाम 05 बजे से 07 मई तक जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राहुल देव ने आदेश जारी कर जिले के समस्त देशी मदिरा की दुकानें सी.एस.-2(घघ), देशी मदिरा की दुकानें सी.एस.-2 (घघ कम्पोजिट) शॉप, विदेशी मदिरा दुकान एफ.एल-1 (घघ) की फुटकर दुकानों, एफ.एल. 5, 5 (क), सी. एस. -1, सी. एस. -1 (ख), सी. एस. -1 (ग), एफ. एल. 3, होटल बार, होटल सिटी पैलेस मुंगेली एवं जिले में स्थित आसवनी मेसर्स भाटिया वाईन मर्चे. प्रा.लि. धूमा को बंद रखने का निर्देश दिया है। साथ ही मदिरा का परेषण आयात-निर्यात व परिवहन पूर्णतः निषिद्ध किए जाने हेतु आदेश जारी किया है। कलेक्टर ने उपरोक्त आदेश का पालन कड़ाई से किये जाने के निर्देश दिए हैं।

     

    *SEX रैकेट का हुआ खुलासा….दलाल सहित 16 लोग हुए गिरफ्तार….*

    0

    आशीष कश्यप बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने शहर में चल रहे सबसे बड़े SEX रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दलाल सहित 14 युवतियों और 7 युवकों को पकड़ा है। उनके कब्जे से दो कार, नकद व आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है सकरी पुलिस को सूचना मिली कि अमेरी गोकुलधाम के पास एक कालोनी में किराए के मकान में बड़ा SEX रैकेट चलाया जा रहा है। एक युवती स्कूटी लेकर अमेरी चौक नेहरू नगर रोड पर ग्राहक के आने का अंतजार करते हुए खड़ी हुई है।

    सूचना पर उच्च अधिकारियों ने अलग अलग थानों की टीम बनाकर अमेरी चौक में दबिश देकर युवती को पकड़ लिया। कड़ाई बरतने पर उसने दलाल के कहने पर ग्राहक से मिलने आना स्वीकार कर लिया। उसको निशानदेही पर गोकुलधाम के पास किराए के मकाम में दबिश देकर दलाल युवक सहित 4 युवतियों व युवकों को पकड़ा गया। उसके बाद अमेरी सांई अपार्टमेंट व आसमां सिटी में दबिश देकर युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। इस तरह पुलिस ने सरगना दलाल सहित 16 युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने दलाल की डिजायर कार व एक युवक की बोलेनो कार जब्त कर थाने में खड़ी कर दी है।

    वहीं दलाल व युवतियों के पास से नकद व आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। बहरहाल पुलिस दलाल, युवतियों व ग्राहक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में लगी हुई है। पकड़े गए युवकों में शहर के अलावा कोरबा व अन्य जिलों के युवक हैं….सूत्रों के मुताविक दलाल पैकेज में बड़ी संख्या में कोलकाता दिल्ली, कोरबा से युवतियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चला रहा था। बताया जा रहा है कि ये युवतियां एक सप्ताह में 50 हजार रुपए कमा लेती थीं।

    दलाल महीनेभर में युवतियों को वापस भेजकर दूसरी कार्लगल को बुला लेता था। पकड़ा गया दलाल मोबाइल के माध्यम से वाहकों से संपर्क कर उनके बताए गए जगहों पर अपने कार व अन्य वाहनों से युवतियों को भेजता था। बताया जाता है कि दलाल समय से शहर के आउटर की कालोनी में किराए के मकान से बड़ा सेक्स रैकेट चला रहा था। पकड़े जाने के बाद दलाल के मोबाइल पर लगातार ग्राहकों व कालगर्ल के फोन आ रहे थे। उसके आधार पर पुलिस ने अलग अलग स्थानों में दधिश देकर युवतियों व युवकों को पकड़ा है।

    *1,07,566 /रू का अवैध पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही*

    0

    *(1) मुन्ना कुमार कहार पिता ध्रुप देव उम्र 26 साल निवासी बिलासपुर थाना भगवानपुर जिला शिवान (बिहार)*

    *(2) गोविंद यादव पिता स्व हरपाल सिंह यादव उम्र 38 साल निवासी बुझूवा थाना रसूल्लाबाद जिला कानपुर (ऊ प्र)*

    *आरोपियों के कब्जे से बरामद 10.605 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 107566 रूपयें*

    *आरोपियों के विरुद्ध 20 बी 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-दिनांक 29.04.2024 को जांजगीर पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि 02 व्यक्ति नया बस स्टैंड जांजगीर से अवैध के पास मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री हेतु ग्राहक ढूंढ रहे है, की सूचना पर *श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में* आरपीएफ टीम को सुचना देकर संयुक्त टीम के साथ रेड कार्यवाही किये घटना स्थल नया बस स्टैंड जांजगीर में दो व्यक्ति मिले जिन्हें पकड़ कर पुछताछ करने पर मुन्ना कुमार कहार निवासी बिहार एवं गोविंद यादव निवासी उत्तर प्रदेश का होना बताये जिनके पास से दो बैग के अंदर 10 किलो 605 ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला जिसको गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुध्द अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 29.04.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

    उपरोक्त कार्यवाही में निरी प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवं सहायक उप निरीक्षक बलवंत धृत लहरे प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक वीरेंद्र भैना, आरपीएफ से उप निरीक्षक बसंत कुमार हरवंस, सहायक उप निरीक्षक अमरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक समलेश सिंह, एस एस यादव का सराहनीय योगदान रहा।

    *कवर्धा के नेताओं को मिली धरसींवा विधानसभा में चुनाव कार्य की जिम्मेदारी*

    0

    0.अशोक साहू,जसविंदर बग्गा और राजेंद्र चंद्रवंशी बहा रहे पसीना।

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा चुनाव खत्म होते ही भाजपा के प्रदेश संगठन ने जिले के नेताओं को अन्य क्षेत्रों में चुनाव कार्य में लगा दिया है कवर्धा के जिला अध्यक्ष अशोक साहू जिला उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा और राजेंद्र चंद्रवंशी को रायपुर लोकसभा क्षेत्र के धरसींवा विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है तीनों नेता पिछले तीन दिनों से पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपे गए दिशा निर्देश के तहत विधानसभा के तीनों मंडलों में दौरा कर चुनावी कार्यों की रफ्तार से अवगत हो रहे हैं और विभिन्न बैठकों के माध्यम से प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन के टिप्स देते हुए अपने अपने बूथों पे पार्टी के पक्ष में ज्यादा मतदान हेतु प्रेरित कर रहे हैं इन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान के तहत हर बूथ में 370 वोटों की बढ़ोतरी के संकल्प के साथ कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं आने वाले 1 मई को हमारे पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के जन्मदिन को भी हर बूथ पे उत्साह के साथ मनाने की योजना बनाकर उसपे भी कार्य प्रारंभ किया गया है जिस प्रकार कार्यकर्ताओं की मेहनत दिख रही है और लोगों में उत्साह है उससे ये साफ साफ दिख रहा है कि हमारे लोकप्रिय प्रत्याशी प्रदेश में सर्वाधिक बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

    —————————————-

    *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को दिया सुविधा,स्वास्थ्य और सम्मान : भावना बोहरा*

    0

    0.विधायक भावना बोहरा ने भिलाई में विभिन्न सामाजिक महिलाओं और योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं से किया संवाद।

    0.सर्व समाज मोदी जी की विकास नीति के साथ है महिलाओं के प्रति भाजपा सरकार की योजनाएं उन्हें सशक्त बना रहीं हैं:- भावना बोहरा

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ में दो चरण के मतदान हो चुके हैं इसी कड़ी में तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होने हैं जिसमें दुर्ग,रायपुर,बिलासपुर,जांजगीर-चांपा, रायगढ़,कोरबा और सरगुजा शामिल हैं राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में लगातार जनता के बीच सक्रियता से चुनाव प्रचार करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनसंपर्क किया और अब दुर्ग लोकसभा में भी वो जनता के बीच पहुंचकर केंद्र व छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचा रही है और खासकर महिलाओं से संवाद कर रहीं हैं मंगलवार को भावना बोहरा ने दुर्ग लोकसभा के अंतर्गत वैशाली नगर विधानसभा के शांति नगर में जैन समाज की महिलाओं, केम्प-1 में तेलुगू समाज की महिलाओं व स्थानीयजनों तथा गोल मार्केट कन्या स्कूल वैशाली नगर में महतारी वंदन योजना की लाभार्थियों और जवाहर नगर बैठक में महिलाओं से संवाद कर भाजपा के विकास कार्यों तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी देकर भाजपा को वोट देने की अपील की इस अवसर पर भावना बोहरा ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था से लेकर हर क्षेत्रों में सभी समाज व वर्ग की महिलाएं अपनी सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित कर रहीं हैं तो वहीं नेतृत्व भी कर रहीं हैं महिला शक्ति समाज के सभी क्षेत्रों में मौजूद है और देश के विकास के लिए अहम है अगर हम कानून, शिक्षा, विज्ञान और पुलिस में ‘नारी शक्ति’ की ओर देखें तो हमारी बेटियां और माताएं भारत में अहम योगदान दे रही हैं आज से 10 वर्ष पूर्व एक समय ऐसा था जब देश की महिलाएं चूल्हे के धुएं से अस्वस्थ हो रही थी लेकिन अब उज्ज्वला योजना से उन्हें धुएं से मुक्ति मिली है स्वच्छ भारत अभियान के तहत महिलाओं को इज्जत घर मिला,आवास योजना में महिलाओं को प्राथमिकता से उन्हें सम्मान मिला और बेटी बचाओ-बेटो पढ़ाओ जैसे अभियान से बेटियों को उज्ज्वल भविष्य की राह मिली है यह तभी संभव हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा एक सशक्त और निर्णय लेने वाला नेतृत्व भारत को मिला 2047 तक विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प में महिलाओं की भूमिका को भी अग्रणी रूप में देखा जा रहा है और उन्हें प्रोत्साहित भी किया जा रहा है भावना बोहरा ने आगे कहा कि आज हमारे छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार निरंतर महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन की दिशा में कार्य कर रही है महतारी वंदन योजना से आज प्रदेश की लाखों माताओं-बहनों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है महिला स्वसहायता समूह की बहनों को रेडी-टू-ईट का पुनः अधिकार देकर भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपने लक्ष्य को प्रदर्शित किया है आज हमारे छत्तीसगढ़ में भी विभिन्न समाज की महिलाएं भी समाज सेवा से लेकर देश में अग्रणी भूमिका निभाते हुए अपने हुनर व कौशल से देश का नाम रोशन कर रही हैं। हमारा देश एक धर्म निरपेक्ष राज्य है और सबका साथ,सबका विकास,सबका प्रयास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है जिसमें सभी समाज की समान साझेदारी है और सभी समाज के योगदान विशेषकर महिलाओं के सहयोग से आज हमारा देश विकसित भारत के पथ पर अग्रसर हो रहा है। आज यहां महतारी वंदन योजना से लाभान्वित माताएं-बहनें भी उपस्थित हैं उनके चेहरे पर दिख रही ख़ुशी और एक आत्मविश्वास देखकर मैं आश्वस्त हूँ कि आप सभी महिलाओं का सहयोग और प्रधानमंत्री जी की गारंटी के प्रति विश्वास से हम लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज कर नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद जरुर प्रदान करेंगे।

    —————————————-

    *प्रेक्षक को सीधे रिपोर्ट करेंगे माईक्रो आब्जर्वर*

    0

    आशीष कश्यप बिलासपुर, /माइक्रो आब्जर्वरों के प्रशिक्षण का दूसरा चरण आज यहां जल संसाधन परिसर स्थित प्रार्थना सभाकक्ष में आयोजित किया गया। सामान्य प्रेक्षक अभय ए महाजन की मौजूदगी में मास्टर ट्रेनरों द्वारा उनके दायित्व से अवगत कराया गया। श्री महाजन ने कहा कि माईक्रो ऑब्जर्वर मतदान दल के हिस्सा नहीं होंगेे। उनके काम में उन्हें दखल नहीं देना है बल्कि संपूर्ण मतदान प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रखना है। निर्धारित फार्मेट में रिपोर्ट एवं फीडबेक उन्हें सामान्य प्रेक्षक को देनी है। मतदान के पूर्व एवं बाद में आबजर्वर को देने वाले फार्मेट एवं इसे भरने की प्रक्रिया समझाई गई। लोकसभा चुनाव में लगभग 260 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर इनकी तैनाती की जायेगी। श्री महाजन ने कहा कि आबजर्वर की रिपोर्ट चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। शिकायत अथवा अन्य जांच के सिलसिले में यह रिपोर्ट काफी अहम हो जाता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी एवं मास्टर ट्रेनर एमटी आलम ने विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उनकी शंका एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इव्हीएम मशीन के काम-काज की जानकारी भी उन्हें बताई गई।